ऑक्शन में परदीप नरवाल को नहीं मिला कोई खरीदार, ‘डुबकी किंग’ की किस्मत भी डूबी

[ad_1]

Pardeep Narwal Unsold In PKL12: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 का ऑक्शन (PKL 12 Auction) जारी है. इस ऑक्शन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि ‘डुबकी किंग’ प्रदीप नरवाल को इस बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है. प्रदीप नरवाल अनसोल्ड प्लेयर की कैटेगरी में रहे हैं. प्रदीप, प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा पॉइंट पाने वाले खिलाड़ी हैं. ऐसे में इस सीजन प्रदीप नरवाल का अनसोल्ड होना उनके फैंस को काफी हैरान कर देगा.

PKL12 में नहीं बिके प्रदीप नरवाल

प्रदीप नरवाल, प्रो कबड्डी लीग के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. पीकेएल के सीजन 3,4 और 5 में पटना पाइरेट्स को टाइटल हासिल कराने में प्रदीप नरवाल ने एक अहम रोल निभाया था. प्रदीप नरवाल पीकेएल के अब तक के सभी सीजन में 1500 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं और इसी के साथ प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल रेडर में से एक हैं. लेकिन इस बार इसी महान खिलाड़ी को PKL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है.

2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी

प्रदीप नरवाल पीकेएल के एक सीजन में वो खिलाड़ी भी रहे हैं, जब उन्हें सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा गया था. प्रदीप नरवाल को 2021 में यूपी योद्धा (UP Yoddhas) ने 1.65 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीजन प्रदीप नरवाल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. वहीं इस सीजन प्रदीप नरवाल के लिए प्रो कबड्डी लीग की किसी भी टीम ने नीलामी में बोली नहीं लगाई.

वर्ल्ड कप विनर हैं प्रदीप नरवाल

प्रदीप नरवाल, भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और भारत की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं. पीकेएल के इस सीजन में प्रदीप नरवाल को नहीं खरीदने से ऐसा लग रहा है इस लीग में अब इस खिलाड़ी का सफर अब खत्म हो गया है. लेकिन नरवाल इस सीजन में किसी खिलाड़ी के चोट लगने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

मुंबई-पंजाब के क्वालीफायर-2 में इन खिलाड़ियों की आपसी जंग, 5 जबरदस्त बैटल देख दुनिया होगी हैरान

[ad_2]

थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025, अपने सिर सजाया जीत का ताज

[ad_1]

Miss World 2025: ‘मिस वर्ल्ड 2025’ के विनर की अनाउंसमेंट हो गई है. तेलंगाना में हुए इस ग्रैंड इवेंट में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने बाजी मार ली है और ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का ताज अपने सिर सजा लिया है. थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है.

31 मई को तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में हुए फाइनल शो में ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज पहनाया. ओपल सुचाता ने इथियोपिया, पोलैंड और मार्टीनिक के कंटेस्टेंट्स को हराकर जीत का ताज अपने सिर सजाया है.

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंग्सरी?
ओपल सुचाता चुआंग्सरी फुकेत में पली-बढ़ी हैं और एक मॉडल होने के साथ-साथ इंटरनेशनल रिलेशंस की स्टूडेंट भी हैं. ओपल पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट्स अपने नाम कर चुकी हैं. उन्होंने मैक्सिको सिटी में इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स 2024 में भाग लिया था. तब वे थर्ड रनर-अप रही थीं. इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का ताज भी अपने सिर सजाया.

preview

टॉप 3 में शामिल रहे ये देश
‘मिस वर्ल्ड 2025’ कंपीटीशन में इथियोपिया की हैसेट डेरेजे ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता. पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकेंड रनर-अप बनीं, वहीं मार्टीनिक की ऑरली जोआचिम थर्ड रनर अप रहीं. बता दें कि इस साल दुनिया भर से 108 कंटेस्टेंट्स ने मिस वर्ल्ड कंपीटीशन में हिस्सा लिया था. भारत से मॉडल नंदिनी गुप्ता अस ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुई थीं. वे मिस वर्ल्ड फिनाले में टॉप 20 का हिस्सा रहीं, लेकिन टॉप 8 से बाहर हो गई थीं.

preview

‘मिस वर्ल्ड 2025’ के फिनाले में शामिल हुईं ये हस्तियां
72वें मिस वर्ल्ड को जज करने वाले पैनल में एक्टर सोनू सूद भी शामिल थे, जिन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड भी मिला. इसके अलावा फॉर्मर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर और चिरंजीवी भी ‘मिस वर्ल्ड 2025’ के फिनाले इवेंट में शामिल हुए थे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनाथ रेड्डी भी इस इवेंट का हिस्सा ने बने थे.

