अमेरिकी कोर्ट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दी 30 दिनों की राहत, कहा- सख्त कार्रवाई से बचे ट्रंप प

[ad_1]

Donald Trump vs Harvard University: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का विवाद अब धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप प्रशासन की ओर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने के आदेश को 30 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है. कोर्ट कहा कि जब तक इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक ट्रंप प्रशासन हॉर्वर्ड के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को निष्कासित नहीं कर सकता.

30 दिन तक किसी भी सख्त कार्रवाई से बचे ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) पर मुकदमा दायर किया था. यूनिवर्सिटी ने अपनी याचिका में कहा कि अगर विदेशी छात्रों की संख्या सीमित की जाती है तो विश्वविद्यालय के 25 फीसदी छात्र इससे प्रभावित होंगे. इस पर कोर्ट ने अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग को नोटिस देते हुए कहा कि वह अगले 30 दिन तक किसी भी सख्त कार्रवाई से बचे.

‘राजनीतिक बदले के लिए ट्रंप प्रशासन ने लिया फैसला’

ट्रंप सरकार ने 22 मई 2025 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की SEVP (Student and Exchange Visitor Program)  सर्टिफिकेशन रद्द करने की घोषणा की थी. ऐसा होने पर विदेशी छात्र इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले पाएंगे. इसके बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बोस्टन की एक कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया कि हार्वर्ड ने व्हाइट हाउस की कुछ नीतियों का विरोध किया इसलिए ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक बदला निकालने के लिए लिया है.

‘फेडरल नियमों का उल्लंघन’

कोर्ट में हार्वर्ड के वकीलों ने SEVP सर्टिफिकेशन को बिना किसी नोटिस के खत्म करना फेडरल नियमों का उल्लंघन बताया. वकील ने कहा कि नियम ये कहता है कि पहले सरकार नोटिस दे और सफाई का मौका दे. यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह केवल एक विश्वविद्यालय की लड़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा की स्वतंत्रता और अमेरिका में विविधता की रक्षा की लड़ाई है. हालांकि इस मामले पर बढ़ते दवाब को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है.

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर में जिन हथियारों ने बरपाया पाकिस्तान में कहर, उन पर इजरायल की नजर, दे डाला इतना बड़ा ऑर्डर

[ad_2]

IPO ALERT: 3B Films Limited IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live

[ad_1]

<p>3B Films IPO 33.75 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 17.76 करोड़ रुपये मूल्य वाले 35.52 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 15.99 करोड़ रुपये के 31.98 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है। 30 मई से यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और बोली प्रक्रिया 3 जून तक चलेगी। 6 जून को कंपनी के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। 3B Films Limited IPO के बारे में सब कुछ जानने के लिए Video अंत देखें और Video अच्छी लगे तो Like, Comment and Share करना ना भूलें!&nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp;</p>

[ad_2]

7 करोड़ में बनी अमिताभ वो फिल्म, जो कहलाई सुपर फ्लॉप, आपको पता है नाम?

[ad_1]

Bollywood Biggest Flop Film: बॉलीवुड में कई ऐसी हिंदी फिल्में बनी हैं. जिनमें सुपरस्टार एक्टर होने के बावजूद वो दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई और बुरी तरह से फ्लॉप हुई. आज हम अमिताभ बच्चन की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसने बजट से ज्यादा कमाई, लेकिन फ्लॉप रही.

अमिताभ बच्चन की महाफ्लॉप फिल्म

दरअसल हम बात कर रहे हैं 26 साल पहले रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की. ये वो फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी और टीवी पर ब्लॉकबस्टर हिट रही. अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी. जिसे ईवीवी सत्यनारायण ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में बिग बी ने डबल रोल निभाया था.

बिग बी से पहले इन स्टार्स को ऑफर हुई थी ‘सूर्यवंशम’

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में एक्ट्रेस सौंदर्या नजर आई थी. दोनों की जोड़ी दर्शकों ने पसंद की थी. लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आई. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन से पहले ये फिल्म गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, शाहरुख खान, जैसे स्टार्स को ऑफर हुई थी. लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद इसमें बिग बी की एंट्री हुई थी.

