शनि जयंती कब? जानें शुभ मुहूर्त और योग

[ad_1]

शनि जयंती का पर्व ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा, जोकि इस साल मंगलवार 27 मई 2025 को है. धार्मिक मान्यता अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था.  भगवान शनि सूर्य देव और छाया पुत्र कहलाते हैं.

शनि जयंती का पर्व ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा, जोकि इस साल मंगलवार 27 मई 2025 को है. धार्मिक मान्यता अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था. भगवान शनि सूर्य देव और छाया पुत्र कहलाते हैं.

शनि जयंती के दिन भक्त श्रद्धा-भाव से शनि देव की पूजा-अर्चना करते हैं और शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी करते हैं. मान्यता है कि शनि देव की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं और समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है.

शनि जयंती के दिन भक्त श्रद्धा-भाव से शनि देव की पूजा-अर्चना करते हैं और शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी करते हैं. मान्यता है कि शनि देव की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं और समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है.

शनि देव के संबंध के कई कथाएं मिलती हैं. लेकिन सबसे प्रचलित और पौराणिक कथा के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था. इसलिए इस पावन अवसर पर शनि जयंती मनाई जाती है. आइए जानते हैं आज शनि जयंती के दिन कौन से शुभ मुहूर्त और योग रहने वाले हैं.

शनि देव के संबंध के कई कथाएं मिलती हैं. लेकिन सबसे प्रचलित और पौराणिक कथा के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था. इसलिए इस पावन अवसर पर शनि जयंती मनाई जाती है. आइए जानते हैं आज शनि जयंती के दिन कौन से शुभ मुहूर्त और योग रहने वाले हैं.

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे से शुरू होकर 27 मई को सुबह 8:31 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, शनि जयंती आज 27 मई को मनाई जाएगी.

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे से शुरू होकर 27 मई को सुबह 8:31 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, शनि जयंती आज 27 मई को मनाई जाएगी.

आज 27 मई को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सुकर्मा योग रात्रि 10:54 बजे तक रहेगी, जो एक शुभ योग है. इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:25 बजे से 05:32 बजे तक रहेगा, जो कार्य सिद्धि के लिए उत्तम है.

आज 27 मई को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सुकर्मा योग रात्रि 10:54 बजे तक रहेगी, जो एक शुभ योग है. इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:25 बजे से 05:32 बजे तक रहेगा, जो कार्य सिद्धि के लिए उत्तम है.

Published at : 26 May 2025 10:32 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना अब आसान, एजुकेशन लोन से मिलेगी बड़ी मदद; जानें

[ad_1]

अगर आप इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन फीस और खर्चे को लेकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. देश में कई बैंक और वित्तीय संस्थाएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन देती हैं. इस लोन की मदद से आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ हॉस्टल, किताबें और दूसरे जरूरी खर्च भी आसानी से पूरा कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस लोन को चुकाने के नियम भी काफी आसान बनाए गए हैं, ताकि छात्रों पर एक साथ बोझ न पड़े.

कितना मिलता है एजुकेशन लोन?

इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए एजुकेशन लोन की सीमा बैंक पर निर्भर करती है, लेकिन अधिकतर बैंक देश में पढ़ाई के लिए 7 लाख से 10 लाख रुपये तक लोन देते हैं. कुछ बैंक खास कोर्स और टॉप कॉलेज में एडमिशन लेने पर इससे ज्यादा रकम भी मंजूर कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

किन खर्चों को कवर करता है लोन?

  • कॉलेज की फीस
  • हॉस्टल का किराया
  • किताबें और स्टडी मटेरियल
  • लैपटॉप और प्रोजेक्ट खर्च
  • परीक्षा और लाइब्रेरी फीस

कौन ले सकता है लोन?

