हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ल

[ad_1]

Pakistani Actress Viral Video: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया. भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ की गई इंडस वॉटर ट्रीटी को सस्पेंड कर दिया. इंडस वॉटर ट्रीटी के तहत पाकिस्तान को इसका 80% पानी मिलता था. तो वहीं भारत को महज 20% पानी मिला करता था.

लेकिन अब फिलहाल के लिए पाकिस्तान को पानी मिलाना बंद हो चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भारत के इस फैसले को लेकर बहुत सी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह बता रही है कि कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं है. इस वीडियो के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं.

कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई इंडस वॉटर ट्रीटी को संस्पेंड कर दिया है. अब इस ट्रीटी के तहत पाकिस्तान को मिलने वाला पानी बंद हो चुका है. इसे लेकर भारत और पाकिस्तान में पहले ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही थीं. कुछ लोग मजाक उड़ा रहे थे. तो कुछ लोग कंर्सन दिखा रहे थे.

यह भी पढ़ें: RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

इसी बीच पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हिना ख्वाजा बयात का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कराची एयरपोर्ट पर हैं. वह बता रही है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के बावजूद भी कराची एयरपोर्ट पर पानी नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही है कि कराची एयरपोर्ट के किसी भी वाशरूम में पानी नहीं है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का बॉडी बिल्डर वर्जन आया सामने, लोग बोले- मैच का क्या होगा अब?

लोग ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @rsrobin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘पाकिस्तान से ऐसी ही उम्मीद थी.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘पानी एंडिया ने बर दिया है जनाब.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है पानी तो हमने बंद किया है.’

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पानी पिलाने वाला कहकर उड़ाया मुशीर खान का मजाक? मैच का वीडियो हो रहा वायरल

CBSE का बड़ा ऐलान, 10वीं में बेसिक मैथ लेने वाले अब भी पढ़ सकेंगे 11वीं में गणित

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बार फिर 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले छात्रों को राहत दी है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए CBSE ने साफ किया है कि ऐसे छात्र, जिन्‍होंने 10वीं में गणित बेसिक चुना था, वे 11वीं में भी गणित विषय ले सकते हैं. हालांकि, यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी.

CBSE की ओर से स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस बात की पूरी जांच करें कि जो छात्र 11वीं में गणित पढ़ना चाहते हैं, उनमें विषय को समझने और आगे ले जाने की उचित क्षमता और योग्यता हो. यदि स्कूल को लगता है कि छात्र उस स्तर का गणित नहीं समझ पाएंगे, तो उन्हें यह विषय चुनने की इजाजत न दी जाए.

कब तक लागू रहेगा ये नियम?

CBSE ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये छूट तब तक जारी रहेगी, जब तक कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE) पूरी तरह लागू नहीं हो जाती. जैसे ही यह नई योजना लागू होगी, यह पुरानी छूट स्वतः ही खत्म मानी जाएगी.

एक बार विषय चुना, फिर नहीं होगा बदलाव

CBSE ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी (List of Candidates) भरते समय अगर कोई विषय चुन लिया गया, तो बाद में उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. स्कूलों से कहा गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को इस बारे में पहले से जानकारी दें ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत न हो.

कब शुरू हुई थी ये छूट?

कोविड महामारी के दौरान छात्रों के शैक्षणिक दबाव को देखते हुए CBSE ने पहली बार इस नियम में ढील दी थी. तब से लेकर अब तक पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों में यह छूट दी जा रही है. इससे पहले नियम था कि केवल वे छात्र जिन्होंने 10वीं में स्टैंडर्ड मैथ पढ़ा है, वही 11वीं में गणित (041) विषय ले सकते हैं. बेसिक मैथ लेने वालों को केवल अनुप्रयुक्त गणित (Applied Mathematics) पढ़ने की इजाजत थी.

क्या है स्टैंडर्ड और बेसिक मैथ का फर्क?