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी ‘सूर्यवंशम’

हालांकि अमिताभ बच्चन भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं करा पाए. उस वक्त फिल्म 7 करोड़ के बजट में बनी थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर 6.67 करोड़ और वर्ल्डवाइड 12.65 करोड़ की कमाई की थी. यही वजह है कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. वहीं जब थिएटर्स में उतरने के बाद ये फिल्म टीवी पर आई. जो एक कल्ट क्लासिक बन गई. सालों से टीवी चैनलों पर ये फिल्म बार-बार दिखाई जा रही है. ये फिल्म टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म भी है.

फिल्म में नजर आए थे ये स्टार्स

बता दें कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, कादर खान, सौंदर्या और रचना बनर्जी जैसे शानदार कलाकार भी अहम किरदार में थे.

ये भी पढ़ें –

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में पहन कैमरे के सामने इतराईं मोनालिसा, फैंस बोले – ‘आप तो क्वीन हैं..’

 

 

[ad_2]

हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रोसेस, जान लें सभी जरूरी बातें

[ad_1]

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रुप C और ग्रुप D के हजारों पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

आवेदन की अंतिम तारीख

इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2025 रखी गई है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे hssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून है.

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रुप C पदों के लिए 12वीं पास, जबकि ग्रुप D पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है. वहीं, SC/ST/OBC, अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और पूर्व सैनिकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई है.

परीक्षा शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग (General): 500 रुपये
SC, BC, EWS वर्ग: 250 रुपये

परीक्षा पैटर्न और स्कोर की वैधता

CET परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हरियाणा से संबंधित प्रश्न, गणित, तर्क शक्ति, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. इस परीक्षा का स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा, यानी इस अवधि में उम्मीदवार इस स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में शामिल हो सकते हैं. अगर कोई उम्मीदवार स्कोर बढ़ाना चाहता है, तो वह भविष्य में दोबारा परीक्षा देकर स्कोर सुधार सकता है.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या सवाल के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 9063493990 जारी किया है. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन में किसी गलती से बचें, जैसे गलत श्रेणी चुनना या गलत दस्तावेज अपलोड करना, क्योंकि ऐसी गलती होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

तीन साल बाद फिर से मौका

हरियाणा में CET परीक्षा तीन साल पहले 2022 में पहली बार कराई गई थी. अब तीन साल बाद 2025 में यह परीक्षा फिर से आयोजित हो रही है, जिसे लेकर राज्य भर के युवाओं में खासा उत्साह है.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

[ad_1]

Love Rashifal:  शुक्रवार, 30 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज आपका का दिन प्रेम में मिठास लाने वाला है. विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और सिंगल्स को नए संबंधों की संभावना है. किसी खास के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि आज का दिन प्रेम में मौन की भाषा को समझने का दिन है. अविवाहित जातकों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. विवाहित जातकों के लिए साथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि आज का दिन रिश्तों में रोमांस लाने की आवश्यकता है. पर्सनल लाइफ की समस्याएं रोमांटिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं. सिंगल्स की छोटी-छोटी बातों से क्रश प्रभावित होंगे. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि आज का दिन सिंगल जातकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा. विवाहित जातक अपने रिश्ते को लेकर सजग होंगे और जीवनसाथी संग समय बिताने की इच्छा जाहिर करेंगे. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन विवाहित जातकों का साथी संग भावनात्मक रिश्ता गहरा होगा. सिंगल युवकों को उनकी कोई पुरानी दोस्त प्रपोज कर सकती है. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि आज का दिन छोटा सा लव रिचुअल रोमांटिक करेगा. बिना बोले साथी के रोमांस को महसूस करेंगे. सिंगल को कोई पुराना गाना, जगह या फोटो मन को उदास कर सकती है. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि आज का दिन विवाहित जातकों के रिश्ते में रोमांस और उत्साह का संतुलन बना रहेगा. अविवाहित जातकों का दिन प्यार के मामले में लकी नहीं रहने वाला है. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि आज का दिन अपने साथी के साथ सुखद समय बिताएंगे और एक-दूसरे के साथ भावनाएं साझा करें. प्यार की मिठास आपके दिन को खास बना देगी. सिंगल को अपने क्रश से पूरी तरह जुड़ाव महसूस होगा. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज का दिन रिश्ते में कुछ ऐसे पल आ सकते हैं, जो आपको अपनी भावनाओं को और बेहतर तरीके से व्यक्त करने की प्रेरणा देंगे. सिंगल की ऊर्जा का शुद्धिकरण होगा, जल्दी ही नए प्यार के साथ शुरुआत करेंगे. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज का दिन प्रेम और रोमांस के लिए बहुत खास दिन है. आपसी समझ, संवाद और अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और नयापन लाने की कोशिश करें. सिंगल खुद को इजाज़त दें, रोना भी प्रेम है. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि आज का दिन आपके प्यार को मजबूत करेगा. अगर आप किसी पुराने रिश्ते से उबर रहे हैं तो आज अतीत की परछाइयां आपको भावुक कर सकती हैं. 

