तुर्किए के प्रेम में अंधा हुआ पाकिस्तान, शहबाज ने कोट पर लगाया फ्लैग, एर्दोगन से बोले – थैंक्यू

[ad_1]

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किए के दौरे पर हैं. भारत के साथ तनाव के बीच उनकी तुर्किए से नजदीकी काफी ज्यादा बढ़ गई है. पाक पीएम शहबाज ने इस्तांबुल में तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की. शहबाज और एर्दोगन की दोस्ती गहरी होती नजर आ रही है. शहबाज ने बातचीत के बाद भारत की खिलाफत के लिए एर्दोगन को शुक्रिया कहा. 

शहबाज की एर्दोगन से मुलाकात ने तुर्किए को बेनकाब कर दिया. इन दोनों की मीटिंग में भारत-पाक तनाव को लेकर चर्चा भी हुई. शहबाज ने एर्दोगन से मुलाकात के बाद खुद ही तुर्किए की मंशा का खुलासा कर दिया. शहबाज ने एक्स पर लिखा, ”आज शाम मेरे प्रिय भाई राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन से इस्तांबुल में मुलाकात हुई. उन्हें पाकिस्तान और भारत के बीच हाल के गतिरोध में पाक का साथ देने के लिए धन्यवाद कहा. उनके समर्थन से पाकिस्तान की जीत हुई, अल्हम्दुलिल्लाह! पाकिस्तान के लोगों की ओर से अपने तुर्किए के भाइयों और बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया.”

भारत के खिलाफ खड़ा है तुर्किए? –

शहबाज शरीफ की एक्स पोस्ट ने एक बार फिर साफ कर दिया कि तुर्किए पाकिस्तान के साथ है. वह भारत और पाक के बीच तनाव की स्थिति में पाकिस्तान का ही साथ देगा. तुर्किए इससे पहले भी पाक प्रति प्रेम जाहिर कर चुका है. शहबाज तुर्किए के कितने करीब पहुंच गए हैं, इसका अंदाजा उनकी तस्वीर से भी लगाया जा सकता है. उन्होंने अपने ब्लेजर पर पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्किए का भी झंडा लगाया है, लेकिन एर्दोगन के ब्लेजर पर सिर्फ तुर्किए का फ्लैग दिखा.

पाकिस्तान-तुर्किए के बीच व्यापार को लेकर भी हुई बात 

पाकिस्तान और तुर्किए के बीच व्यापार को लेकर भी बात हुई. शहबाज शरीफ ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि दोनों देशों ने व्यापार और निवेश में चल रही प्रगति की समीक्षा की है. तुर्किए पाकिस्तान को आगे भी सपोर्ट करता रहेगा. शहबाज ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, ”लॉन्ग लिव पाकिस्तान तुर्किए फ्रेंडशिप.”



[ad_2]

अब ठगों की नहीं चलेगी! सरकार लाई e-Zero FIR का दमदार सिस्टम, एक कॉल और FIR दर्ज

[ad_1]

साइबर ठगी अब किसी एक शहर या उम्र के लोगों की समस्या नहीं रही, ये पूरे देश की एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. हर दिन कोई न कोई ऑनलाइन जालसाजी का शिकार हो रहा है. कभी KYC अपडेट के नाम पर ठगी, तो कभी फेक लिंक भेजकर अकाउंट खाली कर देना, ऐसे मामलों की भरमार है. पहले इन मामलों में रिपोर्ट करना ही अपने आप में टेढ़ी खीर था. लेकिन अब सरकार ने इस पूरे सिस्टम को झटपट और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल की है e-Zero FIR.

अब बस एक कॉल और दर्ज हो जाएगी FIR

अब साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको बार-बार थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं. अगर आपके साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो आपको बस 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना है. इस कॉल के जरिए दर्ज की गई शिकायत सीधे FIR मानी जाएगी. यानी अब FIR करवाने के लिए अलग से पुलिस स्टेशन जाकर फॉर्म भरने की झंझट खत्म.

पैसे ब्लॉक करने का मिलेगा ‘Golden Hour’

साइबर ठगी में वक्त सबसे बड़ी चीज होती है. जैसे ही कोई ठगी होती है, ठग बहुत तेजी से पैसे एक अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर करने लगते हैं. ऐसे में अगर तुरंत रिपोर्ट न हो, तो पैसे का पीछा करना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस ‘Golden Hour’ को कैप्चर करने के लिए e-Zero FIR सिस्टम शुरू किया है. जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, उतनी जल्दी पैसा ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकेगा.

