गजब है…न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली बारात तो ट्रैफिक हो गया जाम, यूजर्स बोले-फूफा कहां है?

[ad_1]

भारत में शादी की चर्चा हो और बारात का जिक्र न हो तो मामला कुछ अधूरा रह जाता है. दरअसल, हमारे यहां बिना बारात और बाराती शादी पूरी नहीं होती. जब तक बारात की वजह से ट्रैफिक जाम न हो जाए, डांस करते-करते बारातियों के चेहरे पर 12 बजे हुए न दिखाई दें, तब तक मजा नहीं आता है. भारत में तो आपने ऐसी कई बारात देखी होंगी, लेकिन क्या आपने विदेश में बारात निकलते देखी है?

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जहां 400 बारातियों ने सड़क पर ऐसा तहलका मचाया कि सड़क ही जाम हो गई. वायरल हो रहा वीडियो न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट का है, जहां एक बारात के चलते ट्रैफिक तक रोक दिया गया. वायरल वीडियो में वॉल स्ट्रीट पर एक साथ 400 लोग डीजे की बीट्स पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं. यह नजारा आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा.

कुर्ते-पायजामे में एकसाथ उतरे 400 लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में देख जा सकता है कि डीजे की बीट्स पर एकसाथ 400 बाराती डांस कर रहे हैं. वीडियो में ढोल-नगाड़े से लेकर सारा इंतजाम है. djajmumbai नाम के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किए गए इस वीडियो में लिखा गया है कि “400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया, ये किसने सोचा होगा? निश्चित तौर पर यह जीवन में एक बार होने वाला जादू है.” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, बारात में फूफा नजर नहीं आ रहे हैं?

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही वॉल स्ट्रीट पर बारात का यह वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, क्या आपने इसके लिए कोई स्पेशल परमीशन ली थी. एक यूजर ने लिखा, यह निश्चित तौर पर उत्तर भारत के लोगों का व्यवहार है. एक यूजर ने लिखा, चाहे जितने अमीर हो जाएं, नाचेंगे तो सड़क पर ही. एक यूजर ने लिखा, तभी ट्रंप इन लोगों को डिपोर्ट कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल

इन्वर्टर की बैटरी में कब डालें पानी? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती!

[ad_1]

गर्मियों की शुरुआत होते ही पावर कट की समस्या आम हो जाती है और ऐसे में इन्वर्टर हर घर का जरूरी हिस्सा बन जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्वर्टर की बैटरी सही से काम कर रही है या नहीं? दरअसल, बहुत से लोग बैटरी में पानी कब डालना है, ये समझ ही नहीं पाते. नतीजा ये होता है कि धीरे-धीरे बैटरी खराब होने लगती है और पावर बैकअप कम हो जाता है.

बैटरी में पानी क्यों होता है जरूरी?

इन्वर्टर की बैटरी में जो पानी होता है, वो कोई साधारण पानी नहीं होता ये होता है डिस्टिल्ड वॉटर यानी साफ और खनिज रहित पानी. इसका काम है बैटरी के अंदर केमिकल रिएक्शन को बनाए रखना, जिससे बैटरी चार्ज हो सके और जरूरत पड़ने पर बिजली सप्लाई दे सके. अगर यह पानी कम हो जाए, तो बैटरी ड्राय होने लगती है और उसकी परफॉर्मेंस गिरती जाती है.

गलती यहीं होती है, लोग सही टाइम पर पानी नहीं भरते

ज्यादातर लोग तब बैटरी खोलते हैं जब इन्वर्टर बैकअप देना बंद कर देता है या चार्जिंग में दिक्कत आने लगती है. लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। बैटरी में पानी डालने का भी एक सही समय होता है और अगर उसे फॉलो किया जाए, तो बैटरी सालों तक ठीक से काम करती है.

तो कब डालना चाहिए पानी? जानिए टाइमिंग

अगर आपके इलाके में बिजली कटौती कम होती है और इन्वर्टर ज्यादा इस्तेमाल में नहीं आता, तो हर 2-3 महीने में एक बार बैटरी का वॉटर लेवल चेक करना काफी है.

वहीं अगर गर्मियों में इन्वर्टर रोजाना घंटों चलता है, तो हर 1 से 1.5 महीने में लेवल जरूर चेक करें.

हर बैटरी के ऊपर एक निशान बना होता है, Minimum और Maximum अगर पानी Minimum से नीचे चला जाए, तो तुरंत डिस्टिल्ड वॉटर डालें. ध्यान रखें, पानी न ज्यादा हो और न ही बहुत कम बस दोनों निशानों के बीच होना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान, वरना नुकसान तय है

हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर ही इस्तेमाल करें। नल का पानी बैटरी को खराब कर सकता है.

बैटरी चेक करते समय हाथ में दस्ताने और आंखों पर चश्मा जरूर पहनें.

अगर बैटरी ज्यादा गर्म हो रही हो, तो बिना देरी किए एक्सपर्ट से जांच कराएं.

जरूरत के बिना बैटरी का ढक्कन न खोलें.

अंत में एक सलाह बैटरी की केयर, बिजली का बेफिक्र इस्तेमाल

इन्वर्टर की बैटरी भी किसी मशीन की तरह देखभाल मांगती है. सही समय पर पानी डालना, लेवल चेक करना और सावधानी बरतना, ये छोटी-छोटी बातें आपकी बैटरी की लाइफ बढ़ा सकती हैं. अगली बार जब भी बिजली जाए, तो सिर्फ इन्वर्टर के भरोसे न रहें, उसकी बैटरी का ख्याल रखना भी जरूरी है.

[ad_2]

अप्रेंटिस करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ज्यादा सैलरी, इतनी हुई बढ़ोतरी!

[ad_1]

अगर आप किसी कंपनी या संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. अब अप्रेंटिस करते समय मिलने वाली मासिक सैलरी यानी स्टाइपेंड में 36% तक की बढ़ोतरी की जा रही है. इससे न सिर्फ युवाओं को आर्थिक फायदा होगा, बल्कि उनकी ट्रेनिंग के दौरान लगन भी बढ़ेगी.

बढ़ेगी स्टाइपेंड की रकम

केंद्रीय अप्रेंटिसशिप परिषद (CAC) की 38वीं बैठक में यह सिफारिश की गई है. यह बैठक कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के राज्य मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई थी. इस बैठक में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) और नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत मिलने वाले स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई.

अब जो छात्र पहले 5,000 से 9,000 रुपये तक की राशि पाते थे, उन्हें अब 6,800 रुपये से 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा. यानी युवाओं को हर महीने सीधे तौर पर ज्यादा पैसा मिलेगा, जिससे वे अपनी ट्रेनिंग के दौरान खुद का खर्च आसानी से चला सकेंगे.

क्यों लिया गया ये फैसला?

इस बढ़ोतरी का उद्देश्य सिर्फ पैसा बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह कदम अप्रेंटिसशिप को और आकर्षक बनाने के लिए उठाया गया है. अभी तक कई युवा ट्रेनिंग के बीच में ही छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें काम के बदले पर्याप्त स्टाइपेंड नहीं मिलता. लेकिन अब यह बढ़ी हुई सैलरी उन्हें ट्रेनिंग पूरी करने के लिए प्रेरित करेगी. यह फायदा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के छात्रों को मिलेगा.

अप्रेंटिसशिप होती क्या है?

अप्रेंटिसशिप एक ऑन-जॉब ट्रेनिंग होती है, जिसमें युवा किसी कंपनी या संगठन में काम करके सीखते हैं. इससे उन्हें असली काम का अनुभव मिलता है और भविष्य में नौकरी पाने की संभावना भी बढ़ती है. इस दौरान उन्हें एक तय स्टाइपेंड भी मिलता है.

