Kumbh Rashifal 28 May 2025: कुंभ राशि वालों के लिए नई योजनाओं का दौर शुरू, पढ़ें राशिफल
[ad_1]
Aquarius Horoscope 28 May 2025: कुंभ राशिफल 28 मई 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.
कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-
कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित रहेंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें और टीम के साथ सामंजस्य बनाए रखें.
कुंभ राशि फैमली राशिफल (Aquarius Family Horoscope)-
कुंभ राशि वालों के परिजनों का सहयोग मानसिक रूप से मज़बूती देगा. शादीशुदा जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. जीवनसाथी की वजह से लाभ, जिससे उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.
कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-
कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को कंबल दान करें.
FAQs
Q1. क्या कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा?
A1.हां, कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा.
Q2. क्या कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है?
A2. हां, कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है.
मीन राशि वाले कार्य में लापरवाही से बचें, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, यहां दिए गए स्टेप्स से आसानी से देखें
[ad_1]
JAC 10th Result Out: झारखंड बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसके तुरंत बाद इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. अब छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. साथ ही स्टूडेंट्स यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
बोर्ड एग्जाम में इस साल 91.71 फीसदी रहा है. परीक्षा देने वाले 4 लाख 31 हजार 488 स्टूडेंट्स में से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इनमें से 2 लाख 2 हजार 140 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन लाए हैं. जबकि 1 लाख 57 हजार 294 सेकंड और 17 हजार 521 स्टूडेंट्स को थर्ड डिवीजन प्राप्त हुई है. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और बोर्ड अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने की.
कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक कराई गई थीं. पेपर सुबह 9:45 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक हुए थे. इसके बाद 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं हुई थीं.
यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए
ऐसे चेक करें JAC 10वीं रिजल्ट 2025
• स्टेप 1: छात्र सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट खोलें.
• स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
• स्टेप 3: अब फिर छात्र रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
• स्टेप 4: इसके बाद छात्र ‘सबमिट’ बटन दबाएं.
• स्टेप 5: फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
• स्टेप 6: अब छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव रख लें.
यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
गर्म चीज खाने के तुरंत पीते हैं ठंडा पानी… जान लें शरीर को होने वाले ये नुकसान
[ad_1]
सूखते गले को तर करना हो या फिर गर्मी से शरीर को राहत देनी हो, ठंडा पानी इसका आसान तरीका है. हालांकि, गर्मी में लोग अक्सर ठंडे पानी से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं. गर्म चीजें खाने के बाद ही तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसे में ठंडा पानी पीने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं…
डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है असर
क्या कहती है मेडिकल साइंस?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिकल साइंस भी इसको लेकर लगभग एकमत दिखते हैं. आयुर्वेद का मानना है कि बहुत ठंडा पानी जठराग्नि को कमजोर करता है, जिससे खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता. वहीं, कुछ मेडिकल स्टडीज में सामने आया कि ठंडे पानी से कुछ मामलों में डाइजेशन पर हल्का असर पड़ सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग देखने को मिल सकता है.
गले में हो सकती है यह दिक्कत
नॉर्मल बॉडी का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस होता है. ऐसे में अगर गर्म चीजों के सेवन करने के बाद तुरंत ठंडी चीज का सेवन करते हैं तो शरीर के टेम्प्रेचर पर असर पड़ता है. इससे गले में खराश और बलगम आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
कमजोर हो सकता है इम्यून​ सिस्टम
ज्यादा ठंडा पानी पीने से बॉडी की प्राकृतिक तापमान प्रणाली प्रभावित होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है. ठंडे पानी के कारण ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है.
बढ़ सकता है वजन
ठंडे पानी से डाइजेस्टिव एंजाइम का प्रोसेस धीमा पड़ सकता है. इससे डाइजे​स्टिव प्रॉब्लम के चलते बॉडी के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है. ऐसे में वजन बढ़ने का रिस्क हो जाता है.
