Instagram से घर बैठे 17 लाख रुपये कमाने का मौका! जानिए कैसे मिल सकता है फायदा

[ad_1]

Instagram का यह रेफरल प्रोग्राम एक प्रमोशनल योजना है जो फिलहाल कुछ देशों में सीमित समय के लिए शुरू किया गया है. इसके तहत, अगर कोई क्रिएटर नए लोगों को Instagram से जोड़ता है या किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करता है तो उसे इसके बदले में कमीशन के रूप में इनाम मिलता है.

Instagram का यह रेफरल प्रोग्राम एक प्रमोशनल योजना है जो फिलहाल कुछ देशों में सीमित समय के लिए शुरू किया गया है. इसके तहत, अगर कोई क्रिएटर नए लोगों को Instagram से जोड़ता है या किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करता है तो उसे इसके बदले में कमीशन के रूप में इनाम मिलता है.

जब कोई व्यक्ति उस क्रिएटर के रेफरल लिंक के ज़रिए Instagram ऐप डाउनलोड करता है, साइन अप करता है या खरीदारी करता है तो उस एक्टिविटी के बदले क्रिएटर को पेमेंट मिलता है. इस स्कीम के तहत एक यूज़र अधिकतम $20,000 (करीब 17 लाख रुपये) तक की कमाई कर सकता है.

जब कोई व्यक्ति उस क्रिएटर के रेफरल लिंक के ज़रिए Instagram ऐप डाउनलोड करता है, साइन अप करता है या खरीदारी करता है तो उस एक्टिविटी के बदले क्रिएटर को पेमेंट मिलता है. इस स्कीम के तहत एक यूज़र अधिकतम $20,000 (करीब 17 लाख रुपये) तक की कमाई कर सकता है.

Instagram उन यूज़र्स को एक खास रेफरल लिंक देता है जिसे वे अपने सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram Stories आदि पर शेयर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति ने उस लिंक से Instagram जॉइन किया या कोई ज़रूरी ऐक्शन लिया तो इसके बदले में क्रिएटर को भुगतान किया जाता है.

Instagram उन यूज़र्स को एक खास रेफरल लिंक देता है जिसे वे अपने सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram Stories आदि पर शेयर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति ने उस लिंक से Instagram जॉइन किया या कोई ज़रूरी ऐक्शन लिया तो इसके बदले में क्रिएटर को भुगतान किया जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेफरल प्रोग्राम मई से जून 2025 तक करीब छह हफ्तों के लिए एक्टिव रहेगा. यह एक इनवाइट-ओनली ऑफर है, यानी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेफरल प्रोग्राम मई से जून 2025 तक करीब छह हफ्तों के लिए एक्टिव रहेगा. यह एक इनवाइट-ओनली ऑफर है, यानी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

कुछ क्रिएटर्स को हर नए यूज़र के Instagram जॉइन करने पर $100 (लगभग 8,000 रुपये) तक मिल सकते हैं. वहीं, कुछ को हर 1,000 क्लिक्स पर $100 की कमाई हो सकती है. यह भुगतान Glimmer नामक थर्ड-पार्टी पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा.

कुछ क्रिएटर्स को हर नए यूज़र के Instagram जॉइन करने पर $100 (लगभग 8,000 रुपये) तक मिल सकते हैं. वहीं, कुछ को हर 1,000 क्लिक्स पर $100 की कमाई हो सकती है. यह भुगतान Glimmer नामक थर्ड-पार्टी पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा.

Instagram इसके साथ यह भी चाह रहा है कि क्रिएटर्स अपने कंटेंट को TikTok, YouTube, Discord, और Substack जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमोट करें, जिससे उनकी पहुंच और अधिक बढ़ सके.

Instagram इसके साथ यह भी चाह रहा है कि क्रिएटर्स अपने कंटेंट को TikTok, YouTube, Discord, और Substack जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमोट करें, जिससे उनकी पहुंच और अधिक बढ़ सके.

अगर आप उन चुनिंदा यूज़र्स में से हैं जिन्हें यह प्रोग्राम मिला है, तो ये स्टेप्स अपनाएं. Instagram ऐप में लॉग इन करें.

अगर आप उन चुनिंदा यूज़र्स में से हैं जिन्हें यह प्रोग्राम मिला है, तो ये स्टेप्स अपनाएं. Instagram ऐप में लॉग इन करें. “Referral” या “Partnerships” सेक्शन में जाएं. अपना यूनिक लिंक जनरेट करें. उस लिंक को अपने फॉलोअर्स या दोस्तों के साथ शेयर करें. डैशबोर्ड में जाकर देखें कितने लोगों ने आपकी लिंक से जॉइन किया और कितनी कमाई हुई.

