प्लेऑफ में बोल्ड हुए स्टोइनिस तो उनकी गर्लफ्रेंड ने दी गाली? वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

IPL 2025: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी क्वालीफ़ायर-1 में पूरी तरह फ्लॉप रही थी, एक के बाद एक विकेट गिरते देख फ्रेंचाइजी के सभी फैंस मायूस और गुस्सा हो रहे थे. पंजाब की सह-मालकिन प्रीती जिंटा भी दुखी थी, हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने टीम को थोड़ी देर के लिए ख़ुशी दी और उम्मीद जगाई कि अभी भी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकती है. लेकिन जब वो एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए बोल्ड हुए तो स्टैंड में बैठी एक विदेशी महिला इतना गुस्सा हो गई कि उन्होंने गाली ही दे दी.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवरों में 101 रनों पर ढेर हो गई थी. प्रियांश आर्य (7), प्रभसिमरन सिंह (18), जोश इंग्लिस (4) और श्रेयस अय्यर के रूप में 4 विकेट पॉवरप्ले के अंदर 38 के स्कोर पर गिर गए थे. इसके बाद आए मार्कस स्टोइनिस ने अच्छे नजर आ रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. 

इससे उन पर भी दबाव आ गया था. सुयश शर्मा ने स्टोइनिस को आउट करने से पहले एक ही ओवर में शशांक सिंह और मुशीर खान को आउट किया था. 11वें ओवर में सुयश की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्टोइनिस बोल्ड हुए, वह गेंद को पढ़ नहीं पाए जो सीधा उनकी विकेट पर जाकर लगी. ये 78 के स्कोर पर पारी का 8वां विकेट था.

मार्कस स्टोइनिस की थी गर्लफ्रेंड

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इसे मार्कस स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं. हालांकि ये स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड Sarah Czarnuch नहीं थी. लेकिन ये महिला भी वहीं बैठी थी, जहां पंजाब किंग्स के विदेशी प्लेयर्स की पत्नियां या परिवारजन बैठे हुए थे.

फाइनल में पहुंची आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 102 के लक्ष्य को 10 ओवरों में हासिल कर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. आरसीबी ने 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा. उसे क्वालीफ़ायर 2 जीतना होगा, जिसमें उसका सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता के साथ होगा.



[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह,मकर राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें 31 मई 2025 का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 31 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि, Aries 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा. आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. आपको  किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी.

वृषभ राशि , Taurus 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है. आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. धन संबंधित मामलों में आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी. पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं.

मिथुन राशि, Gemini 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी. आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है. आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा. व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है.

कर्क राशि, Cancer 31 May 2025
कल आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें. किसी अजनबी से कल लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है. आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है. आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है.

सिंह राशि, Leo 31 May 2025
कल आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे. व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है. व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है. आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा.

कन्या राशि, Virgo 31 May 2025
कल के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे. आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कल कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है. किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले कल माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें.

तुला राशि, Libra 31 May 2025
कल के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं. आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है. आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है. संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो कल उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी. आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है.

वृश्चिक राशि, Scorpio 31 May 2025
कल के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा. आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है. आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे. आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी. किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है.

धनु राशि, Sagittarius 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों के साथ आप  कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे. आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें. यदि आप  घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे.

मकर राशि, Capricorn 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं. व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

कुंभ राशि, Aquarius 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा. आपको बिजनेस की कल किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है. आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे ल कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है.

मीन राशि, Pisces 31 May 2025
कल का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे. परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं. आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bakrid 2025 in India: ईद उल-अजहा के चांद का हुआ दीदार, भारत में इस दिन बकरीद

[ad_2]

किडनी खराब होने पर पैरों के आसपास दिखाई देते हैं ये लक्षण, संकेत दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

[ad_1]

Kidney Damage Symptoms: हमारी किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो हमारे खून को साफ करने, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पानी की कमी पूरी तरह से दूर करने का काम करती है. लेकिन जब किडनी में कोई समस्या शुरू होती है तो यह धीरे-धीरे हमारे शरीर पर कई तरह के संकेत छोड़ती है. शुरुआत में ये संकेत इतने साफ नहीं होते कि हम तुरंत समझ पाएं, लेकिन खासकर पैरों के आसपास कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जो आपको चेतावनी देते हैं कि आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं. 

