एक तीर दो निशाने! बर्फ गोला बेच रहे ताऊ ने ठंडी हवा के लिए लगाया गजब का जुगाड़, देखें वीडियो

[ad_1]

गर्मी इस वक्त कहर बनकर टूटी है. कहीं सूरज आग बरसा रहा है तो कहीं हवा तक सांस लेने नहीं दे रही. ऐसी झुलसा देने वाली तपिश में बाहर निकलना भी किसी सजा से कम नहीं लगता और जो लोग रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे ठेले लगाते हैं, उनके लिए हालात और भी बेहाल हैं. लेकिन कहते हैं ना, हिंदुस्तानी जुगाड़ के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबत भी घुटने टेक देती है. अब देखो ना, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गोलावाले अंकल ने ऐसी तरकीब लगाई है कि देखने वाले हैरान रह जाएं. चिलचिलाती धूप में जब लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं, ये अंकल अपने ठेले पर बर्फ का गोला बेच रहे हैं. लेकिन कमाल की बात ये नहीं, कमाल तो ये है कि उन्होंने खुद को गर्मी से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ फिट किया है, जो ठंडी हवा की गारंटी देता है.

गोले वाले ताऊ ने लगाया गजब का जुगाड़

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर जीशान नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे ठेले पर बर्फ का गोला बेच रहा है, लेकिन जो बात उसे खास बनाती है वो है उसका देसी स्टाइल का जुगाड़. भयंकर गर्मी से खुद को राहत देने के लिए इस शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया है जो देख कर लोग कह रहे हैं  “वाह चचा, क्या दिमाग पाया है.” दरअसल, उसने बर्फ काटने वाली मशीन के ऊपर एक हाथ से चलने वाला पंखा जोड़ दिया है. जैसे ही वह मशीन घुमाता है और बर्फ के गोले बनाता है, उसी के साथ पंखा भी घूमने लगता है और ठंडी हवा सीधे उसके चेहरे तक पहुंचती है.


देसी इनोवेशन हो गया वायरल

यानी एक ही मेहनत से दो फायदे. ग्राहक को बर्फ का गोला और खुद को गर्मी से राहत. इसे कहते हैं असली देसी इनोवेशन, जहां चिलचिलाती धूप में भी हौसले ठंडे नहीं पड़ते. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर ना सिर्फ चकित हैं बल्कि तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं. कोई कह रहा है “दिमाग हो तो ऐसा”, तो कोई बोला, “इसे कहते हैं स्मार्ट वर्क”

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने भी की तारीफ

वीडियो के वायरल होने के बाद इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…Technologia क्या बात है ताऊ. एक और यूजर ने लिखा…जुगाड़ पर दुनिया कायम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भारतीयों का जुगाड़ में कोई तोड़ नहीं.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


कब और कहां देखें PBKS बनाम RCB पहला क्वालीफ़ायर, लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

[ad_1]

IPL 2025 Qualifier 1: आईपीएल 2025 की पहली फाइनलिस्ट वो टीम होगी, जिसने कभी खिताब नहीं जीता है. जी हां, क्वालीफ़ायर 1 खेलने वाली पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पहले-पहले खिताब की तलाश में हैं. इस मैच से पहले आरसीबी के स्क्वॉड में कई नए खिलाड़ी जुड़ गए हैं, जो अभी तक टीम के साथ नहीं थे. क्योंकि इन्हे टीम ने ख़ास प्लेऑफ के लिए ही चुना है.

पंजाब किंग्स के अभी तक के सफर की बात करें तो उसने 14 में से 9 मैच जीते हैं. आरसीबी ने भी 14 में से 9 मैच जीते हैं और दोनों के 19-19 अंक हैं. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी (0.301) पंजाब (0.372) से मामूली अंतर से पीछे है. क्वालीफ़ायर 1 मैच से जुड़ी सभी जानकारी आपको यहां दी गई है.