अप्रेंटिसशिप के प्रकार

ट्रेड अप्रेंटिस (ITI और 10वीं पास)
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (स्नातक छात्र)
टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस (डिप्लोमा धारक)
ऑप्शनल ट्रेड अप्रेंटिस (नॉन टेक्निकल छात्र)

फॉर्म कहां भरें?

नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल (NATS/NAPS) पर समय-समय पर नई वैकेंसी निकलती रहती हैं. इच्छुक छात्र nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे, BHEL, ONGC, SAIL, NTPC, DRDO, ISRO, HAL, BEL जैसी बड़ी सरकारी कंपनियां भी अप्रेंटिसशिप के फॉर्म निकालती हैं. प्राइवेट कंपनियों में भी कई बार अप्रेंटिस की नौकरियां आती हैं.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल

[ad_1]

फर्ज कीजिए आप अपने दोस्तों के साथ शाम की महफिल का प्लान बनाते हैं. महफिल सजती है और बोतल खुलने ही वाली होती है कि अचानक एक झटके लगता है और पूरी शराब जमीन पर गिर जाती है. ऐसे में क्या होगा? जाहिर है महफिल की रंगत, चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी और जिससे यह भारी मिस्टेक हुई है उसे आप काटने को दौड़ेंगे. क्योंकि एक शराबी सबकुछ बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन दारू की तौहीन नहीं.

हालांकि, अब सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है, उसे देखकर पूरे बेवड़ा समाज के सीने में आग जल उठेगी और उनके दिल टूटना तो तय है. वायरल हो रहा वीडियो ड्राई स्टेट गुजरात का बताया जा रहा है, जहां प्रशासन ने बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी और इन बोतलों पर बुलडोजर चलवा दिया. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शराबियों के दिल पर मानों छुरियां चल गईं और वे इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लग गए.

सड़क पर बहने लगी शराब ही शराब

शराब की इतनी बड़ी खेप ड्राई स्टेट गुजरात में पहुंची थी तो चर्चा तो होनी ही थी. हालांकि, प्रशासन ने इस शराब की खेप पर बुलडोजर चलाकर उसका वीडियो बनवाया, जिसके बाद यह वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें जमीन पर रखी हुई हैं और पुलिस की मौजूदगी में उस पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. इस शराब की खेप में देसी शराब की बोतलों से लेकर बीयर की कैन भी मौजूद हैं.

यूजर्स करने लगे तरह-तरह के कमेंट्स

शराब की बोतलों पर जैसे ही बुलडोजर एक्शन हुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शराब की ऐसी तौहीन और ऐसी दुर्दशा देखकर शराबियों की पूरी जमात तरह-तरह के कमेंट्स में भी जुट गई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतनी बड़ी मात्रा में शराब पर बुलडोजर चलवाने से क्या फायदा या तो ये शराब दूसरे स्टेट को दे दी जाती, या शराबियों को दे देते. एक यूजर ने लिखा, विदेशी शराब तो छोड़नी ही होगी, विकसित भारत के लिए देसी शराब पीनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही निर्दयी लोग हैं अरे बेच नहीं सकते थे तो दान कर देते शराब को.

यह भी पढ़ें: सड़क पर चल रही तेज रफ्तार बस ने अचानक लिया टर्न, सामने पहाड़ से हुई जोरदार टक्कर- देखें खौफनाक वीडियो

‘बात तभी होगी जब…’, शहबाज शरीफ ने जताई भारत से बातचीत की इच्छा तो विदेश मंत्रालय ने दिया दो ट

[ad_1]

MEA on Pakistan’s PM Statement: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान जारी कर कहा था कि वे भारत के साथ आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर चर्चा सहित बातचीत करने की इच्छा रखते हैं. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दो टूक जवाब दिया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (29 मई, 2025) को कहा, “जहां तक ​​पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों का सवाल है, हमारा रुख पूरी तरह से स्पष्ट है.” उन्होंने कहा, “कोई भी संबंध द्विपक्षीय होना चाहिए. हम इस बात को भी दोहराना चाहेंगे कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं.”

