इसका सही इलाज जरूरी है…बेटी के साथ गुजर रही महिला के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आपको हंसी आती है. कुछ वीडियो ऐसे जुगाड़ के होते हैं, जिन्हें देखकर आपका भी काम बन जाता है, लेकिन कुछ वीडियो तन-बदन में आग लगा जाते हैं. इस बार वायरल हो रहा वीडियो ऐसे ही एक आवारा और मनचले शख्स का है, जिसकी गंदी हरकत के बाद यूजर्स गुस्से में हैं और इस मनचले युवक को सही सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 

वायरल हो रहा वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक महिला गली से गुजर रही है. इसी दौरान बाइक सवार एक शख्स वहां आता है और महिला के साथ छेड़खानी करने लग जाता है. इस हवसी शख्स को इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि महिला के साथ उसकी छोटी बेटी भी है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 


बुर्के में महिला को किया ‘किस’

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक संकरी गली में एक महिला बुर्के में गुजर रही है. उसके साथ उसकी एक छोटी बेटी भी है, जो आगे-आगे चल रही है. तभी वहां एक हवसी और मनचले शख्स की एंट्री होती है. बाइक सवार यह शख्स रुकता है और महिला को किस करने लग जाता है, जब तक महिला कुछ समझती, वह नौ दो ग्यारह हो जाता है. हालांकि, वह इस बात से अंजान रहा कि ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती है.

यूपी पुलिस ने बना दी रेल 

जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक का नाम सुहैल बताया जा रहा है. वायरल हुए वीडियो में सुहैल पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है और लंगड़ाकर चल रहा है. इसमें वह यह भी कह रहा है कि ‘गलती हो गई, आगे से नहीं होगा’. इस वीडियो में आरोपी शख्स की चाल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने उसका सही इलाज किया है.

वीडियो देख यूजर्स में फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर मेरठ का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोग उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई यूजर्स यूपी पुलिस से इस आवारा शख्स का सही इलाज करने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कैसा जमाना आ गया है. इस आवारा शख्स के एक पैर में प्लास्टर चढ़ा भी दिख रहा है, जिसके बाद यूजर्स लिख रहे हैं कि अब पता चला कि इसके एक पैर में प्लास्टर क्यों चढ़ा है. एक यूजर ने लिखा, इसका सही इलाज करना जरूरी है, महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. वहीं एक यूजर ने लिखा, अब महिलाएं क्या पहन कर निकलें. 

यह भी पढ़ें: बीवी किसी की भी हो खतरनाक होती है…राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़! यूजर्स ने ले ली मौज


डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लूट लिए करोड़ों, पुलिस ने किया AI Scam पर बड़ा खुलासा

[ad_1]

कर्नाटक में एक अनोखे और खतरनाक साइबर फ्रॉड ने पुलिस और लोगों को चौंका दिया है. इस बार ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नकली वीडियो बनाया और लोगों को एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए करोड़ों का चूना लगा दिया. 200 से ज्यादा लोग इस स्कैम के शिकार हुए हैं और पुलिस के अनुसार अभी ये संख्या और बढ़ सकती है. अब तक करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है.

कैसे हुआ ये घोटाला?

बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी खबर के अनुसार, हावेरी जिले के एसपी अंशु कुमार ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में एक ऐप बनाया गया जिसका नाम था ‘Donald Trump Rental App’. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस ऐप से जुड़ी शॉर्ट वीडियोस चलाई गईं, जिनमें ट्रंप की AI से बनी हुई नकली क्लिप दिखाई गई.

जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते, उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता. फिर ऐप पर एक रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती और धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा करवा ली जाती. एक बार पैसे जमा हो जाने के बाद ऐप और ठग दोनों गायब हो जाते.

वकील के साथ हुआ 6 लाख का स्कैम

एक 38 वर्षीय वकील ने The Indian Express को बताया कि उन्होंने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच लगभग 5,93,240 इस स्कीम में निवेश कर दिए. उन्होंने कहा, “मैंने यूट्यूब पर एक शॉर्ट देखा जिसमें ट्रंप होटल में निवेश करने का दावा किया गया था. लिंक पर क्लिक करने पर मुझे ऐप डाउनलोड करने को कहा गया. पहले 1,500 जमा कराए, फिर हर दिन 30 रुपये अकाउंट में आने लगे. इससे विश्वास बढ़ा और मैंने धीरे-धीरे 1 लाख तक निवेश कर डाले.” वकील ने बताया कि बाद में उन्हें टैक्स के नाम पर और पैसे मांगें गए और जब उन्होंने वह भी दे दिए तो कोई रिटर्न नहीं मिला और ऐप गायब हो गया.