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 वेन्यू

पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच मोहाली स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम (New PCA Stadium) में खेला जाएगा.

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 कब और कितने बजे से शुरू होगा?

पंजाब बनाम बेंगलुरु क्वालीफ़ायर-1 मैच 29 मई, 2025 को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा.

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच का लाइव प्रसारण होगा. फैंस इंग्लिश, हिंदी और अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओँ में कमेंट्री का आनंद उठा सकते हैं.

PBKS बनाम RCB क्वालीफ़ायर-1 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच का लुफ्त उठा सकते हो.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मैच बेंगलुरु और 18 मैच पंजाब ने जीते हैं, यानी दोनों के बीच हमेशा से बराबरी की टक्कर रही है.

पंजाब किंग्स का प्लेऑफ स्क्वॉड

हरनूर सिंह, नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, पीला एविनाश, शशांक सिंह , श्रेयस अय्यर (कप्तान), आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, मुशीर खान, सूर्यश शेज, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), विष्णु विनोद (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, काइल जैमीसन, प्रवीण दुबे, वैशाख विजय कुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्लेऑफ स्क्वॉड

मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वस्तिक चिकारा, टिम डेविड, विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडगे, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), फिल साल्ट (विकेट कीपर), टिम सेफर्ट (विकेट कीपर),अभिनन्दन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, सुयश शर्मा, यश दयाल.

[ad_2]

डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बचाई 9 महीने के बच्चे की जान, लिवर की दुर्लभ बीमारी का मिला इलाज

[ad_1]

Baby Liver Disease Treatment: डॉक्टरों ने एक बार फिर दिखा दिया कि जब विज्ञान और करुणा एक साथ चलते हैं, तो चमत्कार भी हकीकत बन सकते हैं. अमेरिका में 9 महीने का मासूम बच्चा, जो एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा लिवर बीमारी से जूझ रहा था, अब एक नई उम्मीद की मिसाल बन गया है. इसका इलाज किसी आम दवा या सर्जरी से नहीं, बल्कि CRISPR आधारित जीन-एडिटिंग तकनीक से हुआ है और वो भी बिलकुल उसके जेनेटिक म्यूटेशन के अनुसार पर्सनलाइज्ड तरीके से. यह पहली बार है जब किसी इंसान का इलाज इस तरह किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के चिल्ड्रन हॉस्पिटल ऑफ फिलाडेल्फिया और पेन मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने मिलकर केजी मलडून नाम के एक 9 महीने के बच्चे का इलाज सफलतापूर्वक किया है. यह बच्चा कार्बामॉयल फॉस्फेट सिंथेटेस की कमी और लिवर की दिक्कत से पीड़ित था, जिसमें शरीर प्रोटीन मेटाबॉलिज्म के बाद बनने वाले टॉक्सिन्स को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता है. इस बीमारी के कारण नवजात को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती थीं. लेकिन इस बार विज्ञान ने नया रास्ता खोल दिया है। 

ये भी पढ़े- हर साल सामने आ रहा कोरोना का नया वैरिएंट तो क्या वैक्सीन भी हो रही अपडेट? नई स्टडी से समझ लीजिए हालात

कैसे हुआ CRISPR तकनीक से इलाज?

CRISPR (Clustered Regularly Interspaced Short Palindromic Repeats) एक जीन-संपादन तकनीक है, जिससे डीएनए को बेहद सटीकता से बदला जा सकता है. 

केजी के इलाज में बेस एडिटिंग नामक तकनीक का उपयोग किया गया, जिसमें डीएनए की एक “अक्षर” को बदला गया, वो भी बिना डीएनए स्ट्रैंड को काटे. 

यह तकनीक खासतौर पर  “वन-ऑफ” जेनेटिक म्यूटेशन के लिए उपयोगी है, जो बेहद दुर्लभ होते हैं और जिनका कोई पहले से इलाज मौजूद नहीं होता. 

सबसे खास बात यह रही कि इलाज को केवल छह महीने में पूरा कर दिया गया है. 

