EPFO 3.0 जल्द होने जा रहा लॉन्च, इसके आने के बाद बदल जाएंगे PF से जुड़े ये नियम

[ad_1]

EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से जल्द ही अपने नए प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.0 को लॉन्च किया जाएगा. इस मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म के जरिए सदस्यों को बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले महीने कहा था कि यह नया सिस्टम मई से जून 2025 के बीच चालू हो जाएगा. 

9 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा

उन्होंने कहा था कि EPFO ​​3.0 एक ऐसा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म होगा, जो अपने 9 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को बिना किसी परेशानी के कई नई सुविधाएं देगा. जैसे कि क्लेम का सेटलमेंट ऑटोमैटिक हो जाएगा, डिजिटली गलतियों की सुधार कर दी जाएगी और सबसे जरूरी बात एटीएम से सीधे आप पीएफ का पैसा निकाल पाएंगे, जैसा कि बैंक अकाउंट में रखा पैसा एटीएम से विदड्रॉल किया जाता है. आज हम आपको इस खबर के जरिए बताने जा रहे हैं कि EPFO ​​3.0 में कौन से नए बदलाव होने जा रहे हैं- 

  • पीएफ का पैसा निकालने का प्रॉसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा. क्लेम सेटलमेंट भी अपने आप ही हो जाएगा, मैनुअली काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 
  • क्लेम अप्रूव होने के बाद आप बैंक अकाउंट की तरह सीधे एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे. 
  • आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने अकाउंट में दी गई किसी जानकारी को सुधार सकते हैं, जिससे फॉर्म भरने का झंझट खत्म हो जाएगा. 
  • ईपीएफओ अब अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना जैसे दूसरे सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स को अपने सिस्टम में शामिल करने पर विचार कर रहा है ताकि असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को भी पेंशन और सुरक्षा का बेहतर लाभ मिल सके. 
  • अब लंबा-चौड़ा फॉर्म भरने के बजाय ओटीपी के जरिए जल्दी और सुरक्षित तरीके से जरूरी बदलाव कर सकेंगे. 

इसके अलावा, ईपीएफओ ने पेंशनर्स को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) को भी शुरू किया है. इसके तहत, देश के किसी भी बैंक की किसी भी शाखा से पेंशन की राशि प्राप्त की जा सकेगी. इस कदम से पेंशनर्स को सुविधा होगी. 

ESIC स्वास्थ्य सेवाएं

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) भी अपनी सुविधाओं को अपग्रेड कर रहा है. जल्द ही ESIC के लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी, निजी और चैरिटेबल अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे. मौजूदा समय में ESIC 165 अस्पतालों के जरिए 18 करोड़ लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है. 

ये भी पढ़ें:

PPF, EPF या NPS को लेकर हैं कंफ्यूज? जानें कौन सा रिटायरमेंट प्लान आपके लिए है बेस्ट

[ad_2]

इस सस्ती चीज से करें किडनी को क्लीन, पूरा शरीर हो जाएगा साफ

[ad_1]

Kideny Detox Drink: हम अपने चेहरे को चमकाने के लिए स्किनकेयर करते हैं, बालों के लिए महंगे शैम्पू और ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि अंदर से शरीर को कैसे साफ करें? शरीर के अंदर ऐसी भी एक “सफाई मशीन” है, जिसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है और वो है किडनी.ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थ  बाहर निकालने का काम करती है. लेकिन गलत खानपान, कम पानी पीना और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड लेने से ये धीरे-धीरे गंदगी जमा करने लगती है. ऐसे में जरूरत होती है एक नेचुरल और सस्ती डिटॉक्स चीज की, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के किडनी को फिर से साफ कर दे. 

कौन सी है ये सस्ती चीज

धनिया हम हर दिन सब्जियों में डालते हैं, वही जड़ी-बूटी आपकी किडनी के लिए एक शानदार डिटॉक्स करने की चीज है. धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C होते हैं, जो किडनी को साफ करने में मदद करते हैं. 

