एलिमिनेटर मैच में क्यों हुई गुजरात की हार? कप्तान शुभमन गिल ने खुद किया खुलासा

[ad_1]

IPL 2025 Eliminator MI vs GT: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक एलिमिनेटर मैच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रनों ने हराया. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच में मिली हार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शुभमन ने हार के कारणों पर बात करते हुए कहा कि किसी मैच में लगातार तीन कैच छोड़ने से गेंदबाजों को फील्डिंग से मदद नहीं मिलती और इससे गेंदबाजों के लिए भी गेम अपने नियंत्रण में रखना मुश्किल हो जाता है.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

मुंबई-गुजरात के बीच एलिमिनेटर से पहले हार्दिक पांड्या ने बदला लुक, मैच से पहले वायरल हुआ फोटो

[ad_2]

अब एक ही शिफ्ट में होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

[ad_1]

NEET PG 2025 की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि अब नीट पीजी 2025 की परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी. यह फैसला परीक्षा की पारदर्शिता और सभी छात्रों को समान अवसर देने के मकसद से लिया गया है.

पिछले कुछ सालों से देखा गया है कि नीट पीजी जैसी बड़ी परीक्षाएं दो अलग-अलग शिफ्टों में कराई जाती रही हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में सवालों की कठिनाई का स्तर अलग हो सकता है, जिससे कुछ छात्रों को फायदा और कुछ को नुकसान हो सकता है.

कोर्ट ने कहा किसी भी दो प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को पूरी तरह से समान नहीं माना जा सकता. यह स्थिति असमानता और मनमानी को जन्म देती है. ऐसे में सभी छात्रों के साथ न्याय करने के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

मेडिकल छात्रों के लिए राहत

इस फैसले से मेडिकल छात्रों को राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें किसी और शिफ्ट के कठिन या आसान पेपर की चिंता नहीं करनी होगी. सभी उम्मीदवार एक ही समय पर एक जैसे प्रश्नों के साथ परीक्षा देंगे, जिससे परिणामों की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि पर पड़ेगा गहरा असर

[ad_1]

Love Rashifal:  शनिवार, 31 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि शुक्र के आपकी राशि में प्रवेश से प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हैं, तो अपने दिल की बात कहने का यही सही समय है. प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और उत्साह बढ़ेगा. दंपत्तियों के लिए दिन सामंजस्य और समझ को मजबूत करने वाला है.

Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण का है. पुराने संबंधों की समीक्षा करें और समझें कि क्या वे आपके लिए सकारात्मक हैं. नए संबंधों की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि आज के दिन मित्रता से प्रेम में परिवर्तित होने की संभावना है. यदि आप किसी मित्र के प्रति विशेष आकर्षण महसूस कर रहे हैं, तो यह समय अपने दिल की बात साझा करने का है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि आज का दिन चंद्रमा आपकी राशि में होने से भावनाएं प्रबल रहेंगी. अपने साथी के साथ खुलकर संवाद करें और अपनी भावनाओं को साझा करें. यह समय संबंधों को मजबूत करने का है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन प्रेम में नई ऊंचाइयों को छूने का समय है. यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हैं, तो पहल करने से न डरें. आपका आत्मविश्वास आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि आज का दिन संबंधों में स्पष्टता आवश्यक है. यदि कोई भ्रम या असमंजस है, तो उसे दूर करने का प्रयास करें. खुले संवाद से समस्याओं का समाधान संभव है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि आज का दिन शुक्र का मेष में गोचर आपके संबंधों में उत्साह और नवीनता लाएगा. यदि आप किसी के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो यह दिन अनुकूल है. साझेदारी में संतुलन बनाए रखें.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि आज का दिन गहरे भावनात्मक संबंधों की ओर झुकाव रहेगा. अपने साथी के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. यह समय संबंधों को और मजबूत करने का है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज का दिन प्रेम में साहसिकता और उत्साह रहेगा. यदि आप किसी नए संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है. अपने दिल की सुनें और आगे बढ़ें.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज के दिन संबंधों में स्थिरता और गहराई आएगी. यदि आप किसी के साथ दीर्घकालिक संबंध की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त है. विश्वास और समझ से संबंध मजबूत होंगे.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि आज का दिन प्रेम में नवीनता और ताजगी का अनुभव होगा. यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हैं, तो अपने भाव प्रकट करने में संकोच न करें. यह समय संबंधों में नई शुरुआत का है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील समय है. अपने साथी के साथ संवाद में स्पष्टता रखें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें. संबंधों में समझ और सहानुभूति आवश्यक है.


