एशियाई बाजार में रुपये ने दिखाई जोरदार ताकत, औंधे मुंह गिरा हुआ अमेरिकी डॉलर

[ad_1]

Rupee Rises Against US Dollar: भारतीय रुपये में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 19 पैसे की मजबूती आयी है. ऐसे विदेश पूंजी की प्रवाह जारी रहने और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपये ने दम दिखाया है. रुपया अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange) में 85.35 प्रति डॉलर पर खुला और उसके बाद 19रुपये मजबूत होकर 8529 पर पहुंच गया. 

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.48 के स्तर पर बंद हुआ था. इधर, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाले डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 99.36 पर आ गया है.

शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का गिरावट का दौर जारी रहा. बीएसई सेंसेक्स 35.68 अंक नीचे गिरकर 81,597.34 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 24,833.70 के स्तर पर बना रहा. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48% फिसलने के साथ 63.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया. 

विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 884.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बाजार के जानकारों का कहना है कि अमरेकी फेडरल कोर्ट की तरफ से ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरफ लगाई गई रोक के फैसले का कुछ ही देर तक असर रहा. उसके बाद कोर्ट ने अगले ही दिन रेसिप्रोकल टैरिफ के ऊपर से रोक हटा दी है.

तेज रहेगी 2026 में भी ग्रोथ

इधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026 में भी भारत दुनिया की तेज गति से भागने वाली इकोनॉमी रहेगी. आरबीआई ने आगे कहा है कि भारतीय इकोनॉमी अपने मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, मजबूत वित्तीय सेक्टर फाइनेंशियल सेक्टर और सत्त विकास का फायदा उठाकर वित्त वर्ष 2025-26 में तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख इकोनॉमी में बना रहेगा.  

ये भी पढ़ें: चौथी तिमाही में 365 प्रतिशत का जबरदस्त मुनाफा, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर की दी BUY की सलाह

[ad_2]

‘फैमिली बहुत जरूरी है..’, अजय के बाद दीपिका के सपोर्ट में उतरे सैफ अली खान

[ad_1]

Saif Ali Khan On Working Hours: दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में काफी बहस चल रही है. ये बहस 8 घंटे काम को लेकर छिड़ी हुई है. कहा जा रहा है कि दीपिका ने दिन में 8 घंटे ही काम करने की डिमांड की थी. जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. हाल ही में अजय देवगन एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे. वहीं अब सैफ अली खान ने भी इस मामले पर एक बड़ बयान दिया और कहा कि परिवार हमारे लिए बहुत जरूरी है.

काम करने पर क्या बोले सैफ अली खान?

सैफ अली खान ने अरब मीडिया समिट में इस मुद्दे पर बात की थी. एक्टर ने कहा कि, ‘फैमिली बहुत जरूरी है. क्योंकि मुझे भी ये अच्छा नहीं लगता है कि मैं घर पर आऊं और बच्चे सोने जा चुके हो. फिर ये आपकी सफलता नहीं है. असली सफलता वो है जब आप कह सकें कि नहीं, अब मुझे घर जाना है ताकि आप अपने बच्चों के साथ आधा घंटा बिता सकें.’

‘मुझे मां और बच्चे दोनों को देखना है’

सैफ अली खान ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों को साल में चार छुट्टियां मिलती हैं. जब मेरे बच्चे ब्रेक पर होते हैं, तो भी मैं काम नहीं करता हूं. क्योंकि वो वक्त बहुत महत्वपूर्ण है.फिलहा में मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं. जहां मुझे मेरी मां और बच्चों दोनों को कॉल करना होता है. आपको दोनों फैमिली संभालनी होती है.’

सैफ ने बताया सफलता का असली मतलब

सैफ आगे कहते हैं कि, ” हम सबके लिए काम करना जरूरी है, लेकिन परिवार के साथ वक्त भी बिताना है. परिवार के साथ पास्ता बनाना, खाना खाना और बच्चों पर फोकस करना भी बहुत जरूरी है. आपके लिए असली सफलता और प्रिवलेज तो वो है जब आप काम करने को मना कर सकें और परिवार के साथ समय बिताने को हां कह सकें.”