ये भी पढ़ेृ- क्या पतली गर्दन और शार्प जॉलाइन ऐसे मिलेगी? जानिए वायरल तौलिया वर्कआउट की सच्चाई

कैसे बनेगा डिटॉक्स करने वाला पानी 

एक मुट्ठी ताजा धनिया लें

इसे अच्छे से धोकर एक लीटर पानी में डालें

पानी को 10-15 मिनट तक उबालें

ठंडा होने के बाद छान लें और दिनभर में दो से तीन बार पिएं

इसका नियमित सेवन करने से यूरिन के माध्यम से शरीर की गंदगी बाहर निकलने लगती है और किडनी रिलैक्स महसूस करती है.

किडनी साफ होने के क्या फायदे मिलते हैं?

शरीर में सूजन कम होती है

चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है

पेशाब में जलन की समस्या दूर होती है

थकान और भारीपन कम महसूस होता है

पाचन तंत्र बेहतर होता है

हेल्दी किडनी रखने के लिए क्या करें? 

रोज़ाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं

प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक से बचें

नियमित रूप से हल्का वर्कआउट करें

अल्कोहल और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें

किडनी को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही हमारे शरीर की सफाई का केंद्र है. महंगे डिटॉक्स ड्रिंक्स या दवाइयों की बजाय आप अपने किचन में मौजूद एक साधारण सी चीज धनिया से यह काम आसानी से कर सकते हैं. क्योंकि ज्यादातर हम हर चीज का ध्यान रखते हैं, लेकिन किडनी का ख्याल रखना भूल जाते हैं. तबकि सबसे ज्यादा इसका ध्यान रखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

चेहरा दिखा या पेड़? एक झलक में बताएगा ये टेस्ट – आप कैसे इंसान हैं!…क्या दिखा?

[ad_1]

Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट जबरदस्त वायरल हो रहा है. दावा ये है कि ये एक तस्वीर देखकर ही बता देता है कि आप अंदर से कैसे इंसान हैं. अकेले रहना पसंद करते हैं या लोगों के बीच घुलना-मिलना अच्छा लगता है. इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें दो चीजें एक साथ छुपी हुई हैं.

एक महिला का चेहरा और दो पेड़. अब आपको बस ये बताना है कि आपने सबसे पहले क्या देखा? जो चीज आपकी नजर में पहले आई, वही आपके नेचर के बारे में बहुत कुछ बता सकती है. लोग इस तस्वीर को देखकर खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. किसी को पहले चेहरा दिखता है तो किसी को पेड़. और हर एक चीज के पीछे छुपा है आपकी पर्सनैलिटी का एक राज. तो अब बताओ, तुम्हें सबसे पहले क्या दिखा? पोस्ट को @AnathNagrik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

लोगों का दिमाग घुमा रही वायरल पहेली!

अगर आपकी नजर सबसे पहले उन दो पेड़ों पर पड़ी, तो ये इशारा करता है कि आप एक मिलनसार और खुले दिल के इंसान हैं. आपको लोगों के बीच रहना अच्छा लगता है और नए माहौल में खुद को ढालना आपके लिए कोई मुश्किल काम नहीं होता. आप बड़ी आसानी से नए लोगों से बात बना लेते हैं और आपका आत्मविश्वास भी देखने लायक होता है. ऐसी शख्सियत अक्सर सामने से चीज़ों को संभालने में यकीन रखती है – मतलब, आप naturally लीडर टाइप हैं.

लेकिन अगर इस तस्वीर में आपको सबसे पहले एक महिला का चेहरा दिखा, तो इसका मतलब है कि आप अंदरूनी दुनिया में जीने वाले इंसान हैं. आप ज्यादा बोलने वाले नहीं, लेकिन जो सोचते हैं वो काफी गहराई से सोचते हैं. दूसरों के मुकाबले आप अपने जज्बातों को लेकर थोड़े संकोची हो सकते हैं और खुलकर सब कुछ जाहिर नहीं करते. भीड़ से दूर रहना आपको सुकून देता है और अकेले में वक्त बिताना आपके लिए किसी सुकून भरे पल जैसा होता है.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

आपके व्यक्तित्व को परखती है ये पहेली!