इस उपलब्धि का महत्व क्या है? 

पहली बार किसी व्यक्ति के अनुकूल जीन एडिटिंग थेरेपी को क्लीनिकली इस्तेमाल किया गया है. 

इससे भविष्य में अन्य दुर्लभ बीमारियों का इलाज भी इसी प्रकार किया जा सकता है. 

यह थेरेपी लंबे समय तक चलने वाली दवाओं या जटिल ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाओं की आवश्यकता को कम कर सकती है. 

इससे दुनिया भर के वैज्ञानिकों को एक ब्लूप्रिंट मिलेगा, जिससे वे ऐसी बीमारियों का इलाज विकसित कर सकेंगे. 

केजी की कहानी केवल एक बच्चे की जिंदगी बचाने तक सीमित नहीं है, यह विज्ञान के नए युग की शुरुआत है. जहां बीमारियों के इलाज ‘सभी के लिए एक जैसा’ नहीं, बल्कि व्यक्ति विशेष की जरूरतों के अनुसार बनाया जाएगा.  CRISPR तकनीक ने यह साबित कर दिया है कि अगर तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो असंभव भी संभव हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या होती है iron dome missile तकनीक जिसके लिए ट्रंप ने कनाडा को दिया बड़ा ऑफर, मगर लगा दी शर्त

[ad_1]

Iron Dome Missile: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा कि अगर कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बनने के लिए तैयार हो जाए तो उसे अमेरिका की नई मिसाइल रक्षा प्रणाली “गोल्डन डोम” में मुफ्त में शामिल किया जा सकता है. अन्यथा, इसके लिए कनाडा को 61 अरब डॉलर चुकाने होंगे.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा

“कनाडा इस शानदार ‘गोल्डन डोम सिस्टम’ में शामिल होना चाहता है. अगर वह स्वतंत्र लेकिन असमान राष्ट्र बना रहता है, तो उसे 61 अरब डॉलर खर्च करने होंगे. लेकिन अगर वह अमेरिका का प्रिय 51वां राज्य बन जाए, तो उसे एक भी डॉलर नहीं देना पड़ेगा. वे इस पर विचार कर रहे हैं!”

कनाडा की प्रतिक्रिया

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्वीकार किया कि वाशिंगटन और ओटावा के बीच “गोल्डन डोम” योजना को लेकर चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा, “कनाडा के लिए अपनी सुरक्षा मजबूत करना ज़रूरी है, इसलिए ऐसी योजनाओं पर विचार करना स्वाभाविक है.” हालांकि इसी महीने वाइट हाउस दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “कनाडा कभी बिक्री के लिए नहीं रहा है.” उन्होंने अमेरिका का हिस्सा बनने की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया.

भले ही राज्य बनने की बात को ठुकरा दिया गया हो, लेकिन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग लगातार जारी है. NORAD (North American Aerospace Defense Command) जैसी साझा योजनाएं, जो 1950 के दशक से सक्रिय हैं, इसका प्रमाण हैं.

पुराने तनाव और नई जटिलताएं

अमेरिका और कनाडा के संबंध हाल के वर्षों में कई बार तनावपूर्ण रहे हैं. ट्रंप के कार्यकाल में व्यापारिक मतभेद और टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच खटास भी आई थी. ट्रंप इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कनाडा को अमेरिका में शामिल हो जाना चाहिए.

दूसरी ओर, कनाडा अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. 2022 में उसने NORAD के आधुनिकीकरण के लिए 38.6 अरब कैनेडियन डॉलर (लगभग 28 अरब अमेरिकी डॉलर) की बड़ी घोषणा की थी, ताकि वह सहयोगी बना रहे पर अपनी संप्रभुता से समझौता न करे. अब “गोल्डन डोम” कार्यक्रम इस साझेदारी को और जटिल बना रहा है.

क्या है गोल्डन डोम सिस्टम?