  • भारतीय नागरिक होना जरूरी है
  • मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन होना चाहिए
  • कोर्स प्रोफेशनल या तकनीकी होना चाहिए (जैसे B.Tech, BE)

गारंटी और सिक्योरिटी

7.5 लाख रुपये तक के लोन पर अधिकतर बैंक कोई सिक्योरिटी नहीं मांगते. लेकिन इससे ज्यादा लोन के लिए गारंटी या जमानत की जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

चुकाने के नियम

लोन चुकाने की प्रक्रिया आपकी पढ़ाई पूरी होने के बाद शुरू होती है. इसमें एक मोरटोरियम पीरियड होता है, जो आपके कोर्स की अवधि के साथ-साथ 6 महीने या 1 साल तक का हो सकता है. इस समय के दौरान आपको लोन की किश्तें चुकानी नहीं होती. इसके बाद आपको 5 से 15 साल तक आसान EMI में लोन चुकाने का विकल्प मिलता है.

ब्याज दर क्या होती है?

एजुकेशन लोन पर ब्याज दर आमतौर पर 8% से 12% के बीच होती है. हालांकि, कुछ बैंक लड़कियों के लिए थोड़ी रियायत भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET PG 2025 के फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, सही करें गलती वरना छूट सकती है परीक्षा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं तो…’, ट्रंप क्यों हुए गुस्से में लाल?

[ad_1]

Donald Trump Angry On Putin: रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा पाने में नाकाम रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर है. उधर, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित बड़े इलाकों में ड्रोन और मिसाइल अटैक किए तो ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सनकी (‘क्रेजी’) करार दे दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भी युद्ध को बढ़ाने के लिए आड़े हाथों लिया है.

ट्रंप को एहसास हो गया है कि पुतिन अब पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने की फिराक में है. ऐसे में ट्रंप ने कहा कि “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ हुआ है. पुतिन बिल्कुल पागल हो गए हैं. पुतिन अनावश्यक रूप से बहुत से लोगों को मार रहे हैं. बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को वॉर्निंग देते हुए कहा, “अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा.”

तुर्किए के दौरे पर पुतिन ने किया मना
पुतिन ने पहले तुर्किए में जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता में जाने से मना कर दिया और फिर यूक्रेन में बफर जोन बनाने का ऐलान कर दिया. पुतिन ने तो ये नहीं बताया कि ये बफर जोन कैसा होगा लेकिन पुतिन के डिप्टी एनएसए और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवदेव ने यूक्रेन का एक ग्राफिक-मैप जारी कर साफ कर दिया कि रूस का आखिरी दांव क्या होने जा रहा है.मेदवदेव के मुताबिक, रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने जा रहा है और यूरोप से सटी एक छोटी सी पट्टी यूक्रेन के लिए छोड़ दी जाएगी, जिसे बफर जोन के नाम से जाना जाएगा.
 
पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक
पिछले हफ्ते कुर्स्क के दौरे के दौरान यूक्रेन ने पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक कर दिया था. पिछले एक महीने में पुतिन पर ये दूसरा जानलेवा हमला था. कुछ हफ्ते पहले ही रूस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के काफिले की एक लग्जरी कार को आईईडी ब्लास्ट में उड़ा दिया गया था. उस वक्त कार में कोई नहीं मौजूद था.

यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक
ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक की जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. रूस ने यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 367 ड्रोन और मिसाइल दागीं. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, 45 मिसाइलों को मार गिराया गया और 266 ड्रोन नष्ट किए, लेकिन इसके बावजूद कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई. कीव समेत 30 से अधिक शहरों और गांवों को नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन में लोग दहशत में हैं और अंडरग्राउंड स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. रूस के अटैक के बाद कई शहरों में एयर सायरन सुनाई दिए हैं.

पश्चिमी देशों से मिल रही सैन्य सहायता से भड़का रूस
यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिल रही सैन्य सहायता से भी रूस भड़का हुआ है. रूसी इस्कंदर मिसाइल ने ओडेसा में सैन्य उपकरण ले जा रहे कंटेनर के जहाज पर अटैक किया. जहाज में सैन्य सामान से भरे लगभग 100 कंटेनर थे. इन सैन्य सामानों में मानव रहित बोट्स, ड्रोन और विस्फोटक (गोला-बारूद) थे. हमले में मालवाहक जहाज को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं एक दूसरा विस्फोट वहां पर हुआ जहां माल को उतारा गया था. रूसी अटैक के बाद माल में बड़ी आग लग गई.

