Makar Rashifal 28 May 2025: मकर राशि वालो के स्वास्थ्य में सुधार होगा, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Capricorn Horoscope 28 May 2025: मकर राशिफल 28 मई 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं. आइए जानते हैं कि आपकी मकर राशि क्या कहती है.

मकर राशि जॉब राशिफल (Capricorn Job Horoscope)-

मकर राशि वालो के खर्चे कम होने के संकेत हैं.

मकर राशि व्यापार राशिफल (Capricorn Business Horoscope)-

मकर राशि वालों को कारोबार बढ़ाने के लिए मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

मकर राशि हेल्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope)-

मकर राशि वालो के स्वास्थ्य में सुधार होगा. चिंता से बचने की सलाह, क्योंकि यह बीमारी का कारण बन सकती है. मकर राशि वाले वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. 

मकर राशि लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)-

मकर राशि वालो की लव लाइफ में भरपूर प्यार मिलेगा. घरेलू जीवन खुशनुमा रहेगा.

मकर राशि फैमली राशिफल (Capricorn Family Horoscope)-

मकर राशि वालो के परिवार का सम्मान बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के घरेलू जीवन में खुशियां रहेंगी.

मकर राशि युवा राशिफल (Capricorn Youth Horoscope)-

मकर राशि वाले दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग आज बन सकता हैं. 

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें.

FAQs 

Q1. क्या मकर राशि वालों को कारोबार बढ़ाने के लिए नए-नए विचार आ सकते हैं?

A1. हां, मकर राशि वालों को कारोबार बढ़ाने के लिए नए-नए विचार आ सकते हैं.

Q2. क्या मकर राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है?

A2. हां, मकर राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आ रहा है तकनीक का काला दौर! इन 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी से कांपेगी इंसानियत

[ad_1]

Dangerous Technology: विज्ञान फिल्में देखे बिना भी यह समझा जा सकता है कि तकनीक का विकास जितना फायदेमंद है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. 20वीं सदी से अब तक तकनीक ने मानव जीवन को आसान बनाया है और यही वजह है कि दुनियाभर में तकनीकी निवेश लगातार बढ़ रहा है. लेकिन इसका दूसरा पहलू ये भी है कि अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ तो ये हमारी प्राइवेसी, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के लिए खतरा बन सकती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 तकनीकों के बारे में जो भविष्य में चिंता का कारण बन सकती हैं.

फेसियल रिकग्निशन (चेहरे की पहचान तकनीक)

चेहरे की पहचान करने वाली यह तकनीक कई जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी है लेकिन इसका दुरुपयोग भी आसानी से किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, चीन में इस तकनीक का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय पर नजर रखने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए किया जाता है. रूस जैसे देशों में भी सड़कों पर लगे कैमरे “खास लोगों” की पहचान करने में लगे हैं. यह तकनीक हमारी बायोमैट्रिक जानकारी जैसे चेहरा, उंगलियों के निशान और हावभाव को एकत्र करती है. लेकिन चिंता तब बढ़ जाती है जब इन आंकड़ों का इस्तेमाल गैर-कानूनी या अनुचित उद्देश्यों के लिए किया जाए.

स्मार्ट ड्रोन

ड्रोन पहले शौकिया तौर पर मनोरंजन और फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल होते थे. लेकिन अब युद्धक्षेत्र में स्मार्ट ड्रोन का उपयोग हो रहा है, जो अपने आप निर्णय लेकर मिशन को अंजाम दे सकते हैं. हालांकि ये ड्रोन सैन्य कार्यों में तेजी और कुशलता लाते हैं, लेकिन यदि तकनीकी गड़बड़ी हो जाए तो ये निर्दोष लोगों को भी निशाना बना सकते हैं. ऐसे में युद्ध के समय यह तकनीक एक गंभीर खतरा बन सकती है.