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि आज का दिन आपके लिए भावनाओं से भरा रहेगा. सिंगल्स को नए संबंधों की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए साथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.

Love Horoscope Today: शुक्रवार 30 मई 2025 का लव राशिफल, मेष और कुंभ राशि पर पड़ेगा गहरा असर

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

[ad_2]

आपके शरीर के लिए कितना जरूरी होता है कोलेस्ट्रॉल? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात

[ad_1]

कोलेस्ट्राॅल का जिक्र होते ही दिल की चिंता सताने लगती है. क्या वाकई कोलेस्ट्राॅल का काम सिर्फ ह्यूमन बाॅडी को नुकसान पहुंचाना है. अगर आपके जेहन में भी इसको लेकर शंका है तो वह अब हमेशा के लिए दूर होने वाली है. हम कोलेस्ट्र्राॅल की कुछ ऐसी खूबियों से रूबरू कराएंगे, जिसके बाद आपका फोकस्ड डर की बजाय इसे कंट्रोल करने पर रहेगा. कोलेस्ट्राॅल हमारी बाॅडी के लिए क्यों जरूरी है. आइए जानते हैं…

कोलेस्ट्राॅल क्या है और कैसे मिलता है?

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लिपिड (फैट) है. कोलेस्ट्राॅल बाॅडी को दो तरीकों से मिलता है. पहला बाॅडी में लिवर कोलेस्ट्राॅल को बनाता है. दूसरा एनिमल से मिलने वाले फूड प्रोडक्ट खाने से ये हमारे शरीर तक पहुंचता है. जैसे मीट, पोलट्री, डेयरी प्रोडक्ट आदि.

क्या शरीर को होती है कोलेस्ट्राॅल जरूरत?

कोलेस्ट्राॅल शरीर के लिए जरूरी होता है. ये बाॅडी में सेल्स, विटामिन और अन्य हार्मोन बनाने में अहम भूमिका निभाता है. 

कोलेस्ट्रॉल कब हो जाता है खतरनाक?

बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल ब्लड के साथ सर्कुलेट होता है. ब्लड में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा बढ़ने पर ये बाॅडी के लिए रिस्क पैदा कर सकता है. हाई कोलेस्ट्राॅल के चलते हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा पैदा हो सकता है.

कोलेस्ट्राॅल की मात्रा कम होने पर प्रभाव

कोलेस्ट्राॅल की मात्रा बढ़ने पर ही इसके प्रभाव नजर नहीं आते, ब​ल्कि कम होने का भी बाॅडी पर असर देखने को मिल सकता है. ​पिछले वर्षों में की गई एक स्टडी के अनुसार जिन हेल्दी महिलाओं में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा कम थी, उनमें डिप्रेशन और एंक्जाइटी के लक्षण नजर आए. रिसर्चर्स के अनुसार कोलेस्ट्राॅल बाॅडी में हार्मोन्स और विटामिन डी बनाने में भूमिका निभाता है. ऐसे में इसकी मात्रा कम होना ब्रेन हेल्थ को प्रभावित करता है. विटामिन डी हमारे शरीर में सेल ग्रोथ के लिए जरूरी है. यदि ब्रेन के सेल हेल्दी नहीं रहेंगे तो एंक्जाइटी और डिप्रेशन फील हो सकता है. यानी लो कोलेस्ट्राॅल का मेंटल हेल्थ से कनेक्शन है. हालांकि इसको लेकर अभी रिसर्चर्स की स्टडी जारी है.