Love Horoscope Today: शनिवार, 31 मई 2025 का लव राशिफल, मकर और सिंह राशि के रिश्तो में आएगी खटास

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 30 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

अडानी ग्रुप की इस कंपनी में LIC ने लगाए पूरे 5000 करोड़ रुपये, 15 साल में कंपनी को चुकाने पैसे

[ad_1]

Adani Ports: भारत में पब्लिक सेक्टर की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के 5,000 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर इश्यू को पूरी तरह से खरीद लिया है. इसे आसान भाषा में कहे तो एलआईसी ने अडानी पोर्ट्स को 5 हजार करोड़ का लोन दिया है.  

कंपनी अपनी पूंजीगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए NCD जारी करती है और इसके बदले निवेशक को ब्याज का भुगतान करती है. यह एक लिमिटेड पीरियड के लिए होता है, जिसके खत्म हो जाने पर निवेशक को अपना कैपिटल अमाउंट वापस मिल जाता है. 

15 साल बाद LIC को लौटाने होंगे पूरे पैसे

यह बॉन्ड 15 साल का है, जिस पर सालाना 7.75 परसेंट का ब्याज चुकाना होगा. यानी कि 15 साल बाद अडानी पोर्ट्स को पूरे 5,000 करोड़ रुपये एलआईसी को वापस कर देने होंगे और तब कंपनी 7.75 परसेंट की दर से सालाना ब्याज का भुगतान करेगी.  इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने लोन को चुकाने और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगी.

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, LIC के पास पहले से ही अडानी पोर्ट्स में 8.06 परसेंट की हिस्सेदारी है. अडानी ग्रुप इन दिनों लोन चुकाने की समयसीमा को बढ़ाने और कम इंटरेस्ट रेट पर लोन लेने की कोशिश में जुटा हुआ है. इन्हीं कोशिशों के चलते उनका औसत ब्याज दर वित्त वर्ष 25 में 7.92 परसेंट तक कम हो गया, जो पिछले साल 9.02 परसेंट था. एलआईसी ने FY25 के अंत तक  कॉरपोरेट बॉन्ड में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था. 

अडानी पोर्ट्स पर इतना है कर्ज

वहीं, 31 मार्च तक अडानी पोर्ट्स पर 36,422 करोड़ रुपए का कर्ज था. जबकि Ebitda 20,471 करोड़ रुपये था. इससे इसका नेट डेब्ट-टू-एबिटा रेश्यो घटकर 1.78 गुना रह गया, जो पिछले साल के 2.3 गुना से बेहतर है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक अपने कार्गो हैंडलिंग को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 1 बिलियन टन करने का है. इसके चलते कंपनी लॉजिस्टिक्स और मरीन सर्विसेज में निवेश को बढ़ा रही है. 

ये भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन की रफ्तर से भाग रही है भारत की इकोनॉमी, मार्च तिमाही में 7.4 परसेंट रही देश की GDP ग्रोथ

[ad_2]

बलूचिस्तान के सुराब शहर पर बलोच आर्मी का कब्जा! BLA ने किया दावा, पुलिस स्टेशन को लगाई आग

[ad_1]

Balochistan Liberation Army: बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने बलूचिस्तान के प्रमुख इलाकों पर कब्जा कर लिया है. बलोच लड़ाकों ने शुक्रवार (30 मई 2025) को बलूचिस्तान प्रांत के सुराब शहर पर कब्जा कर लिया. एबीपी न्यूज के पास मौजूद तस्वीरों और वीडियो से पुष्टि होती है कि बीएलए के लड़ाकों ने सुराब शहर स्थित पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी.