ट्रंप द्वारा घोषित यह 175 अरब डॉलर की सुरक्षा परियोजना है जिसका उद्देश्य अमेरिका को आधुनिक मिसाइल खतरों से बचाना है चाहे वे बैलिस्टिक मिसाइल हों, क्रूज़ मिसाइलें हों या हाइपरसोनिक हथियार. ट्रंप का दावा है कि यह सिस्टम 2029 तक पूरी तरह चालू हो जाएगा, यानी उनके संभावित दूसरे कार्यकाल के अंत तक.

उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रणाली अंतरिक्ष से आने वाले हमलों से भी अमेरिका को बचा सकेगी. इस रक्षा कवच की खास बात यह है कि यह मिसाइल हमलों को उनके हर चरण में रोकने की क्षमता रखने का दावा करता है—लॉन्च से पहले, शुरुआती उड़ान, बीच का मार्ग, और टकराव से ठीक पहले. हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंतरिक्ष आधारित इंटरसेप्टर टेक्नोलॉजी अभी पूरी तरह परखी नहीं गई है और इसकी लागत अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है.

आगे क्या होगा?

कनाडा की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है लेकिन अंदरखाने बातचीत जारी है. ट्रंप के बयान ने एक बार फिर कनाडा की संप्रभुता को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. अब देखना यह है कि कनाडा इस योजना का हिस्सा बनता है या सम्मानजनक दूरी बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें:

सभी Windows यूज़र्स ध्यान दें! आपके डेटा पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, जानें कैसे करें सुरक्षा

[ad_2]

शख्स ने फ्लाइट में मनाया मां का बर्थडे, दिल छूने वाला वीडियो देख लोग हुए खुश

[ad_1]

Trending Video: प्यार जताने के लिए न तो किसी खास जगह की जरूरत होती है और न ही किसी बड़े मंच की. कभी-कभी एक छोटा सा पल भी जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाता है. ऐसा ही एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पल हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब एक बेटे ने अपनी मां का जन्मदिन आसमान में उड़ते विमान के अंदर मनाया. फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों ने उस बेटे का प्यार देखा, महसूस किया और ताली बजाकर उसका साथ भी दिया. इस वीडियो ने इंटरनेट पर हजारों लोगों के दिल जीत लिए हैं और लोग इसे ‘सच्चा मां-बेटे का रिश्ता’ कहकर शेयर कर रहे हैं.

फ्लाइट में बेटे ने मनाया अपनी मां का बर्थडे

पूरा वाकया एक फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें मां और पिता अपनी सीट पर बैठे होते हैं और बेटा ठीक उनके बगल में चुपचाप बैठा रहता है. फ्लाइट सामान्य तरीके से उड़ान भर रही होती है और किसी को अंदाजा नहीं होता कि कुछ ही पलों में माहौल भावुक और खास बन जाएगा. तभी वह बेटा अचानक सीट से उठता है और अपने हाथ में एक पेस्ट्री का छोटा-सा टुकड़ा लेकर अपनी मां की ओर बढ़ता है. वह मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है और उस पेस्ट्री का टुकड़ा उन्हें खिलाता है.


मां की आंखों में आ गई चमक

इस अचानक मिले सरप्राइज से मां की आंखों में चमक आ जाती है. बेटे के इस छोटे लेकिन बेहद खास जेस्चर से मां बेहद खुश हो जाती हैं. इसके बाद मां और बेटा एक-दूसरे को पेस्ट्री खिलाकर इस खास पल को मनाते हैं. फ्लाइट में बैठे बाकी यात्री इस दृश्य को देख मुस्कुराते हैं और कई लोग तालियां भी बजाते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो को fit_abhinav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई जानता है कि मौके को कैसे खास बनाना है. एक और यूजर ने लिखा…आंटी को हैप्पी बर्थडे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई कैंडल तो जला लेता यार.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, कुंभ राशि वालों के खर्चें बढ़ सकते हैं, 29 मई का कल का राशिफ

