पाकिस्तान आर्मी ने दी भारत को खोखली धमकी, कहा-जंग कहां शुरू होगी, आप तय करें, खत्म कहां होगी, ह
[ad_1]
Pakistan threatens India: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को गीदड़ भभकी दी है.
पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बुधवार को भारत को चेतावनी दी कि अगर भारत कोई भी हमला करता है तो उसे मजबूत और सोच-समझकर जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमले की जगह भारत तय करेगा, लेकिन खत्म कहां होगी, ये हम तय करेंगे.” अहमद शरीफ चौधरी ने यह बयान  इस्लामाबाद में डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है.
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने अपने बयान में कही ये बात
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी, जो इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रमुख हैं, ने कहा कि पाकिस्तान की सेना, नौसेना और वायुसेना जमीन, हवा और समुद्र  तीनों मोर्चों पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे. सभी जवाबी कदम तैयार हैं. हमारी सेनाएं पूरी तरह सतर्क और चौकस हैं.”
“पहलगाम हमले को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है भारत”
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि भारत ने कुछ ही मिनटों में कैसे तय कर लिया कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. उन्होंने कहा, “जहां हमला हुआ वो जगह नियंत्रण रेखा (LoC) से करीब 230 किलोमीटर दूर है. इतने मुश्किल रास्ते से कोई वहां 10 मिनट में कैसे पहुंच सकता है?”
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने आरोप लगाया कि भारत की सरकार चुनावों से पहले आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का इस्तेमाल मुस्लिम विरोधी माहौल बनाने के लिए कर रही है. उन्होंने कहा, “ये कोई नई बात नहीं है. भारत पहले पाकिस्तान पर आरोप लगाता है, फिर एक राजनीतिक कहानी बनाता है और चुनाव जीतने के लिए इसका इस्तेमाल करता है.” उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों को फर्जी मुठभेड़ों में मारा जा रहा है. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुहम्मद फारूक को घुसपैठिया बताकर उरी में मार दिया गया, जबकि वह एक निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक था.
[ad_2]
दुनिया के टॉप-50 बिजनेस स्कूलों में IIM बैंगलोर को मिली जगह, 7 भारतीय संस्थानों ने बनाया रिकॉर्
[ad_1]
भारत के टॉप बिजनेस स्कूल्स का दबदबा एक बार फिर वैश्विक मंच पर देखने को मिला है. लंदन में जारी हुई QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एग्जीक्यूटिव MBA रैंकिंग 2025 में IIM बैंगलोर ने टॉप-50 में अपनी जगह बनाई है. हालांकि, इस बार उसकी रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले थोड़ी गिरावट आई है IIM बैंगलोर को इस साल 50वां स्थान मिला है, जबकि 2024 में यह 41वें पायदान पर था.
इस प्रतिष्ठित सूची में भारत के कुल सात बिजनेस स्कूल शामिल हैं, जिसमें से छह टॉप-200 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. यह भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था की लगातार बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रबंधन शिक्षा में उसकी गुणवत्ता का प्रमाण है. QS के चेयरमैन नुन्निजयो क्वाक्वेरेली के अनुसार, भारत और चीन के बिजनेस स्कूलों की उपस्थिति अब एक समान हो गई है, जो प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी को दर्शाता है.
यह भी पढे़ं:
IIM बैंगलोर का करियर आउटकम शानदार
हालांकि रैंकिंग में गिरावट आई है, लेकिन IIM बैंगलोर ने करियर आउटकम (नौकरी मिलने और वेतन वृद्धि के लिहाज से) के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि यह दुनिया के टॉप-25 बिजनेस स्कूल्स में शामिल रहा.
अन्य भारतीय संस्थानों का प्रदर्शन
IIM कोझीकोड की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जो अब 161–170 रेंज में पहुंच गया है (पिछले साल 171–180). ISB हैदराबाद और मोहाली की रैंक 101–110 से गिरकर 111–120 हो गई. IIM इंदौर और IMI गाजियाबाद दोनों 181–190 रैंक रेंज में शामिल हुए हैं.