जब बॉडी का टेम्प्रेचर हाई हो तो रखें ध्यान
गर्म चीजों के साथ ही जब बॉडी का टेम्प्रेचर अ​धिक हो तो ठंडा पानी पीने को लेकर ध्यान रखना चाहिए. वर्कआउट के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. वर्कआउट के बाद शरीर गर्म होता है और ठंडा पानी अचानक पीने से बॉडी के टेम्प्रेचर को झटका लग सकता है. मांसपेशियों में अकड़न और थकान बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: <a href=" लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर…इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे, प्रेगनेंट महिला भी रखें ध्यान
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
[ad_2]
CBI ने इंटरपोल के जरिए जारी करवाया पहला सिल्वर नोटिस, वीजा फ्रॉड और संपत्ति से जुड़ा है केस
[ad_1]
Interpol Silver Notice CBI: CBI ने इंटरपोल के नए प्लेटफॉर्म सिल्वर नोटिस के जरिए भारत का पहला केस इंटरपोल में दर्ज करवाया है. सिल्वर नोटिस एक इंटरनेशनल अलर्ट सिस्टम है. जिससे अलग-अलग देशों की एजेंसियां अपराधियों की संपत्तियों के बारे में जानकारी शेयर कर सकती है. इसका मकसद है दुनियाभर में अपराधियों की छुपाई गई प्रॉपर्टीज, बैंक अकाउंट्स, गाड़ियां और बिजनेस को पहचानना और उन पर कार्रवाई करना है.
सिल्वर नोटिस अभी एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 51 देशों में चलाया जा रहा है. जो नवंबर 2025 तक जारी रहेगा. इस दौरान हर देश 9 सिल्वर नोटिस जारी कर सकता है. भारत की ओर से CBI, ED और NCB ने कुछ केस इंटरपोल को भेजे है.
वीजा फ्रॉड और दुबई में संपत्ति से जुड़ा है पहला केस
भारत का पहला केस, शौकीन शुभम का वीजा फ्रॉड और दुबई में संपत्ति से जुड़ा है. CBI ने 23 मई 2025 को भारत का पहला सिल्वर नोटिस शौकीन शुभम के खिलाफ इंटरपोल के जरिए जारी करवाया. शुभम पहले एक विदेशी दूतावास में वीजा ऑफिसर था और उसने सितंबर 2019 से मई 2022 के बीच वीजा फ्रॉड किया. वो वीजा दिलाने के बदले हर अप्लिकेंट से 15 लाख से 45 लाख रुपये तक की रिश्वत लेता था. इस पैसे से उसने दुबई में करीब 15.73 करोड़ रुपये की 6 प्रॉपर्टी खरीदी. इससे पहले CBI ने उसके लिए ब्लू नोटिस भी जारी करवाया था ताकि उसे ढूंढा जा सके.
क्रिप्टो कैरेंसी घोटाले से जुड़ा है दूसरा मामला
भारत का दूसरा केस अमित मदनलाल लखनपाल के फर्जी क्रिप्टो करेंसी घोटाला से जुड़ा है. CBI ने 26 मई 2025 को एक और सिल्वर नोटिस जारी करवाया है, जो ED की रिक्वेस्ट पर किया गया. ये नोटिस अमित मदनलाल लखनपाल के खिलाफ है. जिसने MTC नाम की फर्जी क्रिप्टो करेंसी लॉन्च की थी. उसने लोगों से करीब 113 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट ली. लेकिन ये करेंसी भारत में मान्य नहीं है और उसने इसके लिए सरकार या RBI से कोई परमिशन भी नहीं ली थी. बाद में वो सारा पैसा लेकर भाग गया और खुद को वित्त मंत्रालय का रिप्रेजेंटेटिव बताकर लोगों को धोखा दिया. उसके खिलाफ पहले ही रेड नोटिस जारी हो चुका है.
इंटरपोल अलर्ट है सिल्वर नोटिस
CBI के मुताबिक सिल्वर नोटिस से इन मामलों में छुपाई गई संपत्ति को ढूंढना, जब्त करना और वापस लाना आसान हो जाएगा.
उल्लेखनीय है कि सिल्वर नोटिस एक इंटरपोल अलर्ट है, जो खासकर अपराध से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाने और शेयर करने के लिए बनाया गया है. इसमें दूसरे देश अपराधियों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं, जैसे फ्लैट, बंगला, कार, बैंक अकाउंट, शेयर और बिजनेस. बाद में इस जानकारी के आधार पर संपत्ति की सीजिंग या जब्ती की प्रोसेस शुरू की जा सकती है.
[ad_2]
वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें
[ad_1]
वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें
[ad_2]
34 साल बाद पीछे हुआ जापान, अब दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदाता देश बना जर्मनी
[ad_1]
क्या आपको पता है कि जापान, जो पिछले तीन दशकों से दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदाता देश था, अब इस पोजीशन से नीचे जा चुका है? जी हां, 1991 से लगातार इस लिस्ट में टॉप पर रहने वाला जापान अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और उसकी जगह ले ली है जर्मनी ने.
