PM Modi का करणी माता मंदिर में पूजा करना बड़े एक्शन का संकेत? ज्योतिषाचार्य ने रहस्य से उठाया

[ad_1]

करणी माता मंदिर, राजस्थान के बीकानेर में स्थित, धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है, उस शक्तिपीठ से जुड़ाव के कारण जहां माता सती का मस्तक गिरा था, जो वर्तमान में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित हिंलाज माता मंदिर है. राजस्थान में करणी माता और तनोट माता को हिंलाज माता का अवतार माना जाता है.

करणी माता की कथा अद्भुत है, उनके पुत्र लक्ष्मण की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी, लेकिन करणी माता ने अपनी साधना और शक्ति से यमराज को बुलाकर अपने बेटे को पुनर्जीवित करवा लिया. उन्होंने वचन दिया कि उनके वंश और भक्त आगे चूहे के रूप में जन्म लेंगे, इसलिए इस मंदिर में हजारों चूहों की पूजा होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मंदिर में जाना ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी का वहां जाना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शक्ति प्राप्ति, बड़े राजनीतिक निर्णयों की तैयारी और भविष्य की रणनीतियों का संकेत माना जा रहा है.

ज्योतिषीय दृष्टि से, पीएम मोदी की कुंडली (Modi Kundli) में वर्तमान में मंगल की दशा चल रही है, और सितंबर 2025 से भारत की कुंडली में भी मंगल की महादशा शुरू होगी. मंगल ग्रह युद्ध, साहस, ऊर्जा और एक्शन का प्रतीक है, जो बिना ज्यादा सोच-विचार के निर्णायक कार्रवाई करने की प्रवृत्ति रखता है.

पाकिस्तान के लिए कम नहीं होंगी मुश्किल
अनुभवी ज्योतिषाचार्य शर्मिष्ठा बताती हैं कि आने वाला समय भारत के लिए धार्मिक, राजनीतिक और वैश्विक दृष्टिकोण से बड़े बदलावों का संकेत देता है. विशेष रूप से 24 मई- 18 जून 2025 के बीच पाकिस्तान में आंतरिक संकट, भूखमरी, प्राकृतिक आपदाएं और सेना की बेबसी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.

भारत, आतंकवाद और दुश्मनी की जड़ों को खत्म करने के लिए निर्णायक और आक्रामक कदम उठा सकता है. मोदी सरकार के नेतृत्व में यह समय सिर्फ प्रतीकात्मक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि रणनीतिक और सैन्य स्तर पर भी बड़े बदलावों का गवाह बन सकता है.

2032 के आसपास शुरू होने वाली राहु महादशा भारत के लिए नई दिशा की शुरुआत होगी. करीब 18 साल तक चलने वाली इस महादशा में भारत तकनीकी क्षेत्र में प्रगति करेगा, वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और प्रभाव बढ़ाएगा.

ज्योतिषाचार्य शर्मिष्ठा का मानना है कि ट्रंप का सत्ता में लौटना भारत के लिए आसान नहीं होगा. व्यापार और नीतिगत दबावों के जरिए चुनौती मिल सकती है. साथ ही भारत-चीन प्रतिस्पर्धा और तीव्र होगी, क्योंकि भारत अपनी उत्पादन क्षमता और तकनीकी विकास के दम पर चीन को टक्कर देगा.

2030 के दशक में भारत में एक नया जागरण होगा. आने वाला समय भारत के लिए शक्ति, आत्मनिर्भरता और धार्मिकता के मिश्रण के साथ एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का काल बनेगा.

[ad_2]

दिग्गज अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने पहुंचे क्रिकेटर, हाथ जोड़कर किया आखिरी नमन

[ad_1]

Cricketers Tribute to Malini Fonseka: बीते शनिवार श्रीलंका की दिग्गज अभिनेत्री मालिनी स्नेहलता फोन्सेका का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उन्हें कोलंबो स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पूरी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम मालिनी फोन्सेका को अंतिम विदाई देने पहुंची. बता दें कि मालिनी को ‘क्वीन ऑफ सिन्हाला सिनेमा की क्वीन’ कहकर संबोधित किया जाता था.

