दीपिका पादुकोण ने लीक की प्रभास की फिल्म स्पिरिट की स्टोरी? गुस्से में संदीप रेड्डी वांगा

[ad_1]

Sandeep Reddy Vanga And Deepika Padukone: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट खबरों में आ गई है. दरअसल, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली थी. लेकिन कुछ समय पहले खबरें आईं कि दीपिका को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए फिल्म से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया. इसके बाद फिल्म स्पिरिट की कहानी को लेकर खबरें आईं.

फिल्म की कहानी लीक होने के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट सामने आया है. संदीप रेड्डी वांगा बहुत गुस्से में हैं. संदीप की पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर गुस्सा उतारा है. उन्होंने दीपिका पर स्टोरी लीक करने का आरोप लगाया है.

संदीप रेड्डी वांगा ने किया ये पोस्ट

संदीप रेड्डी वांगा ने X पर पोस्ट करके लिखा- ‘जब मैं एक्टर को स्टोरी नैरेट करता हूं तो मैं उस पर 100 परसेंट विश्वास रखता हूं. हमारे बीच में एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट होता है. लेकिन ये सब करके तुमने बता दिया कि तुम किस तरह के इंसान हो… अपने से छोटे एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी बाहर करना. क्या ये तुम्हारा फेमिनिज्म इसके लिए हैं.’ 

आगे उन्होंने लिखा, ‘फिल्ममेकर के तौर पर मैंने मेरी क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है. मेरे लिए फिल्ममेकिंग सबकुछ है. तुम्हें समझ नहीं आएगा. तुम्हें पता नहीं है. तुम्हें कभी समझ नहीं आएगा. ऐसा करो…अगली बार पूरी कहानी बोलना…क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. गंदी पीआर गेम्स. मुझे वो कहावत बहुत पसंद है. खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे.’

बता दें कि इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- किन-किन महंगी चीजों की मालकिन हैं आलिया भट्ट? कहां-कहां से करती हैं कमाई? एक्ट्रेस की नेटवर्थ भी जानें



[ad_2]

पायल छाबड़ा हैं भारतीय सेना की पहली महिला पैरा कमांडो, जानें कैसे किया ये कमाल

[ad_1]

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना कई जवानों का होता है. इसी में कई जवानों का सपना स्पेशल फोर्सेस यानी पैरा कमांडो में जाने का सपना भी होता है. पैरा कमांडो भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की स्पेशल फोर्स यूनिट है. इनका काम देश के दुश्मनों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन करना है. इनका चयन इंडियन आर्मी के जरिये होता है. इनको विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है. इसमें शामिल होने का सपना केवल पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं भी होता है.

पायल छाबड़ा हैं पहली महिला पैरा कमांडो 

हरियाणा के कैथल की रहने वाली मेजर पायल छाबड़ा ने पैरा कमांडो बनकर इतिहास रचा है. उनके पास एमबीबीएस और एमएस सर्जरी की डिग्री है. इन्होंने मैरून बेरेट भी प्राप्त किया. 2020 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में सीनियर डॉक्टर बन गईं. इसके अलावा उन्होंने सेना में सर्जन पद पर रहते हुए पैरा कमांडो बनने की परीक्षा पास की.

ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गई हैं. वह देश के दुर्गम इलाके केंद्र शासित लद्दाख के लेह स्थित आर्मी हॉस्पिटल में बतौर विशेषज्ञ सर्जन अपनी सेवाएं दे रही हैं. इससे पहले वह दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे खरदूंगला मोटर बाईपास में आर्मी हॉस्पिटल में भी सेवा कर चुकी हैं.

परीक्षा पास करने के बाद पायल मे बताया कि उनके लिए यह सफर आसान नहीं था. इन्होंने कमांडो बनने के लिए आगरा के पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण लिया. उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेनिंग हर दिन सुबह तीन से चार बजे के बीच शुरू हो जाती थी. उन्हें 25 किलो वजन के साथ 40 किलोमीटर दौड़ना होता था. साथ में कई कठिन टास्क पूरे करने होते थे. पायल को देश सेवा का ऐसा जुनून है कि उन्होंने सीनियर डॉक्टर के बावजूद भी पैरा कमांडो बनने की परीक्षा पास की है. 2021 में मेजर पायल छाबड़ा को आर्मी अस्पताल अंबाला कैंट में कैप्टन के तौर पर पहली नियुक्ति मिली थी. 

ये भी पढ़े- दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बी किस देश के पास? जान लें इसकी ताकत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

BEML के शेयर में जबरदस्त उछाल, एक दिन में 14 फीसदी चढ़ा स्टॉक, जानिए ऐसा क्यों हुआ?

