झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह करें फटाफट चेक

[ad_1]

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज क्लास 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस साल JAC 12वीं की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट अब आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के अलावा नाम से भी चेक कर सकते हैं, जिससे उन लोगों को मदद मिलेगी जिनका रोल नंबर भूल गया हो या उनके पास न हो.

इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 91.2% रहा. दोनों ही संकायों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 98,634 छात्र रजिस्टर थे,. जिनमें से 78,186 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिनमें से 20,285 ने परीक्षा में सफलता हासिल की है.

रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, हर विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और प्रतिशत, पास या फेल होने की स्थिति और डिवीजन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी. ये सभी जानकारी छात्रों के आगे की पढ़ाई या कॉलेज दाखिले के लिए जरूरी होती हैं.

कैसे चेक करें नतीजे

यदि आप अपना रिजल्ट नाम से देखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. होमपेज पर आपको JAC Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आप रोल नंबर के साथ-साथ Search by Name का विकल्प भी देख सकते हैं. इस विकल्प पर क्लिक करके अपना पूरा नाम टाइप करें. नाम टाइप करने के बाद, वेबसाइट पर आपके नाम की एक सूची खुलेगी. अपनी सही एंट्री खोजें, जिसमें आपका स्कूल और पिता का नाम भी दिखेगा. सही जानकारी चुनते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. आप उसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ये बिहार है बाबू …रेलवे ने ट्रेन के पहियों पर जड़ दी जंजीरें! यूजर्स बोले- रिस्क नहीं लेने का

[ad_1]

बिहार से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं, चौंक रहे हैं और हंसते-हंसते पेट पकड़ ले रहे हैं. आमतौर पर ट्रेनें पटरी पर दौड़ती हैं, रोकने के लिए ब्रेक होते हैं या फिर सिग्नल, लेकिन यहां कहानी कुछ और है. यहां ट्रेन को रोकने के लिए ‘चैन’ और ‘ताला’ का इस्तेमाल हुआ है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. लेकिन यूजर्स ने इसका कुछ और ही मतलब निकाल लिया और कहने लगे कि चोरी का डर इस कदर है कि ट्रेन भी सुरक्षित नहीं है. बिहार में रिस्क लेने का ही नहीं. बिहार के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन के आगे के पहियों को लोहे की मोटी चैन से जकड़कर पटरी से बांधा गया और फिर उस चैन में ताला जड़ दिया गया.

ट्रेन को जंजीर से बांध ठोका ताला

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन एक चैन और ताले से बंधी हुई है. कैमरा ट्रेन के नीचे जाता है और साफ-साफ दिखता है कि इंजन के पहिए और रेलवे की पटरी के बीच एक लोहे की मजबूत जंजीर फंसी हुई है, जो किसी प्रोफेशनल लॉकमिस्त्री अंदाज में बांधी गई है. ऊपर से उस जंजीर में ताला टंगा है. ऐसा ताला जो मोहल्ले की दुकान या साइकिल में नहीं, बल्कि अब बिहार में चलने वाली ट्रेनों को काबू में करने के लिए इस्तेमाल होता है! ऐसा नजारा भारतीय रेलवे के इतिहास में शायद ही पहले कभी किसी ने देखा हो.


स्थानीय जुगाड़ हो रहा वायरल

अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सुरक्षा के तौर पर किया गया ‘स्थानीय जुगाड़’ है ताकि ट्रेन बिना परमिशन या ड्राइवर की मौजूदगी के खुद से ना चल पड़े. लेकिन देश जहां सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों की बात कर रहा है, वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है, वहां पटरी से ट्रेन को चैन से बांधकर ताला जड़ देना… ये तो रेलवे की टेक्नोलॉजी को ‘देसी लॉकडाउन’ में डाल देने जैसा है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को idioticfeeds नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बिहार है भाई, रिस्क लेने का ही नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन भी सुरक्षित नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है ड्राइवर देहात से आया है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज


एलन मस्क को किसने मार दिया पंच? आंख हुई काली, दिखे चोट के निशान… टेस्ला चीफ ने खुद बताई वजह

[ad_1]

Elon Musk Farewell: टेस्ला कंपनी के मालिक और मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की DOGE ऑफिस से विदाई हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्हें देखा गया. इस दौरान उनकी आंख के नीचे सूजी हुई और काला निशान देखा गया और उनकी विदाई से ज्यादा चर्चा इस बात पर होने लगी कि आखिर उनकी ये हालत हुई कैसे?

इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका सिंपल सा स्पष्टीकरण है. उनके बेटे ने चेहरे पर पंच मार दिया. उन्होंने कहा, “मैं बस लिटिल एक्स के साथ मस्ती कर रहा था और मैंने कहा कि आगे बढ़ो और मेरे चेहरे पर मुक्का मारो. और उसने ऐसा किया. पता चला कि पांच साल का बच्चा भी आपके चेहरे पर मुक्का मार रहा है. उस समय तो मुझे ज्यादा कुछ महसूस नहीं हुआ लेकिन अब ये चोट का निशान बन गया है.”

एलन मस्क ने इमैनुएल मैक्रों का उड़ाया मजाक

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मस्क की आंख के पास चोट के निशान को नहीं देखा, लेकिन उन्होंने कहा, “एक्स ऐसा कर सकता था, अगर आप एक्स को जानते हों.” शुरुआत में जब पत्रकारों ने उनसे चोट को लेकर सवाल किया तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं फ्रांस के आसपास भी नहीं था.” जब ट्रंप से मैक्रों की पत्नी की ओर से फ्रांसीसी नेता के चेहरे पर धक्का दिए जाने के वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो मस्क ने हंसते हुए कहा, “मुझे यहां थोड़ी चोट लगी है.”

‘डोनाल्ड ट्रंप के मित्र और सलाहकार बने रहेंगे’

एलन मस्क के DOGE ऑफिस की विदाई के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मस्क ने इस पद पर नहीं रहने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि भले ही वो इस पद पर नहीं होंगे लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के मित्र और सलाहकार बने रहेंगे. वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने एलन मस्क को लेकर सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि 2024 में ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भारी मात्रा में ड्रग्स का सेवन किया था.  

ये भी पढ़ें: ताइवान पर हमले की तैयारी में चीन! गुस्से से लाल हुए ट्रंप, चेतावनी देते हुए खाई ये कसम

[ad_2]

सेल्फी का शौक बना दहशत की चीख…इस हरकत से भारतीय शख्स पर झपट पड़ा बाघ, देखें वीडियो

[ad_1]

इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रूह कांप जाए. वीडियो कथित तौर पर इंडोनेशिया के एक टाइगर फ्रेंडली पार्क का है, जहां घूमने गया एक भारतीय शख्स अपनी जिंदगी के सबसे खौफनाक पल से गुजरता है और वो भी कैमरे के सामने. वीडियो की शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखता है. एक टाइगर अपनी जगह शांत बैठा है, उसके बगल में पार्क का अटेंडर मौजूद है और सामने एक भारतीय पर्यटक, जो बाघ के साथ सेल्फी लेने की तैयारी कर रहा है. कैमरा रिकॉर्डिंग चालू है, मुस्कुराहटें हैं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल सब कुछ बदलने वाला है और ये नजारा डरावनी चीख, भगदड़ और जिंदगी-मौत की जंग में तब्दील होने वाला है.

टाइगर ने किया शख्स पर हमला

जैसे ही अटेंडर सेल्फी लेने के लिए इशारा करता है, बाघ अचानक भड़क जाता है. एक झपट्टा… एक दहाड़… और पलक झपकते ही वो भारतीय शख्स पर टूट पड़ता है. पार्क में गूंजती चीखें, कैमरे के लेंस में कैद बाघ की तेज हरकत और झपटते पंजे. ये मंजर किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. अटेंडर बुरी तरह घबरा जाता है लेकिन जान की बाजी लगाकर बीच में कूद पड़ता है. कैमरा पकड़े खड़ा दूसरा साथी डर के मारे कांपते हुए भागता है, कैमरा हाथ से गिर जाता है और वीडियो वहीं बंद हो जाता है.

