ताइवान पर हमले की तैयारी में चीन! गुस्से से लाल हुए ट्रंप, चेतावनी देते हुए खाई ये कसम

[ad_1]

America warns China: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने नाराजगी जताई है. अमेरिका इसे लेकर एक कड़ी चेतावनी भी जारी की है. अमेरिका ने कहा कि बीजिंग ताकत का इस्तेमाल करके इंडो-पैसिफिक इलाके में शक्ति के क्षेत्रीय संतुलन को बदलने की तैयारी में लगा हुआ है. इसके अलावा बीजिंग का मुख्य उद्देश्य ताइवान पर अपना कब्जा जमाना भी है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने शांगरी-ला डायलॉग में दिए संबोधन में चीन का किया जिक्र

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग 2025 में इस मामले को लेकर संबोधन दिया है. अपने संबोधन में पीट हेगसेथ ने कहा, “चीन की सेना असली हमले की रिहर्सल कर रही है और ताइवान पर कब्जा करने के लिए अपनी क्षमताओं को और विकसित कर रही है.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक इलाके में तैनात रहेगा और कम्युनिस्ट चीन की आक्रामकता को रोकना जारी रहेगा.

चीन ने ताइवान को अपने मुख्यभूमि को जोड़ने की खाई कसम

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ताइवान को अपने देश की मुख्यभूमि से जोड़ने की कसम खाई है. इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वह ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है. अपने इसी मकसद को पूरा करने के लिए चीन ताइवान के चारों ओर बड़े पैमाने पर और तेजी के साथ मिलिट्री ड्रिल्स कर रहा है, जिसके अमेरिकी अधिकारी एक घेराबंदी या हमले की तैयारी मानते हैं.

सत्ता संभालते ही चीन पर हमलावर हुए थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मुद्दों को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तभी से उन्होंने चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर छेड़ दी है.

अमेरिका ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रमुख तकनीकों तक चीन की पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा फिलिपींस जैसे अपने सहयोगियों के साथ सैन्य संबंध को भी मजबूत किया है, जो साउथ चाइना समुद्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवादों में उलझा हुआ है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने चीन पर लगाए कई आरोप

यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चीन पर साइबर हमलों, पड़ोसी देशों को परेशान करने और साउथ चाइना समुद्र में अवैध सैन्य निर्माण को लेकर विवाद करने को लेकर आरोप लगाए हैं. उल्लेखनीय है कि वैश्विक समुद्री व्यापार का 60 प्रतिशत भाग साउथ चाइना समुद्र के माध्यम से होकर ही गुजरता है. इस मामले को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल ने पहले ही चीन के व्यापक रूप से किए गए क्षेत्रीय दावों को गैर-कानूनी घोषित कर दिया है.

शांगरी-ला डायलॉग 2025 में चीन के शीर्ष अधिकारियों ने नहीं लिया भाग

हालांकि, इन गंभीर चिंताओं के बावजूद, चीन ने शांगरी-ला डायलॉग 2025 में अपने शीर्ष अधिकारियों को न भेजकर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए भेजा. इस पर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय साउथ चाइना समुद्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता और ताइवान पर उसका लगातार बढ़ता दवाब रहेगा.

[ad_2]

कॉलेज में लेक्चरर बनने के लिए इतना लोन देता है बैंक, जानें कर्ज चुकाने के लिए मिलता है कितना वक

[ad_1]

कॉलेज में लेक्चरर बनना आज के युवाओं का एक बड़ा सपना होता है. कई छात्र चाहते हैं कि वो किसी अच्छे यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ाएं, रिसर्च करें और एक सम्मानजनक करियर बनाएं. लेकिन इस सपने तक पहुंचने के लिए अच्छी पढ़ाई, पीजी डिग्री, नेट या पीएचडी जैसी क्वालिफिकेशन की जरूरत होती है. ऐसे में पढ़ाई का खर्च भी बढ़ जाता है. इसी कारण कई छात्र एजुकेशन लोन लेते हैं ताकि वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और लेक्चरर बनने का सपना साकार कर सकें. अब सवाल आता है कि बैंक कॉलेज लेक्चरर बनने की पढ़ाई के लिए कितना लोन देते हैं? और इसे चुकाने के लिए कितना वक्त मिलता है? चलिए आपको समझाते हैं.

कितना मिलता है एजुकेशन लोन?

