31 मई के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको संतान सुख प्राप्त होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

मेष राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको संतान सुख प्राप्त होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

वृषभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

वृषभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

मिथुन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन वालों को कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

मिथुन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन वालों को कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

कर्क राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

सिंह राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

कन्या राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

तुला राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

वृश्चिक राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

वृश्चिक राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

धनु राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

धनु राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

मकर राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

मकर राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

कुंभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

कुंभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

मीन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं.

मीन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं.

Published at : 30 May 2025 05:44 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

बेंगलुरु-काठमांडू के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान 1 जून से, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

[ad_1]

Bengaluru-Kathmandu Direct Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करते हुए अब नेपाल को भी अपनी उड़ानों में शामिल कर लिया है. बेंगलुरु और काठमांडू के बीच रविवार (1 जून, 2025) से सीधी उड़ानें शुरू होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा रोजाना चलेगी और काठमांडू एयर इंडिया एक्सप्रेस का 55वां गंतव्य बन गया है.

बेंगलुरु से नेपाल तक की सीधी उड़ान यात्रियों को नेपाल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता को देखने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करेगी. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से उड़ान रोजाना सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और काठमांडू में सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी. वहीं, वापसी की उड़ान काठमांडू से रोजाना सुबह 9:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू कर दी बुकिंग सेवा

एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट airindiaexpress.com और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, उद्घाटन प्रस्ताव के तहत एक्सप्रेस लाइट का किराया 8,000 रुपये और एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 8,500 रुपये से शुरू हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि हिमालय की गोद में बसा काठमांडू शहर पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर (UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट), एवरेस्ट ट्रेकिंग के लिए गेटवे और भक्ति व रोमांच पर्यटन का प्रमुख केंद्र है. इसके अलावा पोखरा, लुंबिनी (भगवान बुद्ध की जन्मभूमि) और भक्तपुर जैसे ऐतिहासिक स्थल भी पास ही हैं.

दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत- आलोक सिंह

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, “नेपाल हमारे निकटतम पड़ोसी देशों में से एक है और काठमांडू से सीधी कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करेगी.”

उन्होंने कहा, “एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई उड़ान सेवा के साथ अब भारत के दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, पुणे, सूरत समेत 20 शहरों और अबू धाबी और दमाम सहित दो अंतरराष्ट्रीय शहरों से भी काठमांडू के लिए एक स्टॉप में यात्रा संभव होगी.”

यह उड़ान भारत और नेपाल के लोगों को जोड़ने की दिशा में अहम कदम

एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु से 31 घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक सीधी सेवा देती है, जिसमें अब काठमांडू भी शामिल हो गया है. इसके अलावा, छह घरेलू और 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक एक-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है. कुल मिलाकर बात करें, तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह नई सेवा भारत और नेपाल के बीच लोगों को जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है.

[ad_2]

AC-कूलर भूल जाइए, अब डीह्यूमिडिफायर बनेगा गर्मी से छुटकारा पाने का सस्ता और टिकाऊ इलाज

[ad_1]

गर्मी के साथ जब बरसात होती है, तो मौसम में नमी यानी उमस काफी बढ़ जाती है. दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में हाल ही में हुई बारिश के बाद यही देखने को मिला है. नतीजा ये कि AC और कूलर भी पसीना रोकने में फेल हो जाते हैं. चिपचिपी गर्मी से नींद खराब होती है और घर में रहना भी मुश्किल लगने लगता है.

अगर आप भी इस उमस से परेशान हैं तो आपके लिए एक बढ़िया समाधान है डीह्यूमिडिफायर. यह छोटा-सा डिवाइस आपके घर की हवा को सूखा और ताजा बनाए रखता है. आइए समझते हैं ये कैसे काम करता है और क्यों ये AC या कूलर से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. 

हवा से नमी को खींच लेता है ये डिवाइस

डीह्यूमिडिफायर असल में हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को खींचकर एक कंटेनर में जमा कर देता है. इसके चलते कमरे की हवा हल्की और कम चिपचिपी हो जाती है. जब आसपास की हवा सूखी होती है, तो शरीर से निकलने वाला पसीना भी जल्दी सूखता है और गर्मी कम महसूस होती है.

क्यों बेहतर है डीह्यूमिडिफायर?

