टेस्ला के सीईओ पद से होगी एलन मस्क की छुट्टी, रिपोर्ट में दावा, चेयरमैन ने कर दिया साफ
[ad_1]
टेस्ला मोटर्स के चेयरमैन रॉबिन डेनहोम ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी एलन मस्क की जगह किसी नए सीईओ की तलाश कर रही है. डेनहोम ने इन खबरों को ‘बिलकुल झूठा’ और ‘गलत जानकारी’ बताया है.
दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मस्क ट्रंप प्रशासन से जुड़े कामों में व्यस्त थे, तब टेस्ला की बिक्री और मुनाफे में गिरावट आई. इसी वजह से बोर्ड ने मस्क के ऑप्शन पर विचार करना शुरू कर दिया और सीईओ पद के लिए रिक्रूटमेंट फर्मों से संपर्क किया.
बोर्ड को है मस्क पर पूरा भरोसा
हालांकि, रॉबिन डेनहोम ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साफ कहा कि टेस्ला बोर्ड ने कभी भी नए सीईओ की तलाश नहीं की और ना ही किसी भर्ती एजेंसी से संपर्क किया गया. उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह गलत है (और रिपोर्ट छपने से पहले मीडिया को यह जानकारी दी गई थी). एलन मस्क टेस्ला के सीईओ हैं और बोर्ड को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है.'
एलन मस्क ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘डब्ल्यूएसजे पत्रकारिता को बदनाम करता है.'
कंपनी की आमदनी में गिरावट
टेस्ला ने हाल ही में अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी की आमदनी और मुनाफा दोनों में गिरावट देखी गई. टेस्ला की कुल आय पिछले साल की तुलना में 9% गिरकर 19.34 अरब डॉलर रही, जबकि शुद्ध मुनाफा 71% घटकर 409 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया.
कंपनी ने इस गिरावट के पीछे अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में अपग्रेड को जिम्मेदार बताया है, ताकि नए मॉडल Y SUV को तैयार किया जा सके. मस्क ने कहा कि वह जल्द ही अपना ज़्यादातर समय फिर से टेस्ला को देंगे. इसके बाद कंपनी के शेयरों में फिर से तेजी आई.
फिलहाल टेस्ला ने इस साल की ग्रोथ को लेकर कोई अनुमान नहीं दिया है और कहा है कि दूसरी तिमाही में 2025 के आउटलुक पर विचार किया जाएगा.
[ad_2]
भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ा माहौल, युद्ध को लेकर अमेरिका-चीन की क्या है राय
[ad_1]
India Pakistan Nuclear War: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ तनाव अभी तक खत्म नहीं हो पाया है. भारत ने पाक के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह कई बार परमाणु बम की धमकी दे चुका है, लेकिन इस पर वैश्विक शक्तियां दोनों देशों से शांति ही चाहती हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की चर्चा चल रही है. इन दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार है. भारत ने अभी तक एक बार भी परमाणु हथियार को लेकर बयान नहीं दिया, लेकिन पाकिस्तान कई बार इसका जिक्र कर चुका है. भारत-पाक तनाव के बीच विश्व के तमाम देश शांति चाहते हैं. इस क्षेत्र में चीन काफी अहम है. वह भी चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध न हो और मसला बातचीत से सुलझ जाए.
भारत-पाक मसले पर क्या है अमेरिका की राय
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान से बातचीत की. उसने दोनों ही देशों को झगड़े को शांति से सुलझाने की अपील की. संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि बात युद्ध तक न पहुंचे. अमेरिका विश्व के शक्तिशाली देशों में टॉप पर है. एपी की खबर के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान से संपर्क करेंगे और अन्य देशों से भी स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.
भारत की परमाणु बम को लेकर क्या है नीति
भारत ने 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया था. जबकि पाकिस्तान ने 1988 में पहला परमाणु परीक्षण किया था. थिंकटैंक्स का मानना है कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथिया है. जबकि भारत के 172 परमाणु हथिया है, लेकिन भारत का परमाणु बम को एक खास नियम है. वह कभी भी पहले किसी भी देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा. भारत इसका आत्मरक्षा के लिए जरूर इस्तेमाल कर सकता है.
यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने अटैक के लिए कश्मीर में चुनी थीं 3 जगह, फिर पहलगाम की बैसरन घाटी में क्यों किया हमला, खुला राज
[ad_2]
IPL 2025 में रोबोट डॉग का नाम ‘चंपक’ रखने पर BCCI को मिला नोटिस, कोहली का नाम भी आया बीच में
[ad_1]
IPL 2025 में आपने ‘रोबोट डॉग’ को जरूर देखा होगा, जो इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. टॉस के दौरान भी ये रोबोट मैदान पर कप्तानों के साथ नजर आता है. इस रोबोट डॉग का नाम चंपक (Champak Robot Dog) रखा गया है. लेकिन इसके नाम की वजह से ही बीसीसीआई को हाई कोर्ट से नोटिस मिला है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.
आपको बता दें कि चंपक एक बच्चों की पत्रिका है, जिसे दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन करता है. इस प्रकाशन ने बीसीसीआई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. रोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर इसमें सवाल उठाया गया है.
रोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर BCCI को क्यों मिला नोटिस
आरोप लगाया गया है कि बीसीसीआई ने रोबोट डॉग को चंपक कहकर उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है. इस पर न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने दायर मुक़दमे पर नोटिस जारी किया है. इस पर अदालत में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.
दिल्ली प्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अमित गुप्ता के हवाले से बार एंड बेंच ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “इस एआई उपकरण का नाम चंपक रखा गया है. आईपीएल चल रहा है. उत्पाद को पहले पेश किया गया था, लेकिन इसका नाम 23 अप्रैल को प्रशंसकों की वोटिंग के आधार पर रखा गया था.”
गुप्ता ने कहा, “मेरी पत्रिका जानवरों के पात्रों के लिए जानी जाती है. चलिए हम उत्पाद को अलग मानते हैं, लेकिन इसका प्रयोग नुकसान पहुंचा रहा है. यह कमजोर कर रहा है.” गुप्ता ने तर्क दिया कि उत्पाद का विज्ञापन और विपणन वाणिज्यिक शोषण दिखाने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा, “IPL एक व्यावसायिक उद्यम है.”
बीच में क्यों आया विराट कोहली का नाम?
इस बीच विराट कोहली का नाम भी बीच में आया. ये इसलिए क्योंकि उनको ‘चीकू’ नाम से पुकारा जाता है, और चीकू एक पात्र का नाम भी है. न्यायालय ने कहा कि प्रकाशक कोहली के चीकू उपनाम का उपयोग करने के खिलाफ जाकर रॉयल्टी कमा सकता है. हालांकि, गुप्ता ने कहा कि क्रिकेटर कोई उत्पाद लॉन्च नहीं कर रहा है. अगर वह ऐसा करते है तो यह वाणिज्यिक शोषण होगा.
BCCI की ओर से पेश हुए अधिवक्ता जे साई दीपक ने कहा कि चंपक एक फूल का नाम है. लोग इसे टीवी सीरियल में एक पात्र से जोड़कर देख रहे हैं ना कि पत्रिका से. देखना होगा कि अगली तारीख में इसको लेकर क्या कुछ होता है.
[ad_2]
मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते की हुई मौत, जानें कितनी खास होती है ये वाली ब्रीड
[ad_1]
Ambani Family Dog Breed: देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर से एक भावुक करने वाली खबर सामने आई है. उनके बेहद प्यारे पालतू कुत्ते Happy की मौत हो गई है. 30 अप्रैल को हैप्पी ने आखिरी सांस ली. इसके बाद से पूरी अंबानी फैमिली दुखी है.
ये डॉग गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड (Golden Retriever Breed Dog) का था, जो अपनी समझदारी, वफादारी और फ्रैंडली नेचर के लिए जाना जाता है. अंबानी फैमिली के लिए ये सिर्फ एक पेट नहीं था, बल्कि फैमिली का हिस्सा था. आइए जानते हैं इस ब्रीड के डॉग कितने खास होते हैं.
यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक
गोल्डन रिट्रीवर, कुत्तों की दुनिया का जेंटलमैन
गोल्डन रिट्रीवर एक ऐसी डॉग ब्रीड है, जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है. ये दिखने में जितना क्यूट होते हैं, उतना ही समझदार और शांत मिजाज के भी होते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबके साथ आसानी और जल्दी से घुल-मिल जाते है
गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड डॉग की खासियत
इंटेलिजेंस- गोल्डन रिट्रीवर्स दुनिया के सबसे समझदार डॉग्स में गिने जाते हैं. इन्हें ट्रेन करना आसान होता है.
वफादारी- ये अपने मालिक के बेहद वफादार होते हैं. किसी भी खतरे को भांपकर तुरंत रिएक्ट करते हैं.
फैमिली फ्रेंडली- छोटे बच्चों के साथ भी ये बेहद प्यार से पेश आते हैं. इनकी नेचर बहुत नरम यानी सॉफ्ट वाली होती है.
थेरेपी डॉग- इन्हें अक्सर अस्पतालों और थेरेपी सेंटर में पेशेंट्स के साथ रखा जाता है, क्योंकि ये पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं.
अंबानी हाउस में पेट्स को मिलता है VIP ट्रीटमेंट
अंबानी परिवार (Ambani Family) में पेट्स को हमेशा एक स्पेशल जगह मिली है. उनके लिए अलग से स्टाफ होते हैं, स्पेशल डाइट प्लान, मेडिकल केयर और लग्जरी फैसिलिटीज होती हैं. गोल्डन रिट्रीवर हैप्पी की मौत की खबर से पूरी अंबानी फैमिली भावुक है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के साथ श्रद्धांजलि दी है. अंबानी फैमिली के इस नुकसान को लेकर यूजर्स दुख जता रहे हैं.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
‘मेरे सामने वाली खिड़की’ गाने पर शख्स ने बेटी के साथ बनाई रील, वायरल हो गया वीडियो
[ad_1]
Man Dances With His Daughter Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इन वीडियो में कई बार लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए दिखाई दे जाते हैं. कई बार आपको कपल डांस करते हुए दिख जाते हैं. तो कई बार कुछ ऐसे लोग डांस करते हुए दिख जाते हैं.
जो आप सोचते भी नहीं है. बेटी और पिता का रिश्ता काफी प्यारा होता है. सोशल मीडिया पर पिता बेटी के प्यार भरे वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटी का वीडियो का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पिता और बेटी दोनों डांस कर रहे हैं. लोगों को खूब पसंद आ रहा है यह वीडियो.
बेटी और पिता ने किया शानदार डांस
आपने सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो देखे होते हैं. जिनमें बहुत से वीडियो डांस होते हैं. कई लोग तरह-तरह का डांस भी करते हुए दिखाई दे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक पिता और बेटी साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा…’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
जिसमें दोनों साल 1968 में आई पड़ोसन फिल्म के किशोर कुमार के गाए मशहूर गाने ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लड़की जैसे डांस करती है वैसे ही उसके पिता भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके फेशियल एक्सप्रेशन उनकी बेटी से भी ज्यादा अच्छे नजर आ रहे हैं. लोग बेटी से ज्यादा पिता की तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लड़के ने लगाई जुगाड़स AI को बनाया बड़ा भाई, कन्नड़ में बात करके काम करवाया ऑटो वाले से किराया
पिता की तारीफ कर रहे हैं लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ridima.singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा चुका हैं. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए “माफ करना लड़की, तुम अच्छी हो लेकिन अंकल ने शो चुरा लिया!’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘यार तुम्हारे पापा बहुत अच्छे हैं, माफ़ करना मैं तुम्हें वीडियो में नहीं देख पाया.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है’ जिस तरह का पिता होना चाहिए आप भाग्यशाली हैं.’
