RCB का झंडा और विराट के नाम की सफेद जर्सी, लाल से व्हाइट हुआ चिन्नास्वामी; कोहली का दिखा गज़ब का क्रेज

[ad_1]

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. इसके बाद अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच में खेलने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे हैं, जहां उनके फैंस उनको ट्रिब्यूट देने के लिए टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान में आए हैं.

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. इसके बाद अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच में खेलने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे हैं, जहां उनके फैंस उनको ट्रिब्यूट देने के लिए टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान में आए हैं.

कोहली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रिटायरमेंट की जानकारी सबके साथ साझा की थी. कोहली को टेस्ट में फेयरवेल देने के लिए फैंस ने सफेद टी-शर्ट पहनी है.

कोहली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रिटायरमेंट की जानकारी सबके साथ साझा की थी. कोहली को टेस्ट में फेयरवेल देने के लिए फैंस ने सफेद टी-शर्ट पहनी है.

वहीं अब आईपीएल में कोहली के फैंस ने माहौल पूरा टेस्ट की तरह कर दिया है. जहां आरसीबी के मैच के दौरान पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल हो जाता था. वो अब पूरा सफेद हो गया है.

वहीं अब आईपीएल में कोहली के फैंस ने माहौल पूरा टेस्ट की तरह कर दिया है. जहां आरसीबी के मैच के दौरान पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल हो जाता था. वो अब पूरा सफेद हो गया है.

कोहली का इस साल आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है. कोहली ने RCB के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 11 मैचों में अब तक लगभग 63 की औसत से 505 रन बना चुके हैं.

कोहली का इस साल आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है. कोहली ने RCB के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 11 मैचों में अब तक लगभग 63 की औसत से 505 रन बना चुके हैं.

कोहली ने इस सीजन में 7 अर्धशतक लगाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में कोहली चौथे नंबर पर हैं. हालांकि विराट अगर 6 रन और बना देते हैं तो वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे.

कोहली ने इस सीजन में 7 अर्धशतक लगाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में कोहली चौथे नंबर पर हैं. हालांकि विराट अगर 6 रन और बना देते हैं तो वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे.

आरसीबी का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 11 मैचों में से 8 मैच जीते हैं. टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अगर केकेआर के साथ मैच बारिश की वजह से धुल भी जाता है तो आरसीबी को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. वो प्लेऑफ के और करीब ही पहुंचेगी.

आरसीबी का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 11 मैचों में से 8 मैच जीते हैं. टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अगर केकेआर के साथ मैच बारिश की वजह से धुल भी जाता है तो आरसीबी को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. वो प्लेऑफ के और करीब ही पहुंचेगी.

Published at : 17 May 2025 10:13 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]

कनाडा में भारतीय मूल के हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या, बेटी बोली- हम सुरक्षा के लिए पुलिस से भीख मा

[ad_1]

कनाडा निवासी 51 वर्षीय बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की मिसिसॉगा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. ढड्डा को डिक्सन और हेरी रोड के पास टेलफोर्ड वे पर अपराधियों ने गोली मारी थी, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. उनकी बेटी गुरलीन ढड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मामले को लेकर जानकारी दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरा नाम गुरलीन ढड्डा है. मैं हरजीत सिंह ढड्डा की बेटी हूं और मुझे अपने पिता के लिए न्याय चाहिए. मुझे हर उस परिवार के लिए न्याय चाहिए, जो इस सिस्टम से हारे हुए हैं. उन्होंने आगे लिखा कि इस घटना ने मेरे परिवार और पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है.

‘हम सुरक्षा के लिए पुलिस से भीख मांगते रहे’
गुरलीन ढड्डा ने बताया कि बीते कुछ सालों से मेरे पिता को फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं. अप्रैल 2023 में हमने एक संभावित हमले का भी सामना किया. हमने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी और हम उनसे अपनी सुरक्षा के लिए भीख मांगते रहे, लेकिन हमें उनसे कोई मदद नहीं मिली. कनाडा की पुलिस हमारी सुरक्षा करने में नाकाम रही. उन्होंने बताया कि हमले की जानकारी देने के बाद भी हमें कोई सुरक्षा नहीं दी गई. पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की. इस कारण एक निर्दोष इंसान की जान चली गई.

‘फिरौती मांगने वालों के खिलाफ क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?’
गुरलीन ने कनाडाई सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार फिरौती मांगने वालों और टारगेट कर लोगों पर हमले करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है? इस तरह के हमले बढ़ते जा रहे हैं और निर्दोष लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि पुलिस इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है. ऐसे में हमारे पास क्या ऑप्शन है?

उन्होंने कहा कि हमें कानूनों में सुधार की जरूरत है, जब पुलिस और संबंधित एजेंसियां लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकतीं तो वो खुद अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठा सकें. हर किसी को खुद को बचाने का अधिकार है. गुरलीन ने लोगों से कहा कि आज मेरे पिता की जान गई है, कल को कोई आपका भी हो सकता है. इसलिए हमारे साथ खड़े हों और न्याय की मांग करें.

ये भी पढ़ें:

भारत ने उठाया ऐसा कदम, तुर्किए को समझ आ जाएगी हैसियत! मोदी सरकार के फैसले से एर्दोगन को लगेगी मिर्ची

[ad_2]

बाबिल खान ने विवाद के बाद छोड़ी साई राजेश की फिल्म, बोले- ‘जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ’

[ad_1]

Babil Khan Exits From Baby Hindi Remake: बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान साई राजेश की अपकमिंग फिल्म से बाहर हो गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है. बाबिल साई राजेश की साल 2023 की तेलुगु फिल्म बेबी की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले थे. हालांकि फिल्म मेकर से पिछले दिनों हुए विवाद के बाद एक्टर ने फिल्म छोड़ दी है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बाबिल खान ने लिखा- ‘बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैं दोनों ने एक साथ जादू पैदा करने के इस सफर में कदम रखा. लेकिन बदकिस्मती से और कभी ना सोचे गए हालात की वजह से चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी सभी ने प्लान की थी.’

काम से ब्रेक ले रहे बाबिल खान
बाबिल ने आगे लिखा- ‘क्योंकि मैं फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनकी फ्यूचर जर्नी के लिए शुभकामनाएं देता हूं.  मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है, और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ जादू पैदा करेंगे.’ वहीं साई राजेश ने भी बाबिल के एक्जिट पर रिएक्ट किया है.

बाबिल हुए फिल्म से बाहर तो साई राजेश ने किया रिएक्ट
साई राजेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बाबिल मेरी जिंदगी में मिले सबसे टैलेंटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक हैं. हालांकि मुझे इस हालत को स्वीकार करना होगा. तैयारी के दौरान बाबिल के साथ समय बिताने के बाद, मैं ऐसे टैलेंटेड एक्टर के साथ काम करके बहुत खुश था. मैं उसे अपने सामने एक्टिंग करते देखने के एक्सपीरियंस को हमेशा संजो कर रखूंगा. मुझे अपने हीरो की याद आएगी. मैं सबसे पहले खुद की देखभाल करने के उनके फैसले का सम्मान करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार भेजता हूं मुझे पता है कि हम दोनों मिलकर जरूर जादू करेंगे.’

क्या है पूरा विवाद?
कुछ समय पहले बाबिल खान का एक इमोशनल वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई स्टार्स को रूड बताते नजर आए थे. हालांकि बाद में बाबिल ने बताया था कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया. इस मामले पर फिल्म मेकर साई राजेश ने भी रिएक्ट किया था और कहा था- ‘क्या आपको सच में लगता है कि हम इतने भोले हैं कि चुपचाप चले जाएं? हमारे साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है? ऐसा लगता है कि सिर्फ वो ही इज्जत के काबिल हैं जिनके नाम उनके वीडियो में लिए गए थे और हम बाकी लोग सिर्फ बेवकूफ हैं जो इस दौरान उनके साथ खड़े रहे?’

फिल्म मेकर ने आगे लिखा था- ‘मैं वाकई में एक घंटे पहले तक भी उनके साथ खड़ा होना चाहता था. लेकिन अगर आप हमें हल्के में ले रहे हैं, तो ये यहीं रुक जाता है. ये हमदर्दी के खेल अब हम पर काम नहीं करेंगे. एक ईमानदार माफी कम से कम आपकी ड्यूटी है. इसे कहें, और आगे बढ़ें.’

साई राजेश के बयान से दुखी हुए थे बाबिल
साई राजेश के इस बयान से बाबिल काफी दुखी हुए थे. उन्होंने कहा था- ‘मैंने आपको जो कुछ भी दिया है, अपने जीवन के दो साल, अपने शरीर पर पूरी तरह से शारीरिक अत्याचार सिर्फ इसलिए कि मैं उनके कैरेक्टर के साथ इंसाफ कर सकूं, मैंने उन्हें अपनी आत्मा दे दी, 2 साल तक मेरे रास्ते में आने वाली हर चीज को अस्वीकार कर दिया, उन्हें जो कुछ भी चाहिए था, अपनी जिंदगी के 500 दिनों के लिए.’

[ad_2]

SIP बंद करने से पहले इन 5 बातों पर जरूर दें ध्यान, आधा भारत कर देता है इग्नोर

[ad_1]

म्यूचुअल फंड में SIP यानी Systematic Investment Plan आजकल निवेशकों के बीच काफ़ी पॉपुलर हो चुका है. हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके लंबी अवधि में अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. SIP की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आप इक्विटी और डेट, दोनों तरह के फंड्स में नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं.

क्या आप भी SIP बंद करना चाहते हैं?

कई बार मार्केट की गिरावट, कम रिटर्न या फिर पैसों की तंगी की वजह से लोग SIP बंद करने का मन बना लेते हैं. पर रुकिए! SIP को बीच में बंद करने से पहले कुछ ज़रूरी पहलुओं को समझना बेहद जरूरी है.

आपके Financial Goals क्या कहते हैं?

अगर आपका गोल पूरा हो गया है, जैसे बच्चे की पढ़ाई, घर खरीदना या रिटायरमेंट प्लान तो SIP बंद करने का ये सही समय हो सकता है. लेकिन अगर अभी भी आपके लक्ष्य अधूरे हैं, तो SIP जारी रखना ही समझदारी होगी.

क्या आपका फंड अच्छा प्रदर्शन कर रहा है?

अगर आपका फंड लगातार अपने Peer Funds से कमजोर परफॉर्म कर रहा है, तो अलर्ट हो जाइए. लेकिन एक बार फंड की तुलना पूरे मार्केट से ज़रूर करें. कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सिर्फ़ एक short-term dip हो? लंबी अवधि के नजरिए से फैसला लें.

फंड की Objectives में कोई बदलाव तो नहीं?

कभी-कभी फंड हाउस अपनी स्कीम का मकसद (Objective) बदल देता है ताकि उसे बड़ा मुनाफा मिले. अगर वो नया उद्देश्य आपके पर्सनल गोल्स से मेल नहीं खाता, तो SIP से बाहर निकलना सही रहेगा.

आपका Investment Portfolio क्या कहता है?

SIP बंद करने से आपके पोर्टफोलियो में कहीं Overexposure तो नहीं हो जाएगा? यानि कोई एक सेक्टर या एसेट क्लास ज़्यादा भारी हो सकता है जिससे रिस्क बढ़ सकता है. हमेशा पोर्टफोलियो को Diversified रखना जरूरी होता है.

मार्केट की लॉन्ग टर्म ट्रेंड समझें

कभी-कभी SIP का फंड गिरावट में जाता है क्योंकि बाज़ार में कुछ भू-राजनीतिक उथल-पुथल चल रही होती है (जैसे अंतरराष्ट्रीय टैरिफ, युद्ध). ऐसे में घबराकर निवेश बंद कर देना समझदारी नहीं होगी. हो सकता है कुछ महीनों में फंड वापस पटरी पर आ जाए.

जरूरत पड़े तो SIP को Pause करें, बंद नहीं

अगर आपकी दिक्कत Cash Crunch यानी पैसों की कमी की है, तो SIP को पूरी तरह बंद करने के बजाय कुछ महीनों के लिए Pause करें. जब स्थिति सुधरे, तो दोबारा शुरू करें. SIP एक लॉन्ग टर्म कमिटमेंट है, इसे थोड़ी सी दिक्कत में छोड़ देना आपके वित्तीय भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है. फैसला लेने से पहले अपनी जरूरत, मार्केट ट्रेंड और फंड की परफॉर्मेंस को गहराई से जांचें.

ये भी पढ़ें: <a href=" कर लीजिए इस रेलवे स्टॉक का नाम, सिर्फ 7 दिनों में दिया 26 फीसदी का रिटर्न, 170 रुपये से कम है कीमत

[ad_2]

गाजा में IDF का एक्शन, 24 घंटे में 146 की मौत; हमास बोला- इजरायल संग बातचीत शुरू

[ad_1]

इजरायल हमास के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. हमास का कहना है कि उनके वार्ताकारों ने गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू की है. हालांकि, ये बात इजरायल की तरफ से एक बड़े हमले की शुरूआत के कुछ घंटों बाद कही गई है. हमास प्रमुख के सलाहकार ताहिर अल नूनौ ने बीबीसी को बताया कि शनिवार (17 मई, 2025) से दोहा में आधिकारिक तौर पर वार्ता शुरू हो गई है. दोनों पक्षों की ओर से कोई पूर्व शर्त नहीं थी और सभी मुद्दे चर्चा के लिए मेज पर थे.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि हमास के वार्ताकार बंधकों पर एक समझौते की तलाश के लिए कतर में अप्रत्यक्ष वार्ता पर लौट रहे हैं. कैट्ज ने इस कदम को उस अड़ियल रुख से हटना बताया जो अब तक वो अपना रहे थे. यह तब हुआ जब इजरायल की सेना ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गाजा के रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा करने और बंधकों को मुक्त करने के लिए सैनिकों को जुटाया था.

‘जब तक हमारे सभी बंधक लौट नहीं आते, कार्रवाई जारी रहेगी’
इजरायली सेना के मुताबिक ये काम तब तक बंद नहीं होगा, जब तक हमास हमारे लिए खतरा है और हमारे सभी बंधक घर नहीं लौट आते. हमने 24 घंटे में गाजा पट्टी में 150 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक ऑपरेशन गिदोन के रथ (बाइबिल के योद्धा का संदर्भ) आईडीएफ को क्षेत्र पर कब्जा करने और नियंत्रण करने, नागरिकों को गाजा पट्टी के दक्षिण में ले जाने, हमास पर हमला करने और उसे सहायता आपूर्ति पर नियंत्रण करने से रोकने के लिए शुरू किया गया है. आने वाले दिनों में ऑपरेशन के तेज होने के साथ ही हजारों इजरायली सैनिकों के गाजा में प्रवेश करने की उम्मीद है.

‘पिछले 24 घंटे में कम से कम 146 फिलिस्तीनियों की मौत’
गाजा की मुख्य आपातकालीन सेवा जो कि हमास संचालित नागरिक सुरक्षा है, उनके बचावकर्मियों ने कहा कि 15 मई, 2025 से इजरायली हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 146 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. इस महीने की शुरुआत में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल गाजा में तीव्र प्रवेश की तैयारी कर रहा है ताकि क्षेत्र पर कब्जा किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

‘पहली बार पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसकर की कार्रवाई’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

[ad_2]

June 2025 Rashifal: किन राशियों को जून में मिलेगा सूर्य भगवान का साथ, इसी रविवार से शुरू कर दें

[ad_1]

June 2025 Rashifal: जल्द ही जून का महीना शुरू होने वाला है, तेज के देवता सूर्य देव जून माह में कई राशियों को लाभ देने वाले हैं. जानते हैं वो कौन-सी राशियां है जिन्हें सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा और किन उपाय को करने आपके लिए रहेगा फलदायी.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना फलदायी रहेगा. इस माह में आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है. अगर आप लंबे समय से शादी का इंतजार कर रहे थे, तो आपका विवाह पक्का हो सकता है. जल्द ही आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ सकते हैं या नई डील क्रैक कर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून 2025 का माह शुभ रहेगा. इस मंथ आपके बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे. आपके अटके और अधूरे काम पूरे होंगे. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. जॉब करते हैं तो जल्द प्रमोशन और सैलरी बढ़ोतरी हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है. जून 2025 में सूर्य देव को भाग्य का साथ मिलेगा. आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी. लंबे समय से इंवेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे थे, तो इस माह में आप कर पाएंगे.

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय-

सूर्य देव को अर्घ्य दें
अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इस काम को अपने जीवन का नियम बनाएं, जो सुबह सूर्य को अर्घ्य दें, इस कार्य को आप किसी भी रविवार से शुरू कर सकते हैं. अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्र “ऊँ सूर्याय नम:” का जाप करें.

सूर्यदेव की स्तुति
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन सूर्य देव की स्तुति करना बेहद शुभ होता है. सूर्य देव की आराधाना के साथ सूर्य देव की आरती भी जरुर करें.

Shani Dev: रा, री, रू, रे… से नाम शुरू होता है तो शनि देव कभी नहीं करेंगे बुरा, वजह जान हो जाएंगे खुश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का फाइनल होगा या नहीं? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

[ad_1]

आईपीएल 2025 के फाइनल के वेन्यू को लेकर चर्चा बनी हुई है. आईपीएल की शुरुआत में ही तय था कि फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. हालांकि भारत-पाक तनाव के बाद आईपीएल संस्पेंड होने से अब तय नहीं है कि फाइनल किस मैदान में होगा. ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने जवाब दिया है कि फाइनल पहले से ही तय जगह ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं.

आईपीएल 2025 के फाइनल के वेन्यू को लेकर चर्चा बनी हुई है. आईपीएल की शुरुआत में ही तय था कि फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. हालांकि भारत-पाक तनाव के बाद आईपीएल संस्पेंड होने से अब तय नहीं है कि फाइनल किस मैदान में होगा. ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने जवाब दिया है कि फाइनल पहले से ही तय जगह ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं.

गांगुली ने कहा कि “हम लोग कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई के साथ बातचीत चल रही है. फाइनल को यहां से हटाना इतना आसान नहीं है.” भारत-पाक तनाव के बाद से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था.

गांगुली ने कहा कि “हम लोग कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई के साथ बातचीत चल रही है. फाइनल को यहां से हटाना इतना आसान नहीं है.” भारत-पाक तनाव के बाद से आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था.

इसके बाद बाकी बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया गया था. बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ लीग मैचों का ही वेन्यू बताया गया था. जबकि प्लेऑफ्स और फाइनल के लिए अभी तक वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है.

इसके बाद बाकी बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया गया था. बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ लीग मैचों का ही वेन्यू बताया गया था. जबकि प्लेऑफ्स और फाइनल के लिए अभी तक वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है.

आईपीएल 2025 के बचे लीग मैच बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में कराने का फैसला लिया गया था. जिसके बाद से ही सवाल उठने लगे थे कि इस सीजन का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं?

आईपीएल 2025 के बचे लीग मैच बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में कराने का फैसला लिया गया था. जिसके बाद से ही सवाल उठने लगे थे कि इस सीजन का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा या नहीं?

गांगुली से जब पूछा गया कि बाकी बचे मैचों के लिए वेन्यू में कोलकाता का नाम क्यों नही था, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केकेआर ने सभी 7 होम गेम्स खेल लिए थे, इस वजह से मैदान का नाम नहीं था, अगर उनके भी मैच बाकी रहते तो, ईडन गार्डन्स का नाम जरुर होता.

गांगुली से जब पूछा गया कि बाकी बचे मैचों के लिए वेन्यू में कोलकाता का नाम क्यों नही था, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केकेआर ने सभी 7 होम गेम्स खेल लिए थे, इस वजह से मैदान का नाम नहीं था, अगर उनके भी मैच बाकी रहते तो, ईडन गार्डन्स का नाम जरुर होता.

बता दें कि आईपीएल संस्पेंड होने के बाद से शनिवार को दोबारा शुरू हुआ है. इस सीजन के लीग मैच 27 मई तक खेले जाएंगे. इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा. जबकि 1 जून को क्वालीफायर 2 होगा. फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा.

बता दें कि आईपीएल संस्पेंड होने के बाद से शनिवार को दोबारा शुरू हुआ है. इस सीजन के लीग मैच 27 मई तक खेले जाएंगे. इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाएगा. जबकि 1 जून को क्वालीफायर 2 होगा. फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा.

Published at : 17 May 2025 10:28 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]

‘फाइनल डेस्टिनेशन 6’ देख सिर्फ आत्मा नहीं कांपी, बॉक्स ऑफिस भी थर्रा रहा है!

[ad_1]

Final Destination Bloodlines Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग और अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म रेड 2 दोनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कमाल कर रही हैं. दोनों फिल्में आज एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने की कसम खाकर थिएटर्स में चल रही हैं.

इस बीच एक और फिल्म आई है जिसकी अपने फैन फॉलोविंग हैं. 90s के बच्चे इस फ्रेंचाइजी की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, जिसका नाम है ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ जिसका छठवां पार्ट इंडिया में 15 मई को रिलीज हुआ है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 4.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की. आज जब टॉम क्रूज की सबसे बड़ी फिल्म मिशन इंपॉसिबल 8 रिलीज हुई है, इस बीच भी फिल्म की कमाई घटने के बजाय बढ़ी है.

सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने आज 10:15 बजे तक 6.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ के बारे में

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2000 में आई थी. इसके बाद इसकी एक के बाद एक 4 और फिल्में आईं. इसकी आखिरी फिल्म 2011 में आई थी. फिल्म एक यूनिक तरह की हॉरर फिल्म है, जिसमें भूत या प्रेत नहीं बल्कि ‘मौत’ विलेन है. फिल्म में सिचुएशनल मौतों का एक सिलसिला चलता है जो फिल्म देख रहे दर्शकों की रूह को अंदर तक कंपा देता है.

इस फिल्म सीरीज को एक और खास बात है कि इसमें बड़े हॉलीवुड चेहरों के बजाय ऐसे एक्टर्स काम करते हैं जो ज्यादा फेमस नहीं हैं. हालांकि, फिल्म का ये नया पार्ट जिस तरह से कमा रहा है उसे देखकर लग रहा है कि इसमें काम करने वाले चेहरे भी लोगों को याद रह जाएंगे.

[ad_2]

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश पर भारत का बड़ा एक्शन, कई सामानों पर लगा पोर्ट बैन

[ad_1]

भारत सरकार ने 17 मई को एक अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश से आने वाले कुछ उत्पादों पर बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिए हैं. वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी. इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड, प्लास्टिक उत्पाद, लकड़ी के फर्नीचर और डाई जैसे उत्पादों का आयात भारत के हर बॉर्डर या पोर्ट से नहीं हो सकेगा.

अब किन पोर्ट्स से होगा आयात?

रेडीमेड गारमेंट्स अब केवल न्हावा शेवा (मुंबई) और कोलकाता सीपोर्ट के माध्यम से ही भारत में आ सकेंगे. वहीं, बेक्ड गुड्स, स्नैक्स, फल-सब्जियों से बने ड्रिंक्स, कॉटन यार्न वेस्ट, पीवीसी और डाई जैसे सामानों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, और पश्चिम बंगाल के चांगराबंधा और फूलबाड़ी बॉर्डर प्वाइंट्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

किन सामानों को मिली छूट?

हालांकि, कुछ वस्तुएं अभी भी इस प्रतिबंध से बाहर हैं. मछली, एलपीजी, खाद्य तेल और क्रश्ड स्टोन जैसे बांग्लादेशी उत्पाद अब भी सभी वैध पोर्ट्स और लैंड बॉर्डर से भारत में आ सकते हैं. साथ ही, बांग्लादेश से होकर नेपाल और भूटान जाने वाले ट्रांजिट सामान पर भी ये बंदिशें लागू नहीं होंगी.

फैसला क्यों लिया गया?

यह कदम अचानक नहीं लिया गया है. हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने चीन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य “लैंडलॉक्ड” हैं और उनकी समुद्र तक पहुंच केवल बांग्लादेश के जरिए ही संभव है.

उन्होंने खुद को “भारतीय महासागर का गार्जियन” बताते हुए चीन को बांग्लादेश के माध्यम से ग्लोबल शिपमेंट भेजने का न्योता भी दिया था. यह बयान भारत को बेहद आपत्तिजनक लगा और इसका असर इस फैसले में स्पष्ट रूप से दिखा.

ट्रांजिट सुविधा पहले ही छीनी जा चुकी है

आपको बता दें, भारत ने पहले ही 9 अप्रैल 2025 को बांग्लादेश को दी गई ट्रांजिट सुविधा वापस ले ली थी, जिसके तहत बांग्लादेश दिल्ली एयरपोर्ट समेत अन्य भारतीय पोर्ट्स से मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए एक्सपोर्ट करता था. अब यह सुविधा केवल नेपाल और भूटान तक ही सीमित कर दी गई है.

भारत के उद्योगों पर प्रभाव

भारतीय परिधान (Apparel) उद्योग लंबे समय से सरकार से मांग कर रहा था कि बांग्लादेश को दी जा रही विशेष सुविधाओं को कम किया जाए क्योंकि वह एक बड़ा प्रतिस्पर्धी है. टेक्सटाइल सेक्टर में दोनों देशों के बीच टक्कर कड़ी है. FY 2023-24 में भारत और बांग्लादेश के बीच का व्यापार 12.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था.

ये केवल व्यापार नहीं, एक कूटनीतिक संदेश भी है

यह फैसला सिर्फ व्यापारिक नहीं है, बल्कि एक स्पष्ट कूटनीतिक संदेश भी है कि सहयोग उसी से किया जाएगा जो सम्मान बनाए रखे. आने वाले समय में यह देखा जाना दिलचस्प होगा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध किस दिशा में बढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें: <a href=" कर लीजिए इस रेलवे स्टॉक का नाम, सिर्फ 7 दिनों में दिया 26 फीसदी का रिटर्न, 170 रुपये से कम है कीमत

[ad_2]