RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, हुई वायरल

[ad_1]

RCB IPL Final: पिछले 18 सालों में आईपीएल ने लोगों को खूब एंटरटेन किया. इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में नजर आए और ऐसे रिकॉर्ड्स बने, जो किसी ने सोचा तक नहीं था. हालांकि इस सबके बीच एक टीम ऐसी है, जो आज तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने आज तक आईपीएल नहीं जीता है. इसी बीच टीम 9 साल बाद पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जिसके बाद अब RCB फैंस को आईपीएल की ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच स्टेडियम से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने लिखा है कि अगर आरसीबी फाइनल नहीं जीती तो वो अपने पति को तलाक दे देगी.

वीडियो और तस्वीरें हुईं वायरल
आरसीबी की इस महिला फैन ने हाथों में पीले रंग का एक पोस्टर पकड़ा हुआ है, जिस पर साफ-साफ अक्षरों में लिखा है कि अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी… इसके साथ ही महिला ने नीचे विराट कोहली का नाम भी लिखा है. अब इस महिला की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं. आरसीबी के फैंस इसे सबसे ज्यादा शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब तो आरसीबी को किसी भी हाल में जीतना ही होगा.

सदमे में होगा पति बेचारा
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट करना भी शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि इस तस्वीर को देखने के बाद पति का क्या हाल हो रहा होगा. एक यूजर ने लिखा कि अब तो इसके पति को ही मैदान में उतरना होगा. वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि महिला पहले से ही अपने पति से परेशान होगी, इसलिए वो ऐसा कर रही है. एक यूजर ने लिखा कि मैडम आप पेपर रेडी रख लो…वहीं एक दूसरे शख्स ने पूछा- मैडम इसमें पति का क्या फायदा है? वहीं बाकी यूजर लिख रहे हैं कि कोहली भाई अपनी फैन का घर टूटने से बचा लेना.

ये भी पढ़ें – ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल

अब वॉट्सऐप से ले सकेंगे ब्रेक, डेटा रहेगा सुरक्षित… आ रहा लॉगआउट फीचर

[ad_1]

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कभी-कभी वॉट्सऐप से ब्रेक लेना चाहते हैं, लेकिन अकाउंट डिलीट करना या ऐप हटाना नहीं चाहते तो आपके लिए खुशखबरी है. जल्द ही वॉट्सऐप अपने यूजर्स को एक ऐसा फीचर देने वाला है, जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी. जी हां, वॉट्सऐप में जल्द "लॉगआउट" का ऑप्शन आने वाला है.

अब जब चाहें वॉट्सऐप से बाहर निकलें

अब तक वॉट्सऐप यूजर्स के पास ऐप से दूरी बनाने का कोई आसान तरीका नहीं था. या तो ऐप को अनइंस्टॉल करना पड़ता था या फिर अकाउंट डिलीट करना पड़ता था. लेकिन  दोनों ही विकल्प किसी के लिए भी सुविधाजनक नहीं होते. लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद आप आराम से वॉट्सऐप से लॉगआउट कर सकेंगे, वो भी बिना अपना डेटा खोए.

कैसे करेगा ये फीचर काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप का नया लॉगआउट फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे फेसबुक या जीमेल में होता है. आप ऐप से बाहर हो जाएंगे, लेकिन आपके मैसेज, ग्रुप और मीडिया सब कुछ वैसे ही सुरक्षित रहेगा जैसे आपने छोड़ा था. जब दोबारा लॉगिन करेंगे तो वही से सब कुछ फिर से चालू हो जाएगा.

छुट्टियों में सुकून और फोकस

सोचिए, छुट्टी के दिन आप परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और तभी वॉट्सऐप पर ढेर सारे मैसेज आने लगें. ना चाहते हुए भी ध्यान भटक ही जाता है. लेकिन लॉगआउट ऑप्शन के बाद आप जब चाहें, वॉट्सऐप को बंद कर सकते हैं और मन की शांति पा सकते हैं.

एक फोन में दो अकाउंट? अब आसान

यह फीचर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा जो एक ही फोन में दो अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं. जैसे ही आप एक अकाउंट से लॉगआउट करेंगे, दूसरा अकाउंट आसानी से एक्टिवेट कर पाएंगे – बिना किसी झंझट के.

डेटा के दो विकल्प

लॉगआउट करते समय यूजर्स को दो ऑप्शन मिल सकते हैं:

डेटा को सुरक्षित रखना- जिससे आपका सारा चैट, मीडिया और ग्रुप मेम्बरशिप जस की तस बनी रहे

सारा डेटा हटाना- अगर आप एकदम नई शुरुआत करना चाहते हैं

लगातार हो रहा है वॉट्सऐप में बदलाव

वॉट्सऐप लगातार खुद को बेहतर बनाने में लगा है. हाल ही में iPad यूजर्स के लिए भी डेडिकेटेड ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे ये साफ है कि कंपनी अब हर डिवाइस और हर यूजर के अनुभव को बेहतर बनाना चाहती है. अब तक जिस फीचर का इंतजार था, वो आखिरकार आने वाला है. वॉट्सऐप का लॉगआउट फीचर न सिर्फ आपकी डिजिटल हेल्थ को बेहतर बनाएगा, बल्कि आपको ऐप के इस्तेमाल पर और भी ज़्यादा कंट्रोल देगा. बस थोड़ा इंतजार और, फिर आप तय करेंगे कब वॉट्सऐप चलाना है और कब नहीं.

[ad_2]

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे होगा जारी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे ऐलान

[ad_1]

राजस्थान में कक्षा 5वीं के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. राजस्थान पंचायती राज मंत्रालय के अधीन आयोजित पंचमी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 29 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. इस बार परीक्षा परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी.

बताया गया है कि मंत्री श्री मदन दिलावर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से लाइव जुड़कर परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे. इसके बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

छात्रों को दी शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी होने से पहले ही परीक्षा में शामिल सभी बच्चों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि पंचमी बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें इस परीक्षा के माध्यम से आगे की शिक्षा की ओर एक नया कदम बढ़ाना है.

कहां और कैसे चेक करें परिणाम?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या shaladarpan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. छात्रों को अपना रोल नंबर या नाम दर्ज कर रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकेंगे. इसके अलावा, स्कूलों में भी छात्रों को उनके परिणाम की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

रिजल्ट के बाद आगे क्या?

पंचमी बोर्ड का परिणाम राज्य की प्रारंभिक शिक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा होता है. इसके आधार पर छात्र छठी कक्षा में प्रवेश लेते हैं. रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को अपने अंकों में कोई आपत्ति होती है, तो वे स्कूल स्तर पर पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सोना उगलने वाली है धरती, कोर में छिपा है गोल्ड ही गोल्ड, वैज्ञानिकों ने कर डाली बड़ी खोज

[ad_1]

Gold In Earth Core: सोना उगलने वाली है धरती, कोर में छिपा है गोल्ड ही गोल्ड, वैज्ञानिकों ने कर डाली बड़ी खोज

[ad_2]

‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर विराट कोहली ने बीच मैदान पर किया डांस, वीडियो वायरल

[ad_1]

Virat Kohli Dance: विराट कोहली ग्राउंड पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, चाहे वह अग्रेशन हो या फिर कूल अंदाज. उनकी टीम आरसीबी IPL 2025 के फाइनल में पहुंच गई है. टीम ने गुरुवार को खेले गए क्वालीफ़ायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया. कोहली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वह बॉलीवुड गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर डांस कर रहे हैं.

रजत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा, इस फैसले को आरसीबी के गेंदबाजों ने सही साबित किया. पॉवरप्ले के अंदर 38 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद पंजाब इसे उबर नहीं पाई. पूरी टीम 101 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान विराट कोहली फील्डिंग सेट कर रहे थे, गेंदबाज को बता रहे थे कि कहां गेंद डालनी है. कई बार देखा गया कि कोहली के बताने के बाद ही विकेट भी मिला. ऐसा लग रहा था कि कोहली इस मैच में कप्तान हो.

101 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए, वह 12 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जीतने में कोई कठिनाई नहीं आई. फिल साल्ट की 56 रनों की नाबाद पारी के सहारे आरसीबी ने लक्ष्य को 10 ओवरों में पूरा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की.

विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर गोविंदा और रवीना टंडन के गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर नाच रहे हैं. डीजे ने ब्रेक के दौरान ये गाना बजाया तो कोहली खुद को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे. ये वीडियो आरसीबी के लीग स्टेज के आखिरी मैच का है, जिसमें उसने लखनऊ को 6 विकेट से हराया था. इस मैच को जीतकर ही आरसीबी ने टॉप 2 में अपनी जगह पक्की की थी.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं विराट कोहली

कोहली की बात करें उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले 14 मैचों में 55.81 की एवरेज से 614 रन बनाए हैं. वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं, इसके लिए उन्हें फाइनल में शतकीय पारी खेलनी होगी. जिस फॉर्म में कोहली हैं, उससे ऐसा मुश्किल नहीं लग रहा कि फाइनल में उनके बल्ले से बड़ी पारी आए.

[ad_2]

क्या ज्यादा न्यूट्रिशन भी करता है बीमार, जानें बच्चे और युवा कैसे बन रहे शिकार?

[ad_1]

भोजन यानी हमारे शरीर का ‘पेट्रोल’. जिस तरह व्हीकल के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है, उसी तरह हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए फूड की आवश्यकता होती है. इसमें न्यूट्रिशन होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं. लेकिन सो​चिए अगर जरूरत से अ​धिक न्यूट्रिशन या खाना हमारे शरीर को मिलने लगे तो क्या होगा? हाल ही में एक स्टडी में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आई है. ​इसमें अर्बन एरियाज में ओवरन्यूटि्शन से शरीर पर पड़ रहे साइड इफेक्ट को उजागर करते हुए आगाह किया है. कैसे हम ओवर न्यूटि्रशन का ​शिकार हो रहे हैं और शरीर पर क्या असर पड़ रहा है? आइए जानते हैं…

चाैंकाने वाला सामने आया आंकड़ा

हम जरूरत से अ​धिक भोजन खा रहे हैं या फिर अ​धिक न्यूट्रिशन का सेवन कर रहे हैं. हाल ही मे सामने आई स्टडी तो कुछ इसी ओर इशारा कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार देश के एक राज्य में आईटी प्रोफेशनल पर स्टडी में चाैंकाने वाला आंकड़ा सामने आया. 84 पर्सेंट आईटी प्रोफेशनल फैटी लिवर डिजीज की समस्या से जूझते हुए पाए गए, जो एमएएफएलडी (मेटाबाॅलिक डिस्फंक्शन एसो​सिएटेड फैटी लिवर डिजीज) की ओर संकेत कर रही थी. वहीं 71 पर्सेंट मोटापे के​ ​शिकार पाए गए.

आ​खिर क्यों हो रहा ऐसा?

वर्क कल्चर: अर्बन एरियाज में डेस्क जाॅब का कल्चर बढ़ रहा है. आईटी समेत कई इंडस्ट्री में तो डेस्क जाॅब ही देखने को मिलती है. इसका असर बाॅडी की सुस्त लाइफस्टाइल के रूप में सामने आ सकता है.

स्ट्रेस: शहर की भागदाैड़ और जाॅब में प्रेशर कहीं न कहीं हमें तनाव की ओर धकेल रहा है. नींद का पैटर्न बदल रहा है. देररात तक गैजेट्स में लगा रहना पड़ता है. इससे क्राॅनिक स्ट्रेस का रिस्क बढ़ रहा  है.

प्रोसेस्ड फूड पर निर्भरता अ​धिक: अर्बन एरियाज में डाइट प्रोसेस्ड फूड की ओर लगभग ​शिफ्ट हो चुकी है. पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड, शुगर से भरपूर बेवरेज के सहारे दिन गुजरता है, जिनमें हाई फैट, शुगर आैर नमक भरपूर पाया जाता है. ये फूड टेस्ट में अच्छा लगे, लेकिन शरीर को नुकसान ही पहुंचाते हैं.

सोशल चेंज: अर्बन एरियाज में जाॅब के अवसर और अच्छी इनकम ने खर्च करने करने की कैपेबिलिटी दी है. इससे अच्छा और टेस्टी खाने की तलाश ओवरइटिंग की ओर धकेलती है, जिससे वजन बढ़ने के साथ लिवर पर दबाव पड़ता है.

नाइट लाइफ कल्चर: शहरी क्षेत्रों में नाइट लाइफ कल्चर तेजी से बढ़ा है. वह वर्क प्रोफाइल या फिर एंटरटेनमेंट के लिए हो सकता है. ये देररात के खाने और बेवरेजेस के सेवन की ओर ले जाता है, जो शरीर के लिए अनहेल्दी साबित होता है.

इन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है

अर्बन एरियाज में इस प्राॅब्लम से बड़ों के साथ बच्चे भी जूझ रहे हैं. प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड आदि के सेवन से शरीर में फैट, शुगर, सोडियम की मात्रा बढ़ रही है. इसके चलते कई डिजीज का जो​खिम भी बढ़ रहा है. मोटापा, डायबिटीज, लिवर डिजीज का रिस्क पैदा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: <a href=" लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

इस कंपनी का बढ़ा उम्मीद से ज्यादा मुनाफा, अब देगी अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड

[ad_1]

Bajaj Q4 Results And Dividend Stocks: थ्री व्हीलर और दो पहिए के क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के वित्त वर्ष 2025 के तिमाही नतीजे उम्मीद से बढ़कर आए. इसके बाद अब कंपनी अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है. कंपनी की तरफ से 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया जाएगा और इसमें फैस वैल्यू प्रति शेयर 10 रुपये का होगा.

बजाज का रिवैन्यू इस साल मार्च में खत्म हुए चौथी तिमाही में बढ़कर 12,148 करोड़ हो गया, जो पिछली बार के मुकाबले 5.8 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी का रिवैन्यू 11,485 करोड़ रुपये था.

बजाज देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड

कंपनी की आगे होने वाली आम वार्षिक बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड दे दिया जाएगा. जैसे ही गुरुवार को बजाज ऑटो के तिमाही नतीजे का ऐलान हुआ, कंपनी के शेयर 0.6 प्रतिशत उछल गए. इसके बाद 8,899 पर जाकर बंद हुआ. बजाज ऑटो के शेयर बीते करीब एक महीने के दौरान 10.16 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. आइये जानते हैं कि पल्सर, सीटी, डोमिनार और ऑटो रिक्शा बनाने वाली कंपनी बजाज ने कब-कब और कितना डिविडेंड का एलान किया है.

बजाज ने कब कितना दिया डिविडेंड

बजाज की तरफ से साल 2024 में 80 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया. जबकि इससे पहले 2023 में 140 रुपये प्रति शेयर, 2022 में 140 रुपये, 2021 में भी 140 रुपये, 2020 में 120 रुपये, 2019 में 60 रुपये और 2018 में भी कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था. बजाज का कारोबार दुनियाभर के देशों में फैला हुआ है और ये करीब सत्तर से भी ज्यादा देशों को निर्यात किया जाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: जंग के मैदान में अब भारतीय हथियार पिलाएगा पाक-चीन को पानी, उड़ेगी नींद, शुरू हुआ AMCA प्रोजेक्ट

[ad_2]

₹40,000 में iPhone 13, चार साल पुराना लेकिन अभी भी सबका चहेता, जानें क्या 2025 में भी है ये डील

[ad_1]

iPhone 13 को लॉन्च हुए अब चार साल हो चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर हर बड़ी सेल में ये मॉडल फिर से चर्चा में आ जाता है. इस बार जब लोगों को यह लगभग ₹40,000 में मिलने लगा, तो फिर से सवाल उठने लगे “क्या 2025 में iPhone 13 खरीदना समझदारी होगी?”

पुराना मॉडल, लेकिन दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 13 भले ही 2021 में लॉन्च हुआ हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस आज भी टॉप क्लास मानी जाती है. इसके अंदर लगा A15 बायोनिक चिप अब भी काफी तेज है और आज के कई मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन को आसानी से टक्कर दे सकता है.

लंबे समय तक सॉफ़्टवेयर अपडेट

Apple की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह अपने पुराने फोन्स को भी नए iOS अपडेट देता है. iPhone 13 अब तक iOS 18.5 तक पहुंच चुका है, यानी इसमें वो सारे नए फीचर्स मिल सकते हैं जो एकदम लेटेस्ट iPhone में आते हैं. यही वजह है कि लोग पुराने iPhone को भी नए जैसा एक्सपीरियंस समझते हैं.

कीमत में गिरावट, दिलचस्प ऑफर्स

iPhone की कीमतें धीरे-धीरे गिरती हैं, लेकिन Apple की ब्रैंड वैल्यू बनी रहती है. अब जब iPhone 13 ₹40,000 के करीब मिल रहा है, तो बहुत से लोग इसे एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट मान रहे हैं. खास बात ये है कि ये कीमत बिना किसी बड़े कॉम्प्रोमाइज के आती है डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर सब अभी भी शानदार हैं.

iPhone 13 बनाम नया Android

जहां एक ओर एंड्रॉयड फोन हर साल बड़े बदलावों के साथ आते हैं, वहीं iPhone का फोकस कंसीस्टेंसी पर होता है. आज भी iPhone 13 का ओएलईडी डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी किसी मिड-रेंज एंड्रॉयड फ्लैगशिप से कम नहीं है। और सबसे अहम बात iPhone 13 को हाथ में लेने पर जो ‘प्रोमियम’ फील आती है, वो बहुत से एंड्रॉयड ब्रांड नहीं दे पाते.

क्या ₹40,000 में iPhone 13 लेना सही रहेगा?

अगर आप एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं जो आने वाले तीन से चार साल तक बिना किसी दिक्कत के चले, अपडेट मिलता रहे, और जिसकी रीसेल वैल्यू भी बनी रहे तो iPhone 13 अभी भी एक बहुत अच्छा विकल्प है. हां, ध्यान रहे कि डील लेते वक्त यह कन्फर्म जरूर कर लें कि फोन नया हो या अगर रिफर्बिश्ड है तो वॉरंटी सही हो.

पुराना होने का मतलब बेकार नहीं होता कम से कम iPhone 13 के मामले में तो बिल्कुल नहीं. अगर आपको ₹40,000 में ये फोन मिल रहा है, तो यह एक वैल्यू फॉर मनी डील मानी जा सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार iPhone यूज़ करना चाहते हैं, उनके लिए ये एंट्री पॉइंट बहुत शानदार हो सकता है.

[ad_2]

कुछ कर पाते, उससे पहले ही ब्रह्मोस ने… शहबाज शरीफ ने कबूला, पाकिस्तान को भारत से मिला कितना द

[ad_1]

India Pakistan News: ऑपरेशन सिंदूर के तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऐसे तबाही मचाई, जिसे पड़ोसी मुल्क सदियों तक याद रखेगा. पहले तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी जनता को खुश करने के लिए ये कह दिया कि उनकी सेना ने भारत को जवाब दिया, लेकिन अब उन्होंने खुद स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर से उनका काफी नुकसान हुआ है.

शहबाज शरीफ ने कबूला भारत ने मचाई कितनी तबाही

शहबाज शरीफ ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत के सुपरसोनिक ब्रह्मोस समेत अन्य मिसाइलों ने रावलपिंडी एयरबेस समेत पाकिस्तान के कई अंदरूनी इलाकों पर हमला किया. अजरबैजान के लाचिन में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने बताया कि इससे पहले कि पाकिस्तान कुछ करने की सोच पाता उसे पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में टारगेट को निशाना बनाया.

पाकिस्तान, तुर्की, अजरबैजान सम्मेलन में उन्होंने कहा, “हमने 9-10 मई की रात को भारतीय सेना को जवाब देने के लिए हमला करने का फैसला किया, लेकिन उससे पहले ही भारत के ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत ने किया तबाह

यह पहली बार नहीं है कि जब शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का भारी नुकसान हुआ है. इससे पहले एक समारोह उन्होंने स्वीकार किया था कि भारतीय मिसाइलों ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और अन्य स्थानों पर हमला किया था. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके और पाकिस्तान के दूसरे इलाकों में बने आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंवादियों की मौत हुई.

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को किया ध्वस्त

इससे बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया. भारतीय सेना का शौर्य देख डरकर पाकिस्तान ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है.

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी.

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: मेष, सिंह, कुंभ राशि वालों को आज मुनाफा हो सकता है, पढ़ें अन्य राश

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 30 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वाले रिश्तेदारों की मदद करें. बिजनेस में आपके प्रॉडक्ट को नई पहचान दिलाने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम नींव का पत्थर साबित होगी. जरूरी काम पूरे होने पर आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप बिजनेस की आगे की प्लानिंग कर पाएंगे. लव और मैरिड लाइफ में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें. सेहत में सुधार होगा लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है. काम में नयापन लाने के लिए काम का पैटर्न बदलना फायदेमंद रहेगा. गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि और शूल योग के बनने से आप वर्कप्लेस पर अपनी पहचान बना पाएंगे. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपके भीतर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है, शांत रहकर समस्या सुलझाएं. स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट अपने कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ना चाहेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले धन-निवेश के समय सावधानी बरतें. जॉब में देर शाम तक सभी कार्य पूरे हो सकेंगे और वर्कप्लेस पर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. संतान की किसी उपलब्धि से आप संतुष्ट रहेंगे. पॉजिटिव सोच से आप कार्यक्षेत्र में आगे रहेंगे. जल्दबाजी से बचें, खासकर लव और मैरिड लाइफ में. परिवार में सभी की बात मानना आपके हित में रहेगा. किसी कंपनी से ऑर्डर मिलने से बिजनेस में ग्रोथ होगी, इसे बनाए रखना जरूरी है. लेन-देन करते समय लिखित प्रमाण रखें. स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना चाहिए. पर्सनल लाइफ की समस्याओं से भागने की बजाय उनका साहस से सामना करें. दोस्तों के साथ टूर का आनंद मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा. स्पोर्ट्स पर्सन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे. सोच-समझकर लिए गए फाइनेंशियल डिसीजन लाभदायक सिद्ध होंगे. व्यापारी बेहतर प्रबंधन से व्यापारिक स्थितियों में बड़ा बदलाव ला सकेंगे. लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी समस्याएं कम होंगी और बोंडिंग बेहतर होगी. पारिवारिक सामंजस्य के प्रयास सफल रहेंगे. ऑफिशियल ट्रैवल के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता आपको खास बनाएगी, इसीलिए कार्य पर फोकस बनाए रखें. कुशल कार्य कौशल से आप अलग पहचान बना पाएंगे. राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों के लिए दिन शुभ रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं, सतर्क रहें. प्रमोशन और ट्रांसफर में अड़चनें आ सकती हैं. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सतर्क रहकर काम करें. स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ेगा. लव लाइफ में किए वादे पूरे नहीं होने से रिश्तों में तनाव आ सकता है. कठिन परिश्रम के बाद भी बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन मेहनत जारी रखें. गैरकानूनी कार्यों से बचें. प्रेम संबंधों और योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें. राजनेताओं को बोलते समय सतर्क रहना चाहिए. परिवार में रिश्तों को संभालकर निभाएं. स्पोर्ट्स पर्सन को लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वाले अपने कर्तव्यों को पूरा करें. जॉब में कानूनी अड़चनें दूर होंगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. वर्कप्लेस पर अपने विरोधियों को स्किल और स्ट्रेंथ से हराना होगा. आपकी मदद करने की प्रवृत्ति आपको प्रिय बनाएगी. लव लाइफ में विनम्रता से बातचीत करें. धैर्य से किए गए कार्य सफल होंगे. स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट का ध्यान रखें. गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि, शूल योग के बनने से बिजनेस में ग्रोथ होगी और आप नया आउटलेट खोलने में सफल हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बचत पर ध्यान जा सकता है. परिवार में समझदारी बढ़ेगी, दान-पुण्य करने से आत्मिक सुख मिलेगा. जिम्मेदारियों को निभाते हुए आप प्रेरणा का स्रोत बनेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वाले घर के बुजुर्गों के आदर्शों पर चलें. लव एंड मैरिड लाइफ में सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी अपनाने से ग्रोथ होगी और ऑर्डर समय पर पूरे हो सकेंगे. व्यापार की दशा सही है, मेहनत जारी रखें. स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे. परिवार में सुख और संतोष रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. वर्कप्लेस पर अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें. एंप्लॉयड पर्सन जिम्मेदारियां साझा करेंगे और टीम को आगे बढ़ने का अवसर देंगे. स्पोर्ट्स पर्सन स्कूल या कॉलेज का नाम रोशन करेंगे.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले अच्छे काम से भाग्य चमकेगा. एक्सपीरियंस लोगों से सहयोग मिलेगा और आप दूसरों को प्रेरित करेंगे. कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा. बैकबिटिंग और गॉसिप से दूर रहें. होम लोन स्वीकृत हो सकता है. सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. मनचाही इच्छा पूरी होगी. बिजनेस में क्लाइंट और प्रोजेक्ट मिलेंगे जिससे ग्रोथ होगी. कार्यों में शांति और संतुलन बनाए रखें. फैमिली डिसीजन सोच-समझकर लें. स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी. यात्रा के दौरान अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में परेशानियों का अंत होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों की ददियाल पक्ष से बहस हो सकती है. लव लाइफ में अनजाना डर परेशान कर सकता है. वर्कप्लेस पर दूसरों की गलती सुधारनी पड़ेगी. उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं. ट्रैवलिंग में धैर्य रखें. आर्थिक अस्थिरता से परेशानी हो सकती है. क्रोध से रिश्तों में खटास आ सकती है. आलस्य और गलतियों से बिजनेस में नुकसान होगा. काम के घंटे बढ़ सकते हैं. प्रतियोगी छात्र ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से जूझ सकते हैं. सिरदर्द और बदन दर्द हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों को साझेदारी से लाभ मिलेगा. स्पोर्ट्स पर्सन उत्साह के साथ टारगेट अचीव करेंगे. ऑफिसियल ट्रैवल अचानक हो सकती है. वर्कप्लेस पर पॉजिटिव अप्रोच और शार्प वर्किंग से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे. टीम मैनेजमेंट से काम तेज़ होगा. सेहत पर ध्यान दें. लव लाइफ में मौज मस्ती का दिन होगा. टीम को प्रेरित करके बिजनेस ग्रोथ और लाभ मिलेगा. नई शुरुआत उत्साह से करें. पारिवारिक योजनाएं रिश्तों को मजबूत करेंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी. छात्र आत्मविश्लेषण करें.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. लव लाइफ में शांति और सैर-सपाटा होगा. बिजनेस पार्टनरशिप से ज्यादा लाभ होगा. कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ विलासिता में खर्च संभव है. सामाजिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहना होगी. लॉब से अप्रत्याशित लाभ संभव है. ऑफिस ट्रैवल सफल होगी. नियमों का पालन करें. वर्कप्लेस पर बॉस नए प्रोजेक्ट में आपको चुनेंगे. छात्र मेहनत से भाग्य मजबूत करेंगे. स्पोर्ट्स पर्सन तैयारी का अच्छा प्रदर्शन करेंगे. ट्रैवलिंग में सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा. वर्कप्लेस पर पहली मुलाकात में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. आशा से अधिक सरप्राइज मिल सकता है. छात्र बारीकियों को समझकर आगे बढ़ेंगे. लव लाइफ बेहतर होगी. फैमिली में बदलाव मिलेजुले परिणाम देंगे. स्पोर्ट्स पर्सन लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेंगे. बिजनेस में फाइनेंस समस्या दूर होगी, चेहरे पर खुशी लौटेगी. निवेश से पहले जांच जरूरी है. सलाहकार की भूमिका में रहेंगे. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों को भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. पार्टनर की ज़िद आर्थिक बोझ बढ़ा सकती है. मीटिंग न होने से बिजनेस में नुकसान हो सकता है. लेन-देन में सतर्क रहें. प्रतिस्पर्धी नुकसान का मौका तलाश सकते हैं. अचानक धन की समस्या परेशान कर सकती है. छात्र निर्णय से पहले सलाह लें. पोषण की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऑफिस में विवाद से बचें. प्रयासों के बावजूद सफलता सीमित होगी. प्रयास जारी रखें.

[ad_2]