बेंगलुरु, तुमकुरु और मंगलुरु में भी लोग ठगे गए

हावेरी के अलावा कर्नाटक के अन्य जिलों जैसे बेंगलुरु, तुमकुरु और मंगलुरु में भी कई लोग इस स्कैम का शिकार हुए हैं. पुलिस को अब तक 15 से ज्यादा शिकायतें सिर्फ हावेरी में मिली हैं और वे बाकी पीड़ितों से भी आगे आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील कर रहे हैं.

AI और सोशल मीडिया बना ठगों का नया हथियार

इस मामले में खास बात यह है कि AI टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करके ठगों ने डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने और बोलने वाला वीडियो तैयार किया. इस तरह की टेक्नोलॉजी को देखकर आम लोग धोखा खा गए, खासकर जब उन्हें हर दिन पैसे आते भी दिखे. वकील ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को देखा है जो इस स्कैम के शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और व्यापारी भी इस जाल में फंसे हैं.”

यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है

इस केस ने साबित कर दिया है कि AI और फर्जी वीडियोज का मेल अब ठगों के लिए नया औजार बन चुका है. अगर आपने भी सोशल मीडिया पर “डोनाल्ड ट्रंप इन्वेस्टमेंट” या “हाई रिटर्न स्कीम” जैसे किसी वीडियो को देखा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं. पुलिस की अपील है कि अगर आप भी किसी फर्जी ऐप या स्कीम का शिकार हुए हैं, तो बिना देर किए नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें: ‘इंडियन कस्टमर से दूर रहो’, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ऐसा क्यों कह रहे हैं, क्या है ये Skip India Movement?

[ad_2]

भारतीयों पर टिप्पणी कर विवादों में घिरी न्यूजीलैंड की मंत्री, कहा- ‘मैं उन्हें स्पैम…’

[ad_1]

New Zealand Immigration Minister on Indian: न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीयों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की. इस टिप्पणी के बाद से इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड विवादों में घिर गईं. 6 मई को न्यूजीलैंड के संसद में एक सवाल के जवाब देते हुए इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीय प्रवासियों का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की.

हालांकि, एरिका की यह टिप्पणी संसद में नजरअंदाज कर दी जाती है, लेकिन भारत में जन्मी लेबर पार्टी की एक सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, “स्टैनफोर्ड की टिप्पणी बेहद लापरवाह और पक्षपात से भरी है.”

एरिका स्टैनफोर्ड ने भारतीयों को लेकर क्या कहा?

द इंडियन वीकेंडर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड की नेशनल पार्टी की नेता और इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने आधिकारिक कोरेसपोंडेंस को अपने निजी जीमेल अकाउंट पर फॉरवर्ड किया था. संसद में इसी मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एक टिप्पणी की जो भारतीय समुदाय के लोगों को काफी आपत्तिजनक लगी.

कीवी की इमिग्रेशन मंत्री ने कहा कि वह भारतीयों के भेजे गए ईमेल को कभी खोलकर नहीं देखती हैं और वह उसे स्पैम के बराबर समझती है. उन्होंने कहा, “मैं ऑफिशियल इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत काम करती हूं. मैं यह पूरी तरह से सुनिश्चित करती हूं कि सभी जानकारियां लोगों के लिए उपलब्ध हों, जिसे मुझे अपने संसदीय इमेल अड्रेस से भेजना होता है.”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को स्वीकार करती हूं कि मुजे केवीन डेविस जैसे कई एक सामान ईमेल मिलते हैं. उदाहरण के तौर पर मुझे भारत के लोगों के काफी ईमेल मिलते हैं, जिसमें वह इमिग्रेशन को लेकर सलाह मांगते हैं और मैं उन ईमेल्स का कभी जवाब नहीं देती हूं. मैं उन सभी इमेल्स को स्पैम के समान मानती हूं.”