प्रेग्नेंसी के दाैरान अ​धिक ध्यान देने की जरूरत

प्रेग्नेंट महिलाओं में लो कोलेस्ट्राॅल बड़ी समस्या पैदा कर सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दाैरान कोलेस्ट्राॅल की मात्रा कम होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी या जन्म के दाैरान बच्चे का वजन कम होने का जो​खिम बढ़ सकता है.

कैंसर का खतरा

वर्ष 2012 में हुई एक स्टडी के अनुसार बाॅडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने से कैंसर का जो​खिम बढ़ सकता है. 

ये दिख सकते हैं लक्षण

  • बिना किसी बात के मन में निराशा आना.
  • बार घबराहट महसूस होना.
  • दिमाग में कंफ्यूजन रहना.
  • बात-बात पर गुस्सा होना.
  • निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होना. किसी बात पर कोई निर्णय नहीं ले पाना.
  • नींद के तरीकों में बदलाव
  • फूड हैबिट्स में चेंज

ये भी पढ़ें: इन पांच वजहों से लिवर में पनपने लगता है कैंसर, भूलकर भी न करना ये गलतियां

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पाकिस्तान ने किया था PL-15 मिसाइल का इस्तेमाल? सवाल पर चीन का रक्षा मंत्रालय बोला- ‘वो मिसाइल..

[ad_1]

China On PL-15 Missile: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों ने दुनियाभर में चीन और तुर्किए के ड्रोन और मिसाइल की पोल खोल दी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन दौरान चीनी PL-15 एयर टू एयर मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया था. जब गुरुवार (29 मई 2024) को चीनी रक्षा मंत्रालय से सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान ने PL-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया था तो उन्होंने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

PL-15 मिसाइल को लेकर क्या बोला चीनी रक्षा मंत्रालय?

पाकिस्तान के कारण चीन की स्थिति आगे कुआं और पीछे खाई वाली बनी हुई है. PL-15 मिसाइल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग शियाओगांग ने कहा, “आप जिस मिसाइल की बात कर रहे हैं वो एक्सपोर्ट उपकरण (Export Equipment) है, जिसे देश विदेश में डिफेंस एग्जीबिशन में दिखाया जा चुका है.”

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता. हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देश शांत और संयमित रहेंगे और ऐसी कार्रवाइयों से बचेंगे जो तनाव बढ़ा सकती है.”

चीनी हथियारों की दुनियाभर में खुल गई पोल

पहलगाम आतंकी हमले को बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी कैंप को तबाह किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादियों की मौत हुई. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तानी आर्मी ने चीन और तुर्किए के ड्रोन्स और मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिसे इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही ध्वस्त कर दिया.

पाकिस्तान की ओर से 8, 9 और 10 मई की रात को किए गए हमलों के दौरान भारत ने जिन मिसाइलों को आसमान में तबाह किया, वे मेड इन चाइना हथियार निकले. इसके बाद चीन के मिसाइल समेत दूसरे हथियारों पर भी सवाल खड़े होने लगे. हालांकि चीनी सरकार ने इन रिपोर्टों पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से परहेज किया है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार चीन ने 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान के कुल हथियार आयात का 81 प्रतिशत हिस्सा आपूर्ति किया, जिसमें लड़ाकू विमान, नेवी जहाज, सबमरीन और मिसाइल सिस्टम शामिल हैं.

[ad_2]

‘यह आतंकवाद है…’, पंजाबी RCB फैन को स्टेडियम में नहीं घुसने दिया; फैन का पोस्ट वायरल

[ad_1]

Fan Post Virat, PBKS vs RCB Qualifier 1: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच क्वालीफायर-1 खेला जा रहा है. जो भी टीम आज जीतेगी, वो सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी. इस मैच से जुड़ा आरसीबी के एक फैन का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट में आरसीबी फैन ने पंजाब किंग्स अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

