मैसेज की भीड़ में अब नहीं खोएंगे आपके मीडिया फाइल्स, जानें क्या है WhatsApp का नया फीचर

[ad_1]

अगर आप भी WhatsApp वेब पर रोज़ ढेर सारी चैट्स के बीच किसी पुराने फोटो या वीडियो को ढूंढते-ढूंढते थक जाते हैं, तो अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. WhatsApp एक जबरदस्त नया फीचर लेकर आ रहा है, Chat Media Hub जो खासतौर पर वेब यूजर्स के लिए तैयार किया गया है.

क्या है यह नया फीचर?

यह नया मीडिया हब एक तरह का सेंट्रल प्लेस होगा, जहां आपकी सभी चैट्स में भेजे गए मीडिया जैसे फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट्स और लिंक्स एक साथ दिखाई देंगे. यानी अब हर चैट को खोलकर एक-एक फाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कहां मिलेगा यह ऑप्शन?

मीडिया हब का ऑप्शन आपको WhatsApp वेब के साइडबार में दिखेगा. साइड में एक अलग टैब की तरह यह मौजूद रहेगा, जिससे आप सीधा वहीं जाकर अपने सारे शेयर किए गए फोटोज़ और वीडियोज़ को देख सकेंगे.

खास बातें जो इसे बनाती हैं बेहद काम का

  • कैप्शन से सर्च करने की सुविधा: अगर आपने किसी फोटो या फाइल को कैप्शन के साथ शेयर किया है, तो अब आप उसी कैप्शन को टाइप करके वो आइटम ढूंढ सकते हैं.
  • कॉन्टैक्ट और तारीख की जानकारी: कौन सी फाइल किसने भेजी और कब भेजी – ये सब जानकारी भी साफ-साफ दिखाई देगी, जिससे आपको कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा.
  • मल्टीपल आइटम सेलेक्शन: एक साथ कई फाइल्स को सिलेक्ट करके आप उन्हें डिलीट, डाउनलोड या फॉरवर्ड कर सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के.

स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान

इस फीचर के जरिए आप अपने मीडिया को अलग-अलग ग्रुप में बांट पाएंगे. इससे आप अपनी WhatsApp स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और ज़रूरत ना होने वाली फाइल्स को तुरंत हटा भी सकेंगे.

कब मिलेगा यह नया फीचर?

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग चल रही है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स को मिलने लगेगा. कुल मिलाकर, WhatsApp का यह नया चैट मीडिया हब उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है जो रोज़ाना ढेर सारी फोटोज और फाइल्स भेजते और रिसीव करते हैं.

[ad_2]

Earthquake: आधी रात में फिर हिली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से सहम गए लोग, घर छोड़कर भागे

[ad_1]

Earthquake in Myanmar Today: म्यांमार में आज (मंगलवार, 27 जून 2025) तड़के 2 बजकर 32 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी, फिर भी तड़के महसूस किए गए इन झटकों ने लोगों को कुछ समय के लिए डरा दिया. अब तक किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक,  म्यांमार में सोमवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिससे यह क्षेत्र लगातार भूकंपीय गतिविधियों की चपेट में दिख रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता इस तरह की घटनाओं का कारण बन रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है. 

तिब्बत में भी आया भूकंप

तिब्बत में भी आज मंगलवार (27 मई, 2025) की आधी रात (भारतीय समयानुसार) 12 बजकर 59 मिनट पर जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.4 थी. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, जो जमीन के काफी करीब होती है. तिब्बत का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए वहां इस तरह के हल्के झटके कभी-कभी आते रहते हैं. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान आतंकवाद को ही मानता है पर्यटन’, भुज में लोगों को संबोधित करते हुए बोले प्रधानमंत्री मोदी



[ad_2]

‘इंडियन कस्टमर से दूर रहो’, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ऐसा क्यों कह रहे हैं?

[ad_1]

बेंगलुरु के करोड़पति उद्यमी और Wingify कंपनी के संस्थापक पारस चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे भारतीय स्टार्टअप समुदाय में नई बहस छिड़ गई है. पारस ने अपनी नई एआई लैब Lossfunk की टीम को साफ निर्देश दिया है कि वे भारतीय ग्राहकों से बातचीत न करें. यह फैसला उन्होंने उस प्रवृत्ति को देखते हुए लिया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर ‘Skip India Movement’ कहा जा रहा है.

