पहलगाम के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा – ‘पूरी दुनिया…’

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर से भारत विरोधी रैली का आयोजन किया है. उसने पाकिस्तान के नेताओं के साथ एक ही स्टेज पर खड़े होकर भारत के खिलाफ बात की. कसूरी को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. उसने हमले के बाद एक वीडियो जारी किया था और कहा था कि वह इसमें शामिल नहीं है, लेकिन अब कसूरी ने शर्मनाक बयान दिया है.

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने एक रैली का आयोजन किया था. इसमें आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी शामिल हुआ था. कसूरी ने रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला. उसने कहा, ”मुझे पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया गया था, अब मेरा नाम पूरी दुनिया में फेमस हो गया है.” भारत के ऑपरेशन सिंदूर में हाई प्रोफाइल आतंकी मुदासिर अहमद मारा गया था. कसूरी ने रैली में कहा कि उसके नाम का अस्पताल बनवाएगा.

भारत की मोस्ट वॉन्टेंटड लिस्ट में 32वीं रैंकिंग का आतंकी तल्हा सईद भी रैली का हिस्सा था. उसने अपने भाषण की शुरुआत नारा-ए-तकबीर से की थी. तल्हा ने भी भारत विरोधी भाषण दिया. अहम बात यह है कि आतंकियों की इस रैली में पाकिस्तानी नेता भी शामिल हुए. कसूरी की बात करें तो उसके समेत कई आतंकी पाकिस्तान में चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि अधिकतर आतंकी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके.

आतंक का गढ़ है पाकिस्तान

पाकिस्तान आतंकियों को सालों से फंडिंग कर रहा है और इसका उसे भी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बीते दिनों खुद इस बात को स्वीकार किया था कि पाक सालों से आतंकियों को पाल रहा है. भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसके दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला राशि वालों को कल होगा मुनाफा, 30 मई का कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 30 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि, Aries 30 May 2025
मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है. कल आप अपने कामकाज को लेकर काफी चिंतित भी रह सकते हैं. लेकिन, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपका भ्रम है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी. ऑफिस में कल थोड़ा संभलकर रहें और अपने काम पर फोकस करें. किसी के साथ बहस न करें बल्कि, उनकी राय सुनें.

वृषभ राशि , Taurus 30 May 2025
वृषभ राशि के लोगों के लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है. आप भविष्य में किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे. इतना ही नहीं आप अपने घर या दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. आपके मन में अच्छे भाव आएंगे और आप काफी हल्कापन महसूस करेंगे. आपके प्रिय व्यक्ति आपके सामने अपने दिल के राज खोंलेंगे. इस राशि के जो लोग शादीशुदा है उनके लिए वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा. आपकी अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी.

मिथुन राशि, Gemini 30 May 2025
मिथुन राशि के जातक कल काफी व्यस्त रहने वाले हैं. इतना ही नहीं कल आप मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान रहेंगे और आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है. जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा. आप काफी बेहतर महसूस करेंगे. काम के सिलसिले में कल आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कल आपकी आमदनी काफी अच्छी रहने वाली है.

कर्क राशि, Cancer 30 May 2025
कर्क राशि के लोग कल थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं. हालांकि, व्यापार से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आपको सलाह है कि कल अपने पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें. साथ ही कल आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है. शादीशुदा लोगों को कल अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है. कल काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ काम आपकी सलाह लेकर भी बनेंगे. कल का दिन कुछ नए कार्य करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि, Leo 30 May 2025
सिंह राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. जीवन में जो असमंजस था वह अब दूर होगा. इतना ही नहीं कल आपकी आय में वृद्धि होगी. कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. समाज में कल आपको सम्मान मिलेगा. कल आपको किसी धार्मिक कार्य में योगदान करने के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है.

कन्या राशि, Virgo 30 May 2025
कन्या राशि के लोगों के लिए कल का दिन सामान्य रहने वाला है. आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी. आपका ध्यान जीवनसाथी पर ज्यादा रहने वाला है. आपको सलाह है कि कल किसी के भी साथ झगड़ा न करें. काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसी के बर पर आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी एक्सपर्ट की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी.