अगर आप भारत में ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक, एमएड, पीएचडी या नेट की तैयारी करना चाहते हैं, तो बैंक आपको आराम से 4 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक एजुकेशन लोन दे सकते हैं. अगर आप किसी विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं, जैसे कि पीएचडी, एमएस या रिसर्च प्रोग्राम, तो लोन की रकम 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक भी हो सकती है. लोन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी पढ़ाई की फीस कितनी है, कौन-सी यूनिवर्सिटी है और आपकी पिछली पढ़ाई में कितने नंबर आए हैं.

किन खर्चों के लिए मिलता है लोन?

एजुकेशन लोन सिर्फ ट्यूशन फीस के लिए नहीं होता. इसमें कई खर्चे कवर होते हैं, जैसे-
कॉलेज/यूनिवर्सिटी की फीस
होस्टल का खर्च
किताबें, लैब और प्रोजेक्ट खर्च
पढ़ाई के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर
विदेश जाने पर ट्रैवल खर्च

लोन चुकाने के लिए कितना वक्त मिलता है?

अच्छी बात ये है कि एजुकेशन लोन में आपको पढ़ाई के दौरान किस्त नहीं चुकानी होती. इसे मोरेटोरियम पीरियड कहते हैं. यानी जब तक आपकी पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती और नौकरी शुरू नहीं होती, तब तक आपसे लोन की किस्त नहीं ली जाती.

मोरेटोरियम पीरियड में आमतौर पर कोर्स की अवधि + 6 महीने से 1 साल तक का समय होता है. इसके बाद EMI शुरू होती है. लोन चुकाने के लिए बैंक 5 साल से लेकर 15 साल तक का समय देते हैं. अगर आपकी लोन राशि ज्यादा है तो चुकाने का वक्त भी ज्यादा मिल सकता है.

ब्याज दर कितनी होती है?

एजुकेशन लोन पर बैंक 8% से 12% तक ब्याज लेते हैं. अगर आपने गारंटी के साथ लोन लिया है, तो ब्याज थोड़ा कम हो सकता है. सरकार की स्कीम के तहत कुछ गरीब परिवारों को ब्याज में छूट भी मिलती है.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सावधान! फेसबुक यूजर्स का डेटा खतरे में, लीक हुए मोबाइल नंबर और पर्सनल जानकारी, तुरंत करें ये ज़रूरी काम

[ad_1]

ByteBreaker का दावा है कि उसने फेसबुक के एक फीचर में खामी का फायदा उठाकर ये जानकारी जुटाई है. हालांकि, कुछ साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि हो सकता है कि उसके पास इतना बड़ा डेटा न हो.

ByteBreaker का दावा है कि उसने फेसबुक के एक फीचर में खामी का फायदा उठाकर ये जानकारी जुटाई है. हालांकि, कुछ साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि हो सकता है कि उसके पास इतना बड़ा डेटा न हो.

दूसरी ओर, Meta (फेसबुक की पेरेंट कंपनी) ने इस पर सफाई दी है कि यह कोई नया डेटा ब्रीच नहीं है बल्कि 2021 में हुए एक पुराने डेटा लीक से जुड़ी जानकारी है जिसमें करीब 50 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए थे.

दूसरी ओर, Meta (फेसबुक की पेरेंट कंपनी) ने इस पर सफाई दी है कि यह कोई नया डेटा ब्रीच नहीं है बल्कि 2021 में हुए एक पुराने डेटा लीक से जुड़ी जानकारी है जिसमें करीब 50 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए थे.

इस घटना में जिस तकनीक का ज़िक्र हो रहा है उसे वेब स्क्रैपिंग कहा जाता है. यह एक ऑटोमेटेड प्रक्रिया होती है जिसमें बोट्स की मदद से किसी वेबसाइट से बड़ी मात्रा में जानकारी निकाली जाती है. आसान भाषा में कहें तो ये एक तरह से कॉपी-पेस्ट करने जैसा होता है, लेकिन मशीनों के ज़रिए. रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा से किसी भी यूजर की पहचान आसानी से उजागर की जा सकती है.

इस घटना में जिस तकनीक का ज़िक्र हो रहा है उसे वेब स्क्रैपिंग कहा जाता है. यह एक ऑटोमेटेड प्रक्रिया होती है जिसमें बोट्स की मदद से किसी वेबसाइट से बड़ी मात्रा में जानकारी निकाली जाती है. आसान भाषा में कहें तो ये एक तरह से कॉपी-पेस्ट करने जैसा होता है, लेकिन मशीनों के ज़रिए. रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा से किसी भी यूजर की पहचान आसानी से उजागर की जा सकती है.