कुख्यात आतंकवादियों को भारत को सौंपे पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय

जायसवाल ने कहा, “पाकिस्तान को उन सभी कुख्यात आतंकवादियों को भारत को सौंपना होगा, जिनके रिकॉर्ड और सूची हमने कुछ साल पहले उन्हें सौंपी थी. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी होगी जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पूरी तरह से खाली हो जाएगा और जब पाकिस्तान हमें यह इलाका सौंप देगा.”

सिंधु जल संधि पर क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?

उन्होंने आगे कहा, “और जहां तक पाकिस्तान के साथ ​​सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता. जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते हैं.”

व्यापार और टैरिफ को लेकर नहीं हुई बातचीत- जायसवाल

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पाकिस्तान के साथ हुई किसी भी चर्चा में व्यापार या टैरिफ का मुद्दा नहीं उठा.” विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘दोनों ओर से गोलीबारी बंद करने का फैसला भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच सीधे संपर्क के माध्यम से लिया गया था.’

[ad_2]

14 जून से गुरु आर्द्रा नक्षत्र में, टूटेंगे सत्ता के ढांचे, बढ़ेगा आतंक!

[ad_1]

14 जून 2025 से 12 अगस्त 2025 तक बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि के आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र क्रांति, विद्रोह और तकनीकी उथल-पुथल का प्रतीक माना जाता है. पिछले अनुभवों के आधार पर यह समय राजनीतिक विभाजन, प्राकृतिक आपदाएं और तकनीकी उन्नति के बड़े संकेत देता है.

आर्द्रा नक्षत्र का रहस्य
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र का जन्म स्वयं ब्रह्माजी के क्रोध से हुआ था. इस नक्षत्र को क्रोध से जन्मा विनाश और नवाचार का प्रतीक माना गया है. ब्रह्माजी के चार मानस पुत्र-सनक, सनंदन, सनातन, सनतकुमार-जब ब्रह्माजी के सृजन कार्य को अस्वीकार कर सन्यासी हो गए, तब उनके आक्रोश से यह नक्षत्र प्रकट हुआ.

इसका स्वामी है रुद्र हैं जो शिव के उग्र रूप माने गए हैं. यह नक्षत्र विनाश, विरोध, विद्रोह और विज्ञान से जुड़ा है. इसलिए सभी 27 नक्षत्रों में इसे महत्वपूर्ण माना गया है.

गुरु जब आर्द्रा में होंगे तो क्या होगा?
1. सरकारों और नेताओं का विरोध चरम पर होगा. दुनियाभर की राजनीतिक पार्टियों में आंतरिक बगावत बढ़ेगी. कई नेताओं की छवि को गहरा झटका लगेगा. कुछ देशों में सत्तापलट या राष्ट्रपति शासन जैसी स्थितियां उभर सकती हैं.

भारत में कुछ राज्यों में आपातकालीन हालात या राज्यपाल शासन का खतरा. ग्रह योग संकेत देते हैं कि ये समय सत्ता के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

2. आतंकवाद और सामाजिक अशांति की आशंका बढ़ेगी. सामाजिक असहमति और विद्रोह की लहर भी देखने को मिल सकती है. बड़ी आतंकी घटनाएं सामने आ सकती हैं, जिससे जनता में भय और अविश्वास फैलेगा. आर्द्रा के प्रभाव से उत्पन्न मनस्थिति अराजकता को जन्म दे सकती है.

3. एयरलाइन और स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति और त्रासदी की स्थिति बनती दिख रही है. हवाई तकनीक, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष मिशनों में तेजी आएगी. भारत का मंगल मिशन (Mangalyaan 2) को लेकर प्रगति के संकेत मिल रहे हैं.