ट्रंप ने जेलेंस्की को भी खरी-खोटी सुनाई
पुतिन के साथ-साथ ट्रंप ने जेलेंस्की को भी खरी-खोटी सुनाई है. ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के मुंह से निकलने वाली हर बात समस्या पैदा करती है. ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा, “जिस तरह से जेलेंस्की बात कर रहे हैं, उससे अपने देश को कोई फायदा नहीं पहुंचा रहे हैं. उनके मुंह से निकलने वाली हर बात समस्या पैदा करती है, मुझे यह पसंद नहीं है, और बेहतर होगा कि इसे रोका जाए.”

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने “पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा है, रूस को कमजोर करने के लिए यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पैदा हो रहा है. पश्चिमी देशों की मांगें एकतरफा हैं और रूस की सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह नजरअंदाज करती हैं.रूस अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा.”

[ad_2]

सिकंदर को छोड़िए, प्राइम वीडियो पर देख डालें सलमान खान की ये 8 हिट फिल्में

[ad_1]

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन भाई जान की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि ये फिल्म 5 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज की गई थी. आज हम इस स्टोरी में सलमान खान की हिट फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिन्हें आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन भाई जान की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि ये फिल्म 5 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज की गई थी. आज हम इस स्टोरी में सलमान खान की हिट फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिन्हें आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

2006 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म जान-ए-मन एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जिसका निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार,प्रीति जिंटा,सलमान खान,मुख्य भूमिका में नजर आये थे.इस फिल्म में सलमान की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.

2006 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म जान-ए-मन एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जिसका निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार,प्रीति जिंटा,सलमान खान,मुख्य भूमिका में नजर आये थे.इस फिल्म में सलमान की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.

फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके भी एक बहुत ही प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी है. ये फिल्म 9 मार्च 2001 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. ये कहानी एक ऐसे परिवार की है,जहां बच्चे की कस्टडी को लेकर दिल को छू लेने वाले रिश्ते बनते हैं.फिल्म में प्यार और परिवार की अहमियत को खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके भी एक बहुत ही प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी है. ये फिल्म 9 मार्च 2001 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. ये कहानी एक ऐसे परिवार की है,जहां बच्चे की कस्टडी को लेकर दिल को छू लेने वाले रिश्ते बनते हैं.फिल्म में प्यार और परिवार की अहमियत को खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म क्यों कि... इट्स फेट  3 नवंबर, 2005 को में रिलीज हुई थी. इसमें करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और रिमी सेन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी. आपको बता दें ये फिल्म मोहनलाल की साल 1986 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म Thalavattam की हिंदी रीमेक थी.

फिल्म क्यों कि… इट्स फेट 3 नवंबर, 2005 को में रिलीज हुई थी. इसमें करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और रिमी सेन जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी. आपको बता दें ये फिल्म मोहनलाल की साल 1986 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म Thalavattam की हिंदी रीमेक थी.

इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन न शामिल हो ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि ये फिल्म हर एक भारतीय पसंद करता है. ये फिल्म 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन न शामिल हो ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि ये फिल्म हर एक भारतीय पसंद करता है. ये फिल्म 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सलमान खान की फिल्म दबंग 2010 में रिलीज हुई थी ये एक  ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म थी, जिसे अभिनव कश्‍यप ने निर्देशित किया था इस फिल्‍म में सलमान खान चुलबुल पांडेय के किरदार में होते हैं जो कि उत्‍तरप्रदेश के लालगंज में अपने परिवार के साथ रह रहा होता है. चुलबुल खुद को रॉबिनहुड कहता है, दबंग की कहानी बहुत ही मजेदार है यह इतनी कि हिट हुई थी कि इसके अब तक 3 पार्ट बनाए जा चुके हैं.

सलमान खान की फिल्म दबंग 2010 में रिलीज हुई थी ये एक ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म थी, जिसे अभिनव कश्‍यप ने निर्देशित किया था इस फिल्‍म में सलमान खान चुलबुल पांडेय के किरदार में होते हैं जो कि उत्‍तरप्रदेश के लालगंज में अपने परिवार के साथ रह रहा होता है. चुलबुल खुद को रॉबिनहुड कहता है, दबंग की कहानी बहुत ही मजेदार है यह इतनी कि हिट हुई थी कि इसके अब तक 3 पार्ट बनाए जा चुके हैं.

