क्या पुरुषों को नामर्द बना देते हैं स्टेरॉयड और प्रोटीन पाउडर? जानें ये आपके लिए कितने खतरनाक

[ad_1]

क्या पुरुषों को नामर्द बना देते हैं स्टेरॉयड और प्रोटीन पाउडर? जानें ये आपके लिए कितने खतरनाक

[ad_2]

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी नहीं लौटेंगे वापस,चार विदेशी प्लेयर्स को लेकर सस्पेंस

[ad_1]

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के संघर्षविराम के बाद आईपीएल 2025 एकबार फिर शुरू होने जा रहा है लेकिन इस नई शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टीम के चार अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ये चार खिलाड़ी अभी तक भारत नही लौटे हैं.

IPL प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अबतक 11 में से 7 मैच जीतकर खुद को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया है. टीम के खाते में 15 अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है. उनके अभी 3 मैच बाकी हैं और इनमें से एक भी जीत प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की कर देगी. श्रेयर अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक बढ़ियां प्रदर्शन किया है, लेकिन अब टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतने का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा.

विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी उनके चार विदेशी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर है. दरअसल,भारत-पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. अब इनमें से कई खिलाड़ी तो वापस लौट आए हैं, लेकिन कई अब भी नहीं आए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब किंग्स की टीम में देखनें को मिला है क्योकि उसके चार अहम विदेशी खिलाड़ी अब तक भारत नहीं लौटें हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस, जोश इंग्लिस और एरॉन हार्डी की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 24 मई को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. पंजाब का आखिरी लीग मुकाबला 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ से पहले उसके लिए निर्णायक हो सकता है. ऐसे में प्रीती जिंटा की टीम को न सिर्फ विदेशी खिलाड़ियो की वापसी की उम्मीद करनी होगी, बल्कि घरेलू खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की दरकार भी होगी.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसेन, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्युसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत ब्रार, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश.

[ad_2]

कतर ने दिया 3400 करोड़ का गिफ्ट तो खुशी से झूम उठे डोनाल्ड ट्रंप, ‘कोई बेवकूफ ही होगा जो…’

[ad_1]

Donald Trump Qatar: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर पहुंचेंगे. वे इन दिनों पश्चिमी एशिया के दौरे पर हैं. ट्रंप को कतर दौरे पर सबसे महंगा गिफ्ट मिलने वाला है. उन्हें कतर 3400 करोड़ रुपए का आलीशान बोइंग 747 प्लेन गिफ्ट करने वाला है. ट्रंप को मिलने वाला गिफ्ट चर्चा में हैं. उन्होंने खुद भी इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने कहा कि कोई बेवकूफ ही होगा जो इस गिफ्ट को नहीं लेगा.

ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”बोइंग 747 को संयुक्त राज्य वायु सेना/रक्षा विभाग को दिया जा रहा है, न कि मुझे. यह कतर की ओर से गिफ्ट है, जिसकी हमने कई सालों तक रक्षा की है. इसका इस्तेमाल हमारी सरकार द्वारा अस्थायी रूप से एयर फोर्स वन के रूप में किया जाएगा, जब तक कि हमारी नई बोइंग नहीं आ जातीं.”

जब फ्री में मिल रहा तो क्यों करें करोड़ों डॉलर खर्च – ट्रंप

ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट में कहा कि जब यह फ्री में मिल रहा है तो इसके लिए हमारा देश क्यों पैसा खर्च करे. उन्होंने लिखा, ”जब यह हमारे देश से मुफ्त में मिल रहा है तो क्यों इसके लिए करोड़ों डॉलर कर्च किए जाए. इस बड़ी बचत को इसके बजाय, अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए खर्च किया जाएगा! कोई मूर्ख ही इस गिफ्ट को हमारे देश की ओर से स्वीकार नहीं करेगा. धन्यवाद!”

क्यों खास है बोइंग 747 प्लेन

ट्रंप को गिफ्ट में मिलने वाला बोइंग 747 प्लेन बेहद खास है. इसके अंदर महल के जैसे गमरे बने हुए हैं. इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, मास्टर बेडरूम, डाइनिंग एरिया और लाउंज भी है. यह प्लेन दुनिया की हर तरह की सुविधा से लैस है. यह सुरक्षा के लिहाज से भी काफी एडवांस है.

यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री एस जयशंकर के काफिले में जुड़ी बुलेटप्रूफ गाड़ी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

[ad_2]

वृषभ संक्रांति पर स्नान-दान करने से क्या होता है, भूलकर भी न करें ये काम, लगेगा दोष

[ad_1]

इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली या शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली या शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

वृषभ संक्रांति पर तीर्थ स्नान या फिर घर में ही गंगाजल डालकर स्नान करने के लिए सुबह 5.30 से सुबह 7.46 तक महापुण्य काल है. इस समय स्नान और पितरों का तर्पण करने पर व्यक्ति के मन, वचन और कर्म से हुए पापों का क्षय होता है.

वृषभ संक्रांति पर तीर्थ स्नान या फिर घर में ही गंगाजल डालकर स्नान करने के लिए सुबह 5.30 से सुबह 7.46 तक महापुण्य काल है. इस समय स्नान और पितरों का तर्पण करने पर व्यक्ति के मन, वचन और कर्म से हुए पापों का क्षय होता है.

वृषभ संक्रांति पर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो गाय की सेवा करें. घी, जल, गेहूं का दान करें. मान्यता है इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार में आर्थिक रूप से आ रही परेशानी दूर होती है.

वृषभ संक्रांति पर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो गाय की सेवा करें. घी, जल, गेहूं का दान करें. मान्यता है इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार में आर्थिक रूप से आ रही परेशानी दूर होती है.

वृषभ संक्राति पर नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचें. चौखट पर आए किसी ब्राह्मण या जरुरतमंदों को बिना कुछ दान किए वापस न लौटाएं. इससे पाप के भागी बनते हैं.

वृषभ संक्राति पर नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचें. चौखट पर आए किसी ब्राह्मण या जरुरतमंदों को बिना कुछ दान किए वापस न लौटाएं. इससे पाप के भागी बनते हैं.

वृषभ संक्रांति के दिन गलती से भी स्नान किए बिना भोजन ग्रहण न करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भोजन अशुद्ध और विष के समान हो जाता है. देर तक न सोएं. किसी का तन या मन से अपमान न करें.

वृषभ संक्रांति के दिन गलती से भी स्नान किए बिना भोजन ग्रहण न करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भोजन अशुद्ध और विष के समान हो जाता है. देर तक न सोएं. किसी का तन या मन से अपमान न करें.

इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली या शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली या शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

Published at : 14 May 2025 10:46 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

Stock Market Today: बड़ी गिरावट के बाद तेजी से उठा शेयर बाजार, 400 अंक उछला सेंसेक्स

[ad_1]

Stock Market Today: वैश्विक बाजार में मिलेजुले रुख के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. बुधवार 14 मई 2025 को सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 175 अंक ऊपर चढ़कर यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 81,323.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. लेकिन, फिर सेंसेक्स 400 अंक और ऊपर चढ़ गया. जबकि निफ्टी 51.55 प्वाइंट यानी 0.21 प्रतिशत उछलकर 24,629.90 के स्तर पर खुला और उसके बाद और बढ़कर 24,700 के करीब पहुंच गया. बाजार खुलने के साथ ही मेटल के शेयरों में शानदर उछाल दिख रहा है.

स्टॉल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयर करीब 1.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ गए. इसके अलावा, Garden Reach के शेयरों में भी 10 प्रतिशत का उछाल दिखा है. दूसरी तरफ टाटा मोटर्स के शेयर 3 प्रतिशत नीचे लुढ़क गए.  

एशियाई बाजार में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजार का हाल बुधवार को मिलाजुला रहा. जापान के निक्केई 225 अंक यानी 0.57 प्रतिशत फिसल गया तो वहीं टॉफिक्स भी 1.05 प्रतिशथ नीचे आ गया. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.67 प्रतिशत और कोसडैक 0.05 प्रतिशत ऊपर चढ़कर स्थर बना रहा. हांगकांग का हैंगसेंग का इंडेक्स 1.16 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी 200 बेंचमार्क 0.1 प्रतिशत नीचे गिर गया.

एक दिन पहले बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दिखी और बीएसई सेंसेक्स 1282 प्वाइंट नीचे लुढ़क गया. 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,281.68 अंक यानी 1.55% का गोता लगाते हुए 81,148.22 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय ये 1,386.21 अंक तक लुढ़क गया था. सेंसेक्स के शेयरों में 25 नुकसान में जबकि पांच लाभ में रहे. आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा. 

