काजोल की बहन ‘पू’ बनने वाली हैं मां! शादी के डेढ़ साल बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाकर गुड न्यूज की

[ad_1]

Malvika Raj Pregnancy Announced: कभी खुशी कभी गम में काजोल भी बहन पू का किरदार निभाने वाली मालविका राज के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल एक्ट्रेस शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं. मालविका और उनके पति ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है. जिसके बाद उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं.

काजोल की ऑनस्कीन बहन बनने वाली हैं मां
बता दे कि 31 साल की मालविका राज ने प्रणव बग्गा संग डेढ़ साल पहले धूमधाम से शादी की थी. अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रहे हैं. कपल ने इंस्टा अकाउंट पर प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाकर मालविका के प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट में मालविका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस अपने पति के कंधों पर चढ़ी हुई  दिल खोलकर हंसती दिख रही हैं. तस्वीर में दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है. जहां मालविका ने मॉम की कैप लगाई है तो वहीं उनके पति ने डैड की कैप लगाई है. इस दौरान मालविका के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट की किट नजर आ रही है जो पॉजिटिव दिख रही हैं.

इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, यू + मी = 3

सेलेब्स दे रहे बधाई
मालविका के प्रेग्नेंसी अनाउंस करते ही उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैंस ने जमकर बधाई देने शुरू कर दिया है. कृति खरबंदा ने कहा, “आप दोनों को बधाई!” रिधिमा पंडित ने कमेंट में लिखा, “ओह वाह, बधाई.” जैकी श्रॉफ की पत्नी, आयशा श्रॉफ ने पोस्ट किया, “यिपपपी!!!! बधाई दोस्तों.” अनीता राज ने लिखा, “बधाई हो मेरे बच्चों ढेर सारा प्यार और खुशियां. गुरु जी आप दोनों और आपके परिवार को भरपूर आशीर्वाद दें.” अमायरा दस्तूर ने भी कहा, “बधाई हो लव, आप हमेशा खुश रहें.”

कब की थी मालविका और प्रणव ने शादी
अगस्त 2023 में, प्रणव बग्गा ने तुर्की में मालविका राज को प्रपोज किया था. उसी साल नवंबर में, दोनों ने गोवा में एक शानदार बीचसाइड समारोह में शादी कर ली थी.

मालविका राज वर्क फ्रंट
मालविका राज को कभी खुशी कभी गम में यंग पू की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. वैसे एक्ट्रेस ने दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनज़िन डेन्जोंगपा के साथ एक्शन फिल्म स्क्वाड में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें:-Mithi River Scam: मुश्किल में फंसे डिनो मोरिया! मीठी नदी स्कैम मामले में मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश

[ad_2]

हर साल 21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए इस बार की थीम क्या है?

[ad_1]

International Yoga Day: हल्की सी धूप है, पक्षियों की चहचहाहट और आप खुले आसमान के नीचे योगा मैट पर बैठे हैं. गहरी सांस लेते हुए जब आप “ओम” का उच्चारण करते हैं, तो जैसे अंदर की हलचल भी शांत हो जाती है. यही तो है योग का जादू, शरीर ही नहीं, मन को भी सुकून देता है. हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी तारीख को क्यों चुना गया और इस बार की थीम क्या है?

बता दें, 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं. योग के दृष्टिकोण से यह दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली माना जाता है. इसीलिए इस दिन पूरे विश्व में योग करने का संदेश फैलाने का निर्णय लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रस्तावना रखी थी, जिसे 193 में से 177 देशों का समर्थन मिला और 2015 से यह दिन आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा है.

ये भी पढ़े- सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

योग दिवस की वैश्विक मान्यता और उद्देश्य क्या है?

योग को सिर्फ एक व्यायाम मान कर न चलिए, क्योंकि ये  शरीर, मन और आत्मा को शांत रखता है.

जीवनशैली में संतुलन लाना बेहद जरूरी है, इसलिए लोग योग करते हैं.

तनाव और चिंता से राहत देता है.

योग करने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है.

एकजुटता और शांति को बढ़ावा भी देता है.