ये भी पढ़ें –

IPL का फाइनल मैच RCB vs PBKS होगा, यजुवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का दावा

 

 

[ad_2]

‘भारत कभी भी न्यूक्लियर अटैक की गीदड़भभकी के आगे नहीं झुकेगा’, PAK की धमकी पर बोले एस जयशंकर

[ad_1]

MEA S. Jaishankar in Gujarat: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को गुजरात के वडोदरा के पारुल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के दीक्षांत समोराह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया. जयशंकर ने अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आत्मनिर्भर भारत और वसुधैव कुटुंबकरम के महत्व के बारे में बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह से अडिग है.

आतंकवाद और परमाणु हमले को लेकर बोले जयशंकर

वहीं, पाकिस्तान की ओर से लगातार परमाणु हमले की धमकी को लेकर जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा. जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित, पोषित और इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी चाहिए.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आई है.

भारत की विदेश कूटनीति पर विदेश मंत्री का संबोधन

भारत की विदेश कूटनीति के बारे में बोलते हुए जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, “भारत की कूटनीति का एक उद्देश्य है कि भारत को दुनिया के अन्य सभी देशों के साथ एकजुटता को बढ़ाना है. कुछ देश इसे भौगोलिक और ऐतिहासिक आधार पर करते हैं, तो कुछ विश्वास, भाषा और संस्कृति के आधार पर करते हैं. भारत विश्वास के आधार पर साझेदारी बनाने में भरोसा रखता है. ऐसे में भारत ने निकटता, समाजशास्त्र और विरासत के संबंधों को विकास सहयोगि में बदला है. वहीं, कुछ वर्गों मे अन्य देशों के साथ खुलेआम आदान-प्रदान करना एक चलन बन गया है.”

उन्होंने कहा, “भारत एक दुर्लभ सभ्यता वाला देश है, जो विश्व बिरादरी में अपना उचित स्थान फिर से हासिल कर रहा है. आज भारत की साझेदारी जल, बिजली, स्थास्थ्य, डिजिटल सेवा, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में फैली हुई है.”

[ad_2]

इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सै

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली मैदान पर जितने चर्चित हैं, उतने ही सोशल मीडिया पर भी. इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है. पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली अब इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बन चुके हैं और आंकड़े देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

256 मिलियन फॉलोअर्स, 14 करोड़ की एक पोस्ट!

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 256 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस शानदार फैनबेस का असर उनके ब्रांड वैल्यू और कमाई पर भी साफ दिखता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. यानी अगर वो महीने में सिर्फ एक भी पोस्ट करें, तो भी उनकी कमाई किसी बड़े कॉर्पोरेट हेड या IIT पासआउट की सालाना सैलरी से कई गुना ज्यादा हो जाती है.

दुनिया के टॉप इंस्टाग्राम अर्नर्स में शामिल
‘Hopper HQ’ की साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली अकेले भारतीय हैं जो टॉप 20 में शामिल हुए हैं. पहले स्थान पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जो एक पोस्ट के लिए करीब 26.75 करोड़ रुपये लेते हैं. उनके बाद लियोनेल मेसी का नंबर आता है, जिनकी एक पोस्ट की कीमत लगभग 21.49 करोड़ रुपये है.

रिपोर्ट में हुआ खुलासा – 9 करोड़ है बेस रेट
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विराट की हर प्रमोशनल पोस्ट का बेस रेट 9 करोड़ रुपये है, लेकिन ब्रांड और पोस्ट के प्रकार के अनुसार यह राशि बढ़कर 11 करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है. यह कमाई विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रेजेंस की बदौलत है.