क्या है ‘Skip India Movement’?

इस मूवमेंट की शुरुआत एक चर्चित निवेशक वैभव डोमकुंडवर की पोस्ट से हुई. उन्होंने दावा किया कि भारत में टेक और एआई स्टार्टअप्स को ग्राहक बार-बार फ्री में PoC (Proof of Concept) देने के लिए कहते हैं, लेकिन बाद में पेइंग कस्टमर नहीं बनते. उन्होंने लिखा, “अब संस्थापक कह रहे हैं, बहुत हो गया. हम अब भारतीय ग्राहकों को प्रोडक्ट बेचना बंद कर रहे हैं. यूनिकॉर्न कंपनियां भी इन स्टार्टअप्स का मुफ्त में फायदा उठा रही हैं.”

पारस चोपड़ा का कड़ा रुख

हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी एक खबर के अनुसार, पारस चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, “मैंने Lossfunk की टीम को इंडियन कस्टमर्स से बात करने से मना कर दिया है. भारत एक छोटा टेक मार्केट है और अक्सर संस्थापक इसी में सीमित रह जाते हैं. लेकिन यहां स्केलेबिलिटी की कमी है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार स्टार्टअप भारतीय बाजार के लिए ऑप्टिमाइज़ करते रहते हैं, लेकिन जब ग्लोबल स्तर पर बढ़ने की बारी आती है तो वे पिछड़ जाते हैं.

भारतीय ग्राहकों को लेकर क्या हैं शिकायतें?

इस मूवमेंट से जुड़े कई अन्य संस्थापकों और निवेशकों ने भी भारतीय ग्राहकों को लेकर नाराज़गी जताई है. उनका कहना है कि ग्राहक बार-बार फ्री ट्रायल या डेमो मांगते हैं. यहां के ग्राहकों में भुगतान की इच्छा और क्षमता बहुत कम होती है. इसके आलावा, बड़े कॉर्पोरेट भी मुफ्त सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. शुरुआती स्टार्टअप्स को ‘फ्री PoC प्रोवाइडर’ बनाकर छोड़ दिया जाता है.

टेक कम्युनिटी में छिड़ी बहस

जहां एक तरफ कुछ लोग इस रुख को व्यावसायिक रूप से सही मान रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि भारत जैसे विशाल और संभावनाओं से भरे बाजार को छोड़ना एक बड़ी गलती हो सकती है. एक यूजर ने लिखा, “ग्लोबल स्टार्टअप बनाने के लिए भारतीय बाजार को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं है. यहां से आपको शुरुआती सीख और टेस्टिंग दोनों मिलती है.”

क्या भारत फ्री सर्विस का आदी हो गया है?

यह बहस भारत के तकनीकी उपभोक्ता व्यवहार पर भी सवाल खड़े करती है. क्या भारत सच में “फ्री में सब कुछ पाने” की मानसिकता वाला बाजार है? या फिर स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस मॉडल और ग्राहक रणनीति पर दोबारा विचार करने की जरूरत है?

ये भी पढ़ें: BEML के शेयर में जबरदस्त उछाल, एक दिन में 14 फीसदी चढ़ा स्टॉक, FY26 की शानदार गाइडेंस ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

[ad_2]

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 8वीं क्लास का रिजल्ट, तुरंत ऐसे करें चेक

[ad_1]

Rajasthan Board 8th Class Result Out: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड ने आज 26 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा.

राजस्थान बोर्ड की आठवीं क्लास की परीक्षा में कुल 96.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. एग्जाम में इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान में इस साल कक्षा 8वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में हुआ था. मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद अब नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: ये हैं काम की वेबसाइट

rajshaladarpan.nic.in
rajpsp.nic.in

Rajasthan Board 8th Class Result Out: मार्कशीट में दर्ज होंगी ये जानकारियां

  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

Rajasthan Board 8th Class Result Out: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
  2. “Rajasthan 8th Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. कक्षा का चयन करें और रोल नंबर दर्ज करें.
  4. सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट करें.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले साल कक्षा 8वीं में 12.5 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 95.72% पास हुए थे.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पंजाब का ‘ब्लॉकबस्टर’ शो, MI को 7 विकेट से रौंदा; श्रेयस अय्यर की टीम टेबल टॉपर बनी

[ad_1]

PBKS vs MI Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश ने अर्धशतकीय पारी खेली.