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani Pet Dog: मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते Happy की मौत पर वायरल हो रहे ये इमोशनल पोस्ट, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
पीएम मोदी ने किया WAVES समिट का उद्घाटन, कहा- ‘भारत के कोने-कोने में है टैलेंट’
[ad_1]
WAVES Summit 2025 Live: मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में चार दिन का समिट होने जा रही है. ये वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट वेव्स 2025 है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है.  कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज टैगलाइन के साथ चार दिन के इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है.
रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का लाभ उठाकर एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, वेव्स में फिल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी-एक्सआर, प्रसारण और उभरती तकनीक को एकीकृत किया जाएगा. जिससे यह भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का एक व्यापक प्रदर्शन बन जाएगा.
क्या है लक्ष्य
वेव्स का लक्ष्य 2029 तक 50 बिलियन डॉलर का बाजार खोलना है, जिससे ग्लोबल एंटरनेटमेंट इकोनॉमी में भारत की उपस्थिति का विस्तार होगा.वेव्स 2025 में, भारत पहली बार ग्लोबल मीडिया डायलॉग (जीएमडी) की मेजबानी भी करेगा, जिसमें 25 देशों के मंत्री भाग लेंगे, जो ग्लोबल मीडिया और मनोरंजन लैंडस्केप के साथ देश के जुड़ाव में एक मील का पत्थर साबित होगा. शिखर सम्मेलन में वेव्स बाज़ार भी शामिल होगा, जो 6,100 से ज़्यादा खरीदारों, 5,200 विक्रेताओं और 2,100 परियोजनाओं वाला एक वैश्विक ई-मार्केटप्लेस है. इसका उद्देश्य स्थानीय और वैश्विक स्तर पर खरीदारों और विक्रेताओं को एक साथ लाना है, ताकि व्यापक नेटवर्किंग और व्यावसायिक अवसर सुनिश्चित किए जा सकें.
प्रधानमंत्री क्रिएटोस्फियर का दौरा करेंगे और करीब एक साल पहले शुरू की गई 32 क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों में से चुने गए क्रिएटर्स से बातचीत करेंगे, जिसके लिए एक लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे. वे भारत मंडप का भी दौरा करेंगे. वेव्स 2025 में 90 से ज़्यादा देशों के लोग हिस्सा लेंगे, जिसमें 10,000 से ज़्यादा प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर, 300 से ज़्यादा कंपनियां और 350 से ज़्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे. इस शिखर सम्मेलन में 42 पूर्ण सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास होंगे, जो प्रसारण, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फ़िल्म और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे.
बॉलीवुड सेलेब्स होंगे शामिल
इस समिट में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिस होने के लिए मुंबई के वर्ल्ड जियो सेंट पहुंच गए हैं. शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार समेत कई कलाकार पहुंच गए हैं.
[ad_2]
इन हैक्स से बिना एकस्ट्रा खर्च किए दोगुनी हो सकती है आपके इंटरनेट की स्पीड
[ad_1]
आपने कभी सोचा है कि अगर आपके पास 1Gbps का Wi-Fi प्लान है, तो आपके इंटरनेट स्पीड महज 200-300 Mbps ही क्यों मिल रही है. अगर हां, तो ये समस्या केवल आपकी ही नहीं है बल्कि देश के 90% से ज्यादा लोग अपने Wi-Fi नेटवर्क को सही तरीके से सेट नहीं करते और स्पीड की शिकायत करते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आसान लेकिन बेहद पावरफुल हैक बताएंगे जिससे आपके Wi-Fi की स्पीड हो दोगुनी हो सकती है.
1. राउटर को घर के ‘सेंटर पॉइंट’ पर रखें
जी हां! अगर आपने Wi-Fi राउटर को किसी कोने में रख छोड़ा है, तो तुरंत उसे घर के मोस्ट कॉमन सेंटर एरिया में शिफ्ट करें. ज्यादातर लोग राउटर को पावर सॉकेट के पास कोने में रखते हैं जिससे सिग्नल दीवारों और फर्नीचर से टकराकर कमजोर हो जाते हैं. लेकिन जब आप राउटर को घर के बीच वाले हिस्से (जैसे ड्रॉइंग रूम या हॉल के सेंटर) में रखते हैं, तो नेटवर्क चारों दिशाओं में बराबर फैलता है.