कूलर गर्मी के मौसम में ठीक-ठाक काम करते हैं लेकिन जैसे ही उमस बढ़ती है, उनका असर लगभग खत्म हो जाता है. वहीं, AC थोड़ी राहत जरूर देता है, मगर बिजली का खर्च बढ़ा देता है. ऐसे में डीह्यूमिडिफायर एक स्मार्ट चॉइस बनकर सामने आता है. ये न सिर्फ नमी को कम करता है, बल्कि हवा को सांस लेने लायक ताजा भी बनाता है.

घर को बनाता है हेल्दी

डीह्यूमिडिफायर सिर्फ गर्मी से राहत नहीं देता, बल्कि आपके घर को भी हेल्दी रखता है। नमी से दीवारों में सीलन, बदबू और फफूंद जैसी समस्याएं हो जाती हैं जो सांस और एलर्जी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देती हैं। यह डिवाइस इन सभी परेशानियों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है.

फर्नीचर और गैजेट्स को भी मिलती है सुरक्षा

आपके कीमती फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े भी नमी की वजह से खराब हो सकते हैं. डीह्यूमिडिफायर उनकी भी सुरक्षा करता है. मतलब सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म में सेविंग भी.

कीमत भी जेब पर भारी नहीं

जहां एक अच्छी क्वालिटी का AC करीब 30 हजार रुपये या उससे ज्यादा में आता है, वहीं डीह्यूमिडिफायर की शुरुआत महज 6,000 रुपये से होती है. यानी ये डिवाइस AC से पांच गुना सस्ता है और कई मामलों में उससे ज्यादा फायदेमंद भी.

अब फैसले की बारी आपकी है

अगर आप इस बारिश और उमस के मौसम में AC या कूलर पर खर्च किए बिना राहत चाहते हैं, तो डीह्यूमिडिफायर को ट्राय कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपके घर को ठंडा रखेगा, बल्कि एक बेहतर और हेल्दी माहौल भी देगा वो भी कम कीमत में.

[ad_2]

कप्तान पहली परीक्षा में फेल, अब नहीं मिलेगी रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया को बड़ा झटका

[ad_1]

Abhimanyu Easwaran India A Captain: IPL 2025 के बीच टीम इंडिया-ए का इंग्लैंड टूर शुरू हो गया है. पहला फर्स्ट-क्लास मैच 30 मई से शुरू हुआ, जिसमें वह खिलाड़ी बुरी तरह फेल हो गया है, जिसे रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. यहां बात हो रही है अभिमन्यू ईश्वरन की, जो अभी इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. बता दें कि 7 मई को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट (Rohit Sharma Test Retirement Date) के बाद ना केवल कप्तानी का पद बल्कि टेस्ट टीम में ओपनिंग की जगह भी खाली हो गई थी.

कप्तानी का पद BCCI ने शुभमन गिल को सौंपा है, वहीं ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे उभरते हुए खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था. ये भी अटकलें हैं कि कप्तान गिल खुद ओपनिंग करने उतर सकते हैं.

कप्तान परीक्षा में हुआ फेल

इंडिया-ए टीम की कप्तानी कर रहे अभिमन्यू ईश्वरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड लायंस के जोश हुल बहुत ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे. वो लय से भटके हुए नजर आ रहे थे, लेकिन छठे ओवर में ईश्वरन ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 2 चौके बटोरे. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हुल ने फुल-लेंथ पर बॉल फेंकी, जिसपर ईश्वरन चकमा खा गए और LBW आउट हो गए.

अभी बचे हैं 3 चांस

इंडिया-ए को इंग्लैंड लायंस के साथ 2 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने हैं. ऐसे में अभिमन्यू ईश्वरन को खुद को साबित करने के लिए चार पारी मिली हैं, जिनमें से उनकी पहली पारी बेकार चली गई है. वो अगली पारियों में खुद को साबित नहीं कर पाते हैं तो केएल राहुल या साई सुदर्शन जैसा कोई प्लेयर ओपनिंग स्लॉट प्राप्त करने की रेस में उनसे आगे निकल जाएगा. अभिमन्यू ईश्वरन ने अब तक 101 फर्स्ट-क्लास मैचों में 7,774 रन बनाए हैं. फर्स्ट-क्लास करियर में उनके बल्ले से 27 सेंचुरी और 29 अर्धशतक भी निकले हैं.

यह भी पढ़ें:

‘पिक्चर ऑफ द डे’, PM मोदी संग इस अंदाज में दिखे वैभव सूर्यवंशी; वायरल तस्वीर ने लूट ली महफिल

[ad_2]

मार्च तिमाही में 7.4 परसेंट रही भारत की जीडीपी ग्रोथ, सरकार ने जारी किए आंकड़े

[ad_1]

India GDP Data: भारत में आर्थिक विकास की दर में गजब की तेजी आई है. जनवरी–मार्च तिमाही (Q4 FY25) में भारत की GDP ग्रोथ 7.4 परसेंट रही, जो पिछले चार तिमाहियों में सबसे अधिक है. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान देश की जीडीपी 6.5 परसेंट की दर से बढ़ी. सरकार की तरफ से 30 मई को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई. इससे पता चलता है कि घरेलू मांग, निवेश और कृषि उत्पादन बढ़ने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनती जा रही है. 

इतना रहा इन सेक्टरों का ग्रोथ

पिछले साल के मुकाबले नॉमिनल जीडीपी में 9.8 परसेंट का उछाल आया है, जो अब 330.68 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. जबकि रियल जीडीपी 187.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 9.4 परसेंट की वृद्धि हुई है, इसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस और अन्य सेवाओं में 8.9 परसेंट का ग्रोथ हुआ है. इसके अलावा, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेश्नल सर्विसेज का ग्रोथ 7.2 परसेंट पर रहा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने भी पूरे साल के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5 परसेंट ही लगाया था. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले देश की इकोनॉमी में तेजी देखी गई है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.4 परसेंट थी. वैसे सालाना आधार पर ग्रोथ रेट में कमी आई है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 परसेंट रहा था.   

GVA में इतना परसेंट हुआ इजाफा

2025 के पहले तीन महीनों में GVA 6.8 परसेंट बढ़ा. जबकि पिछली तिमाही में GVA 6.5 परसेंट थी. GVA का इस्तेमाल आर्थिक विकास को मापने में किया जाता है, जो किसी इकोनॉमी में अलग-अलग सेक्टर के योगदान को दर्शाता है. वहीं, जनवरी-मार्च तिमाही में निजी उपभोक्ताओं का खर्च साल दर साल के हिसाब से 6 परसेंट बढ़ा है. इसी के साथ रिटेल महंगाई अप्रैल में 3.16 परसेंट के छह साल के निचले स्तर पर आ गई क्योंकि इस बार मानसून के अनुमान से बेहतर होने और अगले महीने रेपो रेट में फिर से कटौती होने की उम्मीद है. 

आकंड़ों में सरकारी खर्च में 1.8 जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी खर्च में 1.8 परसेंट की गिरावट आने का भी खुलासा हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में इसमें 9.3 परसेंट की वृद्धि हुई थी. आकंड़ों में सरकारी खर्च में 1.8 जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी खर्च में 1.8 परसेंट की गिरावट आने का भी खुलासा हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में इसमें 9.3 परसेंट की वृद्धि हुई थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने की वजह से वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते कुछ निजी फर्मों ने निवेश में देरी की, लेकिन इस तिमाही में पूंजीगत खर्च में 9.4 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

अगले हफ्ते निवेशकों के फोकस में रहेंगी ये कंपनियां, एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे इनके शेयर

[ad_2]

कृष्णा अभिषेक के बर्थडे पर धर्मेंद्र ने खास अंदाज में दी बधाई, कॉमेडियन ने बताया- ‘बेस्ट गिफ्ट’

[ad_1]

Krushna Abhishek Birthday: एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपना 42वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों, फैंस के साथ ही मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अभिषेक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे बेस्ट गिफ्ट बताया.

धर्मेंद्र ने इस तरह किया कृष्णा को विश

कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर धर्मेंद्र के वीडियो को शेयर किया. इस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, “मेरे प्यारे कृष्णा अभिषेक, तुम्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं. आज तुम्हारा जन्मदिन है, बेहद खास दिन है. तुम सबको हंसाते हो, खुशियां देते हो. कृष्णा, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मस्त रहो, जल्द मिलते हैं. आई लव यू.”

मेरे नन्हे नन्हे प्यारे प्यारे...', धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बरसाया कृष्णा अभिषेक पर प्यार, कॉमेडियन ने बताया- ‘बेस्ट गिफ्ट’

बता दें, कृष्णा अभिषेक, एक्टर गोविंदा के भांजे हैं. कृष्णा टीवी के कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से उन्हें असली पहचान मिली.

कृष्णा अभिषेक ने टीवी में कॉमेडी को पहुंचाया अलग मुकाम पर

कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा है. हालांकि, पेशेवर रूप से उनका नाम कृष्णा अभिषेक प्रचलित हो चुका है. वह एक्टर, कॉमेडियन के साथ ही कई टीवी शोज को होस्ट भी कर चुके हैं. कृष्णा को ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जैसे शोज में उनके काम के लिए जाना जाता है.

कृष्णा अभिषेक ‘नच बलिए 3’ (2007) और ‘झलक दिखला जा 4’ (2010) समेत कई डांस शो में भाग ले चुके हैं.

कृष्णा अभिषेक ‘हम तुम और मदर’, ‘पप्पू पास हो गया’, ‘जहां जाएगा हमें पाएगा’, ‘ओ पुष्पा आई हेट टीयर्स’, ‘देशद्रोही’, ‘हुक या क्रूक’, ‘बोल बच्चन’, ‘मिस्टर मनी’, ‘एंटरटेनमेंट’, ‘क्या कुल हैं हम 3’, ‘सीता’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘कभी कभी प्यार, कभी कभी यार’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ जैसे शो में भी काम कर चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा अभिषेक इन दिनों अपनी पत्नी, अभिनेत्री कश्मीरा शाह के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं.

[ad_2]

जिस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, उसकी इतनी है फीस- जानें किस शहर में है मौजूद

[ad_1]

राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक ऐसा नाम शामिल हो चुका है, जिसने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा कारनामा कर दिखाया. हम बात कर रहे हैं 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने आईपीएल 2025 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चमकता सितारा किस स्कूल में पढ़ाई करते हैं?  

आज वैभव ने पीएम नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जयपुर में एक शानदार शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.

नीलामी में 1.1 करोड़ में खरीदे गए
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी बोली ने वैभव को रातोंरात स्टार बना दिया.

9 साल की उम्र में शुरू की ट्रेनिंग
वैभव ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया था. 9 साल की उम्र में उन्होंने पटना की जेनेक्स क्रिकेट अकादमी में कोच मनीष ओझा के अंडर में ट्रेनिंग शुरू की. सुबह 7:30 से लेकर शाम 5 बजे तक वो मैदान पर पसीना बहाते थे.

12 साल में फर्स्ट क्लास डेब्यू
जनवरी 2024 में यानी महज 12 साल की उम्र में, वैभव ने बिहार की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर लिया. इतनी छोटी उम्र में यह मुकाम हासिल करना बहुत बड़ी बात है.

स्कूल और पढ़ाई की बात
जहां एक ओर वैभव मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वो एक आम छात्र की तरह अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में स्थित डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में वो 8वीं कक्षा के छात्र हैं.

स्कूल फीस भी बेहद सामान्य
इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वैभव के स्कूल की फीस बेहद सामान्य है. स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, उनकी कुल सालाना फीस 5300 रुपये है. इसमें 2100 रुपये ट्यूशन फीस, 800 रुपये परीक्षा शुल्क और 2400 रुपये एक्टिविटी फीस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

AI Vs परमाणु बम: चीन की तकनीक से बदल जाएगी तस्वीर, हथियार नियंत्रण सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा

[ad_1]

दुनिया में जहां परमाणु हथियारों को लेकर खौफ और अविश्वास बना हुआ है, वहीं चीन ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है जो इस दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है. चीन के वैज्ञानिकों ने एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिस्टम बनाया है जो असली और नकली परमाणु हथियारों में फर्क कर सकता है और वो भी बिना किसी गोपनीय जानकारी को उजागर किए.

इस तकनीक को लेकर दावा किया गया है कि यह दुनिया की पहली AI आधारित परमाणु हथियार जांच प्रणाली है, जो हथियार के डिज़ाइन को देखे बिना ही उसकी सच्चाई बता सकती है. यह तकनीक चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (CIAE) के वैज्ञानिकों ने तैयार की है और इसकी जानकारी हाल ही में South China Morning Post की एक रिपोर्ट में सामने आई है.

क्या है इस AI तकनीक की खासियत?

इस AI सिस्टम का नाम जितना जटिल है, उसका काम उतना ही क्रांतिकारी है. नाम है, “Verification Technical Scheme for Deep Learning Algorithm Based on Interactive Zero Knowledge Protocol”. आसान भाषा में कहें तो, यह तकनीक हथियार से निकलने वाले रेडिएशन (radiation) को पढ़कर यह पता लगाती है कि हथियार असली है या नहीं. इसमें हथियार के डिज़ाइन या गुप्त जानकारियों की कोई जरूरत नहीं होती.

इसके लिए वैज्ञानिकों ने एक 400 छेद वाली पॉलीथीन की दीवार बनाई है, जिसे हथियार और जांच मशीन के बीच रखा जाता है. ये दीवार रेडिएशन को तो पास होने देती है लेकिन हथियार की बनावट छिपाए रखती है. फिर AI सिस्टम इस डेटा को समझकर फैसला करता है.

कैसे हुई ट्रेनिंग?

वैज्ञानिकों ने इस AI को सिखाने के लिए Monte Carlo सिमुलेशन का इस्तेमाल किया. इसमें लाखों वर्चुअल परमाणु हथियार बनाए गए कि कुछ असली जैसे और कुछ नकली. AI ने इनका गहराई से अध्ययन किया और रेडिएशन पैटर्न के आधार पर पहचानना सीख लिया कि कौन सा असली है और कौन नकली.

क्यों है यह तकनीक जरूरी?

आज के दौर में जब अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के पास हजारों परमाणु हथियार हैं, तो इन पर नियंत्रण रखने और संख्या घटाने की बातचीत चलती रहती है. लेकिन समस्या ये होती है कि कोई भी देश अपनी हथियारों की गोपनीय जानकारी दूसरे को देना नहीं चाहता.

अभी जो सिस्टम इस्तेमाल होते हैं, उनमें भारी सुरक्षा इंतज़ाम और आपसी भरोसे की जरूरत होती है. जो अक्सर नहीं बन पाता. चीन की ये AI तकनीक इस भरोसे की कमी को पूरा कर सकती है. इससे हथियारों की जांच बिना किसी राज़ खोले की जा सकती है.

क्या हैं इसके सामने चुनौतियां?

वैज्ञानिकों को इस तकनीक को विकसित करने में तीन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा:

  • AI को असली परमाणु डेटा से ट्रेन करना
  • यह भरोसा दिलाना कि AI सिस्टम से कोई गुप्त जानकारी बाहर नहीं जाएगी
  • अमेरिका जैसे देशों को इस पर विश्वास दिलाना, जो अब भी पुराने तरीके पसंद करते हैं

फिलहाल, इनमें से सिर्फ पहली चुनौती पर पूरा काम हुआ है. बाकी दो पर काम चल रहा है.

चीन का परमाणु इतिहास

इस तकनीक को बनाने वाला CIAE चीन की राष्ट्रीय परमाणु एजेंसी का हिस्सा है और देश के परमाणु कार्यक्रम का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहीं के वैज्ञानिक यू मिन को ‘चीन के हाइड्रोजन बम का पिता’ कहा जाता है. अब यही संस्थान हथियार नियंत्रण के नए रास्ते खोल रहा है.

आगे का रास्ता

CIAE ने सुझाव दिया है कि इस तकनीक को जांच करने वाले और करवाने वाले देशों को मिलकर विकसित करना चाहिए. इसके बाद सिस्टम को सील कर दिया जाए ताकि कोई भी उसमें बदलाव न कर सके. इससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बना रहेगा.

चीन की ये AI तकनीक सिर्फ एक वैज्ञानिक खोज नहीं, बल्कि यह परमाणु हथियारों पर वैश्विक नियंत्रण के पूरे नजरिए को बदल सकती है. अगर इसे सही तरीके से अपनाया जाए, तो यह दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बना सकती है बिना किसी देश की गुप्त जानकारी को खतरे में डाले.

AI और हथियारों का यह नया गठजोड़ अब हथियार नियंत्रण की बहस में एक बड़ा मोड़ ला सकता है.

[ad_2]

ताबड़तोड़ इजरायली हमलों से गाजा को मिलेगी राहत! US ने तैयार किया 60 दिनों का प्लान, जानें खास ब

[ad_1]

Israel-Hamas Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी इजरायल-गाजा संघर्ष को शांत करने के लिए अमेरिका ने एक 60 दिनों का सीजफायर प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विचार करने की बात कही है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन के अनुसार इजरायल ने इस पर सैद्धांतिक सहमति जताई है.

60 दिन के संघर्ष विराम को लेकर कुछ शर्ते भी लागू किए गए हैं. इसके मुताबिक गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति किसी भी रोक-टोक के की जाएगी. हमास को 28 इजरायली बंधकों की रिहाई करनी होगी. इसके बदले में इजरायल 125 फिलिस्तीनी बंदियों की रिहाई करेगा. इसके अलावा 180 मृत बंधकों के शव भी सौंपे जाएंगे.

हमास की प्रतिक्रिया: सहमति या असहमति?
हमास ने 60 दिन के संघर्ष विराम प्रस्ताव पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं दिया है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि गंभीर मानवीय संकट और अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए संगठन इसे स्वीकार कर सकता है. हमास के अनुसार, अंतिम फैसला शुक्रवार या शनिवार तक सामने आ जाएगा. गाजा में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, यह सीजफायर गंभीर राहत का अवसर बन सकता है.

यूरोप और इस्लामिक देशों की भूमिका
संघर्ष को समाप्त करने के लिए केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, और तुर्की जैसे देश भी लगातार इजरायल पर दबाव बना रहे हैं. हाल ही में कई यूरोपीय देशों ने इजरायल के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए. इसी संदर्भ में, 31 देशों के राजनयिकों ने गाजा का दौरा किया. इस दौरान इजरायल की ओर से हुई फायरिंग की घटना ने तनाव को और बढ़ा दिया.

ग्रेटा थनबर्ग की गाजा यात्रा
जलवायु और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने घोषणा की है कि वह रविवार (31 मई) को गाजा जाएंगी. यह यात्रा “फ्रीडम फ्लोटिला” नामक मानवीय मिशन का हिस्सा है, जो युद्ध प्रभावित गाजा के नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है. ग्रेटा के साथ फ्रांसीसी-फिलिस्तीनी सांसद रीमा हसन भी इस यात्रा में शामिल होंगी. इस यात्रा का उद्देश्य इजरायल और अमेरिका पर वैश्विक नैतिक दबाव बनाना और मानवीय पक्ष को दुनिया के सामने लाना है.

क्या यह संघर्ष विराम स्थायी शांति की ओर कदम है?
विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह संघर्ष विराम सफल होता है तो यह दोनों पक्षों के लिए भरोसे और कूटनीति की एक नई शुरुआत हो सकती है. हालांकि, राजनीतिक असहमति, आंतरिक उग्रपंथ, और पारस्परिक अविश्वास जैसे कारक इसे स्थायी समाधान में बदलने की राह में चुनौती बन सकते हैं.

[ad_2]

दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा पर

[ad_1]

Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इन वीडियो में अक्सर लोग तरह-तरह की हरकतें कर रहे होते हैं. जिन्हें देखकर आप भी कई बार हंसने को मजबूर हो जाते हैं. तो कई बार आपको गुस्सा आने लगता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो बहुत वायरल हो रहे हैं. कहीं कोई शादी में अजीब तरह का डांस कर रहा होता है.

तो कहीं दुल्हन कुछ अजीब सी हरकत कर रही होती है. कहीं दूल्हा तो फिर कहीं दोनों मिलकर ऐसा कुछ कर देते हैं. जो सोशल मीडिया पर माहौल बना देता है. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां दुल्हन जब स्टेज पर आने के लिए मना करती है. तो दूल्हा उसे गोदी में ही उठा लेता है. 

दुल्हन ने हाथ छुड़ाया तो दूल्हे ने किया यह काम

वायरल हो रहा यह वीडियो में शादी का है. जहां एक समारोह हो रहा होता है. शादी के समय होने वाले वरमाला के प्रोग्राम के लिए दूल्हा दुल्हन खड़े होते हैं. दोनों के आसपास उनके घर वाले भी खड़े होते हैं. दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर चढ़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ता है. लेकिन दुल्हन उसका हाथ थामने से इनकार कर देती है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

दूल्हा दो बार ट्राई करता है दुल्हन दोनों बार ही इनकार कर देती है. इतने में दूल्हे का ईगो हर्ट हो जाता है. इसके बाद दूल्हा स्टेज से नीचे उतर के दुल्हन को अपनी गोदी में ही उठा लेता है. यह देखकर आसपास खड़े दुल्हन के सभी रिश्तेदार शर्म से पानी पानी हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का बॉडी बिल्डर वर्जन आया सामने, लोग बोले- मैच का क्या होगा अब?

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक पर नैना यादन नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है. जिसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर बहुत से लोगों की कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘मेरी शादी मे फोटो ग्राफर ने बोला की अपनी वाइफ को गले लगाओ फिर फोटो क्लिक करेंगे मम्मी बाउजी ने फोटो ग्राफर को भयंकर सुना दिया था.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ गोदी में आने के लिए ड्रामेबाजी हो रही थी.’ तो एक यूजर ने डिजिटल आशीर्वाद देते हुए लिखा है ‘आप दोनों की जोड़ी सलामत बनी रहे.’

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पानी पिलाने वाला कहकर उड़ाया मुशीर खान का मजाक? मैच का वीडियो हो रहा वायरल