दिल्ली से हुई शुरुआत, अभी हाई-वैल्यू फ्रॉड पर फोकस

e-Zero FIR फिलहाल दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. इस शुरुआत में केवल उन मामलों को कवर किया जाएगा जिनमें ठगी की रकम 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा है. साफ है कि सरकार फिलहाल बड़े साइबर क्राइम मामलों को जल्दी निपटाने के लिए फोकस कर रही है.

ऑनलाइन पोर्टल से शिकायत? वो भी मानी जाएगी FIR

अगर आप 1930 पर कॉल करने की बजाय National Cybercrime Reporting Portal (NCRP) पर जाकर शिकायत दर्ज करते हैं, तो उसे भी FIR माना जाएगा. ये शिकायतें सीधे दिल्ली के e-Crime Police Station में दर्ज होंगी और फिर वहां से संबंधित राज्य या शहर की साइबर पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएंगी.

सरकार के कदम से बढ़ेगा भरोसा, घटेगा डर

ये नया सिस्टम न सिर्फ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बना रहा है, बल्कि लोगों में ये भरोसा भी पैदा कर रहा है कि अगर ठगी हो गई है, तो वो सिर्फ देखते रहने को मजबूर नहीं हैं. अब तेजी से कार्रवाई होगी, पैसा रिकवर होने की संभावना भी बढ़ेगी और ठगों पर शिकंजा कसना आसान होगा.

एक नजर में, क्या है खास e-Zero FIR में?

  • सिर्फ 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज = सीधी FIR
  • NCRP पोर्टल से की गई शिकायत भी मान्य
  • पैसे को तुरंत ट्रैक और ब्लॉक करने की सुविधा
  • दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू
  • फिलहाल 10 लाख रुपये से ऊपर की ठगी पर फोकस

तो अगर आपके साथ या आपके जानने वाले किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए, तो घबराइए मत 1930 पर कॉल कीजिए और तुरंत अपना पैसा बचाने की दिशा में पहला कदम उठाइए. सरकार अब आपके साथ है तेज, डिजिटल और चौकन्नी.

[ad_2]

PSL 2025 चैंपियन बनने पर लाहौर कलंदर्स को मिली इतनी कम धनराशि, क्यों रोने लगे शाहीन अफरीदी

[ad_1]

PSL 2025 winner prize money: रविवार, 25 मई को खेले गए पीएसएल फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराकर तीसरा खिताब जीता. पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन के खिताबी मुकाबले में क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे. प्लेयर ऑफ़ द मैच बने कुसल पेरेरा की नाबाद 62 रनों की पारी ने लाहौर को 1 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. चलिए आपको बताते हैं पीएसएल विनर ऑफ़ रनर-अप टीम को इनाम के रूप में कितनी धनराशि मिली है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बल्लेबाजों ने इस फैसले को अच्छा साबित किया. हस्सन नवाज ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके सहारे टीम 201 रनों का विशाल स्कोर बना पाई. हस्सन का बल्ला पूरे सीजन अच्छा चला है, इसलिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स का पहला विकेट फखर जमन (11) के रूप में 39 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद मुहम्मद नईम (46) और अब्दुला शफीक (41) के बीच अच्छी साझेदारी से टीम संभली. फिर कुसल पेरेरा आए, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 31 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए.

शाहीन अफरीदी का रोते हुआ का वीडियो वायरल

पीएसएल फाइनल के बाद शाहीन शाहिद अफरीदी भावुक हो गए, वह स्टेडियम में ही रोने लगे. डगआउट में बैठे हुए का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो रहे हैं और उनकी टीम के अन्य प्लेयर्स उन्हें संभाल रहे हैं. वह खिताब जिताने के बाद भावुक हो गए थे, इसलिए उनकी आंखों से आंसू निकल आए.


पीएसएल चैंपियन लाहौर कलंदर्स को कितनी धनराशि मिली?

लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल इतिहास का तीसरा खिताब जीता है. वहीँ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बात करें तो टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. चैंपियन बनने पर लाहौर कलंदर्स को इनामी धनराशि के रूप में 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जिन्हे भारतीय रूपये में कन्वर्ट करें तो 4.26 करोड़ रूपये बनते हैं. हालांकि आईपीएल विनर को मिलने वाली इनामी राशि से तुलना करें तो ये 15 करोड़ रूपये कम है.

पीएसएल रनर-अप क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इनामी धनराशि के रूप में 2 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 70 लाख रूपये बनते हैं.