फायदे में रहे अडानी पोर्ट और बजाज फाइनेंस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,578.35 अंक पर बंद हुआ.  सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में 3.54 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में… सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने पाकिस्तान को किनारा कर इस मुस्लिम देश से की 142 अरब की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या है वजह

[ad_2]

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! जल्द होगी लेखपाल से लेकर नायब तहसीलदार तक की भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

UP Revenue Department Jobs 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों में जनता को जल्द राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे अहम पदों पर कुल 9640 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए थे कि राजस्व विभाग में खाली पदों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि जमीन से जुड़े मामलों में तेजी लाई जा सके. इसके बाद अब भर्ती प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

सबसे ज्यादा पद किसके?

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक लेखपाल के सबसे ज्यादा 7531 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरा जाएगा. लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये रिक्तियां वर्षों से लंबित थीं.

वहीं, नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं. इनकी भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है. नायब तहसीलदार के कुल पदों की संख्या 1234 है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

भेजा गया प्रस्ताव

इसके अलावा राजस्व लिपिक के 4694 रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा. इनमें से 2938 पद पदोन्नति के माध्यम से और 1756 पद सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे. पदोन्नति प्रक्रिया राजस्व परिषद स्तर पर शुरू हो गई है और सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आमिर खान की बढ़ी मुसीबतें, ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही उठी बायकॉट की मांग

[ad_1]

Sitaare Zameen Par Boycott: आमिर खान जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं तो वो रिलीज से पहले ही सवालों से घिर जाती है. उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग उठी थी और अब सितारे जमीन पर के साथ भी वैसा ही हो रहा है. सितारे जमीन पर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है मगर ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है. सोशल मीडिया पर आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.

दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच हुई टेंशन के दौरान कई सेलेब्स ने भारत का खुलकर सपोर्ट किया था. उन्होंने भारतीय सेना की खूब तारीफ की थी. मगर आमिर ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था. उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी. ये बात भारतीयों को रास नहीं आई. इसी वजह से लोग सितारे जमीन पर को बायकॉट कर रहे हैं.

सितारे जमीन पर को किया बायकॉट
सोशल मीडिया पर लोग ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा- इतना क्या पाकिस्तान से प्रेम है जो एक ट्वीट तक नहीं किया देश की सेना को स्पोर्ट करने के लिए. दूसरे ने लिखा-जो हमारे जवानों के लिए एक शब्द भी. न बोला हो, उसका फिल्म भी हम नहीं, देखेंगे न ही किसी को देखने देंगे. जो गद्दार होगा वही जाएगा इसका फिल्म देखने, इसके फिल्म का बॉयकॉट करना चाहिए. एक ने लिखा- ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करो क्योंकि बॉलीवुड के पास भारत के लिए समय नहीं है और वह अपने पाकिस्तानी फैंस को दुखी नहीं कर सकते. इन कमीनों के लिए कोई सहानुभूति नहीं. अभिनेता/अभिनेत्री या किसी भी फिल्म का कोई समर्थन नहीं.

पाकिस्तान से इतना क्या प्रेम है जो...' आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज होते ही उठी बायकॉट की मांग

सितारे जमीन पर की बात करें ये फिल्म 20 जून को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा अहम किरदार निभाती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: Cannes 2025: ‘हम अपने देश में लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं’, रॉबर्ट डी नीरो ने ‘कान्स’ में प्रेसिडेंट ट्रंप पर साधा निशाना



[ad_2]

iPhone यूज़र्स सावधान! भारत सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें अपडेट नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नु

[ad_1]

CERT-in Warning: अगर आपके पास iPhone या iPad है और आपने हाल ही में उसका सॉफ़्टवेयर अपडेट नहीं किया है तो अब एक पल भी न गंवाएं! भारत सरकार ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक गंभीर साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है. ये कोई मामूली बग नहीं है बल्कि एक ऐसा ख़तरा है जो आपका फ़ोन पूरी तरह से बंद कर सकता है या आपकी निजी जानकारी हैकरों के हाथों में पहुंचा सकता है.

क्या है ये बड़ी खामी?

सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने हाल ही में एक बुलेटिन में बताया है कि पुराने iOS और iPadOS वर्जन में एक गंभीर सुरक्षा खामी पाई गई है. यह गड़बड़ी iOS 18.3 और iPadOS 17.7.3/18.3 से पहले के वर्जन वाले डिवाइसेज़ में मौजूद है. इस खामी का सीधा संबंध Apple सिस्टम के एक इंटरनल फीचर “Darwin Notifications” से है. यह फीचर डिवाइस के अंदर अलग-अलग ऐप्स और प्रक्रियाओं को आपस में संवाद करने में मदद करता है. लेकिन CERT-In के अनुसार, कोई भी सामान्य ऐप इस सिस्टम को बायपास करके आपके डिवाइस को गलत कमांड भेज सकता है, जिससे डिवाइस क्रैश हो सकता है या पूरी तरह लॉक हो सकता है.

