बीमा बाजार का राजा बना LIC, तगड़ा मुनाफा और मजबूत मार्केट शेयर से फिर कायम किया दबदबा

[ad_1]

LIC Q4 Results: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं और इस बार कंपनी ने निवेशकों को खुश होने का बड़ा मौका दिया है. LIC का शुद्ध लाभ साल दर साल 38 फीसदी बढ़कर 19,013 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 13,763 करोड़ था.

प्रीमियम इनकम में मामूली गिरावट

जहां एक ओर मुनाफा बढ़ा, वहीं LIC की कोर इनकम यानी नेट प्रीमियम इनकम में हल्की गिरावट देखी गई. यह 1,47,586 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,52,293 करोड़ थी. हालांकि, कंपनी की इंश्योरेंस इंडस्ट्री में बाजार हिस्सेदारी अब भी 57.05 फीसदी बनी हुई है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है.

NPA में 55 बेसिस पॉइंट की गिरावट

LIC ने अपनी बैलेंस शीट को भी और मजबूत किया है. चौथी तिमाही में कंपनी के ग्रॉस NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) घटकर 1.46 फीसदी रह गईं, जो पिछले साल 2.01 फीसदी थीं. ये आंकड़े कंपनी की वित्तीय अनुशासन और जोखिम प्रबंधन क्षमता को दिखाते हैं.

12 का फाइनल डिविडेंड

LIC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यानी अगर आपके पास LIC का एक शेयर है, तो आपको 12 रुपये का लाभ मिलेगा. यह डिविडेंड 25 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड तिथि के अनुसार योग्य निवेशकों को दिया जाएगा.

निवेशकों को मिला 5.42 फीसदी का रिटर्न

27 मई 2025 को स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद जब ये नतीजे सामने आए, उस दिन LIC के शेयर 871.05 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.12 फीसदी ज्यादा था. हालांकि पिछले एक साल में शेयर लगभग 16 फीसदी गिरा, लेकिन पिछले एक महीने में 8.42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. शेयर ने 1 अगस्त 2024 को 1,221.50 का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर और 3 मार्च 2025 को 715.35 का न्यूनतम स्तर छुआ था.

अब भी भारत की इंश्योरेंस इंडस्ट्री का बादशाह

भले ही प्रीमियम इनकम में थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन LIC ने फिर साबित कर दिया कि वो भारत की बीमा इंडस्ट्री में एक मजबूत और स्थिर खिलाड़ी है. 5.5 लाख करोड़ से ज्यादा की मार्केट कैप और शानदार लाभ के साथ, LIC का यह प्रदर्शन निवेशकों और ग्राहकों, दोनों के लिए भरोसेमंद संकेत है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: बैंक डूबने पर अब 5 लाख नहीं और ज्यादा मिल सकती है रकम, जानिए RBI क्या प्लान कर रहा है?

[ad_2]

नामुमकिन है टी20 में विराट का यह रिकॉर्ड टूटना! दूसरे नंबर के रोहित से 3000 रन हैं आगे

[ad_1]

Virat Kohli Completed 9000 Runs For RCB: लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी के विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. किंग कोहली ने आरसीबी के लिए 9000 रन पूरे कर लिए हैं. वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 9 हजार रन बनाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं.

टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले ही नंबर-1 पर थे. पर अब किंग कोहली टी20 में किसी एक टीम के लिए 9000 रन बनाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 6060 रन बनाए हैं.

लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 30 गेंद में 54 रनों की पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली ने 10 चौके लगाए. इसके साथ ही इस सीजन विराट ने 600 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया. विराट ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए. विराट आईपीएल 2025 में 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं.

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा बार 600 से ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
5 बार विराट कोहली (2013, 2016, 2023, 2024, 2025)
4 बार केएल राहुल (2018, 2020, 2021, 2022)
3 बार क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
3 बार डेविड वार्नर (2016, 2017, 2019)

आईपीएल में चेज़ मास्टर साबित हो रहे विराट

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में रनों का पीछा करते हुए पांचवां अर्धशतक लगाया. वह इस सीजन चेज़ मास्टर के अपने टैग पर खरे उतरे हैं. विराट ने लगातार चेज़ करने हुए अच्छी पारियों खेली हैं. विराट ने चेज़ करते हुए इस सीजन केकेआर के खिलाफ नाबाद 59, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 59, पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 73, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 और आज लखनऊ के खिलाफ 54 रन बनाए.