मालिनी फोन्सेका ने 1968 में सिनेमा में कदम रखा था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म भी रहीं. श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कोच सनथ जयसूर्या समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी हाथ जोड़कर और मौन रहकर मालिनी फोन्सेका को अंतिम नमन किया.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने मालिनी फोन्सेका के निधन पर कहा, “वो शक्ति, शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक थीं. उनकी लीगेसी आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.” मालिनी फोन्सेका राजनीति में भी सक्रिय रहीं, वो 2010 के चुनावों में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुनकर आई थीं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक रिकॉर्ड भी कायम किया क्योंकि उन्होंने लगातार 12 बार स्लिम नील्सन पीपल्स अवॉर्ड जीता था. एक वैश्विक मीडिया संस्थान ने मालिनी फोन्सेका को 2010 में एशिया इतिहास की टॉप-25 अभिनेत्रियों में स्थान दिया था.

श्रीलंका क्रिकेट टीम की अगली चुनौती

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सामने अगली चुनौती बांग्लादेश दौरा है. श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 17 जून से शुरू होने वाली है. वहीं दोनों टीमों के बीच तीन ODI और 3 टी20 मैच भी खेले जाने हैं. सनथ जयसूर्या अभी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. इस बीच बताया जा रहा है कि श्रीलंका में जुलाई-अगस्त के महीने में लंका प्रीमियर लीग खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इंग्लैंड की ये टीम! भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बुरा हाल

स्विंग का है बादशाह, उसके आगे थर-थर कांपते हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज; फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं

[ad_2]

JAC 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

[ad_1]

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे जारी करेगा. रिजल्ट की घोषणा रांची में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. छात्र नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से देख पाएंगे. बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे.

JAC 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?

इस साल झारखंड बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं. परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली थीं. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक कराई गई थीं.

JAC 10th Result 2025: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

साल 2024 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था. उस साल 4,21,678 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,18,623 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 3,78,398 पास हुए थे. कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा था. लड़कियों का रिजल्ट इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा था. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

JAC 10th Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1: नतीजे देखने के लिए छात्र सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब छात्र रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • स्टेप 4: फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: अब छात्र का रिजल्ट कंप्यूटर या फोन स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बीवी किसी की भी हो खतरनाक होती है…राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़!

[ad_1]

France President Emmanuel Macron Viral Video: कोई आपसे पूछे कि पत्नी के अत्याचार की इंतेहा क्या होती है? जवाब होगा- नीला ड्रम, वाइपर, झाडू, बेलन और कोबरा सांप. दरअसल, बीते कुछ महीनों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें खूंखार पत्नियों ने अपने पतियों की ऐसी कुटाई की है कि मामला वायरल हो गया है. हालांकि, अगर आप ये सोच रहे हैं कि पत्नी के अत्याचारों से सिर्फ आम आदमी ही पीड़ित है तो जरा ठहरिए और वायरल हो रहे वीडियो को ध्यान से देखिए. ये मामला इतना हाई-प्रोफाइल है कि किसी देश की सरकार भी हिल सकती है. 

सोशल मीडिया पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मैक्रों अपने हवाई जहाज पर पत्नी के साथ दिख रहे हैं. इस दौरान जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों की पत्नी और फ्रांस की फर्स्ट लेडी जहाज से निकलने से पहले एक जोरदार थप्पड़ अपने पति को रसीद देती हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को जैसे ही यह नजारा दिखा, वीडियो वायरल हो गया. 

