पिता के बाद अब अयान मुखर्जी के इस करीबी का हुआ निधन, दर्द बांटने पहुंचे ये सितारे
[ad_1]
Ayan Mukerji Uncle Demise: पिता के बाद अब अयान मुखर्जी के इस करीबी का हुआ निधन, दर्द बांटने पहुंचे ये सितारे
[ad_2]
[ad_1]
Ayan Mukerji Uncle Demise: पिता के बाद अब अयान मुखर्जी के इस करीबी का हुआ निधन, दर्द बांटने पहुंचे ये सितारे
[ad_2]
[ad_1]
IPL 2025 Closing Ceremony And Operation Sindoor: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 के लिए क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया है. आईपीएल 2025 के इस इवेंट की खास बात ये है कि इस बार क्लोजिंग सेरेमनी में बीसीसीआई की तरफ से भारतीय सेना को सम्मान दिया जाएगा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये क्लोजिंग सेरेमनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए इंडियन आर्म्ड फोर्सेस को ट्रिब्यूट देगी.
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत साकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बता कि आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को सम्मानित किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को इस इवेंट के लिए इनविटेशन भेज दिया गया है.
आईपीएल 2025 का 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ही मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस इवेंट में मिलिट्री बैंड परफॉर्म कर सकते हैं. इसके साथ ही पॉपुलर सिंगर्स को भी परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जा सकता है, जिस तरह आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल ने परफॉर्मेंस दी थी. इसी तरह ही क्लोजिंग सेरेमनी में भी म्यूजिकल इवेंट कराया जा सकता है.
बीसीसीआई की तरफ से भारतीय सेना को सम्मान पहली बार नहीं दिया जा रहा है. साल 2019 में भी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में मिलिट्री बैंड ने परफॉर्म किया था. वहीं उस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आर्म्ड फोर्सेस के पर्सनल वेलफेयर के लिए 20 करोड़ रुपये दिए थे. उस दौरान भारतीय सेना पर पुलवामा अटैक हुआ था, जिसमें 44 जवान शहीद हुए थे. तब भी बीसीसीआई ने उन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी थी.
यह भी पढ़ें
IPL Orange Cap लिस्ट में बड़ी उलटफेर, विराट कोहली ने मजबूत की दावेदारी, Purple Cap की भी रोमांचक लड़ाई; देखें कौन-कौन रेस में
[ad_2]
[ad_1]
आजकल इंटरनेट यूज़ करते वक्त ज़्यादातर लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं. खासकर जब बात ब्राउजिंग हिस्ट्री छुपाने की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में आता है Incognito Mode. लोग सोचते हैं कि इस मोड का इस्तेमाल करते ही उनकी सारी ऑनलाइन एक्टिविटी छुप जाती है. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो आपको सतर्क होने की ज़रूरत है.
क्या करता है Incognito Mode?
Incognito Mode एक प्राइवेट ब्राउजिंग फीचर है जो ज्यादातर वेब ब्राउजर्स जैसे Google Chrome, Mozilla Firefox और Microsoft Edge में मिलता है. इस मोड में ब्राउजर आपकी सर्च हिस्ट्री, कुकीज और साइट डेटा सेव नहीं करता. यानी जो भी आप सर्च या विज़िट करते हैं, वो ब्राउजर में सेव नहीं होता.
लेकिन ठहरिए! इसका ये मतलब नहीं कि आप इंटरनेट की दुनिया में गुमनाम हो गए हैं.
फिर कैसे दिखती है आपकी एक्टिविटी?
कुछ सेकंड में हो सकता है सब उजागर!
तकनीकी जानकार कुछ तरीकों से आपकी इन्कॉग्निटो ब्राउज़िंग की झलक देख सकते हैं. जैसे Chrome में एक इंटरनल फीचर होता है – `chrome://net-internals. यहां नेटवर्क से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी मिल सकती है. हालांकि ये प्रोसेस आम यूज़र्स के लिए नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.
तो क्या करें अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए?
