कल से इन पुराने iPhone और Android पर नहीं चलेगा WhatsApp! यहां चेक करें पूरी लिस्ट

[ad_1]

Whatsapp: अगर आप पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब सतर्क हो जाइए. WhatsApp 1 जून 2025 से कुछ पुराने iPhone और Android डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा. पहले यह बदलाव मई में लागू होने वाला था, लेकिन कुछ समय की मोहलत के बाद अब कंपनी ने इसे जून से लागू करने का फैसला किया है.

क्यों बंद हो रहा है WhatsApp?

यह बदलाव Meta द्वारा किए जाने वाले रूटीन अपडेट्स का हिस्सा है. WhatsApp अब अपने ऐप को इस्तेमाल करने के लिए न्यूनतम सॉफ्टवेयर वर्ज़न की सीमा बढ़ा रहा है. इसका मकसद यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी और नई सुविधाएं देना है. अब से iOS 15 या उससे पुराने वर्ज़न पर चल रहे iPhones और Android 5.0 या उससे पुराने वर्ज़न वाले Android डिवाइस WhatsApp को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे.

कौन-कौन से फोन्स होंगे प्रभावित?

यहां उन डिवाइसेज़ की लिस्ट दी गई है जिन पर अब WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा.

iPhone मॉडल्स:

• iPhone 5s
• iPhone 6
• iPhone 6 Plus
• iPhone 6s
• iPhone 6s Plus
• iPhone SE (पहली पीढ़ी)

Android फोन्स:

• Samsung Galaxy S4
• Samsung Galaxy Note 3
• Sony Xperia Z1
• LG G2
• Huawei Ascend P6
• Moto G (1st Gen)
• Motorola Razr HD
• Moto E 2014

ये सभी डिवाइसेज़ काफी पुराने हो चुके हैं और अब इन पर नए अपडेट्स नहीं मिल रहे, जिससे WhatsApp की नई सिक्योरिटी और फीचर्स इन पर काम नहीं कर पाएंगे.

आपका फोन प्रभावित है या नहीं, ऐसे जानें

अगर आपका फोन अभी भी iOS 15.1 या Android 5.1 या उससे ऊपर के वर्ज़न पर है, तो आप निश्चिंत रहें आपका डिवाइस WhatsApp को सपोर्ट करता रहेगा. लेकिन अगर आपका डिवाइस ऊपर दी गई लिस्ट में है या पुराने वर्ज़न पर चल रहा है तो समय रहते एक नया फोन लेने की सलाह दी जा रही है.

जरूरी है बैकअप लेना

WhatsApp ने सलाह दी है कि अगर आप पुराना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और नया डिवाइस लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने चैट्स का बैकअप जरूर लें. इसके लिए, WhatsApp खोलें, Settings > Chats > Chat Backup में जाएं, Google Account से बैकअप करें. ऐसा करने से आपकी सारी बातचीत एक क्लिक में नए फोन में ट्रांसफर हो सकेगी.

सिक्योरिटी बना बड़ा कारण

Meta के अनुसार, इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण है सिक्योरिटी. पुराने डिवाइस अब सॉफ्टवेयर अपडेट्स नहीं पा रहे, जिससे उनमें हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बढ़ गया है. इसीलिए WhatsApp चाहती है कि यूजर्स नए और सुरक्षित डिवाइसेज़ की ओर शिफ्ट करें. हाल ही में WhatsApp ने कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं जैसे कि चैट लॉक, कंटेंट कॉपी रोकने की सुविधा, और मेसेज ऑटो-डिलीट की बेहतर सेटिंग्स. ये फीचर्स केवल नए OS और लेटेस्ट डिवाइसेज़ पर ही पूरी तरह से काम करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Airtel-VI या Jio, किस कंपनी का 5G प्लान है सबसे सस्ता? एक क्लिक में जान लीजिए

[ad_2]

