Labour Day 2025: शनि देव करते हैं मजदूरों की रक्षा, क्या होता है जब कोई छीन लेता है मजदूरी?

[ad_1]

Labour Day 2025: देश के आर्थिक विकास और अर्थव्यवस्था में मजदूरों का अहम योगदान है. भारत समेत दुनियाभर में 1 मई के दिन को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत के कई राज्यों में इस दिन अवकाश भी होता है. 

धार्मिक दृष्टिकोण से बात करें तो, मजदूरों का संबंध न्यायधीश और कर्मप्रधान शनि देव से होता है. शनि जोकि कर्मो के मुताबिक फल देते है. साथ ही शनि देव को श्रम का कारक भी माना जाता है. इसलिए शनि देव की कृपा मजदूर वर्ग पर हमेशा बनी रहती है, क्योंकि ये मेहनत करके अपना जीवन यापन करते हैं.

श्रम के कारक हैं शनि

जो लोग परिश्रम करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, शनि देव की कृपा हमेशा ऐसे लोगों पर बनी रहती है. यह भी कहा जाता है कि गरीब, असहाय, कर्मचारियों, मजदूर और मेहनती लोगों पर शनि का वास होता है. मजदूर खून-पसीना बहाकर मेहनत करते हैं. मजदूरों को जब पसीना आता है तो वे श्याम वर्ण लगते हैं और इस रंग से शनि का गहरा नाता है. इसलिए शनि देव और मजदूरों के बीच गहरा संबंध होता है. इसलिए हमेशा मेहनतकश लोगों का सम्मान करें. लेकिन जाने-अनाजने में भी आप इन्हें परेशान करते हैं तो शनि के दंड से आपको कोई नहीं बचा सकता.

मजदूरों को किया परेशान तो शनि देंगे दंड

  • जो लोग गरीब, मजदूर या असहाय लोगो को किसी भी प्रकार से कष्ट पहुंचाते हैं, उनका मेहनताना नहीं देते, तय समय से अधिक काम कराते हैं तो उन्हें शनि कई तरीकों से कष्ट पहुंचाते हैं.
  • खासकर जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो शनि इन कामों का बदला लेते हैं और डबल कष्ट देते हैं.
  • मजदूरों को परेशान करने वाले या इनके प्रति दया न रखने वालों से शनि नाराज होकर इन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर दंड देते हैं.

ये भी पढ़ें: Labor Day 2025: नबी का फरमान है, मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी अदा कर दें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अंतरिक्ष में करियर की उड़ान भरने का सुनहरा मौका,ISRO में निकली इन पदों पर भर्ती

[ad_1]

जो युवा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद देश की सेवा करते हुए अंतरिक्ष की दुनिया में योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Scientist/Engineer ‘SC’ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

इसरो द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 63 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स में 22 पद, मेकनिकल में 33 पद, कंप्यूटर साइंस में 8 पद शामिल हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को Scientist/Engineer ‘SC’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ​CISCE कल जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे चेक

जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Electronics & Communication, Mechanical या Computer Science में BE/BTech डिग्री होनी चाहिए और इसमें न्यूनतम 65% नंबर जरूरी हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE स्कोर भी होना अनिवार्य है.

यह भी पढे़ं: 

देश के अगले चीफ जस्टिस बीआर गवई ने किस कॉलेज से ली थी लॉ की डिग्री? जान लीजिए CJI से जुड़ी ये बात

उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा किया जा सकता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

किस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Careers’ सेक्शन में जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे चुनें और सभी आवश्यक जानकारी भरें.
  • स्टेप 4: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.
  • स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें.

    यह भी पढे़ं: 

    UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पहलगाम हमले पर भयंकर गुस्से में अमेरिका, शहबाज शरीफ को फोन पर फटकारा, जयशंकर से किया बड़ा वादा

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में आ गया है. उसने पाकिस्तान से इस जघन्य हमले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने की सख्त मांग की है. देर रात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत कर आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की दो-टूक नीति स्पष्ट की.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय (Department of State) की तरफ से जारी किए बयान के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को इस कठिन समय में अमेरिका का नजदीकी साझेदार बताया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया. साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है.

पाकिस्तान के साथ रुबियो का सख्त लहजा
पाकिस्तान के साथ बातचीत में रुबियो ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय (Department of State) की तरफ़ से जारी किए बयान के मुताबिक़ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से दो टूक कहा की पाकिस्तान पहलगाम हमले की जांच में सहयोग करें.

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के अपील
अमेरिका ने दोनों देशों से बातचीत में  क्षेत्रीय शांति बनाए रखने की अपील की और भारतीय विदेश मंत्री और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दोनों से कहा की दक्षिण एशिया में शांति के लिए दोनों देश एक दूसरे से बातचीत करे, लेकिन जिस प्रकार भारत के साथ एकजुटता जताई गई और पाकिस्तान से जांच में सहयोग की मांग की गई. उससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब भारत की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से ले रहा है.

[ad_2]

ATM को लेकर आज से बदल गए ये नियम, अब पहले से ज्यादा लगेगा चार्ज, जानें RBI की नई गाइडलाइंस

[ad_1]

RBI Guidelines On ATM: पूरे देश में आज यानी 1 मई 2025 से एटीएम चार्ज को लेकर नया नियम लागू हो गया है. आरबीआई की तरफ से किए गए इस एलान का इस पर पड़ेगा कि हर महीने आपने एटीएम से कितनी बार ट्रांजेक्शन करते हैं और अगर तय लिमिट से ज्यादा बार करते हैं तो आपको कितना अब देना पड़ेगा.  आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है, कस्टमर्स हर महीने अपने बैंक एटीएम से सभी पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन( वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन) कर सकते हैं. वे दूसरे बैंक के एटीएम से भी मुफ्त ट्रांजेकेशन( वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन) कर सकते हैं.

मेट्रो शहरों में तीन ट्रांजेक्शन मुफ्त है जबकि नॉन मेट्रो जगहों में पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री है. आरबीाई की गाइडलाइंस में आगे कहा गया है, तय मुफ्त लेनदेन के बाद कस्टमर्स से अधिकतम 23 रुपये तक वसूला जा सकते हैं और ये 1 मई 2025 से लागू हो जाएगा.

दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो एटीएम के फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि आप रहते कहां पर हैं. मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग दूसरे बैकों के एटीएम से तीन बार फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं जबकि जो लोग नॉन मेट्रो में रहते हैं, वे दूसरे बैंकों के एटीएम से पांच बार मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसमें दोनों तरह के वित्तीय लेनदेशन शामिल है (जैसे पैसे निकालना) और गैर वित्तीय (जैसे- बैलेंस चेक करना या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालना). जैसे ही आप इस तय सीमा को पार सकते हैं, बैंक आपके ऊपर चार्ज लगाता है.

आज यानी एक मई से 2025 से अगर आप मुफ्त की तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपका बैंक 23 रुपये तक चार्ज कर सकता है, जो पहले 21 रुपये लिया जा रहा था. ये रेट उन सभी पर लागू होगा वो चाहे आप पैसे की निकासी कर रहे हैं या फिर बैलेंस चेक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी, डिफेंस सेक्टर के स्टॉक पर नजरें गड़ाए बैठे निवेशक

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातक साझेदारी में शुरू करेंगे कारोबार, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 1 May 2025: मीन राशिफल 1 मई 2025, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-
आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है. आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी. जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी. छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है. किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा. कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपके पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. आज का दिन  उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है. परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपना आत्मविश्वास न खोएं. 

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है. व्यापारियों की नजर आज पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा. निवेश सावधानी से करें. राष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने वाले जातकों को आज अपना देश छोड़कर दूसरे देश में ट्रांसफर मिल सकता है. जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पाकिस्तान में आया जोरदार भूकंप, डोल गई धरती; घर छोड़कर भागे लोग

[ad_1]

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई और वे घर से निकलकर खाली स्थान पर जाने लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई. भूकंप के झटके 30 अप्रैल 2025 को रात 9:58 बजे महसूस किए गए.

म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही

हाल ही में पाकिस्तान में (11 अप्रैल 2025) भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई थी. इस भूकंप के झटके भारत के जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे. पिछले महीने भूकंप ने म्यांमार में काफी तबाही मचाई थी. म्यांमार के सरकारी दैनिक द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां भूकंप में 28 अप्रैल तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,770 हो गई है. इसके अलावा, 5,106 लोग घायल हुए और 106 लोग लापता हैं.

28 मार्च को आए विनाशकारी 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में कुल 157 झटके महसूस किए गए. देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनडीएमसी) के अनुसार, 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए शक्तिशाली 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद 2,00,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

कई इमारत हुए ध्वस्त

भूकंप ने 63,000 से अधिक घरों, 6,700 स्कूलों, 5,400 मठों, 5,300 पैगोडा और सैकड़ों अन्य धार्मिक इमारतों, अस्पतालों, पुलों, सड़कों और बांधों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया. 337 विदेशी कर्मियों सहित अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा टीमों ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी अस्पताल स्थापित किए हैं और स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देखभाल प्रदान कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई. भूकंप के दौरान घबराहट और बिल्डिंग से कूदने की घटनाओं के कारण 151 लोग घायल हो गए. इस भूकंप में फतिह जिले में एक इमारत को छोड़कर, पूरे शहर में कोई भी आवासीय इमारत नहीं गिरी.

[ad_2]

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे खराब क्या रहा? वोटिंग के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

[ad_1]

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा. टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुकिन है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा. टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुकिन है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ दो मुकाबले ही जीती है. इस बीच जियोहॉटस्टार पर फैंस से चेन्नई के दुर्दशा को लेकर सवाल किया गया.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ दो मुकाबले ही जीती है. इस बीच जियोहॉटस्टार पर फैंस से चेन्नई के दुर्दशा को लेकर सवाल किया गया.

पूछा गया कि इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे खराब क्या रहा? फैंस को कुल चार ऑप्शन दिए गए. फिर क्या वोटिंग के आंकड़े हैरान करने वाले आए.

पूछा गया कि इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे खराब क्या रहा? फैंस को कुल चार ऑप्शन दिए गए. फिर क्या वोटिंग के आंकड़े हैरान करने वाले आए.

ऑप्शन में पहले बैटिंग, फिर बॉलिंग, फिर फील्डिंग और लास्ट में सबकुछ दिया गया. फैंस ने जो जवाब दिया, उससे सभी हैरान रह गए.

ऑप्शन में पहले बैटिंग, फिर बॉलिंग, फिर फील्डिंग और लास्ट में सबकुछ दिया गया. फैंस ने जो जवाब दिया, उससे सभी हैरान रह गए.

31 प्रतिशत लोगों ने कहा बैटिंग, 2 प्रतिशत लोगों ने कहा बॉलिंग, 2 प्रतिशत लोगों ने कहा फील्डिंग और 65 प्रतिशत लोगों ने कहा सबकुछ.

31 प्रतिशत लोगों ने कहा बैटिंग, 2 प्रतिशत लोगों ने कहा बॉलिंग, 2 प्रतिशत लोगों ने कहा फील्डिंग और 65 प्रतिशत लोगों ने कहा सबकुछ.

Published at : 30 Apr 2025 10:02 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]