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 29 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 29 May 2025
परिवार के साथ संबंधों को बेहतर करने में सहायता मिलेगी. किसी पुराने मित्र से मिलना भी हो सकता हैं जो पुरानी यादों को भी ताजा कर देंगे. सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं. बेवजह तनाव रह सकता है. सिर में चोट लग सकती है. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

वृष राशि (Taurus) 29 May 2025
घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं और ज्यादातर समय उसी में लगा रहेगा. रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा. शाम होते-होते कुछ ऐसा घटित होगा जो सभी को प्रसन्न कर देगा.जल्दबाजी से चोट लग सकती है. कुसंगति से बचें. कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. असमंजस की स्थिति बनेगी. लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें.
 
मिथुन राशि (Gemini) 29 May 2025
रिश्तों में चल रही गलतफहमियां बढ़ जाएगी. यदि समय रहते उन्हें दूर नही किया गया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है. आर्थिक मामलों में सजगता रखने की बहुत आवश्यकता है.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

कर्क राशि (Cancer) 29 May 2025
मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती है तथा मन भी बेचैन रहने की संभावना है. मन किसी काम में कम ही लग पाएगा तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी दुविधा में फंसे रहेंगे.किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. बातचीत में संयम रखें. शत्रुता में कमी रहेगी. स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.

सिंह राशि (Leo) 29 May 2025
चीज़ों को सही तरीके से समझने की आवश्यकता हैं अन्यथा वे और ज्यादा उलझ जाएगी. यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं तो उसको हल्के में ना ले और डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर ले.यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा.

कन्या राशि (Virgo) 29 May 2025
कॉलेज में पढ़ते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसा प्राप्त होगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा. पिता का सहयोग प्राप्त होगा तथा उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा. व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी.ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा. यश बढ़ेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नए काम मिल सकते हैं. आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा.

तुला राशि (Libra) 29 May 2025
भाग्य का साथ मिलेगा तथा अड़चने दूर होंगी. करियर को लेकर एक साफ दृष्टिकोण बनेगा तथा मन भी पहले की अपेक्षा शांत रहेगा. यदि किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. सृजनशीलता का विकास होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा. जल्दबाजी न करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 29 May 2025
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा तथा उन्हें अपने ग्राहकों का साथ मिलेगा. बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा तथा छवि में सुधार देखने को मिलेगा.शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं. प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है. पुराने रोग को नजरअंदाज न करें.

धनु राशि (Sagittarius) 29 May 2025
संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे जो उनका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे.परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.

मकर राशि (Capricorn) 29 May 2025
ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे तथा उन्हें अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा. माता-पिता आपको लेकर आशान्वित रहेंगे. रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है.सुख के साधन जुटेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों का साथ मिलेगा. प्रयास सफल रहेंगे. किसी विवाद में विजय मिल सकती है. सामाजिक काम करने का मन बनेगा.

कुंभ राशि (Aquarius) 29 May 2025
आर्थिक तंगी दूर होगी तथा धन लाभ मिलेगा. विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाना होगा तथा उनका आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा. सामाजित जीवन अच्छा रहने के संकेत है.विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. मित्रों से भेंट होगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

मीन राशि (Pisces) 29 May 2025
माँ का स्वास्थ्य ढीला रह सकता हैं. विवाहित हैं तो पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है. ऐसे में उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखे और समय पर भोजन इत्यादि दे.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के मामलों में हाथ न डालें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

[ad_2]

ऋतिक रोशन ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी ‘बंटी और बबली’, सालों बाद हुआ खुलासा

[ad_1]

Hrithik Roshan Rejected Bunty Aur Babli: साल 2005 में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्म बंटी और बबली आई थी. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के डायलॉग्स, गाने सब  हिट रहे थे. फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था मगर अभिषेक फिल्म के लिए मेकर्स की पहली च्वाइस नहीं थे. ऋतिक रोशन को बंटी और बबली के लिए शुरुआत में सिलेक्ट किया गया था हालांकि वो उस समय वो छोटे शहर में कदम रखने में सहज नहीं थे. अब कई सालों बाद ऋतिक ने खुलासा किया है कि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बंटी और बबली के डायरेक्टर शाद अली ने खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन अभिषेक के रोल के लिए पहली पसंद थे. उनके पिता राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वो चाहते थे कि ऋतिक ये फिल्म करें.

ऋतिक ने क्यों रिजेक्ट की थी फिल्म
शाद अली ने कहा- ‘ऋतिक उस समय एक छोटे शहर के रोल में जाने में सहज नहीं थे. हालांकि उन्होंने सुपर 30 में शानदार काम किया था.’ शाद ने बताया ऋतिक रोशन ने फिल्म के आइडिया के बारे में भी बताया और यह उनका ही आइडिया था कि इस जोड़े को लास्ट सीन में फिर से ठगी करनी चाहिए. इस बारे में बताते हुए ऋतिक ने बताया कि वे ‘सुपरमैन की तरह’ हैं. इसलिए, अगर वो अपनी ज़िंदगी में वापस लौटते हैं तो यह सही नहीं होगा और उनके लिए ठगी की दुनिया में वापस लौटना ज़रूरी था.

बंटी और बबली में ऐश्वर्या राय का आइटम सॉन्ग था जो खूब पॉपुलर हुआ था. इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. बता दें बंटी और बबली का दूसरा पार्ट भी आ चुका है. जिसमें रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान की जोड़ी नजर आई थी. उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ लीड रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: बीमार पति को बिस्तर पर छोड़ भाग गई थी ये हसीना, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, 41 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

[ad_2]

इस्लामिक वर्ल्ड में भारत का डंका, 20 करोड़ मुस्लिमों के देश में इंडियंस का ग्रैंड वेलकम

[ad_1]

इस समय इस्लामिक वर्ल्ड में भारत का डंका है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा के नेतृत्व में बुधवार (28 मई, 2025) को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गया है. यहां पहुंचते ही इंडोनेशिया सरकार ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का जोरदार तरीके से स्वागत किया. उनका वेलकम करते हए शॉल ओढाया गया. एक मुस्लिम देश में भारतीयों के इस तरह स्वागत किए जाने से पाकिस्तान को जरूर मिर्ची लगेगी. 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आतंकवाद को लेकर भारत की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान की मंशा के बारे में बताने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं. कतर, कुवैत, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन जैसे मुस्लिम देशों का दौरा करने के बाद प्रतिनिधमंडल इंडोनेशिया को बताएगा कि ये सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं है, बल्कि वैश्विक आतंकवाद की बड़ी चुनौती का हिस्सा है और पाकिस्तान का भी पर्दाफाश किया जाएगा कि कैसे वो दशकों से आतंकियों का पनाहगाह बना हुआ है.

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, यहां कुल 20 करोड़ 70 लाख मुस्लिम रहते हैं. देश की कुल आबादी 27 करोड़ है, जिसमें से 90 प्रतिशत मुस्लिम हैं. भारत मुस्लिम देशों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि सिर्फ इसलिए कि पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है, उसे भारत के खिलाफ उसके कृत्यों के लिए दोषमुक्त नहीं किया जा सकता है.

इंडोनेशिया में संजय झा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदन बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास, कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद और पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं.

संजय झा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इससे पहले सिंगापुर में था, जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया था. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारत के खिलाफ लगातार आतंकियों को प्रशिक्षित करके भारतीय सीमा पर भेज रहा है, ताकि ये लोग भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को धरातल पर उतार सकें.’

संजय झा ने दावा किया कि पाकिस्तान की कल्पना बिना आतंकवाद के करना नामुमकिन हो गया है. उन्होंने कहा बोले, ‘पाकिस्तान की स्थिति कुछ ऐसी बन चुकी है कि आज की तारीख में बिना आतंकवाद के उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. अब समय आ चुका है कि पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया जाए. इसी कड़ी में हम लोग यहां पर आए हैं और उसके आतंकी चेहरे के बारे में पूरी दुनिया को बता रहे हैं.’

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताने के लिए 33 देशों में अपने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने का फैसला किया है. यह सभी प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में पूरी दुनिया को बताने के साथ ही पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को भी बेनकाब कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
तुर्किए और ईरान के बाद अब अजरबैजान पहुंच गए शहबाज शरीफ, भारत के खिलाफ बोलने पर खामेनेई ने दिया था टका सा जवाब

[ad_2]

अचानक गायब हो गई भूतिया डॉल Annabelle! खबर सुनते ही पूरे शहर के लोगों में डर का माहौल

[ad_1]

Trending Video: कपड़े की वो गुड़िया तो आपको पता ही होगी! अरे वही, एनाबेल. बहुत साल पहले की बात है. ये कपड़े की गुड़िया जिसका नाम एनाबेल था ये कोई आम गुड़िया नहीं थी. लोगों का कहना है कि इसमें एक भूत रहता था! दो लोग थे एड और लोरेन जो भूतों की बातें समझते थे. उन्होंने कहा था कि ये गुड़िया बहुत डरावनी है. अब एक बार फिर डरावनी गुड़िया एनाबेल लोगों को डरा रही है. इस बार वजह है एक पुरानी जगह पर लगी आग और उसके बाद उठी अफवाहें.

अचानक गायब हो गई एनाबेल!

एनाबेल एक पुरानी गुड़िया है, जिसे लोग बहुत डरावनी मानते हैं. 1970 के दशक में भूतों की जांच करने वाले एड और लोरेन वारेन ने कहा था कि इस गुड़िया में राक्षसी आत्मा बसी हुई है. अब अमेरिका के लुइसियाना के नॉटोवे रिजॉर्ट में आग लगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि एनाबेल गुड़िया वहां से गायब हो गई है. कुछ पर्यटकों ने दावा किया कि उन्होंने अपने टूर के दौरान गुड़िया को नहीं देखा. इस टूर का नाम था डेविल्स ऑन द रन. हालांकि आग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन लोग इस बात से डर गए कि गुड़िया का गायब होना और आग लगना, दोनों आपस में जुड़े हो सकते हैं.

जहां जाती है वहां होता है भारी नुकसान!

फिलहाल किसी ने यह पक्का नहीं कहा है कि गुड़िया सच में गायब है या नहीं. लेकिन इतना जरूर है कि एनाबेल का नाम आते ही लोगों की रातों की नींद उड़ जाती है. लोग दावा कर रहे हैं कि इस गुड़िया को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के बाद अजीब-अजीब घटनाएं होने लगीं. एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 13 मई 2025 को एनाबेल को मोनरो, कनेक्टिकट से न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना ले जाया गया. पोस्ट में बताया गया है कि इसके दो दिन बाद, यानी 15 मई को, नॉटोवे प्लांटेशन में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया. इसके अगले ही दिन, 16 मई को, ऑरलियन्स पैरिश जेल से 11 कैदी भाग निकले.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स में डर का माहौल

लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ये सब कुछ एनाबेल के आने के बाद ही हुआ और ये वही घटनाएं हैं, जिनके लिए वॉरेन दंपति ने सालों पहले चेतावनी दी थी कि “एनाबेल को कभी भी एक जगह से दूसरी जगह मत ले जाना.” फिलहाल इन सभी घटनाओं के बीच कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई है कि एनाबेल का इससे कोई सीधा संबंध है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर डर और चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी


‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हमारी, बॉर्डर पर लड़ रहे देश की सेना की इस तरह से करें मदद

[ad_1]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हमारी, बॉर्डर पर लड़ रहे देश की सेना की इस तरह से करें मदद

[ad_2]