लेकिन साथ में हवाई दुर्घटनाएं बढ़ने का योग भी नजर आ रहा है. वाणिज्यिक और सैन्य दोनों क्षेत्रों मे ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. गौरतलब है कि वर्ष 2013 में भी जब गुरु आर्द्रा में था, तब बड़ी दुर्घटनाएं हुई थीं.

4. प्राकृतिक आपदाओं का तांडव भी देखने को मिल सकता है. बृहस्पति के आर्द्रा में गोचर भूकंप, बाढ़, तूफान, ग्लेशियर विस्फोट का खतरा बढ़ सकता है. जलवायु आपदाएं दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ तबाही ला सकती हैं.

भारत के उत्तर और उत्तराखंड जैसे क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है. 2013 में गुरु आर्द्रा में ही था जब केदारनाथ बाढ़ में 6000 से अधिक जानें गई थीं.

इस नक्षत्र को लेकर क्या क्या कहते हैं शास्त्र
‘आर्द्रा नक्षत्रस्य प्रभावे, विप्लवो जायते लोकस्य.’ यानि आर्द्रा नक्षत्र में लोक में उथल-पुथल होती है. बृहस्पति ज्ञान, धर्म और समाज का प्रतिनिधि है. जब यह आर्द्रा में आता है, तो ज्ञान-प्रणालियों की पुनर्रचना, धार्मिक-राजनीतिक संस्थानों की चुनौती और प्राकृतिक चुनौतियों की आशंका बढ़ जाती है.

तकनीकी और नवाचार का विस्फोट
AI, डिफेंस टेक्नोलॉजी, क्वांटम रिसर्च, अंतरिक्ष विज्ञान में जबरदस्त ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन ये प्रगति नैतिक और सामाजिक सवालों को भी जन्म दे सकती है.

कुल मिलाकर यह गुरु का गोचर परिवर्तन का कारक भी बन सकता है, लेकिन कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. बृहस्पति का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर बड़े परिवर्तन और संकट दोनों की सूचना देता है. यह समय राष्ट्रों, संगठनों और समाज के लिए आत्मपरीक्षण और सावधानी का भी है.

[ad_2]

एलिमिनेटर मैच में ऐसी हो सकती है मुंबई-गुजरात की प्लेइंग XI, जानें पिच रिपोर्ट और प्रिडिक्शन

[ad_1]

GT vs MI Eliminator IPL 2025: आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुल्लांपुर मैदान में खेला जाएगा, जिसे हार मिलेगी वह IPL 2025 की खिताबी दौड़ से बाहर हो जाएगा. बताते चलें कि एलिमिनेटर मैच का विजेता पहले क्वालीफायर में जीतने वाली टीम से भिड़ेगा. गुजरात और मुंबई, पहले भी चैंपियन बन चुके हैं. यहां एलिमिनेटर मैच से पहले जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच कैसी दिख सकती है?

पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के मैदान में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की अधिकांश पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रही हैं, लेकिन मुल्लांपुर की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज, दोनों के लिए मददगार रहती है. IPL में अब तक यहां 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 5 बार पहले बैटिंग और चार मौकों पर चेज करने वाली टीम विजयी रही है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम पंजाब किंग्स है, जिसने 219 रन बनाए थे. मगर इसी मैदान पर IPL 2025 में गत चैंपियन टीम 95 रनों पर ऑलआउट भी हो गई थी.

गुजरात-मुंबई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से मुंबई सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर पाई है, जबकि गुजरात ने 5 बार मुंबई इंडियंस को हराया है. IPL में हुए पिछले 4 मैचों में हर बार गुजरात ने MI को हराने में सफलता पाई है. बता दें कि 2023 में दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात, मुंबई को हरा चुकी है.

आईपीएल में हुई पिछली चारों भिड़ंत में मुंबई इंडियंस पर गुजरात हावी रही है. वहीं IPL 2025 में हुए दोनों मैचों में गुजरात ने मुंबई पर जीत दर्ज की है. आंकड़ों के आधार पर एलिमिनेटर मैच में गुजरात की जीत की संभावनाएं अधिक दिख रही हैं.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शेरफान रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: जॉनी बेयरस्टो, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें:

रिकी पोंटिंग ने खोला पंजाब किंग्स की सफलता का राज, बोले- सभी को लगा था हमने ऑक्शन में गलती…

[ad_2]

रॉकेट की तरह भाग रहे इन डिफेंस स्टॉक्स, पिछले तीन महीनों में दिया इतना रिटर्न

[ad_1]

Defence Sector Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले तीन महीनों में डिफेंस सेक्टर बेस्ड म्यूचुअल फंड्स में 60 परसेंट तक की तेजी आई है. इस कैटेगरी में एक्टिव और पैसिव दोनों तरह के कुल छह फंड्स हैं, जिन्होंने अब तक 57.70 परसेंट का औसत रिटर्न दिया है. इस श्रेणी की तीन स्कीम्स ने 60 परसेंट से अधिक का रिटर्न दिया है. मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस ईटीएफ ने पिछले तीन महीनों में लगभग 60.49 परसेंट का सबसे अधिक रिटर्न दिया है. इसके बाद मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड ने 60.23 परसेंट रिटर्न दिया.

इन स्टॉक्स ने दिया इतना रिटर्न

ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ईटीएफ और आदित्य बिड़ला एसएल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड ने बीते तीन महीनों में क्रमशः 60.12 परसेंट और 59.96 परसेंट रिटर्न दिया. ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ईटीएफ एफओएफ ने 59.45 परसेंट रिटर्न दिया. डिफेंस सेक्टर पर बेस्ड इकलौता एक्टिव फंड एचडीएफसी डिफेंस फंड ने 45.93 परसेंट रिटर्न दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के समय में भारतीय डिफेंस सिस्टम ने लोहा मनवाया. इसके अलावा, सरकार भी डिफेंस सेक्टर पर फोकस करते हुए इस पर खर्च बढ़ा रही है. इन सबके चलते डिफेंस स्टॉक में तेजी आई है.

डिफेंस स्टॉक्स भर रहीं रफ्तार

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रिपबॉक्स के फाउंडर और सीईओ अतुल सिंघल ने कहा, डिफेंस इंडेक्स फंड्स ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. वित्त वर्ष 2025 के लिए देश के डिफेंट सेक्टर के लिए बजट तय करते वक्त स्वदेशीकरण पर जोर दिया गया. रक्षा मंत्रालय का कुल पूंजीगत व्यय 1.72 लाख करोड़ रुपये रखा गया, जिससे नए ऑर्डर को भी सपोर्ट मिला. वित्त वर्ष 2024 में रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो भारतीय डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की ग्लोबल डिमांड को दर्शाता है. आय में इस उछाल के साथ-साथ नीतिगत प्रोत्साहन और अनुकूल भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते फंड के बेहतर प्रदर्शन को बढ़ावा मिला.

दरअसल, जब भी सीमा पर तनाव का माहौल होता है, तब मिसाइल, ड्रोन, रडार जैसे रक्षा उपकरणों की मांग बढ़ जाती है. इस डिमांड को पूरा करने के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चररर्स अपना प्रोडक्शन बढ़ा देते हैं, कई कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करते हैं, इन सबसे उनका रेवेन्यू बढ़ता है. ऐसे वक्त पर निवेशक इन कंपनियों पर फोकस करते हैं और उनके शेयर खरीदना शुरू कर देते हैं.

इसके अलावा, भारत दशकों से रूस, इजरायल और फ्रांस जैसे देशों देशों से हथियार मंगाता रहा है, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं. HAL, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पारस डिफेंस और जेन टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां अब खुद अपना डिफेंस सिस्टम बना रही हैं. अब तो दूसरे देश अब भारत से ये हथियार खरीदना चाह रहे हैं.