यह स्पष्ट नहीं है कि लीक हुआ डेटा किन-किन देशों के यूजर्स से जुड़ा है लेकिन भारत जैसे बड़े फेसबुक यूज़र बेस वाले देश इससे अछूते नहीं हो सकते. साइबर विशेषज्ञों का सुझाव है कि तुरंत अपना फेसबुक पासवर्ड बदलें. यदि फेसबुक अकाउंट से बैंक डिटेल्स जुड़ी हैं, तो फ्रॉड अलर्ट ऑन करें. अपने बैंक अकाउंट के पासवर्ड भी बदल दें.

यह स्पष्ट नहीं है कि लीक हुआ डेटा किन-किन देशों के यूजर्स से जुड़ा है लेकिन भारत जैसे बड़े फेसबुक यूज़र बेस वाले देश इससे अछूते नहीं हो सकते. साइबर विशेषज्ञों का सुझाव है कि तुरंत अपना फेसबुक पासवर्ड बदलें. यदि फेसबुक अकाउंट से बैंक डिटेल्स जुड़ी हैं, तो फ्रॉड अलर्ट ऑन करें. अपने बैंक अकाउंट के पासवर्ड भी बदल दें.

मेटा ने कहा है कि जिस डेटा की बात की जा रही है, वह पहले ही 2021 में लीक हो चुका था और अब कोई नया रिसाव नहीं हुआ है. लेकिन अगर ByteBreaker की बात सही निकलती है तो यह सोशल मीडिया इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी साबित हो सकती है.

मेटा ने कहा है कि जिस डेटा की बात की जा रही है, वह पहले ही 2021 में लीक हो चुका था और अब कोई नया रिसाव नहीं हुआ है. लेकिन अगर ByteBreaker की बात सही निकलती है तो यह सोशल मीडिया इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी साबित हो सकती है.

एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को अलर्ट रहने और समय रहते साइबर सुरक्षा के कदम उठाने की सलाह दी है. डेटा सुरक्षा के इस दौर में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा हथियार है.

एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को अलर्ट रहने और समय रहते साइबर सुरक्षा के कदम उठाने की सलाह दी है. डेटा सुरक्षा के इस दौर में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा हथियार है.

Published at : 31 May 2025 04:28 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

ये 5 म्यूचुअल फंड्स नहीं पारस पत्थर हैं, निवेशकों को कुछ ही सालों में बना देते हैं करोड़पति!

[ad_1]

भारतीय शेयर बाजार इन दिनों उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे ट्रेड कर रहे हैं. हाल ही में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करेक्शन देखा गया है. इसकी वजह मुनाफावसूली, लिक्विडिटी की कमी और ऊंचे वैल्यूएशन माने जा रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिड और स्मॉल कैप कंपनियों की ग्रोथ स्टोरी अब भी बरकरार है.

SIP से निवेश करने वालों को मिला फायदा

बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को सबसे सुरक्षित और समझदारी भरा तरीका माना जाता है. खासकर अच्छे म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि तक निवेश करने से निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलते हैं. इस रिपोर्ट में हम ऐसे 5 म्यूचुअल फंड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले 10 सालों में शानदार रिटर्न दिए हैं.

Nippon India Small Cap Fund: दमदार ग्रोथ के साथ टॉप पर

Nippon India Small Cap Fund को सितंबर 2010 में लॉन्च किया गया था और इसने बीते 10 सालों में 23.52 फीसदी की औसत सालाना ग्रोथ (CAGR) दी है. यह फंड छोटे लेकिन ग्रोथ पोटेंशियल वाले बिजनेस में निवेश करता है. इसकी खासियत यह है कि गिरावट के बाद यह तेज़ी से रिकवर करता है. कोविड के बाद और 2023 में इसने शानदार परफॉर्मेंस दिया.