फिल्म सुल्तान 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान ने पहलवान का रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. अगर आपका दोबारा मन हो इस फिल्म को देखने का तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फिल्म सुल्तान 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान ने पहलवान का रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. अगर आपका दोबारा मन हो इस फिल्म को देखने का तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सलमान खान की किक 25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. किक एक मजेदार एक्शन फिल्म है, इसमें सलमान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी अहम रोल में थी और इस फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे, खासकर जुम्मे की रात.

सलमान खान की किक 25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. किक एक मजेदार एक्शन फिल्म है, इसमें सलमान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी अहम रोल में थी और इस फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे, खासकर जुम्मे की रात.

सलमान की फिल्म भारत भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, ये फिल्म  5 जून 2019 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में  सलमान खान अलग-अलग उम्र में नजर आते हैं, जिसमें परिवार, दोस्ती और देशभक्ति की भावना देखने को मिली थी.

सलमान की फिल्म भारत भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, ये फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान अलग-अलग उम्र में नजर आते हैं, जिसमें परिवार, दोस्ती और देशभक्ति की भावना देखने को मिली थी.

Published at : 26 May 2025 10:09 PM (IST)

ओटीटी फोटो गैलरी

ओटीटी वेब स्टोरीज

[ad_2]

आकाश चोपड़ा ने उठाया धोनी के संन्यास का सवाल, भड़क गए सुरेश रैना; 4 दिग्गजों में छिड़ गई तीखी बहस

[ad_1]

MS Dhoni IPL Retirement: IPL 2025 का समापन होने वाला है, इसके साथ ही एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें भी जोर पकड़ने लगी हैं. धोनी के संन्यास के विषय को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों के बीच बहस छिड़ी रहती है. अब लोगों के बीच नहीं बल्कि दिग्गज क्रिकेटरों के बीच बहस छिड़ने का मामला सामने आया है. सुरेश रैना, संजय बांगर, आरपी सिंह और आकाश चोपड़ा ने इस विषय पर चर्चा की कि एमएस धोनी को अब रिटायर हो जाना चाहिए या नहीं.

एमएस धोनी ने कई बार IPL 2025 में 8 और नौवें क्रम पर भी बैटिंग की है. उनका बैटिंग क्रम दिग्गजों के बीच बहस का मुद्दा बना. एक तरफ सुरेश रैना और आरपी सिंह ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए धोनी ने ऐसा किया था. वहीं आकाश चोपड़ा और संजय बांगर ने कहा कि धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इस कारण उन्होंने निचले क्रमों पर बैटिंग की.

आकाश चोपड़ा-सुरेश रैना आमने-सामने

आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि एमएस धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी ना होते तो क्या वो IPL 2025 में CSK टीम का हिस्सा होते. उन्होंने यह भी कहा कि धोनी नंबर 7, 8 और 9 पर बैटिंग कर रहे हैं. वो खेलने के लिए फिट हैं भी या नहीं? सुरेश रैना ने धोनी के पक्ष में आकर कहा कि धोनी पिछले 18 साल से टीम का हिस्सा हैं और अब भी डिजर्व करते हैं और अब भी सबसे ज्यादा छक्के लगाते हैं.

सुरेश रैना ने कहा कि वो आखिरी 4 ओवरों में बैटिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वो 44 की उम्र में भी विकेटकीपिंग करने के लिए फिट हैं. उन्होंने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार की जा रही है और वो भारतीय क्रिकेट को शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी देना चाहते हैं.