[ad_1]

सोमवार को शेयर बाजार में BEML लिमिटेड के शेयरों ने ज़बरदस्त छलांग लगाई. कंपनी के FY26 के लिए मजबूत आउटलुक और शानदार तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा, जिससे BEML के शेयर में दिन के दौरान 14 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई.

NSE पर BEML का शेयर 14.16 फीसदी चढ़कर 4,244.4 के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. दो ट्रेडिंग सेशनों से इस स्टॉक में लगातार तेजी देखी जा रही है. हालांकि दोपहर 3 बजे के करीब शेयर थोड़ी गिरावट के साथ 4,180 के आसपास ट्रेड करता दिखा.

ऑर्डर बुक में बड़ा उछाल, FY26 के लिए दमदार प्लान

BEML ने जानकारी दी है कि FY26 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक 22,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो फिलहाल 14,000 करोड़ के आसपास है. इसके साथ ही कंपनी ने 20 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ और लगभग 14.5 फीसदी मार्जिन का टारगेट रखा है. यही बात निवेशकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है.

तिमाही नतीजे भी रहे दमदार

मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में BEML ने 287.55 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 256.80 करोड़ से लगभग 11.9 फीसदी ज्यादा है. कंपनी की आय भी बढ़कर 1,656.36 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,518.25 करोड़ थी. हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की कुल आय घटकर 4,045.95 करोड़ रही, जो पिछले साल 4,096.56 करोड़ थी. फिर भी, कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 292.52 करोड़ पहुंच गया है, जो एक मजबूत संकेत है.

क्या करती है BEML?

BEML Limited, जिसे पहले Bharat Earth Movers Limited के नाम से जाना जाता था, एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है. यह खनन, निर्माण, रक्षा और रेल/मेट्रो क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनरी बनाती है. BEML के मजबूत गाइडेंस, ऑर्डर बुक में उछाल और लगातार बेहतर हो रहे तिमाही नतीजों ने बाजार में कंपनी को फिर से चर्चा में ला दिया है. FY26 में कंपनी के ग्रोथ टारगेट्स और रणनीतियों को देखते हुए यह शेयर निवेशकों के रडार पर बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इंडियंस ने दिया तुर्किए को एक और बड़ा झटका, टिकट कराया कैंसिल और गिर गए Turkish Airlines के शेयर

[ad_2]

पानी को तरसे तो घुटनों पर आए शहबाज शरीफ! ईरान पहुंचकर बोले- भारत से बातचीत के लिए तैयार है PAK

[ad_1]

Indus Water Treaty: भारत के सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार हो गया है. पाकिस्तान अब भारत के साथ सिंधु जल समझौते और कश्मीर मुद्दे पर बात करना चाहता है. हालांकि, भारत पहले ही साफ कर चुका है कि अब बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर ही होगी.

तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति संग शहबाज शरीफ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ईरान की यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार (26 मई, 2025) को तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है. सिंधु जल समझौता रद्द होने और ऑपरेशन सिंदूर से गहरी चोट खाए पाकिस्तान की अक्ल अभी भी ठिकाने नहीं आई है. ईरान में भी शहबाज ने कश्मीर राग छेड़ दिया. 

‘पाकिस्तान को एक-एक पैसे के लिए भीख मांगनी पड़ेगी’
बीते हफ्ते राजस्थान में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा था कि अगर वो आतंक का समर्थन करना जारी रखेंगे तो पाकिस्तान को एक-एक पैसे के लिए भीख मांगनी पड़ेगी.

‘पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके के मुद्दे पर होगी’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को भारत के हक का एक भी बूंद पानी नहीं मिलेगा. उन्होंने बीकानेर में लोगों से कहा कि भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को बहुत महंगा पड़ेगा और यह भारत का दृढ़ संकल्प है इसे कोई भी वैश्विक दबाव बदल नहीं सकता.

पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में जब भी पाकिस्तान के साथ बातचीत होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ही लेकर होगी, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद कश्मीर पर अवैध कब्जा कर रखा है.

ये भी पढ़ें:

फाइटर जेट के आगे करेगा फ्लाई, जरूरत पड़ी तो खुद को उड़ा लेगा ये आसमानी योद्धा… CATS Warrior देख पाक-चीन के उड़े होश

[ad_2]

Apple ने Xiaomi को पछाड़ा, जानिए- स्मार्टफोन बेचने वाली भारत की पांच बड़ी टेक कंपनियां

[ad_1]

Top Smartphones Brands in India: 2025 की पहली तिमाही में एप्पल ने शाओमी को पीछे छोड़ते हुए भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में अपनी जगह बना ली है. वीवो ने करीब 20% मार्केट शेयर के साथ नंबर 1 स्थान हासिल किया. उसके बाद सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और फिर एप्पल रहे. शाओमी छठे स्थान पर खिसक गया है. इसकी प्रमुख वजहें रेगुलेटरी दिक्कतें, कंपनी के नेतृत्व में बदलाव, और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तरफ रुख है जो ग्राहकों को रास नहीं आया.