अगर आप वाकई में चाहते हैं कि आपकी ब्राउज़िंग पूरी तरह से सुरक्षित और प्राइवेट रहे, तो इन टिप्स को अपनाना ज़रूरी है:
Incognito Mode सिर्फ एक सीमित स्तर की प्राइवेसी देता है. यह आपके ब्राउजर से डेटा छुपा सकता है, लेकिन दुनिया से नहीं. अगर आप सोचते हैं कि इससे आप पूरी तरह से गुमनाम हो जाते हैं, तो आप गलतफहमी में हैं. आज के डिजिटल दौर में सतर्क रहना ही समझदारी है.
[ad_2]
[ad_1]
Benjamin Netanyahu on Hamas Gaza Chief: इजरायल हमास में चल रही जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बुधवार (28 मई, 2025) को बताया कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया गया है. इजरायली सेना को हमास के गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार की बहुत दिनों से तलाश थी. सिनवार हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई था, जो पिछले साल इजरायली सैनिकों के साथ गोलीबारी में मारा गया था.
इजरायली सेना की तरफ से 14 मई को की गई एयर स्ट्राइक में हमास प्रमुख के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें थीं. उस समय इजरायल रक्षा बल या IDF यह पुष्टि करने की स्थिति में नहीं थी कि हमले में हमास चीफ मारा गया था या नहीं. मोहम्मद सिनवार पूर्व हमास प्रमुख याह्या सिनवार का भाई था, जो अक्टूबर 2024 में इजरायली सेना के साथ संघर्ष में मारा गया था.
अंडरग्राउड हो गया था मोहम्मद सिनवार
गाजा में हमास के अंतिम बचे टॉप कमांडरों में से एक मोहम्मद सिनवार अंडरग्राउड हो गया था. बताया जा रहा है कि जहां पर सिनवार छिपा हुआ था, वो जगह कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी. जब 14 मई को इजरायल के रक्षा बलों ने एक सटीक ड्रोन हमले में कमांड सेंटर पर हमला किया. कमांड सेंटर खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे स्थित था. इजरायल की सेना ने सटीक हमले के बाद का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अस्पताल के नीचे एक सुरंग दिखाई थी, जो हमास कंट्रोल्ड एरिया तक जाती थी.
सिनवार के खात्मे के बाद संसद में क्या बोले नेतन्याहू?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइली संसद नेसेट के मंच से कहा कि हमने मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि इजराइल ने इस्माइल हनीया, मोहम्मद देइफ, याह्या सिनवार और अब मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया है.
ये भी पढ़ें:
मोबाइल फोन, गवाह और भाषण की स्क्रिप्ट… कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले विजय शाह के खिलाफ जांच में SIT की रिपोर्ट में क्या
[ad_2]
[ad_1]
Pisces June Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जून (June 2025) का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Meen Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है. माह की शुरुआत में आपकी स्थिति आमदनी चवन्नी खर्चा रुपया वाली रहने वाली है. इस दौरान आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं हालांकि आप उन खर्चों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी आर्थिक दिक्कतें बनी रहेंगी.
माह की शुरुआत में आपको अचानक अनमने ढंग से लंबी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक दोनों तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.
नौकरीपेशा लोगों को माह के दूसरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों का कम सहयोग मिल पाएगा. इस दौरान स्वजनों की उपेक्षा के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. प्रेम संबंध में भी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटास आ सकती है. मीन राशि के जातकों के लिए जून महीने के मध्य का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है.
इस दौरान आप अपने करियर को सही दिशा देने का प्रयास कर सकते हैं. आपकी विभिन्न स्रोतों से आमदनी होगी जिससे आपकी आर्थिक दिक्कतें बहुत हद तक कम हो जाएगी. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा. उन्हें कारोबार में खासा लाभ प्राप्त होगा.
व्यवसाय के सिलसिले में कई गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से जून महीने का उत्तरार्ध अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस दौरान भाई-बहनों का पूरा स्नेह और सपोर्ट मिलेगा. माता पिता का पूरा आशीर्वाद आप पर बरसेगा. लव लाइफ शानदार रहेगी. जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे.
उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें.
Shukrawar: शुक्रवार सुबह उठकर दिख जाएं ये 5 चीजें तो मिलते हैं धन लाभ के संकेत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
एक ओर पाकिस्तान खुद को लोकतांत्रिक मुल्क बताने की कोशिश करता है, तो दूसरी ओर उसकी जमीन पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इस दावे की धज्जियां उड़ा देता है. बलूचिस्तान से सामने आया ये वीडियो जैसे चीख-चीखकर कह रहा है कि वहां का दर्द अब सड़कों पर उतर आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान आर्मी के ट्रकों का काफिला एक सड़क से गुजर रहा है और सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोग उन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और वो भी किसी डर या छुपाव के बिना, खुलेआम.
ये कोई अचानक भड़का गुस्सा नहीं, ये सालों की पीड़ा और दमन का उबाल है, जो अब सड़कों पर नजर आने लगा है. बलूचिस्तान लंबे वक्त से पाकिस्तान सरकार और आर्मी की नीतियों के खिलाफ बगावत की जमीन बनता जा रहा है. वहां की अवाम खुद को अलग-थलग, शोषित और नजरअंदाज महसूस करती रही है. राजनीतिक हाशिए पर डाले जाने, आर्थिक संसाधनों की लूट, जबरन गुमशुदगियों और सेना के दमनकारी रवैये ने वहां के लोगों को अंदर ही अंदर तोड़ कर रख दिया है और अब वही टूटन पत्थरों की शक्ल में बाहर निकल रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बगैर किसी खौफ के आर्मी के ट्रकों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं.
The grand welcome for the #PakistanArmy in Pakistan Occupied Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/znELGTYUN7
— Lt Col Vikas Gurjar 🇮🇳 (@Ltcolonelvikas) May 27, 2025
हालांकि बहुत से लोग इसे सोशल मीडिया पर भारत का बताकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन कई सारी फैक्ट चेकिंग वेबसाइट्स ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वीडियो सीधे तौर पर बलूचिस्तान का है. पत्थर बगावत की आग में बरसाए गए हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे
वीडियो को @Ltcolonelvikas नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जल्द ही बलूचिस्तान भारत का हिस्सा बनेगा. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान के गद्दार हैं ये लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग सताए हुए हैं जो अब अलग मुल्क चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
[ad_1]

वरुण धवन दिनेश विजान की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया 2’ से पहले रिलीज हो सकती है.

डायरेक्टर अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘भेड़िया 2’ पर काम चल रहा है. इस फिल्म के रिलीज में किसी कारणों की वजह से देरी हो रही है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन इस वक्त ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन फिल्म में देरी की वजह से वो इस फिल्म से पहले हॉरर फिल्म में काम करने को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं.

मेकर्स और वरुण धवन के बीच फिल्म को लेकर बात चल रही है. आगे ये भी पता चला है कि ये पहली फिल्म नहीं जिसके लिए एक्टर के साथ बातचीत हो रही है इससे पहले भी उनके साथ दूसरी फिल्मों के लिए बात की जा चुकी है.

खबरों की माने तो एक्टर और दिनेश विजान के दो फिल्मों के स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा हो रही है. ये दोनों स्क्रिप्ट हॉरर से अलग बताई जा रही हैं.

फिलहाल फिल्म के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन मेकर्स फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं.

बता दें कि वरुण धवन का नाम फेमस फिल्म ‘लुका छुपी’ के सीक्वल के लिए भी सामने आ रहा है. फिलहाल इन फिल्मों को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है.
Published at : 28 May 2025 06:09 PM (IST)
Tags :
Dinesh Vijan Varun Dhawan
[ad_2]
[ad_1]
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब अपनी मेहनत का नतीजा देख सकते हैं. अब छात्र अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रोल नंबर डालते ही स्क्रीन पर पूरी मार्कशीट आ जाएगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है.
इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा में 93.6 परसेंट छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे. बोर्ड ने 12वीं आट्र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर दिया था. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम जारी किया. बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था.
SMS के जरिए रिजल्ट ऐसे देखें
अगर इंटरनेट की दिक्कत है या वेबसाइट स्लो चल रही है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है:
मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें.
नया SMS टाइप करें: RAJ10 <स्पेस> रोल नंबर
उदाहरण: RAJ10 1234567
इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें.
कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा.
DigiLocker से रिजल्ट और मार्कशीट पाएं
अगर आपके पास DigiLocker खाता है, तो आप वहां से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं.
अब छात्र लॉग इन करें.
Education सेक्शन में जाएं और “Rajasthan Board” चुनें.
“Class 10 Result/Certificate” पर क्लिक करें.
रोल नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे सेव या प्रिंट कर सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें
सबसे पहले छात्र आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
इसका प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें.
यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
क्या वाकई इंसानों के खिलाफ बगावत कर रहा है AI? OpenAI की तकनीक ने किया आदेश मानने से इनकार
[ad_2]
[ad_1]
China Auto Market: चीन के ऑटो सेक्टर की हालत पस्त हो गई है, जब से चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने कीमत में भारी कटौती करने का फैसला लिया. कंपनी ने अपने 22 मॉडलों की कीमतों में 34 परसेंट की कटौती की है. इसमें इलेक्ट्रिक कार सीगल भी शामिल है, जिसकी कीमत अब 7,700 डॉलर है. कंपनी का यह प्रोमोशन जून तक चलने वाला है, लेकिन यह मार्केटिंग कैम्पेन दूसरी कंपनियों के लिए चुनौती बन गई है क्योंकि अब इस रेस में आगे बढ़ने के लिए दूसरी ऑटो कंपनियों को भी डिस्काउंट्स का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट आ सकती है.
अभी सोमवार को ही BYD के शेयरों में 8 परसेंट से अधिक की गिरावट आई. दूसरी EV कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. मार्केट के जानकारों का मानना है कि BYD का टारगेट 2025 में 5.5 लाख गाड़ियों की बिक्री करना है, जो पिछले साल के मुकाबले 30 परसेंट ज्यादा है. अमेरिकी विश्लेषक फर्म मॉर्निंगस्टार विंसेंट सन का कहना है कि कंपनी को मार्जिन की नहीं, वॉल्यूम की फिक्र है.
अब यह प्राइस वॉर धीरे-धीरे पूरे सेक्टर में फैल चुका है. गीली, लीपमोटर जैसी दूसरी कंपनियां भी अब अपने मॉडल्स की कीमतें कम कर रही हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये प्राइस वॉर भले ही कम समय के लिए होते हैं, लेकिन समय के साथ यह ब्रांड वैल्यू को कमजोर कर सकता है और कमजोर बैलेंस शीट वाले रेस से बाहर भी हो सकते हैं क्योंकि हर कंपनी नुकसान को झेल नहीं सकती है. हैटोंग के ऑस्कर वांग ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता, तो 2025 की दूसरी छमाही में लागत में भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है.
इस बीच, हांगकांग शेयर मार्केट में लिस्टेड गीली ऑटो के शेयरों में 9.5 परसेंट, नियो और लीपमोटर के शेयरों में क्रमश: 3 परसेंट और 8.5 परसेंट तक की गिरावट आई. चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घाटे को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां यहां से बाहर दूसरे ग्लोबल मार्केट्स की तलाश में हैं.
इस लिस्ट में भारत भी है, जिसका ऑटो सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनियां यहां अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस या एक्सपोर्ट बेस बसा रही हैं. वहीं, चीन में आलम यह है कि कुछ कंपनियां कारों को लागत से भी कम कीमत पर बेच रही हैं. चीन के बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कई स्टार्टअप कंपनियां भी हैं, जिन्हें इस प्राइस वॉर के चलते भारी घाटे का सामना करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:
क्या आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना को किया जा रहा कवर? वक्त रहते देख लें ये सारी चीजें
[ad_2]