Published at : 26 May 2025 08:54 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Savitri Mata Ki Aarti: वट सावित्री की पूजा के आखिर में जरूर करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य

[ad_1]

Savitri Mata Ki Aarti: वट सावित्री व्रत आज सोमवार 26 मई 2025 है. यह व्रत विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है. आज के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष और माता सावित्री की पूजा करती हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के अंत में आरती जरूर गाएं. मान्यता है कि आरती से पूजा में संपूर्णता आरती है और आरती न करने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता.

आज वट सावित्री की पूजा में महिलाएं भी वट वृक्ष की पूजा और कथा का पाठ करने के बाद आरती जरूर करें. अगर आप आरती नहीं जानतीं तो यहां देखिए माता सावित्री की आरती. इस आरती के माध्यम से सुहागिन महिलाएं भी सावित्री की तरह सौभाग्य रक्षा का आशीर्वाद पा सकती है. यहां देखिए सावित्री पूजा की आरती लिरिक्स.

सावित्री माता की आरती (Om Jai Jai Savitri Mata)

ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

तुम ही रक्षक सबका, प्राणों का तुम प्राण
भक्तजन मिले सारे, नित्य करें तेरा ध्यान
ओम जय जय सावित्री, ओम जय जय गायत्री
भक्त तरसे तुम हो सभी विधि करें उपकार
अंतर्मन से सुमिर लो, सुने वो तभी पुकार,
ओम जय जय सावित्री।।

भक्तों का दुख भंजन रक्षा करें आठों याम,
दिव्य ज्योति तुम्हारी, रहें सदा अविराम
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।

चारों विधि के मंत्रों का गुरु मंत्र तुम्हे कहते।
ऋषि मुनि योगी सारे गुणगान तुम्हारा करें।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

हृदय विराजो हे मां, भटक न जाऊ किसी ओर
ले लो अपनी शरण में, न छूटे कभी डोर।
ओम जय जय सावित्री। ओम जय जय गायित्री।।
अपनी अनुपम तेज से जग पावन करती।।
ओम जय जय सावित्री।

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat Puja 2025: वट सावित्री व्रत की पूजा में पहनें अपनी राशि अनुसार साड़ी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आरजे महवश ने प्रीति जिंटा संग शेयर की फोटोज, फैंस ने लगाई कमेंट्स की बाढ़

[ad_1]

‘चहल भाई को फोटो का क्रेडिट दे दो…’ आरजे महवश ने प्रीति जिंटा संग शेयर की फोटोज, फैंस ने लगाई कमेंट्स की बाढ़

[ad_2]

Vat Savitri Vrat 2025 Live: वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा का मुहूर्त, विधि, शुभ योग, मंत्र और

[ad_1]

Vat Savitri Vrat 2025 Muhurat Live: वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को रखा जाता है, जोकि इस साल आज 26 मई 2025 को है. इसी दिन सोमवती अमावस्या का खास संयोग बना है. धार्मिक नजरिए से वट सावित्री व्रत बहुत ही प्रभावी व्रत माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस व्रत में मुख्य रूप से बरगद पेड़ की पूजा का महत्व है. आइये जानते हैं आज वट सावित्री व्रत की पूजा विधि, पूजा विधि, नियम, मंत्र, कथा आदि के बारे में.

वट सावित्री व्रत 2025 आज

पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को होता है. ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत आज 26 मई को दोपहर 12:11 से हो रही है और इसका समापन अगने दिन यानी 27 मई  को सुबह 08:31 पर होगा. वट सावित्री व्रत 26 मई को ही रखा जाएगा.

आज के दिन बनने वाले शुभ योग

26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत के दिन भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा. वट सावित्री पर आज पूजा के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा. आज के दिन सोमवती अमावस्या है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचरण करेंगे, जोकि बहुत शुभ माना जाता है.

वट सावित्री व्रत का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, वट यानी बरगद वृक्ष के नीचे ही सावित्री को अपने मृत पति सत्यवान के प्राण दोबारा वापिस मिले थे. इसलिए इस दिन विशेष रूप से बरगद पेड़ की पूजा का महत्व होता है. महिलाएं इस वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री और सत्यवान की भी पूजा करती हैं. वट सावित्री से जुड़ी दूसरी कथा के मुताबिक मार्कण्डेय ऋषि को भगवान शिव के वरदान से वट वृक्ष के पत्ते में पैर का अंगूठा चूसते हुए बाल मुकुंद के दर्शन हुए थे. इसके बाद से वट वृक्ष की पूजा की जाती है. वट वृक्ष की पूजा से घर में सुख-शांति आती है, त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है और समस्त बाधाएं दूर होती हैं.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat Katha 2025: सावित्री और सत्यवान की इस कथा के बगैर अधूरी है वट सावित्री व्रत की पूजा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब इस खिलाड़ी की प्रीति जिंटा के साथ तस्वीर वायरल, फैंस क्यों हैरान

[ad_1]

IPL 2025: फाफ डुप्लेसिस पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीती जिंटा के साथ फिल्म करना चाहते हैं? ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि इन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिस पर रिप्लाई करते हुए फाफ ने कुछ ऐसा लिखा जिससे फैंस भी हैरान रह गए.

शनिवार, 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना सफर खत्म किया. आईपीएल 2025 प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स का ये लीग स्टेज में आखिरी मैच था, जिसमें दिल्ली की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में थी. 

मैच के बाद जयपुर में धूल भरी आंधी चली. इस दौरान खींची गई फाफ डुप्लेसिस और प्रीति जिंटा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. पंजाब किंग्स की मालकिन के बाल हवा में उड़ रहे हैं, दूसरी तरफ फाफ हाथ बांधे खड़े हैं. इस पर एक फैन ने कुछ ऐसी मांग रखी, जिसे देखकर फाफ भी ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाए.

इस फोटो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, “कृपया कोई फाफ और प्रीति जिंटा को किसी फिल्म में कास्ट कर लें. उनमें एक्शन हीरो वाली झलक है. वह (प्रीति) बढ़िया वाइन की तरह है. उन्हें किसी स्पोर्ट्स ड्रामा या रॉयल रोमांस में डाल दें. इस विजुअल परफेक्शन को बर्बाद न करें.”

इस ट्वीट के जवाब में फाफ डुप्लेसिस ने लिखा, “मेक इट हैपन” (इसे करना ही होगा). 

फाफ के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन खेले 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 202 रन बनाए. दिल्ली की शुरुआत 4 लगातार जीत के साथ हुई थी लेकिन अंत में आते आते टीम पिछड़ गई और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई.

आज PBKS बनाम MI मुकाबला

आज, 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं लेकिन आज जो जीतेगा उसका टॉप 2 में स्थान भी पक्का हो जाएगा.



[ad_2]

लाइट जाने पर बड़े काम का जुगाड़! महिला ने एक पानी की बोतल से रोशन कर दिया पूरा कमरा..

[ad_1]

Trending Video: जब घर की बत्तियां गुल हो जाएं और अंधेरा चारों तरफ छा जाए, तब आम लोग या तो मोबाइल की टॉर्च चलाते हैं या दीए-मोमबत्ती ढूंढने लगते हैं. लेकिन जनाब, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो बताता है कि जुगाड़ और जुगर्राफिया दोनों में भारतीय लोग सबसे ऊपर क्यों होते हैं. वीडियो में एक महिला ऐसा आईडिया दिखाती है कि देखने वालों की आंखें चौंधिया जाएं. क्योंकि वो महज एक पानी की बोतल और मोबाइल के फ्लैश की मदद से पूरा कमरा रोशन कर देती है. और वो भी बिना बिजली की एक बूंद इस्तेमाल किए. वीडियो इंटरनेट पर भौकाल मचा रहा है.

लाइट जाने पर महिला ने केवल एक बोतल से कमरा रोशन करने का बताया जुगाड़

इस वायरल वीडियो में एक महिला बड़े ही सादे ढंग से एक ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी बोतल में पानी भरती है. न उसमें कोई कैमिकल, न बैटरी, न कोई खास यंत्र, बस पानी और एक बोतल. इसके बाद वो अपना मोबाइल निकालती है, उसका फ्लैश ऑन करती है और उस जलते हुए फ्लैश पर पानी भरी बोतल को रख देती है. नजारा बस यहीं से बदल जाता है. अचानक वो छोटा सा फ्लैश एक मिनी बल्ब बन जाता है और पूरा कमरा दूधिया रोशनी से नहा जाता है. जिस जगह केवल एक कोना रोशन होता था, अब हर दीवार और कोना चमक रहा है. लोग इस जुगाड़ को देखकर दंग हैं. कोई कह रहा है, “दिमाग हो तो ऐसा,” तो कोई बोल रहा है, “ये इंडिया है, यहां जुगाड़ ही विज्ञान है.”


विज्ञान का चमत्कार, इंटरनेट पर हाहाकार

इस ट्रिक के पीछे कोई रॉकेट साइंस नहीं, बल्कि सरल विज्ञान और गजब की समझदारी है. पानी का अपवर्तन और पारदर्शी बोतल मिलकर मोबाइल फ्लैश की रोशनी को फैला देते हैं, जिससे सिर्फ एक सीधी बीम नहीं, बल्कि चारों तरफ फैला हुआ उजाला मिलता है. यानी ये टेक्निक सस्ती भी है, टिकाऊ भी है, और सबसे बड़ी बात जरूरतमंदों के लिए वरदान है.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

यूजर्स भी कर रहे तारीफ

वीडियो को chanda_and_family_vlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमारा तो फोन ही लाइट जाते ही डिस्चार्ज हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा…दोस्तों फोन हमेशा दूसरों का लेना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो


स्टॉक मार्केट में उछाल के बीच आईपीओ की बहार, एक लाख करोड़ से ज्यादा जुटाएंगे ये कंपनियां

[ad_1]

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान तनाव, ट्रंप टैरिफ की वजह से भारतीय शेयर बाजार में जो हलचल देखने को मिली थी, वो दिन अब निकल चुके हैं. अब बाजार में रौनक आने की उम्मीद है. ऐसा कहा जा रहा है कि करीब 60 से भी अधिक कंपनियां इस समय आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी की तरफ से 66 कंपनियों को एक लाख करोड़ से ज्यादा रकम की आईपीओ की मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें वेरिटास फाइनेंस, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां प्रमुख हैं और लिस्टेड कंपनियों की सूची में आने के लिए इंतजार कर रही है.

छह महीने में IPO की बहार

एक्सपर्ट का तो यहां तक कहना है कि अगर भारतीय स्टॉक मार्केट की स्थिति इसी तरह से बेहतर रही तो अगले एक छमाही के दौरान बड़ा सुधार देखा जा सकता है. शेयर बाजार में सेंसेक्स अप्रैल के निचले स्तर से 13 प्रतिशत और निफ्टी 50 अपने निचले स्तरों से करीब 13.6 प्रतिशत सुधार दर्ज किया है. इसी तरह से निफ्टी मिडकैप में इसी समय के दौरान 18.6 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉल कैपट सूचकांकों में 20.8 प्रतिशत की भी तेजी दिखी है. 

जनवरी और फरवरी में 10 IPO

इस साल के शुरुआती 2 महीने में 10 आईपीओ बाजार में आए. हालांकि, उसके बाद मार्च में कोई भी आईपीओ नहीं आया था.  लेकिन, अप्रैल में एक कंपनी अपना आईपीओ लेकर आयी, वो कंपनी है- एथर एनर्जी. हालांकि, जरूर मई में दो बड़े आईपीओ आए, ये हैं- बेलराइज इंडस्ट्रीज और बोराना वीव्स. इसका इन्वेस्टर्स की तरफ से जोरदार स्वागत भी किया गया.

एक्सपर्ट की मानें तो बाजार में आईपीओ के बहार के पीछे की बड़ी वजह ये है कि भारत और पाकिस्तान में पहलगाम की घटना के बाद बढ़े तनाव की वजह से कई कंपनियों ने अपनी पूंजी को होल्ड कर दिया ता. लेकिन, अब जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष विराम का ऐलान किया जा चुका है, उसके बाद कंपनियां फिर से पैसा लगाना शुरू कर रही है.

इस हफ्ते चार आईपीओ जो बाजार में आने वाले हैं, वो है- स्कोडा ट्यूब्स, श्लॉस बेंगलुरू, प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स और एजिस वोपैक. साथ ही, एचडीबी फाइनेंशियल सर्वेसेज, टाटा कैपिटल और फिजिक्सवाला समेत करीब 60 से ज्यादा कंपनियों ने सेबी को डॉक्यूमेंडट्स सौंपे हैं और वे मंजूरी की इंतजाकर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ITC के स्टॉक में उछाल, डिविडेंड भी दे रही कंपनी, जानिए क्या आगे भी दिखेगी तेजी?

[ad_2]

मोहम्मद यूनुस पर भड़कीं शेख हसीना, बोलीं- आतंकी चला रहे सरकार, बांग्लादेश को रखा गिरवी

[ad_1]

Sheikh Hasina on Muhammad Yunus: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर देश को अमेरिका को बेचने का आरोप लगाया है. शेख हसीना ने अपनी अवामी लीग पार्टी पर हाल ही में लगाए गए बैन की भी निंदा की. उन्होंने यूनुस सरकार के इस कदम को असंवैधानिक बताया.

अवामी लीग के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक ऑडियो संदेश में शेख हसीना ने एक बार फिर मोहम्मद यूनुस पर चरमपंथी समूहों की मदद से बांग्लादेश सरकार पर कब्जा करने का आरोप लगाया. बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब मोहम्मद यूनुस ने सेना की ओर से दिसंबर में चुनाव कराए जाने के आह्वान पर इस्तीफा देने की धमकी दी थी.

मोहम्मद यूनुस ने आतंकियों को सौंपी सरकार

ऑडियो संदेश में शेख हसीना ने दावा किया, ”मोहम्मद यूनुस, जिन्होंने उनकी सरकार के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, ने सरकार की बागडोर आतंकवादियों को दे दी है, जिनके खिलाफ उनकी सरकार ने लड़ाई लड़ी थी.”

उन्होंने कहा, ”मेरे पिता सेंट मार्टिन द्वीप के लिए अमेरिका की मांगों से सहमत नहीं थे. उन्हें इसके लिए अपनी जान देनी पड़ी. यही मेरी नियति थी, क्योंकि मैंने सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचने के बारे में कभी नहीं सोचा था.”

आतंकियों के सहारे हथियाई सत्ता

शेख हसीना ने ऑडियो संदेश में आरोप लगाते हुए कहा, ”मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में चरमपंथी समूहों की मदद से सत्ता हथिया ली. उन्होंने आतंकवादियों की मदद से सत्ता हथियाई. ऐसे आतंकवादियों की मदद ली, जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में प्रतिबंधित हैं, जिनके खिलाफ मेरी सरकार ने बांग्लादेश के लोगों की रक्षा की है. अब जेलें खाली हैं. उन्होंने (यूनुस सरकार) सभी को रिहा कर दिया. अब बांग्लादेश उन आतंकवादियों का राज है.”

संसद के बिना नहीं बदल सकते कानून

उन्होंने मोहम्मद यूनुस को ‘उग्रवादी नेता’ कहते हुए बांग्लादेश में अवामी लीग पर बैन लगाने के लिए सरकार पर निशाना साधा. शेख हसीना ने कहा, ”इस उग्रवादी नेता को, जिसने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा कर लिया है, संविधान को छूने का अधिकार किसने दिया? उसके पास लोगों का जनादेश नहीं है और उसका कोई संवैधानिक आधार नहीं है. उस पद (मुख्य सलाहकार) का भी कोई आधार नहीं है और वह अस्तित्व में नहीं है. वह संसद के बिना कानून कैसे बदल सकते हैं? यह अवैध है.’

[ad_2]

क्या करके मानेगी ‘भूल चूक माफ’? 3 दिन में निकाला आधे से ज्यादा बजट, मेकर्स की जेबें फुल

[ad_1]

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: काफी विवादों में रहने के बाद आखिरकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में आ ही गई. पहले फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी लेकिन विवाद होने के बाद फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया गया.

अब ऐसा लग रहा है कि ये फैसला एकदम सही निकला है क्योंकि फिल्म रेड 2, मिशन इंपॉसिबल और फाइनल डेस्टिनेशन जैसी फिल्मों के होने के बावजूद थिएटर्स में फिलहाल मौजूद फिल्मों में से हर दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 23 मई को रिलीज हुई फिल्म ने 3 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है यहां जानते हैं.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती दो दिनों के आंकड़े अपनी पोस्ट में बताए हैं. इसके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 9.81 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं फिल्म की कमाई से जुड़ा आज का आंकड़ा सैक्निल्क पर अपडेट हो चुका है जिसके मुताबिक फिल्म आज 10:25 बजे तक 11.25 करोड़ कमाते हुए टोटल 28.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.


भूल चूक माफ का बजट और स्टार कास्ट

भूल चूक माफ को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में स्त्री 2 एक्टर राजकुमार राव और बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं. फिल्म में कॉमेडी का डोज कम न हो इसलिए कई मंझे हुए कलाकार भी अपना जलवा दिखाते दिखे हैं. इनमें सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

फिल्म के बजट की बात करें तो इसे बनाने में कोईमोई के मुताबिक, 50 करोड़ खर्च किए गए हैं. फिल्म की अभी तक की कमाई पर नजर डालें तो सिर्फ 3 दिन में ही इसने करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा बजट निकाल लिया है.



[ad_2]