सोना उगलने वाली है धरती, कोर में छिपा है गोल्ड ही गोल्ड, वैज्ञानिकों ने कर डाली बड़ी खोज

[ad_1]

Gold In Earth Core: सोना उगलने वाली है धरती, कोर में छिपा है गोल्ड ही गोल्ड, वैज्ञानिकों ने कर डाली बड़ी खोज

[ad_2]

‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर विराट कोहली ने बीच मैदान पर किया डांस, वीडियो वायरल

[ad_1]

Virat Kohli Dance: विराट कोहली ग्राउंड पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, चाहे वह अग्रेशन हो या फिर कूल अंदाज. उनकी टीम आरसीबी IPL 2025 के फाइनल में पहुंच गई है. टीम ने गुरुवार को खेले गए क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया. कोहली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वह बॉलीवुड गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर डांस कर रहे हैं.

रजत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा, इस फैसले को आरसीबी के गेंदबाजों ने सही साबित किया. पॉवरप्ले के अंदर 38 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद पंजाब इसे उबर नहीं पाई. पूरी टीम 101 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान विराट कोहली फील्डिंग सेट कर रहे थे, गेंदबाज को बता रहे थे कि कहां गेंद डालनी है. कई बार देखा गया कि कोहली के बताने के बाद ही विकेट भी मिला. ऐसा लग रहा था कि कोहली इस मैच में कप्तान हो.

101 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए, वह 12 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जीतने में कोई कठिनाई नहीं आई. फिल साल्ट की 56 रनों की नाबाद पारी के सहारे आरसीबी ने लक्ष्य को 10 ओवरों में पूरा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की.

विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर गोविंदा और रवीना टंडन के गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर नाच रहे हैं. डीजे ने ब्रेक के दौरान ये गाना बजाया तो कोहली खुद को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे. ये वीडियो आरसीबी के लीग स्टेज के आखिरी मैच का है, जिसमें उसने लखनऊ को 6 विकेट से हराया था. इस मैच को जीतकर ही आरसीबी ने टॉप 2 में अपनी जगह पक्की की थी.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं विराट कोहली

कोहली की बात करें उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले 14 मैचों में 55.81 की एवरेज से 614 रन बनाए हैं. वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं, इसके लिए उन्हें फाइनल में शतकीय पारी खेलनी होगी. जिस फॉर्म में कोहली हैं, उससे ऐसा मुश्किल नहीं लग रहा कि फाइनल में उनके बल्ले से बड़ी पारी आए.

[ad_2]

क्या ज्यादा न्यूट्रिशन भी करता है बीमार, जानें बच्चे और युवा कैसे बन रहे शिकार?

[ad_1]

भोजन यानी हमारे शरीर का ‘पेट्रोल’. जिस तरह व्हीकल के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है, उसी तरह हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए फूड की आवश्यकता होती है. इसमें न्यूट्रिशन होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं. लेकिन सो​चिए अगर जरूरत से अ​धिक न्यूट्रिशन या खाना हमारे शरीर को मिलने लगे तो क्या होगा? हाल ही में एक स्टडी में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आई है. ​इसमें अर्बन एरियाज में ओवरन्यूटि्शन से शरीर पर पड़ रहे साइड इफेक्ट को उजागर करते हुए आगाह किया है. कैसे हम ओवर न्यूटि्रशन का ​शिकार हो रहे हैं और शरीर पर क्या असर पड़ रहा है? आइए जानते हैं…

चाैंकाने वाला सामने आया आंकड़ा

हम जरूरत से अ​धिक भोजन खा रहे हैं या फिर अ​धिक न्यूट्रिशन का सेवन कर रहे हैं. हाल ही मे सामने आई स्टडी तो कुछ इसी ओर इशारा कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार देश के एक राज्य में आईटी प्रोफेशनल पर स्टडी में चाैंकाने वाला आंकड़ा सामने आया. 84 पर्सेंट आईटी प्रोफेशनल फैटी लिवर डिजीज की समस्या से जूझते हुए पाए गए, जो एमएएफएलडी (मेटाबाॅलिक डिस्फंक्शन एसो​सिएटेड फैटी लिवर डिजीज) की ओर संकेत कर रही थी. वहीं 71 पर्सेंट मोटापे के​ ​शिकार पाए गए.