आईपीएल 2025 में रन चेज में विराट कोहली
59* (36) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
62* (45) बनाम राजस्थान रॉयल्स
73* (54) बनाम पंजाब किंग्स
51 (47) बनाम दिल्ली कैपिटल्स
43 (25) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
54 (30) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

[ad_2]

तुर्की ने बदल डाली ड्रोन युद्ध की परिभाषा! सुपरपावरों को पछाड़ बना नया बादशाह

[ad_1]

Drones: एक दौर था जब तुर्की को यूरोप का "बीमार आदमी" कहा जाता था लेकिन आज वही देश दुनिया में सबसे बड़ा सैन्य ड्रोन निर्यातक बन चुका है. अमेरिका, चीन और इज़राइल जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए तुर्की ने ड्रोन टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान बनाई है. यह सफलता अचानक नहीं मिली बल्कि यह तुर्की की वर्षों की मेहनत, आत्मनिर्भरता और रणनीतिक निवेशों का परिणाम है.

शुरुआती दौर की चुनौतियां

90 के दशक में जब तुर्की ने इज़राइल से हेरोन UAV खरीदने की कोशिश की तो एक शर्त रखी गई कि उन्हें इज़राइली पायलट ही उड़ाएंगे. तुर्की को यह बात नागवार गुजरी, और उसने तय कर लिया कि अब वह विदेशी हथियारों पर निर्भर नहीं रहेगा. इसके बाद, कई बार उसे अपने पारंपरिक सहयोगियों से प्रतिबंध और अस्वीकार झेलने पड़े जिससे तुर्की और भी ज्यादा आत्मनिर्भर ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित हुआ.

कैसे बना तुर्की का स्वदेशी ड्रोन उद्योग

शुरुआत में तुर्की के इंजीनियरों ने निगरानी और बचाव जैसे छोटे उद्देश्यों के लिए बेसिक ड्रोन बनाए. धीरे-धीरे उन्होंने ऐसी तकनीक विकसित की जो लड़ाई के मैदान में भी कारगर साबित हो सके. Baykar, Roketsan और Aselsan जैसे घरेलू कंपनियों ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई. इन कंपनियों ने उन ड्रोन तकनीकों को जन्म दिया जो न सिर्फ आधुनिक हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले में भी खरी उतरती हैं. 2014 में Baykar द्वारा विकसित Bayraktar TB2 ने इस बदलाव को नया मोड़ दिया. यह ड्रोन अब तक 7.5 लाख घंटे से भी ज्यादा उड़ान भर चुका है, जो इसकी मजबूती और विश्वसनीयता को दर्शाता है.

दुनिया के ड्रोन बाजार में तुर्की की बढ़त

आज तुर्की उन देशों में शामिल है जो सबसे ज्यादा ड्रोन निर्यात करते हैं. अमेरिका, चीन और इज़राइल जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए तुर्की का ग्लोबल ड्रोन बाजार में 65% हिस्सा हो चुका है, जबकि चीन का 26% और अमेरिका का सिर्फ 8% है. इस सफलता का राज है तुर्की की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और किफायती लेकिन हाई-टेक ड्रोनों का निर्माण. इससे वो देशों को आकर्षित करता है जो अमेरिकी या चीनी विकल्पों से बचना चाहते हैं. यूक्रेन, लीबिया, सीरिया और अजरबैजान जैसे क्षेत्रों में तुर्की के ड्रोन काफी प्रभावशाली साबित हुए हैं. यूक्रेन-रूस संघर्ष में TB2 ड्रोन ने रूसी सेना के खिलाफ कारगर हमला करके अपनी ताकत दिखाई है.

Bayraktar TB2 और Akinci की ताकत

Bayraktar TB2 अब सिर्फ एक ड्रोन नहीं, बल्कि तुर्की की तकनीकी पहचान बन चुका है. इसकी कम लागत और उच्च क्षमता ने कई देशों के लिए इसे आदर्श विकल्प बना दिया है. इसके बाद Baykar ने Akinci ड्रोन बनाया – जो ज्यादा ऊंचाई तक उड़ सकता है, ज्यादा हथियार ले जा सकता है और जटिल मिशनों को अंजाम दे सकता है. यह तुर्की को कॉम्बैट ड्रोन क्षेत्र में और भी आगे ले जाता है.

