ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ी उलटफेर, विराट कोहली ने मजबूत की दावेदारी, पर्पल कैप की भी रोमांचक लड़ाई

[ad_1]

मंगलवार को IPL 2025 का आखिरी लीग स्टेज मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को हराकर अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान सुनिश्चित किया. इस मैच में विराट कोहली और आरसीबी ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए. बेंगलुरु पहली टीम बन गई, जिसने लीग स्टेज के सभी अवे मैच (विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर) जीते हैं. विराट ने भी आरसीबी के लिए 9 हजार रन पूरे किए, वह किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

कोहली इस पारी के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 प्लेयर्स में आ गए हैं. पर्पल कैप की लड़ाई भी रोमांचक हो गई है. चलिए जानते हैं अभी ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास हैं? इस अवार्ड की लड़ाई में शामिल टॉप 5 प्लेयर कौन हैं और उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है.

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप होल्डर कौन है?

ऑरेंज कैप अभी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है. उन्होंने 14 मैचों में 679 रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने अभी तक 78 चौके और 20 छक्के जड़े हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं.

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

  1. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 679 रन 
  2. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 649 रन 
  3. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 14 मैचों में 640 रन 
  4. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 13 मैचों में 627 रन (प्लेऑफ से बाहर) 
  5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 13 मैचों में 602 रन

आईपीएल 2025 में पर्पल कैप होल्डर कौन है?

पर्पल कैप अभी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद के पास है. उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. हालांकि उनकी टीम सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, उसका सफर खत्म हो गया है तो जल्द ही उनसे ये कैप छिन सकती है. अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 5 लिस्ट में नूर को छोड़कर सभी की टीमें प्लेऑफ में पहुंची है.

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

  1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)- 14 मैचों में 24 विकेट (बाहर)
  2. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 23 विकेट
  3. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)- 14 मैचों में 19 विकेट
  4. जोश हेजलवुड (आरसीबी)- 10 मैचों में 18 विकेट
  5. अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)- 14 मैचों में 18 विकेट

आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

  • 29 मई- क्वालीफ़ायर 1: PBKS vs RCB (मुल्लांपुर स्टेडियम)
  • 30 मई- एलिमिनेटर: GT vs MI (मुल्लांपुर स्टेडियम)
  • 1 जून- क्वालीफ़ायर 2: Q1 हारने और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 3 जून- आईपीएल फाइनल: Q1 और Q2 जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

[ad_2]

तुर्किए और ईरान के बाद अब अजरबैजान पहुंच गए शहबाज शरीफ, भारत के खिलाफ बोलने पर खामेनेई ने दिया

[ad_1]

Shehbaz Sharif: भारत से तनाव के दौरान कई देशों ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था. इसी के मद्देनजर शहबाज शरीफ अब उन देशों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में ईरान के बाद मंगलवार (27 मई, 2025) को वह अजरबैजान पहुंच गए. 

शहबाज शरीफ मंगलवार को शिखर सम्मेलन में भाग लेने अजरबैजान के लाचिन में पहुंचे. इससे पहले 25 मई को शुरू की गई अपनी यात्रा में वो सबसे पहले तुर्किए पहुंचे थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 30 मई को अपनी यात्रा के आखिर में ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे. एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया कि लाचिन पहुंचने पर प्रधानमंत्री का अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव, पाकिस्तान के राजदूत कासिम मोहिउद्दीन और अन्य राजनयिक कर्मचारियों ने स्वागत किया.

पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे शरीफ 

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और इल्हाम अलीयेव के साथ भाग लेने वाले हैं. उनका अजरबैजान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी कार्यक्रम है. चार देशों की इस यात्रा में शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल सैयद आसीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी भी शामिल हैं.