योग दिवस की थीम क्या है?

हर साल 21 जून को हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी थीम का क्या मतलब होता है और ये हमारे जीवन से कैसे जुड़ी होती है? इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो थीम घोषित की है, ‘योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ’ यानी  ”पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग.”ये कोई साधारण थीम नहीं है, बल्कि एक गहरा संदेश है, योग केवल आपके शरीर और मन को ही स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि ये पूरी धरती और समाज के स्वास्थ्य में भी योगदान देता है. आज जब दुनिया स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर चिंतित है, ऐसे में योग एक समाधान बन सकता है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, ‘साइलेंट किलर’ की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

PSL फाइनल खेलने की जिद्द, इंग्लैंड से लाहौर तक ‘दौड़ते भागते’ पहुंचा ये खिलाड़ी और फिर…

[ad_1]

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2025 का फाइनल मुकाबला लाहौर कलंदर्स के लिए जितना रोमांचक रहा,उतनी ही दिलचस्प रही उनके स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की मैदान तक पहुंचने की कहानी. एक दिन पहले इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टेस्ट मैच खेल रहे सिकंदर रजा ने पीएसएल फाइनल खेलने के लिए जो सफर तय किया , वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

टेस्ट से PSL तक : एक दिन, तीन देश,और टॉस से पहले की रेस

सिकंदर रजा इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार 60 रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे चुके थे, लेकिन उनका दिल PSL फाइनल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने के लिए बैचेन था. PSL फाइनल में अपनी टीम के लिए खेलने की चाह में सिकंदर रजा ने इंग्लैंड से दो फ्लाइट्स लीं. रास्ते में खुद गाड़ी चलाई और दुबई होते हुए लाहौर पहुंचे.

इसके बाद उन्होंने मैदान में अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी भी खेली. सफर इतना लंबा और थकान से भरा था कि उन्होनें बर्मिंघम में डिनर, दुबई में ब्रेकफास्ट और अबू धाबी में लंच किया. वो मैदान में टॉस से महज 10 मिनट पहले पहुंचे. आमतौर पर खिलाड़ी इतने लंबे सफर के बाद रेस्ट करते हैं, लेकिन सिकंदर रजा सीधे मैदान पर उतरे और आखिरी तक खड़े होकर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली.

आखिरी ओवर का तूफान और जीत का जश्न

लाहौर कलंदर्स को जीत के लिए 2 ओवर में 31 रन चाहिए थे और सिकंदर रजा भी उस वक्त पिच पर मौजूद थे. जब मुकाबला अंतिम ओवर तक पहुंचा तो उस समय टीम को 6 गेंदो में 13 रन की आवश्यकता थी, तभी सिकंदर रजा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाकर लाहौर कलंदर्स को छह विकेट से जीत दिला दी.

मात्र 7 गेंदो में 22 रन की धुंआधार पारी खेलकर रजा ने मैच का रूख पूरी तरह से पलट दिया. उनके साथ क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा ने भी 31 गेंदो पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को तीसरी बार PSL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

मैच के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि वो थके हुए थे लेकिन उन्हें पता था कि टीम को उनकी जरूरत है. वह हर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुचाने के लिए तैयार थे और किसी भी हालत में यह मौका गंवाना नहीं चाहते थे.

[ad_2]

5 सालों बाद अमर हो जाएंगे इंसान! अब किसने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी, बता दिया ये होगा कैसे

[ad_1]

Human Immortality Prdiction: अमृत की मदद से पौराणिक कथाओं में तो कभी साइंस फिक्शन फिल्मों में तकनीकी अमरता के सपने के रूप में इंसान के अमर होने की कहानी सुनी है या देखी है. हालांकि, अब यह कल्पना हकीकत में बदलने की ओर बढ़ रही है. इस संभावना को Google के पूर्व इंजीनियर रे कुर्जवील ने बल दिया है. ये दुनिया के अग्रणी भविष्य वैज्ञानिक है, जिन्होंने दावा किया है कि 2030 तक इंसान जैविक रूप से अमर हो सकता है.