क्या है पूरा मामला?
जापान हमेशा से अपनी मजबूत करेंट अकाउंट सरप्लस (चालू खाता अधिशेष) और विदेशी निवेशों की वजह से सबसे बड़ा नेट-क्रेडिटर (ऋणदाता) देश बना हुआ था. लेकिन 2024 के आंकड़े बताते हैं कि अब जर्मनी ने ये बाज़ी मार ली है.
जापान के पास अभी भी रिकॉर्ड विदेशी संपत्तियां हैं, करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर की जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज़्यादा हैं. लेकिन फिर भी जर्मनी उससे आगे निकल गया, जिसकी नेट विदेशी संपत्तियां अब 569.7 ट्रिलियन येन तक पहुंच चुकी हैं.
क्या कारण रहा जर्मनी के आगे निकलने का?
जर्मनी का चालू खाता अधिशेष 2024 में 248.7 बिलियन यूरो रहा, जो उसके मज़बूत व्यापारिक प्रदर्शन की वजह से आया. वहीं जापान का सरप्लस 29.4 ट्रिलियन येन (लगभग 180 बिलियन यूरो) रहा. यह भी ध्यान देने लायक है कि येन और यूरो के बीच विनिमय दर में 5 फीसदी का फर्क भी बना, जिससे जर्मनी की संपत्तियों का मूल्य जापानी येन में और भी ज़्यादा लगने लगा.
क्या जापान को चिंता करनी चाहिए?
जापान के वित्त मंत्री कात्सुनोबू काटो ने साफ कहा कि जापान की विदेशी संपत्तियों में लगातार वृद्धि हो रही है और ये रैंकिंग कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिखाती. उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश बढ़ रहा है, खासकर अमेरिका और यूके जैसे देशों में. इसका कारण है, कमज़ोर येन, जिससे विदेश में निवेश करना कंपनियों के लिए फायदे का सौदा बन गया है.
अब आगे क्या?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जापान का फोकस अब फॉरेन सिक्योरिटीज (विदेशी बॉन्ड्स, शेयर आदि) से हटकर डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (सीधे कंपनियों में हिस्सेदारी) की ओर हो गया है. इसका मतलब ये है कि अब जापानी निवेशक किसी कंपनी को खरीद लेने के बाद इतनी आसानी से उससे बाहर नहीं निकल सकते, जैसे वो बॉन्ड्स बेच देते थे.
डोनाल्ड ट्रंप की संभावित नीतियां, टैरिफ और ट्रेड पॉलिसी भी इसमें भूमिका निभा सकती हैं. कुछ कंपनियां अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकती हैं, तो कुछ वापस जापान में लौटने पर विचार कर सकती हैं.
रैंकिंग बदली है, लेकिन ताकत बरकरार है
जापान भले ही नंबर 1 की कुर्सी छोड़कर नंबर 2 पर आ गया हो, लेकिन उसकी आर्थिक ताकत और अंतरराष्ट्रीय निवेश में पकड़ अभी भी मजबूत है. यह सिर्फ रैंकिंग का खेल है, असली कहानी है कंपनियों की दीर्घकालिक रणनीति, विदेशी बाजारों में उनकी हिस्सेदारी और भविष्य में कैसे वो अपने निवेश को बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें: <a href=" Filing 2025: कितनी आय पर जरूरी है इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना? जानिए नया नियम
[ad_2]
जितेश ने पंत के शतक पर फेरा पानी, बेंगलुरु ने लखनऊ में किया करिश्मा; 8 गेंद पहले चेज किए 228 रन
[ad_1]
LSG vs RCB IPL Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. आईपीएल 2025 में लीग स्टेज के इस आखिरी मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में आरसीबी ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य को प्राप्त कर 6 विकेट से जीत प्राप्त की.
RCB को अगर टॉप-2 में रहकर पहला क्वालीफायर खेलना था, तो उसके लिए लखनऊ को इस मैच में हराना बहुत जरूरी था. LSG द्वारा मिले 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने काफी बढ़िया और तेज शुरुआत की. विराट कोहली और फिल साल्ट के बीच 61 रनों की सलामी साझेदारी हुई, इस बीच साल्ट 30 रन बनाकर आउट हो गए. रजत पाटीदार 14 रन बनाकर और लियाम लिविंगस्टोन उनसे अगली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए.