तुला राशि, Libra 30 May 2025
तुला राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी अच्छा रहेगा. कल आप अपनी संतान को काफी स्नेह देंगे. इतना ही नहीं कल दांपत्य जीवन में स्थितियां काफी हद तक कंट्रोल में रहेगी और आप दोनों के बीच चल रही परेशानियों में कमी आएगी. आपको सलाह है कि अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. उनसे बहस न करें उनकी बात को ध्यान से सुने. फिलहाल, कामकाज से दूर रहे वरना आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

वृश्चिक राशि, Scorpio 30 May 2025
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. कल आपको महसूस होगा की आपको परिवार में कहा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कल आपकी आमदनी सामान्य रहेगी और आपके खर्च भी जरुरत के अनुसार ही होंगे. परिवार के छोटे सदस्यों में आपसी लड़ाई होने की संभावना है. ऐसे में आपको दखल देना चाहिए. कामकाज में आपके प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में आपको बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा और जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, अपने जीवन साथी से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा कर कोई रास्ता निकालेंगे.

धनु राशि, Sagittarius 30 May 2025
धनु राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. कल आपको यात्रा करने से बचना होगा. दरअसल, कल का दिन यात्रा के लिहाज से अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है. कल आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है. फिलहाल आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. कल आपका पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहने वाला है. इतना ही नहीं कल आपकी समझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी. प्रेम जीवन में काफी तनाव भरा समय रहने वाला है. दरअसल, कल आपका पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है.

मकर राशि, Capricorn 30 May 2025
मकर राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. दरअसल, कल आप खुद पर ध्यान देंगे. आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे. काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं. इस दिशा में प्रयास फलीभूत होंगे. लव लाइफ में कल रोमांस के मौके मिलेंगे. आमदनी आपकी सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

कुंभ राशि, Aquarius 30 May 2025
कुंभ राशिवालों के लिए कल का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. इतना ही नहीं कल आपके कार्यों में आ रही रुकावट दूर होंगी. फिलहाल, आपकी स्थितियों में सुधार होगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे. घर परिवार में कल सुख शांति बनी रहेगी और मनोरंजन का माहौल रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे भी कल अच्छा समय महसूस करेंगे. अपने प्रिय को खुश रखने के लिए कल आप काफी प्रयास करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं.

मीन राशि, Pisces 30 May 2025
मीन राशि के लोगों के लिए कल का दिन काफी अनुकूल रहेगा. कल आपकी आय में वृद्धि होगी. जिससे आपको सुख की प्राप्ति होगी. आपकी आय में वृद्धि होगी. कल आपके खर्च अधिक रहने वाले हैं. कल आप काफी खर्च करना चाहेंगे. काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे परिणाम हासिल होंगे. प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कल आपका प्रिय आपकी कमी महसूस करेगा. जो लोग शादीशुदा है उनके लिए कल का दिन दांपत्य में काफी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से कुछ गलतफहमियां दूर होंगी.

[ad_2]

शॉपिंग करते हुए बेकाबू हो गया खूंखार ब्रीड का कुत्ता, मालिक पर ही करने लगा हमला- देखें वीडियो

[ad_1]

Dangerous Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं. अक्सर इन वीडियो में कई बार लोग अजीब तरह की हरकतें करते हुए नजर आते हैं. तो कई बार कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है. जो लोगों को हैरान कर जाती हैं. बहुत से लोगों को खतरनाक ब्रीड के कुत्ते पालने का शौक होता है.

लेकिन कई बार यह कुत्ते अपने मालिक की भी नहीं सुनते. और अचानक से किसी पर भी हमला कर देते हैं. कई बार इस तरह के हादसे देखे गए हैं. जहां खतरनाक ब्रीड के कुत्तों ने अचानक से लोगों पर हमला कर दिया है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

शॉपिंग करते वक्त कुत्ते ने किया मालिक पर हमला

बहुत से लोगों को अपने पालतू जानवरों से खूब प्यार होता है. खासतौर पर कुत्तों से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है. लोग जहां जाते हैं. उन्हें अपने साथ ले जाते हैं. पर फिर चाहे कहीं किसी से मिलने जाना हो या फिर की कहां शाॅपिंग पर जाना हो. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स खतरनाक ब्रीड केन कॉर्सो के अपने कुत्ते के साथ शॉपिंग करने गया हुआ था.