रे कुर्जवील सिर्फ एक तकनीकी विशेषज्ञ नहीं, बल्कि एक प्रामाणिक भविष्यवक्ता माने जाते हैं. उनके अब तक किए गए 147 में से 86% से अधिक पूर्वानुमान सही साबित हुए हैं, जिनमें इंटरनेट, AI, बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटर-बायोलॉजी इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन शामिल हैं. 1999 में उन्हें अमेरिका के सर्वोच्च तकनीकी पुरस्कार ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी’ से भी नवाजा गया था. उनका कहा अब सिर्फ विज्ञान कहानी नहीं, बल्कि तकनीकी रोडमैप माना जाता है.

कैसे होगी अमरता संभव?
कुर्जवील के अनुसार आने वाले वर्षों में हमारे शरीर में नैनोबॉट्स (सूक्ष्म रोबोट) डाले जाएंगे. ये नैनोबॉट्स रक्त प्रवाह में लगातार तैरते रहेंगे और टूटी हुई कोशिकाओं की मरम्मत करेंगे. बीमारियों को शुरुआती स्तर पर पहचान कर ठीक करेंगे और बुढ़ापे की प्रक्रिया को उलट देंगे. इन बॉट्स का मकसद केवल उपचार नहीं, बल्कि शरीर की सतत निगरानी और पुनर्निर्माण होगा, जिससे शरीर हमेशा युवा और स्वस्थ बना रह सकेगा.

जब इंसान और AI बन जाएंगे एक
कुर्जवील यह भी कहते हैं कि 2029 तक मशीनें मानव जैसी बुद्धि प्राप्त कर लेंगी और ट्यूरिंग टेस्ट पास कर जाएंगी. इसका अर्थ है कि मशीनें इंसानों जैसे व्यवहार करेंगी. इतनी कि पहचानना मुश्किल होगा कि कौन मशीन है और कौन मनुष्य. भविष्य में इंसानी मस्तिष्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मेल होगा, जिससे, हमारी याददाश्त बढ़ेगी. निर्णय लेने की शक्ति अकल्पनीय होगी और हमारा दिमाग क्लाउड में अपलोड किया जा सकेगा. यह परिवर्तन “साइबॉर्ग युग” की शुरुआत करेगा, जहां इंसान और मशीन के बीच की सीमाएं खत्म हो जाएंगी.

क्या है सिंग्युलैरिटी और क्यों है यह क्रांतिकारी?
रे कुर्जवील की अमरता से जुड़ी भविष्यवाणी “सिंग्युलैरिटी” के सिद्धांत से जुड़ी है. Singularity वह पल है जब टेक्नोलॉजी इतनी डेवलप  हो जाएगी कि वह मानव सभ्यता की पूरी प्रकृति को बदल देगी. कुर्जवील के अनुसार 2045 तक सिंग्युलैरिटी आ जाएगी. इंसानों की बुद्धि अरबों गुना बढ़ जाएगी. चेतना शरीर से बाहर निकलकर डिजिटल रूप में बदल जाएगी.

क्या यह भविष्य डरावना है या रोमांचक?
AI पहले ही अपनी शक्ति दिखा चुका है — जैसे 2023 में GPT-4 और Bing AI जैसे चैटबॉट्स ने न केवल संवाद की परिभाषा बदली, बल्कि यह सवाल भी उठाया कि यदि AI खुद सीख सकता है तो वह किस हद तक विकसित हो सकता है? रे कुर्जवील का मानना है कि यह सिर्फ साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि विकास की स्वाभाविक दिशा है.

[ad_2]

‘भाई ने दिल खुश कर दिया…’, एंबुलेंस को रास्ता दिखाने के लिए किया कुछ ऐसा काम- वीडियो वायरल

[ad_1]

एंबुलेंस हो या कोई भी इमरजेंसी सेवा, ट्रैफिक में जगह ना देने पर पुलिस आपका चालान कर सकती है. एंबुलेंस के केस में साइड ना देना ज्यादा गंभीर माना जाता है क्योंकि सीधे तौर पर ये किसी की जान से जुड़ा मामला होता है. लेकिन कई लोग लापरवाही के चलते ऐसे कांड करते हैं जिन्हें सुलझाने के लिए कई बार आम लोगों को आगे आना पड़ता है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें एक बाइक सवार लड़के ने एंबुलेंस को साइड देने के लिए जो किया वो आपको अपनी जगह से खड़ा करके लड़के को सलाम ठोकने पर मजबूर कर देगा.

एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शख्स ने किया ये काम

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक एंबुलेंस चलते ट्रैफिक में लगातार हॉर्न मारते हुए आगे चल रहे दो मिनी ट्रक से साइड मांग रही है, लेकिन आगे वाली गाड़ियां हैं कि लापरवाही की हद किए जा रही है. तभी फरिश्ता बनकर एक बाइक सवार वहां आता है और एंबुलेंस के आगे चल रही गाड़ियों को अपनी बाइक की रफ्तार से साइड होने को मजबूर करता है. वो कभी कट मारता है तो कभी मिनी ट्रक वाले को फटकार लगाता है. एंबुलेंस भी बाइक सवार को फॉलो करती है और आखिर में अपने से आगे चल रहे ट्रकों से आगे निकल कर अपना रास्ता ले लेती है.

बाइक से किया ट्रैफिक तितर बितर

अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट लड़के की तारीफ कर रहा है. जिस तरह से उसने मौके की नजाकत को समझा और एंबुलेंस को साइड दिलाई वो वाकई काबिले तारीफ था. लड़के ने बाइक से ही पूरी ट्रैफिक को इधर उधर कर डाला और बड़ी आसानी से एंबुलेंस को इस जाम से खुली हवा में ले जाकर छोड़ दिया. वीडियो को लेकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को realistictrolls नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को दिल से सलाम. एक और यूजर ने लिखा…लड़का ही रियल हीरो है, किसी की जान बचाना ही सबसे अच्छा काम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई के लिए दिल से इज्जत निकल रही है.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

अब आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स भी बन सकेंगे पायलट, DGCA ने की बड़ी सिफारिश, जानिए क्या बदलेग

[ad_1]

हवाई जहाज उड़ाने का सपना अब सिर्फ साइंस के स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं रहेगा. भारत में पायलट बनने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने अब ऐसी सिफारिश की है जिससे आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग ले सकेंगे. अभी तक यह मौका केवल उन्हीं छात्रों को मिलता था जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पढ़ी हो.

DGCA ने यह सिफारिश नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दी है. मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव कानून मंत्रालय को जाएगा, जो इसे नोटिफाई करेगा. इसके बाद ही यह नया नियम लागू होगा. नियम बदलने के बाद जो भी 12वीं पास छात्र मेडिकल फिटनेस और अन्य टेस्ट पास करेगा वह पायलट बनने के लिए योग्य माना जाएगा.

30 साल बाद होगा बदलाव

साल 1990 के दशक के मध्य से अब तक भारत में CPL ट्रेनिंग केवल साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए थी. इससे पहले केवल 10वीं पास होना ही काफी था. कई सीनियर पायलट्स ने इसे पुराना और बेकार नियम बताया है. उनका मानना है कि पायलट को जितनी फिजिक्स और मैथ्स की जरूरत होती है, वह स्कूल के शुरुआती सालों में ही मिल जाती है. इसी वजह से पिछले कुछ सालों में हजारों आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को ओपन स्कूल से फिजिक्स और मैथ्स की दोबारा परीक्षा देनी पड़ी, जिससे वे CPL की ट्रेनिंग ले सकें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

उड़ान की तैयारी, सुधार शुरू

DGCA को पता है कि नियम बदलने के बाद पायलट बनने की चाहत रखने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ेगी. इसी को देखते हुए भारत के फ्लाइंग स्कूलों को बेहतर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. DGCA चीफ फैज अहमद किदवई ने सभी फ्लाइंग स्कूलों को आदेश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दें. जैसे कि ट्रेनिंग का समय, प्लेन की संख्या, इंस्ट्रक्टर की उपलब्धता, सिम्युलेटर की स्थिति आदि.