क्या बोले रिपोर्ट के संस्थापक?
Hopper HQ के को-फाउंडर माइक बंदार ने कहा था कि आज के दौर में सेलिब्रिटीज अपनी सोशल मीडिया ताकत से भारी कमाई कर रहे हैं. विराट कोहली जैसे खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल से नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी गजब का असर दिखा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल मीडिया की ताकत हर साल बढ़ रही है और जो सितारे पहले सिर्फ मैदान या फिल्मी पर्दे पर चमकते थे, अब सोशल मीडिया के भी सुपरस्टार बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रोहित शर्मा के आगे फीका पड़ा साई सुदर्शन का तूफान, MI ने क्वालीफायर-2 में बनाई जगह

[ad_1]

MI vs GT Eliminator Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में 20 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ मुंबई की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश पा लिया है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा. एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गुजरात अंतिम ओवर तक चले मैच में 208 रन ही बना सकी. इस मैच में रोहित शर्मा और साई सुदर्शन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

दूसरे क्वालीफायर में मुंबई

मुंबई इंडियंस अब दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है. MI का सामना क्वालीफायर-2 मैच में 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 228 रनों का लक्ष्य मिला था. GT टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने मिलकर 64 रन जोड़े, लेकिन मेंडिस 20 रन बनाकर आउट हो गए.

साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 84 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की, लेकिन गुजरात की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके. सुंदर ने 24 गेंद में 48 रनों की तूफानी पारी खेली. सुंदर के आउट होने के बाद गुजरात ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. शेरफान रदरफोर्ड 24 रन और शाहरुख खान 13 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं राहुल तेवतिया सेट होने के बावजूद सिर्फ 16 रन बना पाए.

साई सुदर्शन पर भारी पड़े रोहित शर्मा

 साई सुदर्शन ने एलिमिनेटर मैच में 49 गेंद में 80 रनों की पारी खेल गुजरात की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा था. सुदर्शन ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. मगर उनकी यह दमदार पारी, रोहित शर्मा के 81 रनों पर हावी नहीं हो पाई. रोहित ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए थे, जिसके दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

दिग्गजों की लिस्ट से जुड़े साई सुदर्शन, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने; लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल

[ad_2]

Scorpio Monthly Horoscope June 2025: वृश्चिक जून मासिक राशिफल, प्रेम जीवन का उठाएंगे लुत्फ

[ad_1]

Vrishchik Rashifal June 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जून (June 2025).

वृश्चिक राशि जून 2025 मासिक राशिफल (Scorpio June 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • 05 जून तक सप्तम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है. पंचम भाव में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप अपने व्यापार को पक्के तौर पर मजबूती प्रदान करने में कामयाब हो सकते हैं.
  • 06 से 21 जून तक बुध अष्टम भाव में गुरु के साथ विराजित रहेगे जिससे आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त रहेगा. आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं जिससे आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपका व्यापार भी प्रगति करेगा. अष्टम भाव में विराजित गुरु की नौवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेश यात्राओं और विदेशी माध्यमों तथा कुछ गुप्त स्रोतों के माध्यम से आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है.
  • सभी ग्रह चतुर्थ से दशम भाव में विराजित होने से छत्र योग रहेगा जिससे मानसिक रूप से काम का दबाव तो आपके ऊपर अवश्य रहेगा लेकिन आप अपने स्वविवेक का इस्तेमाल करते हुए व्यापार में नए-नए अवसरों को प्राप्त कर गदगद होंगे और इससे आपका व्यापार सफल होगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • अष्टम भाव में विराजित गुरु का षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहने की प्रबल संभावना बन रही है. षष्ठ भाव में विराजित शुक्र का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपको उत्तम रोजगार का योग प्रदान कर रहे हैं.
  • 14 जून तक सूर्य सप्तम भाव में रहते षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे एम्प्लॉइड पर्सन अपने वर्क पर फोकस नहीं कर पाएंगे जिसका असर उनकी प्रफोमेंस पड़ेगा. 07 जून से दशम भाव में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहेगा जिससे एम्प्लॉइड पर्सन को किसी प्रॉजेक्ट्स से टर्मिनेट किया जा सकता है.
  • 14 जून तक सूर्य सप्तम भाव में रहेगे, सूर्य से पीछे भाव यानि षष्ठ भाव में शुक्र व सूर्य से अगले भाव यानि अष्टम भाव में गुरु रहने से उभयचारी योग रहेगा जिससे एम्प्लॉइड पर्सन के लिए जून मंथ बहुत अच्छा है. आपको उच्च पद प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • पंचम भाव में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप और आपके लाइफ पार्टनर के मध्य प्रेम बढ़ने की प्रबल संभावना बनेगी, आपकी मैरिड लाइफ शुभ रहेगी. अष्टम भाव में विराजित गुरु की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से लाइफ पार्टनर से आपको बिजनेस में काई बड़ा ऑडर मिल सकता है जिससे आपको धन लाभ और सामाजिक लाभ होने के योग बनेंगे.
  • शनि-शुक्र का 2-12 का सम्बध रहने से आपका आपसी सामंजस्य इतना बेहतर होगा कि आप अपने परिवार की चुनौतियों को दूर करने में मिलकर साथ देंगे और यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इस दौरान आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है.
  • 29 जून से शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाऐगे जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम के साथ-साथ ससुराल के लोगों का मार्गदर्शन भी शामिल होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ समस्याओं के बाद अपने प्रेम जीवन में खुशी के पलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 06 जून तक मंगल नवम भाव में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स के लिए मंथ र्स्टाटिंग फलदायक रहने की संभावना दिखाई दे रही है. 07 जून से दशम भाव में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहते आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से र्स्पोट्स पर्सन को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि ग्रहों का संयोजन स्वास्थ्य समस्याएं दिखा रहा है.
  • 28 जून तक शुक्र षष्ठ भाव में रहते सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से स्टूडेंट्स को उनकी एकाग्रता का फल मिलेगा आपके विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं. अष्टम भाव में विराजित गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे यूपीएससी, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, रेलवे, बैंक कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को स्टडी के लिए कोई बैहतर ऑनलाइन चैनल मिल सकता है, जिससे स्टडी में आ रही कठिनाईयां कम होगी.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