एआई क्लोनिंग और डीपफेक

AI की मदद से अब किसी व्यक्ति की आवाज की नकल करना बेहद आसान हो गया है. केवल कुछ सेकंड की आवाज या कुछ तस्वीरें लेकर एआई ऐसा वीडियो बना सकता है जो असली लगे. डीपफेक तकनीक में मशीन लर्निंग और फेस मैपिंग का इस्तेमाल करके ऐसे वीडियो तैयार किए जाते हैं जिनमें व्यक्ति वो बातें करता दिखाई देता है जो उसने कभी कही ही नहीं. यह तकनीक धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और अफवाह फैलाने में बेहद खतरनाक साबित हो सकती है.

फेक न्यूज बॉट्स

GROVER जैसे एआई सिस्टम केवल एक हेडलाइन पढ़कर पूरी झूठी खबर बना सकते हैं. OpenAI जैसी संस्थाएं इस तरह के बॉट्स बना चुकी हैं जो दिखने में असली जैसी खबरें तैयार कर सकते हैं. हालांकि इनका कोड सार्वजनिक नहीं किया गया ताकि इसका दुरुपयोग न हो. लेकिन अगर यह तकनीक गलत हाथों में चली गई तो यह लोकतंत्र और सामाजिक स्थिरता के लिए खतरा बन सकती है.

“स्मार्ट डस्ट”

स्मार्ट डस्ट यानी माइक्रोइलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम्स (MEMS) इतने छोटे होते हैं कि नमक के कण जितने दिखते हैं. इनमें सेंसर और कैमरे लगे होते हैं जो डेटा रिकॉर्ड कर सकते हैं. स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इसका उपयोग बेहद लाभकारी हो सकता है लेकिन अगर इसका प्रयोग निगरानी, जासूसी या गैर-कानूनी गतिविधियों में किया गया तो यह व्यक्तिगत गोपनीयता के लिए एक बड़ा खतरा होगा.

यह भी पढ़ें:

अब इंसानों से कम ‘गलतियां’ करता है AI, Anthropic के CEO का बड़ा दावा

[ad_2]

अक्षय कुमार के करियर की 2nd हाइएस्ट ओपनर बनेगी ‘हाउसफुल 5’, छापेगी इतने नोट

[ad_1]

Housefull 5 Opening Day 1 Box Office Prediction: इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एंटरटेनर और मेगा स्टार कास्ट वाली फिल्म हाउसफुल बहुत जल्द पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज बढ़ा दिया है और ऐसे में इसकी शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.

‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना सकती है और एक बड़ी हिट साबित हो सकती है. अभी ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं और इससे पहले फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आ गया है. इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं

‘हाउसफुल 5’ का ओपनिंग डे कलेक्शन (Housefull 5 Opening Collection)
अक्षय कुमार समेत 24 स्टार्स वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज के पहले दिन ही धांसू कमाई करने वाली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 27.50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन करेगी. इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. पहले नंबर पर अब तक एक्टर की फिल्म ‘मिशन मंगल’ बरकरार है जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए कमाए थे.

Housefull 5 Opening Day Prediction: अक्षय कुमार के करियर की 2nd हाइएस्ट ओपनर बनेगी 'हाउसफुल 5', पहले दिन छापेगी इतने नोट

‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट (Housefull 5 Star Cast)
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. ये 2010 की हिट फिल्म ‘हाउसफुल’ का 5वां सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार शामिल हैं.

‘हाउसफुल 5’ का रनटाइम (Housefull 5 Runtime)
‘हाउसफुल 5’ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 43 मिनट है जो कि बाकी फिल्मों के मुकाबले लंबा है. रिलीज से पहले 27 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

[ad_2]

इतने महीने में कम कर लिया 124 किलो वजन, अमेरिकी शख्स ने बताया अपनी फिटनेस का राज

[ad_1]


जीत के जश्न में मची चीख-पुकार! लिवरपूल में कार ने भीड़ को रौंदा, 50 से ज्यादा घायल, देखें खौफनाक मंजर की तस्वीरें

[ad_1]

इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में सोमवार (26 मई) को प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे लाखों लोग उस समय दहशत में आ गए जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई. घटना में कम से कम 50 लोग घायल हुए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं.

इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में सोमवार (26 मई) को प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे लाखों लोग उस समय दहशत में आ गए जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई. घटना में कम से कम 50 लोग घायल हुए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं.

लिवरपूल की टीम ने इस सत्र में रिकॉर्ड 20वीं बार प्रीमियर लीग खिताब जीता था और इस उपलब्धि पर शहर में व्यापक स्तर पर विजय परेड का आयोजन किया गया था.

लिवरपूल की टीम ने इस सत्र में रिकॉर्ड 20वीं बार प्रीमियर लीग खिताब जीता था और इस उपलब्धि पर शहर में व्यापक स्तर पर विजय परेड का आयोजन किया गया था.

लिवरपूल के वाटर स्ट्रीट पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, जहां पर वे लोग  प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे. तभी एक कार अचानक स्पीड पकड़ते हुए भीड़ में घुसती है और लोगों को टक्कर मारने लग जाती है.

लिवरपूल के वाटर स्ट्रीट पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, जहां पर वे लोग प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे. तभी एक कार अचानक स्पीड पकड़ते हुए भीड़ में घुसती है और लोगों को टक्कर मारने लग जाती है.

घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले गई. हालांकि, मौके पर वाहन को घेर लिया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया.

घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले गई. हालांकि, मौके पर वाहन को घेर लिया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया.

हादसे में घायल हुए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल है, जिनकी स्थिति गंभीर है. इसके अलावा एक आदमी भी है, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

हादसे में घायल हुए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल है, जिनकी स्थिति गंभीर है. इसके अलावा एक आदमी भी है, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

मर्सीसाइड पुलिस की सहायक मुख्य कांस्टेबल जेनी सिम्स ने स्पष्ट किया कि यह घटना भयावह थी, लेकिन आतंकवाद से संबंधित नहीं है. हम पूरी जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं है.

मर्सीसाइड पुलिस की सहायक मुख्य कांस्टेबल जेनी सिम्स ने स्पष्ट किया कि यह घटना भयावह थी, लेकिन आतंकवाद से संबंधित नहीं है. हम पूरी जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं है.

मर्सीसाइड पुलिस ने जिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है. उसकी उम्र 53 वर्ष है, जो श्वेत ब्रिटिश नागरिक है. उसके  आपराधिक रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मर्सीसाइड पुलिस ने जिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है. उसकी उम्र 53 वर्ष है, जो श्वेत ब्रिटिश नागरिक है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पीए मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से जुड़ी एक जानकारी यह भी सामने आई है कि एक बच्चे पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह पहलू जांच के दायरे में है.

पीए मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से जुड़ी एक जानकारी यह भी सामने आई है कि एक बच्चे पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह पहलू जांच के दायरे में है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह करार देते हुए कहा कि हर किसी को खासकर बच्चों को जश्न मनाने का अधिकार है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह करार देते हुए कहा कि हर किसी को खासकर बच्चों को जश्न मनाने का अधिकार है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं.

Published at : 27 May 2025 02:32 PM (IST)

विश्व फोटो गैलरी

विश्व वेब स्टोरीज

[ad_2]

बच्चे के नाम से सिर्फ 1 हजार रुपये महीने जमा करें, बड़े होते ही उसे मिलेंगे 1 करोड़ से ज्यादा

[ad_1]

अगर आप सोचते हैं कि निवेश के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है, तो टाटा म्यूचुअल फंड की यह कहानी आपकी सोच बदल सकती है. टाटा म्यूचुअल फंड के एक स्कीम, Tata Midcap Growth Fund – Regular Plan ने यह साबित किया है कि नियमित छोटी बचत भी लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकती है. इस फंड में अगर किसी ने 1,000 हर महीने की SIP 30 साल तक की होती, तो आज उसकी वैल्यू 1.02 करोड़ से अधिक होती.

फंड की शुरुआत और लंबी यात्रा

Tata Midcap Growth Fund की शुरुआत 1 जुलाई 1994 को हुई थी और इसने अब अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं. यह भारत के सबसे पुराने मिडकैप फंड्स में से एक है. इस फंड का उद्देश्य है मिडकैप कंपनियों में निवेश कर के निवेशकों को मध्यम से लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देना.

