इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, DDA में JE सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

[ad_1]

अगर आप इंजीनियरिंग कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने जूनियर इंजीनियर (JE) सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए की जा रही हैं. भर्ती के तहत 1383 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. यानी अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो इस भर्ती में शामिल होने का सुनहरा मौका है.

उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – इसमें सामान्य ज्ञान, तकनीकी विषय और रीजनिंग आदि से सवाल पूछे जाएंगे.
स्किल टेस्ट – जिस पद के अनुसार जरूरी हो.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी?
DDA की यह भर्ती पे लेवल 6 के तहत की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसके साथ-साथ उन्हें DA (महंगाई भत्ता), HRA (हाउस रेंट अलाउंस), TA (यात्रा भत्ता) जैसे अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे.

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं.
  2. वेबसाइट पर दिख रहे “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें.
  3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें.
  4. अब आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी जानकारियां और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  6. आखिर में फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रख लें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एलन मस्क ने छोड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साथ! लिखा- ‘मेरा टाइम खत्म’

[ad_1]

Elon Musk News: टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनका अमेरिकी सरकार में विशेष सरकारी कर्मचारी (SGE) के रूप में 130-दिन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व Twitter) पर लिखा कि मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सरकारी खर्च को कम करने के दिए गए मौके के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा.

Department of Government Efficiency (DOGE) एक प्रशासनिक इनोवेशन था, जिसमें मस्क को सरकारी खर्चों में कटौती और दक्षता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी. इस अभियान के माध्यम से अनावश्यक सरकारी खर्च की पहचान की गई. विदेशी सहायता और सार्वजनिक प्रसारण पर खर्च कम करने के सुझाव दिए गए. NPR, PBS और विदेशी सहायता कार्यक्रमों में $9.4 बिलियन की कटौती का प्रस्ताव रखा गया. यह कदम सरकारी सुधार और फालतू खर्च खत्म करने की दिशा में उठाया गया था.

एलन मस्क का बड़ा बयान

एलन मस्क का हटना ऐसे समय पर हुआ है, जब उन्होंने ट्रंप के बिग एंड व्यूटिफूल बिल की आलोचना की है. बता दें कि बिग ब्यूटिफूल बिल में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्च में भारी वृद्धि और आव्रजन नियंत्रण उपाय से जुड़े खर्च शामिल है. इसको लेकर मस्क ने कहा कि यह बिल DOGE के काम को कमजोर करता है. इससे घाटा बढ़ सकता है. इस पर ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा था कि मैं इसके कुछ हिस्सों से खुश नहीं हूं, लेकिन हम देखेंगे कि आगे क्या होता है. 
 
कांग्रेस और सीनेट में भी बंटी राय

मस्क के इस बयान को कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी समर्थन दिया सीनेटर रॉन जॉनसन (विस्कॉन्सिन) ने कहा कि मैं एलन के हतोत्साहित होने से सहानुभूति रखता हूं. हालांकि, राष्ट्रपति पर दबाव डालना किसी भी तरह से असर नहीं करता है. हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि वे चाहते हैं कि सीनेट में बिल में कम से कम बदलाव हों, ताकि संतुलन बना रहे. हालांकि, बिल को लेकर अगर स्टेज में सीनेट बिल में बदलाव करेगी, जिसके बाद इसे फिर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोटिंग के लिए लाया जाएगा.

मस्क का निजी क्षेत्र में लौटना और राजनीतिक खर्च में कटौती

सरकारी पद से हटते हुए एलन मस्क ने कहा अब मैं पूरी तरह से टेस्ला और स्पेसएक्स को समर्पित हूं. मैं अपने राजनीतिक खर्च को भी कम करूंगा, क्योंकि मेरा मानना है कि मैंने अपना योगदान दे दिया है. उनका यह बयान स्पष्ट करता है कि वे राजनीति से पीछे हटकर अपनी कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.