ये टेस्ट सिर्फ देखने में मजेदार नहीं है, बल्कि खुद को समझने का एक आसान तरीका भी बन गया है. कुछ लोग इसे टाइम पास के लिए करते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इसे सीरियसली लेकर अपनी पर्सनैलिटी के बारे में सोचने लगते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को शेयर करके अपने दोस्तों से भी पूछ रहे हैं. “तेरे को पहले क्या दिखा?” इस सवाल ने जैसे एक नया ट्रेंड ही बना दिया है. लोग ना सिर्फ इसका मजा ले रहे हैं, बल्कि इसके ज़रिए खुद को और दूसरों को एक नए नजरिए से देखने की कोशिश भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी


सोशल मीडिया पर छाया ‘नाखून वाला पेमेंट’, क्या सच में चिप लगाकर किया जा सकता है पैसे ट्रांसफर?

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने नाखून पर लगे किसी चिप से पेमेंट करती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं, क्या वाकई अब कार्ड या मोबाइल की जरूरत खत्म हो गई? क्या अब नाखून से भी भुगतान संभव है?

चलिए जानते हैं इस तकनीक के पीछे की सच्चाई…

नाखून में चिप! क्या ये सच में मुमकिन है?

जिस चिप को महिला ने अपने नाखून पर लगाया है वो दरअसल दिखने में एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है. देखने में तो ये काफी हाईटेक लगता है, लेकिन क्या ये वाकई में काम करता है और अगर करता भी है तो कैसे?

 

असल में, कोई भी चिप तभी काम करती है जब वो मशीन या किसी डिवाइस से संपर्क में आए, यानी उसे स्कैन या पढ़ा जा सके. आजकल के स्मार्ट कार्ड और मोबाइल पेमेंट्स में NFC (Near-Field Communication) तकनीक का इस्तेमाल होता है. NFC एक ऐसी वायरलेस तकनीक है जो दो डिवाइसेज को पास लाकर डेटा शेयर करने की सुविधा देती है. जैसे हम कार्ड को मशीन पर टैप करते हैं, वैसे ही NFC डिवाइस भी संपर्क में आते ही डेटा ट्रांसफर करते हैं.

तो क्या नाखून पर चिप लगाकर भुगतान करना संभव है?

तकनीकी रूप से अगर उस चिप में NFC फीचर है और वो एक्टिव स्टेट में है, तो सीमित दायरे में पेमेंट संभव हो सकता है. लेकिन वायरल वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, उसमें तकनीकी कम और दिखावा ज्यादा है.

वीडियो ध्यान से देखने पर पता चलता है कि चिप पर कोई ऐक्रेलिक कोटिंग की गई है. अब अगर उस पर कोटिंग है, तो वो आसानी से किसी स्कैनर या NFC रीडर के संपर्क में नहीं आ सकती. ऊपर से पेमेंट बारकोड स्कैनर से हो रहा है, जिससे यह साफ है कि असली लेन-देन नाखून वाली चिप से नहीं बल्कि किसी QR कोड या ऐप से हुआ है.

NFC का असली इस्तेमाल कहां होता है?

आजकल कई स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और यहां तक कि फास्टैग जैसी सेवाओं में भी NFC तकनीक का इस्तेमाल होता है. जब दो NFC डिवाइस बहुत पास आते हैं, तभी डाटा का लेन-देन हो पाता है. इससे संपर्क रहित भुगतान (contactless payment) संभव हो जाता है.

 

सोशल मीडिया की हर चीज हकीकत नहीं होती

इस तरह के वीडियो लोगों को चौंकाने के लिए बनाए जाते हैं. असल में आज की तारीख में नाखून पर चिप लगाकर पेमेंट करना कोई आम बात नहीं है और न ही ये इतनी आसान तकनीक है. NFC चिप को एक्टिव रखने, डेटा सिक्योरिटी और सही स्कैनिंग के लिए कई तकनीकी शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं. इसलिए अगली बार जब आप इस तरह का कोई वीडियो देखें तो थोड़ा रुकिए, सोचिए और तकनीक को समझिए. क्योंकि डिजिटल पेमेंट का जमाना जरूर आ गया है, लेकिन हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती.