यह भी पढे़ं:
<a href=" क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?
चार संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट
वॉक्सेन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद और गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने भी पहली बार लिस्ट में जगह बनाई.  चार संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली, जबकि एक की स्थिति सुधरी और दो नए संस्थानों ने सूची में पहली बार प्रवेश किया है. इससे स्पष्ट है कि भारतीय बिजनेस स्कूल्स लगातार गुणवत्ता में सुधार कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
[ad_2]
पाकिस्तानियों ने की शाहिद अफरीदी की जमकर कुटाई, एक के बाद एक कई थप्पड़ लगाए, वीडियो देखिए
[ad_1]
Shahid Afridi Viral Video: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए हैं. अब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो तब का है जब उन्हीं के देश के लोगों ने उन्हें जमकर पीटा था.
दरअसल ये वीडियो साल 2012 का है. उस वक्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक प्रशंसक के साथ एयरपोर्ट पर उलझ गए थे. 23 मार्च 2012 को ढाका से कराची लौटने पर एयरपोर्ट पर उन्होंने एक प्रशंसक को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अफरीदी को जमकर पीटा था. उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे थे और धक्का दिया था.
इस घटना के बाद अफरीदी ने सफाई दी थी और कहा था कि जिसको उन्होंने थप्पड़ मारा था उसने उनकी बेटी अजवा को धक्का दिया गया था. ऐसे में वो अपना आपा खो बैठे थे.
पहलगाम आतंकी हमले पर अफरीदी ने दिया शर्मनाक बयान
बता दें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने ली थी. इसके बाद से ही न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. आतंकवाद को बढ़वा देने वाले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस कायरना हमले पर बयान देते हुए भारत की सेना पर ही सवाल उठा दिए थे.
उन्होंने भारतीय मीडिया की कवरेज पर निशाना साधते हुए कहा था कि पटाखा भी भारत में फट जाता है तो कहते हैं पाकिस्तान ने किया. तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है कश्मीर में और ये हो गया. इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम लोग कि सिक्योरिटी दे नहीं सके लोगों को.
लगातार भारत विरोधी बयान के कारण केंद्र की मोदी सरकार ने अफरीदी समेत कई पाकिस्तानियों के यूट्यूब चैनल भारत में बैन कर दिए हैं.
[ad_2]
‘सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास’ बाबा वेंगा की यह भविष्य इंसानों के लिए डरावनी
[ad_1]
Baba Vanga Predictions: ‘सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास’, यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि विश्वप्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक गंभीर चेतावनी है. अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में पहचानी जाने वाली बाबा वेंगा ने सालों पहले ही एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर ली थी, जो आज के समय में काफी हद तक सच साबित होता दिख रहा है.
उन्होंने सालों पहले ही दुनिया को चेतावनी दे दी थी कि मोबाइल फोन और स्मार्ट डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल इंसानों को भावनात्मक रूप से खोखला बना देगा.
मानसिक रूप से हो जाएंगे एक दूसरे से दूर
बाबा वेंगा के अनुसार, मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना धीरे-धीरे मानव व्यवहार को बदल देगा. लोग शारीरिक रूप से भले साथ हों, पर मानसिक रूप से एक-दूसरे से दूर होते चले जाएंगे.  इंसान अपनी असली भावनाओं को अनुभव करने की क्षमता खो देगा. रिश्तों में गहराई की जगह सतहीपन आ जाएगा. डिजिटल दुनिया में हर समय व्यस्त रहने वाले लोग धीरे-धीरे इस हद तक निर्भर हो जाएंगे कि असली दुनिया उन्हें फीकी लगने लगेगी.
मशीन की तरह जीने लगेगा इंसान
उनकी भविष्यवाणी में यह भी था कि इंसान अपनी पहचान को खोते हुए एक ‘मशीन’ की तरह जीने लगेगा. बिना आत्मीयता, बिना संवेदनाओं के. लोग सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘फॉलोअर्स’ के जरिए आत्म-संतुष्टि पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंदर से खालीपन और अकेलेपन का शिकार होंगे. इमोशनल ब्रेक डाउन, अवसाद और आत्मघात जैसी समस्याएं आम हो जाएंगी.
आज के समय में जब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई मोबाइल की स्क्रीन में डूबा रहता है, बाबा वेंगा की यह बात डराने लगती है. शोध भी दिखाते हैं कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है. रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, आपसी बातचीत कम हो रही है और अकेलापन बढ़ रहा है.
यह भविष्यवाणी सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक आईना है जो हमें दिखाता है कि अगर हमने समय रहते खुद को नहीं बदला, तो वह दिन दूर नहीं जब हम सच में ‘मशीन’ बन जाएंगे, बिना भावनाओं के, बिना जुड़ाव के और अंत में बिना मानवीयता के.
[ad_2]
अजय देवगन की ‘रेड 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- डिटेल्स
[ad_1]
Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की हिट 2018 क्राइम थ्रिलर की सीक्वल ‘रेड 2’ आज 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है. लग रहा है कि ये फिल्म साल 2025 की एक और बड़ी हिट साबित होगी. इसी के साथ फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज डिटेल्स भी जानने के लिए एक्साइटेड हैं चलिए जानते हैं ‘रेड 2’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘रेड 2’
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स के साथ अपनी डिजिटल रिलीज की डील की है. अजय देवगन स्टारर ये क्राइम थ्रिलर कथित तौर पर अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्ले डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रीमिंग दिग्गज ने फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और ओटीटी पर इसका प्रीमियर जून के एंड या जुलाई 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. यानी फिलम स्टैंडर्ड 60 दिन की थिएट्रिकल रिलीज विंडो को फॉलो करने के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी.
नए कलाकार और किरदार
रेड 2 में अजय देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में कमबैक किया है जिसका सामना एक और भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता से होता है जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है. लेकिन इस बार, चीजें इतनी सरल नहीं हैं-छापे से जल्दी नतीजे नहीं मिलते, और अमय खुद को झूठ और प्रभाव के गहरे और ज़्यादा ख़तरनाक खेल में फंसा हुआ पाता है. फ़िल्म न केवल सिस्टम में भ्रष्टाचार को उजागर करने का वादा करती है, बल्कि एक ईमानदार अधिकारी द्वारा सामना की जाने वाली व्यक्तिगत और पेशेवर लड़ाइयों को भी उजागर करती है. फिल्म ने वाणी कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है.
राज कुमार गुप्ता ने रेड 2 को किया है निर्देशित
बता दें कि राज कुमार गुप्ता, ने रेड 2 के पहले पार्ट का भी निर्देशन किया था. रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव द्वारा लिखी गई स्टोरी लाइन दर्शकों को एक एंटरटेनिंग कहानी देती है. फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले शीर्ष निर्माता अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, भूषण कुमार, गौरव नंदा, कृष्ण कुमार और प्रज्ञा सिंह द्वारा किया गया है.
ये भी पढ़ें:-Hit 3 Box Office Collection Day 1 Prediction: नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी ‘हिट 3’! जानें- पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन
[ad_2]
भारत न कर दे एयरस्ट्राइक, घबराए PAK ने एयरस्पेस में लगाए जैमर, ‘ड्रैगन’ वाला मिसाइल सिस्टम भी क
[ad_1]
Pakistan Installed Jammers: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. पहले पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. अब भारत ने भी बदले में पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है.
पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करने के बाद वहां जैमर लगा दिए हैं ताकि भारत के लड़ाकू विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में न प्रवेश कर सकें. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी के बीच पाकिस्तान ने चीन में बने विमानरोधी मिसाइल सिस्टम की तैनाती बढ़ा दी है. पाकिस्तान ने चीन की एयर डिफेंस मिसाइल प्रणालियां तैनात की है.
भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के स्वामित्व वाली और संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 23 मई तक बंद करने की घोषणा की. कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद ने भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाली और संचालित सभी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया था.भारत ने इस संबंध में नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है, जिसके तहत पाकिस्तानी विमानों को 23 मई तक भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया है.
नोटम के अनुसार, यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा संचालित सभी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया था.
पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
किस्तानी सेना ने फिर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. यह लगातार सातवां दिन है जब पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की गई है. भारतीय सेना ने बिना किसी देरी के इस फायरिंग का जवाब दिया है.
पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार से हर रोज नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रही है. सेना के मुताबिक 30 अप्रैल और 01 मई की रात, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर की नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की. रोज की ही तरह यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई.
[ad_2]
Labour Day 2025: श्रम के कारक हैं शनि देव, मजदूर दिवस पर ये काम करने से हो जाएंगे प्रसन्न
[ad_1]
International Labour Day 2025: शनि देव को दुखियों का दीन कहा जाता है. क्योंकि शनि महराज दया और न्याय के देवता हैं. खासकर मजदूर वर्ग और मेहनती लोगों पर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहती है. इसलिए ज्योतिष में शनि को श्रम का कारक कहा जाता है.
आज 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, मजदूर और शनि देव के बीच गहरा संबंध होता है. अगर आप गरीबों को सताते हैं, मजदूरों का हक छीनते है, उनसे तय समय से अधिक श्रम कराते हैं या किसी भी तरह से गरीब मजदूरों का शोषण करते हैं तो शनि देव ऐसा दंड देते हैं कि करोड़पति को भी रंक बनते देर नहीं लगती.
वहीं दूसरी ओर जो लोग गरीब-मजदूरों का सम्मान करते हैं, उनके प्रति दयाभाव रखते हैं, समय पर मेहनताना देते हैं तो उनपर शनि देव की कृपा बनी रहती है. शनि देव के आशीर्वाद से व्यक्ति का जीवन निहाल हो जाता है. अगर आप शनि देव की कृपा चाहते हैं तो आज मजदूर दिवस के दिन कुछ कामों को जरूर करें. खासकर जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें आज ये काम जरूर करने चाहिए. इन कामों से न सिर्फ शनि प्रसन्न होंगे बल्कि आपके कई बिगड़े काम भी बनने लगेंगे.
मजदूर बन सकते हैं आपके भाग्य विधाता (Shani dev Upay)
• किसी कारण से मकान बनने में अड़चन आ रही है तो आज के दिन मजदूरों (Workers) को गुलाब जामुन खिलाएं. इस उपाय को करने से मकान संबंधित परेशानियां दूर होती है.
• पॉलिटिक्स क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मजदूर वर्ग  लोगों को सरसों तेल में बना हुआ भोजन खिलाने से लाभ होता है.
• कानूनी मामले के निपटारे के लिए या फैसला आपके पक्ष में आने के लिए मजदूर वर्ग के लोगों में चप्पल का दान करें.
• कमजोर, असहाय, गरीब और मजदूरों की सहायता करने से शनि देव की कृपा से हमेशा आपके बिगड़े कार्य बनते रहेंगे. इन उपायों को आप आज मजदूर दिवस या शनिवार के दिन भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Labour Day 2025: शनि देव करते हैं मजदूरों की रक्षा, क्या होता है जब कोई छीन लेता है मजदूरी?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
लगातार दूसरे महीने कम हो गई एलपीजी सिलिंडर की कीमत, जानें 1 मई से हुए ये बड़े बदलाव
[ad_1]
LPG Price Down: एक मई 2025 यानी आज से कई ऐसे बदलाव हुए हैं हैं जिसका आपकी जेब के ऊपर सीधा असर पड़ने जा रहा है, वो चाहे बात एलपीजी सिलिंडर की कीमत कम होने की हो या फिर एटीएम से निकासी पर लगने वाला बैंक का बढ़ा हुआ चार्ज हो. एलपीजी यानी रसोई गैस के 14.1 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है.