[ad_2]

ट्रेन खड़ी रही, पटरी पर फर्राटा भरते हुए निकल गई जेसीबी एक्सप्रेस…वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

[ad_1]

Trending Video: सोचिए, आप रेलवे स्टेशन के पास खड़े हैं, एक ट्रेन सामने की पटरी पर रुकी हुई है और तभी बाजू वाली पटरी पर कोई इंजन नहीं, कोई डब्बा नहीं, बल्कि सीना तानकर एक जेसीबी मशीन धड़धड़ाते हुए आपकी आंखों के सामने से गुजर जाती है और वो भी यूं, जैसे कोई लोकल ट्रेन ही हो. यही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

जब पटरी पर दौड़ी जेसीबी

वीडियो में दिख रहा है कि जेसीबी मशीन पूरी रफ्तार में रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है. हैरानी की बात तो ये है कि इस जेसीबी पर सवारी भी लदी हुई है. लोग मजे से पीछे बैठे हैं, जैसे ये कोई पटरियों वाली टूरिस्ट ट्रेन हो. जेसीबी के पहियों पर भी खास कोई बदलाव नहीं दिख रहा, यानी न कोई रेल जैसे पहिए लगाए गए, न कोई स्टेबलाइजिंग सिस्टम,  फिर भी मशीन बिना डगमगाए तेजी से पटरी पर सरक रही है.

इसे देख कर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं और हर कोई यही पूछ रहा है… “भाई ये किसने सोचा और चलाया?” वीडियो में देखा जा सकता है कि जेसीबी मशीन पर कई सारे लोग हैं जो कहीं भी बैठे हुए हैं. हो सकता है कि ये रेलवे मेंटेनेंस का ही एक हिस्सा हो.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने किए तरह तरह के सवाल

इस ‘देसी जुगाड़’ वीडियो को देख कर कोई इसे “भारतीय रेलवे का भविष्य” बता रहा है तो कोई कह रहा है “इसे कहते हैं इनोवेशन”! कुछ लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि अब ट्रेन लेट हो तो चिंता की बात नहीं, अगली जेसीबी पकड़ लो. क्या ये किसी इमरजेंसी का हिस्सा था, या फिर सिर्फ वायरल वीडियो बनाने के लिए किया गया करतब? यूजर्स तरह तरह के सवाल भी इस पर करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को @RealTofanOjha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर पैरेंट्स को ध्यान में रखनी चाहिए ये जरूरी बातें, यहां जानें कैसे रखें नज़र

[ad_1]

बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स सही तरीके से सेट करें. उनकी पोस्ट, फोटो और लोकेशन जैसी जानकारी केवल उन लोगों तक पहुंचे जो विश्वसनीय हों. इससे उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य खतरों से बचाने में मदद मिलती है.

बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स सही तरीके से सेट करें. उनकी पोस्ट, फोटो और लोकेशन जैसी जानकारी केवल उन लोगों तक पहुंचे जो विश्वसनीय हों. इससे उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य खतरों से बचाने में मदद मिलती है.

आपको यह जानना जरूरी है कि बच्चा सोशल मीडिया पर क्या देख रहा है किनसे बातचीत कर रहा है. यह निगरानी सख्ती के बजाय समझदारी और संवाद के जरिए होनी चाहिए, ताकि बच्चा खुलकर अपनी बातें शेयर कर सके. डर नहीं, भरोसा ज़रूरी है.

आपको यह जानना जरूरी है कि बच्चा सोशल मीडिया पर क्या देख रहा है किनसे बातचीत कर रहा है. यह निगरानी सख्ती के बजाय समझदारी और संवाद के जरिए होनी चाहिए, ताकि बच्चा खुलकर अपनी बातें शेयर कर सके. डर नहीं, भरोसा ज़रूरी है.

बच्चों को घंटों तक मोबाइल या सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करने दें. एक निश्चित समय निर्धारित करें जैसे दिन में एक घंटा—और बाकी समय पढ़ाई, खेल या परिवार के साथ बिताने के लिए प्रेरित करें. इससे उनका डिजिटल और रियल लाइफ में संतुलन बना रहेगा.

बच्चों को घंटों तक मोबाइल या सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करने दें. एक निश्चित समय निर्धारित करें जैसे दिन में एक घंटा—और बाकी समय पढ़ाई, खेल या परिवार के साथ बिताने के लिए प्रेरित करें. इससे उनका डिजिटल और रियल लाइफ में संतुलन बना रहेगा.

बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, और झूठी खबरों के खतरे के बारे में जागरूक करें. उन्हें समझाएं कि किसी अजनबी से निजी जानकारी साझा करना सुरक्षित नहीं है. उन्हें बताएं कि किसी भी स्थिति में सतर्कता रखना क्यों जरूरी है.

बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, और झूठी खबरों के खतरे के बारे में जागरूक करें. उन्हें समझाएं कि किसी अजनबी से निजी जानकारी साझा करना सुरक्षित नहीं है. उन्हें बताएं कि किसी भी स्थिति में सतर्कता रखना क्यों जरूरी है.

बच्चों के लिए एक ऐसा रूटीन बनाएं जिसमें पढ़ाई, डिजिटल एक्टिविटी और आराम तीनों के लिए पर्याप्त समय हो. इस संतुलित टाइम टेबल से बच्चे समय का महत्व सीखेंगे और सोशल मीडिया का सीमित व सही उपयोग करना जानेंगे.

बच्चों के लिए एक ऐसा रूटीन बनाएं जिसमें पढ़ाई, डिजिटल एक्टिविटी और आराम तीनों के लिए पर्याप्त समय हो. इस संतुलित टाइम टेबल से बच्चे समय का महत्व सीखेंगे और सोशल मीडिया का सीमित व सही उपयोग करना जानेंगे.

Published at : 28 May 2025 10:47 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

कुंभ जून मासिक राशिफल, पुराना कर्ज चुकाने के लिए धन की व्यवस्था करें, नहीं तो होगी परेशानी

[ad_1]

Aquarius June Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जून (June 2025) का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Makar Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है. जून महीने की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से हो सकती है. यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी. यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे. माह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. ऐसे में आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे. इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे.

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी कामयाब हो जाएंगे. कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए थे उन्हें माह की शुरुआत में कहीं से अच्छा आफर आ सकता है जिसे उन्हें हाथ से नहीं जाना देना चाहिए अन्यथा ऐसे अवसर को पाने के लिए उन्हें बाद में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

माह के दूसरे सप्ताह में आपके सामने अचानक से कुछ घरेलू समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है. इस माह आपको किसी से कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करने में आपको बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़े.

माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. इस दौरान स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमी दूर हो जाएगी और आप अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंग.इस दौरान कारोबार में धन की आवक बनी रहेगी और संचित धन में वृद्धि होगी. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी.

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं.

Vastu Tips: घर में धन लाभ के लिए कितने मोर पंख रखने चाहिए ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

ऋतिक रोशन की पैन इंडिया फिल्म में एंट्री, केजीएफ-कांतारा मेकर्स संग करेंगे काम

[ad_1]

Hrithik Roshan Hombale Films: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.

इस बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को सरप्राइज दिया है. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है, जहां वो फिल्म मेकर्स के साथ काम करेंगे. 



होम्बले फिल्म के साथ हाथ मिलाएंगे ऋतिक रोशन?
दरअसल केजीएफ (KGF), कांतारा (Kantara) और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने ऋतिक के साथ एक मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है, इसकी जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर के दी है.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- ‘वे उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं, उन्होंने दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है और हम देखते हैं कि वह वास्तव में क्या हैं. हम सालों की मेहनत से बने इस कोलेबोरेशन के लिए होम्बले परिवार में ऋतिक रोशन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं. धैर्य, भव्यता और गौरव की एक कहानी सामने आने वाली है, द बिंग बैंग की शुरुआत.’


ऋतिक प्रोजेक्ट के लिए है एक्साइटमेंट 
ऋतिक ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है. उन्होंने कहा- ‘होम्बले पिछले कुछ सालों से बेहतरीन कहानियां पेश कर रहा है. मैं उनके साथ कोलेब करने और अपने फैंस को खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए एक्साइटेड हूं. हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को रियल बनाने के लिए तैयार हैं.’

ऋतिक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ 

ऋतिक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन वाली ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मेन रोल में हैं. यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.

 



[ad_2]

P अक्षर नाम वालों के लिए कौन से देवता की पूजा है सबसे शुभ? जानिए करियर में सफलता के आसान उपाय

[ad_1]

P Letter Name Personality: क्या आपका नाम P अक्षर से शुरू होता है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके करियर और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन दिशा पर गहरा असर डालता है. विशेष रूप से ‘P’ लेटर से नाम वाले लोग मेहनती, लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध और करियर में ऊंचाइयों को छूने की चाह रखने वाले होते हैं. लेकिन कभी-कभी तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती. ऐसे में सही देवता की पूजा और कुछ ज्योतिषीय उपाय आश्चर्यजनक परिणाम दे सकते हैं.

किस देवता की पूजा है शुभ?
P अक्षर का संबंध कन्या राशि से माना जाता है, जिसके स्वामी हैं बुद्ध ग्रह. बुद्ध ग्रह से जुड़ी समस्याओं के समाधान और करियर में सफलता के लिए भगवान गणेश की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है.

क्यों करें भगवान गणेश की पूजा?
गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, वे हर रुकावट को दूर करते हैं. इनकी पूजा से बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता और सफलता में वृद्धि होती है. करियर, शिक्षा और व्यवसाय में आ रही बाधाओं को खत्म करने में मदद मिलती है.

P नाम वालों के लिए करियर में सफलता के 5 आसान उपाय

  1. हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा (हरी घास) और लड्डू चढ़ाएं.
  2. रोज़ाना या बुधवार को “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें.
  3. सप्ताह में कम से कम एक बार गाय को हरा चारा खिलाएं.
  4. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.
  5. अपने ऑफिस डेस्क या स्टडी टेबल पर गणेश जी की प्रतिमा रखें.

कैसे होते हैं P अक्षर नाम वाले लोग?

  • ये लोग अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर और फोकस्ड होते हैं.
  • बार-बार असफल होने पर भी हार नहीं मानते.
  • स्वयं को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश करते हैं.
  • लेकिन कई बार ये लोग अत्यधिक सोच में पड़ जाते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है.

[ad_2]

ऋषभ पंत पर फूटा अश्विन का गुस्सा, दिग्वेश राठी के जितेश शर्मा को स्टंप आउट करने पर कही ये बात

[ad_1]

Ravichandran Ashwin On Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. लेकिन इस मैच के 17वें ओवर में जो कुछ हुआ, उसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है. लखनऊ के लिए 17वां ओवर डालने आए दिग्वेश राठी ने गेंद फेंकने से पहले आरसीबी के कप्तान को स्टंप आउट कर दिया था. लेकिन लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने दिग्वेश राठी की अपील को वापस ले लिया.

अश्विन को आया ऋषभ पंत पर गुस्सा

अश्विन ने कहा कि हो सकता है कि ‘ये दिग्वेश राठी का आखिरी मैच हो, क्योंकि जब आप किसी बॉलर को इतना डरा देंगे ऐसा करने में, तो वो कैसे खेल पाएगा. लेकिन मुझे नहीं लगता कि बॉलर की किसी को कोई चिंता है’. अश्विन ने अपने इस स्टेटमेंट से पंत के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए.

अश्विन ने अपना किस्सा शेयर करते हुए भी कहा कि जब मेरा और जॉस बटलर के बीच जब ये हुआ था. उसके अगले साल मैं दिल्ली की टीम में पहुंच गया. वहां मुझे रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि हम किसी भी खिलाड़ी को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट नहीं करेंगे और इस बात को सभी लोग फॉलो करेंगे. मैनें कहा- हां ठीक है, पहले ही बोल दिया तो सही हुआ.

क्या है पूरा मामला?

दिग्वेश राठी ने लखनऊ के लिए 17वां ओवर डाला, तब मयंक अग्रवाल स्ट्राइक पर था, वहीं जितेश शर्मा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर था. दिग्वेश राठी ने गेंद फेंकने से पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जितेश शर्मा को क्रीज से बाहर निकलते ही रन आउट कर दिया. दिग्वेश राठी ने अपील की, लेकिन ऋषभ पंत ने अपने गेंदबाज की अपील को वापस ले लिया, जिसके बाद जितेश शर्मा ने पंत को गले लगा लिया. वहीं अश्विन का कहना है कि पंत ने दिग्वेश राठी को सपोर्ट करने की बजाय करोड़ों लोगों के सामने अपने ही गेंदबाज के डिसीजन को गलत ठहरा दिया. अश्विन का मानना है कि कप्तान को अपने बॉलर को सपोर्ट करना चाहिए.