भारत से बातचीत के लिए तैयार है शहबाज सरकार 

इस्तांबुल में शहबाज और एर्दोगान ने जम्मू-कश्मीर विवाद समेत एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. तेहरान में शहबाज शरीफ ने कश्मीर और जल सुरक्षा समेत मौजूदा कई मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मामलों सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. इसमें कहा गया है कि भारत के साथ हालिया संकट के दौरान मित्र देशों के पाकिस्तान को दिए गए समर्थन के लिए उन्हें गहरी सराहना और आभार व्यक्त करने का भी अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी F-35, रूस का Su-57 और भारत का AMCA… 5वीं पीढ़ी के इन फाइटर जेट के आगे पानी मांगेंगे चीन और पाकिस्तान

[ad_2]

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली नौकरी, 55 हजार तक मिलेगी सैलरी, 4 जून तक करें आवेदन

[ad_1]

BEL Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 4 जून 2025 है. भर्ती के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

इस भर्ती के जरिए कुल 28 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार योग्यता व अन्य पात्रता से जुड़ी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में BE या B.Tech की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए.

उम्र सीमा क्या है?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. हालांकि SC, ST, OBC और PWD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

प्रोजेक्ट इंजीनियर-1: 40,000 रुपये प्रतिमाह
प्रोजेक्ट इंजीनियर-2: 45,000 रुपये प्रतिमाह
प्रोजेक्ट इंजीनियर-3: 50,000 रुपये प्रतिमाह
प्रोजेक्ट इंजीनियर-4: 55,000 रुपये प्रतिमाह

सिलेक्शन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 3: संबंधित भर्ती का लिंक खोलें और वहां दिए गए दिशा-निर्देश पढ़ें.
  • स्टेप 4: अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें.
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सेव रखें.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Jio का 299 रुपये या Airtel का 349 रुपये! कौन सा प्लान देता है ज्यादा बेनिफिट्स

[ad_1]

Jio vs Airtel: अगर आप रोजाना 1.5GB डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो नया रिचार्ज करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि Jio और Airtel में से कौन-सी कंपनी आपके लिए बेहतर डील पेश कर रही है. आज हम ₹299 वाले Jio प्लान और 349 रुपये वाले Airtel प्लान की तुलना करेंगे ताकि आप समझ सकें कि आपके लिए कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद रहेगा.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में आपको JioCinema और JioTV का फ्री एक्सेस, JioCloud में 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं. अगर आप इस प्लान को वैधता खत्म होने से 48 घंटे पहले दोबारा रिचार्ज करते हैं तो Hotstar Mobile का एक्सेस अगले दो महीनों तक मुफ्त मिलेगा.

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान

Airtel का यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें भी रोज़ 1.5GB डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को स्पैम कॉल अलर्ट की सुविधा, महीने में एक बार फ्री हेलोट्यून सेट करने का मौका और Airtel Thanks ऐप के ज़रिए कुछ OTT और रिवॉर्ड बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.

दोनों प्लान्स में क्या है अंतर

बता दें कि दोनों प्लान्स की वैधता और डेली डेटा लिमिट एक जैसी है लेकिन कीमत और अतिरिक्त सुविधाओं में फर्क है. Jio का प्लान 299 रुपये का है जबकि Airtel 349 रुपये ले रहा है यानी 50 रुपये का अंतर है. Jio ज्यादा मल्टीमीडिया कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज देता है, वहीं Airtel स्पैम अलर्ट और कॉल ट्यून जैसी सुविधा पर फोकस करता है. प्लान चुनते समय यह देखना ज़रूरी है कि आपके क्षेत्र में किस कंपनी का नेटवर्क बेहतर काम करता है. अच्छे नेटवर्क के बिना कोई भी प्लान बेकार हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर इस तरह से हो रहा साइबर फ्रॉड, कई लोगों के उड़ गए लाखों रुपये, जानें कैसे रहें सुरक्षित

[ad_2]

योग की ताकत…बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों पर नंगे पैर चलता दिखा योगी, यूजर्स रह गए हैरान

[ad_1]

योग और तपस्या की ताकत क्या होती है वो इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो ने सभी को बता दी है. बर्फ से ढका पहाड़ हजारों फीट की ऊंचाई और माइनस में पारा, इन सभी के बीच अगर कोई एक पतला सा कपड़ा लपेटे बर्फ पर नंगे पैर चल ले तो वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. यही चमत्कार आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जहां एक महाराज ने बर्फ से ढके पहाड़ पर नंगे पैर ही यात्रा कर डाली. वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग अलग तरह की राय कायम कर रहे हैं.

