पूर्व जिहादी को ट्रंप सरकार में बड़ी जिम्मेदारी, PAK में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप का किया था दौरा

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप सरकार में पूर्व जिहादी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिनके नाम हैं इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ. इन पर आरोप है कि साल 2000 में इन्होंने कथित तौर पर आरोप पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के ट्रेनिंग कैंप का दौरा किया था.

अमेरिका की खोजी पत्रकार लूरा लूमर की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस सलाहकार बोर्ड ऑफ ले लीडर्स में 2 पूर्व जिहादियों को नियुक्त किया गया है, जिसकी घोषणा आधिकारिक व्हाइट हाउस वेबसाइट पर की गई है. इस्माइल रॉयर और जायतुना कॉलेज के सह-संस्थापक शेख हमजा यूसुफ दोनों को इस्लामिक जिहादियों से जुड़े होने के बावजूद सूचीबद्ध किया गया है.

‘इस्माइल रॉयर ने 20 साल जेल काटी’
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया मैंने विशेष रूप से इस घोषणा की रिपोर्ट की है कि इस्माइल रॉयर एक जिहादी जिसने अमेरिकियों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी गतिविधियों के लिए 20 साल जेल की सजा काटी, उसे आज व्हाइट हाउस सलाहकार बोर्ड ऑफ ले लीडर्स के सदस्य के रूप में घोषित किया गया है. मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि शेख हमजा यूसुफ भी एक जिहादी है जिसने जिहाद की सही परिभाषा के बारे में झूठ बोला है और वह मुस्लिम ब्रदरहुड और हमास से जुड़ा हुआ है. 

‘पुलिस अधिकारी की हत्या के दोषी के लिए फंड जुटाने में नाम’
उन्होंने बताया कि 9/11 से दो दिन पहले यूसुफ ने जमील अल अमीन के लिए एक फंड रेजर में बात की, जो एक पुलिस अधिकारी की हत्या के लिए ट्रॉयल पर था. अपने भाषण के दौरान यूसुफ ने अमेरिका पर एक नस्लवादी देश होने का आरोप लगाया और सुझाव दिया कि अल-अमीन को फंसाया गया था. अल-अमीन को अगले वर्ष हत्या का दोषी ठहराया गया था. यूसुफ ने यह भी कहा कि शेख उमर अब्देल रहमान, जिसे 1990 में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक स्थलों पर बम विस्फोट करने की साजिश में दोषी ठहराया गया था, पर अन्यायपूर्ण तरीके से मुकदमा चलाया गया.

अमेरिका की खोजी पत्रकार लूरा लूमर के मुताबिक इस्माइल रॉयर एक मुस्लिम ब्रदरहुड हमास जिहादी जिसे DOJ ने आतंकवादी शिविर में प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान की यात्रा करते हुए पाया था और जो वर्जीनिया जिहादी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसने अमेरिका पर हमला करने के लिए इस्लामी आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया था और जिसकी FBI द्वारा जांच की गई थी. अब वह व्हाइट हाउस सलाहकार बोर्ड ऑफ ले लीडर्स में शामिल है, जिसकी आज घोषणा की गई.

‘अमेरिका के खिलाफ रची युद्ध की साजिश’ 
उन्होंने आगे बताया कि 2003 में रॉयर पर आतंकवाद से संबंधित आरोपों में अभियोग लगाया गया था, जिसमें अमेरिका के खिलाफ युद्ध की साजिश और अल-कायदा और लश्कर की मदद करना शामिल था. उसने 2004 में विस्फोटकों के उपयोग में सहायता करने और बढ़ावा देने का दोष स्वीकार किया, जिसके लिए उसे 20 साल की सजा मिली और उसे 13 साल की सजा हुई.

उन्होंने आगे बताया कि आज व्हाइट हाउस ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि ट्रंप प्रशासन ने अपने धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्यों का नाम दिया है. यह संभवत राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से नहीं बल्कि उनके कर्मचारियों ने किया था. मुझे संदेह है कि राष्ट्रपति ट्रंप इसमें शामिल थे. व्हाइट हाउस सलाहकार बोर्ड ऑफ ले लीडर्स में नामित व्यक्तियों में से एक इस्माइल रॉयर है.