[ad_2]

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे ग

[ad_1]

Love Rashifal: रविवार,1 जून 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन प्रेम संबंधों में जोश रहेगा. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहितों को नया प्यार मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. ग्रहों की चाल बताती है कि रिश्तों में ईगो न लाएं, नहीं तो तनाव हो सकता है.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा. पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, संभलकर बोलें. अविवाहितों के लिए कोई पुराना परिचित दिल की घंटी बजा सकता है. आज रिश्तों में धैर्य बनाए रखें, ग्रहों की ऊर्जा धीरे-धीरे अनुकूल होगी.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि आज दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है. पार्टनर आपकी बात समझेगा. सिंगल लोगों को सोशल सर्कल में कोई खास मिल सकता है. पंचांग के अनुसार, शुक्र की कृपा आपके प्रेम जीवन को मधुर बना सकती है. खुले दिल से संवाद करें.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि आज का दिन अपने रिश्तों में ठहराव का अहसास होगा. बीते दिनों की नाराज़गी दूर हो सकती है. अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी खास से मुलाकात हो सकती है. ग्रहों की चाल बताती है, प्यार में भरोसा रखें.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा. लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है. सिंगल लोगों के लिए कोई सरप्राइज है. पार्टनर के साथ ईमानदार रहें, पंचांग के अनुसार सूर्य की स्थिति रिश्तों को मजबूती देगी.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा भावुक रहेगा. दिल की बात कहने में संकोच न करें. पार्टनर आपके सपोर्ट में रहेगा. अविवाहितों को सोशल मीडिया से कोई जुड़ सकता है. ग्रहों की स्थिति बताती है, पुराने रिश्तों में सुधार होगा.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. सिंगल लोगों को नया क्रश मिल सकता है. पंचांग के अनुसार शुक्र की स्थिति मजबूत, जिससे प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. पार्टनर से अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें. अविवाहितों के लिए किसी पुराने दोस्त से मुलाकात रोमांटिक हो सकती है. ग्रहों के हिसाब से आज धैर्य रखना जरूरी होगा.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा है. प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है. सिंगल लोगों को किसी यात्रा या कार्यक्रम में प्यार मिल सकता है. पंचांग के अनुसार बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी. दिल खोलकर भावनाएं व्यक्त करें.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में स्थिरता लाएगा. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहितों को परिवार से जुड़े परिचय में कोई खास मिल सकता है. ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है, भरोसे से आगे बढ़ें.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन दिलचस्प रहेगा. पार्टनर के साथ नई योजनाएं बन सकती हैं. सिंगल लोगों को अचानक कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है. पंचांग के अनुसार शनि की स्थिति संबंधों में गंभीरता ला सकती है.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावुक रहेगा. पुराने रिश्तों की याद सताएगी, लेकिन पार्टनर के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या दोस्ती के जरिए प्यार मिल सकता है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल है.

Love Horoscope Today: इस रविवार को प्रेम में आएगा बड़ा बदलाव! वृषभ और धनु राशि पर पड़ेगा सबसे गहरा असर,जानिए 1 जून 2025 का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 30 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

इंस्टाग्राम पर आया धांसू फीचर, फोटो अपलोड करने का नया तरीका जान लीजिए

[ad_1]

Instagram ने अब आधिकारिक रूप से 3:4 पहलू अनुपात (aspect ratio) वाली तस्वीरों के लिए सपोर्ट देना शुरू कर दिया है. आमतौर पर अधिकतर स्मार्टफोन कैमरे इसी अनुपात में फोटो क्लिक करते हैं. अब यूज़र्स को तस्वीरें अपलोड करने से पहले उन्हें crop की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इससे पहले Instagram केवल 5:4 और 1:1 अनुपात वाली तस्वीरों को ही सपोर्ट करता था. अब चाहे आप कोई एकल फोटो अपलोड करें या फिर किसी carousel (एक साथ कई फोटो वाली पोस्ट) में जोड़ें, Instagram पर 3:4 अनुपात में ली गई फोटो पूरी तरह उसी फॉर्मेट में दिखाई देगी, जैसे वह कैमरे से ली गई थी.