हिमालय की वादियों में नंगे पैर चलते दिखे महाराज

हिमालय में कथित तौर पर गहरी बर्फ में नंगे पैर चलने वाले एक योगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी दंग रह गए हैं. जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा है, वह कोई स्टंट नहीं है, बल्कि योगी का कठोर, ठंडी परिस्थितियों में शांत, शांतिपूर्ण चलना है, जिसमें उन्होंने केवल एक पतला सफेद कपड़ा पहना हुआ है. वीडियो में योगी, जो 30 साल के लग रहे हैं, मोटी बर्फ में नंगे पैर चलते हुए देखे जा सकते हैं.


वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स उनका आदरपूर्वक अभिवादन करते हुए कहता है, “जय केदारनाथ महाराज जी” और फिर उन्हें धीरे से चेतावनी देते हुए कहता है, “आराम से, आराम से… कहां से आ रहे हो?” जिसके बाद महाराज बिना किसी हिचकिचाहट के, जवाब देते हैं, “हिंद पर्वत से आ रहा हूं.” हैरान होकर, शख्स फिर पूछता है, “हिंद पर्वत से?”, और योगी शांति से दोहराते हैं, “हां, हिंद पर्वत से”

पूछने पर दिया योगियों वाला जवाब

दोनों के बीच बातचीत जारी रहने पर, वह शख्स बर्फ से ढकी ढलानों की ओर इशारा करते हुए पूछता है, “ऊपर जा सकते हैं? सारी बर्फ ही ऊपर दिख रही है तो.” योगी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “हां, बर्फ ही बर्फ है.” सबसे हैरानकुन पल तब आता है जब वह शख्स चौंककर कहता है, “आप ऐसे बर्फ पर नंगे पैर चल रहे हैं?” योगी शांति से जवाब देते हैं कि “नंगे पैर मैं थोड़ी हूं, यह तो शरीर है. ये शरीर नंगे पैर है, मैं नहीं हूं. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को margdarshakji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये कोई साधारण मनुष्य नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…केदारनाथ के पहाड़ों पर बहुत से साधु संत दुनिया के लालच से दूर महादेव की भक्ति में लीन मिलेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नाथ जी के सेवक हैं यह जय महाकाल.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


‘रेड 2’ की कमाई में गिरावट जारी, 200 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल, जानें- 27 दिनों का कलेक्शन

[ad_1]

Raid 2 Box Office Collection Day 27: राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खूब डंका बजा. साल 2018 में आई रेड की इस सीक्वल ने दर्शकों पर रिलीज होने के साथ ही जादू सा चला दिया था और तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच ऑडियंस इस क्राइम थ्रिलर को देखने के लिए सिनेमाघरों में खींची सी चली आई. तीन हफ्तों तो ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड नोट छापे लेकिन रिलीज के चौथे हफ्ते में अब फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने 27वें दिन कितनी कमाई की है?