पंजाब किंग्स को 185 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि प्रभसिमरन सिंह केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश, दोनों MI के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. प्रियांश और इंग्लिश के बीच 109 रनों की विशाल साझेदारी हुई, इस बीच 15वें ओवर में प्रियांश 62 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 62 रन की पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए.

जोश इंग्लिश दूसरे छोर से डटे रहे और 42 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जब प्रियांश आर्य आउट हुए तब पंजाब को 35 गेंदों में जीत के लिए 42 रन बनाने थे और टीम की जीत आसान नजर आने लगी थी.बाकी काम कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरा कर दिया, जिन्होंने 16 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. पंजाब की जीत इसलिए यादगार बनी क्योंकि श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.

पंजाब खेलेगा पहला क्वालीफायर

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने तय कर लिया है कि पंजाब किंग्स पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी. वहीं मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मैच के जरिये फाइनल की राह तय करनी होगी. अब पहले क्वालीफायर और एलिमिनेट मैच, दोनों मैचों की दूसरी टीम का फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद आएगा. पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच गई है, जिसके अभी 19 अंक हैं.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या की ये हरकत वायरल, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव से क्यों चुनवाई उंगली?

आकाश चोपड़ा ने उठाया धोनी के संन्यास का सवाल, भड़क गए सुरेश रैना; 4 दिग्गजों में छिड़ गई तीखी बहस

[ad_2]

डायरेक्टर संग सोने की डिमांड ठुकराई तो हाथ से गई फिल्में, फिर दी 100 करोड़ी मूवी, पहचाना?

[ad_1]

Actress Casting Couch Experience: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की जड़ें मजबूत हैं और ये बात किसी से छुपी नहीं है. कई एक्ट्रेसस इस बारे में खुलकर बोल चुकी हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस ने भी कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस किया और इनकार करने पर उनके हाथ से कई फिल्में चली गईं. उनसे नेकेड फोटोजशूट की डिमांड तक की गई.

ये एक्ट्रेस हैं नरगिस फाखरी जिन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने वरुण धवन से लेकर अक्षय कुमार तक संग काम किया है. लेकिन अपने करियर में उन्होंने कास्टिंग काउच का दर्द भी झेला. हालांकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज ना करने का फैसला किया और इस बला से खुद को बचाया.

preview

डायरेक्टर संग ना सोने की चुकाई कीमत
नरगिस फाखरी ने खुद अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया था. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार एक्ट्रेस ने बताया था- ‘मुझे हमेशा से पता था कि मुझे किस चीज की भूख है. मैं शोहरत की भूखी नहीं हूं. इसलिए, कुछ भी करने के लिए राजी नहीं हुआ जा सकता. न्यूड नहीं हो सकती या डायरेक्टर के साथ सो नहीं सकती. मैंने कई नौकरियां खोई हैं क्योंकि मैंने कुछ चीज़ें नहीं की हैं और ये दिल तोड़ने वाला था.’

preview

टॉपलेस फोटोशूट का मिला था ऑफर
नरगिस ने आगे कहा था- ‘मेरे पास एक स्टैंडर्ड था. मेरी एक हद थी. लेकिन जब मुझे इन चीजों को एक से ज्यादा बार लेने के लिए बाहर निकाल दिया गया तो बुरा लगा. लेकिन फिर मुझे पता चला कि अच्छे लोग जीतते हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें मॉडलिंग के दौरान प्लेबॉय मैगजीन से टॉपलेस शूट के लिए कॉल आया था जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.’

preview

100 करोड़ फिल्म दे चुकी हैं नरगिस
बता दें कि नरगिस फाखिरी ने कई फिल्में कीं लेकिन उनकी हिट फिल्म अक्षय कुमार के साथ रही. एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 3’ में नजर आई थीं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 109.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब एक्ट्रेस उसी फिल्म की पांचवीं किस्त यानी ‘हाउसफुल 5’ में एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी. ये फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

[ad_2]

WhatsApp का नया धमाका! अब बिना टाइपिंग के होगी चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

[ad_1]

Whatsapp: दुनियाभर में 3.5 अरब से ज्यादा यूज़र्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है. अब ग्रुप चैट्स में टाइपिंग का झंझट खत्म. WhatsApp ने Group Voice Chat नाम का नया टूल लॉन्च किया है जिससे बातचीत अब और भी आसान और मज़ेदार हो जाएगी.