टॉप स्टॉक्स: HDFC Bank, MCX, Dixon Technologies

मुख्य सेक्टर: कैपिटल गुड्स (11.9 फीसदी), हेल्थकेयर (8.2 फीसदी), केमिकल्स (7.7 फीसदी)

फंड साइज: 58,028 करोड़ रुपये

SBI Small Cap Fund: भरोसेमंद और स्थिर रिटर्न वाला फंड

SBI Small Cap Fund को सितंबर 2009 में शुरू किया गया था और इसने 10 सालों में 22.61 फीसदी CAGR का रिटर्न दिया है. यह फंड क्वालिटी कंपनियों और स्केलेबल बिजनेस मॉडल्स में निवेश करता है. इसकी रणनीति संतुलित होती है, जिसमें रिस्क कम और रिटर्न स्थिर होते हैं.

टॉप स्टॉक्स: SBFC Finance, DOMS Industries, KIMS

मुख्य सेक्टर: फाइनेंस (8 फीसदी), कैपिटल गुड्स (7.5 फीसदी), केमिकल्स (7.4 फीसदी)

फंड साइज: 31,790 करोड़ रुपये

Motilal Oswal Midcap Fund: मिडकैप में क्वालिटी फोकस

Motilal Oswal Midcap Fund, फरवरी 2014 में लॉन्च हुआ और इसने 10 सालों में 21.17 फीसदी CAGR दिया है. यह फंड मोतीलाल ओसवाल के QGLP फ्रेमवर्क (Quality, Growth, Longevity, Price) पर चलता है, जो क्वालिटी कंपनियों पर जोर देता है.

टॉप स्टॉक्स: Persistent Systems, Coforge, Kalyan Jewellers

मुख्य सेक्टर: IT (25.6 फीसदी), ज्वेलरी (8.1 फीसदी), इलेक्ट्रिकल्स (7.9 फीसदी)

फंड साइज: 27,780 करोड़ रुपये

HSBC Small Cap Fund: छोटा नाम, बड़ा परफॉर्मेंस

पहले यह फंड L&T Emerging Businesses Fund के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2022 में HSBC Asset Management ने इसका अधिग्रहण किया और नाम बदलकर HSBC Small Cap Fund कर दिया गया. इस फंड ने 10 सालों में 21.16 फीसदी CAGR रिटर्न दिया है.

टॉप स्टॉक्स: K.P.R. Mill, Neuland Labs, Aditya Birla Real Estate

मुख्य सेक्टर: फाइनेंस (11.4 फीसदी), हेल्थकेयर (8 फीसदी), कैपिटल गुड्स (7.6 फीसदी)

फंड साइज: 14,737 करोड़ रुपये

Axis Small Cap Fund: लो रिस्क, हाई क्वालिटी अप्रोच

Axis Small Cap Fund को क्वालिटी कंपनियों में निवेश करने के लिए जाना जाता है. यह फंड मार्केट वोलैटिलिटी में भी स्थिर रहता है, क्योंकि यह मजबूत बैलेंस शीट और अच्छी कैश फ्लो वाली कंपनियों में पैसा लगाता है. 10 सालों में इसने 20.74 फीसदी CAGR रिटर्न दिया है.

टॉप स्टॉक्स: KIMS, Cholamandalam Finance, Blue Star

मुख्य सेक्टर: हेल्थकेयर (11.3 फीसदी), फाइनेंस (10.9 फीसदी), IT (6.5 फीसदी)

फंड साइज: 23,318 करोड़ रुपये

निवेश करने से पहले रिसर्च जरूरी

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ऊपर बताए गए फंड्स को अपनी रिसर्च लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि निवेश में जोखिम होता है, इसलिए विशेषज्ञों से सलाह लेना और अपना निवेश लक्ष्य तय करना बेहद जरूरी है. SIP के जरिए लंबी अवधि में निवेश करना स्थिर और प्रभावी रिटर्न का रास्ता बन सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: <a href=" ट्रंप ने दिया भारत को झटका! 38,000 करोड़ का एक्सपोर्ट होगा प्रभावित, GTRI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_2]

चलती ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट कर रही थी लड़की, अचानक फिसला हाथ और फिर…देखें खौफनाक वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में एक लड़की तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटकते हुए हवा से बातें कर रही होती है. कैमरे में वो मुस्कुराती है, बाल उड़ते हैं और उसके चेहरे पर ऐसा आत्मविश्वास होता है मानो वो खतरों की खिलाड़ी हो. उसके पीछे दौड़ती पटरियों की आवाज, हवा की सनसनाहट और ट्रेन की गति सब मिलकर एक ऐसे सीन को जन्म देते हैं जो पहले रोमांचक लगता है, लेकिन अगले ही पल एक भयानक हादसे की आहट होती है और फिर….फिलहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