 

यह भी पढ़ें: CCTV में कैद खौफनाक मंजर! रात के सन्नाटे में कुत्ते को दबोच जंगल में ले गया दरिंदा, वायरल हो रहा वीडियो

इसी दौरान उसका कुत्ता एकदम बेकाबू हो जाता है. और अपने ही मालिक पर झपट्टा मारने लगता है. इसके बाद कुत्ते का मालिक अपने कुत्ते को शांत करता हुआ नजर आता है. लेकिन वह शांत होता नहीं दिखता, वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते के चेहरे पर मजल लगी है. अगर वह नहीं होती तो मालिक को कुत्ता काट ही लेता है. सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

 

यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर को हाथी ने दिखाई अपनी पावर, नदी में फंसी कार को एक झटके में निकाला बाहर- वीडियो वायरल

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kirawontmiss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफ़ी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘कुत्ते को स्टोर के अंदर घुसने किसने दिया.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘ऐसे कुत्ते को पालने का क्या मतलब जो तुम्हारे ही चिथड़े उड़ा दे.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘अगर तुम कोर्सो को नहीं संभाल सकते तो तुम्हें उसे पालने का कोई हक नहीं है.’

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस को अजीब तरीके से घूरने लगे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, वीडियो हो रहा वायरल


टेलिग्राम और X की हुई ऐतिहासिक डील, अब इस प्लैटफॉर्म पर भी मिलेगा Grok चैटबॉट

[ad_1]

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI और चैटिंग ऐप Telegram के बीच एक जबरदस्त पार्टनरशिप हो गई है. इस डील के बाद अब टेलिग्राम पर भी मस्क का मशहूर AI चैटबॉट Grok आने वाला है. टेलिग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ये पार्टनरशिप एक साल के लिए हुई है और इसका फायदा सीधे टेलिग्राम के एक अरब से ज्यादा यूजर्स को मिलेगा.

क्या है डील की खास बातें?

इस डील के तहत Grok चैटबॉट को टेलिग्राम में सीधे इंटीग्रेट किया जाएगा, यानी अब टेलिग्राम पर चैट करते हुए भी यूजर्स स्मार्ट AI हेल्प ले पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टनरशिप से टेलिग्राम को 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलेगी, जिसमें से कुछ हिस्सा शेयर के रूप में होगा. इतना ही नहीं, xAI की कमाई का 50% हिस्सा टेलिग्राम को मिलेगा, जो चैटबॉट के सब्सक्रिप्शन से होगा.

यूजर्स को कौन-कौन से नए फीचर मिलेंगे?

Grok के आने के साथ ही टेलिग्राम में कई नए और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल किए जाएंगे। ये फीचर्स जून 2025 से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने की उम्मीद है.

आइए जानें, क्या-क्या मिलने वाला है नया:

  • Smart Text Editing: अब आप अपने भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे, उसका टोन बदल पाएंगे या उसमें नई जानकारी जोड़ सकेंगे.
  • Chat Summaries: लंबी-चौड़ी बातचीत को एक झलक में समझने के लिए चैट का सार मिलेगा.
  • Document Summarization: कोई भी डॉक्यूमेंट भेजने से पहले या बाद में उसका छोटा और आसान निचोड़ जान सकेंगे.
  • Link Insights: किसी भी लिंक को ओपन किए बिना उसके अंदर क्या है, ये एक नजर में पता चल जाएगा.
  • Fact Check: खासतौर पर टेलीग्राम चैनलों के लिए ये फीचर आएगा, जिससे किसी भी जानकारी को आगे शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांची जा सकेगी.
  • Sticker और Avatar Creation: AI की मदद से आप खुद के लिए कस्टम स्टिकर और प्रोफाइल पिक बना सकेंगे.

सबके लिए फ्री होगा या सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा?

फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि ये सारे फीचर्स सभी यूजर्स के लिए मुफ्त होंगे या सिर्फ Telegram Premium मेंबर ही इनका फायदा उठा पाएंगे. उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में इस पर और जानकारी सामने आएगी.

Grok कहां मिलेगा?

Grok को टेलीग्राम ऐप में डायरेक्ट चैट टैब में पिन किया जाएगा, ताकि यूजर्स आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकें. साथ ही, टेलिग्राम का सर्च बार भी AI चैटबॉट से जुड़ जाएगा, जिससे सवाल पूछना और जानकारी पाना और भी आसान हो जाएगा. इस डील से साफ है कि Telegram अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि स्मार्ट AI की ताकत से लैस एक सुपर ऐप बनने की ओर बढ़ रहा है. एलन मस्क और पावेल ड्यूरोव की ये जोड़ी टेक की दुनिया में काफी कुछ बदल सकती है.