CBSE ने मार्च 2020 से ही गणित विषय को दो स्तरों में बांट दिया था – गणित (स्टैंडर्ड) और गणित (बेसिक). स्टैंडर्ड मैथ उन छात्रों के लिए था जो 11वीं-12वीं में गणित विषय के साथ आगे पढ़ाई करना चाहते हैं या भविष्य में इंजीनियरिंग, साइंस जैसे क्षेत्रों में जाना चाहते हैं. वहीं बेसिक मैथ उन्हें ध्यान में रखकर लाया गया था, जो गणित को सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ना चाहते हैं और आगे इससे बचना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

विराट कोहली का बॉडी बिल्डर वर्जन आया सामने, लोग बोले- मैच का क्या होगा अब?

[ad_1]

Virat Kohli Viral Video: भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में विराट कोहली के नाम से बच्चा-बच्चा वाकिफ है. क्रिकेट के लिए उनका योगदान उनकी पहचान बन चुका है. आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की ओर से खेलते हैं. आरसीबी ने कल 29 मई को क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह किसी बॉडीबिल्डर की तरह हट्ठे-कट्ठे नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं. कोहली अगर यहां है तो फिर आरसीबी के लिए मैच कौन खेलेगा. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो. चलिए आपको बताते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई.

विराट कोहली का बाॅडी बिल्डर वर्जन

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स विराट कोहली नहीं बल्कि हूबहू उनकी तरह दिखने वाला एक हमशक्ल है. इस शख्स की बॉडी बिल्कुल किसी बॉडीबिल्डर की तरह है.  एकदम हट्ठा खट्ठा यह शख्स हलवाई की दुकान चलाता है.

यह भी पढ़ें: RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

लेकिन इसकी कद काठी और चेहरे की बनावट बिल्कुल दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से मेल खाती दिख रही है. और यही बात है कि लोग शख्स को विराट कोहली का बॉडीबिल्डर वर्जन भी कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायरल होता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गजब है…न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली इंडियन बारात तो ट्रैफिक हो गया जाम, यूजर्स बोले-फूफा कहां है?

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1sInto2s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर में कमेंट करते हुए लिखा है ‘मैच का क्या होगा अब.’ तो एक और एक और यूजर ने लिखा है ‘बॉडीबिल्डर वर्जन ऑफ विराट’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘यह तो बिल्कुल जुड़वा है.’ एक और यूज़र ने लिखा है ‘ सिर्फ ग्राउंड पर अग्रेशन दिखाने से ही घर नहीं चलता, कमाना भी पड़ता है.’

यह भी पढ़ें: ड्राई स्टेट गुजरात की सड़कों पर अचानक बहने लगी शराब, वीडियो देख टूट जाएंगे कई बेवड़ों के दिल

बाहर हो गई पंजाब किंग्स? अब क्या जीत सकती है IPL ट्रॉफी, जानिए नियम और इसका इतिहास

[ad_1]

Punjab Kings IPL 2025: आईपीएल सीजन 18 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर (GT vs MI Eliminator) मैच खेला जाएगा. इस मैच को जो भी टीम हारेगी, उसका खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा और वह टीम बाहर हो जाएगी. प्लेऑफ का पहला मैच भी पंजाब किंग्स हार गई है, तो क्या वो बाहर हो गई है? चलिए प्लेऑफ मैचों का नियम और इसके इतिहास के बारे में आपको बताते हैं.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ फॉर्मेट

आईपीएल प्लेऑफ में 4 टीमें पहुंचती हैं, जो लीग स्टेज के सभी मैच खत्म होने के बाद टॉप 4 स्थान पर रहती है. अब इसमें उन 2 टीमों को अधिक फायदा मिलता है, जो टॉप 2 पर रहती है. इस बार पंजाब किंग्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर थी.

टॉप 2 टीमों के बीच क्वालीफ़ायर-1 खेला जाता है, जो गुरुवार को हुआ था और उसमें आरसीबी ने पंजाब को 8 विकेट से हराया. जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाती है जबकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होती. यही फायदे की बात हम कर रहे थे, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम को ये फायदा नहीं मिलता.

अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाता है, जो आज शुक्रवार, 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम भी फाइनल में नहीं पहुंचेगी.

फाइनल से पहले दूसरा क्वालीफ़ायर खेला जाएगा, जो एलिमिनेटर मैच की विजेता और क्वालीफ़ायर-1 की हारी हुई टीम के बीच होता है. ये मैच 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इसी ग्राउंड पर 3 जून को फाइनल खेला जाएगा.

पंजाब को मिलेगा एक और मौका

अब आप समझ गए होंगे कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 से बाहर नहीं हुई है, अब उसे दूसरे क्वालीफ़ायर को जीतना होगा. ये मैच जो भी टीम हारेगी वो बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी. चलिए आपको बताते हैं इतिहास में जब से क्वालीफ़ायर मैच खेले जा रहे हैं, तब से क्वालीफ़ायर-1 हारने वाली टीम कितनी बार जीती है और कितनी बार हारी है.

• 2024: SRH क्वालीफ़ायर-1 हारी थी, वो फाइनल में भी KKR से हार गई थी.
• 2023: GT Q-1 हारी थी, वो फाइनल में भी CSK से हार गई थी.
• 2022: RR Q-1 हारी थी, वो फाइनल में भी GT से हार गई थी.
• 2021: DC Q-1 हारी थी, वो Q-2 भी हार गई थी.
• 2020: DC Q-1 हारी थी, फाइनल में भी वो MI से हार गई थी.
• 2019: MI Q-1 हारी थी, फाइनल में भी वो MI से हार गई थी.
• 2018: SRH Q-1 हारी थी, वो फाइनल में भी CSK से हार गई थी.
• 2017: MI Q-1 हारी थी, वो फाइनल जीती थी.
• 2016: GL Q-1 हारी थी, वो Q-2 भी हार गई थी.
• 2015: CSK Q-1 हारी थी, वो फाइनल में भी MI से हार गई थी.
• 2014: PBKS Q-1 हारी थी, वो फाइनल में भी KKR से हार गई थी.
• 2013: MI Q-1 हारी थी, वो फाइनल में जीत गई थी.
• 2012: DC Q-1 हारी थी, वो Q-2 भी हार गई थी.
• 2011: RCB Q-1 हारी थी, वो फाइनल भी CSK से हार गई थी.

[ad_2]

दिल्ली की गर्मी में AC चलेगा बिल्कुल फ्री, बस लगवाना होगा सोलर सिस्टम, कितना आएगा खर्च

[ad_1]

दिल्ली की गर्मी में अगर आप पूरे दिन AC चलाते हैं, तो बिजली का बिल देखकर पसीना छूटना लाज़िमी है. ऐसे में एक बड़ा सवाल बार-बार दिमाग में आता है कि क्यों न ऐसा सोलर सिस्टम लगवा लिया जाए जिससे AC फ्री में चल सके, और बिजली के बिल की चिंता से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए?

अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में आसान भाषा में समझाएंगे कि 1.5 टन का AC 24 घंटे चलाने के लिए कितना बड़ा सोलर पैनल चाहिए, उसमें कितना खर्च आएगा और इंस्टॉल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है.

AC एक दिन में कितनी बिजली खाता है?

अब जो AC आजकल इस्तेमाल हो रहे हैं, उनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है. ये बिजली की खपत थोड़ी कम करते हैं. अगर बात करें 1.5 टन के इन्वर्टर AC की, तो यह औसतन हर घंटे करीब 1.4 यूनिट बिजली की खपत करता है.