कौन-कौन है ख़तरे में?

अगर आपके पास iPhone XS या उसके बाद का मॉडल है या पिछले कुछ वर्षों में बना कोई iPad है और आपने नया अपडेट इंस्टॉल नहीं किया है तो आप जोखिम में हैं. जिन डिवाइसेज़ पर असर पड़ सकता है, उनमें शामिल हैं:

iPhones जिनमें iOS 18.3 से पुराना वर्जन है

iPads जिनमें iPadOS 17.7.3 या 18.3 से पुराना वर्जन है, जैसे:

iPad Pro (2nd Gen और नए)

iPad (6th Gen और नए)

iPad Air (3rd Gen और नए)

iPad mini (5th Gen और नए)

अपडेट न करने पर क्या होगा

यदि हैकर इस गड़बड़ी का फायदा उठा लेते हैं, तो वे,

  • आपका डिवाइस पूरी तरह से बंद या अनयूज़ेबल कर सकते हैं
  • आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं
  • Apple की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं
  • ऐप्स को बार-बार क्रैश करा सकते हैं

क्या है बचने के उपाय

Apple ने इस खामी के लिए एक नया सुरक्षा अपडेट जारी कर दिया है. आप तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करें:

ऐसे करें अपडेट:

Settings → General → Software Update → Download & Install

इसके साथ-साथ, अनजाने स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें और अगर आपका डिवाइस अचानक गरम होने लगे, बैटरी तेज़ी से खत्म होने लगे या ऐप्स बिना कारण बंद होने लगें तो तुरंत जांच करें.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy F56 5G vs Motorola Edge 60 Pro: मिड-रेंज सेगमेंट में कौन है आपके लिए परफेक्ट, कंपैरिजन से समझें

[ad_2]

विराट कोहली के ‘दोस्त’ को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, IPL में रह चुके हैं RCB टीम का हिस्सा

[ad_1]

Head coach of pakistan national cricket team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज बांग्लादेश के साथ है. वह अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 25 मई से होने जा रही है. इससे पहले पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है.

पीसीबी ने नए हेड कोच के रूप में ऐसे दिग्गज को चुना है, जो IPL की आरसीबी टीम में विराट कोहली के साथ काम कर चुका है. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में हेड कोच रहे हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे. उनका कार्यकाल 26 मई से शुरू होगा, हालांकि वह अभी भी पाकिस्तान में ही हैं.

Mike Hesson बने पाकिस्तान के नए हेड कोच

माइक हेसन को पाकिस्तान क्रिकेट की वाइट-बॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. वह अभी पाकिस्तान में हैं, जहां वह पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ है. हेसन से पहले अकीब जावेद 5 महीने तक अंतरिम कोच की भूमिका में थे. गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफे के बाद अकीब ने कोच का पद संभाला था. 

50 वर्षीय माइक हेसन के पास कोचिंग का काफी अनुभव है. उन्होंने करीब 6 साल (2012 से 2018) तक न्यूजीलैंड के हेड कोच का पद संभाला. इसके बाद उन्होंने IPL में भी काम किया.

माइक हेसन 2019 में RCB टीम के साथ जुड़े, वह 2023 तक टीम के साथ रहे. हालांकि इन सालों में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ख़िताब नहीं जीत साकी. पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर माइक हेसन की नियुक्ति का ऐलान किया लेकिन वह कितने समय तक बने रहेंगे, ये कितने समय का अनुबंध है? इसका खुलासा नहीं किया. माना जा रहा है कि हेसन का कॉन्ट्रैक्ट 2 सालों का है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगली सीरीज

पाकिस्तान के हेड कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होगी. 25 मई से शुरू हो रही इस सीरीज में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है.

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हेड कोच की नियुक्ति पर कहा, “मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कोच माइक हेसन को पाकिस्तान पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.”

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

  1. पहला मैच: 25 मई (इकबाल स्टेडियम)
  2. दूसरा मैच: 27 मई (इकबाल स्टेडियम)
  3. तीसरा मैच: 30 मई (गद्दाफी स्टेडियम)
  4. चौथा मैच: 01 जून (गद्दाफी स्टेडियम)
  5. पांचवा मैच: 03 जून (गद्दाफी स्टेडियम)

[ad_2]