यह भी पढ़ें: LOC पर सबसे आगे रहती है ये फोर्स, DG को मिलती है हैरान कर देने वाली सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भाभी जी ने तो माहौल ही बदल दिया… बॉलीवुड गाने पर ऐसे दिए एक्सप्रेशन कि वीडियो हो गया वायरल

[ad_1]

भारत विविधताओं वाला देश है. यहां हर शख्स और हर चीज में विविधताएं पाई जाती है. अब डांस को ही ले लीजिए. अगर शादी समारोह में कोई लड़की डांस कर रही है तो भीड़ लगना लाजमी है, लेकिन अगर भाभी डांस करने लग जाए तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जहां एक भाभी ने बॉलीवुड गाने जूली जूली पर ऐसा डांस किया कि लोगों के दिलों पर छुरियां चल गई. बैचेनी ने और पैर पसार लिए और हर कोई भाभी के इस डांस की आगोश में समा गया. डांस ही कुछ ऐसा था, आप भी देख ही लीजिए.

भाभी ने अपने डांस से उड़ाए लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भाभी ने पंजाबी सूट पहनकर शादी समारोह में जो डांस किया वो किसी भी सच्चे आशिक को घायल और घायल करने के लिए काफी था. आंखों के इशारे, पैरों की थिरकन और कमर का लचीलापन भाभी के हुस्न पर चार चांद तो लगा ही रहा था साथ ही साथ देखने वालों के जिगर को भी चाक कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी शादी के एक फंक्शन में डांस कर रही है और उन्हें देखने के लिए चारों तरफ लोगों का हुजूम लगा हुआ है. हर ठुमके पर तालियां, हर मूव्स पर धड़कनें बढ़ने की आहट ने वहां के लोगों के साथ यूजर्स को भी हैरान कर दिया.

चेहरे पर लटकी हुई लट..दौलत-ए-हुस्न पर मानों दरबान बैठाया हो

हाथों में पीली चूड़ियां खूबसूरती की कशिश को और ज्यादा पका रही थी, तो वहीं चेहरे पर निकल रही लट दौलत-ए-हुस्न पर दरबान की तरह हिफाजत याफ्ता थी. कुल मिलाकर डांस ऐसा था कि देखने वालों के होश ठिकानों से हट गए और हर कोई दुनियादारी भूल कर जूली जूली के राग पर खुद को नीलाम कर बैठा. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स भी हुए दीवाने

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये डांस होता कहां है, हम कैसे महरूम रह जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…वाह भाभी क्या डांस किया है, दिन बन गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाभी के हुस्न पर मेरा घर जमीन सुकून सब कुर्बान.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला राशि वालों को कल मिल सकती है खुशखबरी, 27 मई का कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 27 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries)- 27 मई 2025
कल का दिन अच्छा रहेगा. कल जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है. आर्थिक लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. परिवार में नया मेहमान आ सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)- 27 मई 2025
कल का दिन सामान्य रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. शादी के प्रस्ताव मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

मिथुन राशि (Gemini)- 27 मई 2025
कल परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer)- 27 मई 2025
कल का दिन अच्छा रहेगा. आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा सकते हैं. यात्रा संभलकर करें. कोर्ट केस में कल जीत दर्ज होगी. व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा.

सिंह राशि (Leo)- 27 मई 2025
कल का दिन उतार चढाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य के कारण कल परेशान रहेंगे. मानसिक तनाव और क्लेश बना रहेगा. वाहन संभल कर चलाएं. लापरवाही के कारण चोट लग सकती है. पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo)- 27 मई 2025
कल स्वास्थ्य पर ध्यान दें. खानपान पर नियंत्रण रखें. बाहर यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभल कर करें. व्यापार व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसी करीबी के कारण हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है.

तुला राशि (Libra)- 27 मई 2025
कल किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. मन प्रसन्न रहेगा. कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- 27 मई 2025
कल का दिन अच्छा रहने वाला है. बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, वो पूरा होगा. किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा.

