सूर्यकुमार यादव ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का ‘महारिकॉर्ड’

[ad_1]

Suryakumar Yadav Runs in IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने IPL में इतिहास रच दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 17 रन बनाते ही ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. दरअसल पंजाब के खिलाफ मैच से पूर्व सूर्या ने इस सीजन 583 रन बना लिए थे और 17 रन बनाते ही वो IPL 2025 में 600 रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं. वहीं किसी सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

सूर्यकुमार IPL इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए एक से ज्यादा सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं. दरअसल अब तक सूर्या और सचिन तेंदुलकर ने MI के लिए खेलते हुए एक-एक बार किसी IPL सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे. अब सूर्या ने MI के लिए खेलते हुए 2 अलग-अलग सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है क्योंकि तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 में 618 रन बनाए थे. उसके बाद वो अपनी IPL रिटायरमेंट तक किसी भी सीजन में 600 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाए थे. वहीं सूर्या की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2023 में 605 रन बनाए थे. वहीं आईपीएल 2025 में उन्होंने फिर से यह कारनामा कर दिया है.

तोड़ा सचिन का एक और रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव अब किसी एक सीजन में MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. आईपीएल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे, लेकिन सूर्यकुमार अब उनसे आगे निकल गए हैं. किसी एक सीजन में MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूर-दूर तक रोहित शर्मा का नाम दिखाई नहीं पड़ता.

  • सूर्यकुमार यादव – 619+ रन (IPL 2025)
  • सचिन तेंदुलकर – 618 रन (IPL 2010)
  • सूर्यकुमार यादव – 605 रन (IPL 2023)
  • सचिन तेंदुलकर – 553 रन (IPL 2011)
  • लेंडल सिमंस – 540 रन (IPL 2015)

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

Morpankh ke Upay: घर में धन लाभ के लिए कितने मोरपंख रखने चाहिए ?

[ad_1]

Vastu Tips: शास्त्रों के अनुसार प्रकृति और उससे जुड़ी वस्तुओं की पूजा का मानव जीवन में विशेष महत्व है. स्वयं देवी-देवताओं ने प्रकृति को सर्वोच्च स्थान देकर उसका आभार जताने और उसकी पूजा का महत्व बताया है.

 कुदरत से जुड़ी कुछ शुभ वस्तुओं को देवी देवता स्वयं धारण करते हैं और इन वस्तुओं का सामिप्य मानव जीवन के लिए भी बड़ा शुभ बताया गया है.

मोरपंख है श्रीकृष्ण को प्रिय

प्रकृति से जुड़ी ऐसी ही एक चीज जो भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है और वे स्वयं इसको धारण करते हैं. यदुकुलश्रेष्ठ श्रीकृष्ण मोरपंख को अपनो सिर पर धारण करते हैं और मोरपंख उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है लेकिन मोरपंख को घर में रख लेने मात्र से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है. घर का वास्तुदोष दूर हो सकता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि और धन-संपदा आ सकती है.

मोरपंख से आती है दांपत्य जीवन में खुशहाली

घर में दो मोरपंख एकसाथ अपने पूजाघर में रखने से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है और रिश्तों में मधुरता आती है. यदि प्रकृति के पंचतत्वों को अनुपात घर में सही नहीं हो और नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह हो रहा हो तो घर के पूजास्थल पर 5 मोरपंख रखें. इस कार्य से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा से घर आनंदित हो जाता है.

मोरपंख से वास्तुदोष का भी निवारण होता है. यदि आपके घर का मुख्यद्वार शुभ कोण या दिशा जैसे पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में नहीं है या मुख्य द्वार पर किसी और प्रकार का वास्तुदोष है तो मुख्य. द्वार की चौखट के ऊपर बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी स्थापित करें और उनके ऊपर तीन मोरपंख लगाएं.

इस कार्य से मुख्यद्वार के वास्तुदोष का प्रभाव काफी कम हो जाता है. 7 या 9 मोरपंखी से बना हुआ गोल पंखा किसी भी मास के शुक्ल पक्ष में पूजास्थल पर रख दें और एक सप्ताह बाद उसको शयनकक्ष में बेड के पीछे की दीवार पर लगा दें. इस उपाय से पारिवारिक जिंदगी काफी खुशहाल हो जाएगी.