रेड 2’ का 27वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
1 मई को ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में संजय दत्त की ‘द भूतनी’ और साउथ की दो फिल्मों ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि इन सभी फिल्मों में ‘रेड 2’ ने बाजी मारी और एक-एक कर सबको पीछे छोड़ती चली गई और बॉक्स ऑफिस की सिकंदर साबित हुई, इस दौरान ‘रेड 2’ ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई भी कर ली. हालांकि लेटेस्ट रिलीज राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ के आगे ‘रेड 2’ की कमाई घटती जा रही है. वहीं टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ से भी इसे टक्कर मिल रही है जिसके चलते ‘रेड 2’ ने 26वें दिन पहली बार लाखों में कमाई की. वहीं 27वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. इन सबके बीच ‘रेड 2’ की अब तक की कमाई की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कारोबार किया था.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.6 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • तीसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ की कमाई 20.5 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं 23वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ कमाए और 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा.
  • 25वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ और 26वें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 27वें दिन 85लाख कमाए.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 27 दिनों की कुल कमाई अब 163.70 करोड़ रुपये हो चुकी है.

रेड 2’ के लिए 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना लग रहा मुश्किल
‘रेड 2’ की कमाई चौथे हफ्ते में हर दिन घट रही है और ये अब लाखो में सिमट गई है. ये फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए तो अब इसका 200 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि पांचवें वीकेंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें:-‘आप भारत के अहम एक्टर’, अली फजल की तारीफ में बोले कमल हासन, इमोशनल हुए ‘गुड्डू भैया

[ad_2]

कितनी आय पर जरूरी है इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना? जानिए नया नियम

[ad_1]

ITR Filing 2025: जैसे-जैसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का सीज़न नज़दीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या मुझे ITR फाइल करना चाहिए? अगर मेरी सालाना आमदनी टैक्स की सीमा से कम है तो भी क्या मुझे आईटीआर फाइल करना चाहिए? चलिए इस सवाल का जवाब आसान भाषा में समझते हैं.

कब जरूरी है ITR फाइल करना?

भारतीय टैक्स कानूनों के अनुसार, अगर आपकी सालाना आय निर्धारित बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट से अधिक है, तो ITR फाइल करना आपके लिए अनिवार्य हो जाता है. यह सीमा इस बात पर निर्भर करती है कि आप पुराना टैक्स रेजीम चुनते हैं या नया टैक्स रेजीम.

पुराने टैक्स रेजीम के अंतर्गत छूट सीमा

60 वर्ष से कम आयु- 2.5 लाख

60 से 80 वर्ष (सीनियर सिटीजन)- 3 लाख

80 वर्ष से अधिक (सुपर सीनियर सिटीजन)- 5 लाख

नए टैक्स रेजीम के अंतर्गत छूट सीमा

सभी व्यक्तियों के लिए- 3 लाख

हालांकि, वित्त वर्ष 2025 के बजट में इस सीमा को बढ़ाकर 4 लाख कर दिया गया है.

कम आय होने पर भी कब ज़रूरी है ITR फाइल करना?

ऐसे कई हालात हैं, जब आपकी आय टैक्स सीमा से कम होने पर भी ITR फाइल करना ज़रूरी हो जाता है.

अगर आपने अपने सेविंग अकाउंट में एक साल में 50 लाख से अधिक की राशि जमा की है

अगर करंट अकाउंट में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा की है

अगर व्यवसाय का सालाना टर्नओवर 60 लाख से अधिक है

पेशेवर आय 10 लाख से अधिक होने पर

सालाना बिजली का बिल 1 लाख से ज्यादा हो

अगर आप पर 25,000 या उससे अधिक TDS (सीनियर सिटीज़न के लिए 50,000) कटा है

अगर आपके पास विदेशी संपत्ति, खाता या किसी विदेशी फाइनेंशियल अकाउंट में हिस्सेदारी है

अगर आपने खुद या किसी और के लिए 2 लाख से ज्यादा की विदेशी यात्रा की है

ITR फाइल करने के फायदे

ITR फाइल करना केवल कानूनी जरूरत नहीं है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं-

टैक्स डिडक्शन (TDS) का रिफंड पाने के लिए

पूंजी हानि (Capital Loss) को अगली साल के लिए कैरी फॉरवर्ड करने के लिए

बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड या वीजा आवेदन के समय आय प्रमाण के रूप में

वित्तीय पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए

समझदारी और सुरक्षा दोनों है ITR

अगर आपकी आय टैक्स छूट सीमा से कम है, तो भले ही कानूनन ITR फाइल करना जरूरी न हो, लेकिन वित्तीय समझदारी के लिहाज से यह कदम बेहद ज़रूरी हो जाता है. इससे न सिर्फ आप सरकार के नियमों के अनुसार आगे बढ़ते हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी मजबूत वित्तीय नींव तैयार करते हैं. ITR फाइल करना सिर्फ फॉर्म भरना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और स्मार्ट निवेशक बनने की ओर पहला कदम है.

ये भी पढ़ें: बैंक डूबने पर अब 5 लाख नहीं और ज्यादा मिल सकती है रकम, जानिए RBI क्या प्लान कर रहा है?

[ad_2]

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, अमेरिका ने दुनिया भर में छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर लगाई रोक

[ad_1]

US on Students Visa: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों को आदेश दिया है कि वे छात्र-वीजा आवेदकों के लिए नए इंटरव्यू निर्धारित न करें, क्योंकि ट्रंप प्रशासन सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

न्यूज़ एजेंसी पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्को रुबियो ने कहा कि आवश्यक सोशल मीडिया जांच और जांच के विस्तार की तैयारी में तत्काल प्रभाव से वाणिज्य दूतावास अनुभागों को आगे के दिशा निर्देश जारी होने तक किसी अतिरिक्त छात्र या एक्सचेंज विजिटर (एफ एम और जे) की वीजा नियुक्ति नहीं होनी चाहिए.

दुनिया भर के राजनयिकों को भेजे गए निर्देश  

अमेरिकी विदेश मंत्री के ये निर्देश दुनिया भर के राजनयिकों को भेजे गए हैं. इसे अमेरिका में विदेशी छात्रों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है. कथित तौर पर उन दावों को लेकर जिनमें यहूदी विरोधी माहौल में योगदान देने की बात कही जा रही है.

फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों को लेकर बढ़ी सख्ती

केबल की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले से निर्धारित इंटरव्यू को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी गई है. रिपोर्टों के बीच अमेरिकी सरकार ने एक लिंक साझा करते हुए जवाब दिया है जहां छात्र वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि रुबियो की टिप्पणी छात्र वीजा के लिए नए साक्षात्कार को लेकर आई है. इससे पहले सोशल मीडिया स्क्रीनिंग केवल उन छात्रों के लिए लागू की गई थी, जिन्होंने फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था.

हालांकि केबल में स्पष्ट रूप से इसका जिक्र नहीं किया गया है कि भविष्य में सोशल मीडिया जांच किस बात की होगी, लेकिन इसका मतलब उन कार्यकारी आदेशों से है जो आतंकवाद और यहूदी-विरोधी भावना के खिलाफ हैं. अधिकारियों ने छात्रों की उनके सोशल मीडिया के आधार पर जांच की है. उदाहरण के लिए अगर किसी के एक्स अकाउंट में फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीरें हैं तो क्या इसका मतलब यह है कि छात्र को अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा?

ये भी पढ़ें:

‘ट्रंप ने 11 दिनों में सीजफायर पर 8 बार दिया बयान, लेकिन PM मोदी चुप’, जयराम रमेश ने सरकार पर उठाए सवाल

[ad_2]

द ग्रेट खली ने दी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया, PM मोदी और भाजपा सरकार पर भी बड़ा बयान

[ad_1]

The Great Khali on Operation Sindoor: भारत के पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली मंगलवार को करनाल पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रति भारतीय सेना के कड़े रुख की तारीफ की. खली ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर हमले किए गए, जिसका पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब मिलना चाहिए था. याद दिला दें कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की जान ली थी. उसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor News) चलाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.