[ad_2]

एक सेकेंड…ये क्या है? अंडरवियर है या बैग, मेट्रो में सफर कर रहे शख्स का वायरल हो गया वीडियो

[ad_1]

आज के दौर में फैशन की परिभाषा बिल्कुल बदल चुकी है. मतलब, लोग खुद को फैशनेबल दिखाने के लिए चक्कर में कुछ भी करते फिरते हैं. अब आधुनिक फैशन की मल्लिका उर्फी जावेद को ही ले लीजिए, जिनका फैशन सेंस माशाअल्लाह है. अब अगर उनको टक्कर देने वाला कोई शख्स सामने आ जाए तो सोशल मीडिया पर वायरल होना तो बनता ही है. 

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स ने फैशन के नाम पर जो प्रयोग किया है उसके आगे तो बड़े-बड़े महारथी भी पानी भरते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो में एक अनोखा बैग टांगे दिख रहा है. अब इस बैग को देखकर लोग यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि यह सच में बैग है या शख्स ने खुद की अंडरवियर को ही बैग बना लिया है. 

एक पल तो आप भी चक्कर खा जाएंगे

वायरल वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा और आप भी एक पल को कंफ्यूज हो जाएंगे कि ये सच में बैग है या अंडरवियर. वायरल वीडियो विदेश का लग रहा है, जिसमें एक शख्स एक खास तरह का बैग टांगे दिख रहा है. इस बैग को देखकर कोई भी चौंक सकता है. अब इतना अनोखा बैग था तो वायरल होना तो बनता ही था. 


यूजर्स करने लगे तरह-तरह के कमेंट

सोशल मीडिया वायरल हो रहा यह वीडियो @dopaminegain नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इस अनोखे इनोवेशन को देखकर लिखा, माय लाइफ माय रूल्स, एक शख्स ने लिखा, इस बैग के अंदर क्या होगा, यह इस पर डिपेंड करता है. एक यूजर ने लिखा, री-यूज बैग. 

यह भी पढ़ें: तूफान तो आते रहेंगे, आशिकी नहीं रुकनी चाहिए..शख्स ने बवंडर के बीच किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हो रहा वीडियो


ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 पार

[ad_1]

Stock Market Today 26 May 2025: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत बाजार के ऊपर उठने के साथ हुई है. सेंसेक्स 510.17 अंक यानी 0.61 प्रतिशत उछलकर 82,222.52 के स्तर पर सुबह करीब सवा नौ बजे कारोबार कर रहा था और उसके बाद फिर 600 अंक ऊपर चला गया.  जबकि निफ्टी भी 0.63 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 25,011.25 के स्तर पर खुला है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूरोपीय संघ से आयातित सामानों पर टैरिफ की दरें 50 प्रतिशत लगाने की समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ाने ऐलान और समय से पहले मॉनसून के आने की वजह से सोमवार को एशियाई और भारतीय बाजार में यह बढ़त दिखी. यानी, ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों की चिंताएं पहले से काफी कम हुई है.

इन फैक्टर से तय होगी बाजार की दिशा

बाजार के जानकारों की मानें तो भारतीय स्टॉक मार्केट की दिशा तय करने वाले कई फैक्टर हैं, जिनकी आगे अहम भूमिका रहने वाली है. इनमें इस हफ्ते कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं, वैश्विक रुख और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की गतिविधियों से तय होगी. वैश्विक अनिश्चितताओ के बीच बीते हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार गिरावट में रहे थे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च वाइस चीफ जित मिश्रा की अगर मानें तो वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों की वजह से बीते हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सुस्त रहा है. वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिका के बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर चिंताओं के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निकासी बढ़ी. इससे भारत सहित अन्य उभरते बाजारों पर दबाव पड़ा.

इस हफ्ते आएंगे जीडीपी के आंकड़े

इस सप्ताह 28 मई को भारत के अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े आने हैं. इसके अलावा सप्ताह के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े भी आने हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की सुधार की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज नहीं करा पाएंगे बैंक जाकर कोई काम, जानें किस राज्य के बैंकों की रहेगी छुट्टी

[ad_2]

12वीं मंजिल से गिरी महिला! फिर बोली मैं अभी जिंदा हूं, यूजर्स बोले, जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय

[ad_1]

12वीं मंजिल से गिरी महिला! फिर बोली मैं अभी जिंदा हूं, यूजर्स बोले, जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय

इस मुस्लिम मुल्क के 5 हजार भारत में हो जाएंगे 11 लाख रुपए, जानें कौन सी है वो कंट्री?

[ad_1]

Bahrain Currency Value: पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब करने लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडलों का एक दल दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजा है. इस क्रम में मुस्लिम देश बहरीन में भी  AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में एक दल पहुंचा है, जहां उन्होंने पाकिस्तान की काली करतूतों के बारे में जानकारी दी.