बहस में कूदे आरपी सिंह

आरपी सिंह ने भी एमएस धोनी द्वारा रिटायरमेंट ना लेने के पक्ष में बयान देकर कहा, “जब घुटने की सर्जरी हो तो अपने फुल-फ्लो में आने में समय लगता है. प्रत्येक खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है, धोनी 20 साल से विकेटकीपिंग कर रहे हैं. आरपी सिंह ने कहा कि रैना ने भी घुटने का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन कुछ समय बाद वो पूरी तरह ठीक हो गए थे. दूसरी ओर संजय बांगर ने कहा कि टीम में एमएस धोनी के होने से ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी अपनी लीडरशिप स्किल्स से सबको वाकिफ नहीं करवा पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 के 3 सबसे धांसू प्लेयर, एबी डिविलियर्स ने चुनी जबरदस्त लिस्ट; विराट-रोहित को किया इग्नोर

[ad_2]

Android 16 में आएगा नया डेस्कटॉप मोड, अब फोन बनेगा कंप्यूटर जैसा, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_1]

गूगल ने अपने I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है. अब Android फोन यूज़र्स जल्द ही अपने डिवाइस पर ‘डेस्कटॉप मोड’ का अनुभव ले सकेंगे. यह नया फीचर Android 16 के आने वाले बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा.

क्या है Android 16 का डेस्कटॉप मोड?

यह फीचर उन स्मार्टफोनों के लिए है जो एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं यानी जिन्हें HDMI या USB-C के जरिए किसी मॉनिटर या टीवी से जोड़ा जा सकता है. इस फीचर से फोन एक कंप्यूटर की तरह काम करेगा. आप एप्स को रीसाइज कर सकेंगे, मल्टीटास्किंग कर पाएंगे और एक टास्कबार की मदद से ऐप्स को लॉन्च कर सकेंगे, जैसे कि एक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर होता है.

Samsung के साथ मिलकर बना रहे नया सिस्टम

गूगल ने बताया कि इस सिस्टम को Samsung DeX की टेक्नोलॉजी के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें फोन की स्क्रीन और बाहरी डिस्प्ले दोनों को अलग-अलग तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा. यूजर्स चाहें तो किसी भी ऐप या विंडो को एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर मूव कर सकेंगे. साथ ही माउस कर्सर को भी दोनों डिस्प्ले पर घुमाया जा सकेगा.

Android 16 के डेस्कटॉप मोड की खास बातें:

  • एक टास्कबार होगा जिससे ऐप्स ओपन किए जा सकेंगे
  • ऐप विंडो को रीसाइज और मूव किया जा सकेगा
  • इंटरनल और एक्सटर्नल डिस्प्ले को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • मिनिमम विंडो साइज: 386 x 352 dp
  • कस्टम ऐप हेडर का सपोर्ट
  • दोनों स्क्रीन पर एक साथ डेस्कटॉप सेशन चल सकेगा (यदि डिवाइस सपोर्ट करता है)

कब मिलेगा यह फीचर?

Android 16 QPR1 के बीटा वर्जन में यह फीचर जल्द ही आएगा. अभी के बीटा वर्जन में यह शामिल नहीं है, लेकिन गूगल ने कहा है कि जल्द ही इसका डेवलपर प्रीव्यू रिलीज किया जाएगा जिसमें डेस्कटॉप मोड और विंडो मैनेजमेंट फीचर्स देखने को मिलेंगे.

अगर आपके पास एक मॉडर्न एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो बाहरी डिस्प्ले से कनेक्ट हो सकता है, तो जल्द ही आप उसे मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर प्रोफेशनल्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

[ad_2]

इसका सही इलाज जरूरी है…बेटी के साथ गुजर रही महिला के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आपको हंसी आती है. कुछ वीडियो ऐसे जुगाड़ के होते हैं, जिन्हें देखकर आपका भी काम बन जाता है, लेकिन कुछ वीडियो तन-बदन में आग लगा जाते हैं. इस बार वायरल हो रहा वीडियो ऐसे ही एक आवारा और मनचले शख्स का है, जिसकी गंदी हरकत के बाद यूजर्स गुस्से में हैं और इस मनचले युवक को सही सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 

वायरल हो रहा वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक महिला गली से गुजर रही है. इसी दौरान बाइक सवार एक शख्स वहां आता है और महिला के साथ छेड़खानी करने लग जाता है. इस हवसी शख्स को इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि महिला के साथ उसकी छोटी बेटी भी है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 


बुर्के में महिला को किया ‘किस’

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक संकरी गली में एक महिला बुर्के में गुजर रही है. उसके साथ उसकी एक छोटी बेटी भी है, जो आगे-आगे चल रही है. तभी वहां एक हवसी और मनचले शख्स की एंट्री होती है. बाइक सवार यह शख्स रुकता है और महिला को किस करने लग जाता है, जब तक महिला कुछ समझती, वह नौ दो ग्यारह हो जाता है. हालांकि, वह इस बात से अंजान रहा कि ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती है.