इसके अलावा, Kızılelma और TB3 जैसे मॉडलों को खासतौर पर आत्मघाती मिशनों और संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार किया गया है.

एक नया सैन्य संतुलन बनता हुआ

2021 में चीन को पीछे छोड़ने के बाद तुर्की के ड्रोन निर्यात में भारी उछाल आया. 2022 में उसने $1.8 बिलियन से ज्यादा के ड्रोन बेचे, जिनमें से 83% Baykar ने निर्यात किए. अब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका और इज़राइल की UAV में जो दशकों से पकड़ थी, वह कमजोर हो रही है. तुर्की ने दिखा दिया कि वह कम लागत में बेहतरीन, भरोसेमंद और प्रभावशाली ड्रोन बना सकता है. यह बदलाव छोटे देशों को भी सैन्य रूप से सशक्त बना रहा है, जिससे वैश्विक सैन्य संतुलन में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें:

<a href=" और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें

[ad_2]

इस मुस्लिम देश के साथ भारत के रिश्ते देख जलभुन जाएगा PAK, अब मोदी सरकार ने लिया एक और फैसला

[ad_1]

India relaunches visa services for Afghanistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंधों में तनाव के बीच भारत और अफगानिस्तान के संबंधों में नजदीकी बढ़ रही है. तालिबान के साथ संबंधों में गर्मजोशी बढ़ाने के बीच भारत ने अफगान नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है. हालांकि, शुरुआती तौर पर भारत अफगानिस्तान के बीमार लोगों को मामलों के आधार पर वीजा जारी करेगा.

केंद्र सरकार ने आधिकारिक वीजा पोर्टल indianvisaonline.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके माध्यम से केंद्र सरकार ने ‘न्यू अफगान वीजा’ मॉड्यूल लॉन्च कर दिया है. इसमें छह कैटेगरी के वीजा को शामिल किया गया है. हालांकि, उच्चस्तरीय सूत्रों के हवाले से ईटी ने कहा, भारत सरकार अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की गंभीरता के आधार पर वीजा को प्राथमिकता देगी.

भारत सरकार ने वीजा पोर्टल को किया अपडेट

भारत सरकार ने अपने आधिकारिक वीजा पोर्टल को अपडेट कर दिया है. इस नए अपडेट किए गए पोर्टल पर वीजा की कैटेगरी में स्टूडेंट, बिजनेस, मेडिकल, मेडिकल अटेंडेंट, एंट्री और यूनाइटेड नेशन डिप्लोमेट (UN Diplomat) वीजा को शामिल किया है. वीजा जारी कराने के लिए आवेदकों को एक हाल की खींची गई फ्रंट-फेसिंग फोटो के साथ अपने पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को अपलोड करना आवश्यक है. इस कागजातों में आवेदक के नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता और एक्सपायरी डेट समेत निजी जानकारी शामिल होनी चाहिए.

भारत और तालिबानी शासन के बीच बढ़ रहे कूटनीतिक संपर्क

भारत की ओर से अफगान नागरिकों के लिए फिर से वीजा सेवाओं की शुरुआत भारत और तालिबानी शासन के बीच बढ़ते कूटनीतिक संपर्क के माध्यम से उठाया गया है. पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान मुत्ताकी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसके लिए एस. जयशंकर ने उनका धन्यवाद किया था.

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने के लिए इंटरनेशन नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) और चाबहार पोर्ट, दोनों का इस्तेमाल करना चाहता है, जिससे तालिबान पाकिस्तानी बंदरगाहों पर अपनी निर्भरता को कम कर सके. हालांकि, भारत-अफगानिस्तान-ईरान पहले ही चाबहार पोर्ट को लेकर एक त्रिपक्षीय समझौते पर सहमति जता चुके हैं.