6 महीनों में दिया इतना रिटर्न

पिछले छह महीनों में डिफेंस बेस्ड पैसिव फंड्स ने 34 परसेंट का रिटर्न दिया है, जिसमें मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस ईटीएफ सबसे ऊपर रहा है क्योंकि फंड ने पिछले छह महीनों में 34.22 परसेंट का रिटर्न दिया है, इसके बाद मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड है जिसने इसी अवधि में 33.73 परसेंट रिटर्न दिया है. ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ईटीएफ एफओएफ ने पिछले छह महीनों में 33.35 परसेंट रिटर्न दिया है. इस सेक्टर पर बेस्ड एकमात्र सक्रिय फंड एचडीएफसी डिफेंस फंड ने छह महीनों में 15.86 परसेंट रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें:

सर्वे: नहीं थम रहा डार्क पैटर्न का खेल, झांसे में लिए जा रहे यूजर्स; सोशल मीडिया चलाते वक्त रहें सावधान!

[ad_2]

Glyph लाइट्स के साथ लौट रहा है Nothing Phone 3, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन

[ad_1]

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाने वाला Nothing ब्रांड एक बार फिर नया धमाका करने को तैयार है। कंपनी का अगला स्मार्टफोन Nothing Phone 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसके डिजाइन की पहली झलक सामने आ चुकी है. यूके बेस्ड इस कंपनी ने हाल ही में एक टीज़र शेयर किया है, जिसमें फोन के बैक पैनल की झलक मिलती है.

डिजाइन में दिखा नया ट्विस्ट

Nothing के इस नए स्मार्टफोन में डुअल-टोन बैक डिजाइन नजर आ रहा है, जो काफी हद तक ब्रांड के CMF Phone 2 Pro की याद दिलाता है. खास बात यह है कि बैक पैनल पर एक टेक्सचर्ड हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसमें बटन जैसा कुछ एलिमेंट है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह बटन असली है या सिर्फ डिज़ाइन का हिस्सा। यह टेक्सचर ब्रेल जैसा लग रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार एक्सेसिबिलिटी को भी ध्यान में रख रही है.

Glyph Interface रहेगा बरकरार

जैसा कि पिछले Nothing फोनों में देखने को मिला था, इस बार भी Glyph Interface मौजूद रहेगा. यह फोन की पहचान बन चुका एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम है, जो फोन को बाकी ब्रांड्स से अलग बनाता है.

स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चाएं तेज

हालांकि लॉन्च से पहले पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि Nothing Phone 3 एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस होगा. इसमें Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट (संभवतः नया Snapdragon 8 Elite), या फिर MediaTek Dimensity 9400/9400+ देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, फोन में बड़ी बैटरी (5000mAh से ज्यादा), और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है.

कीमत क्या हो सकती है?

Nothing के को-फाउंडर Carl Pei ने इशारों-इशारों में कीमत को लेकर पहले ही हिंट दे दिया था. ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत करीब GBP 800 (लगभग 90,000 रुपये) हो सकती है. भारत में हालांकि, फोन की शुरुआती कीमत लगभग 55,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. तुलना करें तो, Nothing Phone 2 की शुरुआती कीमत भारत में 44,999 रुपये थी.

कब होगा लॉन्च?

Nothing Phone 3 को जुलाई 2025 में पेश किया जा सकता है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आएगा और जानकारियां सामने आ सकती हैं. Nothing Phone 3 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. डिजाइन से लेकर प्रोसेसर तक, सब कुछ प्रीमियम नजर आ रहा है। अगर कंपनी ने कीमत को सही ढंग से बैलेंस किया, तो यह फोन मार्केट में एक बड़ा हिट साबित हो सकता है.

[ad_2]