30 साल में दिए जबरदस्त रिटर्न

इस फंड ने अपने लॉन्च से अब तक औसतन 13.23 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. वहीं, 10 साल में 14.91 फीसदी, 20 साल में 16.51 फीसदी और SIP के जरिए 30 साल में 17.92 फीसदी तक का एनुअलाइज़्ड रिटर्न मिला है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने 30 साल पहले 1,00,000 की एकमुश्त रकम लगाई होती, तो आज वह निवेश 41.58 लाख बन चुका होता.

फंड का पोर्टफोलियो और निवेश रणनीति

Tata Midcap Growth Fund का पोर्टफोलियो भारत की उन कंपनियों में केंद्रित है जो मिडकैप सेगमेंट में आती हैं. इस फंड में अभी 91.36 फीसदी निवेश घरेलू इक्विटी में है, जिसमें से 14.43 फीसदी लार्जकैप, 46.52 फीसदी मिडकैप, और 14.58 फीसदी स्मॉलकैप शेयरों में है.

टॉप होल्डिंग्स में शामिल हैं, Max Financial Services (3.77 फीसदी), Alkem Laboratories (3.07 फीसदी), Jubilant Foodworks (2.86 फीसदी), Lupin (2.79 फीसदी), और Aurobindo Pharma (2.73 फीसदी). इसका झुकाव हेल्थकेयर और कंज़्यूमर सेक्टर की ओर दिखाई देता है.

जोखिम और स्थिरता का संतुलन

इस फंड की स्टैंडर्ड डिविएशन 16.02 फीसदी है, जो बताती है कि इसमें उतार-चढ़ाव मध्यम स्तर के हैं. Sharpe Ratio 0.77 इंगित करता है कि जोखिम के मुकाबले रिटर्न ठीक-ठाक है. इसका Beta 0.91 है, यानी यह फंड बाजार से थोड़ा कम वोलैटाइल है. हालांकि, Alpha -1.14 है, जिससे यह जाहिर होता है कि यह फंड अपने बेंचमार्क से थोड़ा पीछे रहा है.

कौन करें निवेश?

यह फंड उन निवेशकों के लिए सही है जो 3, 4 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करने को तैयार हैं और जो उच्च रिटर्न की अपेक्षा रखते हैं. मिडकैप फंड्स की खासियत होती है कि इनमें वोलैटिलिटी अधिक होती है, लेकिन लंबी अवधि में ये अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.

निवेश से पहले रखें ये सावधानी

ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछला प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं होता. बाजार के उतार-चढ़ाव और पॉलिसी बदलाव फंड की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए निवेश से पहले एक SEBI-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर, गणेश जी की आंख और तीसरी इकोनॉमी…, PM मोदी की इस अपील से हिल जाएगा US-चीन

[ad_2]

एक्सप्रेस-वे वाले नेता जी का एक और वीडियो आया सामने! गंदा काम करने के बाद बीच सड़क लगाए ठुमके

[ad_1]

हाल ही में बीजेपी के नेता मनोहर धाकड़ का एक वीडियो काफी विवादों में रहा, जिसमें वो एक लड़की के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर अश्लीलता की हदें पार करने के बाद बीच सड़क डांस भी किया था. जी हां, नेता जी अपनी महबूबा के साथ बीच सड़क अपने पद की मर्यादाओं को तार तार करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वीडियो में अश्लीलता के चलते हम वीडियो खबर में नहीं दिखा सकते हैं.

एक्सप्रेस-वे वाले नेताजी का हाईवे पर डांस हो रहा वायरल

बीजेपी के नेता मनोहर धाकड़ ने हाल ही में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार से उतर कर जो कांड किया वो सभी को मालूम है. लेकिन अब नेताजी की इस फिल्म का पार्ट-2 भी सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है. जिसमें वो कांड करने के बाद अपनी कार से लड़की को निकालते हैं और बीच हाईवे पर जाकर उसके साथ ठुमके लगाते हैं.