महीने की शुरुआत से 14 जून तक सूर्य सप्तम भाव में रहते षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे मंथ र्स्टाटिंग सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है. चतुर्थ भाव में विराजित राहु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से यात्रा के समय आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए क्योंकि दुर्घटना होने की स्थिति भी बन सकती है.

वृश्चिक राशि के लिए उपाय (Scorpio Rashi 2025 Upay)

06 जून निर्जली एकादशी पर- विष्णु जी को लाल पुष्प और पंचामृत से अभिषेक करते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. लाल कपड़े, मसूर, मूंगा का दान करें व पंखी, कूलर, या चटाई जरूरतमंद को भेंट करें.

26 जून गुप्त नवरात्रा प्रारम्भ- मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना करते समय ऊँ ऐं हृं देव्यै नमः मंत्र का जप करने पर मां आपको विशेष फल प्रदान करेगी. ऐसा माना जाता है कि देवी मां के हास्य मात्र से ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई.

ये भी पढ़ें: Capricorn Monthly Horoscope June 2025: मकर राशि राशि जून मासिक राशिफल, धन के मामले में रहेंगे मजबूत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे इन 26 कंपनियों के शेयर

[ad_1]

Dividend Stocks: टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा 20 अन्य कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते (सोमवार, 2 जून 2025 से शुक्रवार, 6 जून 2025 तक)  फोकस में रहेंगे क्योंकि इन कंपनियों ने हाल ही में अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. 

फोकस में रहेंगे इन कंपनियों के शेयर में

इस लिस्ट में जेएसडब्ल्यू एनर्जी, डॉ. लाल पैथलैब्स, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, आईनॉक्स इंडिया, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, जिंदल सॉ, अतिशय, सनशील्ड केमिकल्स, शेषशायी पेपर एंड बोर्ड्स, रैलिस इंडिया, ईस्ट इंडिया ड्रम्स एंड बैरल्स मैन्युफैक्चरिंग, हाई एनर्जी बैटरीज इंडिया, आईएफजीएल रिफ्रैक्टरीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, मैथन एलॉयज, निक्को पार्क्स एंड रिसॉर्ट्स, क्यूजीओ फाइनेंस, टीएएएल एंटरप्राइजेज और टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं. 