[ad_2]

Bakrid 2025 in India: ईद उल-अजहा के चांद का हुआ दीदार, भारत में इस दिन बकरीद

[ad_1]

हेरा फेरी 3 में Kartik Aaryan के रोल पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट, बोले- मुझे, अक्षय और परेश को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता

हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के रोल पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट, बोले- मुझे, अक्षय और परेश को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता

[ad_2]

अपने इस बड़े फायदे के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, बोले- ‘पूरी विनम्रता से…’

[ad_1]

Shehbaz Sharif Message To India: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (28 मई 2025) को भारत के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा दोहराते हुए कहा कि दोनों पक्षों को साथ बैठकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद सहित सभी मुद्दों का समाधान करना चाहिए. शरीफ ने यह टिप्पणी अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए की, जिसमें राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन एर्दोआन और इल्हाम अलीयेव भी शामिल हुए.

भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर देने का शहबाज का यह इस सप्ताह दूसरा बयान था. शरीफ ने तेहरान में सोमवार (26 मई 2025) को कहा था कि वह ‘सभी विवादों को हल करने के लिए’ भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा.

शहबाज शरीफ बोले- हमें शांति के लिए साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए

‘डॉन’ अखबार ने लाचिन में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में शरीफ के हवाले से कहा, ‘‘हमें शांति के लिए साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए… ऐसे मुद्दे हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है और उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पूरी विनम्रता से कहा है कि हम क्षेत्र में शांति चाहते हैं. इसके लिए उन मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए जिन पर तत्काल ध्यान देने और सौहार्दपूर्ण समाधान की आवश्यकता है, यह मुद्दा है कश्मीर का जो संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार है.’’

‘पाकिस्तान भारत संग आतंकवाद पर भी बात करने को तैयार’

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘मैंने पूरी गंभीरता से कहा है कि यदि भारत आतंकवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से ईमानदारी से बात करना चाहता है तो पाकिस्तान इस मुद्दे पर भी भारत से बात करने को तैयार है.’’ शरीफ ने भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने की इच्छा भी व्यक्त की. उन्होंने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह पाकिस्तान के लोगों के लिए उनके कृषि उपयोग, पीने के पानी और कई अन्य उद्देश्यों के लिए जीवन रेखा है.

दोनों देशों के बीच पहलगाम अटैक के बाद बढ़ा तनाव

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. भारत ने छह-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए. इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया. 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी.

[ad_2]

‘किसी को मत बताना मैं तुम्हारा पिता हूं’, बॉलीवुड के विलेन ने बेटे से कही थी ये बात

[ad_1]

Shehzad Khan On Father Ajit: अजित ने हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. लीजेंडरी एक्टर का ‘मोना डार्लिंग’ डायलॉग आज भी फेमस है. 1970 के दशक के हिंदी सिनेमा में अपने शानदार व्यक्तित्व और यादगार “लॉयन” परसोना के लिए जाने जाने वाले अजीत (जन्म हामिद अली खान) ने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया. उन्होंने कालीचरण, जंजीर, यादों की बारात से खूब शौहरत हासिल की. उन्हें शेर कहा जाने लगा था.  वहीं अजित के बेटे शहजाद खान भी पिता की तरह ही एक्टर बनना चाहते थे. हालांकि उनके पिता ने अभिनय करियर बनाने में उनकी कोई मदद नहीं की. शहजाद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

‘उन्हें मत बताना कि मैं तुम्हारा पिता हूं’
लेहरन रेट्रो से बात करते हुए, शहजाद ने कहा, “मुझे अपने अभिनय करियर के बारे में अपने पिता से कभी कोई सपोर्ट नहीं मिला.” अपने विशाल प्रभाव के बावजूद, अजीत ने ये क्लियर कर दिया था कि वह अपने बेटे शहजाद के लिए इंडस्ट्री में किसी से कोई सिफारिश नहीं करेंगे. यहां तक कि उन्होंने शहजाद को अपने पिता-पुत्र के रिश्ते को छिपाने का सुझाव भी दिया था.

