विराट कोहली ने बीच मैदान से दी ‘फ्लाइंग किस’, अनुष्का शर्मा ने किया कुछ ऐसा; वायरल हुआ वीडियो
[ad_1]
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को लखनऊ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वालीफ़ायर 1 में अपनी जगह पक्की की, लीग स्टेज में आरसीबी का सफर नंबर 2 पर खत्म हुआ. 14 मैचों में ये आरसीबी की 9वीं जीत थी. इस मैच में टीम को चीयर करने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम आई हुई थी. मैच के बाद कोहली ने उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ तो जवाब में अनुष्का ने भी ऐसा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत की चर्चित जोड़ी है, सीजन के शुरूआती मैचों में अनुष्का स्टेडियम नहीं आ रही थी लेकिन जब से आईपीएल रीस्टार्ट हुआ है तब से अनुष्का कोहली के साथ ही हैं. इस बीच टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद कोहली अनुष्का के साथ वृन्दावन गए थे. लखनऊ में खेले गए आरसीबी के दोनों मैचों में अनुष्का स्टेडियम में पहुंची. इस मैच से पहले दोनों अयोध्या दर्शन करने भी गए थे.
अनुष्का ने भी किया ‘फ्लाइंग किस’
विराट कोहली बहुत खुश थे कि उनकी टीम लीग स्टेज का सफर नंबर 2 पर रहकर कर रही है, जबकि इससे पहले ही वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. दरअसल टॉप 2 टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं. इस जीत के बाद कोहली मस्ती करते हुए सीढ़ियों से भी उतरते हुए दिखे, जिसे देखकर अनुष्का शर्मा भी हंसने लगी.
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ग्राउंड पर थे, तब उन्होंने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को ‘फ्लाइंग किस’ किया. इस पर अनुष्का ने भी ‘फ्लाइंग किस’ किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
विराट कोहली ने लगाया रिकॉर्ड अर्धशतक
विराट कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाए, उन्होंने पहले विकेट के लिए फिल साल्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की. कोहली ने आरसीबी के लिए 9000 रन भी पूरे किए, वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. इसके आलावा आरसीबी ने भी इस मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की, ये उनका इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था.
क्वालीफ़ायर 1 में आरसीबी का सामना पंजाब से
अब क्वालीफ़ायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो अंक तालिका में नंबर 1 पोजीशन पर रही. ये मैच 29 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफ़ायर 2 में एक और मौका मिलेगा. क्वालीफ़ायर 2 में उसका सामने एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से होगा.
[ad_2]
बेंगलुरु में बीच सड़क कार में सवार कपल ने किया ये गंदा काम, वायरल हो गया वीडियो
[ad_1]
Trending Video: आजकल प्यार का इजहार करना और इसे अमल में लाना अब केवल चारदीवारी की बात नहीं रह गई है. लोग रोमांटिक और अश्लील हरकतें खुलेआम और सरेआम करने लगे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक कपल ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी. लोगों ने जब ये आलम देखा तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, इसलिए उसे बार बार देखने के लिए वो इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे. लेकिन कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और उनका कार्यक्रम जारी रहा. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बेंगलुरु की सड़क पर अश्लीलता
बेंगलुरु की व्यस्त ट्रिनिटी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर खड़े होकर एक कपल ने खुलेआम प्यार का इजहार किया. इस पूरी घटना का वीडियो पीछे आ रही एक गाड़ी में बैठे लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की चलती कार की सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं और बीच सड़क पर एक-दूसरे से बेहद करीब नजर आ रहे हैं. उनकी ये हरकत सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए खतरा भी बन सकती थी.
यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
यूजर्स ने की सख्त कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक, यह कार कर्नाटक नंबर प्लेट की थी और वीडियो बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर फिल्माया गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. एक यूजर ने बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग करते हुए कहा कि यह सड़क पर चल रही गाड़ियों के लिए खतरा है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लोग इसे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर अनुशासनहीनता का उदाहरण भी कह रहे हैं. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे
बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ASO के पदों पर निकली भर्ती, 29 मई से शुरू होंगे आवेदन
[ad_1]
बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. भर्ती के तहत कुल 41 पद भरे जाएंगे.
