पाकिस्तान के मुकाबले कहीं आगे भारत, दोनों के विदेशी मुद्रा भंडार में जमीन-आसमान का है अंतर

[ad_1]

India Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 6.992 अरब डॉलर बढ़कर 692.721 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इससे पहले 16 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 4.888 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ देश का फॉरेक्स रिजर्व 685.729 बिलियन डॉलर रह गया था. 

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां में भी वृद्धि

सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चला कि 23 मई को समाप्त सप्ताह के लिए, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख घटक है, 4.516 मिलियन डॉलर बढ़कर 586.167 बिलियन डॉलर हो गई. डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं का घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व भी 2.366 बिलियन डॉलर बढ़कर 83.582 बिलियन डॉलर हो गया है. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 81 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.571 बिलियन डॉलर हो गए. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया है, जो कि 30 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.401 बिलियन डॉलर हो गया. 

पाकिस्तान के पास कितना है खजाना? 

वहीं, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई तक 70 मिलियन डॉलर बढ़कर 11.516 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. जबकि 16 मई को यह 11.447 बिलियन डॉलर था. पाकिस्तान का लिक्विड फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 16.637 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 12 मिलियन डॉलर की मामूली गिरावट को दर्शाता है. इसमें कमर्शियल बैंकों की नेट होल्डिंग्स भी शामिल है. इस दौरान कमर्शियल बैंकों के नेट रिजर्व में भी 82 मिलियन डॉलर की गिरावट आई, जो 5.121 बिलियन डॉलर पर आ गया. 

ये भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन की रफ्तर से भाग रही है भारत की इकोनॉमी, मार्च तिमाही में 7.4 परसेंट रही देश की GDP ग्रोथ

[ad_2]

उत्तराखंड में गोलू देवता मंदिर के पास कौन सा रेलवे स्टेशन है? जानें वहां का पूरा रूट

[ad_1]

गोलू देवता का मंदिर उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों मे से एक है. यह मंदिर गोलू देवता को समर्पित है, जिनकी पूजा कुमाऊ रीजन में काफी बड़े पैमाने पर होती है. गोलू देवता को न्याय का देवता माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जो भक्त गोलू देवता की पूजा पूरी ईमानदारी से करते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो जाती है. चलिए, आपको बताते हैं कि उत्तराखंड में स्थित गोलू देवता मंदिर के पास कौन सा रेलवे स्टेशन है और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं.  

कौन हैं गोलू देवता

गोलू देवता को भगवान शिव का अवतार माना जाता है. कुछ लोग उन्हें बहादुरी, न्याय और धार्मिकता का स्थानीय देवता मानते हैं. गोलू देवता के मंदिर जाने वाले भक्त अपनी इच्छाओं को लिखकर मंदिर परिसर में टांग देते हैं. उनका यह विश्वास होता है कि गोलू देवता उनकी इच्छाओं को जरूर पूरा करेंगे. एक बार जब उनकी इच्छा पूरी हो जाती है तो भक्त घंटी चढ़ाने वापस आते हैं. आपको मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में घंटी दिख जाएंगी. अगर आप मंदिर आते हैं तो आपको हर तरफ छोटी और बड़ी घंटियां दिख जाती हैं जो भक्तों का भगवान के प्रति विश्वास को दर्शाता है. भक्त यहां मंदिर में भगवान के सामने न्याय के लिए लिखित याचिका दायर करते हैं, जिसको दीवार के पास टांग दिया जाता है या फिर घंटी के साथ टांग दिया जाता है. 

कौन सा रेलवे स्टेशन नजदीक 

गोलू देवता मंदिर जाने के लिए आप काठगोदाम और हल्द्वानी दोनों ही रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं. मंदिर के चारो तरफ घने जंगल हैं जिसमें ओक और देवदार के पेड़ आपको देखने को मिलेंगे. गोलू देवता का यह मंदिर घोरखल में स्थित है. यह मंदिर नैनीताल से 15 किलोमीटर और काठगोदाम से 40 किलोमीटर दूर स्थित है. 

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुनस्यारी जाने के लिए कहां से मिलती है बस? जान लीजिए पूरा रूट

[ad_2]

South Cinema के Actors को भगवान के समान रख क्यों Worship करते हैं Fans?

[ad_1]

हाल ही के एक Interview में हमारी बात, Tamil और Telegu director Jyothi Krishna से हुई, उनकी upcoming फिल्म ‘Hari Hara Veera Mallu’ के सिलसिले में, कई दिलचस्प बातें हुई जिनमें हमें पता चला की वह फिल्म का नाम कैसे पढ़ा, और Pawan Kalyan के stature के actor के साथ काम करना क्या एक challenge था क्योंकि वह south में ‘they worship cinema’ एक अलग ही प्रेम है south के लोगों को फिल्मों से जिसके जवाब में jyothi ने बताया की अगर आप सही में उनके फैन हैं तो challenge नहीं लगता और ऊपर से आप खुद इंतजार करते हैं ऐसे इंसान से अगले दिन set पर मिलने के लिए और challenge की बात की जाए तो वह यही है की ऐसे status वाले actor के लिए writing मुश्किल होती है पर jyothi Krishna का कहना है की उन्होंने इस फिल्म में वो achieve कर लिया है, ऐसी interesting बातों के लिए पूरा video देखें.

[ad_2]

31 मई के कार्ड्स क्या कहते हैं, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

[ad_1]

मेष राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको संतान सुख प्राप्त होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

मेष राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको संतान सुख प्राप्त होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

वृषभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

वृषभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

मिथुन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन वालों को कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

मिथुन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन वालों को कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

कर्क राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

सिंह राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

कन्या राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

तुला राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

वृश्चिक राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

वृश्चिक राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

धनु राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

धनु राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

मकर राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

मकर राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

कुंभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

कुंभ राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

मीन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं.

मीन राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं.

Published at : 30 May 2025 05:44 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

बेंगलुरु-काठमांडू के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान 1 जून से, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

[ad_1]

Bengaluru-Kathmandu Direct Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करते हुए अब नेपाल को भी अपनी उड़ानों में शामिल कर लिया है. बेंगलुरु और काठमांडू के बीच रविवार (1 जून, 2025) से सीधी उड़ानें शुरू होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा रोजाना चलेगी और काठमांडू एयर इंडिया एक्सप्रेस का 55वां गंतव्य बन गया है.

बेंगलुरु से नेपाल तक की सीधी उड़ान यात्रियों को नेपाल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता को देखने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करेगी. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से उड़ान रोजाना सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और काठमांडू में सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी. वहीं, वापसी की उड़ान काठमांडू से रोजाना सुबह 9:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू कर दी बुकिंग सेवा

एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट airindiaexpress.com और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, उद्घाटन प्रस्ताव के तहत एक्सप्रेस लाइट का किराया 8,000 रुपये और एक्सप्रेस वैल्यू का किराया 8,500 रुपये से शुरू हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि हिमालय की गोद में बसा काठमांडू शहर पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर (UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट), एवरेस्ट ट्रेकिंग के लिए गेटवे और भक्ति व रोमांच पर्यटन का प्रमुख केंद्र है. इसके अलावा पोखरा, लुंबिनी (भगवान बुद्ध की जन्मभूमि) और भक्तपुर जैसे ऐतिहासिक स्थल भी पास ही हैं.

दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत- आलोक सिंह

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, “नेपाल हमारे निकटतम पड़ोसी देशों में से एक है और काठमांडू से सीधी कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करेगी.”

उन्होंने कहा, “एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई उड़ान सेवा के साथ अब भारत के दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, पुणे, सूरत समेत 20 शहरों और अबू धाबी और दमाम सहित दो अंतरराष्ट्रीय शहरों से भी काठमांडू के लिए एक स्टॉप में यात्रा संभव होगी.”

यह उड़ान भारत और नेपाल के लोगों को जोड़ने की दिशा में अहम कदम

एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु से 31 घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक सीधी सेवा देती है, जिसमें अब काठमांडू भी शामिल हो गया है. इसके अलावा, छह घरेलू और 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक एक-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है. कुल मिलाकर बात करें, तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह नई सेवा भारत और नेपाल के बीच लोगों को जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है.

[ad_2]

AC-कूलर भूल जाइए, अब डीह्यूमिडिफायर बनेगा गर्मी से छुटकारा पाने का सस्ता और टिकाऊ इलाज

[ad_1]

गर्मी के साथ जब बरसात होती है, तो मौसम में नमी यानी उमस काफी बढ़ जाती है. दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में हाल ही में हुई बारिश के बाद यही देखने को मिला है. नतीजा ये कि AC और कूलर भी पसीना रोकने में फेल हो जाते हैं. चिपचिपी गर्मी से नींद खराब होती है और घर में रहना भी मुश्किल लगने लगता है.

अगर आप भी इस उमस से परेशान हैं तो आपके लिए एक बढ़िया समाधान है डीह्यूमिडिफायर. यह छोटा-सा डिवाइस आपके घर की हवा को सूखा और ताजा बनाए रखता है. आइए समझते हैं ये कैसे काम करता है और क्यों ये AC या कूलर से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. 

हवा से नमी को खींच लेता है ये डिवाइस

डीह्यूमिडिफायर असल में हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को खींचकर एक कंटेनर में जमा कर देता है. इसके चलते कमरे की हवा हल्की और कम चिपचिपी हो जाती है. जब आसपास की हवा सूखी होती है, तो शरीर से निकलने वाला पसीना भी जल्दी सूखता है और गर्मी कम महसूस होती है.

क्यों बेहतर है डीह्यूमिडिफायर?

कूलर गर्मी के मौसम में ठीक-ठाक काम करते हैं लेकिन जैसे ही उमस बढ़ती है, उनका असर लगभग खत्म हो जाता है. वहीं, AC थोड़ी राहत जरूर देता है, मगर बिजली का खर्च बढ़ा देता है. ऐसे में डीह्यूमिडिफायर एक स्मार्ट चॉइस बनकर सामने आता है. ये न सिर्फ नमी को कम करता है, बल्कि हवा को सांस लेने लायक ताजा भी बनाता है.

घर को बनाता है हेल्दी

डीह्यूमिडिफायर सिर्फ गर्मी से राहत नहीं देता, बल्कि आपके घर को भी हेल्दी रखता है। नमी से दीवारों में सीलन, बदबू और फफूंद जैसी समस्याएं हो जाती हैं जो सांस और एलर्जी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देती हैं। यह डिवाइस इन सभी परेशानियों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है.

फर्नीचर और गैजेट्स को भी मिलती है सुरक्षा

आपके कीमती फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े भी नमी की वजह से खराब हो सकते हैं. डीह्यूमिडिफायर उनकी भी सुरक्षा करता है. मतलब सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म में सेविंग भी.

कीमत भी जेब पर भारी नहीं

जहां एक अच्छी क्वालिटी का AC करीब 30 हजार रुपये या उससे ज्यादा में आता है, वहीं डीह्यूमिडिफायर की शुरुआत महज 6,000 रुपये से होती है. यानी ये डिवाइस AC से पांच गुना सस्ता है और कई मामलों में उससे ज्यादा फायदेमंद भी.

अब फैसले की बारी आपकी है

अगर आप इस बारिश और उमस के मौसम में AC या कूलर पर खर्च किए बिना राहत चाहते हैं, तो डीह्यूमिडिफायर को ट्राय कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपके घर को ठंडा रखेगा, बल्कि एक बेहतर और हेल्दी माहौल भी देगा वो भी कम कीमत में.

[ad_2]

कप्तान पहली परीक्षा में फेल, अब नहीं मिलेगी रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया को बड़ा झटका

[ad_1]

Abhimanyu Easwaran India A Captain: IPL 2025 के बीच टीम इंडिया-ए का इंग्लैंड टूर शुरू हो गया है. पहला फर्स्ट-क्लास मैच 30 मई से शुरू हुआ, जिसमें वह खिलाड़ी बुरी तरह फेल हो गया है, जिसे रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. यहां बात हो रही है अभिमन्यू ईश्वरन की, जो अभी इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. बता दें कि 7 मई को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट (Rohit Sharma Test Retirement Date) के बाद ना केवल कप्तानी का पद बल्कि टेस्ट टीम में ओपनिंग की जगह भी खाली हो गई थी.

कप्तानी का पद BCCI ने शुभमन गिल को सौंपा है, वहीं ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे उभरते हुए खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था. ये भी अटकलें हैं कि कप्तान गिल खुद ओपनिंग करने उतर सकते हैं.

कप्तान परीक्षा में हुआ फेल

इंडिया-ए टीम की कप्तानी कर रहे अभिमन्यू ईश्वरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड लायंस के जोश हुल बहुत ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे. वो लय से भटके हुए नजर आ रहे थे, लेकिन छठे ओवर में ईश्वरन ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 2 चौके बटोरे. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हुल ने फुल-लेंथ पर बॉल फेंकी, जिसपर ईश्वरन चकमा खा गए और LBW आउट हो गए.

अभी बचे हैं 3 चांस

इंडिया-ए को इंग्लैंड लायंस के साथ 2 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने हैं. ऐसे में अभिमन्यू ईश्वरन को खुद को साबित करने के लिए चार पारी मिली हैं, जिनमें से उनकी पहली पारी बेकार चली गई है. वो अगली पारियों में खुद को साबित नहीं कर पाते हैं तो केएल राहुल या साई सुदर्शन जैसा कोई प्लेयर ओपनिंग स्लॉट प्राप्त करने की रेस में उनसे आगे निकल जाएगा. अभिमन्यू ईश्वरन ने अब तक 101 फर्स्ट-क्लास मैचों में 7,774 रन बनाए हैं. फर्स्ट-क्लास करियर में उनके बल्ले से 27 सेंचुरी और 29 अर्धशतक भी निकले हैं.

यह भी पढ़ें:

‘पिक्चर ऑफ द डे’, PM मोदी संग इस अंदाज में दिखे वैभव सूर्यवंशी; वायरल तस्वीर ने लूट ली महफिल

[ad_2]

मार्च तिमाही में 7.4 परसेंट रही भारत की जीडीपी ग्रोथ, सरकार ने जारी किए आंकड़े

[ad_1]

India GDP Data: भारत में आर्थिक विकास की दर में गजब की तेजी आई है. जनवरी–मार्च तिमाही (Q4 FY25) में भारत की GDP ग्रोथ 7.4 परसेंट रही, जो पिछले चार तिमाहियों में सबसे अधिक है. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान देश की जीडीपी 6.5 परसेंट की दर से बढ़ी. सरकार की तरफ से 30 मई को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई. इससे पता चलता है कि घरेलू मांग, निवेश और कृषि उत्पादन बढ़ने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनती जा रही है. 

इतना रहा इन सेक्टरों का ग्रोथ

पिछले साल के मुकाबले नॉमिनल जीडीपी में 9.8 परसेंट का उछाल आया है, जो अब 330.68 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. जबकि रियल जीडीपी 187.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 9.4 परसेंट की वृद्धि हुई है, इसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस और अन्य सेवाओं में 8.9 परसेंट का ग्रोथ हुआ है. इसके अलावा, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेश्नल सर्विसेज का ग्रोथ 7.2 परसेंट पर रहा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने भी पूरे साल के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5 परसेंट ही लगाया था. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले देश की इकोनॉमी में तेजी देखी गई है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.4 परसेंट थी. वैसे सालाना आधार पर ग्रोथ रेट में कमी आई है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 परसेंट रहा था.   

GVA में इतना परसेंट हुआ इजाफा

2025 के पहले तीन महीनों में GVA 6.8 परसेंट बढ़ा. जबकि पिछली तिमाही में GVA 6.5 परसेंट थी. GVA का इस्तेमाल आर्थिक विकास को मापने में किया जाता है, जो किसी इकोनॉमी में अलग-अलग सेक्टर के योगदान को दर्शाता है. वहीं, जनवरी-मार्च तिमाही में निजी उपभोक्ताओं का खर्च साल दर साल के हिसाब से 6 परसेंट बढ़ा है. इसी के साथ रिटेल महंगाई अप्रैल में 3.16 परसेंट के छह साल के निचले स्तर पर आ गई क्योंकि इस बार मानसून के अनुमान से बेहतर होने और अगले महीने रेपो रेट में फिर से कटौती होने की उम्मीद है. 

आकंड़ों में सरकारी खर्च में 1.8 जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी खर्च में 1.8 परसेंट की गिरावट आने का भी खुलासा हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में इसमें 9.3 परसेंट की वृद्धि हुई थी. आकंड़ों में सरकारी खर्च में 1.8 जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी खर्च में 1.8 परसेंट की गिरावट आने का भी खुलासा हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में इसमें 9.3 परसेंट की वृद्धि हुई थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने की वजह से वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते कुछ निजी फर्मों ने निवेश में देरी की, लेकिन इस तिमाही में पूंजीगत खर्च में 9.4 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

अगले हफ्ते निवेशकों के फोकस में रहेंगी ये कंपनियां, एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे इनके शेयर

[ad_2]

कृष्णा अभिषेक के बर्थडे पर धर्मेंद्र ने खास अंदाज में दी बधाई, कॉमेडियन ने बताया- ‘बेस्ट गिफ्ट’

[ad_1]

Krushna Abhishek Birthday: एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपना 42वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों, फैंस के साथ ही मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अभिषेक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे बेस्ट गिफ्ट बताया.

धर्मेंद्र ने इस तरह किया कृष्णा को विश

कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर धर्मेंद्र के वीडियो को शेयर किया. इस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, “मेरे प्यारे कृष्णा अभिषेक, तुम्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं. आज तुम्हारा जन्मदिन है, बेहद खास दिन है. तुम सबको हंसाते हो, खुशियां देते हो. कृष्णा, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मस्त रहो, जल्द मिलते हैं. आई लव यू.”

मेरे नन्हे नन्हे प्यारे प्यारे...', धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बरसाया कृष्णा अभिषेक पर प्यार, कॉमेडियन ने बताया- ‘बेस्ट गिफ्ट’

बता दें, कृष्णा अभिषेक, एक्टर गोविंदा के भांजे हैं. कृष्णा टीवी के कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से उन्हें असली पहचान मिली.

कृष्णा अभिषेक ने टीवी में कॉमेडी को पहुंचाया अलग मुकाम पर

कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा है. हालांकि, पेशेवर रूप से उनका नाम कृष्णा अभिषेक प्रचलित हो चुका है. वह एक्टर, कॉमेडियन के साथ ही कई टीवी शोज को होस्ट भी कर चुके हैं. कृष्णा को ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जैसे शोज में उनके काम के लिए जाना जाता है.

कृष्णा अभिषेक ‘नच बलिए 3’ (2007) और ‘झलक दिखला जा 4’ (2010) समेत कई डांस शो में भाग ले चुके हैं.

कृष्णा अभिषेक ‘हम तुम और मदर’, ‘पप्पू पास हो गया’, ‘जहां जाएगा हमें पाएगा’, ‘ओ पुष्पा आई हेट टीयर्स’, ‘देशद्रोही’, ‘हुक या क्रूक’, ‘बोल बच्चन’, ‘मिस्टर मनी’, ‘एंटरटेनमेंट’, ‘क्या कुल हैं हम 3’, ‘सीता’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘कभी कभी प्यार, कभी कभी यार’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ जैसे शो में भी काम कर चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा अभिषेक इन दिनों अपनी पत्नी, अभिनेत्री कश्मीरा शाह के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं.

[ad_2]

जिस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, उसकी इतनी है फीस- जानें किस शहर में है मौजूद

[ad_1]

राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक ऐसा नाम शामिल हो चुका है, जिसने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा कारनामा कर दिखाया. हम बात कर रहे हैं 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने आईपीएल 2025 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चमकता सितारा किस स्कूल में पढ़ाई करते हैं?  

आज वैभव ने पीएम नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जयपुर में एक शानदार शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.

नीलामी में 1.1 करोड़ में खरीदे गए
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी बोली ने वैभव को रातोंरात स्टार बना दिया.

9 साल की उम्र में शुरू की ट्रेनिंग
वैभव ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया था. 9 साल की उम्र में उन्होंने पटना की जेनेक्स क्रिकेट अकादमी में कोच मनीष ओझा के अंडर में ट्रेनिंग शुरू की. सुबह 7:30 से लेकर शाम 5 बजे तक वो मैदान पर पसीना बहाते थे.

12 साल में फर्स्ट क्लास डेब्यू
जनवरी 2024 में यानी महज 12 साल की उम्र में, वैभव ने बिहार की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर लिया. इतनी छोटी उम्र में यह मुकाम हासिल करना बहुत बड़ी बात है.

स्कूल और पढ़ाई की बात
जहां एक ओर वैभव मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वो एक आम छात्र की तरह अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में स्थित डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में वो 8वीं कक्षा के छात्र हैं.

स्कूल फीस भी बेहद सामान्य
इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वैभव के स्कूल की फीस बेहद सामान्य है. स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, उनकी कुल सालाना फीस 5300 रुपये है. इसमें 2100 रुपये ट्यूशन फीस, 800 रुपये परीक्षा शुल्क और 2400 रुपये एक्टिविटी फीस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]