ट्रेन से लटककर स्टंट कर रही लड़की का फिसला हाथ

लड़की ट्रेन के खुले दरवाजे के दोनों हैंडल पकड़कर बाहर की ओर झुकी हुई होती है. वो स्टंट करती है, कैमरे की तरफ देखती है और जैसे किसी फिल्मी सीन को असलियत में जी रही हो. लेकिन तभी अचानक एक पल ऐसा आता है जब उसका हाथ फिसल जाता है. सेकेंड भर का वो मंजर ऐसा है जिसे देख किसी की भी सांस अटक जाए. लड़की दरवाजे से सीधी नीचे पटरी की ओर गिरती है और कैमरा एक झटके में हिल जाता है. हालांकि लड़की का हाथ ऐसे वक्त पर फिसलता है जब ट्रेन रुकने की अवस्था में आ जाती है. जिससे लड़की को कोई चोट नहीं लगती और एक बड़ा हादसा टल जाता है.

फिर ऐसे बची जान

इस भयानक सीन के बाद वीडियो में जो अगला हिस्सा सामने आता है, उसमें पता चलता है कि हादसे के वक्त ट्रेन बहुत स्लो हो चुकी थी और रुकने वाली अवस्था में थी. इसीलिए लड़की की जान बच गई, लेकिन उसके गिरने का दृश्य इतना डरावना है कि देखने वालों के दिल दहल जाएं. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे बेवकूफी की हद बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि “सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालना जरा भी समझदारी नहीं है.”

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने लगाई फटकार

वीडियो को munevvernizam नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कब अक्ल आएगी लोगों को. एक और यूजर ने लिखा…तुम्हारे घर वाले मारते नहीं हैं क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पापा की परी के अभी पर कट जाते.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

‘जो फिल्म साइन करती, बंद हो जाती’, इस एक्ट्रेस को ‘पनौती’ समझने लगे थे लोग

[ad_1]

Actress Tagged As Jinx: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कलाकारों को करियर के शुरुआती दौर में काफी दिक्कते आती हैं. ऐसे कम ही सितारे हैं जो पहली ही फिल्म से छा गए हों. वहीं ज्यादातर स्टार्स को अपनी पहचान बनाने में सालों लग जाते हैं. कई बार कलाकारों पर फ्लॉप का टैग लगने लगता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिनका शुरुआती करियर तो ठीक रहा, लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद उन्हें ‘मनहूस’ और ‘पनौती’ समझा जाने लगा था.

ये एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म से पहले दो बड़ी फिल्में साइन की थीं. हालांकि ये दोनों ही फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं. हाल ही में शिल्पा शिरोडकर ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि वे 1986 में ही डेब्यू करने वाली थीं.

Bigg Boss 18 Star Shilpa Shirodkar Tests COVID-19 Positive, Sends Strong  Safety Message to Her Fans - Filmibeat

हाथ से निकलीं दो बड़ी फिल्में
शिल्पा शिरोडकर ने कहा- 9 अगस्त को, मैंने फिल्मालय स्टूडियो में अपना महूरत किया. ये सबसे बड़े लॉन्च पैड में से एक था. सावन जी ‘सौतन की बेटी’ बना रहे थे, और मैं टाइटल रोल निभा रही थी. ये उससे बड़ा नहीं हो सकता था. लेकिन दो साल बाद, कुछ भी नहीं हुआ. सावन जी ने कहा कि मैं फिल्म नहीं बना रहा हूं. अगर आपको बाहर से कुछ मिलता है, तो ले लो. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वे बोनी कपूर के पिता ने उनके ‘जंगल’ नाम की फिल्म में उन्हें संजय कपूर के साथ कास्ट करने का वादा किया था. हालांकि वो फिल्म भी कभी नहीं बनी.

Bigg Boss 18 Fame Shilpa Shirodkar Tests COVID Positive, Urges People To  Wear Masks

‘मैं मनहूस हूं, एक पनौती हूं’
एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद एक शुभचिंतक ने मिथुन चक्रवर्ती से उनके लिए बात की. उन्होंने कहा- ‘दादा, इस लड़की की दो फिल्में बंद हो गई हैं और अब इंडस्ट्री उसे तरह-तरह के नाम से पुकार रही है, प्लीज उसे लॉन्च करें.’ उन्होंने कहा कि मैं मनहूस हूं, एक पनौती हूं. जब भी मैंने कोई बड़ी फिल्म साइन की, वो बंद हो गई. लेकिन अगर आपके पास मजबूत फैमिली सपोर्ट है, तो ये बातें मायने नहीं रखतीं.