‘सुराब शहर पर BLA का कब्जा’

बीएलए ने हमले और कब्जे की जिम्मेदारी ली और बयान जारी कर कहा है कि BLA के स्वतंत्रता सेनानियों ने सुराब शहर पर पूरा नियंत्रण कर लिया है. उन्होंने कहा, “बीएलए ने बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है. BLA के मुताबिक मेन क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर राजमार्गों पर भी बलूच लिबरेशन आर्मी ने कब्जा कर लिया है और इन जगहों पर गश्त जारी है.”

पाकिस्तानी सरकार ने नहीं दिया रिएक्शन

इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि बीएलए ने जिस सुराब शहर पर कब्जा करने का दावा किया है वो सामरिक दृष्टि से एक अहम माना जाता है. ये शहर बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से महज 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. 

बलोच लड़ाकों के इन दावों के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया दोनों एजेंसियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सुराब शहर की बात करें तो ये शहर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कालात डिवीजन में स्थित है. 2023 तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुराब शहर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 35,000 से 45,000 के बीच है.

BLA ने इसी महीने क्वेटा-कराची हाईवे को बंद किया था

बीएलए ने इस महीने के शरुआत में क्वेटा-कराची हाईवे को बंद कर दिया और वाहनों को रोककर तलाशी ली थी. बीएलए के सदस्यों ने कलात के मोंगोचार बाजार में घुसकर कई सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया था. इनमें नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, न्यायिक परिसर और नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान जैसी इमारतें शामिल थी. 

इस दौरान बीएलए के लड़ाकों ने एक पुलिस वाहन पर भी हमला किया, जिसमें जेल से कैदियों को क्वेटा लाया जा रहा था. उन्होंने कम से कम 10 कैदियों को छुड़ाया और पांच पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था. यह पुलिस वाहन गदानी जेल से कैदियों को क्वेटा और माच के केंद्रीय जेल में भेजने के लिए लाया जा रहा था.

[ad_2]

दहेज लिए कि नहीं…? शादी के बाद स्टूडेंट्स के सवाल पर खान सर ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के जमाने में खान सर ऐसी शख्सियत हैं, वायरल होने के लिए जिनका नाम ही काफी है. उनकी एक रील लाखों में लाइक और व्यूज तो कमाती ही है और खान सर ने कहीं वीडियो जारी किर दिया तो पूछो ही मत. इंडिया के फेमस टीचर खान सर ने हाल ही में शादी रचा ली है. यह शादी इतनी गुपचुप थी कि किसी को कानोंकान खबर ही नहीं मिली और शादी के बाद खान सर ने सबसे पहले यह बात अपने स्टूडेंट्स के साथ ही साझा की. 

अब खान सर का एक वीडियो और वायरल हो रहा है. यह वीडियो शादी के बाद का है, जिसमें खान सर अपने स्टूडेंट्स को शादी के जुड़े सवालों के जवाब दे रहे हैं. इस दौरान एक बच्चे ने पूछ ही लिया- सर, दहेज लिए या नहीं? खान सर ने इस सवाल के बाद जो जवाब दिया है, वो वायरल हो गया. 

दहेज में क्या-क्या मिला, खान सर ने खुद बताया

वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर अपनी क्लास में हैं और अपनी शादी को लेकर बात कर रहे हैं. इस दौरान किसी छात्र ने उनसे दहेज के बारे में पूछा, जिसके बाद खान सर के जवाब ने सब को हैरान कर दिया. खान सर ने छात्रों को बताया कि उन्होंने दहेज में पांच चीजें ली हैं और ये सभी चीजें पुरानी परंपरा से संबंधित हैं. खान सर ने बताया कि उन्होंने मिट्टी की सुराही, मिट्टी का घड़ा, हाथ से डुलाने वाला पंखा (बेना), जानमाज और कुरान शरीफ दहेज में लिया है. 


