वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायमंड जूलरी पहन कराया गजब का शूट, वीडियो देख फैंस बोले- माय गॉड’
[ad_1]
Monalisa Viral Video: महाकुंभ मेले में माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा बहुत जल्द फिल्म में नजर आने वाली हैं. इन दिनों वो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटी हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में मोनालिसा ने एक जूलरी ब्रांड के लिए शूट कराया है जिसमें उनका लुक देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं.
मोनालिसा ने डायमंड जूलरी ब्रांड के लिए एक ऐड शूट किया है जिसका वीडियो खुद ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मोनालिसा इस दौरान ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर और पैंट पहने दिखाई दे रही हैं. डार्क मेकअप लुक और खुले बालों में वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं, इस वीडियो में वो खूबसूरत डायमंड नेकलेस, स्टड्स और रिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं.
[ad_2]