1-सस्ती एलपीजी गैस
इसके लिए अब आपको 1747.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे. पिछले महीने इसकी कीमत 1762 रुपये और मार्च में 1803 रुपये देने पड़ रहे थे. यानी पिछले दो महीने में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 55.5 रुपये और 14.50 रुपये कम किए गए हैं. गौरतलब है कि कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों और रेस्टोरेंट्स में किया जाता है. इसका सीधा फायदा अब आमलोगों को मिल सकता है और मैन्यू में कुछ कीमतों में कमी आ सकती है.
2-महंगा हुआ एटीएम के निकासी
दूसरा बदलाव एटीएम निकासी को लेकर किया गया है. एक मई से अब निश्चित समय सीमा के अलावा उससे ज्यादा बार एटीएम से ट्रांजेक्शन करने पर (वो चाहे वित्तीय हो या फिर गैर वित्तीय) आपको अब पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा. आरबीआई की तरफ से इस बारे में गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. कई बैकों ने इस बारे में संशोधित दरों की जानकारी पहले ही अपने कस्टर्मस को दे दी है.
अब होम बैंक की जगह किसी अन्य बैंक के एटीएम से एक लिमिट के बाद निकासी पर 19 रुपये देने होंगे, पहले 17 रुपये बैंक की तरफ से चार्ज किया जाता था. किसी दसरे बैंक के एटीएम से अपना बैलेंस चेक करने पर अब पहले जहां 6 रुपये लगते थे तो अब वो बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया गया है.
एचडीएफसी ने बताय है कि फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट से ज्यादा करने पर एक मई 2025 से उन्हें 21 रुपये के साथ ही टैक्स के एटीएम चार्ज को बढ़ाकर 23 रुपये प्लस टैक्स कर दिया गया है. जबकि पीएनबी और इंसंड बैंक एटीएम के पैसा निकालने पर 23 रुपये का चार्ज लगाया जाएगा.
3-अमूल ने बढ़ाई दूध की कीम
अमूल का दूध महंगा हो गया है. इसका सीधा असर हर परिवार को पड़ने जा रहा है. अमूल ने अफने मिल्क प्रोडक्स्ट में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा किया है, जो 1 मई यानी आज से लागू हो गया है. मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ाई है. इसके बाद दूध से बने जितने भी प्रोडक्ट्स हैं, वो सभी महंगे हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: आज क्यों बंद है शेयर बाजार, मई की शुरुआत में ही क्यों नहीं हो रहीं ट्रेडिंग, जानें खास वजह
[ad_2]
Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मात्र 895 रुपये में 11 महीने की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा, जानिए
[ad_1]
अगर आप भी बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं और चाहते हैं कि एक बार में लंबा आराम मिले, तो Jio ने आपके लिए गजब का प्लान पेश किया है. मात्र 895 रुपये में पूरे 11 महीने की टेंशन फ्री वैलिडिटी मिल रही है. Jio का ये नया ऑफर उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और जरूरी इंटरनेट इस्तेमाल के लिए करते हैं.
क्या है खास इस नए प्लान में?
Jio के इस बजट-फ्रेंडली प्लान में आपको मिल रही हैं ये सुविधाएं:
पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
हर 28 दिन पर मिलेंगे 50 SMS
हर 28 दिन पर मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा, यानी पूरे 11 महीने में कुल 24GB डेटा
हालांकि इस डेटा लिमिट के चलते ये प्लान ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए नहीं है, लेकिन जो लोग फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल्स, WhatsApp चैटिंग या बैंकिंग जैसे जरूरी कामों के लिए करते हैं, उनके लिए ये प्लान एकदम परफेक्ट है.