आ​खिर क्यों हो रहा ऐसा?

वर्क कल्चर: अर्बन एरियाज में डेस्क जाॅब का कल्चर बढ़ रहा है. आईटी समेत कई इंडस्ट्री में तो डेस्क जाॅब ही देखने को मिलती है. इसका असर बाॅडी की सुस्त लाइफस्टाइल के रूप में सामने आ सकता है.

स्ट्रेस: शहर की भागदाैड़ और जाॅब में प्रेशर कहीं न कहीं हमें तनाव की ओर धकेल रहा है. नींद का पैटर्न बदल रहा है. देररात तक गैजेट्स में लगा रहना पड़ता है. इससे क्राॅनिक स्ट्रेस का रिस्क बढ़ रहा  है.

प्रोसेस्ड फूड पर निर्भरता अ​धिक: अर्बन एरियाज में डाइट प्रोसेस्ड फूड की ओर लगभग ​शिफ्ट हो चुकी है. पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड, शुगर से भरपूर बेवरेज के सहारे दिन गुजरता है, जिनमें हाई फैट, शुगर आैर नमक भरपूर पाया जाता है. ये फूड टेस्ट में अच्छा लगे, लेकिन शरीर को नुकसान ही पहुंचाते हैं.

सोशल चेंज: अर्बन एरियाज में जाॅब के अवसर और अच्छी इनकम ने खर्च करने करने की कैपेबिलिटी दी है. इससे अच्छा और टेस्टी खाने की तलाश ओवरइटिंग की ओर धकेलती है, जिससे वजन बढ़ने के साथ लिवर पर दबाव पड़ता है.

नाइट लाइफ कल्चर: शहरी क्षेत्रों में नाइट लाइफ कल्चर तेजी से बढ़ा है. वह वर्क प्रोफाइल या फिर एंटरटेनमेंट के लिए हो सकता है. ये देररात के खाने और बेवरेजेस के सेवन की ओर ले जाता है, जो शरीर के लिए अनहेल्दी साबित होता है.

इन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है

अर्बन एरियाज में इस प्राॅब्लम से बड़ों के साथ बच्चे भी जूझ रहे हैं. प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड आदि के सेवन से शरीर में फैट, शुगर, सोडियम की मात्रा बढ़ रही है. इसके चलते कई डिजीज का जो​खिम भी बढ़ रहा है. मोटापा, डायबिटीज, लिवर डिजीज का रिस्क पैदा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: <a href=" लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

इस कंपनी का बढ़ा उम्मीद से ज्यादा मुनाफा, अब देगी अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड

[ad_1]

Bajaj Q4 Results And Dividend Stocks: थ्री व्हीलर और दो पहिए के क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के वित्त वर्ष 2025 के तिमाही नतीजे उम्मीद से बढ़कर आए. इसके बाद अब कंपनी अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है. कंपनी की तरफ से 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया जाएगा और इसमें फैस वैल्यू प्रति शेयर 10 रुपये का होगा.

बजाज का रिवैन्यू इस साल मार्च में खत्म हुए चौथी तिमाही में बढ़कर 12,148 करोड़ हो गया, जो पिछली बार के मुकाबले 5.8 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी का रिवैन्यू 11,485 करोड़ रुपये था.

बजाज देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड

कंपनी की आगे होने वाली आम वार्षिक बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड दे दिया जाएगा. जैसे ही गुरुवार को बजाज ऑटो के तिमाही नतीजे का ऐलान हुआ, कंपनी के शेयर 0.6 प्रतिशत उछल गए. इसके बाद 8,899 पर जाकर बंद हुआ. बजाज ऑटो के शेयर बीते करीब एक महीने के दौरान 10.16 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. आइये जानते हैं कि पल्सर, सीटी, डोमिनार और ऑटो रिक्शा बनाने वाली कंपनी बजाज ने कब-कब और कितना डिविडेंड का एलान किया है.