यूपी पुलिस ने बना दी रेल 

जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक का नाम सुहैल बताया जा रहा है. वायरल हुए वीडियो में सुहैल पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है और लंगड़ाकर चल रहा है. इसमें वह यह भी कह रहा है कि ‘गलती हो गई, आगे से नहीं होगा’. इस वीडियो में आरोपी शख्स की चाल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने उसका सही इलाज किया है.

वीडियो देख यूजर्स में फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर मेरठ का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोग उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई यूजर्स यूपी पुलिस से इस आवारा शख्स का सही इलाज करने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कैसा जमाना आ गया है. इस आवारा शख्स के एक पैर में प्लास्टर चढ़ा भी दिख रहा है, जिसके बाद यूजर्स लिख रहे हैं कि अब पता चला कि इसके एक पैर में प्लास्टर क्यों चढ़ा है. एक यूजर ने लिखा, इसका सही इलाज करना जरूरी है, महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. वहीं एक यूजर ने लिखा, अब महिलाएं क्या पहन कर निकलें. 

यह भी पढ़ें: बीवी किसी की भी हो खतरनाक होती है…राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़! यूजर्स ने ले ली मौज


डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लूट लिए करोड़ों, पुलिस ने किया AI Scam पर बड़ा खुलासा

[ad_1]

कर्नाटक में एक अनोखे और खतरनाक साइबर फ्रॉड ने पुलिस और लोगों को चौंका दिया है. इस बार ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नकली वीडियो बनाया और लोगों को एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए करोड़ों का चूना लगा दिया. 200 से ज्यादा लोग इस स्कैम के शिकार हुए हैं और पुलिस के अनुसार अभी ये संख्या और बढ़ सकती है. अब तक करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है.

कैसे हुआ ये घोटाला?

बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी खबर के अनुसार, हावेरी जिले के एसपी अंशु कुमार ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में एक ऐप बनाया गया जिसका नाम था ‘Donald Trump Rental App’. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस ऐप से जुड़ी शॉर्ट वीडियोस चलाई गईं, जिनमें ट्रंप की AI से बनी हुई नकली क्लिप दिखाई गई.

जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते, उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता. फिर ऐप पर एक रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती और धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा करवा ली जाती. एक बार पैसे जमा हो जाने के बाद ऐप और ठग दोनों गायब हो जाते.

वकील के साथ हुआ 6 लाख का स्कैम

एक 38 वर्षीय वकील ने The Indian Express को बताया कि उन्होंने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच लगभग 5,93,240 इस स्कीम में निवेश कर दिए. उन्होंने कहा, “मैंने यूट्यूब पर एक शॉर्ट देखा जिसमें ट्रंप होटल में निवेश करने का दावा किया गया था. लिंक पर क्लिक करने पर मुझे ऐप डाउनलोड करने को कहा गया. पहले 1,500 जमा कराए, फिर हर दिन 30 रुपये अकाउंट में आने लगे. इससे विश्वास बढ़ा और मैंने धीरे-धीरे 1 लाख तक निवेश कर डाले.” वकील ने बताया कि बाद में उन्हें टैक्स के नाम पर और पैसे मांगें गए और जब उन्होंने वह भी दे दिए तो कोई रिटर्न नहीं मिला और ऐप गायब हो गया.

बेंगलुरु, तुमकुरु और मंगलुरु में भी लोग ठगे गए

हावेरी के अलावा कर्नाटक के अन्य जिलों जैसे बेंगलुरु, तुमकुरु और मंगलुरु में भी कई लोग इस स्कैम का शिकार हुए हैं. पुलिस को अब तक 15 से ज्यादा शिकायतें सिर्फ हावेरी में मिली हैं और वे बाकी पीड़ितों से भी आगे आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील कर रहे हैं.