अब अगर इसे दिनभर, यानी 24 घंटे चलाया जाए, तो ये लगभग 33.6 यूनिट बिजली खा जाएगा. यानी अगर आप चाहते हैं कि सारा लोड सोलर सिस्टम उठा ले, तो सोलर पैनल से कम से कम 34 यूनिट बिजली हर दिन बननी चाहिए.

इतना पावरफुल सोलर पैनल कौन सा होगा?

दिल्ली जैसे इलाकों में धूप अच्छी मिलती है. विशेषज्ञों की मानें तो यहां 1kW का सोलर सिस्टम एक दिन में औसतन 5 यूनिट बिजली बना लेता है. तो अगर आपको हर दिन 34 यूनिट चाहिए, तो आपको करीब 7kW से 7.5kW का सिस्टम लगवाना पड़ेगा. सुरक्षित साइड पर रहने के लिए 8kW का सिस्टम सही रहेगा.

कितनी जगह लगेगी?

8kW का सोलर सिस्टम लगाने के लिए आपको कम से कम 600 से 700 स्क्वायर फीट की खुली छत चाहिए और ध्यान रखें वह जगह ऐसी हो जहां दिनभर सीधी धूप आती हो, वरना बिजली कम बनेगी और AC का मजा किरकिरा हो जाएगा.

कौन सा सोलर सिस्टम चुनें?

सोलर सिस्टम मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, लेकिन हर विकल्प हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता. सबसे पहला विकल्प है ऑन-ग्रिड सिस्टम, जो सीधे बिजली मीटर से जुड़ता है और इसमें बैटरी बैकअप नहीं होता. इसकी कीमत लगभग ₹4 से ₹4.5 लाख (8kW) होती है. यह उन इलाकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जहां बिजली की कटौती बहुत कम होती है, जैसे कि दिल्ली जैसे शहर.

दूसरा विकल्प है हाइब्रिड सिस्टम, जिसमें बैटरी बैकअप का विकल्प होता है और यह थोड़ी बिजली स्टोर कर सकता है. इसकी लागत ₹5.5 से ₹6.5 लाख तक होती है और यह तब फायदेमंद होता है जब आपके इलाके में कभी-कभार बिजली जाती है.

तीसरा और सबसे महंगा विकल्प है ऑफ-ग्रिड सिस्टम, जो पूरी तरह बैटरी पर निर्भर करता है. इसकी कीमत ₹6.5 से ₹7 लाख के बीच हो सकती है. यह सिस्टम उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां अक्सर और लंबे समय तक बिजली नहीं आती, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने और सीमित पावर सपोर्ट के कारण यह हर जगह व्यावहारिक नहीं होता. कुल मिलाकर, अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं तो ऑन-ग्रिड सिस्टम आपके लिए सबसे बेहतर और किफायती विकल्प रहेगा.

कितना खर्च आएगा?

8kW का ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम आपको करीब 4 से 4.5 लाख रुपये का पड़ेगा. सरकार की "पीएम सूर्य घर योजना" के तहत आपको 20-30% तक की सब्सिडी भी मिल सकती है, जिससे आपकी जेब पर थोड़ा कम बोझ पड़ेगा

किन बातों का ध्यान रखें?

सर्टिफाइड इंस्टॉलर से ही सिस्टम लगवाएं

IS-मार्क वाले पैनल और इन्वर्टर लें

पैनल साउथ फेसिंग लगवाएं, इससे ज्यादा धूप मिलेगी.

समय-समय पर पैनलों की सफाई करते रहें, ताकि पावर जनरेशन कम न हो.

बिजली विभाग में नेट मीटरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना न भूलें

अगर आप चाहते हैं कि AC दिन-रात फ्री में चले, तो 8kW का सोलर सिस्टम आपके लिए परफेक्ट है. एक बार शुरुआती खर्च जरूर आएगा, लेकिन 5-6 साल में वो खर्च निकल आता है, और उसके बाद आप सालों तक बिजली के बिल से आज़ादी पा सकते हैं. तो फिर सोचना छोड़िए और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की ओर बढ़िए, ताकि दिल्ली की गर्मी भी आपके कम्फर्ट को हिला न सके.

[ad_2]

विराट कोहली ने पानी पिलाने वाला कहकर उड़ाया मुशीर खान का मजाक? मैच का वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस टीम ने ये कारनामा 9 साल बाद किया है, जिसके बाद अब टीम के फैंस को लग रहा है कि पहली ट्रॉफी आने ही वाली है. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इस मैच में पंजाब का बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से फेल रहा और आरसीबी के गेंदबाज हावी रहे. इस दौरान विराट कोहली की एनर्जी की हर तरफ तारीफ हुई, हालांकि कोहली का एक ऐसा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो जूनियर खिलाड़ी का मजाक उड़ा रहे हैं.

मुश्किल में फंसी थी पंजाब की टीम
विराट कोहली के आलोचक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उन्हें अहंकारी बता रहे हैं. वहीं उनके फैंस उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं. दरअसल ये वीडियो मैच के उस पल का है जब पंजाब की पूरी टीम लड़खड़ा गई थी. इसके चलते उन्हें आउट हो चुके प्रभसिमरन को बाहर कर इंपैक्ट सब के रूप में मुशीर खान को बुलाना पड़ा. मुशीर खान इससे पहले टीम के डगआउट में बैठे रहते थे.

मुशीर खान का उड़ाया मजाक?
मुशीर खान जब इंपैक्ट सब के तौर पर अपना पहला मैच खेलने उतरे, उस दौरान विराट कोहली फर्स्ट स्लिप में तैनात थे. इसी दौरान का ये वीडियो वायरल किया जा रहा है. इस दौरान विराट कोहली कुछ इशारे करते नजर आ रहे हैं. लोग दावा कर रहे हैं कि वो इस दौरान बता रहे हैं कि मुशीर खान तो पानी पिलाने वाला प्लेयर है, ये क्या कर लेगा… लोगों का कहना है कि विराट कोहली ने जूनियर खिलाड़ी का मजाक उड़ाया, जो उन्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है.

वीडियो को लेकर बंट गए यूजर्स
विराट कोहली के इस वीडियो को जो भी लोग शेयर कर रहे हैं, उनका यही कहना है कि एक सीनियर खिलाड़ी का अपने जूनियर खिलाड़ी के लिए ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है. सीनियर खिलाड़ियों को नए प्लेयर्स का सम्मान करना चाहिए. यही खेल भावना होती है. हालांकि विराट कोहली के फैंस का कहना है कि वीडियो में विराट क्या कह रहे हैं, ये साफ सुनाई नहीं दे रहा है. उनका कहना है कि जरूरी नहीं है विराट कोहली मुशीर खान का मजाक उड़ा रहे हों.

ये भी पढ़ें – RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दे दूंगी…स्टेडियम में पोस्टर लेकर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

कोलंबिया ने आतंकियों की मौत पर दिखाई हमदर्दी, थरूर ने पहुंचते ही कहा – ‘निराश कर दिया’

[ad_1]

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर भारतीय डेलिगेशन के साथ कोलंबिया पहुंचे. थरूर डेलिगेशन का नेतृत्व करते हैं, लेकिन वहां पहुंचते ही थरूर को निराशा हाथ लगी. कोलंबिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को लेकर दुख जाहिर किया है. कोलंबिया के इस बयान ने थरूर के साथ-साथ भारत को भी निराश कर दिया. भारत ने दुनियाभर में पाकिस्तान की हरकतों को उजागर करने के लिए अपने डेलिगेशन को भेजा है.

थरूर ने कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर कमेंट किया. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक थरूर ने कहा, ”हम कोलंबिया सरकार से निराश हुए हैं. उन्होंने आतंकवाद से पीड़ित भारतीय लोगों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.”

भारत ने आत्मरक्षा के लिए उठाया था कदम – शशि थरूर

थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, “हम कोलंबिया में अपने दोस्तों से कहना चाहेंगे कि आतंकवादियों को भेजने वालों और उनका विरोध करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती. हमला करने वालों और बचाव करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती. हमने जो भी किया वह आत्मरक्षा के लिए किया है और अगर यहाँ किसी तरह की गलतफहमी है तो उसे दूर करने आए हैं.”

भारतीय दूतावास ने क्या दी प्रतिक्रिया

कोलंबिया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोलंबिया में भारत के राजदूत वनलालहुमा ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यक्त करने के लिए एक सार्थक जुड़ाव की शुरुआत हुई. बोगोटा में अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया की कांग्रेस के सदस्यों, मंत्रियों और थिंक टैंक तथा मीडिया में अन्य प्रमुख वार्ताकारों के साथ बातचीत करेगा.

यह समूह उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है, जिन्हें भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने भेजा है.

[ad_2]

कौन है लीना तिवारी, जिसने खरीदा मुंबई में सबसे महंगा घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

[ad_1]

लीना तिवारी, ये वो नाम है जिसे बहुत ही कम लोगों ने सुना था. लेकिन, ये नाम अचानक काफी सुर्खियों में आ गया है. इसकी वजह है इन्होंने सबसे महंगा घर मुंबई में खरीदा है, जिसकी कीमत 639 करोड़ रुपये बताई जा रही है. लीना ने मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग डूप्लेक्स अपार्टमेंट लिया है. ये भारत का सबसे महंगा रहने के लिए प्रोपर्टी का सौदा माना जा रहा है.

करीब 22,572 स्क्वायर फीट में फैली ये प्रोपर्टी वर्ली की प्रीमियम लोकेशन में है. 40 मंजिला इस इमारत में से 32वीं मंजिल से लेकर 35वीं तक की दो अल्ट्रा लग्जरी यूनिट्स को प्रति वर्गफुट 2.83 लाख की दर से खरीदा गया है. लीना ने इस मकान के लिए स्टांप ड्यूटी के तौर पर 63.9 करोड़ रुपये भी दिए हैं, यानी कुल खर्च इस डील के लिए 703 करोड़ रुपये किया गया है.

भारत की अमीर महिलाओं में शुमार लीना तिवारी

भारत की अमीर महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में लीना तिवारी का नाम भी है. फोर्ब्स के मुताबिक, उसकी कुल संपत्ति 3.9 बिलियन डॉलर है. वे मुंबई की दवा निर्माता कंपनी USV की चेयरमैन है, जहां पर डायबिटीज और हार्ट से संबंधित दवाएं जैसे- Glycoment, Ecosprin और Roseday तैयार होती है. ये बात भी कुछ ही लोग जानते होंगे कि अनीता अंबानी की करीबी दोस्तों में से एक लीना तिवारी है.

भारत के इंसुलिन कारोबार में भी USV की मजबूत उपस्थिति है. इसका रेवेन्यू करीब 511 मिलियन डॉलर है. लीना तिवारी के पति प्रशांत तिवारी है, जो IIT और कॉर्नेल से पढ़े-लिखे हैं. कंपनी के ऑपरेशंस में वे अहम भूमिका निभाते हैं. साल 2019 में 34 करोड़ रुपये उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए दान में दिए थे.

[ad_2]

पैसे देकर पॉडकास्ट में आते है स्टार्स, सलमान के करीबी का चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]

Sooraj Pancholi On Stars Appearance On Podcast: सलमान खान के करीबी सूरज पंचोली इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म केसरी वीर से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने इस फिल्म से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही है. इन सबके बीच  सूरज पंचोली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि स्टार्स टॉप पॉडकास्ट पर आने के लिए पैसा देते हैं. अभिनेता ने कहा कि उन्हें भी ऐसा प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे एक्सेप्ट नही किया था.

अभिनेता टॉप पॉडकास्ट में आने के लिए देते हैं पैसे
हिंदी रश के साथ एक पॉडकास्ट में, सूरज ने पंचोली ने मकहा, “मैंने सुना है कि कुछ अभिनेता हैं जो पॉडकास्ट करने के लिए लगभग ₹30 लाख चार्ज करते हैं. क्या यह सच है? मैं सिर्फ इसलिए जानना चाहता हूँ क्योंकि मैं यहां मुफ़्त में आया हूं, मुझे कम से कम ₹30,000 का पेमेंट करें.”

हालांकि, पॉडकास्टर्स हंसे और कहा कि अब सिचुएशन बदल गई है. सूरज ने फौरन क्लियरिफेकनश दिया और कहा, “हां मैंने भी सुना है कि जिन पॉडकास्टर्स की अच्छी व्यूवरशिप है, वे आपको अपने पॉडकास्ट पर लाने के लिए ₹30 लाख चार्ज करते हैं. मुझे भी ऐसा ऑफर मिला है. लेकिन यह समझ में आता है क्योंकि वे आपको व्यूअरशिप देते हैं. उन्होंने अपने पेज को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है, इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा क्यों नहीं किया जाना चाहिए.”

सूरज पंचोली वर्क फ्रंट
सूरज पंचोली ने साल 2015 में अथिया शेट्टी के साथ हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अभिनेता ने उस  साल बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था. इसके बाद उन्होंने 2019 में सैटेलाइट शंकर में अभिनय किया, जिसमें उनके पिता आदित्य पंचोली और मेघा आकाश भी थे. उन्हें कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ टाइम टू डांस में भी देखा गया था.सूरज को हाल ही में प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक एक्शन फिल्म केसरी वीर में देखा गया है. फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, बरखा बिष्ट, अरुणा ईरानी और आकांक्षा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, ये फिल्म 23 मई को रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान, कपिल शर्मा या रूपाली गांगुली, टीवी पर किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रकम जान उड़ जाएंगे होश

[ad_2]

Pisces Monthly Horoscope June 2025: मीन जून मासिक राशिफल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में न

[ad_1]

Meen Rashifal June 2025: मीन राशि वालों के लिए जून 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जून (June 2025).

मीन राशि जून 2025 मासिक राशिफल (Pisces June 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

• आपकी राशि में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से मोबाइल ऐसेसरिज बिजनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिक बिजनेस, यूज्ड़ इडस्ट्रियल इक्यूपमेंट बिजनस और पेस्ट कंट्रोल व्यापार करने वालों के लिए जून महीना अनुकूल रहेगा. 4,5,6 जून को चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेगे, चन्द्रमा से दशम यानि चतुर्थ भाव में गुरु रहने से अमल कीर्ति योग रहेगा जिससे विदेशी माध्यमों से भी धन लाभ होने के योग बनेंगे.
• 06 से21 जून तक बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे होम क्लिनिंग बिजनस, फुटवियर बिजनस और र्स्पोट्स एण्ड क्लॉथ बिजनेस, आइसक्रीम पार्लर बिजनेस में प्रगति होगी जिससे आप अपने व्यापार को नई दिशा दे पाएंगे. 14 जून तक सूर्य तृतीय भाव में रहते द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे पेट फूड स्टोर बिजनस, कैटरिंग बिजनस, वेडिंग प्लानर का बिजनस, ऑनलाइन टीचिंग बिजनसमैन को आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
• 15 से21 जून से तक चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे अगर आप व्यापार को विस्तार देना चाहते हैं तो उसके लिए यह महीना आपके लिए अधिक अनुकूल दिखाई दे रहा है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

• षष्ठ भाव के देव सूर्य 06 जून तक तृतीय भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे जिससे करियर के दृष्टिकोण से यह महीना वेतन और प्रमोशन के लिए अनुकूल रहने की संभावना है. चतुर्थ भाव में विराजित गुरु की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपकी स्थितियों को प्रबल बनाएंगे. सोशल मीडिया क्षेत्र से जुड़े नौकरी पेशा वालों को नए-नए अवसर मिलेंगे.
• 07 जून से षष्ठ भाव में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहेगा जिससे आपको अपने विरोधियों और विशेषकर कुछ खास सहकर्मियों का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि वे पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं, उनसे बचना आपको समस्याओं से बचा सकता है. आपकी राशि में विराजित शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से एकाउंट्स डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, सेल्स डिपार्टमेंट एम्प्लॉइड पर्सन का वर्चस्व बढ़ेगा.
• आपको अपने काम से खुद के साथ-साथ अपने अधिकारियों को संतुष्ट करने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको बहुत लाभ होगा. 15 जून से सूर्य चतुर्थ भाव में रहते सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे और उसके कारण आपको अच्छी पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

• गुरु-शुक्र का3-11 का संबंध रहने से प्रेम जीवन की ओर देखा जाए तो प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. 14 जून तक सूर्य तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे विवाहितों के लिए महीने का शुरुआती समय अनुकूल रहेगा क्योंकि आप और आपके जीवन साथी के मध्य अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा.
• द्वितीय भाव में विराजित शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की और आपके कदम बढ़ सकते हैं. आपकी राशि में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप अहम भावना से ग्रसित होकर अपने जीवनसाथी को बुरा भला भी कह सकते हैं, जिससे उन्हें बुरा लग सकता है. 29 जून से शुक्र तृतीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे, जिससे आपको समस्याओं से बचाने में योगदान देंगे और आपको सही गलत की पहचान कराएंगे इसलिए आपको थोड़ा सा समझना चाहिए.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

• आपकी राशि में विराजित शनि का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे क्लॉदिंग ऐंड टेक्सटाइल, एक्सटेंशन ऐंड कम्यूनिकेशन, नौटिकल साइंस, ह्यूमन डिवेलपमेंट ऐंड फैमिली स्टडीज, फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग प्रबल बनेंगे और जो लोग इस दिशा में पहले से प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है.
• 14 जून तक सूर्य तृतीय भाव में रहते पंचम भाव से3-11 का सम्बध रहेगा जिससे स्टूडेंट्स के खर्चे अप्रत्याशित रूप से बढ़ते हुए नजर आएंगे. शिक्षा कारक गुरु चतुर्थ भाव में विराजित रहेंगे जिससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. 15 जून से सूर्य चतुर्थ भाव में रहते पंचम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे पर्यावरन विज्ञान के विद्यार्थी और परीक्षार्थी यूपीएससी, नाइलिट, स्लेट स्टूडेंट्स को किसी भी तरह के जोखिम लेने से बचना होगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

द्वादश भाव में विराजित राहु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से जून का महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने की संभावना है क्योंकि स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशानी बढ़ा सकती हैं जिसके चलते ट्रेवलिंग करनी पड़ेगी. 07 जून से षष्ठ भाव में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहेगा जिससे आपको त्वचा संबंधित समस्याएं, आंखों में परेशानियां, चकत्ते पड़ जाना या किसी तरह की एलर्जी होने की संभावना बढ़ सकती है.

मीन राशि के लिए उपाय (Pisces Rashi 2025 Upay)

06 जून निर्जली एकादशी पर- विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और केले के पौधे का पूजन करते हुए ऊँ नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें. राहगीर को पानी व शरबत पिलाएं, मटकी, पंखी, कूलर, पंखा या चटाई जरूरतमंद को भेंट करें.

26 जून गुप्त नवरात्रि- शैलपुत्री माता की चौकी के सामने देसी घी का एकमुखी दीपक जलाएं और केसरयुक्त खीर का भोग लगाते हुए माँ दुर्गा का मंत्र “ऊं ऐं हृं क्लीं चामुंडाय विच्चे” मंत्र की एक माला जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]