क्या होता है एक्स-डिविडेंड? 

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. एक्स-डिविडेंड वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी के शेयर खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ दिया जाता है. अगर इस तारीख के बाद आप शेयर खरीदते हैं, तो आप उस डिविडेंड के हकदार नहीं होते हैं. ऐसे में एक्स डिविडेंड डेट पर इन स्टॉक्स की मांग बढ़ जाती है और शेयरों की कीमतों में उछाल आता है. 

ये कंपनी दे रही सबसे अधिक डिविडेंड

इनमें से, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सबसे अधिक डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी हर शेयर पर निवेशकों को 90 रुपये डिविडेंड देगी. इसका रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 6 जून, 2025 है. एक्स डिविडेंड के बाद का दिन रिकॉर्ड डेट  होता है. इस दिन जिनके भी डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर्स होंगे, कंपनी उन्हें डिविडेंड देती है. इसके बाद नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट है, जिसने प्रति शेयर 69 रुपये फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसका रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 3 जून, 2025 को निर्धारित किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

गिरते बाजार के बीच सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक ने मचाया गदर, मोतीलाल ओसवाल ने दी BUY की सलाह

[ad_2]

‘खतरा और ज्यादा हो गया है’, ऑपरेशन सिंदूर के पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा की गीदड़भभकी

[ad_1]

भारत-पाकिस्तान तनाव कम होने के बाद दोनों पक्षों ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या कम करना शुरू कर दी है. इस बीच पाकिस्तानी सेना के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने गीदड़भभकी दी कि भविष्य में तनाव बढ़ने का जोखिम अभी भी बना हुआ है.

शंगरी-ला डायलॉग फोरम में भाग लेने सिंगापुर पहुंचे पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि संघर्ष के दौरान परमाणु हथियारों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया, लेकिन यह एक खतरनाक स्थिति थी.

‘परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच तनाव खतरनाक रूप से अस्थिर’ 
जनरल मिर्जा ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “इस बार कुछ नहीं हुआ, लेकिन आप किसी भी समय किसी भी रणनीतिक गलत अनुमान से इनकार नहीं कर सकते, क्योंकि जब संकट होता है तो प्रतिक्रियाएं अलग होती हैं.” उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भले ही तत्काल संकट कम हो रहा हो, लेकिन परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच अंतर्निहित तनाव खतरनाक रूप से अस्थिर बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि हाल की लड़ाई कश्मीर के विवादित क्षेत्र से आगे बढ़कर प्रत्येक देश की मुख्य जमीन तक पहुंच गई है, जिस पर दोनों देश पूर्ण रूप से दावा करते हैं, लेकिन कुछ हिस्सों पर उनका नियंत्रण है.


‘हम लगभग 22 अप्रैल से पहले वाली स्थिति में आ गए हैं’
पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मिर्जा ने कहा कि दोनों सेनाओं ने सैनिकों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर बोलते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी जनरल मिर्जा ने कहा, “हम लगभग 22 अप्रैल से पहले वाली स्थिति में आ गए हैं. हम उस स्थिति के करीब पहुंच रहे हैं, या हम अब तक उस स्थिति के करीब पहुंच चुके होंगे.”

ये भी पढ़ें:

‘अगर हमें बीफ के नाम पर नोचा गया तो…’, अकबरुद्दीन ओवैसी ने किसे दे डाली चेतावनी



[ad_2]

‘वो भगवान हैं’, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं रुचि गुर्जर, कान्स से बटोरी थी सुर्खियां

[ad_1]

Ruchi Gujjar On PM Modi: पिछले दिनों संपन्न हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में पीएम मोदी की तस्वीरों वाला लॉकेट पहनकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस रुचि गुर्जर का अपने शहर जयपुर पहुंच गई हैं. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसी दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान बताया.

