एसी की सर्विस कब करानी चाहिए? 90% लोगों को नहीं पता सही समय, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

अक्सर लोग एसी की समय पर सर्विसिंग नहीं कराते, जिससे मशीन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और वो जल्दी खराब भी हो जाती है. गर्मियों में एसी का अधिक उपयोग होता है, इसलिए इस दौरान उसकी देखरेख और मेंटेनेंस बेहद जरूरी हो जाती है.

अक्सर लोग एसी की समय पर सर्विसिंग नहीं कराते, जिससे मशीन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और वो जल्दी खराब भी हो जाती है. गर्मियों में एसी का अधिक उपयोग होता है, इसलिए इस दौरान उसकी देखरेख और मेंटेनेंस बेहद जरूरी हो जाती है.

अगर आप गर्मियों में दिनभर एसी चलाते हैं, तो आपको उसकी नियमित देखरेख जरूर करनी चाहिए. आमतौर पर विशेषज्ञों की मानें तो यदि कोई एसी 600 से 700 घंटे तक चल चुका है, तो उसकी सर्विसिंग जरूर करवा लेनी चाहिए. इससे एसी की कूलिंग क्षमता बनी रहती है और बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं होती.

अगर आप गर्मियों में दिनभर एसी चलाते हैं, तो आपको उसकी नियमित देखरेख जरूर करनी चाहिए. आमतौर पर विशेषज्ञों की मानें तो यदि कोई एसी 600 से 700 घंटे तक चल चुका है, तो उसकी सर्विसिंग जरूर करवा लेनी चाहिए. इससे एसी की कूलिंग क्षमता बनी रहती है और बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं होती.

दिक्कत तब होती है जब लोग AC की लगातार उपयोग करने के बाद भी इसकी सर्विसिंग को नजरअंदाज कर देते हैं. इससे न केवल कूलिंग कम होती है, बल्कि एसी ओवरहीट होकर ब्लास्ट तक कर सकता है.

दिक्कत तब होती है जब लोग AC की लगातार उपयोग करने के बाद भी इसकी सर्विसिंग को नजरअंदाज कर देते हैं. इससे न केवल कूलिंग कम होती है, बल्कि एसी ओवरहीट होकर ब्लास्ट तक कर सकता है.

कभी भी एसी को लगातार 10-12 घंटे तक न चलाएं, इससे कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है. यदि आपका एसी 600 घंटे से अधिक चल चुका है, तो गैस लीकेज की जांच करवाते रहें. समय-समय पर एसी के फिल्टर को साफ करते रहें ताकि एयरफ्लो और कूलिंग सही बनी रहे. आउटडोर यूनिट को ऐसे स्थान पर लगाएं जहां सीधी धूप न पड़े, वरना कूलिंग प्रभावित हो सकती है.

कभी भी एसी को लगातार 10-12 घंटे तक न चलाएं, इससे कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है. यदि आपका एसी 600 घंटे से अधिक चल चुका है, तो गैस लीकेज की जांच करवाते रहें. समय-समय पर एसी के फिल्टर को साफ करते रहें ताकि एयरफ्लो और कूलिंग सही बनी रहे. आउटडोर यूनिट को ऐसे स्थान पर लगाएं जहां सीधी धूप न पड़े, वरना कूलिंग प्रभावित हो सकती है.

बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं तो एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं, यह तापमान ऊर्जा की बचत में मदद करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी गर्मियों में बिना किसी परेशानी के काम करे और सालों तक चले, तो उसे समय पर सर्विस कराना न भूलें.

बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं तो एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं, यह तापमान ऊर्जा की बचत में मदद करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी गर्मियों में बिना किसी परेशानी के काम करे और सालों तक चले, तो उसे समय पर सर्विस कराना न भूलें.

लगभग 600–700 घंटे उपयोग के बाद इसकी सर्विसिंग करवा लेना सबसे सही समय माना जाता है. ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान होते हैं, इसलिए जागरूक रहना और दूसरों को भी बताना जरूरी है.

लगभग 600–700 घंटे उपयोग के बाद इसकी सर्विसिंग करवा लेना सबसे सही समय माना जाता है. ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान होते हैं, इसलिए जागरूक रहना और दूसरों को भी बताना जरूरी है.

Published at : 17 May 2025 05:03 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 2600 पदों पर निकली वैकेंसी

[ad_1]

अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. 

 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 29 मई 2025 तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देर किए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

 

योग्यता क्या होनी चाहिए?

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. साथ ही, मेडिकल, इंजीनियरिंग या CA जैसे प्रोफेशनल कोर्स वाले भी आवेदन के लिए पात्र हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो कि बैंकिंग सेक्टर या किसी फाइनेंशियल संस्था से जुड़ा हो.


आयु सीमा

 

उम्मीदवार की आयु 30 अप्रैल 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST/OBC के लिए सरकार द्वारा निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा.

 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

 

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा. SC/ST और PWD कैटेगरी के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. ज्यादा डिटेल्स

 

आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवार सबसे पहले ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ पर जाएं.
  2. “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी भरें.
  3. इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  4. फिर उम्मीदवार बाकी की डिटेल भरकर फॉर्म को प्रिव्यू करें और शुल्क जमा करें.
  5. आवेदन पूरा होने पर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

IPL 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले देखें कैसी है पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

[ad_1]

IPL 2025 Playoff Team: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फिर एक बार आगाज होने जा रहा है. आज शनिवार, 17 मई को आईपीएल का 58 वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. इस मैच जहां केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उतरेगी. वहीं आरसीबी ये मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी. लेकिन इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में कौन सी टीम कहां खड़ी है.

IPL पॉइंट्स टेबल में कहां-कौन सी टीम?

आईपीएल के 18वें सीजन में अब केवल 7 टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं. अगर आज का मैच केकेआर हार जाती है या बारिश की वजह से धुल जाता है, तब केकेआर के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है. सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) की रेस से बाहर हो चुकी हैं.

 GT-RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी हैं. ये दोनों टीमें अपने 14 में से 11 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें 8 मैच जीतकर GT और RCB ने 16-16 अंक हासिल कर लिए हैं. गुजरात की टीम का नेट रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है, इसलिए शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. अगर आज 17 मई का मुकाबला आरसीबी जीत जाती है तो पॉइंट्स टेबल में दूसरे से पहले नंबर पर आ जाएगी.

प्लेऑफ के लिए कड़ी टक्कर

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए पांच टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. पंजाब पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. अभी PBKS को तीन मैच खेलने बाकी हैं. एक मैच जीतने के साथ ही पंजाब का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय हो जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक हासिल कर चुकी है और पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर है. MI को क्वालीफाई करने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है.

दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है. DC के अभी तीन मैच बचे हैं, जिनमें से दो मुकाबले जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं केकेआर 11 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है और लखनऊ 10 अंकों के साथ 7वें नंबर की टीम है. लेकिन LSG के पास अभी 3 मैच बचे हैं. वहीं केकेआर के पास 2 मुकाबले हैं. इन दोनों टीमों को ही प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने सभी मैच जीतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली की रिटायरमेंट के पीछे BCCI का हाथ? चौंकाने वाले खुलासे से हिला क्रिकेट जगत; जानें पूरा मामला

[ad_2]

वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायमंड जूलरी पहन कराया गजब का शूट, वीडियो देख फैंस बोले- माय गॉड’

[ad_1]

Monalisa Viral Video: महाकुंभ मेले में माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा बहुत जल्द फिल्म में नजर आने वाली हैं. इन दिनों वो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटी हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में मोनालिसा ने एक जूलरी ब्रांड के लिए शूट कराया है जिसमें उनका लुक देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं.

मोनालिसा ने डायमंड जूलरी ब्रांड के लिए एक ऐड शूट किया है जिसका वीडियो खुद ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मोनालिसा इस दौरान ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर और पैंट पहने दिखाई दे रही हैं. डार्क मेकअप लुक और खुले बालों में वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं, इस वीडियो में वो खूबसूरत डायमंड नेकलेस, स्टड्स और रिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं.