कब से शुरू होंगे आवेदन?
BPSC ASO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 तय की गई है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
जरूरी योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम उम्र 21 साल है. अधिकतम उम्र पुरुष उम्मीदवार के लिए 37 साल और महिला उम्मीदवार के लिए 40 साल तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जनरल, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये है. जबकि SC, ST, महिला (केवल बिहार की) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये शुल्क रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए
कैसे होगा चयन?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के आधार पर होगा. प्री परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन होगा.
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
3. नए पेज पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और बाकी डिटेल भरें.
5. आवेदन शुल्क जमा करें
6. अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव रखें.
यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम सांसद फातिमा का बड़ा आरोप, ‘शराब पिलाने का दिया ऑफर, टेबल पर चढ़कर…’
[ad_1]
Australia Senator Fatima Payman: इन दिनों दुनियाभर में हिजाब या बुर्का पहनने वाली मुस्लिम लड़कियों के साथ भेदभाव और आपत्तिजनक व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. एक चौंकाने वाली घटना ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है, जहां खुद एक मुस्लिम महिला सांसद को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा. इस घटना ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि यूरोप में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की एक मुस्लिम महिला सांसद ने खुलासा किया कि उन्होंने संसद से जुड़ी निगरानी संस्था में शिकायत दर्ज करवाई है. महिला सांसद का कहना है कि उनके एक पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर उनसे शराब पीने और ‘टेबल पर नाचने’ को कहा. 30 साल की सीनेटर फातिमा पेमैन ने ABC चैनल से बात करते हुए बताया, “मेरे सहकर्मी ने मुझसे कहा- चलो तुम्हें थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं.”
अफगानिस्तान में जन्मी हैं फातिमा पेमैन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फातिमा पेमैन अफगानिस्तान में जन्मी हैं और ऑस्ट्रेलियाई संसद की पहली हिजाब पहनने वाली महिला सीनेटर हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने सहकर्मी को यह साफ-साफ कहा कि वह शराब नहीं पीतीं तो इसके बावजूद उस व्यक्ति ने उनपर दबाव डालने की कोशिश की. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कथित घटना कब घटी. फातिमा ने इस व्यवहार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है.
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया की संसद में किसी महिला के साथ गलत हुआ हो. साल 2021 में ब्रिटनी हिगिंस नाम की एक महिला कर्मचारी ने बताया था कि संसद में ही एक सहकर्मी ने उसका यौन शोषण किया. इसके बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गए. जांच में पता चला कि संसद में शराब पीना, बदतमीजी करना और महिलाओं से गलत व्यवहार करना आम बात थी. यह मामला संसद के माहौल को लेकर कई चिंताजनक बातें सामने लाया.
ये भी पढ़ें-
सावरकर जयंती से पहले BJP के निशाने पर आए राहुल गांधी, गिरिराज सिंह बोले- ‘इंदिरा गांधी ने…’
[ad_2]
अनोखी फिल्म होगी हाउसफुल 5, थिएटर के हिसाब से बदलेगा फिल्म में किलर
[ad_1]
Housefull 5 murder mystery: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर 27 मई को रिलीज किया गया. इस दौरान प्रोड्यूसर ने खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 को कई एंडिंग के साथ रिलीज किया जाएगा, जो दर्शकों को अनुमान लगाने पर मजबूर कर देगा.
हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स होगा अलग
27 मई को मुंबई में हाउसफुल 5 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था. इस इवेंट में  निर्माता साजिद ने कहा,मैं पिछले 30 साल  से इस विचार कर रहा था – कैसे एक – फैक्टर के साथ एक थ्रिलर बनाया जाए जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने के लिए मजबूर करे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया,जिसमें हर थिएटर में एक अलग किलर होगा.
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के आधार पर दर्शकों को हत्यारे के रूप में एक अलग सीन देखने को मिलेगा. तो अगर आप इसे गेयटी में देखेंगे,तो इसमें एक अलग हत्यारा होगा. अगर आप इसे गैलेक्सी में देखेंगे तो कोई और होगा. पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा, और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में अलग, और ऐसा लगता है कि जब भी आप फिल्म देखेंगे,आपको एक अलग अंत मिलेगा.
बातचीत के दौरान, एक्टर फरदीन खान ने कहा की फिल्म के स्टारकास्ट को भी इस ट्विस्ट के बारे में पता नहीं था और शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें यह बताया गया. साजिद ने इसकी कन्फर्मेशन करते हुए कहा कि हत्या के रहस्य को बनाए रखने के लिए एक्टर्स में से आधे को भी नहीं पता कि हत्यारा कौन है.
हाउसफुल 5 कब होग रिलीज ?
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 एक कॉमेडी ऑफ एरर्स के साथ-साथ एक मर्डर मिस्ट्री है जो एक लग्जरी क्रूज पर सामने आती है. ट्रेलर के मुताबिक, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मेन सस्पीसियस के रूप में सामने आते हैं. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे और कई अन्य स्टार शामिल हैं. यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ को सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर, पोस्ट कर कहा- ‘ये सबसे मुश्किल समय है’
[ad_2]
क्या वाकई iPhone 19 में गायब हो जाएगा Face ID और सेल्फी कैमरा? जानिए Apple की बड़ी प्लानिंग
[ad_1]
Apple के फैंस के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है. अब वो दिन दूर नहीं जब iPhone में आपको फ्रंट कैमरा नजर ही नहीं आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपनी अगली जनरेशन की iPhone सीरीज में ऐसी टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी में है, जिसमें Face ID और सेल्फी कैमरा दोनों स्क्रीन के अंदर छुपे होंगे. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चला, तो साल 2027 में आने वाला iPhone 19 पूरी तरह से ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आ सकता है, यानी एकदम बेजल-लेस और बिना किसी कट-आउट के डिस्प्ले.
क्या वाकई सेल्फी कैमरा होगा ‘गायब’?
असल में कैमरा और Face ID को स्क्रीन के नीचे छिपाना कोई आसान काम नहीं है. Face ID इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करता है, जो सामान्य डिस्प्ले से सही तरीके से पास नहीं हो पाती. लेकिन Apple इस चुनौती से निपटने के लिए एक खास तकनीक पर काम कर रहा है, जिसमें डिस्प्ले के कुछ बेहद छोटे पिक्सल्स को हटाकर एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा तैयार किया जाएगा. इससे इंफ्रारेड लाइट आसानी से सेंसर तक पहुंचेगी और सिक्योरिटी फीचर पहले जैसा ही बना रहेगा.
क्या शुरुआत iPhone 18 Pro से होगी?
सूत्रों के अनुसार, Apple इस नए डिज़ाइन की शुरुआत iPhone 18 Pro सीरीज से कर सकता है, लेकिन पूरी तरह से ‘गायब कैमरा’ वाला iPhone 19, कंपनी की 20वीं एनिवर्सरी पर एक बड़ा सरप्राइज़ बन सकता है. ये फोन एक नई डिजाइन लैंग्वेज और इनोवेशन के साथ पेश किया जाएगा जो Apple को एक बार फिर मार्केट में आगे ले जाएगा.
Android कंपनियां पहले कर चुकी हैं ट्राई
गौरतलब है कि Samsung और कुछ दूसरी Android कंपनियां पहले ही अंडर-डिस्प्ले कैमरा ला चुकी हैं, खासकर अपने फोल्डेबल फोन्स में. लेकिन यूजर्स को कैमरा क्वालिटी को लेकर कुछ शिकायतें रही हैं. जैसे फोटो में क्लैरिटी कम होना या वीडियो कॉल में चेहरा धुंधला दिखना. शायद यही वजह है कि Apple ने अभी तक इस फीचर को लॉन्च करने में जल्दबाज़ी नहीं की.
iPhone 17 में मिल सकता है छोटा बदलाव
जहां iPhone 17 में कोई बड़ा डिज़ाइन शिफ्ट की उम्मीद नहीं है, वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि iPhone 17 Pro Max में मौजूदा डायनामिक आइलैंड को छोटा किया जा सकता है. यानी Apple धीरे-धीरे उस दिशा में बढ़ रहा है जहां फ्रंट कैमरा और फेस ID दोनों पूरी तरह स्क्रीन के नीचे चले जाएं.
क्या है आगे का रास्ता?
Apple के हालिया पेटेंट इस ओर इशारा करते हैं कि कंपनी सिर्फ विजुअल डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि टेक्निकल स्तर पर भी नए प्रयोग कर रही है. डिस्प्ले के उस हिस्से से टच और सर्किट एलिमेंट्स को हटाकर साफ-सुथरा लेआउट तैयार किया जा रहा है ताकि कैमरा और Face ID बिना किसी रुकावट के काम कर सके.
नजरे iPhone 19 पर टिकी हैं
अब देखना ये होगा कि Apple की ये तकनीक किस हद तक सफल होती है. लेकिन इतना तय है कि iPhone 19 से हमें एक ऐसा iPhone देखने को मिल सकता है, जिसमें सामने सिर्फ और सिर्फ स्क्रीन हो बिना किसी कट, छेद या नॉच के. अगर Apple ये कर पाता है, तो ये मोबाइल डिजाइन की दुनिया में एक बड़ी छलांग साबित होगी.
[ad_2]
20 साल पहले पिता से बिछड़ी लड़की सुपरमार्केट में मिली, आंख मलने लगा बाप…वीडियो देख निकल…
[ad_1]
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा कब, जानें इस दिन का क्या है महत्व
[ad_1]
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण, यानि इस दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुईं थी. साल 2025 में यह तिथि किस दिन पड़ रही है, जानते हैं.
गंगा दशहरा 2025 तिथि (Ganga Dussehra 2025 Tithi)
• इस दिन दशमी तिथि की शुरूआत 04 जून,2025 को रात 11.54 मिनट पर होगी.
• वहीं दशमी तिथि समाप्त 05 जून, 2025 रात 2.15 मिनट पर होगी.
• इस लिहाज से गंगा दशहरा का पर्व 5 जून, 2025 गुरुवार के दिन मनाया जाएगा.
गंगा दशहरा 2025 महत्व (Ganga Dussehra 2025 Importance)
गंगा दशहरा का पर्व निर्जला एकादशी से एक दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. गंगा में पवित्र स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है. गंगा दशहरा का पर्व देवी गंगा को समर्पित है. जब गंगा भागीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने हेतु पृथ्वी पर अवतरित हुयी थीं. पृथ्वी पर आने से पहले  देवी गंगा भगवान ब्रह्मा के कमण्डल में निवास करती थीं.
गंगा दशहरा पर भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा स्नान करते हैं. गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है.
भारत की इस पवित्र नदी गंगा में श्रद्धालु स्नान करने के लिये प्रयागराज,गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश और वाराणसी आते हैं. वाराणसी में गंगा दशहरा उत्सव प्रसिद्ध है. गंगा दशहरा के दिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेते हैं.
ये भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: मंगलवार सुबह दिख जाए इनमें से कोई एक चीज, तो समझिए हनुमान जी का मिल गया आशीर्वाद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
भारत के सिर्फ इस कदम भर से चीन के बराबर हो जाएगी इकोनॉमी, नीति आयोग के सदस्य ने बतायी स्ट्रैटजी
[ad_1]
भारत की आर्थिक रफ्तार जिस गति से बढ़ रही है, उससे जल्द देश की इकोनॉमी कहां पहुंच जाएगा ये  नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर अरविंद विरमानी की बातों से समझा जा सकता है. उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा 2027 या फिर 28 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा और जर्मनी को पीछे छोड़ देगा, जो इस वक्त तीसरे नंबर पर है.
उन्होंने कहा कि 2025 के आखिर तक  जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है. आईएमएफ की तरफ से अप्रैल में जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा था कि भारत के 2025 में 4.19 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बेहद करीब है.
2050 तक चीन के बराबर इकोनॉमी
विरमानी ने आगे कहा कि अगर भारतीय इकोनॉमी अगले 25 साल तक सालाना 6 या फिर 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ती है तो ये चीन के बराबर हो जाएगी. उन्होंने भारत और अमेरिकी के बीच होने जा रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को भारत के आर्थिक विस्तार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताया.
उन्होंने अगले कुछ वर्षों के रोडपैम के बारे में बताते हुए कहा कि टैरिफ को लेकर जो अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, उसका खत्म होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर काफी बुरा असर डाल रहा है. विरमानी ने समाचार एजेंसी पीटीटआई से बात करते हुए बताया कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है. उन्हें व्यक्तिगत रूप से विश्वास है कि 2025 के अंत तक ऐसा हो जाएगा.
भारत के ग्रोथ से पीछे छूटेगा जापान
इससे पहले नीति आयोग के सीईओ BVR सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इस बारे में टिप्पणी के लिए कहे जाने पर प्रख्यात अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘यह एक जटिल सवाल है और मुझे वास्तव में नहीं पता कि किसी ने क्या शब्द इस्तेमाल किए हैं. शायद कोई शब्द छूट गया हो या कुछ और हो.’’  सुब्रमण्यम ने हाल ही में आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार जापान से बड़ा हो चुका है. सुब्रमण्यम ने कुछ दिन पहले कहा था, ‘‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था हो चुके हैं.’’
विरमानी ने इस बयान पर कहा, ‘‘जब हम सार्वजनिक रूप से अर्थव्यवस्थाओं के आकार पर चर्चा करते हैं, तो आमतौर पर अमेरिकी डॉलर की मौजूदा कीमतों का इस्तेमाल करते हैं. जब हम अर्थव्यवस्था की तुलना करते हैं, तो हम आमतौर पर ऐसा वार्षिक जीडीपी के संदर्भ में करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि अप्रैल में जारी अपनी रिपोर्ट में IMF ने एक सटीक संख्या दी थी जिससे पता चला कि 2025 के पूरे साल के लिए भारत की GDP जापान की तुलना में अधिक हो जाएगी.
[ad_2]
सोने से पहले दूध में मिलाकर करें इस 1 चीज का सेवन, रातभर आएगी चैन भरी नींद
[ad_1]
Milk for Better Sleep: आजकल नींद की कमी और बेचैनी एक आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में नींद पूरी न होने से सुबह थकावट, ध्यान की कमी और कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले दूध में एक खास चीज मिलाकर पीने से आपकी नींद में चमत्कारिक सुधार हो सकता है?
बता दें, आजकल बहुत लोगों के साथ ये दिक्कत है कि, रात के वक्त नींद नहीं आती, इसके बाद सुबह नींद नहीं खुलती है. ऐसे में आपके लिए दूध के साथ इस एक चीज को मिलाना काफी फायदेमंद हो सकता है. जानिए आपको क्या मिलाना होगा.
दूध में क्या मिलाएं
घर-घर में आसानी से मिलने वाला शहद, जब आप सोने से पहले गर्म दूध में मिलाकर पीते हैं, तो यह न केवल आपके दिमाग को शांत करता है, बल्कि शरीर को भी पूरी तरह आराम देता है. शहद में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपके मस्तिष्क को तनावमुक्त करने में मदद करते हैं.
शहद और दूध पीने के फायदे
दूध और शहद आपका तनाव कम करता है.
नींद जल्दी आने में मदद करता है.
मांसपेशियों को आराम देता है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
पाचन क्रिया सुधारता है जिससे पेट भी ठीक रहता है.
शहद और दूध से कैसे मिलेगी नींद
जैसे ही आप सोने के लिए जाते हैं, वैसे ही एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच शहर मिला लीजिए और पी जाएं. ये आपको पूरी तरह से आराम तो देगा औऱ सेहत को बनाए रखेगा. इससे नींद जल्दी आती है और वह गहरी होती है. साथ ही, यह ड्रिंक शरीर में शारीरिक थकान भी दूर करता है और अगली सुबह आप तरोताजा महसूस करते हैं.
अगर आप सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर नियमित सेवन करेंगे तो आपकी नींद में सुधार होगा, तनाव कम होगा और आप सुबह तरोताजा उठेंगे. यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक और सस्ता है, जिसे आप आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.तो अगली बार जब नींद न आए, तो दवाई की जगह एक गिलास दूध में शहद मिलाकर जरूर पिएं और चैन की नींद का अनुभव करें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]