ये भी पढ़ें:

भारत को धोखा दिया है… विदेश मंत्री एस जयशंकर पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप; जयराम रमेश ने मांगा इस्तीफा



[ad_2]

बीपी मरीजों को सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए? जानिए कौन सा ड्रिंक्स है आपके लिए बेस्ट

[ad_1]

Drinks for High Blood Pressure: जैसे सूरज की पहली किरण हमारे शरीर को ऊर्जा देती है, वैसे ही सुबह खाली पेट लिया गया किसी भी पीने वाली चीज को लेने से हमारे शरीर को नई दिशा मिलती है. लेकिन जब बात हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी के मरीजों की हो, तो यह पहला कदम और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। एक गलत तरीका न सिर्फ दिन को बिगाड़ सकता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि, बीपी के मरीज सुबह उठते ही क्या पिएं, जिससे दिन की शुरुआत भी अच्छी हो और बीपी भी कंट्रोल में रहे? 

ये भी पढ़े- अचानक शराब पीना बंद कर देंगे तो क्या होगा, हमारे शरीर पर क्या पड़ेगा असर?

बीपी मरीजों के लिए सुबह के बेस्ट ड्रिंक्स क्या-क्या हैं? 

गुनगुना नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. नींबू में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

रातभर भीगे हुए एक चम्मच मेथी के दानों को सुबह छानकर उसका पानी पीना बीपी कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है. मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करते हैं.

लहसुन को प्राकृतिक ब्लड प्रेशर कंट्रोलर कहा जाता है. रातभर एक लहसुन की कली को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को खाली पेट पिएं. यह न सिर्फ बीपी को कंट्रोल करता है, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. 

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो हाई बीपी को नियंत्रित करता है. सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से न सिर्फ बीपी कंट्रोल होता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. 

अगर आपको नमक ज्यादा लेने की आदत है या शरीर में सोडियम बढ़ा हुआ है तो नारियल पानी आपके लिए रामबाण है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बीपी को बैलेंस करते हैं. 

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

इन सभी ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

कोई भी घरेलू उपाय दवा का विकल्प नहीं हो सकता, लेकिन यह आपके उपचार में सहायक हो सकता है.

सुबह उठते ही इन ड्रिंक्स को पीने के बाद हल्का योग या वॉक भी बीपी नियंत्रण में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: इन लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है हेयर ट्रांसप्लांट, जरूर बरतें ये सावधानी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी; 92.49% स्टूडेंट्स पास 

[ad_1]

HBSE Class 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (HBSE) की 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का इंजतार खत्म हो गया है. हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 92.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है. 

हरियाणा बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा में 2.71 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें में 2.51 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं. बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% रहा है, जबकि परीक्षा में 91.07 फीसदी लड़के पास हुए. 

पहले स्थान पर रहे 4 स्टूडेंट्स

हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, 10वीं की टॉपर लिस्ट में पहले स्थान पर चार छात्र रहे हैं. इसमें हिसार के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोहित, अंबाला के न्यू सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की माही, झज्जर के सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रोमा और तानिया शामिल हैं. सभी छात्रों ने इस परीक्षा में 497 अंक प्राप्त करके टॉप किया है. इसके अलावा दूसरे स्थान पर छह छात्र रहे, जिनमें अक्षित शेरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांश, सुनन्या और दीक्षा शामिल हैं. सभी ने 496 अंक प्राप्त किए हैं. 

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट 

  • हरियाणा बोर्ड स्कूल एजुकेशन (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक HBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 परिणाम पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालें और कैच्चा वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • 10वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालना न भूलें. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां नतीजे देखने का आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कार पर लगा डेंट तो रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई फटकार, वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

Trending Video: इंसान चाहे मिडिल क्लास हो या फिर करोड़पति. अगर अपनी किसी चीज को कोई नुकसान पहुंचता है तो दोनों तबकों के लोगों को दुख बराबर होता है. अब रोहित शर्मा को ही ले लीजिए, जहां उनकी कार पर हल्का सा डेंट लगने के बाद उनके चेहरे के भाव देखने लायक थे. भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रोहित अपने छोटे भाई विशाल शर्मा को डांटते नजर आ रहे हैं,  लेकिन ये डांट कोई गुस्से वाली नहीं बल्कि मजाकिया अंदाज में है, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा रहे हैं.