पिता ने बेटी को अचानक दिया सरप्राइज…तोहफा देखा हैरान रह गई लड़की, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो दिल को छू जाता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने हजारों लोगों की आंखें नम कर दी हैं और दिल को मुस्कुराहट से भर दिया है. वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को ऐसा सरप्राइज देता है जिसे देख हर किसी को अपने बचपन की याद आ जाए. बिना किसी बड़ी तैयारी या दिखावे के, यह एक सच्चा, खरा और प्यार से लबरेज पल है, जिसने इंटरनेट की भीड़ में एक कोना ऐसा बना दिया है जहां सिर्फ भावनाएं बोलती हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

पिता ने बेटी को दिया सरप्राइज

वीडियो की शुरुआत होती है एक आम से घर के बाहर के दृश्य से. पिता चुपचाप एक नई, चमचमाती साइकिल लेकर आता है और उसे घर के बाहर खड़ा कर देता है. चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान, दिल में बेटी की खुशी देखने की उत्सुकता और आंखों में चमक. यह वही सच्चा प्रेम है जो शब्दों से नहीं, सिर्फ एहसासों से बयां होता है. इसके बाद वो अपनी बेटी को घर से बाहर बुलाता है. छोटी बच्ची जैसे ही दरवाजा खोलती है और बाहर खड़ी गुलाबी रंग की उस नई साइकिल को देखती है, उसकी आंखें चमक उठती हैं, मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन शरीर की हर हरकत खुशी से नाचने लगती है.

बेटी ने लगाया पिता को गले

वो दौड़ती हुई अपने पापा के गले लग जाती है. पापा भी झुककर उसे कसकर बाहों में भर लेते हैं. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. एक ऐसा सीन जिसमें दुनिया की सारी दौलत, सारी गाड़ियों और महंगे तोहफों के सामने ये एक साइकिल भारी पड़ जाती है. यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, एक भरोसे का पैगाम है कि पापा हमेशा तुम्हारे लिए रहेंगे, हर खुशी के पीछे खड़े रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करता. एक और यूजर ने लिखा…यही अगर बेटा होता तो एक पहिये का भी सरप्राइज नहीं मिलता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, बहुत खूब.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

बीपीएससी 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर निकली भर्ती, 2 जून से आवेदन शुरू

[ad_1]

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st CCE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 2 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 तय की गई है.

30 अगस्त को होगी परीक्षा

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी. इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद नियुक्ति दी जाएगी.

किस पद पर कितनी भर्ती?

• सीनियर डिप्टी कलेक्टर – 100 पद
• फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 79 पद
• लेबर सुपरिटेंडेंट – 10 पद
• सब रजिस्ट्रार – 3 पद
• शुगर केन ऑफिसर – 17 पद
• ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर – 502 पद
• ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर – 22 पद
• ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर – 13 पद
• रेवेन्यू ऑफिसर – 45 पद
• ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर – 459 पद

यह भी पढ़ें – कॉलेज में लेक्चरर बनने के लिए इतना लोन देता है बैंक, जानें कर्ज चुकाने के लिए मिलता है कितना वक्त?

कौन कर सकता है आवेदन?

बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा 20 से 40 साल के बीच रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

• सबसे पहले bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
• “BPSC 71st CCE Online Application” लिंक पर क्लिक करें.
• रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
• मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
• आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.
• आगे के लिए आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

यहां जेल जाने की नौबत है और तू नारे लगा रहा है…कार्यकर्ता को विधायक जी ने मारा घूंसा…

[ad_1]

सस्ता होने वाला है खाने का तेल, सरकार कुकिंग ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को करने जा रहा काम

[ad_1]

Edible Oil Prices: सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे देश की आम जनता को काफी  राहत मिलेगी. सरकार ने क्रूड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट कर दिया है. सरकार ने देशभर में खाने के तेल की कीमतों में कमी लाने और लोकल प्रॉसेसिंग को बढ़ावा देने के मकसद से ऐसा किया है. यह फैसला 31 मई से ही प्रभावी हो जाएगा. इससे रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है और भारत के वेजिटेबल ऑयल रीफाइनिंग इंडस्ट्री को भी इससे गति मिलेगी.