AI और सोशल मीडिया बना ठगों का नया हथियार

इस मामले में खास बात यह है कि AI टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करके ठगों ने डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने और बोलने वाला वीडियो तैयार किया. इस तरह की टेक्नोलॉजी को देखकर आम लोग धोखा खा गए, खासकर जब उन्हें हर दिन पैसे आते भी दिखे. वकील ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को देखा है जो इस स्कैम के शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और व्यापारी भी इस जाल में फंसे हैं.”

यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है

इस केस ने साबित कर दिया है कि AI और फर्जी वीडियोज का मेल अब ठगों के लिए नया औजार बन चुका है. अगर आपने भी सोशल मीडिया पर “डोनाल्ड ट्रंप इन्वेस्टमेंट” या “हाई रिटर्न स्कीम” जैसे किसी वीडियो को देखा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं. पुलिस की अपील है कि अगर आप भी किसी फर्जी ऐप या स्कीम का शिकार हुए हैं, तो बिना देर किए नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें: ‘इंडियन कस्टमर से दूर रहो’, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ऐसा क्यों कह रहे हैं, क्या है ये Skip India Movement?

[ad_2]

भारतीयों पर टिप्पणी कर विवादों में घिरी न्यूजीलैंड की मंत्री, कहा- ‘मैं उन्हें स्पैम…’

[ad_1]

New Zealand Immigration Minister on Indian: न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीयों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की. इस टिप्पणी के बाद से इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड विवादों में घिर गईं. 6 मई को न्यूजीलैंड के संसद में एक सवाल के जवाब देते हुए इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीय प्रवासियों का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की.

हालांकि, एरिका की यह टिप्पणी संसद में नजरअंदाज कर दी जाती है, लेकिन भारत में जन्मी लेबर पार्टी की एक सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, “स्टैनफोर्ड की टिप्पणी बेहद लापरवाह और पक्षपात से भरी है.”

एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीयों को लेकर क्या कहा?

द इंडियन वीकेंडर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड की नेशनल पार्टी की नेता और इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने आधिकारिक कोरेसपोंडेंस को अपने निजी जीमेल अकाउंट पर फॉरवर्ड किया था. संसद में इसी मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एक टिप्पणी की जो भारतीय समुदाय के लोगों को काफी आपत्तिजनक लगी.

कीवी की इमिग्रेशन मंत्री ने कहा कि वह भारतीयों के भेजे गए ईमेल को कभी खोलकर नहीं देखती हैं और वह उसे स्पैम के बराबर समझती है. उन्होंने कहा, “मैं ऑफिशियल इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत काम करती हूं. मैं यह पूरी तरह से सुनिश्चित करती हूं कि सभी जानकारियां लोगों के लिए उपलब्ध हों, जिसे मुझे अपने संसदीय इमेल अड्रेस से भेजना होता है.”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को स्वीकार करती हूं कि मुजे केवीन डेविस जैसे कई एक सामान ईमेल मिलते हैं. उदाहरण के तौर पर मुझे भारत के लोगों के काफी ईमेल मिलते हैं, जिसमें वह इमिग्रेशन को लेकर सलाह मांगते हैं और मैं उन ईमेल्स का कभी जवाब नहीं देती हूं. मैं उन सभी इमेल्स को स्पैम के समान मानती हूं.”

भारतीय मूल की सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने की आलोचना

इमिग्रेशन मंत्री की टिप्पणी के बाद भारतीय मूल की सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने उनकी आलोचना की. इस बारे में द इंडियन वीकेंडर से सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने कहा, “इस तरह की टिप्पणियां लोगों की पूरे समुदाय के खिलाफ एक नकारात्मक स्टिरियोटाइप को बढ़ावा देते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “किसी एक मंत्री की ओर से एक समुदाय को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

इमिग्रेशन मंत्री ने अपनी टिप्पणी का किया बचाव

हालांकि, इस बाद न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने अपने बयान का बचाव करते हुए सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया है. उन्होंने कहा, “मैंने यह नहीं कहा कि वो सारे इमेल्स अपने आप स्पैम मान लिए जाते हैं. मैंने कहा कि मैं उन्हें करीब-करीब स्पैम जैसा मानती हूं.”

[ad_2]