Shilpa Shirodkar - Biography - IMDb

इस फिल्म से खुली किस्मत
इसके बाद शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में ‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रेखा अहम रोल मे थे. शिल्पा ने फिल्म में एक अंधी लड़की किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘किशन कन्हैया’, ‘त्रिनेत्र’, ‘हम’, ‘खुदा गवाह’, ‘आंखें’, ‘पहचान’, ‘गोपी किशन’ और ‘बेवफा सनम’ जैसी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस आखिरी बार टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में दिखी थीं.

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कुंभ राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, जानें 1 जून 2025 का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 1 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि, Aries 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों में आपसी वाद-विवाद करा सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके तेज को देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे. कारोबार में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने मित्रों की मदद से किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिस कारण आप दिल खोलकर निवेश आसानी से कर पाएंगे.

वृषभ राशि , Taurus 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा. आप अपने बढ़ते खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे. व्यवसाय कर रहे लोगों को उनका रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी, आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे. आपको किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा.

मिथुन राशि, Gemini 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, जो लोग किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे. आपको परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से आज उन्हें जाना पड़ सकता है. माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोलें.

कर्क राशि, Cancer 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग किसी रोग से पीड़ित है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है. आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपके काम पर भी दिखेगा, जिसके कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा. माता जी से आप यदि कुछ धन मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में किसी छोटी मोटी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है. आपको अपने आस-पड़ोस में रह रहे लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है.

सिंह राशि, Leo 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है. आप अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो वह किसी कारण टल सकती है और आपको किसी काम के लिए उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर अपने कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं और आपका पूरा ध्यान उसी पर रहेगा. यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें.

कन्या राशि, Virgo 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण वाद विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको बात संभालनी होगी. व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे.

तुला राशि, Libra 1 June 2025
कल का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आप उनकी जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे और आप मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं. व्यवसाय संबंधित कोई लेन-देन आप किसी के बीच-बचाव में करें, नहीं तो आपसे आपके साथ धोखा हो सकता है. आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और अधिकारी भी उनकी हां में हां मिलाते नजर आएंगे.

वृश्चिक राशि, Scorpio 1 June 2025
कल का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें उनके कामों के द्वारा प्रसिद्धि मिल सकती है और वह किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं. रियल स्टेट व सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग कल दिल खोलकर निवेश करें, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आय में वृद्धि होने से अपने खर्चों में वृद्धि नहीं करनी है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि, Sagittarius 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और माताजी को यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलती दिख रही है. आपका यदि कोई कानून संबंधित मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आपको खुशखबरी मिल सकती है. आपको कल एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.

मकर राशि, Capricorn 1 June 2025
कल का दिन आप भविष्य के लिए कुछ योजना बनाने में योजनाएं बनाने में व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे. यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कल ट्रांसफर मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे.

कुंभ राशि, Aquarius 1 June 2025
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशियों भरा रहना है. बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी नए काम को बिजनेस मे जोड़ना चाहते हैं, तो वह कल कर सकते हैं. नौकरी कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो लोगों का आपसे कोई वाद विवाद हो सकता है.

मीन राशि, Pisces 1 June 2025
कल का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है. आपको व्यवसाय में किसी काम से संबन्धित यात्रा पर जाना पड़ सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ेगी, जिससे दोनों के बीच कोई वाद-विवाद पनप सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचारों के आने से परेशान रहेंगे. यदि परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, अभी आपको उसमें राहत नहीं मिलेगी. आपको किसी मित्र के साथ अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अंक ज्योतिष राशिफल 1 जून 2025: मूलांक 5 वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए अंक राशिफल

[ad_2]

पहले चीन और अब तुर्किए… हरकतों से बाज नहीं आ रहे मोहम्मद यूनुस, एर्दोगन से खरीदेंगे ये हथियार

[ad_1]

Bangladesh-Turkey Defense: बांग्लादेश और तुर्किए के बीच सैन्य साझेदारी अब सह-उत्पादन और रक्षा औद्योगिक निर्माण तक पहुंच चुकी है. बांग्लादेश इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक महमूद बिन हारुन की हाल की तुर्किए यात्रा इस सहयोग को औपचारिक और रणनीतिक स्तर पर आगे ले जाने का प्रयास है. चौधरी आशिक महमूद बिन हारुन ने तुर्किए की राज्य-स्वामित्व वाली कंपनी मकीने वे किम्या एंडिस्ट्रिसी (MKE) का दौरा किया और रक्षा तकनीकी हस्तांतरण, संयुक्त उत्पादन, और औद्योगिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

यह पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश ने MKE के साथ रक्षा सहयोग किया है. इससे पहले, ढाका ने MKE बोरान 105 मिमी होवित्जर की 18 यूनिट खरीदी थीं और भविष्य में 200 यूनिट तक बढ़ाने की योजना है. उन्होंने इसके लिए कई सारी चीजों को खरीदने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें Otokar Tulpar Light Tank, जोकि तुर्किए का हल्का बख्तरबंद वॉर व्हीकल है. इसके अलावा Bayraktar TB2 Drone, छोटे हथियार, गोला-बारूद, और आर्टिलरी सिस्टम शामिल हैं.

बांग्लादेश-तुर्किए के बीच MOU

सूत्रों के अनुसार, दोनों देश जल्द ही रक्षा औद्योगिक कार्य समूह (Defense Industrial Working Group) को संस्थागत रूप देने वाले हैं. दोनों के बीच प्रौद्योगिकी साझा करने और उत्पादन समझौते के लिए MoU पर बातचीत शुरू कर रहे हैं. यह औपचारिक संरचना स्थायी रक्षा भागीदारी की नींव रखेगी. तुर्किए और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ सैन्य सहयोग चीन-पाकिस्तान रणनीतिक खेमे को सीधे चुनौती नहीं देता, लेकिन पाकिस्तान के साथ तुर्किए के पुराने सैन्य संबंध पहले से मौजूद हैं. बांग्लादेश भी अब तुर्किए की तकनीकी क्षमताओं का लाभ उठाकर अपने सैन्य आधार को मजबूत कर रहा है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ कोई कदम उठाया हो. इससे पहले भी यूनुस पाकिस्तान और चीन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाने में जुटे हैं. उन्होंने चीन को लालमोनिरहाट एयरबेस दे दिया है, ऐसा लग रहा है मानो वह जानबूझकर भारत से पंगा लेने की कोशिश कर रहे हैं.

[ad_2]

गुजरात की हार से गहरा सदमा! फूट-फूट कर रोया आशीष नेहरा का बेटा; शुभमन गिल की बहन भी हुई भावुक

[ad_1]

Shubman Gill Sister Crying: IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में हारकर गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस ने गुजरात की टीम को 20 रनों से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई. मैदान में मौजूद रहे गुजरात के फैंस अपनी टीम की हार से इमोशनल हो गए थे. इस हार से निराश होने वाले लोगों में आशीष नेहरा के बेटे और शुभमन गिल की बहन भी शामिल रही. उन दोनों को गुजरात की हार के बाद रोते हुए देखा गया था.

मुल्लानपुर के मैदान में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. रोहित शर्मा ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी. दूसरी ओर गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 208 रन ही बना पाई. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

आशीष नेहरा का बेटा, गिल की बहन रोने लगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा के बेटे आरुष को रोते हुए देखा जा रहा है. पास मौजूद अन्य लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया. दूसरी ओर जब कैमरा शुभमन गिल की बहन, शहनील गिल की तरफ घूमा तो उनके चेहरे पर भी निराशा साफ झलक रही थी. शहनील को भी पास मौजूद लोगों और दोस्तों ने शांत करने का प्रयास किया.

गुजरात टाइटंस 12 लीग मैच खेलने तक पॉइंट्स टेबल के टॉप पर चल रही थी, लेकिन आखिरी दोनों लीग मैच हारने के कारण उसे नुकसान झेलते हुए टेबल में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है. दूसरा क्वालीफायर मैच 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. पंजाब, जिसे क्वालीफायर-1 में RCB के हाथों हार मिली थी.

यह भी पढ़ें:

एलिमिनेटर मैच में क्यों हुई गुजरात की हार? कप्तान शुभमन गिल ने खुद किया खुलासा

[ad_2]