​इंजीनियर-डॉक्टर नहीं बनना? तो इन 6 करियर से कमा सकते हैं लाखों, देखें लिस्ट

[ad_1]

यदि आप सोचते हैं कि अच्छी कमाई के लिए सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही रास्ता है, तो एक बार फिर सोचिए. आज के समय में कई ऐसे करियर ऑप्शन हैं जो इन दोनों क्षेत्रों से अलग हैं और कमाई में किसी से कम नहीं. जरूरी है तो बस आपकी रुचि और लंबे समय तक उस काम के लिए समर्पण. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 6 करियर ऑप्शन जो इंजीनियरिंग या मेडिकल से अलग हैं, लेकिन सैलरी के मामले में दमदार हैं.

मार्केटिंग मैनेजर

किसी प्रोडक्ट या सर्विस को मार्केट में लोकप्रिय बनाने के लिए रणनीति बनाना इनका काम है. पढ़ाई की बात करें तो मार्केटिंग या कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन जरूरी है. उधर सैलरी, सैलरी 5 लाख रुपये से लेकर 26 लाख रुपये सालाना तक मिल सकती है.

प्रोडक्ट मैनेजर

नए प्रोडक्ट की प्लानिंग, डिजाइन और लॉन्च से जुड़े सभी पहलुओं की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है. कंप्यूटर साइंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या मार्केटिंग में डिग्री आवश्यक है. सैलरी 6 लाख से लेकर 40 लाख सालाना तक हो सकती है.

इन्वेस्टमेंट बैंकर

इनका काम होता है कंपनियों या सरकारों के लिए पूंजी जुटाना. ये बड़े लेन-देन, मर्जर और इनवेस्टमेंट से जुड़े काम संभालते हैं. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम, बीबीए, बीए (इकोनॉमिक्स) या फाइनेंस में ग्रेजुएशन है. सैलरी की बात की जाए तो 3 लाख रुपये से 45 लाख रुपये सालाना है.

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)

किसी भी कंपनी की टैक्स प्लानिंग, ऑडिट और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का जिम्मा इनका होता है. शैक्षणिक योग्यता की अगर बात करें तो 12वीं के बाद कॉमर्स या फाइनेंस में ग्रेजुएशन और फिर CA का कोर्स करना जरूरी है. 3 लाख से लेकर 20 लाख सालाना तक की शुरुआत में सैलरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: <a href=" अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

​कमर्शियल पायलट

यात्रियों या माल को उड़ाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करते हैं. इस काम के लिए आपको सालाना 85 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. इसके लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स जरूरी है साथ में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) होना चाहिए.

मैनेजमेंट कंसल्टेंट

किसी भी कंपनी के काम को बेहतर करने, रणनीति बनाने और संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए सलाह देते हैं. बीबीए और एमबीए करना फायदेमंद साबित हो सकता है. 10 लाख से लेकर 45 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: <a href=" का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

[ad_2]

1,2,3 नहीं…कुल 8 शेयरों में ताबड़तोड़ कमाई का मौका, अब तो ब्रोकरेज फर्म ने भी कह दिया खरीदो

[ad_1]

Motilal Oswal Top Picks: अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं या इसकी प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ताज़ा स्टॉक रिपोर्ट में ऐसे 8 शेयरों की लिस्ट दी है, जिनमें निवेश पर 15 फीसदी से लेकर 24 फीसदी तक का मुनाफा मिलने की संभावना जताई गई है. चलिए, जानते हैं क्या है उन शेयरों के नाम और इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि एक्सपर्ट्स क्यों इन पर भरोसा जता रहे हैं .

1. Hexaware Technologies – टारगेट 950 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 19 फीसदी

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को ‘Buy’ रेटिंग मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है और उसका फोकस अलग-अलग सेक्टर्स में फैला है. अगले दो सालों में 20.8 फीसदी तक EPS ग्रोथ का अनुमान है.