[ad_2]

फॉर्च्यूनर को हाथी ने दिखाई अपनी पावर, नदी में फंसी कार को एक झटके में निकाला बाहर- वीडियो

[ad_1]

Fortuner Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा ठिकाना है, जहां पर कुछ देर रहने के बाद आप कई तरह की चीजों से वाकिफ हो जाते हैं. हालांकि कई बार ये चीजें फालतू की होती हैं, जिन्हें सिर्फ लोगों के व्यूज बटोरने के लिए बनाया जाता है, वहीं कुछ वीडियो काफी दिलचस्प और हैरान करने वाले भी होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक गजराज यानी हाथी अपनी ताकत दुनिया को बता रहा है. हाथी ये बता रहा है कि भले ही कितनी भी हॉर्स पावर का इस्तेमाल कर लो, लेकिन असली ताकत तो असली ताकत होती है. 

भारी पड़ जाता है स्टंट
दरअसल ये वीडियो नदी में फंसी एक कार को निकालने का है. आजकल लोगों के सिर पर थार या फिर फॉर्च्यूनर लेने के बाद उसे नदी में चलाने का जनून सवार होता है. जब तक गाड़ी की ऑफ रोडिंग नहीं होती, तब तक इसका पैसा वसूल नहीं माना जाता है. हालांकि ये वीर बहादुर कई बार इसी चक्कर में बुरे फंस जाते हैं और फिर गाड़ी में लगा तगड़ा हॉर्स पावर वाला इंजन भी फेल हो जाता है. केरल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक शख्स की फॉर्च्यूनर कार कीचड़ में फंस गई. 

हाथी ने एक झटके में कर दिया काम
नदी के पानी में फंसी इस भारी भरकम फॉर्च्यूनर कार को निकालने के लिए इस बार कोई क्रेन नहीं बल्कि हाथी को लाया गया. कार पर रस्सी बांधकर इसे हाथी की सूंड में पकड़ाया गया, जिसके बाद हाथी ने एक झटके में पूरी कार को खींच दिया. जिन लोगों को अब तक हाथी की ताकत का अंदाजा नहीं था, इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें भी हो गया. हाथी ने कुछ ही देर में फंसी हुई कार को बाहर निकाला और काम बन गया. 

क्रेन वालों की नौकरी खतरे में
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट करना भी शुरू कर दिया है, कई लोगों का कहना है कि हाथी ने अपना ये वाला टैलेंट दिखाकर क्रेन वालों की नौकरी खतरे में डाल दी है. कुछ लोग इस जुगाड़ की भी तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स बता रहे हैं कि हाथी भले ही दिखने में बड़ा होता है, लेकिन ये काफी समझदार जानवर है और इंसानों की तरह भावुक भी होता है. 

ये भी पढ़ें – एक्ट्रेस को अजीब तरीके से घूरने लगे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, वीडियो हो रहा वायरल


टैरिफ लागू नहीं हुआ तो टूट सकता है भारत-पाक सीजफायर! ट्रंप सरकार ने कोर्ट में ये क्या कह दिया?

[ad_1]

India Pakistan ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के सीजफायर को लेकर अभी तक कई जगह दावा कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सीजफायर में अहम भूमिका निभाई थी. अब ट्रंप प्रशासन ने यही दावा अदालत में कर दिया. ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ से जुड़े मामले का बचाव करने के लिए सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में दावा किया कि अगर टैरिफ से जुड़े नियम नहीं माने गए तो सीजफायर टूट सकता है.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट में अपने टैरिफ के फैसले का बचाव करने के लिए भारत-पाक सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मामले को शांत करने के लिए टैरिफ पॉवर का इस्तेमाल किया गया था. अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत (यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड) में एक बयान दाखिल कर कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के लिए अपने टैरिफ से जुड़े अधिकारों का इस्तेमाल किया था.”

भारत-सीजफायर का कई बार क्रेडिट ले चुके हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है. ट्रंप इस बात का कई जगह पर क्रेडिट ले चुके हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया.