2. सिंगल बैंड नहीं, ड्यूल बैंड राउटर खरीदें
Wi-Fi राउटर दो बैंड्स पर काम करता है, 2.4 GHz (ज्यादा रेंज, कम स्पीड) और 5 GHz (कम रेंज, जबरदस्त स्पीड). इन दोनों के अलावा एक ड्यूल बैंड राउटर भी होता है जिसमें आप जरूरत के हिसाब से हाई-स्पीड 5GHz नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं.
3. Mesh Technology से बढ़ाएं कवरेज
ऐसे में अगर आपका घर बड़ा है तो सिर्फ राउटर से काम नहीं चलेगा. Mesh Wi-Fi Extender लगाएं, जिससे पूरे घर में बराबर स्पीड मिलेगी चाहे आप छत पर हों या बेसमेंट में.
4. राउटर को करें समय-समय पर रीस्टार्ट और क्लीन
इसके अलावा आरको हर 3-4 दिन में राउटर को 5-10 मिनट के लिए बंद करना चाहिए. साथ ही धूल-मिट्टी से बचाने के लिए उसे साफ रखें, नहीं तो नेटवर्क की परफॉर्मेंस गिर सकती है.
5. WPS और WAN पोर्ट का सही इस्तेमाल करें
राउटर के पीछे लगे WPS बटन से आप बिना पासवर्ड किसी गेस्ट डिवाइस को जोड़ सकते हैं, जबकि ब्लू कलर वाला WAN पोर्ट ही इंटरनेट का मुख्य दरवाजा होता है, इसे छेड़ें नहीं जब तक ज़रूरत न हो.
[ad_2]
मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते Happy की मौत पर वायरल हो रहे ये इमोशनल पोस्ट
[ad_1]
Mukesh Ambani Pet Dog: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में तमाम सितारों ने जमकर लाइम लाइट लूटी. हर तरफ सिर्फ सितारे ही सितारे थे, फिर चाहे वो बॉलीवुड के तीन खान हों या पिर हॉलीवुड सेलेब्स… हर किसी ने इस ग्रैंड फंक्शन में अपना जलवा बिखेरा. हालांकि इस शादी में एक कुत्ते ने भी जमकर कैमरों का अटेंशन अपनी तरफ खींचा, ये कुत्ता मुकेश अंबानी का पालतू कुत्ता हैप्पी था. हैप्पी को इस शादी के दौरान अंबानी परिवार के साथ कई बार खेलते हुए देखा गया. अब अंबानी के इस पालतू कुत्ते की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.
हैप्पी के वीडियो हो रहे शेयर
अंबानी परिवार के नाम से चल रहे कई सोशल मीडिया हैंडल्स से ये फोटो और पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.  @ambani_update नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया गया है और बताया गया है कि हैप्पी अब हमारे बीच नहीं रहा. एक दूसरी पोस्ट में लिखा गया कि डियर हैप्पी तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगे. जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर अंबानी परिवार के ग्रैंड फंक्शन यानी अनंत अंबानी की शादी के हैं. इस फंक्शन के लिए हैप्पी की अलग से प्यारी सी ड्रेस भी तैयार की गई थी.
अंबानी परिवार का था खास लगाव
सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी बताया जा रहा है कि इस पालतू कुत्ते का अंबानी परिवार से काफी ज्यादा जुड़ाव था, इसे पूरा परिवार पसंद करता था और इसके साथ खेलता था. ये गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड का कुत्ता था. बताया जा रहा है कि इसकी उम्र हो गई थी, जिसके चलते हैप्पी की मौत हो गई.
यूजर्स ने भी जताया दुख
इस पोस्ट को लेकर यूजर्स भी लगातार दुख जता रहे हैं. कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि हैप्पी की उम्र कितनी थी और उसकी मौत कैसे हुई. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपना दर्द बयां कर रहे हैं. उनका कहना है कि अपनी किसी प्यारी चीज को खोना काफी दुख वाली बात है. सभी हैप्पी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – क्लाइंट को गलती से बोल दिया I love You, फिर उसका जवाब हो गया वायरल
खुशखबरी: अप्रैल में बिना अप्रैजल बढ़कर आई सैलरी, क्या है ये जादू?
[ad_1]
अप्रैल के महीने से नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है. वेतनभोगियों के अप्रैल महीना की सैलरी भी अब उनके एकाउंट में आ चुकी है. लेकिन कई लोग इस बात से जरूर हैरान होंगे कि आखिर बिना अप्रैजल के ही कैसे उनके एकाउंट में बढ़ा हुआ पैसा आ गया है.  क्योंकि अभी ऑफिस में अप्रैल का प्रोसेस पूरा होने में वक्त लगेगा. ऐसे में सरकारी नौकरी करने वाले हों या फिर प्राइवेट कर्मचारी, सभी के एकाउंट में इस बढ़े हुए पैसे का क्या राज है?
उदाहरण के तौर पर मोहन को ही देखिए, वे अप्रैल के महीने में आए वेतन के बढ़े पैसे से काफी उत्साहित हैं. इसकी वजह ये है कि कंपनी की तरफ से इनकम टैक्स डिक्लेशन देने के बावजूद मोहन के एकाउंट में सैलरी कटकर ही आती थी. इसके बाद मोहन सीए से रिटर्न फाइल कराते थे और उसके बाद उन्हें उसकी कुछ हिस्सा वापस मिल पाता था.
बिना अप्रैजल आया बढ़ा पैसा
ये दरअसल, इनकम टैक्स में वित्त वर्ष 2025-26 में दी गई छूट की वजह से ऐसा है. जिसके बाद अब 12 लाख 75 हजार तक की सैलरी पर न किसी तरह का कोई टैक्स लगेगा और न ही कटा हुआ वेतन मिलेगा.
ऐसे में मोहन की सीटीसी 12 लाख 50 हजार  रुपये हैं और उन्हें अब ये उम्मीद है कि अप्रैल के महीने से न ही किसी तरह का कोई निवेश दिखाना पड़ेगा और न ही टैक्स बचाने के लिए पहले की तरह झंझट करना होगा, जैसे मकान किराए का स्लिप, बच्चों के स्कूल फीस और अन्य तरह के खर्च, जो वेतन कटने से पहले ऑफिस को देना पड़ता था.
सरकार की तरफ से अब 12 लाख रुपये तक की छूट दी गई है. इसके अलावा 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन है. ऐसे में अब जिन लोगों की सालाना आया 12 लाख 75 हजार रुपये तक है, उनका पैसा नहीं कटेगा.
क्या है सीटीसी
एक अप्रैल से टैक्स को लेकर कई नियम बदल गए हैं. इसके बाद न्यू टैक्स रिजीम में जो भी स्टैंडर्ड डिडक्शन, टैक्स स्लैब और अन्य तरह के बदलाव किए गए थे वो नए वित्त वर्ष के शुरू होते ही यानी 1 अप्रैल से शुरू हो गया है. ऐसे में इस हिसाब से मोहन जैसे जो भी अन्य लोग अगर नए टैक्स रिजीम को चुनते हैं तो इन से उन्हें कम से कम 5150 से लेकर 9,150 रुपये तक की इनहैंड सैलरी बढ़कर मिली होगी.
अब आइये समझते हैं कि आखिर सीटीसी क्या होता है? CTC  का मतलब है कंपनी टू कॉस्ट यानी जो पैसे कंपनी एक साल में अपने कर्मचारियों के ऊपर खर्च करती है वो सीटीसी कहलाता है. इसमें बेसिक सैलरी से लेकर एचआरए और अन्य एलाउंसेज शामिल होती हैं. इसमें वो पैसे भी शामिल होते हैं जो कंपनी की तरफ से पीएफ या फिर ईपीएफ के तौर पर जमा कराया जाता है. यानी ऐसे समझे कि सीटीसी से कर्मचारियों का वजन माना जाता है जबकि इनहैंड सैलरी वो हुई जो महीने के आखिर में आपके एकाउंट में आती है.
[ad_2]