हालांकि, अगर हम बहरीन की करेंसी के बारे में बात करें तो यहां की कीमत इंडियन करेंसी के मुकाबले काफी ज्यादा है. वाइस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एक बहरीन दिनार की कीमत इंडिया 225.8 रुपये के बराबर है. ये कीमत डॉलर के मुकाबले 3 गुणा है.

दुनिया में कई सारी करेंसी है, जो इंडियन रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसमें बहरीन की करेंसी भी शामिल है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई भारतीय शख्स कमाने के लिए बहरीन जाता है और वह वहां 5 हजार बहरीन दिनार कमाता है तो उसकी कीमत भारत में आकर 11 लाख से ज्यादा हो जाएगी. ये आंकड़ा भारत में कमाई के हिसाब से बहुत ज्यादा है. 

बहरीन की अर्थव्यवस्था 
इस्लामिक देश बहरीन की अर्थव्यवस्था तेल और पेट्रोलियम उत्पादन पर डिपेंड करती है, लेकिन इसमें एल्यूमीनियम गलाने, लोहे की गोली, फटिलाइजर उत्पादन, इस्लामी और ऑफशोर बैंकिंग, बीमा, जहाज की मरम्मत और पर्यटन जैसे अन्य उद्योग भी शामिल हैं. बहरीन का सांस्कृतिक परिदृश्य इसकी इस्लामी विरासत से प्रभावित है, लेकिन देश उदार है. बहरीन में भारतीय समुदाय को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की स्वतंत्रता दी जाती है.  बहरीन में जीवन की लागत भारत के प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक है, खासकर किराए और किराने के सामान के मामले में.  बहरीन हैप्पी इंडेक्स रिपोर्ट में 59वें स्थान पर है, जो 147 देशों में से है. बहरीन की आबादी 16 लाख से ऊपर है. बहरीन फ़ारस की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एक खाड़ी में स्थित एक छोटा अरब राज्य है. यह बहरीन द्वीप और लगभग 30 छोटे द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीपसमूह है. इसका नाम अरबी शब्द अल-बहरैन से लिया गया है , जिसका अर्थ है दो समुद्र.

[ad_2]

Instagram से घर बैठे 17 लाख रुपये कमाने का मौका! जानिए कैसे मिल सकता है फायदा

[ad_1]

Instagram का यह रेफरल प्रोग्राम एक प्रमोशनल योजना है जो फिलहाल कुछ देशों में सीमित समय के लिए शुरू किया गया है. इसके तहत, अगर कोई क्रिएटर नए लोगों को Instagram से जोड़ता है या किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करता है तो उसे इसके बदले में कमीशन के रूप में इनाम मिलता है.

Instagram का यह रेफरल प्रोग्राम एक प्रमोशनल योजना है जो फिलहाल कुछ देशों में सीमित समय के लिए शुरू किया गया है. इसके तहत, अगर कोई क्रिएटर नए लोगों को Instagram से जोड़ता है या किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करता है तो उसे इसके बदले में कमीशन के रूप में इनाम मिलता है.

जब कोई व्यक्ति उस क्रिएटर के रेफरल लिंक के ज़रिए Instagram ऐप डाउनलोड करता है, साइन अप करता है या खरीदारी करता है तो उस एक्टिविटी के बदले क्रिएटर को पेमेंट मिलता है. इस स्कीम के तहत एक यूज़र अधिकतम $20,000 (करीब 17 लाख रुपये) तक की कमाई कर सकता है.

जब कोई व्यक्ति उस क्रिएटर के रेफरल लिंक के ज़रिए Instagram ऐप डाउनलोड करता है, साइन अप करता है या खरीदारी करता है तो उस एक्टिविटी के बदले क्रिएटर को पेमेंट मिलता है. इस स्कीम के तहत एक यूज़र अधिकतम $20,000 (करीब 17 लाख रुपये) तक की कमाई कर सकता है.

Instagram उन यूज़र्स को एक खास रेफरल लिंक देता है जिसे वे अपने सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram Stories आदि पर शेयर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति ने उस लिंक से Instagram जॉइन किया या कोई ज़रूरी ऐक्शन लिया तो इसके बदले में क्रिएटर को भुगतान किया जाता है.