भारतीय मूल की सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने की आलोचना

इमिग्रेशन मंत्री की टिप्पणी के बाद भारतीय मूल की सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने उनकी आलोचना की. इस बारे में द इंडियन वीकेंडर से सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने कहा, “इस तरह की टिप्पणियां लोगों की पूरे समुदाय के खिलाफ एक नकारात्मक स्टिरियोटाइप को बढ़ावा देते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “किसी एक मंत्री की ओर से एक समुदाय को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

इमिग्रेशन मंत्री ने अपनी टिप्पणी का किया बचाव

हालांकि, इस बाद न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड ने अपने बयान का बचाव करते हुए सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया है. उन्होंने कहा, “मैंने यह नहीं कहा कि वो सारे इमेल्स अपने आप स्पैम मान लिए जाते हैं. मैंने कहा कि मैं उन्हें करीब-करीब स्पैम जैसा मानती हूं.”

[ad_2]

PM Modi का करणी माता मंदिर में पूजा करना बड़े एक्शन का संकेत? ज्योतिषाचार्य ने रहस्य से उठाया

[ad_1]

करणी माता मंदिर, राजस्थान के बीकानेर में स्थित, धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है, उस शक्तिपीठ से जुड़ाव के कारण जहां माता सती का मस्तक गिरा था, जो वर्तमान में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित हिंलाज माता मंदिर है. राजस्थान में करणी माता और तनोट माता को हिंलाज माता का अवतार माना जाता है.

करणी माता की कथा अद्भुत है, उनके पुत्र लक्ष्मण की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी, लेकिन करणी माता ने अपनी साधना और शक्ति से यमराज को बुलाकर अपने बेटे को पुनर्जीवित करवा लिया. उन्होंने वचन दिया कि उनके वंश और भक्त आगे चूहे के रूप में जन्म लेंगे, इसलिए इस मंदिर में हजारों चूहों की पूजा होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मंदिर में जाना ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी का वहां जाना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शक्ति प्राप्ति, बड़े राजनीतिक निर्णयों की तैयारी और भविष्य की रणनीतियों का संकेत माना जा रहा है.

ज्योतिषीय दृष्टि से, पीएम मोदी की कुंडली (Modi Kundli) में वर्तमान में मंगल की दशा चल रही है, और सितंबर 2025 से भारत की कुंडली में भी मंगल की महादशा शुरू होगी. मंगल ग्रह युद्ध, साहस, ऊर्जा और एक्शन का प्रतीक है, जो बिना ज्यादा सोच-विचार के निर्णायक कार्रवाई करने की प्रवृत्ति रखता है.

पाकिस्तान के लिए कम नहीं होंगी मुश्किल
अनुभवी ज्योतिषाचार्य शर्मिष्ठा बताती हैं कि आने वाला समय भारत के लिए धार्मिक, राजनीतिक और वैश्विक दृष्टिकोण से बड़े बदलावों का संकेत देता है. विशेष रूप से 24 मई- 18 जून 2025 के बीच पाकिस्तान में आंतरिक संकट, भूखमरी, प्राकृतिक आपदाएं और सेना की बेबसी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.

भारत, आतंकवाद और दुश्मनी की जड़ों को खत्म करने के लिए निर्णायक और आक्रामक कदम उठा सकता है. मोदी सरकार के नेतृत्व में यह समय सिर्फ प्रतीकात्मक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि रणनीतिक और सैन्य स्तर पर भी बड़े बदलावों का गवाह बन सकता है.

2032 के आसपास शुरू होने वाली राहु महादशा भारत के लिए नई दिशा की शुरुआत होगी. करीब 18 साल तक चलने वाली इस महादशा में भारत तकनीकी क्षेत्र में प्रगति करेगा, वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और प्रभाव बढ़ाएगा.

ज्योतिषाचार्य शर्मिष्ठा का मानना है कि ट्रंप का सत्ता में लौटना भारत के लिए आसान नहीं होगा. व्यापार और नीतिगत दबावों के जरिए चुनौती मिल सकती है. साथ ही भारत-चीन प्रतिस्पर्धा और तीव्र होगी, क्योंकि भारत अपनी उत्पादन क्षमता और तकनीकी विकास के दम पर चीन को टक्कर देगा.

2030 के दशक में भारत में एक नया जागरण होगा. आने वाला समय भारत के लिए शक्ति, आत्मनिर्भरता और धार्मिकता के मिश्रण के साथ एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का काल बनेगा.