फैन ने एक्स पर लिखा है, “पंजाब के मुल्लानपुर स्टेडियम में ये क्या हो रहा है. मैं स्टेडियम के बाहर ही हूं और यहां अपनी पसंदीदा टीम RCB का समर्थन करने आया हूं, लेकिन PBKS के अधिकारी, प्रशंसक और गार्ड मुझे स्टेडियम के अंदर RCB का झंडा नहीं ले जाने दे रहे हैं. वे मुझे PBKS की जर्सी पहनने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्योंकि मैं पंजाबी हूं. ये आतंकवाद है यार. ये कैसे हो रहा है. बीसीसीआई, आईपीएल ये सब होने दे रहा है. ये बहुत अनुचित है. इसलिए मैं हमेशा चाहता था कि BCCI निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तटस्थ स्थानों (न्यूट्रेल वेन्यू) पर प्लेऑफफ मैच आयोजित करे. ये बहुत घिनौना है.” 

मुल्लानपुर में खेले जाएंगे प्लेऑफ के दो मैच 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में क्वालीफायर-1 के अलावा शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबला भी खेला जाएगा. बीसीसीआई ने इस मैदान को प्लेऑफ के दो मैचों की मेजबानी सौंपी है. इसके अलावा दूसरा क्वालीफायर और फाइन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

बारिश में धुल गया मुंबई और गुजरात का एलिमिनेटर मैच, तो यह टीम हो जाएगी बाहर; जानें IPL का नियम



[ad_2]

Satinder Sartaaj, Arijit Singh To Amit Trivedi; Who Is On Noor Chahal’s Top List?

[ad_1]

हाल ही Interview में हमारी बात, Singer और Actor Noor Chahal से हुई, उनसे कई बातें करी,  Noor lockdown के समय popular हुई थीं अपनी सुरीली आवाज के लिए, youtube पे गानों के cover post करती थी, और 2022 में उन्होंने Bajre Da Sitta फिल्म में हर गाना गाया है और वह उस ही फिल्म में lead role भी निभाया है.Noor का track Malang जिसमें famous punjabi singer, The PropheC featured  थे वह भी बहुत viral हुआ था और वह noor ने बताया था की उन्होंने यह गाना A-Z पूरा खुदसे लिखा था और वह उनके दिल के बहुत करीब है. Noor से पूछा की concert prefer करतीं हैं या studio जिसके जवाब में उन्होंने कहा की वह जब audience होती है live तोह ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि वह उनको वो energy महसूस होती है और improvisation करने को मिलती है Audience का support मिलता है बहुत अच्छा लगता है,इस interesting Conversation के बारे में जानने के लिए पूरा video देखिए.

[ad_2]

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे टूटकर 85.48 पर हुआ बंद

[ad_1]

Dollar vs Rupees: दुनिया के छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ. हालांकि, सकारात्मक घरेलू इक्विटी बाजार और विदेशी फंड के इनफ्लो ने रुपये में आई गिरावट को सीमित कर दिया. 

85.62 के इंट्रा-डे लो लेवल पर आया रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.56  प्रति डॉलर पर खुला. उसके बाद डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 85.62 के इंट्रा-डे लो को छू लिया. कारोबार के अंत में रुपया 85.40 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया, लेकिन अंत तक डॉलर के मुकाबले रुपया 85.48 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे कम है. बुधवार के सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 85.38 पर बंद हुआ हुआ था. मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का इस पर कहना है कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला है.

उन्होंने कहा, ”महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी निवेशकों की निकासी भी रुपये पर दबाव डाल सकती है. डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 85.15 रुपये से 85.80 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है.” इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 परसेंट बढ़कर 99.89 पर कारोबार कर रहा था. 

इस वजह से आई डॉलर इंडेक्स में तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है, जिससे वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं को कम करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. 

इतनी बढ़ गईं तेल की कीमतें

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.25 परसेंट बढ़कर 65.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39 परसेंट की उछाल के साथ 81,633.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.33 परसेंट बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ.

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026 में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. 

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण अप्रैल 2025 में भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ धीमी होकर 2.7 परसेंट रह गई है.  

ये भी पढ़ें:

बढ़ गई ITR फाइल करने की डेडलाइन, क्या टैक्स रिफंड पर मिलेगा 33 परसेंट तक का ब्याज?

[ad_2]