धनु राशि (Sagittarius)- 27 मई 2025
कल पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे. परिवार से सहयोग मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है. कल वाहन चलाने में सावधानी बरतें. पैतृक संपत्ति में आपको आप का हिस्सा मिल सकता है.

मकर राशि (Capricorn)- 27 मई 2025
कल का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- 27 मई 2025
कल का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं. आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं. कोई बड़ा निवेश व्यापार में ना करें.

मीन राशि (Pisces)- 27 मई 2025
कल का दिन शुभ है. किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी. व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा. रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा.

[ad_2]

फराह खान ने दिखाई करण जौहर के ग्रैंड बर्थडे की झलक, बर्थडे बॉय का यूं मजाक भी उड़ाया

[ad_1]

Karan Johar Birthday:  करण जौहर और फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग मस्ती-मजाक करते दिखते हैं.इन सबके बीच फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने फनी अंदाज में करण जौहर को उनके बर्थडे के मौके पर मिले गिफ्ट्स और फूलो की झलक दिखाई है.

फराह खान ने करण जौहर के बर्थडे की दिखाई झलक
वीडियो की शुरुआत में फराह खान करण के ग्रैंड बर्थडे के सेटअप को दिखाने के साथ करती हैं और वे वीडियो में फिल्म मेकर को मिले फूलों के गुलदस्ते की वैरायटी दिखाती हैं. फराह कहती हैं, “आज करण जौहर का बर्थडे है. ओह माय गॉड… जस्ट फूलों को देखो, हर्मीस बॉक्स… मुझे लगता है वे रिटर्न गिफ्ट हैं.”

फराह फिर कैमरे को आगे ले जाती हैं और दरवाजे पर करण जौहर खड़े हुए नजर आते हैं. जो ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप वाली शर्ट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं. इसके बाद करण फराह का वेलकम करते हैं. फराह कहती हैं ओह माय गॉय. बर्थडे बॉय, फराह मजाक में उनसे पूछती हैं, “ये ज़ेबरा क्रॉसिंग मैं पार करके जाऊं या तुम मुझे अंदर आने दोगे?” इस पर करण भी मजाक में कहते हैं, “ अगर आप जेबरा क्रॉस करना चाहती हैं तो ये ऑनर होगा.”

करण-फराह की नोंकझोंक फैंस को आई पसंद
दोनों निर्देशकों के बीच इस मज़ेदार नोकझोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कई लोगों ने फराह के मजाकिया अंदाज की तारीफ़ की. एक ने लिखा, “ फराह आप टोटल फन हैं. वो जेबरा क्रॉसिंग वाला कमेंट मजेदार था.” एक अन्य ने लिखा, “आप दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन है, लव इट और क्या बात है गुलिस्ताँ आपने हमें जो भी एंटरटेनमेंट दिया है और रिश्तों में बहुत कुछ सोचने को दिया है, वह हमें बहुत पसंद है! जन्मदिन मुबारक हो kjo आप आगे बढ़ो आगे बढ़ो.”

Watch: फराह खान ने दिखाई करण जौहर के ग्रैंड जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे बॉय का मजाक भी उड़ाया, लोग बोले- 'आप टोटल फन हैं

Watch: फराह खान ने दिखाई करण जौहर के ग्रैंड जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे बॉय का मजाक भी उड़ाया, लोग बोले- 'आप टोटल फन हैं

करण जौहर का 53वां जन्मदिन
बता दें कि करण जौहर 53 साल के हो गए और उनके इस खास दिन पर फिल्म इंडस्ट्री ने अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की खूब बधाई दी.  सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे करण”, करीना कपूर खान ने फिल्म निर्माता के साथ अपनी शानदार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और एक प्यारी सी  शुभकामना लिखी, “केवल एक ही है और हमेशा केवल एक ही रहेगा… मेरे करण जौहर, मेरे इनक्रेडिबल दोस्त और भाई करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें:-Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: संडे को ‘भूल चूक माफ’ ने उड़ाया गर्दा, डबल डिजीट में की कमाई, 8 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

[ad_2]