एप्पल की सफलता का कारण

एप्पल की ग्रोथ का कारण है इसकी बिक्री रणनीति, आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन, और ब्रांड की मजबूत छवि, जिसने युवा ग्राहकों को आकर्षित किया. इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Q1FY25 में 32 लाख iPhones की शिपिंग की जो 23% सालाना ग्रोथ के साथ अब तक की सबसे तेज़ बढ़त है. इसी के साथ शाओमी को टॉप 5 से बाहर कर दिया गया जिसकी बाजार हिस्सेदारी 12.8% से गिरकर 7.8% पर आ गई है यानी 48% की भारी गिरावट.

iPhone 16 की धाक

iPhone 16 इस तिमाही का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जो भारत में कुल iPhone शिपमेंट का 4% हिस्सा रहा. यह न केवल टॉप मॉडल रहा बल्कि सबसे ज़्यादा शिप हुए 5G फोनों में भी शामिल रहा. इसके साथ Xiaomi Redmi 14C, OPPO K12x/A3x और realme 14x जैसे मॉडल भी 5G रेस में थे.

वीवो, सैमसंग और ओप्पो की बादशाहत बरकरार

भारत में वीवो, सैमसंग और ओप्पो अब भी टॉप 3 पायदान पर काबिज़ हैं. हालांकि, कुल मिलाकर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5.5% की गिरावट दर्ज हुई, यह लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट है. कमजोर डिमांड और पिछली तिमाही की इन्वेंटरी ने बाजार को दबाव में रखा.

देश के टॉप 5 स्मार्टफोन्स ब्रांड्स

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो देश की नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी बनी हुई है जिसका पहली तिमाही में मार्केट शेयर करीब 19.7 प्रतिशत है. वहीं, दूसरे स्थान पर सैमसंग है जिसका मार्केट शेयर 16.4 फीसदी है. 12 प्रतिशत के साथ ओप्पो तीसरे स्थान पर है तो वहीं चौथे स्थान पर रियलमी है जिसका मार्केट शेयर 10.6 प्रतिशत है. अब एप्पल भी भारत में टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो गया है. एप्पल का पहली तिमाही में मार्केट शेयर 9.5 प्रतिशत रहा जिससे वह पांचवें स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

Instagram से घर बैठे 17 लाख रुपये कमाने का मौका! जानिए कैसे मिल सकता है फायदा

[ad_2]

वट सावित्री व्रत के पारण में न करें ये गलती, व्यर्थ चली जाएगी पूजा

[ad_1]

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री का व्रत 26 मई 2025 को था अब 27 मई को इसका पारण किया जाएगा. वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है ऐसे में इसका पारण पूरे विधि विधान से करें नहीं तो व्रत व्यर्थ चला जाता है.

वट सावित्री व्रत 2025 व्रत पारण

वट सावित्री का व्रत 27 मई को सुबह समाप्त हो जाएगा. ऐसे में आप 27 मई को वट सावित्री व्रत का पारण सुबह 8:31 मिनट के बाद कभी भी कर सकते हैं. हालांकि, जो महिलाएं 27 को वट सावित्री पूजा कर रही हैं, वह पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम के समय इसका पारण करें.

वट सावित्री व्रत पारण विधि

वट सावित्री व्रत का पारण करने के लिए सुबह पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. अपने पूजा घर में जाकर भगवान सत्यवान और मां सावित्री को प्रणाम करें और बिना अवरोध के व्रत पूर्ण करने लिए धन्यवाद करें. घर के सभी बड़ों के पैर छुएं और दीपक जलाकर ध्यान करें. इस व्रत के पारण से पहले सास को सुहाग की सामग्री जरुर दें, सास सुहागिन न हो तो ननद या जेठानी को भी ये भेंट दे सकते हैं. गरीब को भोजन, अनाज, वस्त्र या धन अपनी क्षमता अनुसार दान करें. दान करना व्रत के पुण्य को और अधिक बढ़ाता है.

व्रत पारण में क्या खाएं

वट सावित्री व्रत पारण के समय सबसे पहले वट वृक्ष की पूजा में चढ़ाया हुआ प्रसाद ग्रहण करें. इस प्रसाद में फल, मिठाई या कुछ अन्य मीठी चीजें होती हैं. इसके बाद जलपान करें. ध्यान रहें व्रत पारण के समय तला, तामसिक भोजन न करें.

  • इस दिन देर तक न सोएं.
  • किसी की निंदा न करें, व्रत पारण में तामसिक भोजन न करें.

Nautapa 2025: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन आग उगलेगी धरती, जानें क्या करें, क्या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]