इम्पोर्ट ड्यूटी में आई कमी

वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया, इन तीनों तेलों के इम्पोर्ट ड्यूटी को अब 27.5 परसेंट से घटाकर 16.5 परसेंट कर दिया गया है. इनमें सरचार्ज और सेस भी शामिल हैं. रिफाइंड ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 32.5 परसेंट है, जबकि इफेक्टिव ड्यूटी 35.75 परसेंट है.

इन देशों से तेल आयात करता है भारत

सरकार ने यह कदम एक ऐसे वक्त पर उठाया, जब दुनिया में कुकिंग ऑयल के सबसे बड़े इम्पोर्टर भारत ने 2023-24 1.32 लाख करोड़ रुपये के 159.6 लाख टन खाने के तेल का आयात किया. भारत खाने के तेल की अपनी 50 परसेंट जरूरत को आयात कर पूरा करता है, जिसमें पाम ऑयल मलेशिया और इंडोनेशिया से और सोयाबीन तेल मुख्य रूप से ब्राजील और अर्जेंटीना से मंगाया जाता है.

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के प्रेसिडेंट संजीव अस्थाना ने कहा, कच्चे और रिफाइंड तेलों के बीच शुल्क अंतर को 8.25 परसेंट से बढ़ाकर 19.25 परसेंट करने का सरकार का निर्णय एक साहसिक और समय पर उठाया गया कदम है. इससे रिफाइंड पामोलीन के आयात में कमी आएगी और मांग पुनः कच्चे पाम तेल की ओर बढ़ेगी, जिससे घरेलू रिफाइनिंग सेक्टर को पुनः बल मिलेगा.

ये भी पढ़ें:

<a href=" एक दिन में विदेशी निवेशकों ने बेच डाले 6450 करोड़ रुपये के शेयर, इस साल अब तक हुई इतनी बिकवाली

[ad_2]

‘एलन मस्क की कोई तुलना नहीं, ऐतिहासिक काम किए’, ट्रंप ने DOGE के पूर्व चीफ की जमकर तारीफ

[ad_1]

Donald Trump Praise Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक सार्वजनिक बयान में एलन मस्क की अमेरिका के प्रति सेवा को आधुनिक इतिहास में बेमिसाल बताया. उन्होंने कहा कि मस्क ने न केवल दुनिया की सबसे नवीन कार कंपनियों में से एक Tesla का नेतृत्व किया, बल्कि सरकारी मशीनरी में सुधार और पारदर्शिता लाने का काम भी किया.

ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क ने वाशिंगटन में व्यापार के पुराने तरीकों को चुनौती दी है. उन्होंने अपमान, बदनामी और झूठ को भी स्वीकार किया क्योंकि वे अमेरिका से प्यार करते हैं. बता दें कि एलन मस्क ने Department of Government Efficiency (DOGE) के इस्तीफा देने का ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि यह DOGE का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है. DOGE टीम समय के साथ और भी मजबूत होगी. DOGE डिपार्टमेंट का उद्देश्य संघीय सरकार के खर्चों में धोखाधड़ी, अपव्यय और दुरुपयोग को कम करना है, जिसकी जिम्मेदारी एलन मस्क को सौंपी गई थी. हालांकि, ट्रंप ने हाल ही में एक बिल पेश किया था, जिसमें कई तरह के खर्च शामिल थे, जिसको लेकर एलन मस्क ने नाराजगी जताई थी. इसके बाद ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी.

संघीय खर्च की समीक्षा: एक ट्रिलियन डॉलर की चुनौती

मस्क ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने लाखों लाइन आइटम की समीक्षा शुरू की है, जो संघीय सरकार के खर्च का हिस्सा हैं. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ऐसी कई स्थितियां मिली हैं जहां लाखों सॉफ्टवेयर लाइसेंस मौजूद हैं, लेकिन कोई यूजर नहीं है. यह बयान अमेरिकी करदाताओं के पैसे की बर्बादी और संसाधनों के गलत इस्तेमाल पर सीधा प्रहार है.

DOGE और डिजिटल दक्षता की दिशा में कदम
DOGE के जरिये मस्क सरकारी सिस्टम में उपयोगहीन सॉफ्टवेयर लाइसेंस की पहचान कर रहे हैं. इसके तहत वह अनावश्यक खर्च की छंटनी का प्रयास कर रहे हैं. वे ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर सरकारी खर्चों को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

[ad_2]

इंडो-वेस्टर्न में खूब जचीं सान्या, पिंक ड्रेस में बार्बी लगीं जैस्मिन, देखें तस्वीरें

[ad_1]

Elle awards: इंडो-वेस्टर्न में खूब जचीं सान्या, पिंक ड्रेस में बार्बी लगीं जैस्मिन, साड़ी में ऋचा का दिखा एलीगेंट लुक

[ad_2]

विराट के पीछे-पीछे चल रहे रोहित शर्मा, बड़े IPL रिकॉर्ड के लिए छिड़ी है जंग; इतिहास रचने से इतने रन दूर ‘हिटमैन’

[ad_1]

विराट के पीछे-पीछे चल रहे रोहित शर्मा, बड़े IPL रिकॉर्ड के लिए छिड़ी है जंग; इतिहास रचने से इतने रन दूर ‘हिटमैन’

[ad_2]

इंडिया समझा क्या? अमेरिका है ये अमेरिका… वॉल स्ट्रीट पर निकली 400 लोगों की बरात तो हर कोई…

[ad_1]

Trending Video: न्यूयॉर्क की चमचमाती वॉल स्ट्रीट पर उस दिन जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को चौंका दिया. आमतौर पर जहां इस इलाके की पहचान तेज रफ्तार बिजनेस, सूट-बूट पहने प्रोफेशनल्स और निवेश की दुनिया से होती है, वहीं इस बार वहां निकली एक देसी बारात ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया. ढोल की थाप, देसी धुनों पर मचलते कदम और हर चेहरे पर खुशी की चमक.

ऐसा लग रहा था मानो मुम्बई या दिल्ली की किसी गली में शादी का जश्न चल रहा हो. लेकिन यह नजारा न्यूयॉर्क की सड़कों का था, जहां देसी ही नहीं, विदेशी भी बारातियों की तरह नाचते-गाते दिखाई दिए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.

न्यूयॉर्क में निकली देसी बारात

दूल्हा एक विंटेज कार में सवार था. शाही ठाठ-बाट के साथ. चारों ओर जश्न का शोर था, जैसे भारत की आत्मा ने कुछ देर के लिए अमेरिका की सड़कों को छू लिया हो. बारात में शामिल लोग पारंपरिक भारतीय वेषभूषा में सजे थे. महिलाएं साड़ियों और लहंगे में, पुरुष कुर्ता-पायजामा या शेरवानी में और बच्चों की आंखों में कौतूहल और उल्लास की चमक. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वहां खड़े विदेशी लोग भी इस बारात में शामिल हो गए. किसी ने सिर पर साफा बांधा, किसी ने घाघरा पहन कर ठुमके लगाए. देसी गानों पर जोश से झूमते विदेशी बारातियों को देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा.

विदेशी भी हुए शामिल

बारात में तरह तरह के पंजाबी गानों पर जब पूरी सड़क थिरकने लगी, तो पैदल गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए रुककर मोबाइल कैमरे में यह यादगार पल कैद करने लगे. कुछ विदेशी पर्यटक इस अनोखी शादी के जश्न का हिस्सा बनने को बेताब दिखे और नाचते-गाते भीड़ में शामिल हो गए. ये महज एक शादी नहीं थी, बल्कि भारतीय संस्कृति और उत्सवधर्मिता का वो जिंदादिल प्रदर्शन था जो दुनिया की किसी भी सड़क को रंगीन बना सकता है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को trueeventslive नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये तरीका गलत है, आप इस तरह की हरकत से अपने ही देश को बदनाम कर रहे हो. एक और यूजर ने लिखा…वेडिंग प्लानर के दिमाग को सलामी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, रंग जमा दिया. हमें लगा ये भारत है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार