ट्रंप के दवाब में 3 साल बाद पहली बार मिले रूस-यूक्रेन, सीजफायर पर नहीं बनी बात

[ad_1]

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच तीन सालों में पहली बार इस्तांबुल में सीधी बातचीत हुई, लेकिन सीजफायर पर कोई सहमति नहीं बन सकी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की कोशिशों के बावजूद, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे मीटिंग हुई, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. हालांकि एक हजार युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति जरूर बनी, जो दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे बड़ा समझौता होगा.

यूक्रेन के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, मॉस्को ने ऐसी शर्तें रखीं जो सोच से परे थीं. रूस चाहता था कि सीजफायर से पहले यूक्रेन अपने कुछ क्षेत्रों से पीछे हटे, जिसे कीव ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया. रूस की तरफ से मीटिंग को लीड करने वाले व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा, “हमने सहमति दी है कि दोनों पक्ष संभावित सीजफायर पर अपनी राय देंगे. हालांकि, यूक्रेन ने इन मांगों पर सहमति नहीं जताई.

जेलेंस्की की पश्चिमी देशों से अपील 

रूस और यूक्रेन के बीच जैसे ही बातचीत खत्म हुई तो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और ट्रंप से बात की. उन्होंने कहा कि अगर रूस सीजफायर नहीं मानता तो पश्चिम को कठोर प्रतिबंधों का सहारा लेना चाहिए. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी रूस की स्थिति को स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य बताया और कहा कि पश्चिमी देश अपनी प्रतिक्रिया के बारे में सोचें.

ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से सीधी मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण तुर्किए नहीं जा सके. उन्होंने एयर फोर्स वन में कहा, ‘जब तक मैं और पुतिन आमने-सामने नहीं बैठते तब तक कुछ नहीं होगा.’ पुतिन ने पहले व्यक्तिगत रूप से जेलेंस्की से मिलने का संकेत दिया था, लेकिन इस्तांबुल बातचीत में शामिल नहीं हुए.

रूस-यूक्रेन पर क्या है EU-अमेरिका की रणनीति

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि रूस पर एक नया प्रतिबंध पैकेज तैयार किया जा रहा है. उधर, अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी देश भी रूस पर और दबाव बनाने के लिए रणनीति तय कर रहे हैं. यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्ण और टिकाऊ सीजफायर के लिए रूस पर दबाव और बढ़ाया जाना चाहिए.’

[ad_2]

बेंगलुरु-कोलकाता मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, सूर्यकुमार से छिनेगी ऑरेंज कैप

[ad_1]

KKR vs RCB IPL Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार, 17 मई को आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर जहां बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी, वहीं अगर कोलकाता जीती तो प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक बन जाएगी. वहीं अगर बारिश की वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच रद्द हुआ तब KKR प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.

KKR-RCB के मैच में इन खिलाड़ियों पर नजर

कोलकाता-बेंगलुरु के मुकाबले में आरसीबी के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट वापसी कर सकते हैं. बेंगलुरु के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है. वहीं विराट कोहली इस सीजन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. बेंगलुरु की टीम चाहेगी कि ये जोड़ी कल शनिवार को खेले जाने वाले मैच में शानदार शुरुआत करे. वहीं गेंदबाजी में हेजलवुड के खेलने पर अभी संशय है तो भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान संभालनी होगी.

कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे को परफॉर्म करना बेहद जरूरी है. रहाणे अब तक 12 मैचों में 37.5 की औसत से 375 रन बना चुके हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. अंगकृष रघुवंशी भी केकेआर के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं. रघुवंशी ने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 35.75 की औसत से 286 रन बना लिए हैं, जिसमें 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने एक अर्धशतक भी लगाया है.

विराट कोहली को मिलेगी ऑरेंज कैप?

बेंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में इस समय चौथे नंबर पर हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. लेकिन विराट और सूर्या के रनों में ज्यादा अंतर नहीं है. सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में 63.75 की औसत से 510 रन बना चुके हैं. वहीं विराट कोहली ने 11 मैचों में 63.13 की औसत से 505 रन बनाए हैं. सूर्या, विराट से ऑरेंज कैप की रेस में केवल 5 रनों से आगे हैं. अगर शनिवार को खेले जाने वाले मैच में कोहली 6 रन या इससे ज्यादा बना लेते हैं, तब सुर्यकुमार यादव से छिनकर ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ जाएगी.

यह भी पढ़ें

Watch: बारिश में टिम डेविड ने की बच्चों जैसी मस्ती, चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर नहाए, पानी में हुए लोटपोट

[ad_2]

Just a drop of oil i am not happy Why did Donald Trump say this during his visit to the Islamic country UAE

[ad_1]

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने UAE के दौरे के दौरान एक ऐसा कमेंट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल गया. दरअसल, इस दौरे के दौरान उन्हें दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रूड ऑयल की एक बूंद गिफ्ट की गई, लेकिन ट्रंप ने इस तेल की बूंद को देखकर ऐसा रिएक्शन दिया कि वह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया.

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ADNOC (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी) के CEO सुल्तान अल जाबर ने ट्रंप को एक विशेष तोहफा दिया, एक कैप्सूल जिसमें दुनिया की सबसे हाई क्वालिटी वाली ‘मुर्बान’ क्रूड ऑयल की सिर्फ एक बूंद थी.

जब ट्रंप को पता चला कि यह दुनिया की सबसे बेस्ट ऑयल है, तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया, “ये दुनिया की सबसे अच्छी ऑयल है और इन्होंने मुझे सिर्फ एक बूंद दी? मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं!” इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

क्या खास है मुर्बान ऑयल में?

मुर्बान एक हल्की और मीठी (लो सल्फर) क्रूड ऑयल है, जिसे 1958 में UAE के मुर्बान बाब ऑयल फील्ड में खोजा गया था. इसकी खासियत है इसका कम सल्फर कंटेंट (सिर्फ 0.778 फीसदी) और 40 API ग्रैविटी, जो इसे पर्यावरण के लिए कम हानिकारक बनाता है. 1960 में इसकी पहली वेल से 3,674 बैरल प्रतिदिन उत्पादन शुरू हुआ था.

2035 तक 440 बिलियन डॉलर का निवेश

इस मुलाकात में सिर्फ मजाक ही नहीं हुआ, बल्कि एक बड़ा बिजनेस डील भी हुआ. ADNOC के हेड ने बताया कि UAE और अमेरिका 2035 तक एनर्जी सेक्टर में 440 बिलियन डॉलर निवेश करेंगे. इसमें 60 बिलियन डॉलर सीधे ऑयल, गैस और नई एनर्जी टेक्नोलॉजी में लगेगा. इससे पहले, UAE ने अमेरिका में 10 साल में 1.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया था, जिसमें AI, सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price: अमेरिका-चीन की वजह से गिर गए सोने के दाम, क्या 10 ग्राम की कीमत 85 हजार तक जा सकती है?



[ad_2]

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, साउथ इंडियन बैंक में निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स करें आवेद

[ad_1]

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. साउथ इंडियन बैंक ने जूनियर ऑफिसर/बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2025 से शुरू होगी और 26 मई 2025 तक चलेगी.

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं, वे आवेदन शुरू होते ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही 30 अप्रैल 2025 की स्थिति में अधिकतम उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की आयु छूट दी गई है.

इतना देना होगा शुल्क

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे. बिना फीस जमा किए गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे बाद में प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों को सालाना 7.44 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें. वहां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें, फिर आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें. फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास ​सेव रखें.  

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे बनते हैं एयर मार्शल? जानें फ्लाइंग ऑफिसर से लेकर एयर चीफ मार्शल तक की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal 17 May 2025: मीन राशि वालों की बुद्धिमता से चमकेगा करियर, पढ़ें आज का मीन

[ad_1]

Pisces Horoscope 17 May 2025: मीन राशिफल 17 मई 2025, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि (Pisces Today Horoscope) क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

मीन राशि वालों की बुद्धिमानी काम आएगी और चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे. धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

मीन राशि वाले अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका धन संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

मीन राशि वालों के पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा. मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. बदलते मौसम में सतर्क रहें. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार और योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा. लव लाइफ में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं. मीन राशि वालों के जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिल सकता है.

शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
उपाय : भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं.

FAQs  

Q1. क्या मीन राशि वालों की बुद्धिमानी काम आएगी?

A1. हां, मीन राशि वालों की बुद्धिमानी काम आएगी.

Q2. क्या मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा?

A2. हां, मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope April 2025: मीन राशि अप्रैल मासिक राशिफल, वर्कप्लेस की टेंशन होगी कम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]