कैसी है शख्स की हालत!

वीडियो में टाइगर की झपट अचानक हुई, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ सेल्फी लेने की छूट देना सही है? क्या कुछ सेकेंड की सोशल मीडिया क्लिप के लिए किसी की जान जोखिम में डालना ठीक है? यूजर्स पार्क प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सही सुरक्षा मानकों का पालन किया था या फिर टूरिज्म के नाम पर इंसानों को जिंदा चारा बनने के लिए जानवरों के आगे धकेला जा रहा है? शख्स की हालत कैसी है इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को @sidhshuk नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शख्स को बचा लिया गया है, वो अब खतरे से बाहर है. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग है, जंगली जानवरों के साथ कौन सेल्फी लेता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आइंदा कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

 


IPO ALERT: Ganga Bath Fittings IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review

[ad_1]

<p>Ganga Bath Fittings IPO 33.75 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 17.76 करोड़ रुपये मूल्य वाले 35.52 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 15.99 करोड़ रुपये के 31.98 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है। 30 मई से यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और बोली प्रक्रिया 3 जून तक चलेगी। 6 जून को कंपनी के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। 3B Films Limited IPO के बारे में सब कुछ जानने के लिए Video अंत देखें और Video अच्छी लगे तो Like, Comment and Share करना ना भूलें!&nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp;</p>

[ad_2]

Shani Markesh: शनि मारकेश हो तो जीवन में आ जाता है भूचाल! जानें क्या होता है प्रभाव

[ad_1]

Shani Markesh: वैदिक ज्योतिष में “मारकेश” शब्द का अर्थ होता है-मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट देने वाला ग्रह. यह ग्रह व्यक्ति की कुंडली में ऐसे भावों का स्वामी होता है जो जीवन की समाप्ति से जुड़ी संभावनाएं दर्शाते हैं. परंपरागत रूप से द्वितीय और सप्तम भाव को मारक भावमाना जाता है और इन भावों के स्वामी ग्रहों को मारकेश कहा जाता है.

मारकेश की दशा या अंतर्दशा आने पर व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक या सामाजिक स्तर पर गंभीर संकटों का सामना करना पड़ सकता है. सभी दशाओं में यह ग्रह मृत्यु का कारण नहीं बनता, लेकिन यह स्वास्थ्य में गिरावट, दुर्घटना, रोग या जीवन में अत्यंत कठिन समय का कारण अवश्य बन सकता है. कुंडली में शुभ योगों, ग्रहों की दृष्टियों और बल के अनुसार यह प्रभाव घट या बढ़ सकता है.

शनि मारकेश के क्या प्रभाव होते हैं?

शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है, लेकिन इसका स्वभाव न्यायप्रिय और कर्मफल देने वाला है. जब शनि कुंडली में द्वितीय या सप्तम भाव का स्वामी होकर मारकेश बनता है तो यह अत्यंत शक्तिशाली और घातक हो सकता है, विशेष रूप से जब यह नीच राशि में हो या पाप ग्रहों से दृष्ट हो.

शनि की मारकेश दशा में व्यक्ति को निम्न प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं:-

  • लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे गठिया, हड्डियों से संबंधित रोग, रीढ़ की हड्डी की समस्या या अवसाद.
  • भारी मानसिक तनाव, अकेलापन और सामाजिक दूरी.
  • जीवन में विलंब, बाधा और हानि– विशेषकर विवाह, करियर और आर्थिक मामलों में.
  • रोग, शत्रु, और न्यायिक झगड़े बढ़ सकते हैं.
  • कभी-कभी यह मृत्यु के समीप ले जाने वाला समय भी हो सकता है, विशेषतः जब अन्य ग्रह भी सहयोग कर रहे हों, जैसे अष्टमेश या द्वादशेश की दृष्टि या इनके साथ युति अथवा दृष्टि संबंध होना.