इस दौरान नेताजी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है, लेकिन उन्हें शायद मालूम नहीं था कि एक्सप्रेस-वे पर उन्हीं की सरकार ने कैमरे भी लगाए हुए हैं, जिसमें उनके सारे कर्मकांड कैद किए जा रहे हैं. वीडियो में अश्लीलता है और उसकी सभी हदें पार की जा चुकी है. इंटरनेट पर यह वीडियो अब काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स ने दी नसीहत, बोले परिवार को मुंह कैसे दिखाएंगे

सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से वीडियो को शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…नेताजी की जवानी तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. एक और यूजर ने लिखा…शर्म आनी चाहिए, खुले आम ये सब करते हुए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नेताजी, घर जाकर परिवार वालों को मुंह नहीं दिखाना है क्या?

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

OPPO Reno 14 सीरीज जुलाई में भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और खासियतें

[ad_1]

स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी OPPO एक बार फिर अपने नए फोन के साथ बाज़ार में हलचल मचाने जा रही है. खबर है कि OPPO की नई Reno 14 सीरीज को जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस बार फोन सिर्फ डिज़ाइन और कैमरा में ही नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स में भी काफी दमदार होगा.

Google के साथ मिलकर बनाए गए स्मार्ट फीचर्स

इस बार OPPO ने Google के साथ हाथ मिलाया है और अपने फोन में Gemini AI नाम का नया फीचर शामिल किया है. ये एक स्मार्ट AI है जो आपकी बातचीत और जरूरतों को समझकर काम करेगा. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी से चैट कर रहे हैं और उसी समय कोई नोट बनाना हो या अलार्म लगाना हो, तो आपको अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे चैट से ही काम कर पाएंगे. ये सब कुछ OPPO Notes, Calendar और Clock जैसे ऐप्स में Gemini AI की मदद से होगा.

डिजाइन में दिखेगा स्टाइल और क्लास

फोन के डिज़ाइन की बात करें तो OPPO ने इस बार भी प्रीमियम लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. भारत में आने वाला मॉडल दो रंगों में मिलेगा, जिनमें से एक का नाम है “Pearl White”. इस वैरिएंट की फोटो भी सामने आ चुकी है जिसमें साफ दिख रहा है कि फोन में मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ 3D डिजाइन पैटर्न है. देखने में यह फोन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगेगा.
दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारत में जो Reno 14 सीरीज आएगी, उसके फीचर्स कुछ इस तरह हो सकते हैं:

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच की OLED स्क्रीन, 1.5K रेजोल्यूशन के साथ
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट
  • बैटरी: 6000mAh की बैटरी, 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग
  • वॉटर और डस्ट प्रूफ: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
  • कैमरा: पीछे तीन कैमरे हैं, 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो (3.5x ज़ूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड. वहीं आगे 50MP का फ्रंट कैमरा है

Reno 14 Pro में होगा ज़्यादा पावरफुल कैमरा

जो लोग फोटोग्राफी के शौकीन हैं, उनके लिए Reno 14 Pro मॉडल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 8MP की जगह 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा और प्रोसेसर भी थोड़ा तेज, यानी Dimensity 8450, हो सकता है.

क्या है खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI इंटीग्रेशन. यह न सिर्फ स्मार्टफोन को ज़्यादा स्मार्ट बनाएगा, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस को भी एक अलग लेवल पर ले जाएगा.

कब मिलेगा ये फोन?

अगर आप इस फोन का इंतज़ार कर रहे हैं तो ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं. जुलाई के पहले हफ्ते में यह भारत में लॉन्च हो सकता है. ऑफिशियल जानकारी जल्द सामने आएगी. फोन के लॉन्च और लेटेस्ट टेक अपडेट्स के लिए आप Smartprix की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर नजर बनाए रख सकते हैं.