3:4 के साथ-साथ पुराने फॉर्मेट भी रहेंगे उपलब्ध

Instagram के हेड Adam Mosseri ने इस अपडेट की जानकारी Threads ऐप पर पोस्ट करके दी. उन्होंने लिखा, “अब अगर आप कोई 3:4 अनुपात वाली तस्वीर अपलोड करते हैं तो वह बिल्कुल वैसे ही दिखाई देगी जैसी आपने खींची थी.” उन्होंने बताया कि Instagram अब उसी फॉर्मेट को सपोर्ट करता है जो अधिकतर स्मार्टफोन कैमरों में डिफ़ॉल्ट रूप से होता है.

Instagram के Creator Broadcast Channel पर भी यह कन्फर्म किया गया कि यह सपोर्ट एकल फोटो और फोटो कैरोसेल दोनों में लागू होगा. हालांकि, जो लोग अभी भी 4:5 या 1:1 (स्क्वायर) फॉर्मेट में तस्वीरें अपलोड करना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं. लेकिन अगर आप स्मार्टफोन से बिना सेटिंग बदले फोटो लेते हैं, तो उन्हें शायद पुराने फॉर्मेट के लिए क्रॉप करना पड़े.

Channel पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में भी यह दिखाया गया है कि 3:4 अनुपात वाली तस्वीर Instagram पर कैसी दिखेगी. एक ओर 4:5 में क्रॉप की गई छोटी तस्वीर है, जबकि दूसरी ओर वही फोटो 3:4 अनुपात में अधिक ऊंचाई के साथ दिखाई गई है, जिससे अधिक जानकारी स्पष्ट दिख रही है.

हाल ही के Instagram फीचर्स

पिछले महीने Instagram ने एक नया Edits ऐप लॉन्च किया था जो स्मार्टफोन पर वीडियो एडिट करने की सुविधा देता है. यह ऐप विशेष रूप से ByteDance के CapCut ऐप को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है. इस ऐप की मदद से यूज़र्स बिना वॉटरमार्क के वीडियो एडिट कर सकते हैं और उन्हें अन्य ऐप्स पर भी शेयर कर सकते हैं.

इसके अलावा Instagram ने हाल ही में एक Blend फीचर भी पेश किया है जो यूज़र्स को मैसेज सेक्शन में उनके पसंदीदा रील्स की सिफारिश करता है. यह फीचर करीब एक साल तक टेस्टिंग में रहा और अब केवल invite-only यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. Blend फीचर यूज़र की Instagram एक्टिविटी के आधार पर एक कस्टमाइज्ड रील्स फीड दिखाता है. यह फीचर फिलहाल iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:

एक वक्त था जब चीन था iPhone का बादशाह, अब भारत ने पलटी पूरी बाजी, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

[ad_2]

टैरिफ टेंशन के चलते बिटकॉइन में हड़कंप, निवेश से पहले जान लें आगे और कितनी गिरावट की संभावना!

[ad_1]

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में शुक्रवार, 30 मई 2025 को तेज गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह बनी है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता.

बिटकॉइन की कीमत घटकर 1,04,684.72 डॉलर पर आ गई, जो पिछले एक हफ्ते में सबसे निचला स्तर है. जबकि पिछले हफ्ते ही यह अपने ऑल टाइम हाई 1,11,970.17 डॉलर तक पहुंचा था.

कोर्ट का उलटफेर और बाजार में हलचल

दरअसल, गुरुवार को अमेरिका की एक फेडरल अपीलेट कोर्ट ने ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को अस्थायी तौर पर फिर से लागू कर दिया. इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने इन्हें राष्ट्रपति की सीमाओं से बाहर बताते हुए अवैध करार दिया था और तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था. इस कानूनी उठापटक ने क्रिप्टो निवेशकों में डर पैदा कर दिया, जिसके चलते बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली.