ट्रंप के टैरिफ को लेकर दुनिया भर में चर्चा

ट्रंप के टैरिफ को लेकर बनाए नियम की काफी चर्चा रही है. अमेरिका ने चीन समेत कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया. अमेरिका ने भारत के लिए भी टैरिफ को लेकर नियम बनाए हैं.

[ad_2]

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली हजारों पदों पर भर्ती, आज है आवेदन करने का आखिरी मौका

[ad_1]

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब और देर करने का वक्त नहीं है. SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 29 मई 2025 है. यानी जो भी उम्मीदवार इस सरकारी बैंक नौकरी में शामिल होना चाहते हैं, वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवेदन के लिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या डायरेक्ट ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25 पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया हो. अगर आपने मेडिकल, इंजीनियरिंग या CA की पढ़ाई की है, तो भी आप पात्र हैं. आवेदन के समय कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है.

उम्र सीमा की बात करें तो 21 से 30 वर्ष के बीच के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/PH वर्ग के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ पर जाएं.
होमपेज पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल दर्ज करें.
फिर अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
अब बाकी जरूरी जानकारी भरें और एक बार फॉर्म को ध्यान से प्रिव्यू करें.
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
अंत में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सेव रखें.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

11 करोड़ की रंगाई…थावे जंक्शन के मेकओवर पर सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे लोग, तस्वीरें वायरल

[ad_1]

Trending News: बिहार का थावे जंक्शन एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उसके कायाकल्प को लेकर नहीं, बल्कि उस ‘कायाकल्प’ के नतीजे पर लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर. सरकार ने इस रेलवे स्टेशन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर करीब 11.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. दावा किया गया कि स्टेशन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अब यह स्टेशन आधुनिकता की मिसाल बनेगा. लेकिन हकीकत सामने आई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर इस ‘बदलाव’ को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया.

स्टेशन का विकास देखने के लिए आंखें मिचमिचाने लगे लोग

दरअसल, स्टेशन की पुरानी और नई तस्वीरें जब लोगों ने देखीं, तो फर्क खोजने के लिए उन्हें आंखें मिचमिचानी पड़ीं. इमारत वही, ढांचा वही, बस नई पेंटिंग और दीवारों पर स्वास्तिक जैसे प्रतीक चिन्ह बना दिए गए हैं. यहीं से शुरू हुई जनता की व्यंग्य–यात्रा. सोशल मीडिया पर लोग Before vs After की तस्वीरें शेयर कर मजे ले रहे हैं. कुछ लोगों ने तो मजाक में स्टेशन की पुरानी तस्वीर को ‘जंगल’ बताकर, नई तस्वीर के साथ कैप्शन जोड़ दिया “पहले था जंगल, अब बना है शानदार स्टेशन.” यानी तंज साफ है कि 11.75 करोड़ का फर्क सिर्फ रंगाई-रोगन तक ही सीमित रह गया.

यूजर्स ने उड़ा दी मौज

यही नहीं, कई यूजर्स ने सवाल खड़े किए हैं कि जब पहले से ही स्टेशन की बिल्डिंग मौजूद थी, तो उसे नया कहां से बनाया गया? “अगर दीवार पर रंग चढ़ा देने को कायाकल्प कहा जाए, तो देश के हर घर में हर साल विकास हो रहा है,”  ये एक यूजर का कमेंट है, जो वायरल हो गया है. कुछ लोगों ने इसे ‘पब्लिक मनी की पॉलिशिंग’ बताया है, तो कुछ ने रेलवे से पूछा है कि इस खर्च का ब्रेकअप भी जारी किया जाए.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है विकास

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे जंक्शन सहित देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था. ये सभी स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए हैं. थावे जंक्शन का पुनर्विकास लगभग 11.75 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें नया स्टेशन भवन, विस्तारित प्लेटफॉर्म, बेहतर प्रतीक्षालय, शौचालय और पार्किंग सुविधाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


एक्स्ट्रा से लेकर निगेटिव किरदार निभाए, फिर बने कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार

[ad_1]

Prithiviraj Kapoor Death Anniversary: हिंदी फिल्म इतिहास के पन्नों में कपूर परिवार हमेशा सबसे प्रमुख और सफल फिल्मी घरानों में से एक के रूप में जाना जाता है. इस परिवार ने आठ दशकों में चार पीढ़ियों तक बॉलीवुड को कई सफल सितारे और सुपरस्टार दिए हैं. लेकिन कपूर परिवार का सबसे पहला सुपरस्टार कौन था, जिनकी वजह से हिंदी फिल्मों को कपूर फैमिली से कई नगीने मिले. चलिए यहां जानते हैं.