2. JSW Steel – टारगेट 1,190 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 19 फीसदी

स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी JSW Steel को भी मजबूत प्रॉफिट और कैश फ्लो की उम्मीद के साथ खरीदने की सलाह दी गई है. FY26-27 में 60,000 करोड़ से ज़्यादा कैश जनरेशन की उम्मीद है.

3. Grasim Industries – टारगेट 3,170 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 19 फीसदी

ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ पेंट्स और B2B ई-कॉमर्स में आक्रामक निवेश कर रही है. FY27 तक 8,000 करोड़ की रेवेन्यू उम्मीद है. हालांकि मार्जिन प्रेशर को लेकर EPS अनुमान थोड़ा घटाया गया है.

4. Ashok Leyland – टारगेट 275 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 15 फीसदी

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की इस कंपनी ने अपना फोकस विविध क्षेत्रों में बढ़ाया है जिससे अब इसकी इनकम ज्यादा स्थिर हो गई है. FY26 में मांग में उछाल की उम्मीद है.

5. Container Corporation (CONCOR) – टारगेट 850 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 18 फीसदी

रेल फ्रेट और टर्मिनल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही कंपनी. हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स में देरी हुई है, फिर भी लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर मोतीलाल ओसवाल सकारात्मक है.

6. Metro Brands – टारगेट 1,400 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 16 फीसदी

MBL यानी मेट्रो ब्रांड्स अपने स्टोर नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है. FILA और Foot Locker जैसे ब्रांड्स पर फोकस बढ़ाया गया है. FY25-27 में 20 फीसदी PAT ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है.

7. MTAR Technologies – टारगेट 1,950 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 17 फीसदी

MTAR टेक्नोलॉजीज हाई ग्रोथ कंपनियों में गिनी जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी FY25-27 में 30 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ दिखा सकती है. प्रॉफिट ग्रोथ उससे भी तेज़ होने की उम्मीद है.

8. DreamFolks – टारगेट 350 रुपये, रिटर्न पोटेंशियल, 24 फीसदी

DreamFolks एयरपोर्ट लाउंज सर्विस में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है और यह सेगमेंट अब तेजी से ग्रो कर रहा है. कंपनी अब लाउंज के अलावा दूसरी सर्विसेज में भी विस्तार कर रही है.

निवेशकों के लिए सलाह क्या है

इन सभी शेयरों को मोतीलाल ओसवाल ने “Buy” रेटिंग दी है, यानी इनकी कीमतों में आने वाले समय में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है. लेकिन हमेशा की तरह, निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह लेना न भूलें. अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सिर्फ सेविंग अकाउंट में न पड़े रहे और बढ़े भी, तो ऐसे भरोसेमंद ब्रोकरेज हाउस की रिसर्च रिपोर्ट पर नज़र बनाए रखें. चाहें आप एक नए निवेशक हों या अनुभवी ट्रेडर, ये स्टॉक अपडेट आपको बेहतर फैसला लेने में मदद कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

काजोल की बहन ‘पू’ बनने वाली हैं मां! शादी के डेढ़ साल बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाकर गुड न्यूज की

[ad_1]

Malvika Raj Pregnancy Announced: कभी खुशी कभी गम में काजोल भी बहन पू का किरदार निभाने वाली मालविका राज के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल एक्ट्रेस शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं. मालविका और उनके पति ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है. जिसके बाद उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं.

काजोल की ऑनस्कीन बहन बनने वाली हैं मां
बता दे कि 31 साल की मालविका राज ने प्रणव बग्गा संग डेढ़ साल पहले धूमधाम से शादी की थी. अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रहे हैं. कपल ने इंस्टा अकाउंट पर प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाकर मालविका के प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट में मालविका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस अपने पति के कंधों पर चढ़ी हुई  दिल खोलकर हंसती दिख रही हैं. तस्वीर में दोनों ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है. जहां मालविका ने मॉम की कैप लगाई है तो वहीं उनके पति ने डैड की कैप लगाई है. इस दौरान मालविका के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट की किट नजर आ रही है जो पॉजिटिव दिख रही हैं.

इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, यू + मी = 3

सेलेब्स दे रहे बधाई
मालविका के प्रेग्नेंसी अनाउंस करते ही उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैंस ने जमकर बधाई देने शुरू कर दिया है. कृति खरबंदा ने कहा, “आप दोनों को बधाई!” रिधिमा पंडित ने कमेंट में लिखा, “ओह वाह, बधाई.” जैकी श्रॉफ की पत्नी, आयशा श्रॉफ ने पोस्ट किया, “यिपपपी!!!! बधाई दोस्तों.” अनीता राज ने लिखा, “बधाई हो मेरे बच्चों ढेर सारा प्यार और खुशियां. गुरु जी आप दोनों और आपके परिवार को भरपूर आशीर्वाद दें.” अमायरा दस्तूर ने भी कहा, “बधाई हो लव, आप हमेशा खुश रहें.”

कब की थी मालविका और प्रणव ने शादी
अगस्त 2023 में, प्रणव बग्गा ने तुर्की में मालविका राज को प्रपोज किया था. उसी साल नवंबर में, दोनों ने गोवा में एक शानदार बीचसाइड समारोह में शादी कर ली थी.

मालविका राज वर्क फ्रंट
मालविका राज को कभी खुशी कभी गम में यंग पू की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. वैसे एक्ट्रेस ने दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनज़िन डेन्जोंगपा के साथ एक्शन फिल्म स्क्वाड में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें:-Mithi River Scam: मुश्किल में फंसे डिनो मोरिया! मीठी नदी स्कैम मामले में मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश

[ad_2]

हर साल 21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए इस बार की थीम क्या है?

[ad_1]

International Yoga Day: हल्की सी धूप है, पक्षियों की चहचहाहट और आप खुले आसमान के नीचे योगा मैट पर बैठे हैं. गहरी सांस लेते हुए जब आप “ओम” का उच्चारण करते हैं, तो जैसे अंदर की हलचल भी शांत हो जाती है. यही तो है योग का जादू, शरीर ही नहीं, मन को भी सुकून देता है. हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी तारीख को क्यों चुना गया और इस बार की थीम क्या है?

बता दें, 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं. योग के दृष्टिकोण से यह दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली माना जाता है. इसीलिए इस दिन पूरे विश्व में योग करने का संदेश फैलाने का निर्णय लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रस्तावना रखी थी, जिसे 193 में से 177 देशों का समर्थन मिला और 2015 से यह दिन आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा है.

ये भी पढ़े- सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

योग दिवस की वैश्विक मान्यता और उद्देश्य क्या है?

योग को सिर्फ एक व्यायाम मान कर न चलिए, क्योंकि ये  शरीर, मन और आत्मा को शांत रखता है.

जीवनशैली में संतुलन लाना बेहद जरूरी है, इसलिए लोग योग करते हैं.

तनाव और चिंता से राहत देता है.

योग करने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है.

एकजुटता और शांति को बढ़ावा भी देता है.

योग दिवस की थीम क्या है?

हर साल 21 जून को हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी थीम का क्या मतलब होता है और ये हमारे जीवन से कैसे जुड़ी होती है? इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो थीम घोषित की है, ‘योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ’ यानी  ”पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग.”ये कोई साधारण थीम नहीं है, बल्कि एक गहरा संदेश है, योग केवल आपके शरीर और मन को ही स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि ये पूरी धरती और समाज के स्वास्थ्य में भी योगदान देता है. आज जब दुनिया स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर चिंतित है, ऐसे में योग एक समाधान बन सकता है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, ‘साइलेंट किलर’ की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

PSL फाइनल खेलने की जिद्द, इंग्लैंड से लाहौर तक ‘दौड़ते भागते’ पहुंचा ये खिलाड़ी और फिर…

[ad_1]

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2025 का फाइनल मुकाबला लाहौर कलंदर्स के लिए जितना रोमांचक रहा,उतनी ही दिलचस्प रही उनके स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की मैदान तक पहुंचने की कहानी. एक दिन पहले इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर टेस्ट मैच खेल रहे सिकंदर रजा ने पीएसएल फाइनल खेलने के लिए जो सफर तय किया , वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

टेस्ट से PSL तक : एक दिन, तीन देश,और टॉस से पहले की रेस

सिकंदर रजा इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार 60 रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे चुके थे, लेकिन उनका दिल PSL फाइनल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने के लिए बैचेन था. PSL फाइनल में अपनी टीम के लिए खेलने की चाह में सिकंदर रजा ने इंग्लैंड से दो फ्लाइट्स लीं. रास्ते में खुद गाड़ी चलाई और दुबई होते हुए लाहौर पहुंचे.

इसके बाद उन्होंने मैदान में अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी भी खेली. सफर इतना लंबा और थकान से भरा था कि उन्होनें बर्मिंघम में डिनर, दुबई में ब्रेकफास्ट और अबू धाबी में लंच किया. वो मैदान में टॉस से महज 10 मिनट पहले पहुंचे. आमतौर पर खिलाड़ी इतने लंबे सफर के बाद रेस्ट करते हैं, लेकिन सिकंदर रजा सीधे मैदान पर उतरे और आखिरी तक खड़े होकर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली.

आखिरी ओवर का तूफान और जीत का जश्न

लाहौर कलंदर्स को जीत के लिए 2 ओवर में 31 रन चाहिए थे और सिकंदर रजा भी उस वक्त पिच पर मौजूद थे. जब मुकाबला अंतिम ओवर तक पहुंचा तो उस समय टीम को 6 गेंदो में 13 रन की आवश्यकता थी, तभी सिकंदर रजा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाकर लाहौर कलंदर्स को छह विकेट से जीत दिला दी.

मात्र 7 गेंदो में 22 रन की धुंआधार पारी खेलकर रजा ने मैच का रूख पूरी तरह से पलट दिया. उनके साथ क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा ने भी 31 गेंदो पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को तीसरी बार PSL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

मैच के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि वो थके हुए थे लेकिन उन्हें पता था कि टीम को उनकी जरूरत है. वह हर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुचाने के लिए तैयार थे और किसी भी हालत में यह मौका गंवाना नहीं चाहते थे.

[ad_2]

5 सालों बाद अमर हो जाएंगे इंसान! अब किसने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी, बता दिया ये होगा कैसे

[ad_1]

Human Immortality Prdiction: अमृत की मदद से पौराणिक कथाओं में तो कभी साइंस फिक्शन फिल्मों में तकनीकी अमरता के सपने के रूप में इंसान के अमर होने की कहानी सुनी है या देखी है. हालांकि, अब यह कल्पना हकीकत में बदलने की ओर बढ़ रही है. इस संभावना को Google के पूर्व इंजीनियर रे कुर्जवील ने बल दिया है. ये दुनिया के अग्रणी भविष्य वैज्ञानिक है, जिन्होंने दावा किया है कि 2030 तक इंसान जैविक रूप से अमर हो सकता है.

रे कुर्जवील सिर्फ एक तकनीकी विशेषज्ञ नहीं, बल्कि एक प्रामाणिक भविष्यवक्ता माने जाते हैं. उनके अब तक किए गए 147 में से 86% से अधिक पूर्वानुमान सही साबित हुए हैं, जिनमें इंटरनेट, AI, बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटर-बायोलॉजी इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन शामिल हैं. 1999 में उन्हें अमेरिका के सर्वोच्च तकनीकी पुरस्कार ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी’ से भी नवाजा गया था. उनका कहा अब सिर्फ विज्ञान कहानी नहीं, बल्कि तकनीकी रोडमैप माना जाता है.

कैसे होगी अमरता संभव?
कुर्जवील के अनुसार आने वाले वर्षों में हमारे शरीर में नैनोबॉट्स (सूक्ष्म रोबोट) डाले जाएंगे. ये नैनोबॉट्स रक्त प्रवाह में लगातार तैरते रहेंगे और टूटी हुई कोशिकाओं की मरम्मत करेंगे. बीमारियों को शुरुआती स्तर पर पहचान कर ठीक करेंगे और बुढ़ापे की प्रक्रिया को उलट देंगे. इन बॉट्स का मकसद केवल उपचार नहीं, बल्कि शरीर की सतत निगरानी और पुनर्निर्माण होगा, जिससे शरीर हमेशा युवा और स्वस्थ बना रह सकेगा.

जब इंसान और AI बन जाएंगे एक
कुर्जवील यह भी कहते हैं कि 2029 तक मशीनें मानव जैसी बुद्धि प्राप्त कर लेंगी और ट्यूरिंग टेस्ट पास कर जाएंगी. इसका अर्थ है कि मशीनें इंसानों जैसे व्यवहार करेंगी. इतनी कि पहचानना मुश्किल होगा कि कौन मशीन है और कौन मनुष्य. भविष्य में इंसानी मस्तिष्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मेल होगा, जिससे, हमारी याददाश्त बढ़ेगी. निर्णय लेने की शक्ति अकल्पनीय होगी और हमारा दिमाग क्लाउड में अपलोड किया जा सकेगा. यह परिवर्तन “साइबॉर्ग युग” की शुरुआत करेगा, जहां इंसान और मशीन के बीच की सीमाएं खत्म हो जाएंगी.

क्या है सिंग्युलैरिटी और क्यों है यह क्रांतिकारी?
रे कुर्जवील की अमरता से जुड़ी भविष्यवाणी “सिंग्युलैरिटी” के सिद्धांत से जुड़ी है. Singularity वह पल है जब टेक्नोलॉजी इतनी डेवलप  हो जाएगी कि वह मानव सभ्यता की पूरी प्रकृति को बदल देगी. कुर्जवील के अनुसार 2045 तक सिंग्युलैरिटी आ जाएगी. इंसानों की बुद्धि अरबों गुना बढ़ जाएगी. चेतना शरीर से बाहर निकलकर डिजिटल रूप में बदल जाएगी.

क्या यह भविष्य डरावना है या रोमांचक?
AI पहले ही अपनी शक्ति दिखा चुका है — जैसे 2023 में GPT-4 और Bing AI जैसे चैटबॉट्स ने न केवल संवाद की परिभाषा बदली, बल्कि यह सवाल भी उठाया कि यदि AI खुद सीख सकता है तो वह किस हद तक विकसित हो सकता है? रे कुर्जवील का मानना है कि यह सिर्फ साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि विकास की स्वाभाविक दिशा है.

[ad_2]

‘भाई ने दिल खुश कर दिया…’, एंबुलेंस को रास्ता दिखाने के लिए किया कुछ ऐसा काम- वीडियो वायरल

[ad_1]

एंबुलेंस हो या कोई भी इमरजेंसी सेवा, ट्रैफिक में जगह ना देने पर पुलिस आपका चालान कर सकती है. एंबुलेंस के केस में साइड ना देना ज्यादा गंभीर माना जाता है क्योंकि सीधे तौर पर ये किसी की जान से जुड़ा मामला होता है. लेकिन कई लोग लापरवाही के चलते ऐसे कांड करते हैं जिन्हें सुलझाने के लिए कई बार आम लोगों को आगे आना पड़ता है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें एक बाइक सवार लड़के ने एंबुलेंस को साइड देने के लिए जो किया वो आपको अपनी जगह से खड़ा करके लड़के को सलाम ठोकने पर मजबूर कर देगा.

एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शख्स ने किया ये काम

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक एंबुलेंस चलते ट्रैफिक में लगातार हॉर्न मारते हुए आगे चल रहे दो मिनी ट्रक से साइड मांग रही है, लेकिन आगे वाली गाड़ियां हैं कि लापरवाही की हद किए जा रही है. तभी फरिश्ता बनकर एक बाइक सवार वहां आता है और एंबुलेंस के आगे चल रही गाड़ियों को अपनी बाइक की रफ्तार से साइड होने को मजबूर करता है. वो कभी कट मारता है तो कभी मिनी ट्रक वाले को फटकार लगाता है. एंबुलेंस भी बाइक सवार को फॉलो करती है और आखिर में अपने से आगे चल रहे ट्रकों से आगे निकल कर अपना रास्ता ले लेती है.

बाइक से किया ट्रैफिक तितर बितर

अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट लड़के की तारीफ कर रहा है. जिस तरह से उसने मौके की नजाकत को समझा और एंबुलेंस को साइड दिलाई वो वाकई काबिले तारीफ था. लड़के ने बाइक से ही पूरी ट्रैफिक को इधर उधर कर डाला और बड़ी आसानी से एंबुलेंस को इस जाम से खुली हवा में ले जाकर छोड़ दिया. वीडियो को लेकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी है या हसीनों का अड्डा? फ्रेशर क्वीन ने कैंपस में किया ऐसा डांस कि बावले हो गए आशिक, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को realistictrolls नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को दिल से सलाम. एक और यूजर ने लिखा…लड़का ही रियल हीरो है, किसी की जान बचाना ही सबसे अच्छा काम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई के लिए दिल से इज्जत निकल रही है.

यह भी पढ़ें: TESLA चलाते हुए शख्स ने कार में ही बना ली कॉफी, वायरल वीडियो देख एलन मस्क भी हुए खुश

अब आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स भी बन सकेंगे पायलट, DGCA ने की बड़ी सिफारिश, जानिए क्या बदलेग

[ad_1]

हवाई जहाज उड़ाने का सपना अब सिर्फ साइंस के स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं रहेगा. भारत में पायलट बनने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने अब ऐसी सिफारिश की है जिससे आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग ले सकेंगे. अभी तक यह मौका केवल उन्हीं छात्रों को मिलता था जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पढ़ी हो.

DGCA ने यह सिफारिश नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दी है. मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव कानून मंत्रालय को जाएगा, जो इसे नोटिफाई करेगा. इसके बाद ही यह नया नियम लागू होगा. नियम बदलने के बाद जो भी 12वीं पास छात्र मेडिकल फिटनेस और अन्य टेस्ट पास करेगा वह पायलट बनने के लिए योग्य माना जाएगा.

30 साल बाद होगा बदलाव

साल 1990 के दशक के मध्य से अब तक भारत में CPL ट्रेनिंग केवल साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए थी. इससे पहले केवल 10वीं पास होना ही काफी था. कई सीनियर पायलट्स ने इसे पुराना और बेकार नियम बताया है. उनका मानना है कि पायलट को जितनी फिजिक्स और मैथ्स की जरूरत होती है, वह स्कूल के शुरुआती सालों में ही मिल जाती है. इसी वजह से पिछले कुछ सालों में हजारों आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को ओपन स्कूल से फिजिक्स और मैथ्स की दोबारा परीक्षा देनी पड़ी, जिससे वे CPL की ट्रेनिंग ले सकें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

उड़ान की तैयारी, सुधार शुरू

DGCA को पता है कि नियम बदलने के बाद पायलट बनने की चाहत रखने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ेगी. इसी को देखते हुए भारत के फ्लाइंग स्कूलों को बेहतर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. DGCA चीफ फैज अहमद किदवई ने सभी फ्लाइंग स्कूलों को आदेश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दें. जैसे कि ट्रेनिंग का समय, प्लेन की संख्या, इंस्ट्रक्टर की उपलब्धता, सिम्युलेटर की स्थिति आदि.

यह भी पढ़ें: LOC पर सबसे आगे रहती है ये फोर्स, DG को मिलती है हैरान कर देने वाली सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]