50MP फ्रंट कैमरे वाले इन फोन्स के बारे में जानें 

अगर आप 50MP फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो OPPO Reno 14 सीरीज के अलावा भी कुछ शानदार विकल्प बाजार में मौजूद हैं. Vivo V27 Pro एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें 50MP का Eye Autofocus सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और लो-लाइट में भी बेहतरीन सेल्फी लेता है. दूसरा ऑप्शन है Motorola Edge 40 Neo, जिसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे सेल्फी क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है. दोनों ही फोन उन लोगों के लिए एकदम सही हैं, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

[ad_2]

IPL में मुंबई इंडियंस ने खेले हैं 4 एलिमिनेटर मैच, हर बार टूटा है खिताब जीतने का सपना

[ad_1]

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल सीजन 18 (2025) की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह के आने से टीम में नई ऊर्जा आ गई. टीम टॉप 2 में जगह बनाने की प्रबल दावेदार थी लेकिन सोमवार को पंजाब किंग्स के हाथों हार के बाद तय हो गया कि अब एमआई को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा. मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 4 बार एलिमिनेटर मैच खेले हैं, लेकिन इन सभी सीजन में वह फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी.

पहले आपको आईपीएल के फॉर्मेट के बारे में बताते हैं. 10 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में प्लेऑफ के लिए वो टीम क्वालीफाई करती है, जो अंक तालिका में टॉप 4 स्थान पर रहे. अब इनमें से जो टॉप 2 की टीमें होती हैं, उन्हें आईपीएल फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं. अगर वह पहला मैच (क्वालीफ़ायर 1) हार भी जाए तो दूसरे मैच (क्वालीफ़ायर 2) में खेलती है. टॉप 2 में पंजाब किंग्स अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए जीत की हैट्रिक लगानी होती है. इन दोनों के बीच एलिमिनेटर मैच होता है, हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है और जीतने वाली टीम को क्वालीफ़ायर 2 खेलना होता है. मुंबई इंडियंस के आलावा अभी ये तय नहीं हुआ है कि एलिमिनेटर मैच कौन सी टीम खेलेगी.

मुंबई इंडियंस का एलिमिनेटर मैचों का रिकॉर्ड

हार्दिक की कप्तानी में पहली बार मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5 खिताब जीत चुकी है. कुल 10वीं बार है जब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची है. 

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 में पहला खिताब जीता था. इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. इन सभी 5 सीजन में मुंबई टॉप 2 में रही थी.

पहली बार मुंबई 2010 में फाइनल में पहुंची थी, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम तब अंक तालिका में पहले नंबर पर रही थी. हालांकि उस सीजन सीएसके ने उन्हें फाइनल में हरा दिया था.

इन सभी सीजन के आलावा टीम 2011, 2012, 2014 और 2023 में भी प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन इनमें अंक तालिका में वह तीसरे या चौथे पायदान पर रही. इन सभी सीजन में टीम खिताब जीतना तो दूर फाइनल तक भी नहीं पहुंची.

  • 2011 में MI ने एलिमिनेटर जीता था लेकिन क्वालीफ़ायर 2 हार गई थी. 
  • 2012 में MI एलिमिनेटर मैच हार गई थी. 
  • 2014 में भी MI एलिमिनेटर मैच में हार गई थी. 
  • 2023 में MI एलिमिनेटर मैच जीत गई थी लेकिन क्वालीफ़ायर 2 हार गई.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में कुल 4 बार एलिमिनेटर मैच खेला है, जिनमें से 2 में जीत और 2 में हार मिली है. लेकिन किसी भी सीजन में तीसरे या चौथे नंबर की टीम बनने के बाद वह चैंपियन नहीं बनी.

कब और कहाँ खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच

एलिमिनेटर मैच 30 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के साथ कौन सी टीम खेलेगी, ये LSG बनाम RCB मैच के नतीजे के बाद साफ़ होगा. अगर आरसीबी जीती तो गुजरात एलिमिनेटर खेलेगी, नहीं तो आरसीबी.

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

बेवोन जैकब्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चरिथ असलंका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रिचर्ड ग्लीसन, रोबिन मिंज (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), कृष्णन श्रीजिथ (विकेट कीपर), अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, रीस टोप्ले, सत्यनाराण राजू, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथु.

[ad_2]