मोरपंख बीमारी में भी है कारगर

मोरपंख बीमारी से निपटने में भी काफी कारगर है. सभी तरह के उपायों के बाद भी यदि बीमारी पीछा नहीं छोड़ रही है तो बीमारी से संबंधित कागताज के बीच में मोरपंख रख दें. जल्द ही इसके बेहतर परिणाम दिखाई देंगे. घर के ड्राइंग रूम या डाइनिंग रूम में 11, 15 या इससे ज्यादा मोरपंख एकसाथ लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा होता है और स्नेह बना रहता है.

मोरपंख घर के स्वच्छ और बेहतर वातावरण प्रदान करने में भी सहायक है. जिस जगह पर मोरपंख लगा हो उस जगह के आसपास कीड़े-मकोड़े नहीं रहते हैं.

धन की समस्या के समादान के लिए आग्नेय कोण में कम के कम 5 फीट की उंचाई पर दो मोरपंखी शुक्ल पक्ष में लगायें, धन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा. मोरपंख के कुछ सावधानी बरतना भी जरूरी है. कभी भी घर में खंडित मोरपंख का उपयोग ना करें, इससे सही परिणाम नहीं मिल पाएंगे.

Kuldevi Puja: कौन होते हैं कुलदेवी-देवता ? इनकी पूजा न करने पर परिवार को भुगतने पड़ते हैं ये परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मैसेज की भीड़ में अब नहीं खोएंगे आपके मीडिया फाइल्स, जानें क्या है WhatsApp का नया फीचर

[ad_1]

अगर आप भी WhatsApp वेब पर रोज़ ढेर सारी चैट्स के बीच किसी पुराने फोटो या वीडियो को ढूंढते-ढूंढते थक जाते हैं, तो अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. WhatsApp एक जबरदस्त नया फीचर लेकर आ रहा है, Chat Media Hub जो खासतौर पर वेब यूजर्स के लिए तैयार किया गया है.

क्या है यह नया फीचर?

यह नया मीडिया हब एक तरह का सेंट्रल प्लेस होगा, जहां आपकी सभी चैट्स में भेजे गए मीडिया जैसे फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट्स और लिंक्स एक साथ दिखाई देंगे. यानी अब हर चैट को खोलकर एक-एक फाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कहां मिलेगा यह ऑप्शन?

मीडिया हब का ऑप्शन आपको WhatsApp वेब के साइडबार में दिखेगा. साइड में एक अलग टैब की तरह यह मौजूद रहेगा, जिससे आप सीधा वहीं जाकर अपने सारे शेयर किए गए फोटोज़ और वीडियोज़ को देख सकेंगे.

खास बातें जो इसे बनाती हैं बेहद काम का

  • कैप्शन से सर्च करने की सुविधा: अगर आपने किसी फोटो या फाइल को कैप्शन के साथ शेयर किया है, तो अब आप उसी कैप्शन को टाइप करके वो आइटम ढूंढ सकते हैं.
  • कॉन्टैक्ट और तारीख की जानकारी: कौन सी फाइल किसने भेजी और कब भेजी – ये सब जानकारी भी साफ-साफ दिखाई देगी, जिससे आपको कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा.
  • मल्टीपल आइटम सेलेक्शन: एक साथ कई फाइल्स को सिलेक्ट करके आप उन्हें डिलीट, डाउनलोड या फॉरवर्ड कर सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के.

स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान

इस फीचर के जरिए आप अपने मीडिया को अलग-अलग ग्रुप में बांट पाएंगे. इससे आप अपनी WhatsApp स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और ज़रूरत ना होने वाली फाइल्स को तुरंत हटा भी सकेंगे.

कब मिलेगा यह नया फीचर?

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग चल रही है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स को मिलने लगेगा. कुल मिलाकर, WhatsApp का यह नया चैट मीडिया हब उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है जो रोज़ाना ढेर सारी फोटोज और फाइल्स भेजते और रिसीव करते हैं.