अब बात कीजिए, टाइप करने की जरूरत नहीं

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ग्रुप में लंबी-लंबी बातें टाइप करने से बचना चाहते हैं. अब आप ग्रुप चैट में सीधे अपनी आवाज़ में बात कर सकते हैं, वो भी हैंड्स-फ्री और रीयल-टाइम में. यानी बिना कॉल किए, सीधे ग्रुप में लाइव वॉइस चैट शुरू की जा सकती है जैसे आमने-सामने बैठकर बात हो रही हो.

हर तरह के ग्रुप में उपलब्ध

शुरुआत में यह फीचर केवल बड़े ग्रुप्स के लिए लाया गया था, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप साइज़ के लिए जारी किया जा रहा है. चाहे आपका ग्रुप 3-4 लोगों का हो या फिर 100 से ज़्यादा सदस्यों वाला, सभी यूज़र्स अब इस वॉयस चैट का फायदा ले सकते हैं.

Android और iOS दोनों के लिए शुरू हुआ रोलआउट

यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है. अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करें, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा. यह फीचर Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा.

वॉइस नोट्स से अलग है यह चैट फीचर

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नया फीचर पारंपरिक वॉइस नोट्स से अलग है. जहां वॉइस नोट्स एकतरफा मैसेजिंग होती है, वहीं वॉयस चैट एक लाइव ग्रुप कॉलिंग जैसा अनुभव देता है बिना कॉल बटन दबाए, सीधा ग्रुप में बातचीत शुरू करें.

क्यों है यह फीचर खास?

चाहे दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना हो या ऑफिस टीम से फटाफट मीटिंग करनी हो, यह नया फीचर बातचीत को न सिर्फ तेज़ बनाएगा बल्कि ज़्यादा नेचुरल और इंटरेक्टिव भी बना देगा. WhatsApp लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रहा है ताकि डिजिटल बातचीत पहले से ज्यादा सहज और प्रभावी बन सके.

यह भी पढ़ें:

फोन में एक की जगह दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? गारंटी है आपको नहीं पता होगी वजह

[ad_2]

‘PAK आतंकवाद को ही मानता है पर्यटन’, भुज में लोगों को संबोधित करते हुए बोले प्रधानमंत्री मोदी

[ad_1]

PM Modi in Bhuj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमवार (26 मई, 2025) को भुज में पाकिस्तान की जनता से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा, “जहां भारत पर्यटन में विश्वास करता है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद को ही पर्यटन मानता है.” प्रधानमंत्री मोदी ने आगाह किया कि यह मानसिकता न केवल पाकिस्तान को बर्बाद कर रही है, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर खतरा भी पैदा कर रही है.

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गुजरात की अपनी पहली यात्रा पर आए मोदी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान के लोग शांति का रास्ता नहीं चुनते हैं, तो उन्हें भारतीय सेना की क्रोध का सामना करना पड़ेगा.

दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत- पीएम मोदी

सोमवार (26 मई) को प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे करने वाले मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को सोचना चाहिए कि उनका देश कहां खड़ा है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था (2014 में) 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज 11 साल बाद यह चौथे स्थान पर है.’’

पीएम मोदी गुजरात में कच्छ जिले के भुज शहर में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसकी पाकिस्तान के साथ भूमि सीमा और समुद्री सीमा दोनों लगती हैं.

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया

उन्होंने सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया और उसके नागरिकों से कहा कि वे देखें कि उन्होंने इतने साल में क्या हासिल किया है और उनका देश कहां खड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, उन्होंने आपका भविष्य बर्बाद कर दिया.’’

मोदी ने कहा, ‘‘भारत जहां पर्यटन में विश्वास रखता है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद को पर्यटन मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है. मैं पाकिस्तान के लोगों से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने क्या हासिल किया है? आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. लेकिन आपकी स्थिति क्या है? आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों ने आपका भविष्य बर्बाद कर दिया.’’

पीएम ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक किया रोड शो

इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने यहां हवाई अड्डे से भुज-मिर्जापुर मार्ग पर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर उन्हें बधाई देने और उनका अभिवादन करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे.