पिता को था डर
शहजाद ने याद करते हुए कहा, “उन्होंने मुझसे कहा था कि वे कभी मेरे लिए कोई फिल्म नहीं बनाएंगे, न ही मुझे किसी निर्देशक या निर्माता के पास भेजेंगे” शहजाद ने इसे लेकर आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेरे पिता थोड़े इनसिक्योर थे. उन्हें डर रहा होगा कि अगर मैं उनके मानकों पर खरा नहीं उतरा, तो इससे उनकी विरासत धूमिल हो सकती है.”

शॉर्टकट न होने के बावजूद, शहजाद ने दृढ़ता से काम किया और आखिरकार ‘अंदाज़ अपना अपना’ में भल्ला के रूप में कॉमिल रोल और ‘क़यामत से क़यामत तक’ और ‘भारत’ जैसी फ़िल्मों में काम करके लोगों का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें:-Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: ‘भूल चूक माफ’ की छठे दिन घटी कमाई, लेकिन फिर भी बना डाला ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

[ad_2]

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 मैच में कैसा रहेगा मौसम, मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच किसे देगी फायदा

[ad_1]

PBKS vs RCB Qualifier-1: आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफ़ायर मुकाबला खेला जाएगा. मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि हारने वाली टीम को खिताबी मुकाबले में जाने का एक और मौका मिलेगा. आज मोहाली का मौसम कैसा रहेगा, चलिए आपको बताते हैं और साथ में जानते हैं कि पिच का बर्ताव कैसा रहेगा.

पिछले मैच में रजत पाटीदार खेले थे लेकिन वह फील्डिंग नहीं कर सके थे इसलिए जितेश शर्मा कप्तान थे, देखना होगा कि आज क्वालीफ़ायर-1 में आरसीबी की कमान किसके हाथ में होती है. विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने पिछले मैच में भी अर्धशतक जड़ा था. वह ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवे नंबर पर है.

श्रेयस अय्यर एंड टीम इस सीजन शानदार नजर आई है, इस सीजन उसकी सफलता में टॉप बल्लेबाजों का प्रदर्शन अहम रहा है. अगर पंजाब को बैकफुट पर लाना है तो उसके टॉप-3 बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा.

बेंगलुरु बनाम पंजाब हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. दोनों के बीच टक्कर का मुकाबला रहा है. 17 बार आरसीबी और 18 बार पंजाब ने मैच जीता है.

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान हलकी बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है. आज मोहाली में बादल छाए रहेंगे लेकिन अच्छी बात ये हैं कि तेज बारिश का अनुमान नहीं है. पूरी संभावना है कि यहां 20-20 ओवरों का पूरा खेल हो पाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा. इस दौरान यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है.

क्वालीफ़ायर-1 के लिए कैसी होगी मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच

न्यू पीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है लेकिन इस बार यहां गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. आज भी बल्लेबाजों के सामने मुश्किल हो सकती है, रन बनाना बहुत आसान नहीं होगा. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 190-200 तक पहुंची तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम मुश्किल में आ जाएगी. क्योंकि यहां इस सीजन खेले गए 4 मैचों में से 3 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीते हैं.

पिच में शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है, पॉवरप्ले में टीम को इसका फायदा उठाना होगा क्योंकि बीच के ओवरों में यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो जाएगी.

[ad_2]

अब फोटो में दिखेगी हर बारीकी, iPhone 18 ला रहा 200MP का धमाका

[ad_1]

अगर आप भी iPhone के फैन हैं और कैमरा क्वालिटी को लेकर काफी गंभीर रहते हैं, तो अगला साल आपके लिए बेहद खास होने वाला है. खबरें आ रही हैं कि Apple अब 48MP कैमरे से आगे बढ़कर 200 मेगापिक्सल के दमदार कैमरा सेंसर पर काम कर रही है, जिसे अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल में शामिल किया जा सकता है.

टेक दुनिया में मचा हलचल
मशहूर टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है कि Apple इस हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सेंसर किस कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि Apple अब हाई मेगापिक्सल की रेस में शामिल होने जा रही है.

क्या बदलेगा नया कैमरा?
अगर iPhone 18 Pro में वाकई 200MP कैमरा आता है, तो इससे फोटो की डिटेलिंग और शार्पनेस में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. अभी iPhone 16 सीरीज़ में यूज़र्स को 48MP का कैमरा मिलता है, जो पहले से ही शानदार परफॉर्मेंस देता है, लेकिन 200MP कैमरे की एंट्री से प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है.

दूसरी कंपनियां पहले ही दौड़ में हैं आगे

Samsung, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियां पहले ही 200MP कैमरा वाले फोन मार्केट में उतार चुकी हैं. Samsung का Galaxy S23 Ultra, S24 Ultra और आने वाला S25 Ultra इसी कैमरा क्षमता के साथ आता है. वहीं Vivo X200 Pro में भी टेलीफोटो लेंस के तौर पर 200MP सेंसर दिया गया है.

iPhone 17 Pro के बाद होगी बड़ी छलांग
iPhone 17 Pro सीरीज़ में जहां अभी भी 48MP कैमरे की चर्चा है, वहीं 2025 में आने वाला iPhone 18 Pro सीधा 200MP सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है. इससे साफ है कि Apple अब केवल सॉफ्टवेयर पर नहीं, हार्डवेयर अपग्रेड में भी बड़ा कदम उठाने जा रही है.

अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं
हालांकि, ये सारी जानकारी फिलहाल लीक और अफवाहों पर आधारित है. Apple की तरफ से अभी तक 200MP कैमरे को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. लेकिन अगर ये खबरें सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज़ स्मार्टफोन कैमरा की दुनिया में नई क्रांति ला सकती है.

[ad_2]

‘लिबरेशन डे टैरिफ’ पर रोक, दुनिया को ट्रेड का डर दिखाने वाले ट्रंप को कोर्ट का बड़ा झटका

[ad_1]

US Court Blocks Liberation Day Tariffs: दुनियाभर के देशों को ट्रेड का डर दिखाने वाले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिका के एक फेडरल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने अपने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए लिबरेशन डे टैरिफ पर रोक लगा दी. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए राष्ट्रपति के अधिकार से बाहर बताया है. मैनहट्टन के कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल के तीन सदस्य जजों के पैनल की तरफ से ये फैसला सुनाया गया है.  

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से उन देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने का आदेश दिया गया था, जो अमेरिका से आयातित सामानों के ऊपर ज्यादा टैक्स लगाते हैं, जबकि अमेरिका में निर्यात पर उस देश के ऊपर कम टैक्स लगाया जा रहा है. ट्रंप के इस कदम को लिबरेशन डे टैरिफ कहा गया और इसके जवाब में उन्होंने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का इस साल 2 अप्रैल को एलान किया गया था.

ट्रंप को झटका

लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसके बाद अब कोर्ट की तरफ से ट्रंप को झटका लगा है. कोर्ट की तरफ से साफ किया गया कि विदेशी व्यापार पॉलिसी को तय करने का अधिकार अमेरिकी संविधान के मुताबिक सिर्फ कांग्रेस को हैं, न कि वहां के राष्ट्रपति के पास. इसलिए कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ किसी वास्तविक इमरजेंसी की स्थिति के दायरे में नहीं आते हैं.

ट्रंप प्रशासन की दलील

कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन ने दलील में 1971 के रिचर्ड निक्सन के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति ने इमरजेंसी के तहत उस समय टैरिफ लगाए थे. ट्रंप प्रशासन ने ये भी कहा कि इमरजेंसी की वैधता को तय करना अदालत का नहीं, बल्कि कांग्रेस का अधिकार है. लेकिन कोर्ट की तरफ से इन सभी दलीलों को खारिज कर दिया गया और कहा गया कि दशकों के व्यापार घाटा है, ऐसे में इसे इमरजेंसी की स्थिति करार देना किसी फैक्ट पर आधारित नहीं है.

ये भी पढ़ें: क्या आप ITR फाइलिंग में कर रहे हैं देरी? इस साल 33 प्रतिशत तक मिल सकता है रिफंड पर ब्याज

[ad_2]