पीएम मोदी भगवान है – रुचि गुर्जर

रुचि ने कहा कि, पीएम मोदी के रूप में भगवान खुद धरती पर अवतरित हुए हैं. रुचि के मुताबिक पीएम मोदी देश के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वो जिस तरह समूची दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे हैं, उससे कहा जा सकता है कि वो किसी भगवान से कम नहीं है. रुचि गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद ही उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीरें वाला लॉकेट पहनने और हाथ पर सिंदूर लगाकर कैटवॉक करने का फैसला किया था. इसके जरिए अपने प्रधानमंत्री और सेना का समर्थन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाना चाहती थी. इंटरनेशनल फोरम पर ये संदेश देना चाहती थी कि पीएम मोदी के हर फैसले में हर भारतवासी उनके साथ खड़ा होता है.  

‘वो भगवान हैं’, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं रुचि गुर्जर, कान्स से बटोरी थी सुर्खियां

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं रुचि गुर्जर?

अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल किए जाने पर जमकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि मुझे ट्रोल करने वाले लोग कतई हिंदुस्तानी नहीं हो सकते. भारत के नाम वाली फर्जी आईडी बनाकर ऐसा काम सिर्फ पाकिस्तानी ही कर सकते हैं. उन्होंने अपने ख़िलाफ़ दर्ज एफआईआर पर कहा कि मैने ऐसा कुछ भी नहीं किया था कि मेरे खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए. रुचि ने खुद को ट्रोल किए जाने वालों को ओपन चैलेंज दिया है कि वह उनके सामने आकर मुद्दों पर बहस करें और बताएं कि क्या गलत है.

पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं रुचि

रुचि गुर्जर ने जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की इच्छा जताई है. साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्हें बधाई भी देना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर के पीछे कमल की आकृति लगाकर उन्होंने किसी पार्टी का प्रचार नहीं किया बल्कि पूजा और शुभ कामों में इस्तेमाल किए जाने वाले राष्ट्रीय पुष्प कमल के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया है. रुचि गुर्जर का कहना है कि उन्होंने भारतीय ड्रेस पहन कर भारत के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री का संदेश समूची दुनिया को देने की कोशिश की तो उन पर निशाना साधा जा रहा है, लेकिन उर्फी जावेद जैसी मॉडल न्यूड होकर तस्वीरें खिंचाती हैं तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता.

ये भी पढ़ें –

‘फैमिली बहुत जरूरी है..’, अजय के बाद दीपिका के सपोर्ट में उतरे सैफ अली खान, 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात

 

[ad_2]

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर 3 ‘महासंयोग’, कर लें ये उपाय, 10 जन्मों तक मिलेगा पुण्य

[ad_1]

Ganga Dussehra 2025: सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए भवसागर से पार लगाने वाली गंगा नदी बहुत महत्व रखती है. पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. भगवान विष्णु के अंगूठे से निकली गंगा मैया के धरती लोक पर आने का पर्व गंगा दशहरा इस साल 5 जून को मनाया जाएगा.

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा 5 जून को ही मनाया जाएगा. इस अवसर पर सुबह 9:14 मिनट तक सिद्धि रहेगा. इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे.हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है.

भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए माँ गंगा को धरती पर लाए थे, इसी कारण गंगाजी को भागीरथी भी कहा जाता है. मान्यता है कि गंगा मैया मन, वाणी और शरीर द्वारा होने वाले दस प्रकार के पापों का हरण करती हैं.

ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान से कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य प्राप्त होते हैं, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है. इस दिन शर्बत, पानी, मटका, पंखा, खरबूजा, आम. चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति इस दिन जिस भी चीज का दान करते हैं वो संंख्या में 10 होनी चाहिए.

शिव जी ने बताई गंगा जी की महीमा

स्कन्द पुराण के अनुसार गंगाजी की महिमा का गुणगान करते हुए भगवान शिव श्री विष्णु से कहते हैं-हे हरि ! ब्राह्मण के श्राप से भारी दुर्गति में पड़े हुए जीवों को गंगा के सिवा दूसरा कौन स्वर्गलोक में पहुंचा सकता है,क्यों कि माँ गंगा शुद्ध,विद्यास्वरूपा,इच्छाज्ञान,एवं क्रियारूप,दैहिक,दैविक तथा भौतिक तापों को शमन करने वाली,धर्म,अर्थ,काम एवं मोक्ष चारों पुरूषार्थों को देने वाली शक्ति स्वरूपा हैं.