[ad_2]

रात में लगती है भूख… चिप्स-नूडल्स की जगह खाएं घर में मौजूद ये चीजें, रहेंगे एकदम हेल्दी

[ad_1]

आजकल की लाइफस्टाइल में देर रात तक जागना आम बात हो गई है. किसी को वर्क प्रोफाइल के चलते तो कोई मोबाइल या गैजेट्स में इस कदर मशगूल रहता है कि रात के 12 कब बज जाते हैं, पता ही नहीं लगता. ऐसे में शरीर कुछ खाने के लिए मांगता है. उस वक्तथोड़े से एफर्ट्स करने के बजाय जंक या फास्ट फूड का शॉर्टकट अपना लिया जाता है, जो अनहेल्दी साबित होता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन देने जा रहे हैं, जिन्हें देर रात भूख लगने पर खा सकते हैं. टेस्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड न सिर्फ आपकी भूख को शांत करेंगे, ब​ल्कि आपको हेल्दी भी रखेंगे. आइए इनके बारे में जानते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये स्नैक

मखाने यानी फॉक्स नट्स बेहतरीन लो कैलोरी स्नैक्स हैं, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पेट को हल्का रखने और बेहतर नींद में भी मदद कर सकता है. रात में भूख लगने पर एक मुट्ठी रोस्टेड मखाना खा लें. यह बॉडी को हेल्दी रखने के साथ वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है.

नींद में भी मददगार

देर रात भूख लगने पर हेल्दी फूड ऑप्शन के रूप में ओट्स और दूध का सेवन कर सकते हैं. ओट्स धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें मौजूद फाइबर और बीटा-ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये न सिर्फ खाने में हल्का होता है, बल्कि यह नींद लाने वाले मेलाटोनिन और ट्रिप्टोफैन हार्मोन को भी एक्टिव करता है.

​भिगोकर या रोस्ट करके खाएं

रात में भूख लगने पर बादाम खाए जा सकते हैं. मैग्नीशियम, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स से भरपूर इस ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल ​भिगोकर या रोस्टेड कर किया जा सकता है. ये दोनों ही रूप में आपके मुंह के टेस्ट को बढ़ाने के साथ भूख भी शांत करने में मददगार साबित होगा. साथ ही ये हेल्दी भी रखेगा.

प्रोटीन से भरपूर

रात में भूख लगने पर अंडा एक ऑप्शन हो सकता है. भूख को शांत करने के लिए उबले अंडे खाए जा सकते हैं. प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन से भरपूर अंडे रात में एक से दो या भूख के मुताबिक खाए जा सकते हैं.

पेट रहता है हल्का, नींद आती है अच्छी

स्नैक के साथ ड्रिंक मिल जाए तो मुंह के स्वाद में चार चांद लग जाते हैं. ऐसे में वेजिटेबल सूप अच्छा ऑप्शन है. गर्म सूप शरीर को आराम देने और पेट को हल्का रखने में मदद करता है. सब्जियों से मिलने वाला फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाचन में सुधार करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं. ऐसे में रात के समय में ये बॉडी के लिए ज्यादा कारगर साबित होता है.

इन फ्रूटस का भी ऑप्शन

फ्रूट्स हमेशा बॉडी के पोषण में अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं, रात में भूख लगने पर ये एक अच्छा ऑप्शन हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार देर रात भूख लगने पर कीवी, चैरी जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है. ये सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर…इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे, प्रेगनेंट महिला भी रखें ध्यान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

17 साल बाद लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा, BSNL के लिए 4G बना गेमचेंजर

[ad_1]

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इतिहास रच दिया है. वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में कंपनी ने 280 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. इससे पहले तीसरी तिमाही में भी BSNL ने 262 करोड़ का फायदा कमाया था. यह पहली बार है जब BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में मुनाफा कमाया है. FY24 की इसी तिमाही में कंपनी को 849 करोड़ का घाटा हुआ था.

4G रोलआउट ने बदली तस्वीर

BSNL के इस टर्नअराउंड के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा है उसका 4G सर्विस का लॉन्च. मोबाइल सेवाओं से कंपनी की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है. FTTH (Fiber to the Home) से भी 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि एंटरप्राइज सेवाओं से 4,096 करोड़ की कमाई हुई है.