[ad_2]

Earthquake: आधी रात में फिर हिली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से सहम गए लोग, घर छोड़कर भागे

[ad_1]

Earthquake in Myanmar Today: म्यांमार में आज (मंगलवार, 27 जून 2025) तड़के 2 बजकर 32 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी, फिर भी तड़के महसूस किए गए इन झटकों ने लोगों को कुछ समय के लिए डरा दिया. अब तक किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक,  म्यांमार में सोमवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिससे यह क्षेत्र लगातार भूकंपीय गतिविधियों की चपेट में दिख रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता इस तरह की घटनाओं का कारण बन रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है. 

तिब्बत में भी आया भूकंप

तिब्बत में भी आज मंगलवार (27 मई, 2025) की आधी रात (भारतीय समयानुसार) 12 बजकर 59 मिनट पर जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.4 थी. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, जो जमीन के काफी करीब होती है. तिब्बत का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए वहां इस तरह के हल्के झटके कभी-कभी आते रहते हैं. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान आतंकवाद को ही मानता है पर्यटन’, भुज में लोगों को संबोधित करते हुए बोले प्रधानमंत्री मोदी



[ad_2]

‘इंडियन कस्टमर से दूर रहो’, टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ऐसा क्यों कह रहे हैं?

[ad_1]

बेंगलुरु के करोड़पति उद्यमी और Wingify कंपनी के संस्थापक पारस चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे भारतीय स्टार्टअप समुदाय में नई बहस छिड़ गई है. पारस ने अपनी नई एआई लैब Lossfunk की टीम को साफ निर्देश दिया है कि वे भारतीय ग्राहकों से बातचीत न करें. यह फैसला उन्होंने उस प्रवृत्ति को देखते हुए लिया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर ‘Skip India Movement’ कहा जा रहा है.

क्या है ‘Skip India Movement’?

इस मूवमेंट की शुरुआत एक चर्चित निवेशक वैभव डोमकुंडवर की पोस्ट से हुई. उन्होंने दावा किया कि भारत में टेक और एआई स्टार्टअप्स को ग्राहक बार-बार फ्री में PoC (Proof of Concept) देने के लिए कहते हैं, लेकिन बाद में पेइंग कस्टमर नहीं बनते. उन्होंने लिखा, “अब संस्थापक कह रहे हैं, बहुत हो गया. हम अब भारतीय ग्राहकों को प्रोडक्ट बेचना बंद कर रहे हैं. यूनिकॉर्न कंपनियां भी इन स्टार्टअप्स का मुफ्त में फायदा उठा रही हैं.”

पारस चोपड़ा का कड़ा रुख

हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी एक खबर के अनुसार, पारस चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, “मैंने Lossfunk की टीम को इंडियन कस्टमर्स से बात करने से मना कर दिया है. भारत एक छोटा टेक मार्केट है और अक्सर संस्थापक इसी में सीमित रह जाते हैं. लेकिन यहां स्केलेबिलिटी की कमी है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार स्टार्टअप भारतीय बाजार के लिए ऑप्टिमाइज़ करते रहते हैं, लेकिन जब ग्लोबल स्तर पर बढ़ने की बारी आती है तो वे पिछड़ जाते हैं.

भारतीय ग्राहकों को लेकर क्या हैं शिकायतें?

इस मूवमेंट से जुड़े कई अन्य संस्थापकों और निवेशकों ने भी भारतीय ग्राहकों को लेकर नाराज़गी जताई है. उनका कहना है कि ग्राहक बार-बार फ्री ट्रायल या डेमो मांगते हैं. यहां के ग्राहकों में भुगतान की इच्छा और क्षमता बहुत कम होती है. इसके आलावा, बड़े कॉर्पोरेट भी मुफ्त सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. शुरुआती स्टार्टअप्स को ‘फ्री PoC प्रोवाइडर’ बनाकर छोड़ दिया जाता है.

टेक कम्युनिटी में छिड़ी बहस

जहां एक तरफ कुछ लोग इस रुख को व्यावसायिक रूप से सही मान रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि भारत जैसे विशाल और संभावनाओं से भरे बाजार को छोड़ना एक बड़ी गलती हो सकती है. एक यूजर ने लिखा, “ग्लोबल स्टार्टअप बनाने के लिए भारतीय बाजार को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं है. यहां से आपको शुरुआती सीख और टेस्टिंग दोनों मिलती है.”

क्या भारत फ्री सर्विस का आदी हो गया है?

यह बहस भारत के तकनीकी उपभोक्ता व्यवहार पर भी सवाल खड़े करती है. क्या भारत सच में “फ्री में सब कुछ पाने” की मानसिकता वाला बाजार है? या फिर स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस मॉडल और ग्राहक रणनीति पर दोबारा विचार करने की जरूरत है?

ये भी पढ़ें: BEML के शेयर में जबरदस्त उछाल, एक दिन में 14 फीसदी चढ़ा स्टॉक, FY26 की शानदार गाइडेंस ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

[ad_2]

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 8वीं क्लास का रिजल्ट, तुरंत ऐसे करें चेक

[ad_1]

Rajasthan Board 8th Class Result Out: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड ने आज 26 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा.

राजस्थान बोर्ड की आठवीं क्लास की परीक्षा में कुल 96.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. एग्जाम में इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान में इस साल कक्षा 8वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में हुआ था. मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद अब नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: ये हैं काम की वेबसाइट

rajshaladarpan.nic.in
rajpsp.nic.in

Rajasthan Board 8th Class Result Out: मार्कशीट में दर्ज होंगी ये जानकारियां

  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

Rajasthan Board 8th Class Result Out: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
  2. “Rajasthan 8th Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. कक्षा का चयन करें और रोल नंबर दर्ज करें.
  4. सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट करें.

Rajasthan Board 8th Class Result Out: पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले साल कक्षा 8वीं में 12.5 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 95.72% पास हुए थे.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पंजाब का ‘ब्लॉकबस्टर’ शो, MI को 7 विकेट से रौंदा; श्रेयस अय्यर की टीम टेबल टॉपर बनी

[ad_1]

PBKS vs MI Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश ने अर्धशतकीय पारी खेली.

पंजाब किंग्स को 185 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि प्रभसिमरन सिंह केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश, दोनों MI के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. प्रियांश और इंग्लिश के बीच 109 रनों की विशाल साझेदारी हुई, इस बीच 15वें ओवर में प्रियांश 62 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 62 रन की पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए.

जोश इंग्लिश दूसरे छोर से डटे रहे और 42 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जब प्रियांश आर्य आउट हुए तब पंजाब को 35 गेंदों में जीत के लिए 42 रन बनाने थे और टीम की जीत आसान नजर आने लगी थी.बाकी काम कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरा कर दिया, जिन्होंने 16 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. पंजाब की जीत इसलिए यादगार बनी क्योंकि श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.

पंजाब खेलेगा पहला क्वालीफायर

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने तय कर लिया है कि पंजाब किंग्स पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी. वहीं मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मैच के जरिये फाइनल की राह तय करनी होगी. अब पहले क्वालीफायर और एलिमिनेट मैच, दोनों मैचों की दूसरी टीम का फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद आएगा. पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच गई है, जिसके अभी 19 अंक हैं.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या की ये हरकत वायरल, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव से क्यों चुनवाई उंगली?

आकाश चोपड़ा ने उठाया धोनी के संन्यास का सवाल, भड़क गए सुरेश रैना; 4 दिग्गजों में छिड़ गई तीखी बहस

[ad_2]

डायरेक्टर संग सोने की डिमांड ठुकराई तो हाथ से गई फिल्में, फिर दी 100 करोड़ी मूवी, पहचाना?

[ad_1]

Actress Casting Couch Experience: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की जड़ें मजबूत हैं और ये बात किसी से छुपी नहीं है. कई एक्ट्रेसस इस बारे में खुलकर बोल चुकी हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस ने भी कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस किया और इनकार करने पर उनके हाथ से कई फिल्में चली गईं. उनसे नेकेड फोटोजशूट की डिमांड तक की गई.

ये एक्ट्रेस हैं नरगिस फाखरी जिन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने वरुण धवन से लेकर अक्षय कुमार तक संग काम किया है. लेकिन अपने करियर में उन्होंने कास्टिंग काउच का दर्द भी झेला. हालांकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज ना करने का फैसला किया और इस बला से खुद को बचाया.

preview

डायरेक्टर संग ना सोने की चुकाई कीमत
नरगिस फाखरी ने खुद अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया था. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार एक्ट्रेस ने बताया था- ‘मुझे हमेशा से पता था कि मुझे किस चीज की भूख है. मैं शोहरत की भूखी नहीं हूं. इसलिए, कुछ भी करने के लिए राजी नहीं हुआ जा सकता. न्यूड नहीं हो सकती या डायरेक्टर के साथ सो नहीं सकती. मैंने कई नौकरियां खोई हैं क्योंकि मैंने कुछ चीज़ें नहीं की हैं और ये दिल तोड़ने वाला था.’

preview

टॉपलेस फोटोशूट का मिला था ऑफर
नरगिस ने आगे कहा था- ‘मेरे पास एक स्टैंडर्ड था. मेरी एक हद थी. लेकिन जब मुझे इन चीजों को एक से ज्यादा बार लेने के लिए बाहर निकाल दिया गया तो बुरा लगा. लेकिन फिर मुझे पता चला कि अच्छे लोग जीतते हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें मॉडलिंग के दौरान प्लेबॉय मैगजीन से टॉपलेस शूट के लिए कॉल आया था जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.’

preview

100 करोड़ फिल्म दे चुकी हैं नरगिस
बता दें कि नरगिस फाखिरी ने कई फिल्में कीं लेकिन उनकी हिट फिल्म अक्षय कुमार के साथ रही. एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 3’ में नजर आई थीं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 109.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब एक्ट्रेस उसी फिल्म की पांचवीं किस्त यानी ‘हाउसफुल 5’ में एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी. ये फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

[ad_2]

WhatsApp का नया धमाका! अब बिना टाइपिंग के होगी चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

[ad_1]

Whatsapp: दुनियाभर में 3.5 अरब से ज्यादा यूज़र्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है. अब ग्रुप चैट्स में टाइपिंग का झंझट खत्म. WhatsApp ने Group Voice Chat नाम का नया टूल लॉन्च किया है जिससे बातचीत अब और भी आसान और मज़ेदार हो जाएगी.

अब बात कीजिए, टाइप करने की जरूरत नहीं

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ग्रुप में लंबी-लंबी बातें टाइप करने से बचना चाहते हैं. अब आप ग्रुप चैट में सीधे अपनी आवाज़ में बात कर सकते हैं, वो भी हैंड्स-फ्री और रीयल-टाइम में. यानी बिना कॉल किए, सीधे ग्रुप में लाइव वॉइस चैट शुरू की जा सकती है जैसे आमने-सामने बैठकर बात हो रही हो.

हर तरह के ग्रुप में उपलब्ध

शुरुआत में यह फीचर केवल बड़े ग्रुप्स के लिए लाया गया था, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप साइज़ के लिए जारी किया जा रहा है. चाहे आपका ग्रुप 3-4 लोगों का हो या फिर 100 से ज़्यादा सदस्यों वाला, सभी यूज़र्स अब इस वॉयस चैट का फायदा ले सकते हैं.

Android और iOS दोनों के लिए शुरू हुआ रोलआउट

यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है. अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करें, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा. यह फीचर Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा.

वॉइस नोट्स से अलग है यह चैट फीचर

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नया फीचर पारंपरिक वॉइस नोट्स से अलग है. जहां वॉइस नोट्स एकतरफा मैसेजिंग होती है, वहीं वॉयस चैट एक लाइव ग्रुप कॉलिंग जैसा अनुभव देता है बिना कॉल बटन दबाए, सीधा ग्रुप में बातचीत शुरू करें.

क्यों है यह फीचर खास?

चाहे दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना हो या ऑफिस टीम से फटाफट मीटिंग करनी हो, यह नया फीचर बातचीत को न सिर्फ तेज़ बनाएगा बल्कि ज़्यादा नेचुरल और इंटरेक्टिव भी बना देगा. WhatsApp लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रहा है ताकि डिजिटल बातचीत पहले से ज्यादा सहज और प्रभावी बन सके.

यह भी पढ़ें:

फोन में एक की जगह दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? गारंटी है आपको नहीं पता होगी वजह

[ad_2]