बुआ से पैसे लेकर मुंबई आए थे
कपूर फैमिली का पहला सुपरस्टार कोई और नहीं पृथ्वीराज कपूर थी. उन्हें आज की पीढ़ी के लोग मुगल-ए-आज़म के बादशाह अकबर के रूप में जानते हैं, लेकिन अभिनेता इससे कहीं बढ़कर थे, कपूर परिवार के मुखिया न केवल फिल्मों में सफलता पाने वाले परिवार के पहले व्यक्ति थे, बल्कि सिनेमा में कदम रखने वाले भी पहले ही थे. 1906 में जन्मे पृथ्वीराज कपूर ने 1920 के दशक में अविभाजित भारत में लायलपुर और पेशावर के थिएटरों में अभिनय करना शुरू किया था. 1927 में उन्होंने बॉम्बे आने का फैसला किया लेकिन पैसे नहीं थे. तब उनकी बुआ ने उन्हें कुछ रुपये उधार दिए थे जिन्हें लेकर वे मायानगरी एक्टर बनने चले आए थे.

बाम्बे आने के बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था. हालांकि शुरुआत में उन्होंने सपोर्टिंग कलाकार के रूप में छोटी भूमिकाएं कीं. ये साइलेंट फिल्मों का दौर था और एक्स्ट्रा कलाकारों को कोई नोटिस नहीं करता था. फिर पृथ्वीराज की किस्मत चमकी और उन्हें सिनेमा गर्ल में मुख्य भूमिका मिल गई. ये फिल्म 1930 में रिलीज़ हुई थी.

बुआ से पैसे उधार लेकर आए थे मुबई, एक्स्ट्रा रोल से लेकर निगेटिव किरदार भी निभाए, फिर बने कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार

करियर के शुरुआत में निगेटिव रोल किए
पृथ्वीराज ने 1929-31 तक नौ साइलेंट फिल्मों में काम किया था. फिर वे भारत की पहली बोलती फिल्म – आलम आरा में खलनायक की भूमिका में नज़र आए..अपने करियर के शुरुआती वर्षों में, पृथ्वीराज ने अक्सर सपोर्टिंग या निगेटिव रोल किए.इसकी वजह से थी कि उनकी मुख्य भूमिका वाली फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चलीं.

1933 में पृथ्वीराज ने चखा स्टारडम का स्वाद
1933 में पृथ्वीराज ने पहली बार स्टारडम का स्वाद चखा. उन्होंने राजरानी मीरा में सेकेंड लीड की भूमिका निभाई थी जिसमें एक और उभरते हुए अभिनेता केएल सहगल भी थे. दोनों ने इस फिल्म से स्टारडम हासिल किया, फिर पृथ्वीराज ने विद्यापति (1937) और सिकंदर (1941) जैसी बड़ी फ़िल्मों में काम किया.

बुआ से पैसे उधार लेकर आए थे मुबई, एक्स्ट्रा रोल से लेकर निगेटिव किरदार भी निभाए, फिर बने कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार

 

पृथ्वी थियेटर और बाद का करियर
सुपरस्टार बन चुके अभिनेता ने फिर पृथ्वी थियेटर्स की शुरुआत की, जो उनका अपना घुमंतू थिएटर मंडली था. वह फिल्मों में कम सक्रिय हो गए और यहां से थिएटर पर ज्यादा ध्यान देने लगे थे. अगले 16 सालों में उन्होंने भारत भर में 2600 से ज्यादा परफॉर्मेंस दी. 50 के दशक के अंत में, जब घुमंतू थिएटर को फाइनेंशियली दिक्कतें होने लगी  तो पृथ्वीराज ने मंडली को बंद कर दिया और सिनेमा में लौट आए.

इस बीच, वह आवारा जैसी मुट्ठी भर फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई दिए. लेकिन इसके बाद, पृथ्वीराज कुछ आइकॉनिक फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें मुगल-ए-आजम शामिल है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. 60 के दशक में वे फिल्मों में काफी बड़े पैमाने पर सपोर्टिंग रोल्स में दिखाई दिए. उनकी आखिरी बड़ी प्रेजेंस1971 की फिल्म कल आज और कल थी.