अब भी सालाना घाटा, लेकिन कमी भारी

FY25 में हालांकि कंपनी को कुल 2,247 करोड़ का घाटा हुआ है, लेकिन FY24 में ये घाटा 5,370 करोड़ था. यानी घाटे में करीब 58 फीसदी की कमी हुई है. इसका श्रेय बेहतर खर्च नियंत्रण, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और सरकारी समर्थन को दिया जा रहा है.

रिकॉर्ड निवेश और बूस्टेड कमाई

BSNL ने FY25 में 26,000 करोड़ से ज़्यादा का पूंजीगत निवेश (Capex) किया. इसमें 15,000 करोड़ उपकरण और टावर में और 10,000 करोड़ स्पेक्ट्रम खरीद में लगे. 98,000 से ज़्यादा 4G टावर लगाए गए हैं. वहीं, कंपनी अब 5G की भी टेस्टिंग कर रही है – जयपुर, लखनऊ, भोपाल, कोलकाता, पटना, चेन्नई जैसे शहरों में ट्रायल शुरू हो चुके हैं.

EBITDA मार्जिन में जबरदस्त सुधार

कंपनी का EBITDA FY25 में 5,396 करोड़ रहा, जो पिछले साल 2,164 करोड़ था. यानी दोगुना से भी ज़्यादा. EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 23.01 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 10.15 फीसदी था. अब 27 टेलीकॉम सर्कल्स EBITDA पॉज़िटिव हो गए हैं, जिनमें से 10 ने शुद्ध लाभ भी कमाया है.

क्या बोले मंत्री और मैनेजमेंट?

टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, “BSNL ने 17 साल में पहली बार लगातार मुनाफा कमाया है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सफलता है.” BSNL के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉबर्ट जे रवि ने कहा, “BSNL सिर्फ वापस नहीं आ रही है, वो खुद को फिर से परिभाषित कर रही है. हम प्रॉफिट के पीछे नहीं भागेंगे, बल्कि अच्छी सेवा देंगे तो मुनाफा खुद आएगा.”

क्या भविष्य में भी मुनाफा बना रहेगा?

हालांकि कंपनी ने चेताया है कि आने वाले समय में स्पेक्ट्रम खर्च और अमॉर्टाइजेशन की वजह से मुनाफा थोड़ा कम हो सकता है. फिर भी, 4G और 5G के स्वदेशी विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और नई सर्विसेज़ की मदद से मिड और लॉन्ग टर्म में कंपनी को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अमेरिका से भारत पैसा भेजना होगा महंगा? ट्रंप की 3.5 फीसदी टैक्स वाली योजना से भारतीयों की बढ़ी चिंता

[ad_2]

Meen Rashifal 28 May 2025: मीन राशि वाले कार्य में लापरवाही से बचें, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 28 May 2025: मीन राशिफल 28 मई 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

मीन राशि वाले अपने भाइयों के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से लाभदायक सलाह मिल सकती है, जो व्यापारिक दृष्टिकोण से फायदेमंद हो सकती है. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है, जो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रासंगिक है. आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. नई परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

मीन राशि वालों का पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है. भाइयों के साथ सहयोग का संकेत. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का भोग लगाएं.

FAQs

Q1. क्या मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए?

A1. हां, मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.

Q2. क्या मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है?

A2. हां, मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: मेष राशि की योजनाएं देंगी व्यापार में जबरदस्त सफलता, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब Netflix, Hotstar और ZEE5 चलेंगे एक साथ, Airtel के धमाकेदार प्लान के बारे में जान लीजिए

[ad_1]

Airtel OTT Pack Plans: अगर आप ओटीटी पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखने के शौकीन हैं, तो अब हर ऐप के लिए अलग-अलग रिचार्ज करवाने की झंझट खत्म होने वाली है. Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक ऐसा शानदार एंटरटेनमेंट प्लान पेश किया है, जिसमें एक ही रिचार्ज में 25 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मजा लिया जा सकता है. यह नया प्लान 279 रुपये से शुरू होता है और इसमें आपको Netflix, JioCinema (JioHotstar), ZEE5 और Airtel Xstream Play Premium जैसे पॉपुलर ऐप्स की एक्सेस मिलती है.

एक प्लान ढेर सारे फायदे

Airtel का यह नया ओटीटी पैक दो वेरिएंट में आता है। दोनों ही वर्जन की कीमत 279 रुपये है, लेकिन थोड़ा फर्क है.

1. पहला पैक- Airtel Xstream Play ऐप के जरिए मिलने वाला यह पैक सीधा सब्सक्रिप्शन बेस्ड है. यानी आपको Netflix Basic, ZEE5, JioCinema और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है. इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है.

2. दूसरा पैक- Airtel Thanks ऐप पर मिलने वाला यह “Content Only” पैक है। इसमें भी आपको वही सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं, लेकिन साथ में 1GB डेटा भी दिया जाता है. हालांकि इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती.

जिनको कॉलिंग और डेटा भी चाहिए, उनके लिए भी है हल

अगर आप सिर्फ ओटीटी ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट भी चाहते हैं, तो Airtel के पास आपके लिए 598 रुपये और 1729 रुपये वाले बंडल पैक भी हैं.

• 598 रुपये वाला पैक- इसमें 28 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 और एक्सस्ट्रीम प्ले का फुल सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही, अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा (5G सपोर्ट के साथ) भी मिलते हैं.
• 1729 रुपये वाला पैक- इसमें वही सारे फायदे मिलते हैं जो 598 वाले में हैं, बस इसकी वैलिडिटी बढ़कर 84 दिन हो जाती है. यानी एक बार रिचार्ज करिए और पूरे तीन महीने का ओटीटी एंटरटेनमेंट बिना रुकावट के देखिए.

ओटीटी प्रेमियों के लिए बेस्ट डील

Airtel का यह नया प्लान उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो Netflix, Hotstar, ZEE5 जैसे ऐप्स पर लगातार कुछ नया देखना चाहते हैं. अब हर ऐप का अलग रिचार्ज कराने की झंझट खत्म और सारा मजा एक ही प्लान में.

तो अगर आप भी इस गर्मी में ओटीटी की दुनिया में डूब जाना चाहते हैं, तो Airtel का नया ओटीटी पैक जरूर ट्राय करें. रिचार्ज के लिए Airtel Thanks ऐप या Airtel Xstream Play ऐप पर जाकर कुछ ही मिनटों में एक्टिवेट किया जा सकता है.

[ad_2]

दिल की अनकही आवाज को रंगों में पिरोती काशवी जैन, बिना ट्रेनिंग बनीं कमाल की आर्टिस्ट

[ad_1]

जब जिंदगी की दौड़ में हम बड़े होते हैं, तो कई जज्बात अनकहे रह जाते हैं. नई दिल्ली की युवा कलाकार काशवी जैन की पहली आर्ट एग्जीबिशन ‘Whispers Of The Heart’ यानी ‘दिल की फुसफुसाहटें’ इन्हीं अनकही भावनाओं को आवाज देती है. यह एग्जीबिशन सिर्फ रंगों और ब्रश का मेल नहीं, बल्कि एक युवा कलाकार की आत्मा की पुकार है एक ऐसा हुनर, जो किसी कला विद्यालय की देन नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त का साथी बनकर निखरा. काशवी जैन को ड्वॉर्फिजम है. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज इस मुकाम पर हैं.

काशवी बताती हैं कि यह पूरी कलेक्शन उनके दिल की बातें हैं, जिन्हें वह शब्दों में नहीं कह पाईं. हर पेंटिंग एक एहसास है कभी ठहराव, कभी उलझन, तो कभी भीतर की उथल-पुथल. ये मेरी आत्मा से निकली आवाजें हैं, जिन्हें मैंने रंग, आकार और टेक्सचर के जरिए दुनिया के सामने रखा है. काशवी बताती हैं उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया.

हुनर जो किताबों से नहीं, हालातों से सीखा

दिल्ली की रहने वाली 26 वर्षीय काशवी की स्कूली पढ़ाई वसंत वैली स्कूल से हुई है. वहीं से उन्हें आत्मविश्वास मिला, अपने विचार खुलकर रखने की ताकत मिली. साल 2017 में स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने पर्ल एकेडमी से टेक्सटाइल डिजाइनिंग में मास्टर्स किया. लेकिन पेंटिंग की ओर उनका रुझान किसी क्लासरूम से नहीं, बल्कि जिंदगी के अकेले और कठिन पलों से उपजा.

पेंडेमिक में मिला पेंटिंग का सहारा

काशवी बताती हैं कि कोरोना काल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. चारों ओर अकेलापन, डर और असमंजस का माहौल था. तभी पेंटिंग ने उनका हाथ थामा. वह बताती हैं कि एक सफेद दीवार थी, उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था. तब लगा कि इसमें सारा इमोशंस डाल दो. इसके बाद उन्होंने इसे कैनवास में कन्वर्ट करने का सोचा. उन्होंने जो महसूस किया, वो ब्रश और रंगों से बयां करने लगीं. पेंटिंग मेरा साथी बन गया. आज मेरे रंग बोलते हैं, जहां मेरे शब्द चुप हो जाते हैं.

दिल को छू लेने वाली पेंटिंग्स

जो आर्ट उनके दिल के बहुत करीब हैं उनमें से एक है- बैलेंसिंग एक्ट. जब भी उन्हें अच्छा फील नहीं होता है वह उस पेंटिंग को देखती हैं और खुद को मोटीवेट करती हैं. काशवी चारकोल की मदद से आर्ट बनाती हैं. लेकिन उनकी पेंटिंग की खास बात ये है कि हर चारकोल पेंटिंग के साथ कोई न कोई कलर मौजूद है.

यह भी पढ़ें: <a href=" अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

[ad_2]

‘आतंकवाद के खिलाफ हमारा हर शहर भारत के साथ खड़ा है’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोला सिंगापुर?

[ad_1]

सिंगापुर की एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार (27 मई, 2025) को भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनका देश सभी प्रकार के आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और इस खतरे के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है.

जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया से यहां पहुंचा और उसने सिंगापुर की विदेश एवं गृह राज्य मंत्री सिम एन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद की घटनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति से अवगत कराया.

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग की ओर से दिए गए एक बयान के अनुसार, सिम ने कहा कि सिंगापुर सभी प्रकार के आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है. सिम ने यह भी कहा कि सिंगापुर और भारत घनिष्ठ साझेदार हैं और वे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखेंगे.

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अगर भारत पर कोई आतंकवादी हमला होता है तो देश उसका उचित जवाब देगा. बयान में कहा गया है, ‘भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा. परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक हमला करेगा. भारत आतंकवाद को प्रायोजित करने वाली सरकार और आतंकवाद के सरगना के बीच कोई अंतर नहीं करेगा.’

बयान में कहा गया है कि करीबी मित्र और साझेदार के रूप में भारत और सिंगापुर आतंकवाद सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे. संजय झा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकजुट संकल्प से अवगत कराने के लिए ये प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाया है.

पहलगाम में 22 अप्रैल को किए गए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने इसके अपराधियों और साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाए जाने की आवश्यकता समझी. आतंक के इस जघन्य कृत्य के जवाब में भारत ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार, शिक्षाविदों, मीडिया और व्यापार जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की.

हाईकमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हम वरिष्ठ राज्य मंत्री जनिल पुथुचेरी, संसद सदस्य विक्रम नायर और शक्तिंदी सुपात की उपस्थिति की सराहना करते हैं.’ यह प्रतिनिधिमंडल उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है, जिन्हें भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंच बनाने और आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के संबंधों को उजागर किए जाने के मकसद से 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का दायित्व सौंपा है.

ये प्रतिनिधिमंडल संबंधित देशों को यह भी बताने के लिए काम कर रहे हैं कि हालिया संघर्ष पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले की वजह से शुरू हुआ था, न कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण, जैसा कि पाकिस्तान ने आरोप लगाया है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और भारत ने छह मई की देर रात पाकिस्तान तथा इसके कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए.

पाकिस्तान ने 8, 9और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस तनाव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच वार्ता हुई और सैन्य संघर्ष रोकने पर सहमति बनी.

यह भी पढ़ें:-
Space Nuclear War ‘Red Alert’: गोल्‍डन डोम देख US पर लाल हुआ कम्‍युनिस्‍ट देश का तानाशाह- ‘तो अंतरिक्ष में परमाणु युद्ध…’

[ad_2]