मौजूदा स्थिति और मार्केट डेटा

शुक्रवार सुबह 10:23 बजे बिटकॉइन 1,06,061.71 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले 24 घंटे में 1.29 फीसदी की गिरावट है. इस दौरान बिटकॉइन की कीमत 1,04,684.72 डॉलर से 1,08,910.05 डॉलर के दायरे में रही. वहीं, 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 56.77 बिलियन डॉलर रहा. जबकि, कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.1 ट्रिलियन डॉलर का रहा. बिटकॉइन अब भी अपने उच्चतम स्तर से 5.38 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए, Giottus Crypto Platform के CEO विक्रम सुब्बुराज का कहना है कि टैरिफ को लेकर नई चिंताओं ने बिटकॉइन को कमजोर किया है. उन्होंने कहा, "भले ही Nvidia जैसी कंपनियों ने मजबूत नतीजे दिए हों, लेकिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी बनी रही. बिटकॉइन का चार घंटे वाला चार्ट संभावित गिरावट का संकेत दे रहा है. यह जल्द ही 1,00,000 डॉलर के स्तर तक भी जा सकता है."

Mudrex के को-फाउंडर और CEO एदुल पटेल ने भी बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए माना कि बिटकॉइन फिलहाल 1,06,000 डॉलर के आसपास कंसॉलिडेट कर रहा है. उनका कहना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की चिंताओं, बढ़ती बेरोजगारी दर और GDP में 0.2 फीसदी की गिरावट ने बाजार में सतर्कता बढ़ा दी है.

Ethereum और Altcoins भी दबाव में

बिटकॉइन की ही तरह, Ethereum (ETH) में भी कमजोरी दिखी और यह 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 2,637.83 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. यह 24 घंटे में 2,564.87 डॉलर से 2,743.57 डॉलर के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. इसके अलावा अन्य प्रमुख altcoins में भी गिरावट देखी गई.

Cardano (ADA): -5.12 फीसदी

Solana (SOL): -3.63 फीसदी

Hyperliquid (HYPE): -3.15 फीसदी

Ripple (XRP): -2.67 फीसदी

Binance Coin (BNB): -1.38 फीसदी

निवेशकों के लिए क्या सलाह?

फिलहाल क्रिप्टो बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. ट्रंप की नीतियों को लेकर जो कानूनी पेच फंसा है, उसका सीधा असर क्रिप्टो पर पड़ता दिख रहा है. इसके साथ ही अमेरिका की आर्थिक स्थिति भी बाजार को प्रभावित कर रही है.

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह मौका हो सकता है, लेकिन उन्हें बाजार की अस्थिरता और जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेने चाहिए. वहीं शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद रखने वाले निवेशकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: <a href=" 5 म्यूचुअल फंड्स नहीं पारस पत्थर हैं, निवेशकों को कुछ ही सालों में बना देते हैं करोड़पति!

[ad_2]

‘साउथ एशिया में सामरिक स्थिरता के लिए PAK को भी आना होगा साथ’, बोले CDS अनिल चौहान

[ad_1]

CDS Anil Chauhan on Strategic Stability: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने साउथ एशिया क्षेत्र की स्ट्रैटजिक स्टेबिलिटी को लेकर पाकिस्तान का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि साउथ एशिया में सामरिक-स्थिरता (Strategic Stability) के लिए पाकिस्तान को भी साथ आना होगा, क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती है. हालांकि, सीडीएस ने यह भी साफ किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए किया क्योंकि बर्दाश्त करने की हद पार हो चुकी थी और पिछले दो दशकों से पाकिस्तान की तरफ से जारी आतंकवाद से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही थी.

भविष्य की चुनौती के लिए डिफेंस इनोवेशन पर बोले सीडिएस अनिल चौहान

सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग 2025 को संबोधित करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ भारत ने नई रेडलाइन खींच दी है. ऐसे में पाकिस्तान इस टकराव से सीख लेगा और आतंकवाद को लेकर नीति बदलेगा. इस चर्चा का विषय ‘भविष्य की चुनौती के लिए डिफेंस इनोवेशन’ था.

शांगरी डायलॉग में अमेरिका की इंडो-पैसिफिक कमान के कमांडर सहित कई देशों की सेनाओं के टॉप कमांडर्स के साथ एक चर्चा में बोलते हुए जनरल चौहान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने स्वदेशी हथियारों और अपने मित्र-देशों के हथियारों से पाकिस्तान में 300 किलोमीटर दूर जाकर ‘डीप-पेनेट्रेशन’ किया. ये भारत की क्षमताओं को दर्शाता है.”

