कीबोर्ड की F और J पर बनी छोटी लाइनें क्या है, क्यों बनी होती है? जान लीजिए काम आएगा

[ad_1]

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार नजर अपने कीबोर्ड पर डालिए. आपको शायद ‘F’ और ‘J’ बटन पर हल्की सी उभरी हुई छोटी लाइन या बम्प दिखाई दे. अब सोचिए, क्या आपने कभी गौर किया कि ये क्यों होते हैं?

अक्सर लोग इन्हें बस कीबोर्ड की डिजाइन का हिस्सा मान लेते हैं, लेकिन हकीकत में इनका एक बहुत अहम मकसद होता है. ये छोटे-छोटे बम्प्स असल में एक टेक्नोलॉजी ट्रिक हैं, जो टाइपिंग को आसान और तेज बनाने में मदद करते हैं.

असल में जब कोई टाइपिस्ट बिना कीबोर्ड को देखे टाइप करता है, तो उसे अपनी उंगलियों की सही जगह का अंदाजा सिर्फ स्पर्श से लगाना होता है. यही वजह है कि कीबोर्ड के ‘F’ और ‘J’ बटन पर ये खास मार्किंग दी जाती है.

काफी काम की है ये दो छोटी लाइनें

ये बम्प्स यूजर को बताते हैं कि उनकी इंडेक्स फिंगर्स (पहली उंगलियां) कहां रखनी हैं. एक बार ये उंगलियां अपनी जगह पर आ जाएं, तो बाकी उंगलियां खुद-ब-खुद सही पोजीशन पर सेट हो जाती हैं.

इसे ‘होम रो पोजीशन’ कहा जाता है, जहां से टाइपिंग शुरू होती है, बाएं हाथ के लिए A, S, D, F और दाएं हाथ के लिए J, K, L और ; (सेमि-कोलन).

बार- बार नीचे देखने की नहीं पड़ती जरूरत

इस फीचर का फायदा ये है कि टाइप करने वाले को बार-बार नीचे देखने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे टाइपिंग की स्पीड भी बढ़ती है और गलतियों की संभावना भी कम हो जाती है.

तो अगली बार जब आप कीबोर्ड इस्तेमाल करें, तो उन छोटी लाइनों को नजरअंदाज न करें. ये डिजाइन नहीं, बल्कि एक बहुत सोच-समझकर किया गया इनोवेशन है, जो हर बार आपको सही जगह टाइपिंग शुरू करने में मदद करता है.

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो, यूजर्स ने भी लगा दी क्लास

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, ये वीडियो ज्यादातर पाकिस्तान से आ रहे हैं. हालांकि भारत में भी कुछ लोग लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें से कई पूरी तरह से फेक हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें कश्मीर का एक युवा खुद को आर्मी का जवान बता रहा है और सरकार पर निशाना साध रहा है. आज हम आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताएंगे.

शख्स ने वीडियो पोस्ट कर कही ये बातें
सबसे पहले आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में शख्स क्या कह रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो आर्मी का जवान है, इतना ही नहीं ऐसा दावा करते हुए वो अपना सेना का आईडी कार्ड भी दिखा रहा है. वीडियो में ये शख्स कह रहा है कि वो पिछले 8 साल से फौज में है और तीन साल से कश्मीर में पोस्टेड है. शख्स कई तरह के दावे कर रहा है और भारत सरकार पर आरोप लगा रहा है. इतना ही नहीं ये शख्स सेना को लेकर भी सवाल उठा रहा है. हालांकि ये दावे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं.

पूरी तरह से फर्जी है वीडियो
पीआईबी की तरफ से भी इस वीडियो को लेकर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वाला ये शख्स सेना से भाग चुका है. यानी आर्मी ने इसे भगौड़ा घोषित किया है. पीआईबी ने बताया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा जवान मार्च 2025 से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था, न ही अपने परिवार के संपर्क में था. यानी इस जवान के दावे पूरी तरह से फर्जी हैं और ये जितनी भी बातें कर रहा है उन पर यकीन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

यूजर्स ने भी लगाई तलाड़
बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में चार आतंकियों ने 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से ही सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है, वहीं पाकिस्तान में मौजूद सौ से ज्यादा आतंकियों को ठिकाने लगा चुकी है. पहलगाम हमले को लेकर जारी इस वीडियो पर यूजर्स भी यकीन नहीं कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स में इस शख्स को जमकर तलाड़ लगाई जा रही है, लोग इसकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोगों को सेना में भर्ती कैसे कर लिया गया.

ये भी पढ़ें – रजिया गुंडों में फंस गई! तेंदुए ने अकेला समझकर कुत्ते पर कर दिया अटैक, फिर आफत में पड़ गई शिकारी की जान

ये 5 लक्षण बताते हैं कि दिल की धमनियों में अटक-अटक बह रहा खून, मौत को दस्तक दे सकती है लापरवाही

[ad_1]

बदलती लाइफस्टाइल में हार्ट अटैक बेहद आम बीमारी बन चुका है. पहले 50-60 साल के लोगों को अपना शिकार बनाने वाला हार्ट अटैक अब 12-13 साल के बच्चों को भी नहीं बख्श रहा है. क्या आपको पता है कि हार्ट अटैक आने से पहले दिल में खून पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट आने लगती है. ऐसे में हम आपको उन पांच लक्षणों से रूबरू करा रहे हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल की धमनियों में खून अटक-अटककर बह रहा है. जान लीजिए कि इसमें लापरवाही बरतने से कैसे आप मौत को दावत दे सकते हैं.

कैसे नजर आते हैं इसके लक्षण?

गौरतलब है कि दिल की धमनियों में रुकावट को कोरोनरी धमनी रोग (Coronary Artery Disease) कहा जाता है. इसके लक्षण हर शख्स में रुकावट और गंभीरता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. कई मामलों में ये लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं तो कुछ केसेज में अचानक सामने आ जाते हैं.

यह है सबसे पहला लक्षण

अगर आपके सीने में दबाव, भारीपन, जकड़न, जलन का अनुभव होता है तो यह दिल की धमनियों में खून के बहाव में रुकावट का सिग्नल हो सकता है. ऐसे केसेज में कई बार सीने के बीचोबीच दर्द का अहसास होता है. ऐसा ज्यादा फिजिकल मेहनत करने से हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा टेंशन लेने, ज्यादा ठंड होने के कारण भी हो सकता है. ऐसे मामलों में कुछ देर तक दर्द रह सकता है. हालांकि, आराम करने या नाइट्रोग्लिसरीन लेने से राहत मिल सकती है. कई बार दर्द कंधों, बाई बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ तक महसूस होता है. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

सांस लेने में भी हो सकती है तकलीफ

अगर दिल को प्रॉपर ऑक्सीजन नहीं मिलती है तो सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है. रोजाना एक्सरसाइज करने वालों को यह दिक्कत जल्दी महसूस हो सकती है. वहीं, ज्यादा टेंशन होने पर यह लक्षण जल्दी नजर आता है. अगर आराम करने पर भी सांस की तकलीफ बरकरार रहती है तो यह गंभीर रुकावट का सिग्नल हो सकता है.

महिलाओं में ज्यादा नजर आता है यह लक्षण

अगर किसी महिला को अक्सर थकान महसूस होती है तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अगर शारीरिक गतिविधि करते वक्त यह दिक्कत ज्यादा हो रही है तो जांच जरूर करानी चाहिए. कई महिलाओं को बिना किसी वजह लगातार थकान महसूस होने लगती है.

चक्कर आए या बेहोश होने लगे तो रखें ख्याल

दिल की धमनियों में रुकावट होने पर कई बार चक्कर आने लगते हैं या बेहोशी का अनुभव होता है. ऐसा दिमाग तक ब्लड की प्रॉपर सप्लाई नहीं होने के कारण होता है. यह भी दिल की धमनियों में खून के बहाव में रुकावट का गंभीर लक्षण है.

पसीना आए या उल्टी महसूस हो तो कराएं जांच

अगर बिना किसी वजह आपको पसीना आ रहा है तो यह हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है. वहीं, पेट में बेचैनी या उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो भी सावधानी बरतने की जरूरत है. यह दिक्कत महिलाओं को ज्यादा होती है. हालांकि, उल्टी की समस्या खाना नहीं पचने के कारण भी हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

डॉक्टर से कब लें सलाह?

अगर आपको लगातार सीने में दर्द हो रहा है या सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत आराम करें. अगर यह समस्या पांच से 10 मिनट तक लगातार रहती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. शुरुआती लक्षण दिखने पर कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए, जो ईसीजी, स्ट्रेस टेस्ट या एंजियोग्राफी की मदद से सही दिक्कत का पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या है Text Neck, फोन की वजह से कैसे बिगड़ रहा हमारी स्पाइन का शेप?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

कब आएगा राजस्थान 10वीं-12वीं का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

[ad_1]

राजस्थान के लाखों छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 20 से 25 मई 2025 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है.

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर डालना होगा. बोर्ड रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में ऑनलाइन दिखाएगा. असली मार्कशीट छात्रों को बाद में उनके स्कूल से मिलेगी.

यह भी पढ़ें-

शक्ति दुबे से लेकर हर्षिता गोयल तक, ये हैं UPSC में टॉप करने वालीं पांच लड़कियां

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

राजस्थान बोर्ड के नियमों के मुताबिक छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. यदि कोई छात्र किसी एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद छात्र ‘परीक्षा परिणाम (Exam Results)’ वाले लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब अपनी कक्षा यानी RBSE 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें
स्टेप 4: अब छात्र रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे सेव या प्रिंट कर लें

SMS से देखें नतीजे

साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए

• अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें
• मैसेज टाइप करें: RJ12S <स्पेस> अपना रोल नंबर (उदाहरण: RJ12S 1234567)
• इसे भेजें इन नंबरों पर: 5676750 या 56263
• कुछ ही सेकंड में आपको SMS से आपका रिजल्ट मिल जाएगा

कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए

• मोबाइल में SMS ऐप ओपन करें
• टाइप करें: RJ12C <स्पेस> अपना रोल नंबर (उदाहरण: RJ12C 2345678)
• भेजें: 5676750 या 56263
• आपको रिजल्ट की जानकारी SMS में प्राप्त होगी

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रजिया गुंडों में फंस गई! तेंदुए ने अकेला समझकर कुत्ते पर कर दिया अटैक, फिर आफत में पड़ गई जान

[ad_1]

कहते हैं कि कुत्तों के मुंह मत लगो, खासकर तब, जब वो झुंड में हों. वो कहावत जिसमें अक्सर कहा जाता है कि अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है, दरअसल बिल्कुल सही है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने ये साबित भी कर दिया. जहां गली में सुकून की नींद सो रहे एक कमजर्फ कुत्ते पर एक तेंदुए ने उसे अकेला समझकर हमला कर दिया. लेकिन यही गलती उस तेंदुए को भारी पड़ गई. दरअसल, जैसे ही कुत्ते पर अटैक हुआ पूरी डॉग सेना वहां आ गई और फिर बना तेंदुए का भूत. वीडियो जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

अकेले कुत्ते पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का वक्त है और हर तरफ अंधेरा है. गली में आम दिनों की तरह कुत्ते अपनी अपनी जगह छिप कर सो रहे हैं. लेकिन एक कुत्ता जो बीच सड़क पर सो रहा है उसे अकेला समझकर तेंदुआ हमला कर देता है. लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती हो जाती है और तेंदुए को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. होता कुछ यूं है कि जैसे ही तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता है वैसे ही गली में छिपकर सो रहे बाकी कुत्ते वहां आ धमकते हैं और फिर शुरू होता है असली गदर. जहां कुत्तों की सेना तेंदुए को ऐसा पछाड़ती है कि तेंदुआ खुद को मुसीबत में पाकर वहां से भागने की फिराक लगा रहा होता है. लेकिन कुत्ते उसे पकड़कर बुरी तरह रौंदते हैं और उसे काट खाते हैं.

डॉग सेना ने बुरी तरह खदेड़ा

खुद पर जानलेवा हमला होता देख तेंदुआ भी जोर आजमाइश कर कुत्तों को डराता है और वहां से ऐसे जान बचाकर भागता है जैसे रजिया गुंडों से छूटकर आई हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी खौफजदा हैं. वीडियो में कुत्तों और तेंदुए की ताकत का लाइव प्रोग्राम देखकर सोशल मीडिया सनसना गया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा…जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या झपट्टा मारा है, लेकिन गली में कुत्ते भी शेर होते हैं. एक और यूजर ने लिखा…कहने का मतलब ये है कि एकता ही सबसे बड़ी ताकत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..इसे कहते हैं गली में कुत्ते का शेर होना.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

पाकिस्तान को एक्सटेंडेड फंड फेसिलिटी कार्यक्रम IMF से मिली 8400 करोड़ की दूसरी किश्त

[ad_1]

Pakistan: पाकिस्तान को आईएमएफ से फिर से लोन मिला है. अभी पिछले हफ्ते ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का कर्ज दिया गया था. पाकिस्तान को एक्सटेंडेड फंड फेसिलिटी कार्यक्रम के तहत 1.02 अरब डॉलर (करीब 8400 करोड़ रुपये) की दूसरी किश्त दी गई है.

भारत ने किया था विरोध

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा है कि 16 मई को समाप्त सप्ताह के लिए इस रकम को देश के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल किया जाएगा. पिछले हफ्ते IMF की बैठक में पाकिस्तान को मिलने वाली फंडिंग को लेकर हुए वोटिंग से खुद को दूर रख इसका विरोध किया था.

यूनाइटेड नेशन में जैसे किसी देश को ‘No’वोटिंग करने का अधिकार है. वैसा आईएमएफ में नहीं है. यहां या तो आपको पक्ष में वोट करना होगा या मतदान से खुद को दूर रखना होगा.

भारत ने इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि पाकिस्तान इन पैसों का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है. भारत ने यह भी कहा था कि इस आर्थिक मदद के चलते ही पाकिस्तान पर भारी कर्ज हो गया है और वह आईएमएफ का बहुत बड़ा कर्जदार बन गया है.

बुरे दौर से गुजर रहा पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी लगातार गिरावट आ रही है. और तो और यहां महंगाई भी आसमान छू रही है. आईएमएफ की तरफ से मिली फंडिंग से पाकिस्तान की इकोनॉमी को सहारा मिलेगा, लेकिन इस बीच भारत के साथ जंग में भी पाकिस्तान को खूब नुकसान उठाना पड़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन मसलों से जूझ रहे पाकिस्तान पर दिसंबर 2024 तक लगभग 131.16 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा कर्ज है.

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर खुली पाकिस्तान की पोल, IMF से लोन मिलने से पहले ही खर्च कर दिए उससे कहीं ज्यादा

[ad_2]

iPhone 16 Pro Max पर मिल रहा 15 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट! यहां मिल रहा सबसे तगड़ा डिस्काउंट

[ad_1]

Vijay Sales वेबसाइट पर iPhone 16 Pro Max का 256GB वेरिएंट अब 1,33,700 रुपये में मिल रहा है. बता दें कि यह मॉडल सितंबर 2024 में 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.

Vijay Sales वेबसाइट पर iPhone 16 Pro Max का 256GB वेरिएंट अब 1,33,700 रुपये में मिल रहा है. बता दें कि यह मॉडल सितंबर 2024 में 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 1,29,200 रुपये हो जाएगी. इस तरह ग्राहक कुल 15,700 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 1,29,200 रुपये हो जाएगी. इस तरह ग्राहक कुल 15,700 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1320x2868 पिक्सल रेजोल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें Apple का लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह फोन iOS 18 पर चलता है.

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1320×2868 पिक्सल रेजोल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें Apple का लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह फोन iOS 18 पर चलता है.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का वाइड लेंस, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 12MP का पेरिस्कोप लेंस और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिज़ाइन की बात करें तो यह iPhone टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है और IP68 रेटिंग के चलते धूल और पानी से सुरक्षित है.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का वाइड लेंस, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 12MP का पेरिस्कोप लेंस और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिज़ाइन की बात करें तो यह iPhone टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है और IP68 रेटिंग के चलते धूल और पानी से सुरक्षित है.

Flipkart पर Samsung Galaxy A35 5G पर भी जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन की असल कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. लेकिन फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा इस फोन को आप 3834 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं.

Flipkart पर Samsung Galaxy A35 5G पर भी जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन की असल कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. लेकिन फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा इस फोन को आप 3834 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं.

इतना ही नहीं, Flipkart पर Google Pixel 8a पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. गूगल के इस फोन की असल कीमत 52,999 रुपये है. लेकिन ई-कॉमर्स साइट पर इसे 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फोन को आप महज 1584 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं.

इतना ही नहीं, Flipkart पर Google Pixel 8a पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. गूगल के इस फोन की असल कीमत 52,999 रुपये है. लेकिन ई-कॉमर्स साइट पर इसे 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फोन को आप महज 1584 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं.

Published at : 14 May 2025 04:26 PM (IST)

मोबाइल फोटो गैलरी

मोबाइल वेब स्टोरीज

[ad_2]

अमेरिका से PM मोदी के खिलाफ बयान दिलवाना चाहता था पाकिस्तानी पत्रकार, US अधिकारी ने करवा दिया च

[ad_1]

India Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले सीजफायर की जानकारी दी थी. वॉशिंगटन में एक पाकिस्तानी पत्रकार को अमेरिका ने उस समय चुप करा दिया जब उन्होंने ये पूछने की कोशिश कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव कम करने की बातचीत का विरोध किया.

अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग में मंगलवार को पाकिस्तानी पत्रकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति के मसीहा के रूप में पेश किया, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की मध्यस्थता की थी और दावा किया कि तथाकथित प्रयासों का भारत ने स्वागत नहीं किया.

‘राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है’

रिपोर्टर ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट से कहा कि पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया है और उनका मानना ​​है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित कर देते हैं तो उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रयास का स्वागत नहीं किया है. क्या नरेंद्र मोदी का इस शांति समझौते का स्वागत न करने का रवैया आपको निराश करता है?

‘हमारा ध्यान युद्ध विराम पर है’

अमेरिकी अधिकारी ने उनके आरोपों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अमेरिका का ध्यान युद्ध विराम पर है. यही देखकर हमें खुशी हो रही है. हमारा ध्यान इसी पर है और हम युद्ध विराम को कायम रखना चाहते हैं. हम सीधे संवाद को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. हमारा ध्यान यहीं है, हमारा ध्यान युद्ध विराम पर है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए और उन्होंने दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों से शांति का रास्ता चुनने की अपील की.

ये भी पढ़ें:

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वापसी पर बोले पिता भोला नाथ- ‘थैंक्यू, चाहता हूं कि वो फिर…’

[ad_2]

तुर्किए में शूट हो चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, ‘एक था टाइगर’ से लेकर ‘रेस 2’ तक हैं शामिल

[ad_1]

Bollywood Films Shot In Turkey: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान तुर्किए ने स्टेटमेंट जारी करते हुए भारत के ऑपरेशन सिंदूर को क्रिटिसाइज किया था. तुर्किए ने पाकिस्तान को खुलेआम सपोर्ट भी किया था. जिसके बाद सिंगर विशाल मिश्रा और एक्ट्रेस रुपाली गांगुली जैसे सितारों ने तुर्किए को बॉयकॉट करने की मांग की है. लेकिन आपतो बता दें कि तुर्किए बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए टॉप लोकेशन्स में से एक है.

सलमान खान समेत कई हस्तियों के लिए तुर्किए फेवरेट शूटिंग प्लेस रहा है. कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है. कुछ फिल्मों के कुछ सीन्स तुर्किए के किसी शहर में फिल्माए गए तो वहीं कुछ के गानों को यहां शूट किया गया.

एक था टाइगर
सलमान खान की कई फिल्में तुर्किए में शूट हो चुकी हैं. इनमें फिल्म ‘एक था टाइगर’ भी शामिल हैं. इस फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग इस्तांबुल के मेडेन टॉवर, मार्डिन जिनसिरी मेद्रेसी, यूएन के विदेश मंत्रियों की बैठक के सीन के लिए अंताल्या में मर्दन पैलेस जैसी जगहों पर हुई हैं.

Five years of Ek Tha Tiger: Kabir Khan reveals lesser-known facts about the  film | Bollywood - Hindustan Times

रेस 2
‘रेस 2’ के कई सीन तुर्किए में शट हुए हैं. जॉन अब्राहम का जो महल फिल्म में दिखाया गया है, मर्दन पैलेस वो तुर्किए के अंताल्या में है. वहीं फिल्म का गाना बेइंतेहां के लिए तुर्किए के पेरगे में बड़े पब्लिक रोमन बाथ के लिए चुना गया था.

Watch Race 2 | Netflix

दिल धड़कने दो
अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के कई सीन्स तुर्किए में शूट हुए थे. इनमें इस्तांबुल, अंताल्या और कप्पाडोसिया के सीन शामिल हैं. इस्तांबुल के हागिया सोफिया म्यूजियम, अंताल्या मरीना, कालीची सड़कों और एस्पेंडोस में फिल्म की शूटिंग की गई. इसके अलावा फिल्म में इस्तांबुल में ब्लू मस्जिद, गलाटा ब्रिज और रुमेली कैसल जैसी जगहों के सीन भी दिखाए गए हैं.

Dil Dhadakne Do (2015) - Photos - IMDb

गुरु
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘गुरु’ के कई सीन्स भी तुर्किए में शूट किए गए हैं. कुछ सीन इस्तांबुल की नूरूसमानी मस्जिद में फिल्माए गए थे. इनमें ‘मइया मइया’ गाने के सीन भी शामिल हैं.

Watch Guru | Netflix

टाइगर जिंदा है
‘एक था टाइगर’ के बाद इसके सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ के लिए भी तुर्किए को चुना गया. सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म के कई सीन इस्तांबुल में शूट हुए. इसके अलावा बोस्फोरस नदी और आसपास की पहाड़ियों को भी फिल्म में दिखाया गया है.

[ad_2]