सबके लिए नहीं है ये प्लान
ध्यान देने वाली बात ये है कि Jio का ये प्लान सिर्फ Jio Phone और Jio Bharat Phone यूजर्स के लिए है. यानी अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आप इस प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे. Jio ने इस प्लान को खास तौर पर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है.
Airtel के लिए मुश्किलें बढ़ीं
जहां Jio यूजर्स इतने लंबे समय तक कम पैसों में बेफिक्र होकर अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ Airtel जैसी कंपनियों के पास ऐसा कोई सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला ऑप्शन फिलहाल नहीं है. इससे साफ है कि बजट-कंजस यूजर्स Jio की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं.
Jio का बढ़ता दायरा
Jio अब हर तरह के ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान्स ला रहा है फिर चाहे वो एंटरटेनमेंट लवर्स हों, इंटरनेट हैवी यूजर्स हों या सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन चलाने वाले। कंपनी की यही रणनीति उसे टेलीकॉम मार्केट में एक कदम आगे बनाए रखती है.
Airtel के प्लान के बारे में भी जान लीजिए
Airtel ने 999 रुपये में 12 महीने की वैधता वाला प्लान पेश किया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS हर महीने, और 2GB डेटा प्रति माह मिलेगा. हालांकि यह Jio के 895 रुपये वाले प्लान से थोड़ा महंगा है, लेकिन Airtel का नेटवर्क अच्छा माना जाता है.
Vi ₹901 प्लान- 11 महीने वैलिडिटी
Vi का 901 रुपये वाला प्लान 11 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति माह और 2GB डेटा प्रति माह मिलता है. हालांकि, Vi का नेटवर्क कुछ इलाकों में कमजोर हो सकता है.
BSNL ₹1,499 प्लान – 1 साल वैलिडिटी
BSNL का ₹1,499 प्लान 1 साल की वैधता देता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS हर महीने, और 2GB डेटा प्रति माह मिलता है. BSNL का नेटवर्क खासकर ग्रामीण इलाकों में अच्छा है.
[ad_2]
वैभव सूर्यवंशी पर विजेंदर सिंह ने कर दिया ऐसा ट्वीट, हुआ बवाल, कहा- ‘उम्र छोटी करके…’
[ad_1]
Vijender Singh controversial tweet on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. एक तो वो 35 बॉल पर शतक ठोक इतिहास रचने की वजह से चर्चा में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी उम्र को लेकर विवाद की वजह से वो खबरों में हैं. कई लोग उनपर उम्र कम बताने का आरोप लगा रहे हैं. अब इस विवाद पर पूर्व भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह के बयान से और बवाल मच गया है.
विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसने इस विवाद को और हवा दी. उन्होंने अपने पोस्ट में क्रिकेट में उम्र धोखाधड़ी का सवाल उठाया है.
विजेंदर सिंह ने क्या लिखा
ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक जीत चुके विजेंदर ने X पर लिखा,” भाई आजकल उम्र छोटी करके क्रिकेट में भी खेलने लगे?” उनके इस पोस्ट को वैभव सूर्यवंशी एज कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है.
उम्र को लेकर विवाद पर पिता का बयान
वैभव पर लगे एज फ्रॉड के आरोप पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब वैभव 8 साल के थे तब उनका ऑफिशियल बोन टेस्ट हुआ था. उन्होंने बताया कि यह टेस्ट बीसीसीआई द्वारा प्रमाणित है. यह टेस्ट युवा खिलाड़ियों के उम्र की जांच के लिए ही होता है.
वैभव ने रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट दोनों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया. इस किशोर ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा. यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज और आईपीएल में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक है. यह सूर्यवंशी का केवल तीसरा आईपीएल मैच था. 14 साल और 32 दिन की उम्र में, उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन की धमाकेदार पारी खेली और आईपीएल और टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उनका शतक, जिसमें सिर्फ 35 गेंदें लगीं, क्रिस गेल की 2013 की ऐतिहासिक पारी से सिर्फ पांच गेंद धीमा था.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
[ad_2]