बेबस मैक्रों…बस मुस्कुराते रहे

अब पत्नी तो पत्नी ही होती है. उसके आगे आप कहीं के तुर्रम खां हों, आपकी हैसियत कुछ भी नहीं होती. फिर चाहें आप किसी देश के राष्ट्रपति ही क्यों न हों. अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का मामला ही देख लीजिए. मैक्रों वियतनाम पहुंचे थे, उनके स्वागत के लिए वियतनाम की पूरी सरकार हवाई अड्डे पर मौजूद थी. दरवाजा खुलता है और मैक्रों दिखाई देते हैं, लेकिन कहानी में यहीं एक ट्विस्ट आता है. अंदर से लहराता हुआ एक हाथ आता है और मैक्रों के गालों पर लहराकर वापस चला जाता है. इसके बाद उनकी सुरक्षा में खड़े गार्ड्स हवाई जहाज का गेट बंद कर देते हैं. थोड़ी देर बार मैक्रों मुस्कुराते हुए बाहर आते हैं, लेकिन जो होना था वो तो हो ही गया. 

यूजर्स ने ले लिए मजे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजे लेते हुए तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इसे हाई-प्रोफाइल थप्पड़ कांड बताया तो एक यूजर ने लिखा, आज भारत में पत्नियां अपने पति के लिए वट सावित्री व्रत रखी हैं, उधर विदेशी महिलाएं अपने पति को चपेट दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा, राष्ट्रपति की भी राष्ट्रपति, पत्नी होती है. एक यूजर ने लिखा, पत्नी किसी भी देश की हो जलवा समान है. एक यूजर ने लिख पति चाहे कोई भी हो बीवी के सामने भला कोई टिक पाया है क्या? 

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


Paytm में अब छुपा सकते हैं अपने कुछ लेन-देन, जानिए कैसे काम करता है ‘Hide Payment’ फीचर

[ad_1]

अगर आप Paytm इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि कुछ खास ट्रांजैक्शन (जैसे गिफ्ट भेजना, दवाई खरीदना या कोई पर्सनल खर्च) कोई और न देखे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Paytm ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘Hide Payment’. इस फीचर की मदद से आप अपने कुछ पेमेंट्स को ऐप की हिस्ट्री से छुपा सकते हैं, यानी ये ट्रांजैक्शन अब दूसरों की नजरों से बच जाएंगे.

क्या है ये ‘Hide Payment’ फीचर?

Paytm का ये फीचर आपको आपके पेमेंट हिस्ट्री पर ज्यादा कंट्रोल देता है. इससे आप उन ट्रांजैक्शनों को छुपा सकते हैं जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं. ये सुविधा खासकर तब काम आती है जब आप किसी को सरप्राइज गिफ्ट भेज रहे हों, फूड ऑर्डर कर रहे हों या कोई पर्सनल चीज खरीद रहे हों.

 कैसे छुपाएं कोई ट्रांजैक्शन?

  • सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप खोलिए
  • ‘Balance & History’ वाले सेक्शन में जाइए
  • जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना है, उस पर बाएं (left) स्वाइप कीजिए
  • अब जो ‘Hide’ का ऑप्शन आएगा, उस पर टैप कर दीजिए
  • एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा, उसमें ‘Yes’ दबाइए.
  • बस! अब वो ट्रांजैक्शन आपकी हिस्ट्री में नहीं दिखेगा.

दोबारा कैसे दिखाएं छुपाया हुआ ट्रांजैक्शन?

  • अगर कभी आपको हाइड किया हुआ पेमेंट फिर से देखना हो या वापस हिस्ट्री में लाना हो, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
  • फिर से “Balance & History” में जाएं
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें
  • “View Hidden Payments” का ऑप्शन चुनें
  • अब आपको अपने फोन का PIN या फिंगरप्रिंट डालकर वेरिफिकेशन करना होगा
  • यहां आपको आपके छुपाए गए सारे ट्रांजैक्शन दिखेंगे
  • जिस ट्रांजैक्शन को वापस लाना हो, उस पर बाएं स्वाइप करें और “Unhide” पर टैप करें

क्या नया आया है Paytm में?