ये भी पढ़े- प्रोटीन का भंडार है ये वाली सफेद रंग की दाल, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

सूजन या फुलाव 

जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी और नमक जमा होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों और यहां तक कि एड़ी के आसपास सूजन हो जाती है. यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ती है और कभी-कभी दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है. 

खराब किडनी से शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूखी त्वचा की समस्या हो सकती है. खासकर पैरों के आसपास त्वचा रंग बदल सकती है या हल्की लालिमा दिख सकती है. 

किडनी की समस्या के कारण रक्त संचार ठीक से नहीं होता, जिससे पैरों में कमजोरी या ठंडापन महसूस हो सकता है. 

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण खासकर रात में पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. 

किडनी खराब होने के  संकेत

पेशाब में बदलाव यानी ज्यादा या कम पेशाब आना

पेशाब का रंग गहरा होने लगना 

थकान, चक्कर आना और भूख कम लगना

अचानक वजन बढ़ना या कम होना

किडनी की देखभाल के लिए क्या करें? 

रोजाना पर्याप्त पानी पिएं

नमक का सेवन कम करें

नियमित व्यायाम करें

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें

डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयां लें और जांच करवाते रहें

पैरों के आसपास दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे संकेत आपकी किडनी की बिगड़ती सेहत के बारे में बता सकते हैं. कभी-कभी ये खतरनाक भी सकते हैं. इसलिए अपने शरीर के बदलावों को समझें और समय रहते डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि जितना जल्दी आप अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, उतना जल्दी ठीक होने की क्षमता भी रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

हैदराबाद की इस कंपनी में बड़े पद पर हुई गोल्डन रिट्रीवर की हायरिंग, इस तरह संभाल रहा अपनी जिम्म

[ad_1]

Harvesting Robotics: आजकल जहां कई कंपनियों में वर्कर्स काम के बढ़ते प्रेशर और स्ट्रेसफुल माहौल से परेशान हैं. वहीं, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए उन्हें स्ट्रेसफ्री और कूल वर्क कल्चर की सुविधा देते हैं, ताकि काम भी बढ़िया तरीके से हो, टारगेट भी वक्त पर पूरा हो जाए और स्टाफ भी खुश रहे. आज हम आपको एक ऐसे ही ऑफिस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी जमकर तारीफ लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. 

नए टीम मेंबर की खूब हो रही तारीफ 

हम यहां हैदराबाद बेस्ड रोबोटिक्स स्टार्टअप ऑनलाइन की बात कर रहे हैं, जिसने एक गोल्डन रिट्रीवर को कंपनी का चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) अपॉइंट किया है. उसका नाम डेनवर है. कंपनी का नाम ‘हार्वेस्टिंग रोबोटिक्स’ है, जो खेती में किसानों की मदद करने वाली रोबोटिक मशीनें बनाती हैं.

कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने हाल ही में लिंक्डइन में एक पोस्ट के जरिए अपने नए टीम मेंबर से लोगों का परिचय कराया. देखते ही देखते उनका यह पोस्ट वायरल हो गया. अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, ”हमारी सबसे नई हायरिंग चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर डेनवर से मिलिए. वह कोडिंग नहीं करता. उसे इसकी परवाह नहीं है. वह बस आता है, दिलों को जीत लेता है और सबकी एनर्जी बनाए रखता है.” 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा पोस्ट 

इस पोस्ट को अब तक लगभग 15 हजार लाइक मिल चुके हैं. लोग कंपनी के साथ-साथ डेनवर की भी तारीफ कर रहे हैं. राहुल अरेपाका ने यह भी कहा कि डेनवर के अपॉइंटमेंट के साथ ही अब हम ऑफिशियली पेट-फ्रेंडली हो गए हैं. उन्होंने इसे सबसे अच्छा फैसला बताते हुए कहा कि वह कंपनी में खुशियां लेकर आया है.

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ”लगता है डेनवर पहले से ही वाइब्स डिपार्टमेंट में सबसे बेहतरीन परफॉर्मर है.” एक दूसरे ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, ”लगता है CHO ​​सभी को खुश करने की जिम्मेदारी उठाते हुए थक गया है.” इतना ही नहीं, डेनवर के नाम पर लिंक्डइन में एक प्रोफाइल भी क्रिएट किया गया है, जिससे राहुल के पोस्ट पर कमेंट किया गया, ”शुक्रिया राहुल, लेकिन क्या मैं इसके बाद CEO बन सकता हूं? क्या ऐसा पॉसिबल है?” 

ये भी पढ़ें:

अब 1 साल तक शेयर मार्केट से मुनाफा नहीं कमा पाएंगे अरशद वारसी, इस वजह से SEBI ने लिया तगड़ा एक्शन

[ad_2]

एक वक्त था जब चीन था iPhone का बादशाह, अब भारत ने पलटी पूरी बाजी, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

[ad_1]

कुछ साल पहले तक अगर कोई पूछता कि दुनिया में सबसे ज्यादा iPhone कहां बनते हैं, तो जवाब होता चीन. पर अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. भारत ने गेम पलट दिया है. Apple अब भारत को iPhone मैन्युफैक्चरिंग का नया गढ़ बना रहा है और इसके आंकड़े किसी भी भारतीय को गर्व से भर देंगे.

भारत से अमेरिका तक iPhone का नया सफर

हाल ही में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल के महीने में भारत ने अकेले 29 लाख iPhone अमेरिका भेजे. ये आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड है. अगर पिछले साल की तुलना करें, तो ये 76% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. वहीं दूसरी तरफ चीन की स्थिति कमजोर होती दिख रही है. इसी अवधि में चीन से सिर्फ 9 लाख iPhone अमेरिका गए, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 37 लाख था यानी 76% की गिरावट.

अब Apple की नजर भारत पर

Apple के CEO टिम कुक पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कंपनी भारत और वियतनाम को अपने मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर देख रही है. Apple की योजना है कि आने वाले समय में भारत में iPhone और वियतनाम में बाकी प्रोडक्ट्स जैसे Mac, Apple Watch और iPod बनाए जाएं. ये भी संभव है कि भविष्य में अमेरिका में बिकने वाले ज़्यादातर iPhone भारत में ही बनें.

iPhone 17 में दिखेगा भारत का जलवा?

सूत्रों के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज के प्रो मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में और बढ़ाई जा सकती है. अमेरिका में प्रो मॉडल की भारी डिमांड को देखते हुए Apple भारत को इस काम के लिए और ज्यादा प्राथमिकता दे सकता है.

भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया सुपरपावर

‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत Apple की कई साझेदार कंपनियों ने भारत में फैक्ट्रियां लगाई हैं और अब इसका असर दिखने भी लगा है. कंपनी न सिर्फ भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही है, बल्कि यहां के ग्राहकों के लिए खास फीचर्स भी अपने नए सॉफ़्टवेयर में शामिल कर रही है.

जहां कभी चीन iPhone उत्पादन में अकेला राजा था, अब भारत ने मेहनत, रणनीति और पॉलिसी के दम पर वो ताज छीन लिया है. आने वाले समय में भारत टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा नाम बनकर उभरेगा और यह शुरुआत है उस सुनहरे भविष्य की.

[ad_2]

Criminal Justice 4 की इस हसीना का छलका दर्द, बोलीं- उसने मुझे बुलाया,पैंट से कुछ बाहर निकाला…

[ad_1]

'इस्लाम के नाम पर फैला रहे हिंसा, हिंदू, बौद्ध, ईसाइयों को...', सबसे बड़े इस्लामिक मुल्क इंडोनेशिया के मुस्लिम बोर्ड की ये बात सुन ले पाकिस्तान

‘इस्लाम के नाम पर फैला रहे हिंसा, हिंदू, बौद्ध, ईसाइयों को…’, सबसे बड़े इस्लामिक मुल्क इंडोनेशिया के मुस्लिम बोर्ड की ये बात सुन ले पाकिस्तान

[ad_2]

कितने राफेल खोए? पूछने पर BJP ने कांग्रेस को बताया पाकिस्तान की PR टीम, कहा- ‘सबूत गैंग एक्टिव’

[ad_1]

BJP Attack Congress: भारत की राजनीति एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गरमा गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के राफेल विमान और भारतीय वायुसेना को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस जानबूझकर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है और भारतीय सेना की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा रही है.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “सबूत गैंग फिर से सक्रिय हो गया है.” पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ इस बात में रुचि रखते हैं कि भारत ने कितने विमान खोए, जबकि भारत की सैन्य उपलब्धियों को नकार दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनिया गांधी आतंकवादियों के मारे जाने पर रोई थीं और राहुल गांधी ने 26/11 हमलों के बाद जश्न मनाया था. पात्रा ने दावा किया कि भारत ने 9 आतंकी शिविरों और 11 पाकिस्तानी हवाई अड्डों को नष्ट किया है और इसके प्रमाण के रूप में सैटेलाइट इमेजरी मौजूद है.

“कांग्रेस नेता पाकिस्तान की पीआर एजेंसी की तरह”-अमित मालवीय 
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने रेवंत रेड्डी के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने पूछा था, “पाकिस्तान ने कितने राफेल मार गिराए?” मालवीय ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा दावा किया होता तो उसके पास सबूत होते—मलबा, सैटेलाइट इमेज या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की पुष्टि. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता व्हाट्सएप फॉरवर्ड या सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं. उन्होंने लिखा, “कांग्रेस पाकिस्तान की पीआर एजेंसी की तरह बर्ताव कर रही है.”

रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी के बयान
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि हाल के संघर्ष में पाकिस्तान ने कितने राफेल विमानों को मार गिराया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि युद्ध से पहले सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई गई और भाजपा सरकार पर पीओके को वापस लेने में विफल रहने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमले की जानकारी पाकिस्तान को दी और पूछा, “हमने कितने विमान खोए? इसे किसने अधिकृत किया?”

कांग्रेस पर सवाल या देशद्रोह का आरोप?
इस पूरे विवाद में मुख्य सवाल यह है कि क्या विपक्षी दलों के सवाल उठाने को राष्ट्रविरोधी कहा जा सकता है? क्या सवाल पूछना लोकतंत्र में अपराध है या देशद्रोह की श्रेणी में आता है? भाजपा का मानना है कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, तो विपक्ष को सेना पर संदेह नहीं करना चाहिए. वहीं कांग्रेस यह कहती है कि सरकार से सवाल पूछना उनका संवैधानिक अधिकार है और जनता को जवाबदेही सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य.



[ad_2]

हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ल

[ad_1]

Pakistani Actress Viral Video: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया. भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ की गई इंडस वॉटर ट्रीटी को सस्पेंड कर दिया. इंडस वॉटर ट्रीटी के तहत पाकिस्तान को इसका 80% पानी मिलता था. तो वहीं भारत को महज 20% पानी मिला करता था.

लेकिन अब फिलहाल के लिए पाकिस्तान को पानी मिलाना बंद हो चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भारत के इस फैसले को लेकर बहुत सी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह बता रही है कि कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं है. इस वीडियो के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं. 

कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई इंडस वॉटर ट्रीटी को संस्पेंड कर दिया है. अब इस ट्रीटी के तहत पाकिस्तान को मिलने वाला पानी बंद हो चुका है. इसे लेकर भारत और पाकिस्तान में पहले ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही थीं. कुछ लोग मजाक उड़ा रहे थे. तो कुछ लोग कंर्सन दिखा रहे थे.

 

यह भी पढ़ें: RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

इसी बीच पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हिना ख्वाजा बयात का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कराची एयरपोर्ट पर हैं. वह बता रही है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के बावजूद भी कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही है कि कराची एयरपोर्ट के किसी भी वाशरूम में पानी नहीं है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का बॉडी बिल्डर वर्जन आया सामने, लोग बोले- मैच का क्या होगा अब?

लोग ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @rsrobin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘पाकिस्तान से ऐसी ही उम्मीद थी.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘पानी एंडिया ने बर दिया है जनाब.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है पानी तो हमने बंद किया है.’

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पानी पिलाने वाला कहकर उड़ाया मुशीर खान का मजाक? मैच का वीडियो हो रहा वायरल

 


CBSE का बड़ा ऐलान, 10वीं में बेसिक मैथ लेने वाले अब भी पढ़ सकेंगे 11वीं में गणित

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बार फिर 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले छात्रों को राहत दी है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए CBSE ने साफ किया है कि ऐसे छात्र, जिन्‍होंने 10वीं में गणित बेसिक चुना था, वे 11वीं में भी गणित विषय ले सकते हैं. हालांकि, यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी.

CBSE की ओर से स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस बात की पूरी जांच करें कि जो छात्र 11वीं में गणित पढ़ना चाहते हैं, उनमें विषय को समझने और आगे ले जाने की उचित क्षमता और योग्यता हो. यदि स्कूल को लगता है कि छात्र उस स्तर का गणित नहीं समझ पाएंगे, तो उन्हें यह विषय चुनने की इजाजत न दी जाए.

कब तक लागू रहेगा ये नियम?

CBSE ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये छूट तब तक जारी रहेगी, जब तक कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE) पूरी तरह लागू नहीं हो जाती. जैसे ही यह नई योजना लागू होगी, यह पुरानी छूट स्वतः ही खत्म मानी जाएगी.

एक बार विषय चुना, फिर नहीं होगा बदलाव

CBSE ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी (List of Candidates) भरते समय अगर कोई विषय चुन लिया गया, तो बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. स्कूलों से कहा गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को इस बारे में पहले से जानकारी दें ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत न हो.

कब शुरू हुई थी ये छूट?

कोविड महामारी के दौरान छात्रों के शैक्षणिक दबाव को देखते हुए CBSE ने पहली बार इस नियम में ढील दी थी. तब से लेकर अब तक पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों में यह छूट दी जा रही है. इससे पहले नियम था कि केवल वे छात्र जिन्होंने 10वीं में स्टैंडर्ड मैथ पढ़ा है, वही 11वीं में गणित (041) विषय ले सकते हैं. बेसिक मैथ लेने वालों को केवल अनुप्रयुक्त गणित (Applied Mathematics) पढ़ने की इजाजत थी.

क्या है स्टैंडर्ड और बेसिक मैथ का फर्क?

CBSE ने मार्च 2020 से ही गणित विषय को दो स्तरों में बांट दिया था – गणित (स्टैंडर्ड) और गणित (बेसिक). स्टैंडर्ड मैथ उन छात्रों के लिए था जो 11वीं-12वीं में गणित विषय के साथ आगे पढ़ाई करना चाहते हैं या भविष्य में इंजीनियरिंग, साइंस जैसे क्षेत्रों में जाना चाहते हैं. वहीं बेसिक मैथ उन्हें ध्यान में रखकर लाया गया था, जो गणित को सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ना चाहते हैं और आगे इससे बचना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

विराट कोहली का बॉडी बिल्डर वर्जन आया सामने, लोग बोले- मैच का क्या होगा अब?

[ad_1]

Virat Kohli Viral Video: भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में विराट कोहली के नाम से बच्चा-बच्चा वाकिफ है. क्रिकेट के लिए उनका योगदान उनकी पहचान बन चुका है. आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की ओर से खेलते हैं. आरसीबी ने कल 29 मई को क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह किसी बॉडीबिल्डर की तरह हट्ठे-कट्ठे नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं. कोहली अगर यहां है तो फिर आरसीबी के लिए मैच कौन खेलेगा. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो. चलिए आपको बताते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई. 

विराट कोहली का बाॅडी बिल्डर वर्जन

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स विराट कोहली नहीं बल्कि हूबहू उनकी तरह दिखने वाला एक हमशक्ल है. इस शख्स की बॉडी बिल्कुल किसी बॉडीबिल्डर की तरह है.  एकदम हट्ठा खट्ठा यह शख्स हलवाई की दुकान चलाता है.

यह भी पढ़ें: RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

लेकिन इसकी कद काठी और चेहरे की बनावट बिल्कुल दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से मेल खाती दिख रही है. और यही बात है कि लोग शख्स को विराट कोहली का बॉडीबिल्डर वर्जन भी कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायरल होता जा रहा है.

 

यह भी पढ़ें: गजब है…न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली इंडियन बारात तो ट्रैफिक हो गया जाम, यूजर्स बोले-फूफा कहां है?

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1sInto2s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर में कमेंट करते हुए लिखा है ‘मैच का क्या होगा अब.’ तो एक और एक और यूजर ने लिखा है ‘बॉडीबिल्डर वर्जन ऑफ विराट’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘यह तो बिल्कुल जुड़वा है.’ एक और यूज़र ने लिखा है ‘ सिर्फ ग्राउंड पर अग्रेशन दिखाने से ही घर नहीं चलता, कमाना भी पड़ता है.’

यह भी पढ़ें: ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल