इस मुस्लिम देश की सरकार ने दिया जनता को बड़ा तोहफा, अब हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री

[ad_1]

दुनिया के तमाम देशों में जहां लोग एडवांस एआई टूल्स के लिए जेब ढीली कर रहे हैं, वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो कई देशों के लिए मिसाल बन सकता है. जी हां, अब UAE के हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus का फ्री एक्सेस और वो भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के.

अब हर कोई करेगा एडवांस AI का इस्तेमाल

ओपनएआई और UAE सरकार के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है, जिसके तहत देश की पूरी आबादी को ChatGPT Plus का प्रीमियम वर्जन मुफ्त दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि अब दुबई या अबू धाबी में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बिना एक भी पैसा खर्च किए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर सकेगा.

महज शुरुआत है ये, बड़ा है सपना

इस पार्टनरशिप के जरिए सिर्फ एआई टूल्स का फ्री एक्सेस ही नहीं मिलेगा, बल्कि अबू धाबी में एक विशाल एआई डेटा सेंटर “Stargate UAE” भी तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद है UAE को एआई टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाना. बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट OpenAI के “AI for Countries” पहल का हिस्सा है.

20 डॉलर की बचत हर महीने

वैसे तो ChatGPT Plus की मंथली कीमत करीब 20 डॉलर यानी लगभग 1700 रुपये के आसपास होती है. लेकिन अब UAE में रहने वाले लोगों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में मिल रही है. सोचिए, हर महीने 1700 रुपये की बचत और बदले में एक दमदार एआई असिस्टेंट वो भी दुनिया के सबसे पावरफुल मॉडल्स में से एक.

तकनीक से जुड़ेगा हर नागरिक

इस योजना का उद्देश्य केवल तकनीकी विकास नहीं है, बल्कि एआई को हर व्यक्ति के जीवन में शामिल करना है. चाहे बात पढ़ाई की हो, बिजनेस की, हेल्थकेयर की या एनर्जी सेक्टर की. इस प्रोजेक्ट के जरिए आम लोगों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका फायदा मिल सके.

बड़ी कंपनियों की बड़ी भागीदारी

इस ऐतिहासिक पहल में कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं, जैसे कि Oracle, NVIDIA, Cisco, SoftBank और G42. साथ ही एक 1 गीगावाट का एआई कंप्यूटिंग क्लस्टर भी तैयार किया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा 2025 में पूरा हो सकता है.

जब बाकी देश अभी एआई के फायदों पर चर्चा कर रहे हैं, UAE ने एक साहसिक कदम उठाकर बता दिया है कि भविष्य की दिशा क्या होनी चाहिए. अगर तकनीक का सही इस्तेमाल हो, तो ये आम आदमी के लिए भी क्रांति ला सकती है. ऐसे में एक ही बात कहनी पड़ेगी “सरकार हो तो ऐसी!”

 

[ad_2]

Kumbh Rashifal 28 May 2025: कुंभ राशि वालों के लिए नई योजनाओं का दौर शुरू, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Aquarius Horoscope 28 May 2025: कुंभ राशिफल 28 मई 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-

कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित रहेंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें और टीम के साथ सामंजस्य बनाए रखें.

कुंभ राशि फैमली राशिफल (Aquarius Family Horoscope)-

कुंभ राशि वालों के परिजनों का सहयोग मानसिक रूप से मज़बूती देगा. शादीशुदा जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी. जीवनसाथी की वजह से लाभ, जिससे उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-

कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को कंबल दान करें.

FAQs 

Q1. क्या कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा?

A1.हां, कुंभ राशि वालों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा.

Q2. क्या कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है?

A2. हां, कुंभ राशि वालों का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है.

मीन राशि वाले कार्य में लापरवाही से बचें, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]