Paytm ने हाल ही में कुछ और नए फीचर्स भी लॉन्च किए हैं जो यूजर्स के अनुभव को और आसान और बेहतर बनाते हैं. अब आप QR Widget की मदद से पहले से भी तेजी से स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा, Paytm ऐप के जरिए सीधे अपने UPI अकाउंट का बैलेंस चेक करना भी मुमकिन हो गया है. यही नहीं, आप अपने सभी UPI ट्रांजैक्शनों की स्टेटमेंट अब PDF या Excel फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे खर्च का रिकॉर्ड रखना और भी आसान हो गया है.

Paytm का ये नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है जो अपनी पेमेंट डिटेल्स को प्राइवेट रखना चाहते हैं. अब आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सा ट्रांजैक्शन दिखे और कौन सा नहीं. यह एक और कदम है यूजर की सुविधा और प्राइवेसी को बेहतर बनाने की दिशा में.

[ad_2]

फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर…इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे

[ad_1]

थकान, कमजोरी, डिप्रेशन या कंफ्यूजन, ये कुछ ऐसी प्रॉब्लम हैं, जो हे​क्टिक लाइफस्टाइल के बीच सामान्य है. हालांकि, कई बार ये लक्षण आपकी बॉडी में विटामिन बी 12 डेफि​​​शिएंसी का इशारा करते हैं. बी 12 ह्यूमन बॉडी के लिए जरूरी है. ये बॉडी में डीएनए, नर्व, रेड ब्लड सेल बनाने के साथ हेल्दी ब्रेन और इम्युन सिस्टम के लिए इंपोर्टेंस रखता है. लेकिन हमारी बॉडी इस विटामिन को प्रोड्यूस नहीं करती. इस कमी को डाइट या फिर फूड सप्लीमेंट के जरिए पूरा करना होता है. एनमिल प्रोडक्ट्स में ये वि​टामिन नैचुरली पाया जाता है. हमें ये जान लेना चाहिए कि हम बी 12 पर्याप्त मात्रा में ले रहे हैं या फिर कहीं इसकी डेफि​शिएंसी से जूझते हुए  लक्षणों को इग्नोर तो नहीं कर रहे, आइए जानते हैं…

ऐसे पहचानें विटामिन बी 12 की कमी

  • बी 12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूस होने कम हो जाते हैं. इससे एनर्जी लेवल गिरता है. कमजोरी, थका हुआ, खुद को कंफ्यूज महसूस होने लगता है. कई हफ्तों तक ऐसी ​स्थिति रहे तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.
  • ​स्किन का पीला पड़ना, मुंह में छाले होना और जीभ में सूजन बी 12 की कमी के कुछ लक्षण हैं.
  • नर्व डैमेज होने से शरीर में झनझनाहटपन और कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाती है.

किन लोगों को खतरा अ​धिक?

  • डाइजे​स्टिव प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों में बी12 की कमी का रिस्क अधिक होता है.
  • वेजिटेरियन या वीगन डाइट लेने वालों में बी 12 की कमी का जोखिम रहता है.
  • बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने महिलाओं में बी 12 डेफि​शिएंसी ट्रिगर कर सकती है.
  • शराब का अ​धिक सेवन करने वालों में इसकी कमी हो सकती है.
  • 50 से ज्यादा उम्र के लोगों में जो​खिम अ​धिक रहता है. शरीर बी 12 को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. ऐसे में सप्लीमेंट या गंभीर ​स्थिति में इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ता है.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला में बी12 कमी से कोख में बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन और नर्व सिस्टम के डेवलपमेंट में इसकी आवश्यकता होती है.

विटामिन बी 12 के सोर्स

  • एनिमल प्रोडक्ट: मीट, मछली, अंडे, मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट
  • फोर्टिफाइड फूड्स: अनाज, प्लांट-बेस्ड दूध (सोया, बादाम)
  • सप्लीमेंट्स: मेडिसिन या इंजेक्शन के रूप में लेने की जरूरत होती है.