यह भी पढ़ें

IPL 2025 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए दिन, तारीख, वेन्यू और टाइमिंग समेत फुल डिटेल्स

[ad_2]

Hero Fincorp के आईपीओ को सेबी से मिली मंजूरी, 3668 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान

[ad_1]

Hero Fincorp IPO: टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट हीरो फिनकॉर्प शेयर मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है. कंपनी 3,668 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी भी मिल गई है. 

22 मई को IPO के लिए सेबी ने दिखाई हरी झंडी

सेबी द्वारा जारी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, हीरो फिनकॉर्प आईपीओ में 2,100 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1,568 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. हीरो फिनकॉर्प के इस प्रस्तावित आईपीओ में AHVF II होल्डिंग्स सिंगापुर, एपिस ग्रोथ II (हिबिस्कस), लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और ओटर लिमिटेड जैसे कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स ओएफएस विंडो के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हीरो फिनकॉर्प ने अगस्त 2024 में सेबी के पास IPO के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे. 22 मई, 2025 को सेबी ने इसके लिए औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी. 

इस काम में होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना कैपिटल बढ़ाने में करेगी ताकि लोन के कारोबार का विस्तार हो सके, पूंजीगत आवश्यकताएं पूरी हो सके. हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो देश में रिटेल, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइज (MSME) सेक्टर को लोन और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती है.

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी के इक्विटी शेयर की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है. 

हीरो फिनकॉर्प के अभी इतने हैं कस्टमर्स 

कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 51,821 करोड़ रुपये का है. इनमें से रिटेल सेगमेंट का कंट्रीब्यूशन 65 परसेंट है और MSME लोन वर्टिकल का कंट्रीब्यूशन लगभग 21 परसेंट है. हीरो फिनकॉर्प की स्थापना 1991 में हुई थी, तब से इसके कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 1.18 करोड़ तक पहुंच गई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

चीन पस्त और भारत मस्त: दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट में मची उथल-पुथल, घाटे में जा रहीं कंपनियां

[ad_2]

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में ट्रंप के टैरिफ का रोल? अमेरिका के टॉप अधिकारी का दावा

[ad_1]

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर अमेरिका के दावों को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खारिज कर दिया. इस बीच यूएस के एक कोर्ट में ट्रंप प्रशासन ने दावा किया कि अमेरिका राष्ट्रपति ने ही टैरिफ के जरिए चीन को बातचीत करने के लिए और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लिए तैयार किया.

सीजफायर को लेकर ट्रंप प्रशासन का बयान

अमेरिकी वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के अधिकारी ने दावा किया कि हॉवर्ड लुटनिक अगर कोर्ट ने सरकार की टैरिफ लगाने की शक्तियों को कम करेगी तो भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर टूट जाएगा. उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति को दावों को दोहराते हुए कहा कि यह सीजफायर केवल राष्ट्रपति ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद ही हो पाया है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सामने यह पेशकश की गई थी कि अगर वे सीजफायर करेंगे तो अमेरिका दोनों देशों के साथ ट्रेड करेगा.

खुद को क्रेडिट दे चुके हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट खुद को दे चुके हैं. भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट कहा है कि सीजफायर के लिए भारत और पाकिस्तान के सैन्य कमांडर्स के बीच सीधा संपर्क हुआ था. उन्होंने इसमें अमेरिका के किसी भी हस्तक्षेप को नकार दिया है.

अमेरिका में छोटा व्यवसाय करने वाले कुछ व्यापारियों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि टैरिफ के कारण वैश्विक व्यापार पर प्रभाव पड़ सकता है. इसी मामले की सुनवाई के दौरान ट्रंप प्रशासन ने सीजफायर को लेकर यह दावा किया है.

टैरिफ को लेकर ट्रंप प्रशासन ने क्या कहा?

लुटनिक ने कोर्ट में कहा, “टैरिफ की शक्तियों को कम करने का असर हर उस क्षेत्र पर पड़ेगा, जो आर्थिक नीतियों को इस्तेमाल राजनीतिक प्रभाव के लिए करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट के निर्णय का असर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा.”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदर के तहत पीओके और पाकिस्तान के दूसरे जगहों पर स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाने कीन नाकाम कोशिश की, जिसका इंडियन आर्मी ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ऐसी तबाही मचाई की वह कई दशकों तक इसे भूल नहीं पाएगा.

[ad_2]