रोहित शर्मा के भाई ने कार पर लगा दिया डेंट

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि रोहित शर्मा जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने नाम के स्टैंड का उद्घाटन करने के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तभी ये मजेदार वाकया हुआ. उसी दौरान पार्किंग में रोहित की कार में हल्का सा डेंट लग गया और ये डेंट किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने छोटे भाई विशाल ने गलती से कर दिया. इसके बाद रोहित ने बिना गुस्से के हंसते हुए अपने भाई को चुटकी लेते हुए हल्की-फुल्की डांट लगाई.

भाई को लगाई डांट

वीडियो में रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में अपनी कार की तरफ इशारा करते हुए भाई विशाल से पूछ रहे हैं कि ‘ये क्या है?’ विशाल थोड़े घबरा गए और बोले, ‘रिवर्स’, विशाल अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले रोहित ने तुरंत पूछा, ‘किससे? तेरे से?’ दोनों भाईयों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोकझोंक कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और रोहित की सादगी और फैमिली बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेटे ने मदर्स डे निबंध लिख खोली अपनी मां की पोल..फिर हुई ऐसी कुटाई कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को @Singh_Ro45 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों ने वीडियो को लाखों बार देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई पैसा तो पैसा होता है. मेहनत से आता है. अमीर हो या गरीब, पैसा किसी भी तरह से कमाओ, मेहनत तो लगती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गाड़ी पर डेंट किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है.

यह भी पढ़ें: लोगों का नाच देखकर सांड को आ गया गुस्सा, फिर टेंट में घुसकर बना दिया भूत


क्या आप जानते हैं किस देश में हैं सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स? जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

अगर हम आंकड़ों की बात करें तो चीन वो देश है जहां सबसे अधिक स्मार्टफोन यूजर्स पाए जाते हैं. चीन की विशाल जनसंख्या और तकनीक के प्रति बढ़ती जागरूकता ने इसे इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लगभग 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं.

अगर हम आंकड़ों की बात करें तो चीन वो देश है जहां सबसे अधिक स्मार्टफोन यूजर्स पाए जाते हैं. चीन की विशाल जनसंख्या और तकनीक के प्रति बढ़ती जागरूकता ने इसे इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लगभग 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं.

चीन के बाद भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है. भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह संख्या अब 70 करोड़ (700 मिलियन) से भी अधिक हो चुकी है. भारत में डेटा की सस्ती दरें, किफायती स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच ने इसे संभव बनाया है. खासतौर पर युवा पीढ़ी में स्मार्टफोन का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है.

चीन के बाद भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है. भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह संख्या अब 70 करोड़ (700 मिलियन) से भी अधिक हो चुकी है. भारत में डेटा की सस्ती दरें, किफायती स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच ने इसे संभव बनाया है. खासतौर पर युवा पीढ़ी में स्मार्टफोन का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है.

तीसरे स्थान पर है अमेरिका, जहां करीब 30 करोड़ (300 मिलियन) यूजर्स स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं. यहां की जनसंख्या भले ही भारत और चीन जितनी नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन की पहुंच लगभग हर व्यक्ति तक है.

तीसरे स्थान पर है अमेरिका, जहां करीब 30 करोड़ (300 मिलियन) यूजर्स स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं. यहां की जनसंख्या भले ही भारत और चीन जितनी नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन की पहुंच लगभग हर व्यक्ति तक है.

इसके अलावा इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस और जापान जैसे देश भी स्मार्टफोन यूजर्स के मामले में आगे हैं, लेकिन चीन और भारत का मुकाबला करना उनके लिए अभी मुश्किल है.

इसके अलावा इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस और जापान जैसे देश भी स्मार्टफोन यूजर्स के मामले में आगे हैं, लेकिन चीन और भारत का मुकाबला करना उनके लिए अभी मुश्किल है.

भारत और चीन जैसे देशों में स्मार्टफोन केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. सरकारी सेवाओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और एंटरटेनमेंट तक, हर क्षेत्र में स्मार्टफोन का दखल तेजी से बढ़ रहा है.

भारत और चीन जैसे देशों में स्मार्टफोन केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. सरकारी सेवाओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और एंटरटेनमेंट तक, हर क्षेत्र में स्मार्टफोन का दखल तेजी से बढ़ रहा है.

कहा जा सकता है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या और भी ज्यादा बढ़ेगी, खासतौर पर भारत जैसे देशों में, जहां टेक्नोलॉजी का विकास तेजी से हो रहा है. लेकिन फिलहाल, स्मार्टफोन इस्तेमाल के मामले में चीन सबसे ऊपर है.

कहा जा सकता है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या और भी ज्यादा बढ़ेगी, खासतौर पर भारत जैसे देशों में, जहां टेक्नोलॉजी का विकास तेजी से हो रहा है. लेकिन फिलहाल, स्मार्टफोन इस्तेमाल के मामले में चीन सबसे ऊपर है.

Published at : 17 May 2025 02:51 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

‘इसपर विराट कोहली लाइक नहीं करेंगे’, अवनीत कौर की लेटेस्ट फोटोज देख बोले फैंस

[ad_1]

Avneet Kaur At Mission Impossible Premiere: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों वे टॉम क्रूज की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि वे इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इन दिनों अवनीत लंदन में हैं जहां वे फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुईं.

मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग के प्रीमियर में अवनीत कौर ने अपने ग्लैमरस अवतार से सभी को इंप्रेस कर दिया. एक्ट्रेस ने प्रीमियर से अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन में कहर ढाती नजर आ रही हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग चेन ईयररिंग्स पेयर किए और स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया.


 

‘अनुष्का भाभी देख रही हैं, विराट लाइक नहीं करेंगे’

अवनीत कौर का लेटेस्ट पोस्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर विराट कोहली का नाम लेकर उनकी चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘विराट भाई का लाइक आता ही होगा.’ दूसरे शख्स ने कमेंट किया- ‘इसपर विराट कोहली लाइक नहीं करेंगे.’ एक और यूजर ने लिखा- ‘अनुष्का भाभी देख रही हैं, विराट लाइक नहीं करेंगे.’ वहीं कई फैंस अवनीत के इस लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं और उन्हें स्टनिंग बता रहे हैं.

इसपर विराट कोहली लाइक नहीं करेंगे', अवनीत कौर ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया हुस्न का दीदार, फैंस ने किया रिएक्ट
इसपर विराट कोहली लाइक नहीं करेंगे', अवनीत कौर ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया हुस्न का दीदार, फैंस ने किया रिएक्ट
इसपर विराट कोहली लाइक नहीं करेंगे', अवनीत कौर ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में कराया हुस्न का दीदार, फैंस ने किया रिएक्ट

 

 

अवनीत की पोस्ट पर दिखा था विराट कोहली का लाइक

बता दें कि कुछ समय पहले अवनीत कौर की एक ग्लैमरस फोटोज वाली पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक दिखा था. नेटिजन्स ने इसे नोटिस किया और रिएक्ट करने लगे. हालांकि क्रिकेटर ने इसपर सफाई दी और इस लाइक को इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बताया था. इसके बाद से ही अवनीत कौर की हर पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स विराट कोहली का नाम लेकर उनकी चुटकी ले रहे हैं. वहीं विराट के एक लाइक के बाद एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन फॉलोवर्स बढ़ गए.

 



[ad_2]

‘जीरो टैरिफ का ऑफर दिया’, अपने बयान से पलटे डोनाल्ड ट्रंप बोले- कोई जल्दी नहीं

[ad_1]

US-India Tariff Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दावा किया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ हटाने की पेशकश की है, लेकिन वो इस दावे से पलट गए और कहा कि स्पष्ट सफलता के बावजूद वे व्यापार समझौते को औपचारिक रूप देने की जल्दी में नहीं हैं. डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि भारत ने कहा कि चल रही बातचीत जटिल है और अंतिम रूप से बहुत दूर है.

शुक्रवार (16 मई, 2025) को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ऐसे देश का टॉप एग्जांपल है, जहां बाधाएं हैं, जिन्हें वह खत्म करने के लिए संकल्पित हैं. उन्होंने कहा, “वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं. क्या आप जानते हैं कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अपने टैरिफ में 100% कटौती करने को तैयार हैं?”

‘डील फाइनल करने की नहीं है जल्दबाजी’

लेकिन ट्रंप ने इस बात पर भी मिक्स सिग्नल दिए कि सौदा कितना करीब हो सकता है, उन्होंने कहा, “यह जल्द ही होगा. मुझे कोई जल्दी नहीं है. देखिए, हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है.” उन्होंने कहा कि वह हर किसी के साथ समझौता करने की योजना नहीं बना रहे हैं. इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह अगले दो से तीन सप्ताह में व्यापारिक साझेदारों के लिए नई आयात शुल्क दरें निर्धारित करने की योजना बना रहे हैं.

भारत ने क्या कहा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल बातचीत है. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए; इसे दोनों देशों के लिए काम करना चाहिए. व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा होगी. जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय जल्दबाजी होगी.”

ये भी पढ़ें: F-16 Fighter Jet: यूक्रेन को अमेरिकी F-16 फाइटर जेट ने दिया धोखा! हो गया बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा पायलट

[ad_2]

कैब ड्राइवर ने पैसेंजर पर तान दी पिस्तौल, खबर सुनकर खौफ में हैं यूजर्स

[ad_1]

Trending Video: आजकल बहुत से लोग रोजाना सफर के लिए कैब सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. ये सुविधा लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित लगती है, क्योंकि इसमें अकेले और शांति से सफर किया जा सकता है. लेकिन हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो कैब में सफर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर से आया है, जहां एक महिला ने उबर कैब बुक की थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक ड्राइवर ने गाड़ी में बैठी महिला पर बंदूक तान दी. ये घटना इतनी डरावनी थी कि महिला एकदम घबरा गई और किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही.

रास्ता बताने पर महिला पर ड्राइवर ने तान दी बंदूक

अमेरिका के मियामी से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे रैपर क्रिसी सेलेस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो उबर कैब से कहीं जा रही थीं और रास्ता बता रही थीं. लेकिन तभी माहौल अचानक ऐसा बदला कि जान का खतरा बन गया. क्रिसी ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर से सिर्फ इतना कहा, “अरे मोड़ यहीं है, बाएं मुड़िए,” लेकिन ड्राइवर गुस्से में आ गई और चिल्लाते हुए बोली, “अभी मेरी गाड़ी से बाहर निकलो.” जब सेलेस्ट कैब से नहीं उतरीं, तो महिला ड्राइवर ने उन पर बंदूक तान दी. यहां तक कि उसने 911 पर भी कॉल लगा दिया. सेलेस्ट का कहना है कि ड्राइवर पहले से ही थोड़ी गुस्से में लग रही थी. उन्होंने मजाक में इतना भर कहा था कि “आपकी आंखें थोड़ी अजीब लग रही हैं,” शायद यही बात ड्राइवर को बुरी लग गई. इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा बन गया.


यूजर्स ने कैब कंपनी पर उठाए सवाल, बोले ये सुरक्षा में चूक

वीडियो में ये सब रिकॉर्ड भी हुआ है और अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग हैरान हैं कि सिर्फ रास्ता बताने पर कोई ड्राइवर इतना गुस्सा कैसे हो सकता है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कैब कंपनी से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांग रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर कोई अपनी जान को खतरे में डालकर सफर करे, तो फिर आराम और सुविधा का क्या मतलब? अब देखना ये होगा कि कैब कंपनी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं. क्योंकि ये सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल है.. क्या हम कैब में सुरक्षित हैं?

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा…जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 


DID YOU KNOW: क्यों नहीं होते UPI के सभी Features Famous? क्या है बड़ी वजह? | Paisa Live

[ad_1]

<p>अगर आप भी payments के लिए UPI का इस्तेमाल करते हों तो ये वीडियो अंत तक देखें। देखिये पिछले कई सालों से UPI अपने customers के लिए कई तरह के नए नए Features लाती हैं। लेकिन सवाल यह हैं कि क्या UPI के नए फीचर्स वाकई काम कर रहे हैं? हाल के आंकड़े बताते हैं कि कई नए फीचर्स का उपयोग बहुत कम हो रहा है। इससे सवाल उठते हैं कि आखिर क्यों ये फीचर्स लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।&nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp;&nbsp;</p>

[ad_2]