भाजपा सरकार करारा जवाब देगी

द ग्रेट खली ने फरवरी 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कहा, “मुझे विश्वास है और आशा भी करता हूं कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार उन्हें करारा जवाब देगी. इसको हमने हल्के में ले लिया तो उसका अंजाम लोगों को भुगतना पड़ेगा.” उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी ऐसी क्रूर हरकत हो तो बहुत बुरा लगता है. खासतौर पर जब अपने जानने वालों के साथ ऐसा हो तो दुख की कोई सीमा नहीं होती.

विनय नरवाल की शहादत को द ग्रेट खली ने नमन किया. पूर्व WWE चैंपियन खली ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है. खली ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता है तो उसकी शहादत हमेशा याद रह जाती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए.

सालों पहले WWE छोड़ चुके हैं द ग्रेट खली

7 फुट 1 इंच लंबे द ग्रेट खली ने साल 2006 में WWE में कदम रखा था और उससे अगले साल ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. उन्होंने नवंबर 2014 में आधिकारिक तौर पर WWE को छोड़ दिया था, वो उसके बाद WWE में कई बार स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत ने बल्ले से दिया जवाब, बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ लूटी महफिल; 2574 दिन बाद जड़ी सेंचुरी

[ad_2]

इस मुस्लिम देश की सरकार ने दिया जनता को बड़ा तोहफा, अब हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री

[ad_1]

दुनिया के तमाम देशों में जहां लोग एडवांस एआई टूल्स के लिए जेब ढीली कर रहे हैं, वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो कई देशों के लिए मिसाल बन सकता है. जी हां, अब UAE के हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus का फ्री एक्सेस और वो भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के.

अब हर कोई करेगा एडवांस AI का इस्तेमाल

ओपनएआई और UAE सरकार के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है, जिसके तहत देश की पूरी आबादी को ChatGPT Plus का प्रीमियम वर्जन मुफ्त दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि अब दुबई या अबू धाबी में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बिना एक भी पैसा खर्च किए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर सकेगा.

महज शुरुआत है ये, बड़ा है सपना

इस पार्टनरशिप के जरिए सिर्फ एआई टूल्स का फ्री एक्सेस ही नहीं मिलेगा, बल्कि अबू धाबी में एक विशाल एआई डेटा सेंटर “Stargate UAE” भी तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद है UAE को एआई टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाना. बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट OpenAI के “AI for Countries” पहल का हिस्सा है.

20 डॉलर की बचत हर महीने

वैसे तो ChatGPT Plus की मंथली कीमत करीब 20 डॉलर यानी लगभग 1700 रुपये के आसपास होती है. लेकिन अब UAE में रहने वाले लोगों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में मिल रही है. सोचिए, हर महीने 1700 रुपये की बचत और बदले में एक दमदार एआई असिस्टेंट वो भी दुनिया के सबसे पावरफुल मॉडल्स में से एक.

तकनीक से जुड़ेगा हर नागरिक

इस योजना का उद्देश्य केवल तकनीकी विकास नहीं है, बल्कि एआई को हर व्यक्ति के जीवन में शामिल करना है. चाहे बात पढ़ाई की हो, बिजनेस की, हेल्थकेयर की या एनर्जी सेक्टर की. इस प्रोजेक्ट के जरिए आम लोगों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका फायदा मिल सके.

बड़ी कंपनियों की बड़ी भागीदारी

इस ऐतिहासिक पहल में कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं, जैसे कि Oracle, NVIDIA, Cisco, SoftBank और G42. साथ ही एक 1 गीगावाट का एआई कंप्यूटिंग क्लस्टर भी तैयार किया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा 2025 में पूरा हो सकता है.

जब बाकी देश अभी एआई के फायदों पर चर्चा कर रहे हैं, UAE ने एक साहसिक कदम उठाकर बता दिया है कि भविष्य की दिशा क्या होनी चाहिए. अगर तकनीक का सही इस्तेमाल हो, तो ये आम आदमी के लिए भी क्रांति ला सकती है. ऐसे में एक ही बात कहनी पड़ेगी “सरकार हो तो ऐसी!”

 

[ad_2]