[ad_2]

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: 20 हजार की रेंज में किसे खरीदना आपके लिए रहेगा बेस्ट, कंपैरिजन स

[ad_1]

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. लोग अब कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले फोन्स को खरीदना पसंद करते हैं. 20,000 के बजट में अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस दे, बल्कि स्टाइलिश लुक और लेटेस्ट फीचर्स से भी लैस हो तो इस रेस में दो नाम तेजी से सामने आ रहे हैं. Nothing का नया CMF Phone 2 Pro और Vivo का फ्रेश लॉन्च T4 5G. दोनों ही ब्रांड्स ने इस बजट में अपने-अपने स्मार्टफोन को प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में उतारा है.

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: परफॉर्मेंस

अगर बात करें परफॉर्मेंस की, तो CMF ने इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है जबकि Vivo ने अपने फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है. दोनों में 8GB RAM दी गई है और Vivo के वेरिएंट में 12GB तक की RAM भी मिल जाती है. इंटरनल स्टोरेज दोनों ही फोनों में 256GB तक दी गई है, जिससे भारी डेटा रखने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी.

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: बैटरी

बैटरी के मामले में Vivo का T4 साफ तौर पर आगे निकलता है क्योंकि इसमें दी गई है 7,300mAh की बैटरी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दूसरी ओर, CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W चार्जिंग के साथ आती है.

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो, रियर कैमरा सेटअप के मामले में CMF Phone 2 Pro थोड़ी बढ़त बनाता है. इसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके मुकाबले Vivo T4 में 50MP का वाइड कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेंसर ही मौजूद है. हालांकि, सेल्फी कैमरे के मामले में Vivo का फोन ज्यादा शानदार नजर आता है क्योंकि इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है, जबकि CMF में सिर्फ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: डिस्प्ले

डिस्प्ले क्वालिटी दोनों फोनों में शानदार है. AMOLED पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दोनों ही डिवाइसेज़ में दिया गया है. लेकिन ब्राइटनेस के मुकाबले में Vivo T4 थोड़ा आगे है, क्योंकि उसकी स्क्रीन 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस तक जाती है, जो धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करती है. वहीं, CMF की डिस्प्ले 3,000 nits की ब्राइटनेस देती है.

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: कीमत

CMF Phone 2 Pro को कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है जबकि Vivo T4 5G थोड़ी ऊंची कीमत 21,999 रुपये पर आता है. बावजूद इसके, दोनों फोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.

नतीजा ये निकलता है कि अगर आप पावरफुल बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले को प्राथमिकता देते हैं तो Vivo T4 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आपको बेहतर रियर कैमरा सेटअप, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और यूनिक कलर ऑप्शन चाहिए तो CMF Phone 2 Pro आपके लिए एक बढ़िया डील साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के बेहद काम आएंगे ये ऐप्स, खेल-खेल में बढ़ेगा ज्ञान और क्रिएटिविटी

[ad_2]

कमाई का शानदार मौका! खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा IPO, जानें कितना है GMP

[ad_1]

Unified DataTech Solutions IPO: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी लॉन्च होने वाली है, जो 15 साल पुरानी है. इस कंपनी का नाम यूनिफाइड डेटाटेक सॉल्यूशंस है. 2010 में बनी यह एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्चुअलाइजेशन, डेटा प्रोटेक्शन, नेटवर्किंग, साइबरसिक्योरिटी और सिक्योर एप्लीकेशन डिलीवरी की सर्विसेज देती है. यह कंपनी बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी सेक्टर में सक्रिय है. 

इस दिन बंद होने जा रहा आईपीओ

कंपनी 22 मई को आईपीओ मार्केट में एंट्री लेने जा रही है. यानी कि निवेशक 22 मई से इसके लिए बोली लगा सकेंगे. इश्यू की क्लोजिंग 26 मई को होगी. कंपनी का लक्ष्य 52.92 लाख शेयरों के जरिए 144.47 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. इसमें प्राइस बैंड प्रति शेयर 260-273 रुपये है. जबकि फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इसमें मार्केट लॉट साइज 400 शेयरों का है. यानी कि एक लॉट में 400 शेयर होंगे. एक लॉट में निवेश की न्यूनतम रकम 1,09,200 रुपये है. 

 

ये भी पढ़ें: 

 RBI बॉन्ड में इंवेस्टमेंट से अपने फ्यूचर को करें सिक्योर, बंपर मुनाफे के साथ रिस्क का भी नहीं कोई डर; जानें पूरी डिटेल

[ad_2]

पिंडदान से मोक्ष तक, गया में श्राद्ध परंपरा का महत्व

[ad_1]

Gaya: बिहार के ऐतिहासिक और धार्मिक शहर गया को अब नया नाम मिल गया है. अब गया नहीं बल्कि ये शहर ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा. गया की भूमि को मोक्ष की धरती भी कहा जाता है. भारत में गया ही एक ऐसा स्थान है जहां पूरे साल श्राद्ध किया जाता है.

यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग अपने पितरों के मुक्ति और मोक्ष के कामना के लिए गया में पिंडदान करते हैं. गया में पिडंदान से लेकर मोक्ष तक, आखिर यहां श्राद्ध परंपरा का क्यों है इतना महत्व आइए जानते हैं.

गया में क्यों किया जाता है श्राद्ध ?

‘श्राद्धारंभे गयां ध्यात्वा ध्यात्वा देवं गदाधरम्। स्वपितृन् मनसा ध्यात्वा तत: श्राद्धं समाचरेत्।।’

अर्थात – श्राद्ध चाहे घर में हो या प्रयाग, काशी, पुष्कर, नैमिषारण्य या गंगा किनारे ही क्यों न किया जाए, श्राद्ध का आरंभ ही गयाधाम और गया के प्रधान देवता भगवान गदाधर का स्मरण कर किया जाता है.

गया कि धरती पर खुद माता सीता ने फ्लगु नदीं के तट पर बालू का पिंड राजा दशरथ को दिया था. मान्यता है कि उनके इस पिंड के बाद ही राजा दशरथ को स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी. महाभारत काल में पांडवों ने भी इसी स्थान पर श्राद्ध कर्म किया था.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन गया में पिंडदान करने से 108 कुल और 7 पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

पुराणों में गया का जिक्र

  • अग्निपुराण इस रूप में देता है कि गया में साक्षात भगवान विष्णु ही पितृदेव के रूप में विराजमान हैं.
  • वायुपुराण के अनुसार जो गया के लिए घर से प्रस्थान मात्र करता है वह गमनरूपी प्रत्येक पद पितरों के लिए स्वर्गगमन की सीढ़ी बन जाता है. श्राद्ध करने की दृष्टि से पुत्र को गया में आया देखकर पितृगण अत्यंत प्रसन्न होकर उत्सव मनाने लगते हैं.
  • कूर्मपुराण के ऋषि सस्वर उद्घोष करते हैं कि वे मनुष्य धन्य हैं जो गया में पिंडदान करते हैं. वे माता-पिता दोनों के कुल की सात पीढ़ियों का उद्धार कर स्वयं भी परम गति को प्राप्त करते हैं.

असुर के शरीर पर बसा है गया तीर्थ

गयासुर नामक एक असुर ने कड़ी तपस्या कर ब्रह्माजी से वरदान मांगा था कि उसका शरीर पवित्र हो जाए और लोग उसके दर्शन कर पाप मुक्त हो जाएं. इस वरदान के बाद लोगों में भय खत्म हो गया और पाप करने लगे. पाप करने के बाद वह गयासुर के दर्शन करते और पाप मुक्त हो जाते थे. ऐसा होने स स्वर्ग और नरक का संतुलन बिगड़ने लगा. बड़े बड़े पापी भी स्वर्ग पहुंचने लगे.

इन सबसे बचने के लिए देवतागण गयासुर के पास पहुंचे और यज्ञ के लिए पवित्र स्थान की मांग की. गयासुर ने अपना शरीर ही देवताओं को यज्ञ के लिए दे दिया और कहा कि आप मेरे ऊपर ही यज्ञ करें. जब गयासुर लेटा तो उसका शरीर पांच कोस में फैल गया और यही पांच कोस आगे चलकर गया बन गया. गयासुर के पुण्य प्रभाव से वह स्थान तीर्थ के रूप में जाना गया. गयासुर के विशुद्ध शरीर में ब्रह्मा, जनार्दन, शिव तथा प्रपितामह निवास करते हैं इसलिए पिंडदान व श्राद्ध कर्म के लिए इस स्थान को उत्तम माना गया है.

Mole Astrology: जिन लोगों के पैर में तिल होता है उनके जीवन में क्या विशेष होता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

लोगों का नाच देखकर सांड को आ गया गुस्सा, फिर टेंट में घुसकर बना दिया भूत

[ad_1]

Trending Video: बोलते हैं संगीत सबको जोड़ता है-इंसान, भावना, आत्मा. लेकिन इस बार संगीत ने जोड़ने के बजाय एक सांड को उकसा दिया और फिर जो बवाल हुआ, वो किसी हॉलीवुड की एक्शन मूवी से कम नहीं था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “जो गरजते हैं वो बरसते भी हैं”, लेकिन इस बार बरसने बकायदा सांड आया था. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जहां एक सांड म्यूजिक बैंड की धुनों से इतना नाखुश हुआ कि उसने लोगों पर हमला कर दिया और पूरी पार्टी तहस-नहस कर दी. अब यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

स्टेज पर चल रहा था म्यूजिक शो, सांड ने कर दिया हमला

वीडियो में दिखता है कि किसी गार्डन में एक म्यूजिक बैंड स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है. साउंड सिस्टम जोर पर है, लोग ताली पीट रहे हैं, गार्डन में दर्जनों लोग खड़े होकर झूम रहे हैं और सबकुछ मस्त चल रहा है, लेकिन तभी कैमरे की फ्रेम में एंट्री होती है एक विशाल सांड की. सफेद रंग का, रौबदार और ऐसा लुक दे रहा मानो उसे गानों से एलर्जी हो. कुछ देर तक तो वो भी शरीफों की तरह खड़ा रहा, लेकिन फिर जैसे ही बैंड के सुरों ने उसकी नसें छेड़ीं, सांड ने अपनी टांगें हवा में फेंकीं और स्टेज पर ऐसा तूफान लाया कि गिटार, ड्रम और स्पीकर सब उड़ते दिखे.

बैंड उड़ाए, पर्दा फाड़ा और न जाने क्या-क्या

बैंड के सदस्य, जो अभी तक सुरों में मग्न थे, अचानक लय से बाहर हो गए. कोई ड्रम छोड़कर भागा, कोई स्पीकर के पीछे छिपा और कोई तो शायद अब तक सोच रहा होगा कि ये सपना था या रियलिटी शो का अगला राउंड. सांड ने पूरे स्टेज को ध्वस्त कर दिया और शायद उसे अभी भी चैन नहीं मिला था, क्योंकि इसके बाद वो तेजी से पास वाले दूसरे स्टेज की तरफ मुड़ा, जहां कुछ लड़कियां ऑर्केस्ट्रा डांस परफॉर्म कर रही थीं और फिर शुरू हुआ अगला हमला.

लोगों की थम गई सांस

डांस करती लड़कियां जैसे ही सांड की तरफ देखती हैं, कुछ सेकंड के लिए तो सब फ्रीज हो जाते हैं, फिर जो भगदड़ मचती है, वो कंफ्यूजन और कॉमेडी का कॉम्बो है. सांड बीच स्टेज में आता है, सजावट तोड़ता है, पर्दे गिराता है और बीचोबीच खड़े होकर अपना ‘क्लाइमेक्स सीन’ देता है. लोगों की चीखें, हंसते दर्शक और पागल सांड. तीनों मिलकर ऐसा दृश्य बनाते हैं जो इंस्टाग्राम रील्स की दुनिया में ‘वायरल’ बनने का पूरा माल रखता है.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सांड भी डिस्को करना चाहता है. एक और यूजर ने लिखा….अरे गाना बदल दो भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सांड को अपनी एक्स की याद आ गई होगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा…जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो