ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

ISRO Recruitment 2025: अगर आप एक इंजीनियर हैं और अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना हकीकत बन सकता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कितनी हैं वैकेंसी?

• इसरो ने अलग-अलग ब्रांच में कुल 320 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
• साइंटिफिक इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 113 पद
• साइंटिफिक इंजीनियर SC (मैकेनिकल) – 160 पद
• साइंटिफिक इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस) – 44 पद
• इलेक्ट्रॉनिक्स (PRL) – 2 पद
• कंप्यूटर साइंस (PRL) – 1 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री अंतिम वर्ष में पूरी कर रहे हैं, बशर्ते रिजल्ट समय पर आ जाए.

उम्र सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56,100 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी. इसके अलावा, HRA, DA और अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा. यानी इस भर्ती के ज़रिए सिर्फ सम्मान ही नहीं, आर्थिक रूप से भी मजबूत करियर की शुरुआत हो सकती है.

कैसे होगा चयन?

लिखित परीक्षा – जिसमें टेक्निकल और सामान्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
इंटरव्यू – जिसमें आपकी सोच, तकनीकी समझ और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क और रिफंड सिस्टम

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस भरनी होगी. खास बात ये है कि SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी. अन्य उम्मीदवारों को भी 500 रुपये वापस मिलेंगे (सिर्फ 250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क कटेगा).

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं.
2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
3. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
4. अब ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारियां भरें.
5. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
6. आवेदन सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रखें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Apple ने 5 साल में 9 अरब डॉलर की ठगी होने से रोकी, 2024 में बचाए 2 अरब

[ad_1]

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए App Store का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक राहत की खबर है. टेक दिग्गज Apple ने दावा किया है कि उसने पिछले 5 सालों में 9 अरब डॉलर (करीब ₹75,000 करोड़) की ऑनलाइन ठगी को होने से पहले ही रोक दिया. वहीं सिर्फ 2024 की बात करें तो इस एक साल में ही यह आंकड़ा 2 अरब डॉलर (₹16,600 करोड़) का रहा.

Apple ने यह जानकारी अपनी सालाना रिपोर्ट में दी है, जिसमें बताया गया कि कंपनी कैसे App Store को एक सुरक्षित और भरोसेमंद जगह बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत कर रही है.

हर हफ्ते 81 करोड़ से ज्यादा विजिटर

Apple के मुताबिक App Store पर हर हफ्ते औसतन 813 मिलियन यानी 81.3 करोड़ लोग विजिट करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोग जब किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी सुरक्षा सबसे अहम हो जाती है. यही वजह है कि Apple लगातार अपने सिस्टम को मजबूत कर रहा है ताकि कोई भी यूज़र फ्रॉड या धोखाधड़ी का शिकार न हो.

ऐप्स की कड़ी जांच और फर्जी अकाउंट्स पर सख्ती

• 2024 में Apple ने 1.46 लाख डेवलपर अकाउंट बंद किए जो फ्रॉड में शामिल थे
• 1.39 लाख नए डेवलपर साइनअप को रोका
• 7.11 करोड़ फर्जी यूज़र अकाउंट बनाने की कोशिशें ब्लॉक की
• 12.9 करोड़ से ज्यादा खातों को बंद किया जो गलत गतिविधियों में शामिल थे

हर ऐप की होती है कड़ी जांच

Apple की App Review टीम हर हफ्ते करीब 1.5 लाख ऐप्स की जांच करती है. साल 2024 में टीम ने कुल 77 लाख ऐप सबमिशन देखे और इनमें से 19 लाख ऐप्स को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे.

जिन कारणों से ऐप्स रिजेक्ट हुए, उनमें थे:

• छुपे हुए फीचर्स
• कॉपी किए गए या स्पैम ऐप्स
• प्राइवेसी की अनदेखी
• यूजर को गुमराह करने वाली जानकारी

पायरेटेड ऐप्स और फर्जी स्टोर्स पर नजर

Apple ने बताया कि 2024 में उसने 10,000 से ज्यादा नकली ऐप्स ब्लॉक किए जो गैर-कानूनी ऐप स्टोर्स पर मौजूद थे. इनमें वायरस, अश्लील कंटेंट, जुआ और चोरी किए गए ऐप्स शामिल थे. इससे असली ऐप डेवलपर्स को भी सुरक्षा मिलती है.

नकली रेटिंग्स और रिव्यूज़ पर भी लगाम

Apple ने 2024 में अपने App Store पर मिलने वाले 1.2 अरब से ज्यादा रेटिंग्स और रिव्यूज़ की जांच की. इस दौरान कंपनी ने 14.3 करोड़ फर्जी और मिसलीडिंग रिव्यूज को हटाया, जो यूजर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे. इसके अलावा 7,400 ऐप्स को App Store की लिस्टिंग से हटा दिया गया, जबकि 9,500 ऐप्स को सर्च रिजल्ट से बाहर कर दिया गया, क्योंकि ये ऐप्स रेटिंग्स और रिव्यू के जरिए अपनी लोकप्रियता को गलत तरीके से बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. इस सख्ती का मकसद था कि यूजर्स को केवल भरोसेमंद और सही जानकारी मिल सके, ताकि वे ऐप डाउनलोड करने से पहले बेहतर फैसले ले सकें.

पेमेंट फ्रॉड से भी सुरक्षा

Apple ने 2024 में पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए. कंपनी ने दावा किया कि उसने 2 अरब डॉलर से ज्यादा की पेमेंट फ्रॉड को समय रहते ब्लॉक कर दिया. इसके अलावा, 47 लाख चोरी हुए क्रेडिट कार्ड सिस्टम के जरिए पकड़े गए और 16 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को खरीदारी करने से बैन कर दिया गया, क्योंकि ये संदिग्ध या फ्रॉड गतिविधियों में शामिल थे. Apple Pay और StoreKit जैसे टूल्स की मदद से हर लेनदेन को सुरक्षित रखा गया, जिससे यूज़र्स की पेमेंट डिटेल्स पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित बनी रहीं.

[ad_2]

‘भूल चूक माफ’ की घटी कमाई, फिर भी तोड़ा राजकुमार राव की इस फिल्म का रिकार्ड

[ad_1]

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और हर रोज करोड़ों का कलेक्शन भी कर रही है. लेकिन अब छठे दिन ‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन घट गया है. इसके बावजूद फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ और तीसरे दिन 11.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ और पांचवें दिन भी 4.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. वहीं अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

‘भूल चूक माफ’ के 6 दिनों का कलेक्शन

दिन नेट कलेक्शन
दिन 1 ₹ 7 करोड़
दिन 2 ₹ 9.5 करोड़
दिन 3 ₹ 11.5 करोड़
दिन 4 ₹ 4.5 करोड़
दिन 5 ₹ 4.75 करोड़
दिन 5 ₹ 3.35 करोड़
कुल ₹ 40.50 करोड़

‘भूल चूक माफ’ की कमाई छठे दिन घटती दिखी है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने अब तक (रात 11 बजे तक) 3.35 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल चूक माफ’ ने 6 दिनों 40.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. फिल्म अब अपने बजट के करीब आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है.

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को पछाड़ा
राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ने कलेक्शन में कमी आने का बावजूद नया रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म ने राजकुमार राव की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इस फिल्म में राजकुमार के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में थीं. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.56 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. 40.50 करोड़ कमाकर ‘भूल चूक माफ’ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है.

[ad_2]

एक गलत कदम और चली जाएगी सरकारी पेंशन, जानिए क्या कहता है सरकार का नया नियम

[ad_1]

अब अगर कोई पूर्व सरकारी कर्मचारी, जो अब किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में काम कर रहा है, वहां कोई गंभीर गड़बड़ी करता है, तो उसकी पहले की सरकारी नौकरी से जुड़ी रिटायरमेंट पेंशन भी जब्त की जा सकती है. सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों में संशोधन करते हुए इस नए प्रावधान को लागू किया है.

क्या कहता है नया नियम?

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DoPPW) द्वारा 22 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी किसी PSU में स्थायी रूप से समाहित होने के बाद वहां से गलत आचरण या अनुशासनहीनता के चलते निकाला जाता है, तो उस पर सरकारी नौकरी के दौरान अर्जित पेंशन लाभों की भी जब्ती लागू हो सकती है. यह फैसला संबंधित मंत्रालय की समीक्षा के बाद लिया जाएगा.

पहले क्या था नियम?

पहले, अगर किसी कर्मचारी को PSU में काम करते हुए निकाला जाता था, तो उसकी सरकारी नौकरी से जुड़ी पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ प्रभावित नहीं होते थे. नियम 37(29)(c) के तहत यह स्पष्ट था कि PSU में अनुशासनात्मक कार्रवाई से सरकारी नौकरी की पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अब इस नियम को बदलकर नया प्रावधान लागू कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ बदलाव

यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के 9 जनवरी 2023 के आदेश के बाद किया गया है. यह आदेश "सुरज प्रताप सिंह बनाम CMD BSNL" मामले में दिया गया था, जिसमें पेंशन लाभों को लेकर स्पष्टता मांगी गई थी. अदालत के निर्देशों के अनुसार नियमों में संशोधन करते हुए अब PSU में निकाले जाने पर भी सरकारी नौकरी की पेंशन रद्द की जा सकती है.

किन कर्मचारियों पर लागू होगा यह नियम?

यह नया नियम उन सरकारी कर्मचारियों पर लागू होता है जो किसी सरकारी विभाग के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में स्थायी रूप से समाहित (Absorbed) हो चुके हैं. जैसे कि टेलीकॉम विभाग से BSNL, या किसी अन्य विभाग से HAL, BHEL, आदि में ट्रांसफर हुए कर्मचारी.

समीक्षा का प्रावधान भी रहेगा

हालांकि, यह फैसला अंतिम नहीं होगा. अगर किसी कर्मचारी को PSU से निकाला जाता है, तो उस फैसले की समीक्षा संबंधित मंत्रालय द्वारा की जाएगी. यानी पेंशन जब्त करने का निर्णय सिर्फ PSU नहीं, बल्कि मंत्रालय की स्वीकृति से ही होगा.

PSU कर्मचारियों को और ज्यादा सतर्क रहना होगा

सरकार के इस नए नियम से यह साफ है कि PSU में काम कर रहे पूर्व सरकारी कर्मचारियों को अब अपने आचरण और कार्यशैली में अधिक सतर्कता बरतनी होगी. अनुशासनहीनता या गंभीर गड़बड़ी अब सिर्फ मौजूदा नौकरी ही नहीं, बल्कि बीते वर्षों की मेहनत से मिली सरकारी पेंशन को भी खतरे में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें: <a href=" शेयरों में बन रहा है बड़ा पैसा, इन स्टॉक्स ने तीन महीने में दिए 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

[ad_2]

पहलगाम में आतंकियों को फोन पर आदेश दे रहा था ISI अधिकारी, abp न्यूज पर चौंकाने वाले खुलासे

[ad_1]

India Pakistan News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हर रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं. पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने कहा कि इस आतंकी हमले के दौरान आईएसआई (ISI) का डीजी स्पेशल ऑपरेशंस शहाब असलम आतंकवादियों से बातचीत कर रहा था. एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में आदिल राजा ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और ISI चीफ को लेकर कई खुलासे किए हैं.

आसिम मुनीर के इशारों पर हुआ था आतंकी हमला

पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर आदिल राजा ने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के आदेश पर ISI प्रमुख असीम मलिक और डीजी स्पेशल ऑपरेशंस जनरल शहाब असलम ने पहलगाम आतंकी हमले की कमान संभाली थी. उन्होंने कहा कि जिस समय पहलगाम में हमला हो रहा था ठीक उसी दिन ISI का DG स्पेशल ऑपरेशंस शहाब असलम आतंकियों को मॉनिटर कर रहा था. आदिल राजा दो फोन नंबर भी बताए जिससे पाकिस्तान के अफसर आतंकियों से बात कर रहे थे.

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी ने खोला पोल

आदिल राजा ने कहा कि उन्हें ये सारे सबूत ISI में काम कर रहे अधिकारियों ने दिए हैं. यह पहला मौका नहीं है जब आदिल राजा ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना की भूमिका को लेकर खुलासा किया हो. इससे पहले 5 मई को उन्होंने कहा था कि पहलगाम में आतंकी हमला तत्कालीन सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर किया गया था. जिस तरह से आदिल लगातार पाकिस्तानी सेना और ISI की पोल खोल रहे है इसे लेकर उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है. कुछ साल पहले आदिल राजा ने सबूतों के साथ खुलासा किया था कि पाकिस्तान की सेना और ISI खरीद फरोख्त में घोटाला कर रही है.

‘ISI ने पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन कराया’

उन्होंने खुलासा किया था कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन ISI ने करवाया है और इमरान खान को जेल में बंद किया है. इन दोनों घटनाक्रम के बाद ब्रिटेन की अदालत में पाकिस्तान की सेना ने अपने ही रिटायर्ड सैन्य अधिकारी आदिल राजा के खिलाफ झूठे और फर्जी सबूतों के आधार पर काउंटर टेररिज्म का केस दायर करवाया. इसके बाद पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की पोल खोलने पर उनके खिलाफ ब्रिटेन में मानहानि का केस दर्ज किया था.

पाकिस्तानी सेना ने आदिल की मां और बहन को गिरफ्तार कर पाकिस्तान में नजरबंद कर रखा है. उन्हें न घर से निकलने की इजाजत है और न ही आदिल से बातचीत करने की. आदिल के मुताबिक कुछ ही महीने पहले उनकी मां और बहन को पाकिस्तानी सेना के पुरुष अधिकारी ने बाल पकड़ कर मारा और घसीटा था.

[ad_2]

क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगे पंजाब और बेंगलुरु, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Qualifier 1: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव में है. लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं. कल यानी गुरुवार से प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. गुरुवार को बेंगलुरु और पंजाब के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा.

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. वहीं हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से दूसरा क्वालीफायर खेलेगी.

हेड टू हेड में कौन आगे?

बेंगलुरु और पंजाब के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 18 बार हराया है तो बेंगलुरु ने पंजाब को 17 बार शिकस्त दी है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि क्वालीफायर-1 में भी कांटे की टक्कर होगी.

मुल्लानपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है. इस सीजन यहां हुए चार मैचों में तीन बार पहले खेलने वाली टीम जीती है. इससे साफ होता है कि यहां गेंदबाजों को मदद मिलती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. आरसीबी की जीत की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि टीम लगातार सात अवे मैच जीती है. एक बार फिर बेंगलुरु की टीम मुल्लानपुर में जीत दर्ज कर सकती है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, टिम सीफर्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल.

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयष शर्मा

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक/युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- अर्शदीप सिंह

[ad_2]

सभी Windows यूज़र्स ध्यान दें! आपके डेटा पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, जानें कैसे करें सुरक्

[ad_1]

Windows Users: अगर आप अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या ऑफिस सिस्टम में Microsoft के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है. भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Microsoft यूज़र्स के लिए एक हाई-सेवेरिटी चेतावनी जारी की है. इसमें Windows, Office, Azure जैसे प्रमुख सॉफ़्टवेयर शामिल हैं.

क्या है खतरा?

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft के कई प्रोडक्ट्स में गंभीर खामियां पाई गई हैं जिनके कारण यूज़र्स को डेटा चोरी, रैंसमवेयर अटैक और सिस्टम क्रैश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ये खतरा केवल Windows कंप्यूटरों तक सीमित नहीं है बल्कि उन सभी डिवाइसों को प्रभावित कर सकता है जिनमें Microsoft की सेवाएं चल रही हैं.

किन Microsoft प्रोडक्ट्स पर है असर?

• Microsoft Windows (पुराने वर्जन भी, जिन्हें एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं)
• Microsoft Office (जैसे Word, Excel, PowerPoint आदि)
• Microsoft Azure
• Microsoft Apps
• Microsoft Developer Tools
• Microsoft Dynamics
• Microsoft System Center

इन सभी सेवाओं का दायरा इतना बड़ा है कि यह खतरा व्यक्तिगत कंप्यूटर से लेकर बड़े-बड़े ऑफिस सिस्टम और क्लाउड प्लेटफॉर्म तक फैला हुआ है.

इन खामियों से क्या कर सकते हैं साइबर अटैकर्स

CERT-In के मुताबिक, ये खामियां साइबर अपराधियों को कई कार्य करने की छूट देती हैं जिसमें दूर से आपके सिस्टम में कोड चलाना, एडमिन जैसे अधिकार हासिल करना, संवेदनशील जानकारी चुराना, सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करना, नकली पहचान से सिस्टम में घुसपैठ करना, डिवाइस या सिस्टम को पूरी तरह बंद कर देना (DoS Attack) शामिल है. ये कमजोरियां आपके डेटा को लीक करने के साथ-साथ आपके सिस्टम को भी ठप कर सकती हैं.

किन पर है खतरा?

हर वो व्यक्ति या संस्था जो Windows, Office या Microsoft की किसी भी सेवा का इस्तेमाल कर रही है, इस खतरे से प्रभावित हो सकती है. खासकर IT एडमिन और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि वे सबसे पहले टारगेट हो सकते हैं.

क्या करना चाहिए?

CERT-In ने सभी यूज़र्स को तुरंत Microsoft के लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स इंस्टॉल करने की सलाह दी है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करें.

सिस्टम अपडेट करें: Settings में जाकर Windows Update सेक्शन खोलें और सभी उपलब्ध अपडेट्स इंस्टॉल करें.

Auto Update ऑन रखें: Microsoft प्रोडक्ट्स की सेटिंग्स में जाकर ऑटोमैटिक अपडेट्स की सुविधा चालू रखें.

सिस्टम रीस्टार्ट करें: अपडेट के बाद डिवाइस को रीस्टार्ट करें ताकि बदलाव प्रभावी हों.

संदिग्ध लिंक से बचें: अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें.

एंटीवायरस अपडेट रखें: अपने एंटीवायरस और मालवेयर प्रोटेक्शन सॉफ़्टवेयर को भी लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें.

यह भी पढ़ें:

आ रहा है तकनीक का काला दौर! इन 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी से कांपेगी इंसानियत

[ad_2]

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जान

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 29 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना लाएगा.अपने साथी के साथ दीर्घकालिक योजनाओं और लक्ष्यों पर चर्चा करें, ताकि आप दोनों एक साथ एक सुखद भविष्य की ओर बढ़ सकें.अपने प्यार में स्थिरता लाने की कोशिश करें और अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने का है.भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत करें, ताकि आप दोनों एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझ सकें.अपने रिश्ते में स्पष्टता और दिशा लाने की कोशिश करें.इससे आपका प्यार और भी मजबूत होगा और आपसी विश्वास बढ़ेगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.आपकी संवाद शैली को स्पष्ट और व्यावहारिक बना रहा है.यह समय अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करने का है.आपके अंदर अपने रिश्ते को लेकर उत्सुकता बढ़ी है, जो आपको नई चीजों को तलाशने के लिए प्रेरित कर सकती है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा और स्पष्टता आएगी.आपको व्यावहारिक और स्पष्ट बातचीत की ओर आकर्षित कर रही है.अपने साथी के साथ संवाद करते समय स्पष्टता पर ध्यान दें, ताकि आपके विचार और भावनाएं सही तरीके से आदान-प्रदान हो सकें.यह दिन आपके लिए अपने साथी को भावनात्मक समर्थन प्रदान करने और उनसे वही समर्थन पाने के लिए अच्छा है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए प्यार के मामले में खास रहेगा.आपके संवेदनशील और रोमांटिक पक्ष को उजागर करेगा.अपनी भावनाओं को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा.अपनी इच्छाओं और जरूरतों को खुलकर व्यक्त करना रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेगा.जो भी आपका दिल करता है, उसे खुलकर बोलने से कोई भी भ्रम दूर होगा और आप दोनों के बीच समझ बढ़ेगी.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि आज का दिन अपने प्रेम जीवन में स्थिरता और व्यावहारिकता का अनुभव करेंगे.यह समय आपके लिए अपने साथी को संवारने की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने का है.आप महसूस करेंगे कि प्यार केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कामों में भी व्यक्त होता है.अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए व्यवस्थित और ठोस कदम उठाएं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि आज का दिन आपके प्रेम जीवन में संवाद का विशेष महत्व रहेगा.अगर आप अपने साथी के साथ किसी लंबित मुद्दे को सुलझा लेंगे, तो आपका रिश्ता मज़बूत होगा.यह समय आपके लिए अच्छा है, क्योंकि अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से न केवल आपसी समझ बढ़ेगी, बल्कि आपके बीच गहरा रिश्ता भी बनेगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो बहुत गहरा और अद्भुत है, लेकिन प्रतिबद्धता बनाने से पहले सावधान रहें.अपने दिल की सुनें और अपना समय लें.यह आपके रिश्तों को मजबूत करने का समय है.एक-दूसरे की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें.इसके अलावा आज कुछ आराम और विचारशील क्षणों का आनंद लें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज का दिन प्रेम स्नेह के मामलों में मजबूती आएगी.भावनात्मक प्रयासों में सफलता पाएंगे.व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे.घनिष्ठता बढ़ेगी.वाणी व्यवहार संवरेगा.भावनात्मक चर्चाओं में सतर्कता रखेंगे.मन के मामले बेहतर रहेंगे.घर में मधुरता रहेगी.साथीगण प्रसन्न रहेंगे.मित्रता बल पाएगी.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज का दिन आपके लिए प्रेम में नई शुरुआत का संकेत है.अपने साथी के साथ सार्थक संबंध बनाएं और रिश्ते में गहराई लाने के लिए प्रयास करें.यह समय है जब आप अपने प्यार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए साझा गतिविधियों में शामिल होने का है.अपने साथी के साथ समय बिताएं और उन गतिविधियों में भाग लें जो आप दोनों को पसंद हैं.इससे आपके रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि आज का दिन आपके लिए गहरे स्तर पर जुड़ने का है.अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ें और अपने रिश्ते में नई गहराई लाएं.यह समय है जब आप अपने प्यार को और भी मजबूत बना सकते हैं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार टूटेगा प्यार का भ्रम! 2 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित,जानें 29 मई 2025 का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 28 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IIT दिल्ली का नया कोर्स स्ट्रक्चर, अब कम तनाव के साथ ज्यादा स्किल्स और इंडस्ट्री-फ्रेंडली पढ़ाई

[ad_1]

देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान IIT दिल्ली ने अपने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है. करीब 12 साल बाद संस्थान ने अपने B.Tech पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव न केवल पढ़ाई के तरीके को और रोचक बनाएगा बल्कि छात्रों के ऊपर पढ़ाई का बोझ भी कम करेगा. इसके साथ ही छात्रों को अब आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा.

छात्रों के फीडबैक से बना नया कोर्स

IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने बताया कि इस नए कोर्स स्ट्रक्चर पर काम 2022 में ही शुरू हो गया था. इसके लिए छात्रों, पूर्व छात्रों और फैकल्टी से सुझाव लिए गए. उन्होंने कहा हमारा मकसद छात्रों को ज्यादा बेहतर और लचीला सीखने का मौका देना है. अब कोर्स ऐसा होगा कि छात्र खुद से कुछ नया सीख सकें और करें.

पहले साल में कम होगा पढ़ाई का दबाव

नए बदलाव के तहत, अब पहले साल के दो सेमेस्टर में कोर क्रेडिट्स की संख्या कम कर दी गई है, ताकि नए छात्रों को भारी-भरकम सिलेबस से डर ना लगे. इसके अलावा पहले साल की क्लास साइज भी 300 से घटाकर 150 कर दी गई है, ताकि हर छात्र को व्यक्तिगत ध्यान मिल सके.

“सीखो और खुद करो” की नई सोच

अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी. IIT दिल्ली ने ‘Learning by Doing’ यानी सीखते हुए करने की पद्धति को अपनाया है. छात्र सिर्फ थ्योरी ही नहीं पढ़ेंगे, बल्कि असल जिंदगी की समस्याओं पर काम भी करेंगे.

तकनीक और पर्यावरण दोनों पर फोकस

नए कोर्स में AI आधारित कोड जनरेटर को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्र भविष्य की तकनीकों को समझ सकें. इसके साथ ही सभी छात्रों को सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण संतुलन) पर भी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे समाज और उद्योग में सकारात्मक बदलाव ला सकें.

ऑनर्स और M.Tech का मिलेगा डबल फायदा

अब छात्र B.Tech के साथ ऑनर्स प्रोग्राम भी कर सकेंगे. इसके अलावा, तीसरे साल के अंत में छात्र चाहें तो सीधे IIT दिल्ली के M.Tech प्रोग्राम में भी शामिल हो सकते हैं और 5 साल में Bachelors और Masters दोनों डिग्री प्राप्त कर सकते हैं.

दुनियाभर के कोर्सेज से ली प्रेरणा

रंगन बनर्जी ने बताया कि इस बदलाव के लिए उन्होंने स्टैनफोर्ड, एमआईटी, कैम्ब्रिज जैसे ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस के कोर्सेस का भी गहराई से अध्ययन किया है, ताकि IIT दिल्ली का नया पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन सके.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

लिवर डिटॉक्स करने के लिए ये अपनाएं आसान तरीके, शरीर में नहीं होगी कोई बीमारी

[ad_1]

लिवर एक ऐसा ऑर्गन है, जो ब्रेन और हार्ट की तरह ही शरीर के लिए इंपोर्टेंस रखता है. लेकिन आजकल ये ऑर्गन हमारे शरीर में संघर्ष कर रहा है. कई बार लक्षण सामने आ जाते हैं तो काफी बार बहुत देर हो चुकी होती है. इसके लिए कारण कई हो सकते हैं, बिगड़ी लाइफस्टाइल से लेकर अनदेखी तक को वजह माना जा सकता है. लेकिन इस सब के बीच सवाल उठता है कि आ​खिर हम लिवर को हेल्दी कैसे रख सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर लिवर को आसानी से डिटाॅक्स किया जा सकता है…

नींबू पानी से दिन की शुरुआत

सुबह आंख खुलने के बाद दिन शुरुआत नींबू पानी से करें. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू को निचोड़ कर सेवन करें. नींबू में विटामिन सी होता है, जो लिवर फंक्शन को सपोर्ट करने के सा​थ डिटाॅक्स करने में मदद करता है.

फाबर​ रिच फूड्स डाइट में करें शामिल

फाइबर से भरपूर फूड प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें. साबुत अनाज, फलियां, फल और सब्जियां आदि डाइजेशन सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करती हैं, जिससे लिवर पर दबाव कम पड़ता है. पालक, फूलगोभी और अन्य हरी सब्जियां लिवर को नैचुरली डिटॉक्स करने में मदद करती हैं.

कच्चे फल-स​ब्जियां भी कारगर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डाइट में कम से कम 40 परसेंट कच्चे फल और स​ब्जियां शामिल करना सेहत के लिए अच्छा होता है. क्योंकि कच्चे फूड प्रोडक्ट एंजाइम से भरपूर होते हैं, जो डाइजेशन में सहायता करते हैं. लिवर के डिटाॅक्स करने की क्षमता बढ़ाते हैं. वेजिटेबिल्स जूस जैसे गाजर, चुकंदर और पालक या व्हीटग्रास का एक गिलास जूस लिवर को साफ करने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं.

रोज इस तरह पिएं पानी

पानी बाॅडी को हाईड्रेट रखता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हर दिन कम से कम छह से आठ गिलास पानी पीएं. इसके अलावा दो से तीन गिलास गर्म पानी पिएं. ये पानी न सिर्फ लीवर और किडनी को डिटाॅक्स करने में मदद करेगा, ​ब​ल्कि वजन घटाने में भी सहायक होगा.

प्रोसेस्ड फूड और शराब का सेवन कम करें

प्रोसेस्ड फूड और शराब का अ​धिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ये बाॅडी में टाॅ​क्सिक बनाने में मदद करते हैं, जिससे ​लिवर पर अधिक दबाव पड़ता है.

रिफाइंड और चीनी का यूज सीमित करें

लीवर को हेल्दी रखने के लिए रिफाइंड चीनी और मैदा के अ​धिक सेवन से बचें. दोनों ही तत्व लीवर को बहुत ज्यादा मेहनत करवाते हैं, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि होती है. अंकुरित दालें, मूंग, काला चना, हरा चना आदि लीवर की सफाई करने वाले गुणों को बढ़ाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छे लिवर फंक्शन के लिए सैचुरेटेड फैट वाले प्रोडक्ट जैसे दूध, मटन, पोर्क, बीफ, चिकन आ​दि से बचना चाहिए.

बाॅडी को ए​क्टिव रखें

अपने शरीर को ए​क्टिव रखें. इसके लिए एक्सरसाइज या किसी गेम्स जैसे स्विमिंग, बैडमिंटन आदि का सहारा ले सकते हैं. इससे शरीर में डाजेशन सिस्टम के साथ लिवर फंक्शन भी इंप्रूव होता है.

ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक होता है स्टेज 2 का लिवर कैंसर, इसमें जान बचने का चांस कितना?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]