सुख-चैन से जियो, नहीं तो मेरी गोली तो है ही- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता और सेना सत्ता में बने रहने के लिए खेल खेल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सीमा पार के लोगों को संदेश देते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान के लोग मोदी की बात सुनते हैं. आपकी सरकार और सेना आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं. यह सत्ता में बने रहने का खेल है. आपको पूछना चाहिए कि आपके बच्चों का भविष्य किसने बर्बाद किया? युवाओं को पूछना चाहिए कि यह रास्ता सही है या गलत. आपकी सेना और सरकार आपको अंधेरे में धकेल रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद आपकी (पाकिस्तान की) सरकार और सेना के लिए पैसा कमाने का एक जरिया है. पाकिस्तान के लोगों को आतंकवाद को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए. सुख-चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही.’’

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद को खत्म करने का मिशन- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मानवता को बचाने और आतंकवाद को समाप्त करने का एक मिशन है. उन्होंने कहा कि 7 से 10 मई तक भारतीय की सैन्य कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया कि देश आतंकवाद को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखता है.

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहलगाम हमले के बाद, मैंने 15 दिन तक इस उम्मीद में इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद पर कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनकी रोजी-रोटी है. इसलिए मैंने सशस्त्र बलों को खुली छूट दी. हमने किसी और को नुकसान पहुंचाए बिना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.’’

भारत की दुश्मनी जनता से नहीं, सिर्फ आतंकवाद से है- मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘आतंकवाद के मुख्यालय भारत के रडार पर थे और हमने उन पर सटीक हमला किया. यह हमारे सशस्त्र बलों की ताकत और अनुशासन को दिखाता है. इससे साफ हो गया कि भारत किसी देश की जनता से दुश्मनी नहीं रखता और उसका ध्यान केवल आतंकवाद और उसे प्रायोजित करने वालों से मुकाबला करने पर है. भारत की लड़ाई पूरी तरह सीमापार आतंकवाद और इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ है.”

1971 की जंग में साहस दिखाने वाली बुजुर्ग महिलाओं से मिल पीएम मोदी

मोदी ने अपने भाषण से पहले कच्छ जिले के मढ़ापुर गांव की उन करीब 300 साहसी महिलाओं में से करीब एक दर्जन बुजुर्ग महिलाओं से बातचीत की, जिन्होंने 1971 की जंग में पाकिस्तान के बम हमले में तबाह हो गई एक हवाई पट्टी को 72 घंटे के बाद ही फिर से बना दिया था. इसके बाद मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कि इन महिलाओं ने सिंदूर का एक पौधा दिया है, जिसे अब नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में लगाया जाएगा.

भारत की कार्रवाई से पूरा पाकिस्तान डर से कांप उठा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नौ मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के नागरिकों पर हमले का प्रयास किया तो भारतीय सेना ने दोगुनी ताकत से हमला किया और उनके हवाई ठिकानों को तबाह कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा जवाब देखकर पूरा पाकिस्तान डर से कांप उठा. उनके एयरबेस अब भी आईसीयू में हैं. उसके बाद पाकिस्तान को मजबूरन आत्मसमर्पण करना पड़ा. उन्होंने सफेद झंडा लहराना शुरू कर दिया और हमसे कहा कि वे युद्ध नहीं चाहते.’’

[ad_2]

Tulsi Upay: सता रहा है नौकरी जाने का डर, तो कर लें तुलसी का ये उपाय, बिंदास कटेगा जीवन

[ad_1]

Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पूजनीय माना जाता है मान्यता है कि अगर तुलसी के पौधे आपके घर में रहे तो इससे आपकी भाग्य चमकता है, इसके साथ ही घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं. तुलसी भगवान विष्णु का प्रिय है, इसलिए तुलसी पूजनीय और बेहद चमत्कारिक है.

वहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी तुलसी का सेवन करना काफी लाभदायक होता है . इसके अलावा तंत्रशास्त्र की मानें तो तुलसी के कुछ विशेष उपाय से किस्मत चमक ही उठती है.

पारिवारिक कलह दूर करने का उपाय

तंत्र शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन रोसोई घर में कुछ तुलसी के पत्ते प्रतिदिन रख दें. ऐसा करने में परिवार में कलह का अंत हो जाएगा. तंत्र शास्त्र के अनुसार यह उपाय करने पर घर में सुख शांति रहती है । वहीं, सदस्यों के बीच रिश्ते में मिठास बढ़ती है. इसके अलावा घर के सभी सदस्य नहाने के दौरान पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें.  इससे प्रेम भाव बढ़ता है और कलह से मुक्ति मिलती है.

गर आपके घर के छोटे बच्चों को अक्सर बुरी नजर लग जाती है या फिर कोई सदस्य मानसिक रूप से परेशान रहता हो तो तुलसी के कुछ पत्तों और सात काली मिर्च को अपनी मुट्टी में लेकर 21 बार उसके शरीर पर ऊपर से नीचे तक वार लें. साथ ही ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें.  इसके बाद तुलसी पत्ता और काली मिर्च को उस व्यक्त को खाने के लिए दे दें, फिर उसे उल्टा करके पांव के तलवों को किसी कपड़े से 7 बार झाड़ लगा दें. इससे सभी कष्ट दूर हो जाते है.

धन की कमी को दूर करने का उपाय

तुलसी मंगल ग्रह के साथ जुड़ी हुई है. ऐसे में आप अपने पर्स या फिर आलमारी में एक तुलसी का पत्ता हमेशा रख लें, इससे पैसा आपकी ओर आकर्षित होने लगेगा. इसके अलावा आप जहां पैसा का लेखा जोखा रखते हैं, वहां भी कुछ तुलसी के पत्ते रख दें. ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है.

नौकरी छूटने का डर करें कम

बाजार की मंदी के कारण नौकरी छूट जाने का डर सता रहा है या फिर आपका प्रमोशन पिछले कई दिनों से रूका है. गुरुवार को तुलसी के पौधे को पीले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल पर रख दें. इसके अलावा सोमवार के दिन सुबह-सुबह सफेद कपड़े में तुलसी के 16 बीजों को ऑफिस की मिट्टी में दबा दें. इस उपाय से आपके नौकरी छूट जाने का डर दूर होगा, साथ ही आपके प्रमोशन के चांस बढ़ जाएगा.

व्यापार में नहीं होगा कभी घाटा

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि व्यापार में हमेशा आपको घाटा हो रहा है तो आप तुलसी के कुछ पत्तों को तीन दिनों तक पानी में रख दें. इसके बाद इस पानी को अपने कार्य’स्थल पर छिड़क दें. ऐसा करने से व्यापार में फायदा पहुंचता है.

Kuldevi Puja: कौन होते हैं कुलदेवी-देवता ? इनकी पूजा न करने पर परिवार को भुगतने पड़ते हैं ये परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इंडिगो में राकेश गंगवाल बेचेंगे 3.4 फीसदी हिस्सेदारी, 6800 करोड़ की होगी डील

[ad_1]

भारत की  एयरलाइन इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल अपनी 3.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं. यह डील ब्लॉक सौदे (block deal) के जरिए लगभग 6,800 करोड़ में की जाएगी. यह कदम उनके दीर्घकालिक एग्ज़िट प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह धीरे-धीरे कंपनी से बाहर निकलने की योजना पर काम कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक इस लेन-देन के लिए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 5,175 रुपये तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव 5,424 रुपये से करीब 4.6 फीसदी कम है. वर्तमान में गंगवाल और उनसे जुड़े संस्थानों के पास इंडिगो में कुल 13.53 फीसदी हिस्सेदारी बची है.

पिछले वर्षों में भी लगातार हिस्सेदारी में की कटौती

राकेश गंगवाल और उनके परिवार ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी हिस्सेदारी में लगातार कमी की है. अगस्त 2023 में 5.83 फीसदी हिस्सेदारी 10,500 करोड़ में बेची गई. मार्च 2023 में 6 फीसदी हिस्सेदारी 6,786 करोड़ में बेची. अगस्त 2023 में उनकी पत्नी शोभा गंगवाल ने 3 फीसदी हिस्सेदारी 2,802 करोड़ में बेची. फरवरी 2023 में परिवार ने 4 फीसदी हिस्सेदारी 2,900 करोड़ में बेची. सितंबर 2022: 2.8 फीसदी हिस्सेदारी 2,000 करोड़ में बेची गई.

पूरी तरह से एग्जिट लेना चाहते हैं गंगवाल!

राकेश गंगवाल ने 18 फरवरी 2022 को इंडिगो के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था और तब ही यह घोषणा की थी कि वह आने वाले पांच वर्षों में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बेचकर कंपनी से बाहर निकलेंगे. यह हालिया डील उसी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे गंगवाल परिवार इंडिगो से पूरी तरह से एग्ज़िट की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ‘इंडियन कस्टमर से दूर रहो’, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ऐसा क्यों कह रहे हैं, क्या है ये Skip India Movement?

[ad_2]