भारत तैयार करेगा अपना थिएटर कमांड- सीडीएस

सीडीएस ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने साझा इंटेलिजेंस, प्लानिंग और लॉजिस्टिक का इस्तेमाल किया. इस ऑपरेशन की कमियों से सबक लेते हुए भारत अपना थिएटर कमांड तैयार करेगा. लेकिन ये थिएटर कमांड कब तक बनकर तैयार हो जाएंगे, इसकी टाइम-लाइन अभी देना मुश्किल है.”

लंबे चलने वाले युद्ध से देश के विकास पर पड़ता है असरसीडीएस

उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भरता का अर्थ सभी तरह के हथियार खुद भारत में बनाना नहीं है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए हमें मित्र-देशों के साथ पार्टनरशिप की जरूरत होगी.”

गुरुवार (29 मई, 2025) को शांगरी-ला डायलॉग में CDS ने कहा था, “ऑपरेशन को पूरा करने के बाद भारत तेजी से डिसएंगेज हो गया था. क्योंकि बिना लड़े, लंबे समय तक सेना का मोबिलाइजेशन, आर्थिक तौर से मुफीद नहीं है. लंबे चलने वाले युद्ध से देश के विकास पर असर पड़ता है.”

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान पर बोलते हुए सीडीएस ने कहा था कि “कोई भी युद्ध बिना नुकसान के नहीं आता है. लेकिन ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम उसे कैसे जवाब दे रहे हैं. सीडीएस ने कहा कि महज तीन दिनों में हमने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया और युद्ध को भी नहीं बढ़ाया.”

[ad_2]

1 जून के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी. इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार साबित होगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी. इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार साबित होगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

वृष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है. लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी.

वृष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है. लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा. वहीं, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा. वहीं, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है. सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है. सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे. कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान रखें.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे. कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान रखें.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा. धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा. धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जीवनसाथी से मतभेद भी मतभेद हो सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखें. धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जीवनसाथी से मतभेद भी मतभेद हो सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखें. धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन का भी योग है. धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन का भी योग है. धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी. हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी. हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कुंभ राशि के लिए भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है. उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कुंभ राशि के लिए भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है. उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मीन राशि की परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा. ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो रहा है. मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मीन राशि की परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा. ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो रहा है. मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

Published at : 31 May 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

इस भारतीय-अमेरिकी शख्स को Google ने रोके रखने के लिए दिए थे 100 मिलियन डॉलर

[ad_1]

Google: आज YouTube के सीईओ के रूप में पहचाने जाने वाले नील मोहन को एक समय पर Google ने कंपनी से जाने से रोकने के लिए 100 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम पेशकश की थी. यह खुलासा हाल ही में ज़ेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में हुआ, जहां इस बात का ज़िक्र किया गया कि कैसे उस समय टैलेंट को लेकर टेक कंपनियों के बीच जबरदस्त खींचतान थी.

यह घटना 2011 की है, जब नील मोहन Google के ऐड और यूट्यूब प्रोडक्ट डेवलपमेंट की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे. निखिल कामथ ने बातचीत के दौरान कहा, “मैंने पढ़ा था कि Google ने आपको 100 मिलियन डॉलर दिए थे कंपनी न छोड़ने के लिए, आज से नहीं, बल्कि 15 साल पहले. उस वक्त ये रकम बहुत बड़ी थी.” नील मोहन ने इस दावे का खंडन नहीं किया.

क्यों दिया गया था ये ऑफर?

2011 में एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने यह रकम नील मोहन को सीधे नकद नहीं बल्कि restricted stock units (RSUs) के रूप में दी थी, जो समय के साथ धीरे-धीरे मिलनी थी. यह कदम इसलिए उठाया गया था क्योंकि Twitter (जो आज X के नाम से जाना जाता है) नील मोहन को अपने साथ जोड़ना चाहता था. वहां उनके पुराने बॉस डेविड रोसेनब्लैट पहले से ही बोर्ड में शामिल हो चुके थे और उन्हें Twitter का Chief Product Officer बनाना चाहते थे.

नील मोहन का सफर

नील मोहन ने अपनी पढ़ाई Stanford University से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में की है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने Andersen Consulting (अब Accenture) से की, इसके बाद वो NetGravity नाम की कंपनी से जुड़े. इस स्टार्टअप को बाद में DoubleClick ने खरीद लिया, जहां नील ने Vice President के पद तक का सफर तय किया.

साल 2007 में Google ने DoubleClick को 3.1 अरब डॉलर में खरीदा, जिसके बाद नील Google की ऐड टीम में शामिल हो गए और कंपनी की रणनीति में एक अहम स्तंभ बन गए. 2011 तक वह Google के लिए इतनी अहमियत रख चुके थे कि कंपनी ने उन्हें बनाए रखने के लिए 100 मिलियन डॉलर की पेशकश की — और ये कदम कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हुआ.

सिर्फ नील ही नहीं थे Twitter का टारगेट

नील मोहन अकेले ऐसे Google एग्जीक्यूटिव नहीं थे जिन्हें Twitter अपने साथ जोड़ना चाहता था. इसी दौरान Twitter ने सुंदर पिचाई को भी अप्रोच किया था, जो उस वक्त Google में Chrome और Chrome OS की कमान संभाल रहे थे. Google ने उन्हें रोकने के लिए करीब $50 मिलियन के स्टॉक्स का ऑफर दिया था.

आज की स्थिति

आज नील मोहन YouTube के CEO हैं, उन्होंने 2023 में सुसान वोज्सीकी की जगह ली थी. वहीं सुंदर पिचाई 2015 से Google के CEO हैं और 2019 से Alphabet Inc. के भी CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ये दोनों ही भारतीय मूल के लीडर्स आज ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

एक वक्त था जब चीन था iPhone का बादशाह, अब भारत ने पलटी पूरी बाजी, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

[ad_2]

मिस वर्ल्ड 2025: भारत के हाथ से निकला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता

[ad_1]

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का कॉन्टेस्ट आज यानी 31 मई को हैदराबाद में चल रहा है. अब विनर के नाम की अनाउंसमेंट करीब है और मिस वर्ल्ड ने टॉप 8 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ से बाहर हो गई हैं.

[ad_2]

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड, जेवलिन थ्रो में भारत के स्टार एथलीट ने जीता ‘सिल्वर’

[ad_1]

Arshad Nadeem Won Gold in Asian Athletics Championship: एशियन एथलेक्टिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के सचिन यादव ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. पाकिस्तान के अरशद नदीम इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं. भारत के सचिन यादव सिर्फ कुछ मीटर के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. इस प्रतियोगिता में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया.

अरशद नदीम ने जीता गोल्ड मेडल

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने अपने छठे थ्रो में 86.40 मीटर दूरी का भाला फेंका और एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में अरशद नदीम का पहला थ्रो केवल 75.45 मीटर का ही था. लेकिन पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट ने अपने खेल को सुधारते हुए अपना आखिरी जेवलिन थ्रो 86.40 मीटर दूर फेंका.

भारत ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के सचिन यादव ने अरशद नदीम को कड़ी टक्कर दी और इस स्पर्धा अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.16 मीटर का फेंका. ये थ्रो सचिन का निजी तौर पर बेस्ट थ्रो भी बना. अपने करियर का बेस्ट थ्रो करने के साथ ही सचिन ने भारत के लिए रजत पदक हासिल किया. वहीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के टॉप 5 में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हुए. भारत के ही यशवीर सिंह इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे. यशवीर सिंह ने 82.57 मीटर दूरी का भाला फेंका.

कांस्य पदक विजेता बना ये खिलाड़ी

जापानी एथलीट युता साकियामा इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के सचिन यादव से काफी पीछे चल रहे थे. लेकिन अपने आखिरी थ्रो में साकियामा ने 83.75 मीटर दूरी का भाला फेंककर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के पथिरेज चौथे स्थान पर रहे. श्रीलंकाई एथलीट ने 83.27 मीटर की दूरी का थ्रो किया.

यह भी पढ़ें

Watch: गुजरात की हार से गहरा सदमा! फूट-फूट कर रोया आशीष नेहरा का बेटा; शुभमन गिल की बहन भी हुई भावुक

[ad_2]