बी 12 के साइड इफेक्ट

विटामिन बी 12 को बॉडी कम मात्रा में एब्जॉर्ब करती है कि अन्य मात्रा यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाती है. इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन एक बार में अ​धिक मात्रा में लेने से डायरिया और इचिंग हो सकती है.

कैसे लगाएं इसका पता?

आप सिर्फ ब्लड टेस्ट करके ही अपने ब्लड में विटामिन बी12 के लेवल को जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे कुछ न खाएं तो शरीर में होने लगते हैं पॉजिटिव चेंज, क्या इससे कैंसर का खतरा भी टल जाता है?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को लगेगा बड़ा झटका, भारत की RVNL करेगी 1 साल पुरानी Deal का THE END | Paisa live

[ad_1]

तुर्की को लेकर भारत में एक बार फिर बड़ा तनाव पैदा हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया था, जिसके बाद से भारत में तुर्की के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट तुर्की’ कैंपेन तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार की एक और कंपनी तुर्की के साथ अपने रिश्ते खत्म करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय की कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड yaani RVNL ने पिछले साल तुर्की की इंजीनियरिंग फर्म Tumas के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट किया था, जो रेलवे, मेट्रो और अन्य Infrastructure Projects में साझेदारी से जुड़ा था। पूरी जानकारी वीडियो में।

[ad_2]

जहन्नुम आने लगा था नजर! टर्बुलेंस में फंसी लाहौर जा रही पाकिस्तानी फ्लाइट, यात्रियों की अटकी सा

[ad_1]

Pakistani Flight Turbulence: कराची से लाहौर जा रहा एक विमान 24 मई, 2025 को बीच हवा में रेत के तूफान में फंस गया, जिसके बाद ये दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा. लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान विमान के अंदर भारी उथल-पुथल मच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये विमान निजी एयरलाइन फ्लाई जिन्ना का था. लाहौर में उतरने की कोशिश करते समय यह तेज हवाओं में फंस गया, जिससे इसकी दृश्यता कम हो गई और विमान में उथल-पुथल मच गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कराची से लाहौर जा रही फ्लाइट के पायलट से लैंडिंग की कोशिशें रोकने को कहा. पायलट को मजबूरन वापस लौटकर कराची की ओर उड़ान भरनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या?

ऑनलाइन शेयर की गई फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे फ्लाइट FL-842 के यात्रियों को विमान के रेत के तूफान में फंसने के बाद लोग घबरा गए और तनाव में आ गए. कुछ लोग अपनी सीटों पर टिके हुए थे, जबकि कुछ लोग प्रार्थना करते हुए नजर आए. एआरवाई न्यूज ने बताया कि इस्लामाबाद से लाहौर जाने वाली एक अन्य उड़ान को भी खराब मौसम के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया.


घबराए यात्रियों ने बताया- सबसे डरावना समय था

गल्फ न्यूज ने एक यात्री के हवाले से बताया, “पहले तो लैंडिंग सामान्य सी लग रही थी लेकिन जैसे ही पहिए जमीन पर उतरे, एक शक्तिशाली रेतीले तूफान ने विमान को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही सेकंड में हम फिर से हवा में थे. अगले 10 से 12 मिनट मेरे जीवन के सबसे डरावने मिनट थे. विमान हिंसक रूप से इधर-उधर उछल रहा था, दृश्यता शून्य थी और ऐसा लग रहा था कि हम किसी चक्रवात में फंस गए हैं.”

ये भी पढ़ें: अमृतसर में हो सकती थी लैंडिंग, फिर भी पायलट ने PAK का एयरस्पेस इस्तेमाल करने की मांगी इजाजत! IAF नाराज



[ad_2]

करवा ली बेइज्जती? फोटोशूट के दौरान दूल्हे से छूटा दुल्हन का हाथ, स्टेज पर गिरने का वीडियो वायरल

[ad_1]