Instagram उन यूज़र्स को एक खास रेफरल लिंक देता है जिसे वे अपने सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram Stories आदि पर शेयर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति ने उस लिंक से Instagram जॉइन किया या कोई ज़रूरी ऐक्शन लिया तो इसके बदले में क्रिएटर को भुगतान किया जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेफरल प्रोग्राम मई से जून 2025 तक करीब छह हफ्तों के लिए एक्टिव रहेगा. यह एक इनवाइट-ओनली ऑफर है, यानी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेफरल प्रोग्राम मई से जून 2025 तक करीब छह हफ्तों के लिए एक्टिव रहेगा. यह एक इनवाइट-ओनली ऑफर है, यानी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

कुछ क्रिएटर्स को हर नए यूज़र के Instagram जॉइन करने पर $100 (लगभग 8,000 रुपये) तक मिल सकते हैं. वहीं, कुछ को हर 1,000 क्लिक्स पर $100 की कमाई हो सकती है. यह भुगतान Glimmer नामक थर्ड-पार्टी पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा.

कुछ क्रिएटर्स को हर नए यूज़र के Instagram जॉइन करने पर $100 (लगभग 8,000 रुपये) तक मिल सकते हैं. वहीं, कुछ को हर 1,000 क्लिक्स पर $100 की कमाई हो सकती है. यह भुगतान Glimmer नामक थर्ड-पार्टी पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा.

Instagram इसके साथ यह भी चाह रहा है कि क्रिएटर्स अपने कंटेंट को TikTok, YouTube, Discord, और Substack जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमोट करें, जिससे उनकी पहुंच और अधिक बढ़ सके.

Instagram इसके साथ यह भी चाह रहा है कि क्रिएटर्स अपने कंटेंट को TikTok, YouTube, Discord, और Substack जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमोट करें, जिससे उनकी पहुंच और अधिक बढ़ सके.

अगर आप उन चुनिंदा यूज़र्स में से हैं जिन्हें यह प्रोग्राम मिला है, तो ये स्टेप्स अपनाएं. Instagram ऐप में लॉग इन करें.

अगर आप उन चुनिंदा यूज़र्स में से हैं जिन्हें यह प्रोग्राम मिला है, तो ये स्टेप्स अपनाएं. Instagram ऐप में लॉग इन करें. “Referral” या “Partnerships” सेक्शन में जाएं. अपना यूनिक लिंक जनरेट करें. उस लिंक को अपने फॉलोअर्स या दोस्तों के साथ शेयर करें. डैशबोर्ड में जाकर देखें कितने लोगों ने आपकी लिंक से जॉइन किया और कितनी कमाई हुई.

Published at : 26 May 2025 08:54 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Savitri Mata Ki Aarti: वट सावित्री की पूजा के आखिर में जरूर करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य

[ad_1]

Savitri Mata Ki Aarti: वट सावित्री व्रत आज सोमवार 26 मई 2025 है. यह व्रत विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है. आज के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष और माता सावित्री की पूजा करती हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के अंत में आरती जरूर गाएं. मान्यता है कि आरती से पूजा में संपूर्णता आरती है और आरती न करने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता.

आज वट सावित्री की पूजा में महिलाएं भी वट वृक्ष की पूजा और कथा का पाठ करने के बाद आरती जरूर करें. अगर आप आरती नहीं जानतीं तो यहां देखिए माता सावित्री की आरती. इस आरती के माध्यम से सुहागिन महिलाएं भी सावित्री की तरह सौभाग्य रक्षा का आशीर्वाद पा सकती है. यहां देखिए सावित्री पूजा की आरती लिरिक्स.

सावित्री माता की आरती (Om Jai Jai Savitri Mata)

ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

तुम ही रक्षक सबका, प्राणों का तुम प्राण
भक्तजन मिले सारे, नित्य करें तेरा ध्यान
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
भक्त तरसे तुम हो सभी विधि करें उपकार
अंतर्मन से सुमिर लो, सुने वो तभी पुकार,
ओम जय जय सावित्री।।

भक्तों का दुख भंजन रक्षा करें आठों याम,
दिव्य ज्योति तुम्हारी, रहें सदा अविराम
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।

चारों विधि के मंत्रों का गुरु मंत्र तुम्हे कहते।
ऋषि मुनि योगी सारे गुणगान तुम्हारा करें।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

हृदय विराजो हे मां, भटक न जाऊ किसी ओर
ले लो अपनी शरण में, न छूटे कभी डोर।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat Puja 2025: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनें अपनी राशि अनुसार साड़ी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आरजे महवश ने प्रीति जिंटा संग शेयर की फोटोज, फैंस ने लगाई कमेंट्स की बाढ़

[ad_1]

‘चहल भाई को फोटो का क्रेडिट दे दो…’ आरजे महवश ने प्रीति जिंटा संग शेयर की फोटोज, फैंस ने लगाई कमेंट्स की बाढ़

[ad_2]