इसलिए इन आनंदमयी, धर्मस्वरूपणी, जगत्धात्री, ब्रह्मस्वरूपणी गंगा को मैं अखिल विश्व की रक्षा करने के लिए लीलापूर्वक अपने मस्तक पर धारण करता हूँ. हे विष्णो! जो गंगाजी का सेवन करता है,उसने सब तीर्थों में स्नान कर लिया,सब यज्ञों की दीक्षा ले ली और सम्पूर्ण व्रतों का अनुष्ठान पूरा कर लिया.

गंगा स्नान से दूर होते हैं 6 विकार

कलियुग में काम, क्रोध, मद, लोभ, मत्सर, ईर्ष्या आदि अनेकों विकारों का समूल नाश करने में गंगा के समान और कोई नहीं है. विधिहीन, धर्महीन, आचरणहीन मनुष्यों को भी यदि माँ गंगा का सानिध्य मिल जाए तो वे भी मोह एवं अज्ञान के संसार सागर से पार हो जाते हैं जैसे मन्त्रों में ॐ कार,धर्मों में अहिंसा और कमनीय वस्तुओं में लक्ष्मी श्रेष्ठ हैं और जिस प्रकार विद्याओं में आत्मविद्या और स्त्रियों में गौरीदेवी उत्तम हैं,उसी प्रकार सम्पूर्ण तीर्थों में गंगा तीर्थ विशेष माना गया है.

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान और दान करने से कई महायज्ञों के फल के बराबर फल की प्राप्ति होती है एवं पाप कर्मों का नाश होता है और व्यक्ति को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है.

गंगा दशहरा

गंगा दशहरा 5 जून को मनाया जाएगा. दरअसल दशमी तिथि का आरंभ 4 जून की रात को 11:54 मिनट से होगा और इसका समापन 6 जून की रात को 2:15 मिनट पर होगा. इस तरह गंगा दशहरा उदया तिथि की मान्यता के अनुसार 5 जून को मनाया जाएगा.

गंगा दशहरा शुभ योग

गंगा दशहरा पर सुबह 9:14 मिनट तक सिद्धि रहेगा. इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे. इसके बाद तैतिल करण दोपहर 1:02 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण योग देर रात 2:15 मिनट तक रहेगा. पंचांग के अनुसार इन शुभ योगों में स्नान और दान करना अच्छा माना जाता है. इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इस दिन गंगा नदी में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में रहकर ही स्नान करें.
  • नहाने के पानी में गंगा जल डाल लें और मां गंगा का ध्यान कर स्नान कर लें. घर के मंदिर में गंगा जल का छिड़काव करें. घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें. इस दिन भगवान शंकर की अराधाना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मां गंगा का अधिक से अधिक ध्यान करें.
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें. घर में रहकर ही मां गंगा की आरती करें. मां गंगा का आवाहन करें और उन्हें भोग लगाएं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है.

गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है.  मां गंगा की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

दर्शन, स्मरण और स्पर्श से पापमुक्ति

शास्त्र कहते हैं-‘गंगे तव दर्शनात मुक्तिः’ अर्थात निष्कपट भाव से गंगाजी के दर्शन मात्र से मनुष्यों को कष्टों से मुक्ति मिलती है और वहीं गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है एवं दूर से भी श्रद्धा पूर्वक इनका स्मरण करने से मनुष्य को अनेक प्रकार के संतापों से छुटकारा मिलता है. पाठ, यज्ञ, मंत्र, होम और देवार्चन आदि समस्त शुभ कर्मों से भी जीव को वह गति नहीं मिलती,जो गंगाजल के सेवन से प्राप्त होती है.

Jagannath Mandir: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी का रहस्य क्या है ? भक्त क्यों नहीं रखते इसपर पैर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]