बुआ से पैसे उधार लेकर आए थे मुबई, एक्स्ट्रा रोल से लेकर निगेटिव किरदार भी निभाए, फिर बने कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार

पृथ्वीराज कपूर लीगेसी
पृथ्वीराज के तीन बेटे थे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर. तीनों ही सुपरस्टार रहे. उनके पोते रणधीर और ऋषि भी सफल अभिनेता थे और परपोते रणबीर, करीना, करिश्मा सभी आज बॉलीवुड में एक्टिव हैं और सुपरस्टार भी बन चुके हैं. पृथ्वीराज के भाई त्रिलोक कपूर भी अभिनेता थे, लेकिन उन्हें ज़्यादा सफलता नहीं मिली, जबकि उनके चचेरे भाई सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता बने. सुरिंदर के सबसे बड़े बेटे बोनी खुद फिल्म निर्माता हैं जबकि छोटे बेटे अनिल और संजय भी अभिनेता हैं, अभिनेता कमल कपूर भी पृथ्वीराज के चचेरे भाई थे.

कैंसर से हुआ था निधन
पृथ्वीराज और उनकी पत्नी दोनों को एक साथ कैंसर हो गया था. इस बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद 29 मई 1972 को पृथ्वीराज ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. उनकी मौत के ठीक दो हफ्ते बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था. 

ये भी पढ़ें:-बोट राइडिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हुए निक जोनस, बीवी को प्यार से निहारते दिखे, तस्वीर वायरल

 

[ad_2]

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पसंद नहीं आई वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना, दी ये सलाह

[ad_1]

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रूपये में चुना तब वह सिर्फ अपनी छोटी उम्र के कारण सुर्ख़ियों में थे, उनका खेल लोगों ने देखा नहीं था. लेकिन जब उन्होंने IPL 2025 में विस्फोटक बल्लेबाजी दिखाई तो लोग उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करने लगे. सचिन ने छोटी उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. लेकिन ये तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की तुलना सचिन से नहीं की जा सकती.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. इससे पहले उन्होंने जब डेब्यू किया तो पहली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा था. मात्र 14 साल के इस खिलाड़ी की निडर बल्लेबाजी ने करोड़ों फैंस को अपना दिवाना बनाया, तभी तो उनकी तुलना महान सचिन से की जाने लगी.

स्टीव वॉ को पसंद नहीं आई ये तुलना

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान कहा, “मेरे अनुसार आप किसी भी क्रिकेटर की तुलना सचिन तेंदुलकर से नहीं कर सकते. एक 18 वर्षीय प्लेयर ऑस्ट्रेलिया में जाकर पर्थ में शतक जड़ रहा है. पर्थ को दुनिया की सबसे कठिन और अनोखी पिच कहा जाता है, यहां ज्यादातर प्लेयर्स खेलने के लिए संघर्ष करते हैं. पर्थ में सेंचुरी जड़ना आसान नहीं है, ये हैरान करने वाली बात है. सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर आपको बहुत कम देखने को मिलते हैं.”

हालांकि स्टीव वॉ ने वैभव सूर्यवंशी के टेलेंट की भी तारीफ़ की. उन्होंने माना कि कोई इतना छोटा क्रिकेटर आईपीएल में शतक बनाएगा, उन्होंने सोचा भी नहीं था. उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि 14 साल का प्लेयर आईपीएल में सेंचुरी मारेगा. ये सोच से परे था. मैं 14 साल की उम्र में खुद को रखूं तो सफल होने के बारे में सोच भी नहीं सकता.”

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की वैभव सूर्यवंशी को सलाह

स्टीव ने वैभव सूर्यवंशी को एक ख़ास सलाह भी दी, उनके अनुसार वैभव के लिए चुनौती होगी कि वो अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे भी जारी रख पाए. उन्होंने कहा, “क्या वैभव अगले सीजन में भी इसी फ्रीडम और उत्साह के साथ खेल पाएगा, जैसे IPL 2025 में खेला. यह उनके लिए चुनौती होगी. वह मानसिक रूप से मजबूत प्लेयर है, उसके पास प्रतिभा भी है. आप इस तरह के प्लेयर को सफल होते देखना चाहते हो. ये क्रिकेट और मेरे लिए एक शानदार स्टोरी है.”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच खेले. उन्होंने 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

[ad_2]