चीन और पाकिस्तान में से भारत का कौन है सबसे बड़ा दुश्मन? ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वे में खुलासा

[ad_1]

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह और ज्यादा नाजुक बन गया. पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है. पहलगाम आतंकी हमले से पहले भी उसने कई नापाक कोशिश की है. भारत का चीन के साथ भी रिश्ता ठीक नहीं रहा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सर्वे करवाया गया. इसमें पूछा गया कि भारत का चीन और पाकिस्तान में से सबसे बड़ा दुश्मन कौन है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. लोगों से सीजफायर के पहले और बाद में यही सवाल किया गया, लेकिन जवाब अलग-अलग सामने आए हैं. सीजफायर से पहले 47.4 फीसदी लोगों ने माना कि चीन भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है. वहीं 27.7 फीसदी लोगों ने माना कि पाकिस्तान ज्यादा बड़ा दुश्मन है. जबकि 12.2 लोगों ने दोनों ही देशों का विकल्प चुना.

भारत का कौन है सबसे बड़ा दुश्मन

लोगों से सीजफायर के बाद भारत के सबसे बड़े दुश्मन को लेकर सवाल किया गया. सीजफायर के बाद 51.8 फीसदी लोगों ने चीन को बड़ा दुश्मन माना. वहीं 19.6 फीसदी लोगों ने पाकिस्तान को देश का बड़ा दुश्मन माना. वहीं 20.7 फीसदी लोगों ने दोनों को भारत दुश्मन बताया. सर्वे में सीजफायर के बाद और पहले अलग-अलग जवाब मिले.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया. उसने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की, हालांकि उसका हर हमला नाकाम रहा. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है और उसने खुद ही यह बात साबित की. पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी आतंकियों के जनाजे में पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें : अगर भारत से भिड़ा तुर्किए तो दो दिन में हो जाएगा तबाह, नहीं बचा पाएगा पाकिस्तान, आंकड़ों से समझें कारण

[ad_2]

चाइनीज ब्रैंड्स का जलवा हुआ फीका, Apple बना भारतीयों की नई पसंद

[ad_1]

भारत का स्मार्टफोन बाजार अब पहले जितना जोश में नहीं दिख रहा. साल 2025 की पहली तिमाही में इस सेक्टर में लगभग 5.5% की गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान कुल 3.2 करोड़ स्मार्टफोन शिप किए गए, जो पिछले साल के तुलना में काफी कम है. हालांकि ऐसे समय में जब ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री गिर रही है, Apple ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है.

एप्पल की जबरदस्त बढ़त

जहां कई कंपनियां बाजार में टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं Apple की बिक्री में 23% की बढ़ोतरी देखी गई है.IDC की नई रिपोर्ट बताती है कि एप्पल कंपनी की यह ग्रोथ उसे भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रैंड्स में शामिल कर चुकी है. जो संकेत है कि अब देश में काफी सारे लोग प्रीमियम और भरोसेमंद डिवाइसेस की ओर झुकाव दिखा रहे हैं.

शाओमी और पोको की गिरती पकड़

कभी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा रखने वाला चाइनीज ब्रैंड शाओमी अब टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है. बीते कुछ महीनों में इसकी बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिली है. शाओमी का सब-ब्रैंड पोको भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है. ये दोनों ब्रैंड अब टॉप 10 की लिस्ट में नीचे खिसक चुके हैं.

रियलमी की वापसी

वहीं दूसरी ओर, रियलमी ने मौके का फायदा उठाते हुए टॉप 5 में जगह बना ली है। कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने की वजह से यह ब्रैंड मिड-रेंज खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। खासकर Realme 14, Narzo 80 और P3 सीरीज को लोगों ने हाथोंहाथ लिया .

क्यों आई बाजार में गिरावट?

इस बार स्मार्टफोन की बिक्री में आई गिरावट की कई वजहें हैं। एक तो अब लोग अपने फोन को पहले से ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं. दूसरा, नई टेक्नोलॉजी में कोई बड़ा बदलाव न होने के कारण अपग्रेड की जरूरत महसूस नहीं हो रही. ऊपर से महंगाई और बजट का दबाव भी यूजर्स को नए फोन लेने से रोक रहा है.

कौन-कौन हैं टॉप 10 में?

टॉप 5 की लिस्ट से बाहर होने के बाद शाओमी अब छठे नंबर पर आ चुका है. उसके बाद मोटोरोला और पोको जैसे ब्रैंड्स का नंबर आता है. वनप्लस इस समय नौंवे पायदान पर है। टॉप 5 की बात करें तो इसमें अब Samsung, Apple, Vivo, Oppo और Realme जैसी कंपनियां मौजूद हैं. 

जहां एक तरफ कुछ पुरानी दिग्गज कंपनियां अपनी पकड़ खोती जा रही हैं, वहीं Apple जैसे प्रीमियम ब्रैंड्स तेजी से भारतीय बाजार में जगह बना रहे हैं. इससे यह साफ है कि अब देश के यूजर्स सिर्फ बजट नहीं, बल्कि क्वालिटी, ब्रांड वैल्यू और भरोसे को भी प्राथमिकता देने लगे हैं.

 

[ad_2]

अमेरिका ने पाकिस्तान को किनारा कर इस मुस्लिम देश से की 142 अरब की बड़ी डिफेंस डील, जानें वजह

[ad_1]

Donald Trump Saudi Arab Visit: अपने दूसरे कार्यकाल के बाद पहली बार मंगलवार को आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति सऊदी अरब के साथ उन्होंने करीब 142 अरब डॉलर की बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी दी है. इससे पहले ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2017 में इस तेल संपन्न खाड़ी देश का दौरा किया था, जो दोनों के बीच करीबी को दिखाता है.  

व्हाइट हाउस ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी डील करार दिया और कहा कि अमेरिका और सऊदी के बीच हथियारों को लेकर करीब 142 अरब डॉलर की ऐतिहासिक डिफेंस डील हुई है. इसमें सैन्य साजो-सामान से लेकर उसकी सेवाएं तक शामिल हैं. समझौते में गैस टर्बाइन का निर्यात और अन्य कॉमर्शियल डील पर भी मुहर लगाई गई है. 

अमेरिकी संकट के दौर में अहम दौरा

सऊदी के हथियार देने की डील को मंजूरी देने के बाद यूएस डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने कहा कि इस प्रस्तावित बिक्री से सहयोगी देश की रक्षा को मजबूत कर विदेशी नीति और यूनाइटेड स्टेट्स की राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्य को मदद मिलेगी, जिससे खाड़ी क्षेत्र में राजनीति स्थिरता और आर्थिक तरक्की मुमकिन हो पाएगी.

संकट से दौर रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बीच ट्रंप का मध्य पूर्व का ये दौरा खास मायने रखता है. इस दौरान वे यूएई के साथ कतर भी जाएंगे. उनके इस दौरे का मुख्य लक्ष्य आर्थिक मुद्दा ही है, जिसमें उन्हें उम्मीद है कि खाड़ी देशों से अमेरिकी इकोनॉमी के लिए बड़ा निवेश ला पाएंगे.

सऊदी को मिलेगा अमेरिकी हथियार

इससे पहले, सऊदी अरब ने अमेरिका में अगले चार वर्षों में करीब 600 अरब डॉलर के निवेश की अपनी योजना का एलान किया था. हालांकि, ट्रंप ने ये उम्मीद जताई थी कि सऊदी अरब का ये निवेश बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा.

अमेरिका ने मई के पहले हफ्ते में सऊदी अरब को 3.3 अरब डॉलर के हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल देने पर शुरुआती मंजूरी दे दी है. उसे अन्य हथियार देने की भी उम्मीद जताई जा रही है. सऊदी अरब को जो हथियार दिए जाएँगे करीब एक हजार  AIM-120C-8 अत्याधुनिक मीडिया रेंज की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, गाइडेंस सिस्टम और अन्य रक्षा सामान है. ये मिसाइल RTX Corp of Tucson की तरफ से बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: इधर भारतीय सेना ने पाकिस्तान का घमंड तोड़ा, उधर दुनिया में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, बौखलाएगा चीन-पाक

[ad_2]

4 लाख का तोते वाला पर्स, सिर पर सजा ताज, कांस में स्ट्रेपलेस पहने पहुंचीं उर्वशी रौतेला

[ad_1]

Urvashi Rautela Cannes Look: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 शुरू हो गया है. स्टार्स ने अपने लुक्स से जलवा बिखरेना शुरू कर दिया है. कांस के पहले दिन एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पहुंचीं.  उर्वशी रौतेला का लुक तेजी से वायरल हो रहा है. वो कलरफउल आउटफिट में कांस पहुंचीं. उनके हाथ में तोते की डिजाइन वाला पर्स था. इस पर्स ने सभी का ध्यान खींचा.

ऐसा था उर्वशी रौतेला का कांस लुक
उर्वशी रौतेला की कांस के रेड कार्पेट पर पोज देते फोटोज वायरल हैं. उर्वशी रौतेला ने स्ट्रैपलेस कलरफुल आउटफिट कैरी किया है. इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स मैच किए. साथ ही मैचिंग टियारा भी लगाया हुआ था. उर्वशी रौतेला ने कर्ली हेयरलुक और हैवी आईमेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया. उन्होंने सटल बेस और लाइट लिपशेड लगाया था. Diet Sabya के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, उर्वशी रौतेला ने हाथ में जो तोते की डिजाइन वाला पर्स लिया हुआ था उसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है.


4 लाख का तोते वाला पर्स, सिर पर सजा ताज, कांस में स्ट्रेपलेस ड्रेस पहने पहुंचीं Urvashi Rautela, ट्रोल्स बोले- जादूगरनी लग रही है


4 लाख का तोते वाला पर्स, सिर पर सजा ताज, कांस में स्ट्रेपलेस ड्रेस पहने पहुंचीं Urvashi Rautela, ट्रोल्स बोले- जादूगरनी लग रही है

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

लोगों को उर्वशी का ये लुक पसंद नहीं आ रहा है. कुछ लोग उनके लुक का मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है उर्वशी मेट गाला में पहुंग गई है. वहीं एक यूजर ने लिखा- फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर. दूसरे यूजर ने लिखा- सर्जरी की दुकान. एक यूजर ने लिखा- जादुगरनी लग रही है. इसी तरह के तमाम कमेंट देखने को मिल रहे हैं.

उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका फिल्म डाकू महाराज से गाना Dabidi Dibidi बहुत खबरों में रहा था. गाने के स्टेप पसंद नहीं आए थे. इसके अलावा उन्होंने फिल्म जाट में आइटम नंबर दिया. अब वो वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 13: वीकडेज में भी धडल्ले से नोट छाप रही ‘रेड 2’, अब इतिहास रचने से रह गई इंचभर दूर, जानें-13 दिनों का कलेक्शन

[ad_2]

S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

[ad_1]

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Guru Gochar 2025: आज मिथुन राशि में गोचर कर गुरु हो जाएंगे अतिचारी, करेंगे इन 5 राशियों का कल्य

[ad_1]

Guru Gochar 2025: पंचांग के अनुसार आज 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 20 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. गुरु का यह गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु अतिचारी भी हो जाएंगे, यानी गुरु की चाल में तेजी आ जाएगी.

गुरु गोचर और गुरु के अतिचारी होने का प्रभाव सीधे तौर पर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करेगा. इस दौरान कई राशियों को लाभ मिलेगा. लेकिन ऐसी पांच राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अतिशुभ साबित होगा और अतिचारी अवस्था में गुरु इन्हें खूब लाभ पहुंचाएंगे. आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में-

मेष राशि (Aries)- गुरु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होना शुभ रहेगा. इस समय आपको समय और भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा.

मिथुन (Gemini)- गुरु मिथुन राशि के प्रथम भाव में गोचर कर सप्तम भाव में दृष्टि रखेंगे. ज्योतिष के मुताबिक सप्तम भाव विवाह, प्रेम और साझेदारी का होता है. ऐसे में इस समय आपके वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ मेल-मिलाप बना रहेगा. साथ ही पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे जातकों को भी लाभ होगा.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए भी गुरु का यह गोचर अतिशुभ रहेगा. यह समय करियर के लिए अत्यंत शुभ रहेगा और वित्तीय लाभ भी होगा. बस आपको जोखिम भरे निवेशों से बचने की जरूर है.

तुला राशि (Libra)- गुरु का गोचर आपकी राशि के नवम भाव में होगा. कुंडली का यह भाव विदेश यात्रा और धर्म आदि से संबंध रखता है. इसके साथ ही गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव में भी होगी, जिससे आफको इस समय करियर-कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)- आज गुरु का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा. गुरु के गोचर करते ही धनु राशि वालों के जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. प्रेम और वैवाहिक जीवन रोमांस से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी.

ये भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: 14 मई 2025 को क्या है? क्या इस दिन 12 साल बाद गुरु मिथुन राशि में आ रहा है?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जॉइनिंग पर ही आईफोन दे रही इस देश की कंपनियां! छुट्टियों की तो गिनती करते करते खो जाएगा दिमाग

[ad_1]

जॉइनिंग पर ही आईफोन दे रही इस देश की कंपनियां! छुट्टियों की तो गिनती करते करते खो जाएगा दिमाग

भारत ने लिया एक्शन तो फिर घबराया पाकिस्तान, भारतीय अधिकारी को बुलाकर कहा- ’24 घंटे में…’

[ad_1]

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है. भारत के डिप्लोमैटिक एक्शन के बाद अब पाकिस्तान ने भी एक भारतीय राजनयिक पर कार्रवाई की है. पाकिस्तान ने मंगलवार (13 मई 2025) को भारतीय उच्चायोग के एक सदस्य पर विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘‘अवांछित व्यक्ति’’ घोषित कर दिया. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया कि संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ‘‘पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय उच्चायोग के एक सदस्य को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है.’’ बयान में कहा गया भारतीय उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और इस फैसले के बारे में जानकारी दी गई.

पाकिस्तानी अधिकारी को भारत ने किया निष्कासित

इससे पहले भारत ने मंगलवार को ही कथित जासूसी में संलिप्तता के कारण पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अधिकारी भारत में अपने राजनयिक पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं कर रहा था, इसलिए उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है. भारत-पाकिस्तान दोनों की तरफ से ये कार्रवाई चार दिन के सैन्य टकराव के बाद बढ़े तनाव के बीच की गई. भारत ने अधिकारी की गतिविधियों पर नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये आरोप जासूसी के एक मामले से जुड़े हैं, जिसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है.

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में आधिकारिक पद के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है.’’ बयान में कहा गया, ‘‘अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है. पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस संबंध में एक आपत्तिपत्र जारी किया गया.’’

पंजाब पुलिस कर रही है जासूसी के मामले में जांच

पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना की गतिविधियों के संबंध में पाकिस्तान स्थित आकाओं को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

[ad_2]

इंग्लैंड दौरे पर ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

[ad_1]

India Squad For England 5 Match Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है. भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को पहले टेस्ट मैच के साथ होगी. टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी. 

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के नया टेस्ट कप्तान मिलना तय माना जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में युवा शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वहीं यशस्वी जायसवाल को उपकप्तान बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को देखते हुए उन्हें कप्तानी नहीं दी जाएगी. 

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन को मौका मिलने की उम्मीद है. सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हो सकती है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिलना मुश्किल है. 

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा हो सकते हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ दो स्पिनर ही शामिल किए जा सकते हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए करीब 20 खिलाड़ियों का ग्रुप चुना जा सकता है. 15 सदस्यीय टीम के अलावा बाकी खिलाड़ी ट्रैवेल रिजर्व के रूप में टीम के साथ भेजे जा सकते हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव.

संभावित ट्रैवेल रिजर्व खिलाड़ी- आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर, करुण नायर, वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल

[ad_2]