[ad_2]

दिग्गज अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने पहुंचे क्रिकेटर, हाथ जोड़कर किया आखिरी नमन

[ad_1]

Cricketers Tribute to Malini Fonseka: बीते शनिवार श्रीलंका की दिग्गज अभिनेत्री मालिनी स्नेहलता फोन्सेका का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उन्हें कोलंबो स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पूरी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम मालिनी फोन्सेका को अंतिम विदाई देने पहुंची. बता दें कि मालिनी को ‘क्वीन ऑफ सिन्हाला सिनेमा की क्वीन’ कहकर संबोधित किया जाता था.

मालिनी फोन्सेका ने 1968 में सिनेमा में कदम रखा था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म भी रहीं. श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कोच सनथ जयसूर्या समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी हाथ जोड़कर और मौन रहकर मालिनी फोन्सेका को अंतिम नमन किया.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने मालिनी फोन्सेका के निधन पर कहा, “वो शक्ति, शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक थीं. उनकी लीगेसी आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.” मालिनी फोन्सेका राजनीति में भी सक्रिय रहीं, वो 2010 के चुनावों में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुनकर आई थीं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक रिकॉर्ड भी कायम किया क्योंकि उन्होंने लगातार 12 बार स्लिम नील्सन पीपल्स अवॉर्ड जीता था. एक वैश्विक मीडिया संस्थान ने मालिनी फोन्सेका को 2010 में एशिया इतिहास की टॉप-25 अभिनेत्रियों में स्थान दिया था.

श्रीलंका क्रिकेट टीम की अगली चुनौती

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सामने अगली चुनौती बांग्लादेश दौरा है. श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 17 जून से शुरू होने वाली है. वहीं दोनों टीमों के बीच तीन ODI और 3 टी20 मैच भी खेले जाने हैं. सनथ जयसूर्या अभी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. इस बीच बताया जा रहा है कि श्रीलंका में जुलाई-अगस्त के महीने में लंका प्रीमियर लीग खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इंग्लैंड की ये टीम! भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बुरा हाल

स्विंग का है बादशाह, उसके आगे थर-थर कांपते हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज; फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं

[ad_2]

JAC 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

[ad_1]

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे जारी करेगा. रिजल्ट की घोषणा रांची में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. छात्र नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से देख पाएंगे. बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे.

JAC 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?

इस साल झारखंड बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं. परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली थीं. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक कराई गई थीं.

JAC 10th Result 2025: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

साल 2024 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था. उस साल 4,21,678 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,18,623 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 3,78,398 पास हुए थे. कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा था. लड़कियों का रिजल्ट इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा था. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

JAC 10th Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1: नतीजे देखने के लिए छात्र सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब छात्र रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • स्टेप 4: फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: अब छात्र का रिजल्ट कंप्यूटर या फोन स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बीवी किसी की भी हो खतरनाक होती है…राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़!

[ad_1]

France President Emmanuel Macron Viral Video: कोई आपसे पूछे कि पत्नी के अत्याचार की इंतेहा क्या होती है? जवाब होगा- नीला ड्रम, वाइपर, झाडू, बेलन और कोबरा सांप. दरअसल, बीते कुछ महीनों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें खूंखार पत्नियों ने अपने पतियों की ऐसी कुटाई की है कि मामला वायरल हो गया है. हालांकि, अगर आप ये सोच रहे हैं कि पत्नी के अत्याचारों से सिर्फ आम आदमी ही पीड़ित है तो जरा ठहरिए और वायरल हो रहे वीडियो को ध्यान से देखिए. ये मामला इतना हाई-प्रोफाइल है कि किसी देश की सरकार भी हिल सकती है. 

सोशल मीडिया पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मैक्रों अपने हवाई जहाज पर पत्नी के साथ दिख रहे हैं. इस दौरान जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों की पत्नी और फ्रांस की फर्स्ट लेडी जहाज से निकलने से पहले एक जोरदार थप्पड़ अपने पति को रसीद देती हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को जैसे ही यह नजारा दिखा, वीडियो वायरल हो गया. 