RCB ने 90 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली अब भी क्रीज पर डटे हुए थे. मयंक अगरवाल और कोहली के बीच अच्छी पार्टनरशिप पनप रही थी, लेकिन तभी कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए. विराट के विकेट के बाद बाकी काम मयंक अगरवाल और जितेश शर्मा ने पूरा कर दिया.
जितेश शर्मा के आगे फीका पंत का शतक
ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 61 गेंद में नाबाद 118 रन बनाए थे. उन्हीं की पारी की बदौलत LSG ने 227 रन बना डाले थे. इसके जवाब में RCB ने 123 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. जितेश शर्मा छठे क्रम पर बैटिंग करने आए और आते ही ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 85 रन बनाने के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने मयंक अगरवाल के साथ मिलकर 107 रनों की पार्टनरशिप की. अगरवाल भी 41 रन बनाकर नाबाद लौटे.
पहला क्वालीफायर खेलेगी RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह जीत दर्ज कर पहले क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है. अब 29 जून को पहले क्वालीफायर में उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा. बता दें कि पहले क्वालीफायर में खेलने वाली टीमों को फाइनल में जाने के 2 चांस मिलते हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:
ऋषभ पंत ने बल्ले से दिया जवाब, बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ लूटी महफिल; 2574 दिन बाद जड़ी सेंचुरी
[ad_2]
अब इंसानों से कम ‘गलतियां’ करता है AI, Anthropic के CEO का बड़ा दावा
[ad_1]
Anthropic CEO on AI: हाल ही में पेरिस में आयोजित VivaTech 2025 और Anthropic की पहली ‘Code With Claude’ डेवलपर इवेंट में Anthropic के CEO डैरियो अमोडेई ने एक चौंकाने वाला और सोचने पर मजबूर करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज के एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल कुछ सीमित और स्पष्ट तथ्यों वाले मामलों में इंसानों की तुलना में कम ‘हैलुसिनेशन’ यानी गलत जानकारी देते हैं.
इंसान से बेहतर काम कर रहा AI
डैरियो अमोडेई का कहना है कि हालिया इंटरनल टेस्ट्स में Claude 3.5 जैसे मॉडल ने फैक्ट-बेस्ड क्विज़ में इंसानों से बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, “अगर आप हैलुसिनेशन को इस रूप में परिभाषित करें कि कोई व्यक्ति या मॉडल पूरा आत्मविश्वास के साथ गलत बात कहे, तो इंसान भी ऐसा अकसर करते हैं.”
‘Code With Claude’ इवेंट के दौरान, जहां Claude Opus 4 और Claude Sonnet 4 जैसे नए मॉडल भी पेश किए गए, अमोडेई ने दोबारा यही बात दोहराई. TechCrunch के अनुसार, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे मापते हैं लेकिन मुझे लगता है कि AI मॉडल अब शायद इंसानों से कम गलती करते हैं हालांकि उनकी गलतियां कई बार बेहद अनोखी होती हैं.”
AGI कि दिशा में बड़ा कदम
Anthropic के ये नए मॉडल AI की ओर से AGI (Artificial General Intelligence) की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं. इनमें मेमोरी, कोड जनरेशन, टूल इस्तेमाल और लेखन गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है. Claude Sonnet 4 ने SWE-Bench टेस्ट में 72.7% स्कोर करके AI सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नया बेंचमार्क सेट किया है.
हालांकि, अमोडेई ने यह भी स्पष्ट किया कि AI मॉडल्स से गलतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. खासकर जब बात ओपन-एंडेड या कम संरचित जानकारी की हो जैसे कि कानूनी या मेडिकल सलाह, वहां अब भी AI से चूक हो सकती है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी मॉडल की विश्वसनीयता काफी हद तक उस पर निर्भर करती है कि उसे किस तरह का सवाल पूछा गया है और उसका उपयोग किस संदर्भ में हो रहा है.
यह बयान उस वक्त आया जब Claude चैटबॉट ने एक कानूनी मामले में झूठा हवाला दे दिया था जिससे Anthropic को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी. इससे ये साफ है कि तथ्यों की सटीकता को लेकर अभी भी AI तकनीक को लंबा रास्ता तय करना है.
यह भी पढ़ें:
मरने के बाद आपके सोशल मीडिया और डिजिटल डेटा का क्या होता है? यहां जानिए पूरी जानकारी
[ad_2]
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए
[ad_1]
Love Rashifal: बुधवार, 28 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि आज आपका का दिन  प्रेम में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को बढ़ाएगा. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने का सही समय है.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि आज का दिन  आत्मनिरीक्षण का है. आप अपने रिश्ते में गहराई से सोचेंगे और समझेंगे कि सच्चा सुख क्या है. पुरानी आदतों को छोड़कर नए दृष्टिकोण अपनाने का समय है.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि आज का दिन संवाद और समझ का है. आपके साथी के साथ बातचीत में गहराई आएगी, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा. अपने विचारों को खुलकर साझा करें.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और साझा गतिविधियों का है. अपने साथी के साथ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करें या साथ में समय बिताएं, इससे आपका संबंध और मजबूत होगा.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि आज का दिन आत्मविश्वास और आकर्षण का है. आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता आपके साथी को आकर्षित करेगी. अपने दिल की बात कहने से न डरें.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि आज का दिन भावनात्मक संतुलन का है. अपने साथी के साथ ईमानदारी से बातचीत करें और अपने दिल की बात साझा करें. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि आज का दिन सामाजिक संबंधों में बदलाव का संकेत दे रहा है. कोई पुराना मित्र आपके प्रति अपने भावनाओं को प्रकट कर सकता है. खुले दिल से इस नए मोड़ का स्वागत करें.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि आज का दिन गहराई और जुनून का है. अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें. आपका समर्पण आपके रिश्ते को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि आज का दिन रोमांच और नई शुरुआत का है. यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है. खुले दिल से इस नए अनुभव का स्वागत करें.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि आज का दिन स्थिरता और प्रतिबद्धता का है. अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि आज का दिन आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक स्पष्टता का है. अपने दिल की बात को समझें और अपने साथी के साथ ईमानदारी से साझा करें. इससे आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि आज का दिन प्रेम में साहसिक निर्णय लेने का है. अपने साथी के साथ नए अनुभवों की योजना बनाएं और अपने रिश्ते को नई दिशा दें.
Love Horoscope Today: बुधवार को प्रेम में आएगा बदलाव! मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर,जानिए 28 मई 2025 का लव राशिफल
यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 मई का राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें
[ad_2]
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर डोनाल्ड ट्रंप का एक और एक्शन, अब 100 मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द
[ad_1]
Donald Trump action on Harvard University: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व विख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अमेरिकी सरकार ने फेडरल एजेंसियों के एक पत्र भेजा है. इस पत्र के मुताबिक, सरकार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के साथ बचे हुए $100 मिलियन के फेडरल कॉन्ट्रैक्ट्स को कैंसि करने की योजना बना रही है. इसके अलावा एजेंसियों से यह भी कहा गया है कि वे भविष्य के लिए ऑप्शन के तौर पर वैकल्पिक वेंडर्स को ढूंढे, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार की लेटेस्ट कार्रवाई का हिस्सा है.
ट्रंप सरकार ने पत्र में कहा है कि अब आगे बढ़ते हुए हम आपकी एजेंसी को भविष्य की सेवाओं के लिए वैकल्पिक वेंडर्स की तलाश करें, जहां आपने पहले इसके लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को चुना था.
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र में यह भी कहा गया कि यह सरकार और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच के लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक संबंधों का पूर्ण अलगाव है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल एजेंसियों को 6 जून से पहले कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की लिस्ट के मुताबिक रेस्पॉन्ड करने के लिए कहा गया है.
ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के नामांकन करने के अधिकार पर लगाई रोक
इसके अलावा ट्रंप सरकार ने गुरुवार को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नामांकित करने के अधिकार पर भी रोक लगा दी है. अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि यूनिवर्सिटी के खिलाफ यह कदम एक चल रही जांच की वजह से उठाया गया है, जिसे अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की ओर से किया जा रहा है. इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम की ओर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को एक पत्र भी भेजा गया है.
हालांकि, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को भेजे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया था कि अगर यूनिवर्सिटी अगले एकेडमिक सेशन से पहले स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन को वापस हासिल करना चाहता है, तो उसे 72 घंटों के भीतर सभी जरूरी जानकारियों को देना होगा.
[ad_2]