बजाज ने कब कितना दिया डिविडेंड

बजाज की तरफ से साल 2024 में 80 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया. जबकि इससे पहले 2023 में 140 रुपये प्रति शेयर, 2022 में 140 रुपये, 2021 में भी 140 रुपये, 2020 में 120 रुपये, 2019 में 60 रुपये और 2018 में भी कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था. बजाज का कारोबार दुनियाभर के देशों में फैला हुआ है और ये करीब सत्तर से भी ज्यादा देशों को निर्यात किया जाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: जंग के मैदान में अब भारतीय हथियार पिलाएगा पाक-चीन को पानी, उड़ेगी नींद, शुरू हुआ AMCA प्रोजेक्ट

[ad_2]

₹40,000 में iPhone 13, चार साल पुराना लेकिन अभी भी सबका चहेता, जानें क्या 2025 में भी है ये डील

[ad_1]

iPhone 13 को लॉन्च हुए अब चार साल हो चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर हर बड़ी सेल में ये मॉडल फिर से चर्चा में आ जाता है. इस बार जब लोगों को यह लगभग ₹40,000 में मिलने लगा, तो फिर से सवाल उठने लगे “क्या 2025 में iPhone 13 खरीदना समझदारी होगी?”

पुराना मॉडल, लेकिन दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 13 भले ही 2021 में लॉन्च हुआ हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस आज भी टॉप क्लास मानी जाती है. इसके अंदर लगा A15 बायोनिक चिप अब भी काफी तेज है और आज के कई मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन को आसानी से टक्कर दे सकता है.

लंबे समय तक सॉफ़्टवेयर अपडेट

Apple की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह अपने पुराने फोन्स को भी नए iOS अपडेट देता है. iPhone 13 अब तक iOS 18.5 तक पहुंच चुका है, यानी इसमें वो सारे नए फीचर्स मिल सकते हैं जो एकदम लेटेस्ट iPhone में आते हैं. यही वजह है कि लोग पुराने iPhone को भी नए जैसा एक्सपीरियंस समझते हैं.

कीमत में गिरावट, दिलचस्प ऑफर्स

iPhone की कीमतें धीरे-धीरे गिरती हैं, लेकिन Apple की ब्रैंड वैल्यू बनी रहती है. अब जब iPhone 13 ₹40,000 के करीब मिल रहा है, तो बहुत से लोग इसे एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट मान रहे हैं. खास बात ये है कि ये कीमत बिना किसी बड़े कॉम्प्रोमाइज के आती है डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर सब अभी भी शानदार हैं.

iPhone 13 बनाम नया Android

जहां एक ओर एंड्रॉयड फोन हर साल बड़े बदलावों के साथ आते हैं, वहीं iPhone का फोकस कंसीस्टेंसी पर होता है. आज भी iPhone 13 का ओएलईडी डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी किसी मिड-रेंज एंड्रॉयड फ्लैगशिप से कम नहीं है। और सबसे अहम बात iPhone 13 को हाथ में लेने पर जो ‘प्रोमियम’ फील आती है, वो बहुत से एंड्रॉयड ब्रांड नहीं दे पाते.

क्या ₹40,000 में iPhone 13 लेना सही रहेगा?

अगर आप एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं जो आने वाले तीन से चार साल तक बिना किसी दिक्कत के चले, अपडेट मिलता रहे, और जिसकी रीसेल वैल्यू भी बनी रहे तो iPhone 13 अभी भी एक बहुत अच्छा विकल्प है. हां, ध्यान रहे कि डील लेते वक्त यह कन्फर्म जरूर कर लें कि फोन नया हो या अगर रिफर्बिश्ड है तो वॉरंटी सही हो.

पुराना होने का मतलब बेकार नहीं होता कम से कम iPhone 13 के मामले में तो बिल्कुल नहीं. अगर आपको ₹40,000 में ये फोन मिल रहा है, तो यह एक वैल्यू फॉर मनी डील मानी जा सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार iPhone यूज़ करना चाहते हैं, उनके लिए ये एंट्री पॉइंट बहुत शानदार हो सकता है.

[ad_2]

कुछ कर पाते, उससे पहले ही ब्रह्मोस ने… शहबाज शरीफ ने कबूला, पाकिस्तान को भारत से मिला कितना द

[ad_1]

India Pakistan News: ऑपरेशन सिंदूर के तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऐसे तबाही मचाई, जिसे पड़ोसी मुल्क सदियों तक याद रखेगा. पहले तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी जनता को खुश करने के लिए ये कह दिया कि उनकी सेना ने भारत को जवाब दिया, लेकिन अब उन्होंने खुद स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर से उनका काफी नुकसान हुआ है.

शहबाज शरीफ ने कबूला भारत ने मचाई कितनी तबाही

शहबाज शरीफ ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत के सुपरसोनिक ब्रह्मोस समेत अन्य मिसाइलों ने रावलपिंडी एयरबेस समेत पाकिस्तान के कई अंदरूनी इलाकों पर हमला किया. अजरबैजान के लाचिन में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने बताया कि इससे पहले कि पाकिस्तान कुछ करने की सोच पाता उसे पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में टारगेट को निशाना बनाया.

पाकिस्तान, तुर्की, अजरबैजान सम्मेलन में उन्होंने कहा, “हमने 9-10 मई की रात को भारतीय सेना को जवाब देने के लिए हमला करने का फैसला किया, लेकिन उससे पहले ही भारत के ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत ने किया तबाह

यह पहली बार नहीं है कि जब शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का भारी नुकसान हुआ है. इससे पहले एक समारोह उन्होंने स्वीकार किया था कि भारतीय मिसाइलों ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और अन्य स्थानों पर हमला किया था. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके और पाकिस्तान के दूसरे इलाकों में बने आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंवादियों की मौत हुई.

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को किया ध्वस्त

इससे बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया. भारतीय सेना का शौर्य देख डरकर पाकिस्तान ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है.

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी.

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: मेष, सिंह, कुंभ राशि वालों को आज मुनाफा हो सकता है, पढ़ें अन्य राश

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वाले रिश्तेदारों की मदद करें. बिजनेस में आपके प्रॉडक्ट को नई पहचान दिलाने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम नींव का पत्थर साबित होगी. जरूरी काम पूरे होने पर आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप बिजनेस की आगे की प्लानिंग कर पाएंगे. लव और मैरिड लाइफ में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें. सेहत में सुधार होगा लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है. काम में नयापन लाने के लिए काम का पैटर्न बदलना फायदेमंद रहेगा. गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि और शूल योग के बनने से आप वर्कप्लेस पर अपनी पहचान बना पाएंगे. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपके भीतर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है, शांत रहकर समस्या सुलझाएं. स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट अपने कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ना चाहेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले धन-निवेश के समय सावधानी बरतें. जॉब में देर शाम तक सभी कार्य पूरे हो सकेंगे और वर्कप्लेस पर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. संतान की किसी उपलब्धि से आप संतुष्ट रहेंगे. पॉजिटिव सोच से आप कार्यक्षेत्र में आगे रहेंगे. जल्दबाजी से बचें, खासकर लव और मैरिड लाइफ में. परिवार में सभी की बात मानना आपके हित में रहेगा. किसी कंपनी से ऑर्डर मिलने से बिजनेस में ग्रोथ होगी, इसे बनाए रखना जरूरी है. लेन-देन करते समय लिखित प्रमाण रखें. स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना चाहिए. पर्सनल लाइफ की समस्याओं से भागने की बजाय उनका साहस से सामना करें. दोस्तों के साथ टूर का आनंद मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा. स्पोर्ट्स पर्सन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे. सोच-समझकर लिए गए फाइनेंशियल डिसीजन लाभदायक सिद्ध होंगे. व्यापारी बेहतर प्रबंधन से व्यापारिक स्थितियों में बड़ा बदलाव ला सकेंगे. लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी समस्याएं कम होंगी और बोंडिंग बेहतर होगी. पारिवारिक सामंजस्य के प्रयास सफल रहेंगे. ऑफिशियल ट्रैवल के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता आपको खास बनाएगी, इसीलिए कार्य पर फोकस बनाए रखें. कुशल कार्य कौशल से आप अलग पहचान बना पाएंगे. राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों के लिए दिन शुभ रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं, सतर्क रहें. प्रमोशन और ट्रांसफर में अड़चनें आ सकती हैं. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सतर्क रहकर काम करें. स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ेगा. लव लाइफ में किए वादे पूरे नहीं होने से रिश्तों में तनाव आ सकता है. कठिन परिश्रम के बाद भी बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन मेहनत जारी रखें. गैरकानूनी कार्यों से बचें. प्रेम संबंधों और योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें. राजनेताओं को बोलते समय सतर्क रहना चाहिए. परिवार में रिश्तों को संभालकर निभाएं. स्पोर्ट्स पर्सन को लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वाले अपने कर्तव्यों को पूरा करें. जॉब में कानूनी अड़चनें दूर होंगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. वर्कप्लेस पर अपने विरोधियों को स्किल और स्ट्रेंथ से हराना होगा. आपकी मदद करने की प्रवृत्ति आपको प्रिय बनाएगी. लव लाइफ में विनम्रता से बातचीत करें. धैर्य से किए गए कार्य सफल होंगे. स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट का ध्यान रखें. गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि, शूल योग के बनने से बिजनेस में ग्रोथ होगी और आप नया आउटलेट खोलने में सफल हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बचत पर ध्यान जा सकता है. परिवार में समझदारी बढ़ेगी, दान-पुण्य करने से आत्मिक सुख मिलेगा. जिम्मेदारियों को निभाते हुए आप प्रेरणा का स्रोत बनेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वाले घर के बुजुर्गों के आदर्शों पर चलें. लव एंड मैरिड लाइफ में सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी अपनाने से ग्रोथ होगी और ऑर्डर समय पर पूरे हो सकेंगे. व्यापार की दशा सही है, मेहनत जारी रखें. स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे. परिवार में सुख और संतोष रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. वर्कप्लेस पर अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें. एंप्लॉयड पर्सन जिम्मेदारियां साझा करेंगे और टीम को आगे बढ़ने का अवसर देंगे. स्पोर्ट्स पर्सन स्कूल या कॉलेज का नाम रोशन करेंगे.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले अच्छे काम से भाग्य चमकेगा. एक्सपीरियंस लोगों से सहयोग मिलेगा और आप दूसरों को प्रेरित करेंगे. कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा. बैकबिटिंग और गॉसिप से दूर रहें. होम लोन स्वीकृत हो सकता है. सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. मनचाही इच्छा पूरी होगी. बिजनेस में क्लाइंट और प्रोजेक्ट मिलेंगे जिससे ग्रोथ होगी. कार्यों में शांति और संतुलन बनाए रखें. फैमिली डिसीजन सोच-समझकर लें. स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी. यात्रा के दौरान अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में परेशानियों का अंत होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों की ददियाल पक्ष से बहस हो सकती है. लव लाइफ में अनजाना डर परेशान कर सकता है. वर्कप्लेस पर दूसरों की गलती सुधारनी पड़ेगी. उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं. ट्रैवलिंग में धैर्य रखें. आर्थिक अस्थिरता से परेशानी हो सकती है. क्रोध से रिश्तों में खटास आ सकती है. आलस्य और गलतियों से बिजनेस में नुकसान होगा. काम के घंटे बढ़ सकते हैं. प्रतियोगी छात्र ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से जूझ सकते हैं. सिरदर्द और बदन दर्द हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों को साझेदारी से लाभ मिलेगा. स्पोर्ट्स पर्सन उत्साह के साथ टारगेट अचीव करेंगे. ऑफिसियल ट्रैवल अचानक हो सकती है. वर्कप्लेस पर पॉजिटिव अप्रोच और शार्प वर्किंग से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे. टीम मैनेजमेंट से काम तेज़ होगा. सेहत पर ध्यान दें. लव लाइफ में मौज मस्ती का दिन होगा. टीम को प्रेरित करके बिजनेस ग्रोथ और लाभ मिलेगा. नई शुरुआत उत्साह से करें. पारिवारिक योजनाएं रिश्तों को मजबूत करेंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी. छात्र आत्मविश्लेषण करें.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. लव लाइफ में शांति और सैर-सपाटा होगा. बिजनेस पार्टनरशिप से ज्यादा लाभ होगा. कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ विलासिता में खर्च संभव है. सामाजिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहना होगी. लॉब से अप्रत्याशित लाभ संभव है. ऑफिस ट्रैवल सफल होगी. नियमों का पालन करें. वर्कप्लेस पर बॉस नए प्रोजेक्ट में आपको चुनेंगे. छात्र मेहनत से भाग्य मजबूत करेंगे. स्पोर्ट्स पर्सन तैयारी का अच्छा प्रदर्शन करेंगे. ट्रैवलिंग में सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा. वर्कप्लेस पर पहली मुलाकात में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. आशा से अधिक सरप्राइज मिल सकता है. छात्र बारीकियों को समझकर आगे बढ़ेंगे. लव लाइफ बेहतर होगी. फैमिली में बदलाव मिलेजुले परिणाम देंगे. स्पोर्ट्स पर्सन लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेंगे. बिजनेस में फाइनेंस समस्या दूर होगी, चेहरे पर खुशी लौटेगी. निवेश से पहले जांच जरूरी है. सलाहकार की भूमिका में रहेंगे. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों को भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. पार्टनर की ज़िद आर्थिक बोझ बढ़ा सकती है. मीटिंग न होने से बिजनेस में नुकसान हो सकता है. लेन-देन में सतर्क रहें. प्रतिस्पर्धी नुकसान का मौका तलाश सकते हैं. अचानक धन की समस्या परेशान कर सकती है. छात्र निर्णय से पहले सलाह लें. पोषण की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऑफिस में विवाद से बचें. प्रयासों के बावजूद सफलता सीमित होगी. प्रयास जारी रखें.

[ad_2]

चेहरे पर हंसी और आंखों में आंसू, RCB के फाइनल में पहुंचने पर ऐसा रहा अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

[ad_1]

Anushka Sharma Reaction RCB Reach Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. यह 2016 सीजन के बाद पहली बार है जब RCB फाइनल खेल रही होगी. विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी इस मैच को देखने पहुंची थीं, जैसे ही रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए विनिंग सिक्स लगाया उसके बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो चला है.

RCB के जीतने पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे. वहीं विराट कोहली का भी रिएक्शन वायरल हो रहा है. उन्हें एक उंगली के जरिए यह इशारा करते देखा गया कि उनकी टीम अब इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है. इस पर अनुष्का ने चेहरे पर हंसी के साथ जोर-जोर से तालियां बजाईं. अनुष्का के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

RCB ने रच दिया इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में अंतिम बार फाइनल में जगह बनाई थी. अब 9 साल बाद रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर से इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेलने जा रही है. पंजाब किंग्स के लिए यह हार निराशाजनक रही क्योंकि वह भी अपनी पहली खिताबी जीत की तलाश में है.

अपडेट जारी है…

[ad_2]

दिल्ली यूनिवर्सिटी में PG दाखिले का सुनहरा मौका, ‘ER’ वाले छात्रों को भी राहत

[ad_1]

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया में वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके रिजल्ट में “ईआर” यानी एसेंशियल रिपीट आई है. हालांकि इन छात्रों को 31 अक्टूबर 2025 तक कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त कर लेने होंगे, तभी उनका दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा.

डीयू की ओर से हाल ही में एक वेबिनार के माध्यम से PG दाखिले से जुड़ी कई अहम बातें साझा की गईं. इस वेबिनार में छात्रों को बताया गया कि PG कोर्सेस में आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2025 है. ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें.

माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर भी साफ निर्देश

डीयू के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि अगर कोई दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र PG कोर्स में आवेदन कर रहा है, तो उसे माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करना होगा. जबकि दूसरी यूनिवर्सिटी से आवेदन करने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा.

आवेदन के लिए ध्यान रखें ये बातें

छात्रों को वही ईमेल आईडी इस्तेमाल करनी है, जिससे उन्होंने CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. PG कोर्सेस में दाखिला CUET स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा.

मेरिट के अनुसार छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी, जिसे तय समय पर स्वीकार करना होगा. अगर कोई छात्र सीट स्वीकार नहीं करता है, तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2025 से बाहर हो जाएगा. एक बार सीट स्वीकार करने के बाद उसे अपग्रेड भी किया जा सकता है.

फॉर्म भरते समय बरतें सावधानी

वेबिनार में छात्रों को यह भी चेतावनी दी गई कि अगर किसी फॉर्म में गलत जानकारी पाई गई, तो वह आवेदन रद्द किया जा सकता है. साथ ही, अगर कोई छात्र एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन करना चाहता है, तो हर कोर्स के लिए अलग से आवेदन शुल्क देना होगा.

बैंक अकाउंट की जानकारी भी सही भरनी जरूरी है, क्योंकि अगर आगे किसी तरह का फीस रिफंड होता है, तो वह वहीं भेजा जाएगा.

वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

डीयू PG एडमिशन डीन प्रो. हनीत गांधी और डॉ. अमित पुंडिर ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी अपडेट के लिए DU की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब हो रहा डार्क पैटर्न का इस्तेमाल, झांसे में लिए जा रहे यूजर्स

[ad_1]

Dark Pattern: सर्वे एजेंसी LocalCircles ने बुधवार को किए गए अपने एक सर्वे में पाया कि कई अलग-अलग सेक्टर के प्लेटफॉर्म्स कंज्यूमर बिहेवियर को बदलने के लिए डार्क पैटर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं. सर्वे के मुताबिक, ट्रैवल, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग और पेमेंट, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, टैक्सी ऐप में सबसे ज्यादा डार्क पैटर्न के आने की सूचनाएं मिलीं.

इस तरह से झांसे में लिए जा रहे यूजर्स

डार्क पैटर्न अक्सर यूजर्स को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर देता है, जिसे वह वास्तव में नहीं लेना चाहता है. इसके चलते आप मेंबरशिप के जाल में फंस सकते हैं, हिडेन चार्जेस या सब्सक्रिप्शन का शिकार हो सकते हैं. सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डार्क पैटर्न में फोर्स्ड एक्शन या जबरन एक्शन लेने के लिए यूजर को मजबूर करना, सबसे ऊपर है. इसका इस्तेमाल 123 या 54 परसेंट प्लेटफॉर्म कर रहे हैं. इसमें आमतौर पर ट्रांजैक्शन के दौरान किसी ऐप को डाउनलोड करने या पर्सनल डिटेल देने का दबाव डाला जाता है.

धोखा देने की लगातार की जा रही कोशिश

दूसरे 109 प्लेटफॉर्म या 48 परसेंट ड्रिप प्राइसिंग का इस्तेमाल करते हुए पाए गए. इसे हिडेन चार्जेस के नाम से भी जाना जाता है. इसमें लेनदेन के बिल्कुल फाइनल स्टेप में कोई एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ दिया जाता है. इसके अलावा, लगभग 76 (33 परसेंट) प्लेटफॉर्म यूजर को लालच देकर धोखा देने की कोशिश करते हैं, 74 (34 परसेंट) प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन ट्रैप का इस्तेमाल करते हैं, 58 (25 परसेंट) लोग इंटरफेस इंटरफेरेंस का इस्तेमाल करते हैं और 51 (22 परसेंट) प्लेटफॉर्म ‘कन्फर्म शेमिंग’ का इस्तेमाल करते हैं.

गाइडलाइंस का नहीं कोई असर

इन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को बार-बार एक ही चीज कहकर परेशान करने की स्ट्रैटेजी अपनाई जाती है या अनजाने में उन्हें फंसा लिया जाता है, यूजर्स को जबरदस्ती ऐसा महसूस कराया जाता है कि उन्हें किसी खास चीज की बहुत जरूरत हो या आगे पड़ सकती है, इसके अलावा, कई दूसरे पैंतरे भी अपनाए जाते हैं. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि रेगुलेटर्स की तरफ से तमाम गाइडलाइंस और प्रयासों के बावजूद डार्क पैटर्न के उपयोग में कोई कमी नहीं आई है.

इनमें डार्क पैटर्न का हो रहा इस्तेमाल

सेक्टर-वाइज बात करें, तो एडटेक, ऑनलाइन बैंकिंग और पेमेंट, ई-कॉमर्स, ओटीटी, ऐप टैक्सी, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, मेडिसिन और हेल्थ सर्विसेज, एयरलाइंस, मूवी/इवेंट टिकटिंग में सात या उससे अधिक डार्क पैटर्न पाए गए. टेलीकॉम, ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल लेंडिंग, वॉयस असिस्टेंट, ऑनलाइन बीमा और भर्ती/पेशेवर नेटवर्किंग में चार से छह डार्क पैटर्न के होने की रिपोर्ट मिली.

ट्रेन टिकटिंग, कार रेंटल, म्यूजिक स्ट्रीमिंग, मोबाइल डिवाइस, ऑनलाइन फाइनेंशियल ट्रेडिंग, और इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक से तीन डार्क पैटर्न की पहचान की गई. 392 जिलों के 2.3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने 228 भारतीय प्लेटफॉर्म पर डार्क पैटर्न के पाए जाने की बात कही.

ये भी पढ़ें:

क्या आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना को किया जा रहा कवर? वक्त रहते देख लें ये सारी चीजें

[ad_2]