बेबस मैक्रों…बस मुस्कुराते रहे

अब पत्नी तो पत्नी ही होती है. उसके आगे आप कहीं के तुर्रम खां हों, आपकी हैसियत कुछ भी नहीं होती. फिर चाहें आप किसी देश के राष्ट्रपति ही क्यों न हों. अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का मामला ही देख लीजिए. मैक्रों वियतनाम पहुंचे थे, उनके स्वागत के लिए वियतनाम की पूरी सरकार हवाई अड्डे पर मौजूद थी. दरवाजा खुलता है और मैक्रों दिखाई देते हैं, लेकिन कहानी में यहीं एक ट्विस्ट आता है. अंदर से लहराता हुआ एक हाथ आता है और मैक्रों के गालों पर लहराकर वापस चला जाता है. इसके बाद उनकी सुरक्षा में खड़े गार्ड्स हवाई जहाज का गेट बंद कर देते हैं. थोड़ी देर बार मैक्रों मुस्कुराते हुए बाहर आते हैं, लेकिन जो होना था वो तो हो ही गया. 

यूजर्स ने ले लिए मजे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजे लेते हुए तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इसे हाई-प्रोफाइल थप्पड़ कांड बताया तो एक यूजर ने लिखा, आज भारत में पत्नियां अपने पति के लिए वट सावित्री व्रत रखी हैं, उधर विदेशी महिलाएं अपने पति को चपेट दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा, राष्ट्रपति की भी राष्ट्रपति, पत्नी होती है. एक यूजर ने लिखा, पत्नी किसी भी देश की हो जलवा समान है. एक यूजर ने लिख पति चाहे कोई भी हो बीवी के सामने भला कोई टिक पाया है क्या? 

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


Paytm में अब छुपा सकते हैं अपने कुछ लेन-देन, जानिए कैसे काम करता है ‘Hide Payment’ फीचर

[ad_1]

अगर आप Paytm इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि कुछ खास ट्रांजैक्शन (जैसे गिफ्ट भेजना, दवाई खरीदना या कोई पर्सनल खर्च) कोई और न देखे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Paytm ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘Hide Payment’. इस फीचर की मदद से आप अपने कुछ पेमेंट्स को ऐप की हिस्ट्री से छुपा सकते हैं, यानी ये ट्रांजैक्शन अब दूसरों की नजरों से बच जाएंगे.

क्या है ये ‘Hide Payment’ फीचर?

Paytm का ये फीचर आपको आपके पेमेंट हिस्ट्री पर ज्यादा कंट्रोल देता है. इससे आप उन ट्रांजैक्शनों को छुपा सकते हैं जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं. ये सुविधा खासकर तब काम आती है जब आप किसी को सरप्राइज गिफ्ट भेज रहे हों, फूड ऑर्डर कर रहे हों या कोई पर्सनल चीज खरीद रहे हों.

 कैसे छुपाएं कोई ट्रांजैक्शन?

  • सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप खोलिए
  • ‘Balance & History’ वाले सेक्शन में जाइए
  • जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना है, उस पर बाएं (left) स्वाइप कीजिए
  • अब जो ‘Hide’ का ऑप्शन आएगा, उस पर टैप कर दीजिए
  • एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा, उसमें ‘Yes’ दबाइए.
  • बस! अब वो ट्रांजैक्शन आपकी हिस्ट्री में नहीं दिखेगा.

दोबारा कैसे दिखाएं छुपाया हुआ ट्रांजैक्शन?

  • अगर कभी आपको हाइड किया हुआ पेमेंट फिर से देखना हो या वापस हिस्ट्री में लाना हो, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
  • फिर से “Balance & History” में जाएं
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें
  • “View Hidden Payments” का ऑप्शन चुनें
  • अब आपको अपने फोन का PIN या फिंगरप्रिंट डालकर वेरिफिकेशन करना होगा
  • यहां आपको आपके छुपाए गए सारे ट्रांजैक्शन दिखेंगे
  • जिस ट्रांजैक्शन को वापस लाना हो, उस पर बाएं स्वाइप करें और “Unhide” पर टैप करें

क्या नया आया है Paytm में?

Paytm ने हाल ही में कुछ और नए फीचर्स भी लॉन्च किए हैं जो यूजर्स के अनुभव को और आसान और बेहतर बनाते हैं. अब आप QR Widget की मदद से पहले से भी तेजी से स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा, Paytm ऐप के जरिए सीधे अपने UPI अकाउंट का बैलेंस चेक करना भी मुमकिन हो गया है. यही नहीं, आप अपने सभी UPI ट्रांजैक्शनों की स्टेटमेंट अब PDF या Excel फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे खर्च का रिकॉर्ड रखना और भी आसान हो गया है.

Paytm का ये नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है जो अपनी पेमेंट डिटेल्स को प्राइवेट रखना चाहते हैं. अब आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सा ट्रांजैक्शन दिखे और कौन सा नहीं. यह एक और कदम है यूजर की सुविधा और प्राइवेसी को बेहतर बनाने की दिशा में.

[ad_2]

फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर…इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे

[ad_1]

थकान, कमजोरी, डिप्रेशन या कंफ्यूजन, ये कुछ ऐसी प्रॉब्लम हैं, जो हे​क्टिक लाइफस्टाइल के बीच सामान्य है. हालांकि, कई बार ये लक्षण आपकी बॉडी में विटामिन बी 12 डेफि​​​शिएंसी का इशारा करते हैं. बी 12 ह्यूमन बॉडी के लिए जरूरी है. ये बॉडी में डीएनए, नर्व, रेड ब्लड सेल बनाने के साथ हेल्दी ब्रेन और इम्युन सिस्टम के लिए इंपोर्टेंस रखता है. लेकिन हमारी बॉडी इस विटामिन को प्रोड्यूस नहीं करती. इस कमी को डाइट या फिर फूड सप्लीमेंट के जरिए पूरा करना होता है. एनमिल प्रोडक्ट्स में ये वि​टामिन नैचुरली पाया जाता है. हमें ये जान लेना चाहिए कि हम बी 12 पर्याप्त मात्रा में ले रहे हैं या फिर कहीं इसकी डेफि​शिएंसी से जूझते हुए  लक्षणों को इग्नोर तो नहीं कर रहे, आइए जानते हैं…

ऐसे पहचानें विटामिन बी 12 की कमी

  • बी 12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूस होने कम हो जाते हैं. इससे एनर्जी लेवल गिरता है. कमजोरी, थका हुआ, खुद को कंफ्यूज महसूस होने लगता है. कई हफ्तों तक ऐसी ​स्थिति रहे तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.
  • ​स्किन का पीला पड़ना, मुंह में छाले होना और जीभ में सूजन बी 12 की कमी के कुछ लक्षण हैं.
  • नर्व डैमेज होने से शरीर में झनझनाहटपन और कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाती है.

किन लोगों को खतरा अ​धिक?

  • डाइजे​स्टिव प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों में बी12 की कमी का रिस्क अधिक होता है.
  • वेजिटेरियन या वीगन डाइट लेने वालों में बी 12 की कमी का जोखिम रहता है.
  • बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने महिलाओं में बी 12 डेफि​शिएंसी ट्रिगर कर सकती है.
  • शराब का अ​धिक सेवन करने वालों में इसकी कमी हो सकती है.
  • 50 से ज्यादा उम्र के लोगों में जो​खिम अ​धिक रहता है. शरीर बी 12 को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. ऐसे में सप्लीमेंट या गंभीर ​स्थिति में इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ता है.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला में बी12 कमी से कोख में बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन और नर्व सिस्टम के डेवलपमेंट में इसकी आवश्यकता होती है.

विटामिन बी 12 के सोर्स

  • एनिमल प्रोडक्ट: मीट, मछली, अंडे, मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट
  • फोर्टिफाइड फूड्स: अनाज, प्लांट-बेस्ड दूध (सोया, बादाम)
  • सप्लीमेंट्स: मेडिसिन या इंजेक्शन के रूप में लेने की जरूरत होती है.

बी 12 के साइड इफेक्ट

विटामिन बी 12 को बॉडी कम मात्रा में एब्जॉर्ब करती है कि अन्य मात्रा यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाती है. इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन एक बार में अ​धिक मात्रा में लेने से डायरिया और इचिंग हो सकती है.

कैसे लगाएं इसका पता?

आप सिर्फ ब्लड टेस्ट करके ही अपने ब्लड में विटामिन बी12 के लेवल को जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे कुछ न खाएं तो शरीर में होने लगते हैं पॉजिटिव चेंज, क्या इससे कैंसर का खतरा भी टल जाता है?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]