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

खान सर का यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आज कितनो को पता चला कि खान सर मुस्लिम हैं और एक महान टीचर के रूप में जाने जाते हैं. एक यूजर ने लिखा, सर हिंदू हैं, मुस्लिम हैं ये सब छोड़ के वह एक ज्ञानी हैं जो दूसरों को ज्ञान प्रदान कर रहे हैं. इस से ज्यादा एक शिक्षक के पास कुछ नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार


‘ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं’, जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने मिलिंद गाबा, खुद दी गुड न्यूज

[ad_1]

Milind Gaba Blessed With Twins: सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल पेरेंट्स बन गए हैं. प्रिया ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. ये गुड न्यूज मिलिंद ने बेहद खास और क्यूट अंदाज में फैंस के साथ शेयर की है. उनकी पोस्ट देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं. 

क्यूट अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

मिलिंद गाबा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी. उन्होंने दो बेबी का पोस्टर शेयर किया जिसमें से एक ने ब्लू और दूसरे ने पिंक कपड़े पहने हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है ‘गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं..’ बच्चों के कपड़ों से मिलिंद ने ये भी रिवील कर दिया है कि प्रिया ने एक लड़की और एक लड़के को जन्म दिया है. 


मिलिंद ने कैप्शन में लिखी ये खास बात

मिलिंद ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे,अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा. हमें दो चमत्कारों से धन्य हैं. ट्विन्स हैं. जय माता दी.’ मिलिंद की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और न्यू पेरेंट्स को जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं. पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स आ चुके हैं. 


साल 2022 में हुई थी प्रिया-मिलिंद की शादी

इससे पहले मिलिंद और प्रिया ने मैटरनिटी फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें कपल एक-दूजे संग कोजी होता नजर आया था. प्रिया ने इस फोटोशूट के लिए अलग-अलग लुक्स कैरी किए थे. जिसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थी. बता दें कि मिलिंद और प्रिया ने 16 अप्रैल साल 2022 में लव मैरिज की थी. अब ये कपल जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं. 

ये भी पढ़ें –

IPL का फाइनल मैच RCB vs PBKS होगा, यजुवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का दावा

 



[ad_2]

मिल गया कोहली का रिप्लेसमेंट! सेंचुरी ठोक इंग्लैंड की टीम के छुड़ाए छक्के

[ad_1]

Karun Nair Century India a vs England Lions: अभी कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी. रेड बॉल फॉर्मेट में विराट कोहली नंबर-4 पर बैटिंग किया करते थे, लेकिन उनके संन्यास के बाद यह स्थान खाली हो गया है. यह सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर नंबर-4 पर विराट की जगह कौन लेगा. अब टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले करुण नायर ने दमदार शतकीय पारी खेल विराट कोहली की जगह लेने का दावा ठोका है.

कौन लेगा विराट कोहली की जगह?

30 मई से इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस का पहला फर्स्ट-क्लास मैच शुरू हुआ. इस मैच में टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता मिला. यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, लेकिन करुण नायर ने दमदार शतक लगाकर विराट की जगह लेने की दावेदारी पेश की है. करुण नायर ने 155 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की.

हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया था कि नायर, टेस्ट में विराट कोहली के बढ़िया रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं. करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में तीसरे क्रम पर बैटिंग की, लेकिन वो आमतौर पर चौथे क्रम पर बैटिंग करते हैं. इस लेख को लिखे जाने तक उन्होंने 165 गेंद में 102 रन बना लिए हैं.

सरफराज के साथ 181 रनों की पार्टनरशिप

करुण नायर के अलावा इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में सरफराज खान भी चमके, जिन्हें इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. नायर और सरफराज के बीच 181 रनों की विशाल साझेदारी हुई. सरफराज खान ने 119 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. याद दिला दें कि करुण नायर ने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था, अब इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने 7 साल बाद टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका है.

इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यू ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह लेंगे संन्यास! इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय तेज गेंदबाज ने दिया ये बड़ा हिंट

[ad_2]

‘वेस्ट बैंक में बनाएंगे यहूदी राज्य’, बोले इजरायल के रक्षा मंत्री; पश्चिमी देशों से कही ये बड़ी

[ad_1]

Jewish Israeli State: इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने अधिकृत वेस्ट बैंक में शुक्रवार (30 मई, 2025) को यहूदी इजरायली राज्य बनाने की कसम खाई. उनका ये बयान सरकार की उस घोषणा के अगले दिन आया है, जिसमें फिलिस्तीन के इलाके में 22 नए सेटलमेंट्स बनाने की बात कही है.

वेस्ट बैंक में इजरायली सेटलमेंट्स को स्थायी शांति के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में देखा जाता है. संयुक्त राष्ट्र भी इजरायल के इस कदम की कड़ी आलोचना करता रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत अवैध करार दिया है. इजरायल के गुरुवार को किए गए इस फैसले की विदेशी मीडिया ने तीखी आलोचना की है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनके सहयोगियों को दिया कड़ा जवाब
कैट्ज के कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि ये उन आतंकवादी संगठनों के लिए एक निर्णायक प्रतिक्रिया है, जो इस भूमि पर हमारी पकड़ को नुकसान पहुंचाने और कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनके सहयोगियों को साफ संदेश है कि वो कागजों पर फिलिस्तीनी देश को मान्यता तो दे देंगे, लेकिन हम जमीन पर यहूदी इजरायली राज्य का निर्माण कर देंगे.

‘इजराइल फलेगा-फूलेगा और समृद्ध होगा’
नॉर्थ वेस्ट वैंक में कैट्ज सा नूर बस्ती के दौरे के दौरान इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि इन कागजों को इतिहास के कूड़े दान में फेंक दिया जाएगा, जबकि इजराइल फलेगा-फूलेगा और समृद्ध होगा.

1967 से इजरायल के कब्जे में है वेस्ट बैंक 
2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरोन के कार्यकाल में इजरायल के गाजा से सैन्य अभियान की वापस की दौरान कैट्ज सा-नूर बस्ती को खाली कराया गया था. इजरायल ने 1967 से वेस्ट बैंक को अपने कब्जे में ले रखा है.

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

[ad_2]

सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बोर्ड ने उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं. ऐसे सभी निजी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर 30 मई से 17 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

जो साल 2025 में CBSE की 10वीं या 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे और ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में आए हैं. ऐसे छात्र जिन्होंने पहले ही परीक्षा पास कर ली है लेकिन अब अपने किसी एक या दो विषयों के अंक सुधारना चाहते हैं. हालांकि, कम्पार्टमेंट वाले नियमित छात्र व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं कर सकते. उन्हें पूरक परीक्षा के लिए आवेदन अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही करना होगा.

कब होगी परीक्षा?

CBSE ने बताया है कि 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 से शुरू होंगी. विस्तृत टाइमटेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. 10वीं के छात्र अधिकतम दो विषयों में पूरक परीक्षा दे सकते हैं. 12वीं के छात्र सिर्फ एक विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे वो कम्पार्टमेंट हो या मार्क्स सुधार.

आवेदन में बरतें सावधानी

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरते समय अपने विषय चयन और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से भरें. एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसलिए, सभी विवरणों की दोबारा जांच करना जरूरी है.

एडमिट कार्ड कब आएगा?

CBSE पूरक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि उन्हें डेटशीट, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट समय पर मिलते रहें.

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]