कब कष्ट नहीं देता शनि का मारक प्रभाव

यदि शनि उच्च राशि (तुला) में हो, योगकारक हो, या शुभ ग्रहों के प्रभाव में हो, तो यह मृत्यु नहीं देता, बल्कि दीर्घायु और अनुभवों से परिपक्वता देता है. इसके अलावा और भी अन्य योग हैं जिनमें शनि धन वृद्धि, प्रतिष्ठा आदि बढ़ा देता है और न्यायवादी बनाता है.

चार लग्नों पर शनि की मारकेश की स्थिति

धनु लग्न (Sagittarius Ascendant): धनु लग्न के लिए शनि द्वितीय और तृतीय भाव का स्वामी होता है. द्वितीय भाव मारक भाव होने के कारण शनि यहां मुख्य मार्केश बनता है. तृतीय भाव साहस, प्रयास और छोटे भाई-बहनों का होता है. इस लग्न में शनि की दशा या अंतर्दशा में धन का नुकसान, पारिवारिक कलह, कंठ और वाणी से संबंधित रोग हो सकते हैं. शनि यदि नीच का हो (मेष में), या अष्टम/द्वादश भाव में हो, तो यह जीवन के लिए भी संकटकारी हो सकता है. यदि शनि उच्च का हो (तुला में), या शुभ दृष्टियों में हो, या सम राशि में हो तो व्यक्ति संघर्ष के बावजूद बच निकलता है और समय के साथ स्थिरता और निरंतर बढ़ोतरी प्राप्त करता है.

मकर लग्न (Capricorn Ascendant): मकर लग्न में शनि स्वयं लग्न का स्वामी है और द्वितीय भाव का भी स्वामी होता है. इस स्थिति में शनि आंशिक रूप से मार्केश बनता है. क्योंकि शनि लग्नेश भी है, यह पूर्णतः घातक नहीं माना जाता. यदि शनि अशुभ भावों में हो या नीच का हो, तो यह शरीर को दुर्बल बना सकता है, आंखों या दांतों से संबंधित रोग, तथा पारिवारिक तनाव ला सकता है. परंतु यदि यह उच्च का हो, केंद्र या त्रिकोण में हो, या शुभ दृष्टियों से युक्त हो, तो यह व्यक्ति को दीर्घायु और परिपक्व दृष्टिकोण वाला बनाता है. शनि यहां संतुलित भूमिका निभाता है.

कर्क लग्न (Cancer Ascendant): कर्क लग्न के लिए शनि सप्तम और अष्टम भाव का स्वामी होता है, जिससे यह अत्यंत घातक ग्रह बनता है. सप्तम भाव एक प्रमुख मारक भाव है और अष्टम भाव जीवन की समाप्ति से जुड़ा है. इस स्थिति में शनि की दशा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, साझेदारी, स्वास्थ्य और आयु पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. यह मृत्यु कारक ग्रह बन सकता है यदि अन्य अशुभ ग्रहों का साथ हो. विशेषकर अगर यह नीच का हो, छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो तो दुर्घटनाएं, ऑपरेशन, और दीर्घकालिक रोगों की संभावना रहती है. यह सबसे अधिक सावधानी की मांग करने वाली स्थिति होती है.

सिंह लग्न (Leo Ascendant): सिंह लग्न में शनि षष्ठ और सप्तम भाव का स्वामी होता है. सप्तम भाव के स्वामी के रूप में यह मार्केश होता है और षष्ठ भाव से रोग और शत्रुता का संकेत देता है. इस स्थिति में शनि वैवाहिक जीवन में अशांति, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न कर सकता है. यदि शनि कमजोर हो या पाप दृष्ट हो, तो जीवन में दुर्घटनाओं और रोगों की संभावना बढ़ जाती है. यदि शनि उच्च का हो या शुभ ग्रहों से युक्त हो, तो व्यक्ति संघर्ष करके सफलता पा सकता है, लेकिन मानसिक और शारीरिक थकावट रह सकती है.

शनि मारकेश उपाय

जब शनि ग्रह कुंडली में मारकेश की भूमिका निभाता है, तो कुछ उपाय करने से इसके कष्टकारी प्रभाव को कम किया जा सकता है. जैसे:

शनि मंत्र का जाप:

  • “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”रोज़ाना 108 बार जाप करना लाभकारी होता है, विशेषकर शनिवार को.
  • दशरथकृत शनि स्तोत्र.
  • पीपल के पेड़ के नीचे सांय काल को दीपक जलाना.

हनुमान चालीसा का पाठ:

  • शनि से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना श्रेष्ठ मानी जाती है.
  • मंगलवार और शनिवार को विशेष लाभ होता है.

शनि दान:

  • शनिवार को काले तिल, काली उड़द, लोहे का सामान, छाता या जूते दान करें.
  • पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और जल अर्पित करें.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप:

  • कठिन समय में या रोग की दशा में इस मंत्र का जाप विशेष फलदायी होता है.

संयमित जीवन शैली:

  • संयम, ईमानदारी और सेवा भाव अपनाएं। शनि कर्म का ग्रह है, यह सत्कर्मों से शीघ्र प्रसन्न होता है.

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में शनि जब मारकेश बनता है, तो वह जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण और गहरे प्रभाव छोड़ता है. यह ग्रह जहां एक ओर जीवन की कठिनतम परीक्षाएं लाता है, वहीं दूसरी ओर आत्मबोध, संयम और दीर्घकालिक विकास भी देता है. इसके प्रभाव को केवल डरकर नहीं, बल्कि समझकर, कर्म सुधार कर और उचित उपाय करके संतुलित किया जा सकता है. धनु, मकर, कर्क और सिंह लग्नों में शनि की स्थिति भिन्न-भिन्न प्रभाव देती है, परंतु यदि यह मार्केश बनता है तो व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए, विशेष रूप से शनि की दशा, अंतरदशा या साढ़ेसाती में.

ये भी पढ़ें: Pitru Dosh: पितृदोष क्या होता है, इसके क्या नुकसान हैं और कैसे होता है समाधान? सब जानें यहां

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

[ad_2]

‘चले जाओ छोड़कर’, अनुराग कश्यप के बॉलीवुड छोड़ने पर बोले ‘छावा’ डायरेक्टर

[ad_1]

Laxman Utekar On Anurag Kashyap: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के बॉलीवुड छोड़कर साउथ चले जाने वाले बयान पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने रिएक्ट किया है. ‘छावा’ डायरेक्टर का कहना है कि अनुराग कश्यप दर्शकों को समझ नहीं पा रहे हैं. लक्ष्मण के मुताबिक बॉलीवुड फिल्में अब भी करोड़ों कमा रही हैं और अगर उन्हें जाना है तो वो जा सकते हैं, उन्हें कोई नहीं रोक रहा है. 

मामाज काउच को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अनुराग कश्यप को लेकर बोलते हुए लक्ष्मण उतेकर ने कहा- ‘चले जाओ छोड़कर, बेशक चले जाओ, कोई जबदस्ती नहीं कर रहा है. देखिए, ये इंडस्ट्री ऐसी है कि आपको मेंटली और क्रिटिवली खुश रहना होगा, तभी हम एक बेहतरीन फिल्म बना सकते हैं. अगर आपका मन नहीं है यहां रहने का तो आप बेहतरीन फिल्म कैसे बनाएंगे? आप चले जाओ, इसे अच्छा.’

‘आप वहीं पर अटके हुए हैं’
‘छावा’ डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आगे कहा- ‘वो गलत बोल रहे हैं जब वो कहते हैं कि दर्शकों को समझ नहीं हैं उनकी फिल्म को स्वीकार करने की. बल्कि उन्हें समझ नहीं है दर्शकों की समझ कबूल करने की. आज 700-800 करोड़ तक का बिजनेस कर रही हैं फिल्में. आप कैसे कह सकते हैं कि सिनेमा मर रहा है? आप कलेक्शन तो देखो बाहुबली का, आरआरआर का, पुष्पा का- 1200 करोड़ तक का कलेक्शन था. या फिर ‘छावा’ का भी. समझ आपकी बदलनी चाहिए क्योंकि आप वहीं पर अटके हुए हैं.’

‘फिल्म निर्माता के तौर पर आपको बदलना होगा’
लक्ष्मण उतेकर ने आगे बताया कि अब दर्शकों की पसंद बदल रही है. उन्होंने कहा- ‘आज दर्शकों के पास अपने फोन में दुनिया भर का सिनेमा है. वे आपसे ज्यादा अपडेटेड हैं. उन्हें पता है कि क्या देखना है और क्या नहीं और हर तीन साल बाद सिनेमा बदल रहा है. सिनेमैटोग्राफी बदल रही है, एडिटिंग बदल रही है, कहानी, कॉस्ट्यूम, सब कुछ बदल रहा है. एक फिल्म निर्माता के तौर पर आपको बदलना होगा. आप अतीत में अटके नहीं रह सकते और ये नहीं कह सकते कि दर्शकों में समझ नहीं है. आपको बदलना होगा.’

[ad_2]

IPL फाइनल में नहीं जाएंगे तीनों सेना प्रमुख, अब इस तरह देशभक्ति में डूबेगा अहमदाबाद; होगा खास श

[ad_1]

IPL 2025 Closing Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का फाइनल 3 जून को होगा. इससे पहले आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक खास आयोजन करने जा रहा है. इस प्रोग्राम के लिए भारत के तीनों सेना प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों सेना प्रमुख आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगे.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

फाइनल में पहुंची RCB, विराट कोहली की बहन की खुशी का नहीं रहा ठिकाना; कर डाला ये गजब पोस्ट

[ad_2]

सांप बना दूंगा…डिलीवरी बॉय के बाइक स्टंट ने उड़ाए लोगों के होश, वीडियो देख कांपने लगेंगे आप

[ad_1]

Trending video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर एड्रेनलिन भी शरमा जाए और रफ्तार खुद हेलमेट पहन ले. वीडियो में एक डिलीवरी बॉय हाईवे पर अपनी बाइक से ऐसा खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है कि देखने वाले सांस रोक लेते हैं. कंधे पर डिलीवरी बैग, सिर पर हेलमेट और पैरों में सड़क को चीरती हुई बाइक की चीख. ये कोई रेसिंग ट्रैक नहीं, बल्कि आम हाइवे है जहां यह ‘देसी मोटो जीपी’ का शो चल रहा है. कैमरा चला रहा है एक मोटो व्लॉगर, जो खुद भी हैरान है कि डिलीवरी बॉय पैकेट पहुंचा रहा है या लोगों की धड़कनें तेज कर रहा है.

डिलीवरी बॉय ने हाईवे पर दिखाया खतरनाक स्टंट

वीडियो में डिलीवरी बॉय जब हाइवे पर एंट्री करता है, तो उसकी बाइक किसी फिल्मी हीरो की तरह हवा से बातें करती नजर आती है. 90 डिग्री के मोड़ों पर वो ऐसा कट मारता है कि टायर सड़क को चीरते हुए धुआं छोड़ते हैं. एक बार तो उसकी बाइक जमीन से इतनी झुक जाती है कि लगता है जैसे अभी गिरेगी, लेकिन जनाब की पकड़ ऐसी कि मंझे हुए प्रोफेशनल रेसर भी देख कर कहें कि “ये बंदा तो रेसिंग ट्रैक पर होना चाहिए.” उसके स्टाइल में एक रॉ स्ट्रीट क्रेज है. न कोई स्पॉन्सर, न कोई टीम, सिर्फ जुनून और बाइक की गूंज.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को @aas_sthaa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को पायलट बनना था, डिलीवरी बॉय बन गया. एक और यूजर ने लिखा…इतना तेल पी रही होगी, क्या बचता होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पगला गया है लड़का.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज