बच्चे को ट्रक ने कुचला तो सड़क पर खड़ी होकर चिल्लाने लगी हथिनी, देखने वालों की भर गई आंखें

[ad_1]


‘पाकिस्तान के लिए एक गुड न्यूज ये है कि…’ सुनते ही हंस पड़े अमिताभ बच्चन

[ad_1]

Amitabh Bachchan Post On Pakistan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में अपने खाली पोस्ट को लेकर वे खूब चर्चा में रहे थे. अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे पाकिस्तान के लिए खुशखबरी के बारे में सुनकर जमकर हंसे हैं.

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर किया है. इसमें एंकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन को लेकर खबरें पढ़ती नजर आ रही हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा- पिछले हफ्ते पाकिस्तान के लिए इकलौता अच्छी खबर ये थी कि विराट कोहली ने संन्यास ले लिया. बिग बी ने ये वीडियो शेयर किया और साथ में हंसने वाले इमोजी ऐड किए.

टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए विराट कोहली
बता दें कि विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट अनाउंस किया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उन्होंने लिखा था- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जिंदगी भर साथ रखूंगा. सफेद कपड़ों में खेलने के बारे में कुछ बहुत ही पर्सनल है.’


क्रिकेटर ने आगे लिखा था- ‘मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा. 269, विदा लेते हुए.’

पाकिस्तान के लिए एक Good News ये है कि...' सुनते ही हंस पड़े अमिताभ बच्चनपाकिस्तान के लिए एक Good News ये है कि...' सुनते ही हंस पड़े अमिताभ बच्चनपाकिस्तान के लिए एक Good News ये है कि...' सुनते ही हंस पड़े अमिताभ बच्चन

बिग बी के पोस्ट से गायब रहा नंबर, फैंस ने किया रिएक्ट
अमिताभ बच्चन अपने हर एक्स पोस्ट पर ट्वीट का नंबर लिखते हैं. लेकिन खास बात ये है कि इस पोस्ट पर उन्होंने ऐसा कोई नंबर नहीं लिखा है. ऐसे में का ये पोस्ट देखकर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अकाउंट हैक हो गया है आपका? T नहीं है, ये कैसे हो सकता है. दूसरे शख्स ने कमेंट किया- T5379 किधर है? इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- अकाउंट हैक हो गया? ट्वीट नंबर कहां है अमित जी?? इस ट्वीट में परम्परा, प्रतिष्ठा, अनुशासन गायब है.



[ad_2]

500 में 500 नंबर… गजब है भाई! CBSE 12th की टॉपर ईशानी देबनाथ की मार्कशीट उड़ा देगी होश

[ad_1]

CBSE 12वीं के रिजल्ट में इस बार एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने मेहनत और लगन की नई मिसाल पेश की है. अहमदाबाद की ईशानी देबनाथ ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. जी हां, ईशानी ने इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी हर विषय में 100 में से 100 नंबर पाए हैं.

ईशानी ने इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी- इन पांचों विषयों में न केवल लिखित बल्कि प्रैक्टिकल में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए. ईशानी के पिता शांतनु देबनाथ कंसलटेंट हैं और इंजीनियरिंग व एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं, जबकि मां राजेश्वरी ने मास्टर्स की डिग्री ली है और गृहिणी हैं. ईशानी का एक छोटा भाई भी है जो इसी स्कूल में पढ़ता है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

ऐसे की थी तैयारी

ईशानी ने बताया कि उसने स्कूल की पढ़ाई पर ही सबसे ज्यादा फोकस किया, समय पर डाउट क्लियर किए, असाइनमेंट पूरे किए और पिछले वर्षों के पेपर हल किए. उनका कहना है कि प्रिंसिपल और शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन और माता-पिता की प्रेरणा ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया.

पढ़ाई के साथ परिवार और फिल्में भी

ईशानी की मां बताती हैं कि बेटी ने पढ़ाई के साथ संतुलन बनाकर रखा. वह समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताती थी, दोस्तों से मिलती थी और कभी-कभी फिल्में भी देखती थी. लेकिन लक्ष्य हमेशा उसके दिमाग में रहता था. कमरे की दीवार पर कैलेंडर प्लानर लगाकर वह हर दिन की योजना बनाती थी.

साइंस नहीं, चुनी अपनी राह

ईशानी के पिता ने बताया कि दसवीं में 97.20% आने के बाद भी उन्होंने बेटी पर साइंस चुनने का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने ईशानी को अपने मनपसंद विषय चुनने दिए. अब ईशानी देश के टॉप कॉलेजों से साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती हैं और भविष्य में एक सफल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘अचानक हमें वैन में ठूंस’, स्टार्क की वाइफ ने बताया कैसा था मंजर; जब रोका गया पंजाब-दिल्ली मैच

[ad_1]

IPL 2025, Mitchell Starc, Alyssa Healy: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच बीच में रोक दिया गया था. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था. इसके अगले दिन आईपीएल 2025 को भी रोका गया था. अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क की वाइफ ने बताया है कि तब कैसा मंजर था. 

बता दें कि स्टार्क आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. उनकी वाइफ और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने उस रात का घटनाक्रम शेयर किया है, जब पड़ोसी शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया. मैच तब रोका गया जब पंजाब 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुका था और फ्लडलाइट खराब होने को शुरुआती कारण बताया गया. 

ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा उस समय अन्य खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ स्टैंड में मौजूद थीं. यह मानते हुए कि यह एक मामूली समस्या है एलिसा और उनके साथ मौजूद अन्य लोग पहले तो शांत रहे, लेकिन फिर चीजें हाथ से निकल गईं.

एलिसा ने ‘विलोटॉक’ पॉडकास्ट पर कहा, बिजली के कुछ टावर की बत्ती गुल हो गई और हम बस वहीं इंतजार कर रहे थे. मैंने कुछ सीट दूर अफवाह सुनी कि हमें स्टेडियम खाली करना पड़ सकता है, क्योंकि बिजली गुल हो गई है. हमारे साथ परिवार और अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ का एक बड़ा समूह था. अगले ही मिनट वह आदमी जो हमारे समूह के साथ था और हमारे साथ बस में था, वह आता है और उसका चेहरा सफेद पड़ गया था. 

एलिसा ने आगे कहा, उसने कहा कि हमें अभी जाना चाहिए, और हम कह रहे थे, ओह, यह ठीक है. जैसे कि हम बाकी सभी को स्टेडियम से पहले बाहर जाने देना और वहां रुके रहना बेहतर समझते हैं. हम शायद यहां सुरक्षित हैं, क्योंकि हर जगह लोग सीढ़ियों से नीचे उतर रहे होंगे. 

इसके बाद चीजें तेजी से बदल गईं और उन्हें जहां ले जाया गया वहां पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी पहले से मौजूद थे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, फिर एक और आदमी बाहर आया, उसका चेहरा सफेद पड़ चुका था, उसने एक बच्चे को पकड़ लिया और कहा हमें अभी निकलना होगा. 

एलिसा ने कहा कि यह इतनी तेजी से हुआ कि फाफ डु प्लेसी कमरे में बिना जूतों के थे. उन्होंने कहा, खिलाड़ी वहां थे. फाफ ने जूते भी नहीं पहने थे. वे सभी वहां बस इंतजार कर रहे थे और तनाव में दिख रहे थे. मैंने मिच से पूछा, ‘क्या हो रहा है?’ और उसने कहा, 60 किलोमीटर दूर शहर में अभी-अभी मिसाइलों से हमला हुआ है.

एलिसा ने आगे कहा, और इसलिए इलाके में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया था जिसका मतलब था कि बत्ती इसलिए गुल थी क्योंकि उस समय धर्मशाला स्टेडियम एक प्रकाशस्तंभ की तरह था. तभी स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ. 

मैच के दिन हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था. 

एलिसा ने कहा, अचानक हमें वैन में ठूंस दिया गया और हम होटल वापस चले गए. वहां स्थति काफी अच्छी नहीं थी. हम पंजाब के कुछ खिलाड़ियों के साथ बस में बैठे थे. मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर मेरी बस में था. यह ऐसा था जैसे आप वहां से निकलते ही वैन में चढ़ जाएं. 

टीमों को लंबी सड़क और ट्रेन यात्रा के माध्यम से दिल्ली लाया गया. आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया था, लेकिन 17 मई को इसे फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों के अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए वापस लौटने की उम्मीद है.

(इनपुट पीटीआई एजेंसी से लिया गया है)

[ad_2]

टूट गया पाकिस्तान! बलोच नेता का बड़ा दावा- ‘बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं’

[ad_1]

भारत के कश्मीर पर दावा करने वाला पाकिस्तान अपना ही देश नहीं संभाल पा रहा है. एक ओर वहां बलूचिस्तान की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं. इस बीच एक बलोच नेता ने दावा किया है कि अब बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए मदद मांगी है.

बलूच नेता मीर या बलोच ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और अब दुनिया को भी चुप नहीं रहना चाहिए. उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पाकिस्तान को दी जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय सहायता और कर्ज पैसे की बर्बादी थी. 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने पश्चिम, आईएमएफ, विश्व बैंक से अरबों डॉलर प्राप्त किए और हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया.”

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



[ad_2]

यहां 55-इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रही जबरदस्त छूट! खरीदने पर होगी हजारों की बचत, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

जानकारी के मुताबिक, इस सेल में ग्राहक 69% तक की बड़ी छूट का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे स्मार्ट टीवी, जिनकी असल कीमत लगभग एक लाख रुपये तक होती है, अब आधे से भी कम दाम में खरीदे जा सकते हैं. चलिए नजर डालते हैं कुछ शानदार ऑफर्स पर जो आपकी खरीद को बेहद फायदेमंद बना सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस सेल में ग्राहक 69% तक की बड़ी छूट का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे स्मार्ट टीवी, जिनकी असल कीमत लगभग एक लाख रुपये तक होती है, अब आधे से भी कम दाम में खरीदे जा सकते हैं. चलिए नजर डालते हैं कुछ शानदार ऑफर्स पर जो आपकी खरीद को बेहद फायदेमंद बना सकते हैं.

अगर आप TCL का टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो अभी सबसे सही समय है. Amazon पर इस ब्रांड के 55-इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी पर 69% की बड़ी छूट मिल रही है. जिसकी असल कीमत 1,20,990 रुपये है, वह अब सिर्फ 36,990 रुपये में मिल रहा है. यह डील हाई-क्वालिटी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स के साथ जबरदस्त है.

अगर आप TCL का टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो अभी सबसे सही समय है. Amazon पर इस ब्रांड के 55-इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी पर 69% की बड़ी छूट मिल रही है. जिसकी असल कीमत 1,20,990 रुपये है, वह अब सिर्फ 36,990 रुपये में मिल रहा है. यह डील हाई-क्वालिटी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स के साथ जबरदस्त है.

Acer के स्मार्ट टीवी भी इस सेल में शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं. 55-इंच Pro Series मॉडल, जिसकी कीमत 72,999 रुपये है, अब 58% की छूट के बाद मात्र ₹30,999 में खरीदा जा सकता है. साथ ही, 2,830 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे कीमत और कम हो सकती है.

Acer के स्मार्ट टीवी भी इस सेल में शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं. 55-इंच Pro Series मॉडल, जिसकी कीमत 72,999 रुपये है, अब 58% की छूट के बाद मात्र ₹30,999 में खरीदा जा सकता है. साथ ही, 2,830 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे कीमत और कम हो सकती है.

VW अपने दमदार डिस्प्ले और कीमत के लिए जाना जाता है. इसका 43-इंच स्मार्ट टीवी अब 19,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 49,999 रुपये है. यानी आपको मिल रही है 61% की छूट. साथ में 2,800 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी है.

VW अपने दमदार डिस्प्ले और कीमत के लिए जाना जाता है. इसका 43-इंच स्मार्ट टीवी अब 19,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 49,999 रुपये है. यानी आपको मिल रही है 61% की छूट. साथ में 2,800 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी है.

अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप बड़ी स्क्रीन चाहते हैं तो SKYWALL का 43-इंच टीवी बढ़िया विकल्प है. इसकी असली कीमत 33,150 रुपये है, लेकिन 61% की छूट के बाद यह सिर्फ 12,999 रुपये में उपलब्ध है. साथ में बैंक ऑफर्स और 2,800 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है.

अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप बड़ी स्क्रीन चाहते हैं तो SKYWALL का 43-इंच टीवी बढ़िया विकल्प है. इसकी असली कीमत 33,150 रुपये है, लेकिन 61% की छूट के बाद यह सिर्फ 12,999 रुपये में उपलब्ध है. साथ में बैंक ऑफर्स और 2,800 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है.

अगर आप अपने घर के लिए एक बड़ा, स्मार्ट और बजट फ्रेंडली टीवी लेना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें. Amazon की यह सेल सीमित समय के लिए है और डील्स कब तक उपलब्ध रहेंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं.

अगर आप अपने घर के लिए एक बड़ा, स्मार्ट और बजट फ्रेंडली टीवी लेना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें. Amazon की यह सेल सीमित समय के लिए है और डील्स कब तक उपलब्ध रहेंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं.

Published at : 14 May 2025 02:46 PM (IST)

Gadgets फोटो गैलरी

Gadgets वेब स्टोरीज

[ad_2]

आयशर मोटर्स का नेट प्रॉफिट Q4 में 27 परसेंट उछला, कंपनी ने किया मोटे डिविडेंड का ऐलान

[ad_1]

EICHER Motors Q4 Results: रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है. इस दौरान कंपनी ने अच्छा मुनाफा कमाया. कंपनी के नेट प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले करीब 27 परसेंट का इजाफा हुआ है. 2024 की चौथी तिमाही के 1,070 करोड़ रुपये के मुकाबले 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,362 करोड़ रुपये रहा. जहां मार्केट एक्सपर्ट्स ने कंपनी के लिए 1,265 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान लगाया था, कंपनी की कमाई उससे अच्छी हुई. 

कंपनी के शेयरहोल्डर्स की होगी तगड़ी कमाई

कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी पिछले साल की चौथी तिमाही से 23 परसेंट बढ़कर 5,150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि मनीकंट्रोल के कराए गए ब्रोकरेज सर्वे में 5,072 करोड़ रुपये रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था.

चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है, जो 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए है. चौथी तिमाही में EBITDA भी 11.4 परसेंट की छलांग लगाते हुए 1,258 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. गौरतलब है कि चौथी तिमाही में रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे ज्यादा 2,80,801 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, जो पिछले साल से 23 परसेंट ज्यादा है. 

एक साल में इतना पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू

वहीं, अगर पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025 की बात करें, तो इस साल आयशर मोटर्स का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 14 परसेंट की बढ़त के साथ 18,870 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 8.9 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए EBITDA भी 4,712 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है. कंपनी ने कहा कि रॉयल एनफील्ड ने FY 2025 में पहली बार 10 लाख एनुअल सेल के आंकड़े को पार किया. कंपनी ने कहा, घरेलू बिक्री 8.1 परसेंट बढ़कर 902,757 यूनिट हो गई, जबकि इंटरनेशनल सेल्स में 29.7 परसेंट की वृद्धि हुई, जिसमें से 100,136 मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट किए गए. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान को फिर मिली मदद, भारत से तनाव के बीच IMF ने दे दी 8400 करोड़ की दूसरी किश्त

[ad_2]

सोना या चांदी का कंगन किसे पहनना चाहिए? जानिए चौंकाने वाले रहस्य!

[ad_1]

Gold Silver Kangan: चौंकिए मत! आपकी कलाई का कंगन आपका भाग्य भी बदल सकता है. भारत में आभूषण या गहनों का प्रयोग केवल सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी, हेल्थ और ज्योतिषीय उपाय के तौर पर भी पहनने की मान्यता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत धातु से बना कंगन आपके जीवन में दुर्भाग्य, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट का कारण भी बन सकता है?

लग्न और ग्रहों से तय होता है कौन-सी धातु आपके लिए शुभ है
ज्योतिष के अनुसार सोने का कंगन तभी पहनना चाहिए जब आपकी कुंडली में सूर्य, बृहस्पति या मंगल ग्रह मजबूत हों, अन्यथा इस धातु के कंगन, कड़ा आदि नहीं पहनना चाहिए. वहीं यदि आपकी कुडली का लग्न मेष, सिंह या धनु है तो सोने का कंगन पहन सकते हैं.

वहीं अक्सर मानसिक थकान या आत्मविश्वास की कमी महसूस करने वाले भी सोने के कंगन या कड़ा पहन सकते हैं. इसके अलावा जो लोग राजनीति या प्रशासन अथवा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं वे भी सोने का कंगन धारण कर सकते हैं. सोने के लिए शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि ‘सुवर्णं तेजसां भूषणम्’ यानि स्वर्ण तेज का प्रतीक है और आत्मबल को जाग्रत करता है.

चांदी का कंगन किसे पहनना चाहिए
चांद का कंगन या कड़ा तभी पहनने की सलाह दी जाती है जब आपकी कुंडली में चंद्रमा, शुक्र या बुध बलवान हों. इसके साथ ही चांदी का कंगन उन लोगों के लिए विशेष शुभ होता है जिनका लग्न कर्क, वृषभ या कन्या है.

वहीं जिन लोगों को मानसिक अशांति की समस्या बनी रहती है, अनिद्रा या त्वचा रोग सताते हैं तो भी चांदी का कंगन या कड़ा पहन सकते हैं. वहीं जो लोग कलात्मक क्षेत्र से संबंध रखते हैं या फिर चिकित्सा या किसी सर्विस प्रोवाइडर कार्यों से जुड़े हैं उनके के लिए भी चांदी का कंगन शुभ माना गया है.

शास्त्रों में इस धातु को लेकर कहा गया है कि ‘रजतं शीतलता दायकं’ यानि चांदी मन को शांत करती है और शारीरिक रोगों को दूर करती है.

इन भ्रमों से दूर रहें
सोना या चांदी किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं इसे लेकर कई तरह के भ्रम भी देखने को मिलते हैं जैसे ‘महिलाएं चांदी और पुरुषों को सोना पहनना चाहिए’, जबकि हकीकत ये है कि यह महज आधुनिक मिथक है, शास्त्रों में ऐसा कुछ नहीं कहा गया. वहीं ‘जो अच्छा दिखे, वही पहन लो’ ऐसा भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सोच आपकी कुंडली में बैठे ग्रहों की शुभता को अशुभता में बदल सकती है.

आयुर्वेद और ऊर्जा विज्ञान क्या कहते हैं?
ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के साथ सोना और चांदी का जिक्र आयुर्वेद और ऊर्जा विज्ञान में भी प्रमुखता से मिलता है. आयुर्वेद के अनुसार सोना गर्म प्रकृति का होता है, यह शरीर में पित्त को बढ़ाता है.

जबकि चांदी ठंडी होती है, यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है. यदि कोई बार-बार बीमार पड़ता है, तो आयुर्वेद के जानकार कभी-कभी धातु बदलने की भी सलाह देते हैं.

सही धातु का कंगन पहनना क्यों ज़रूरी है?
कंगन फैशन की चीज बाद में है पहले इसका ज्योतिषीय, धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व पहले. क्योंकि इन धातुओं के बारे में ग्रंथों में हजारों साल पहले ही बता दिया गया था. इसके लाभ और हानि के बारे में जिक्र मिलता है. इसलिए सोना या चांदी का कंगन तभी पहनना चाहिए जब- 

  1. जीवन में कोई संकट हो
  2. काम में रुकावटें आ रही हों
  3. सामाजिक अपमान की स्थिति बनती हो
  4. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं

इन स्थितियों में किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही कंगन धारण करना चाहिए. यदि ऐसा करते हैं तो जीवन में मिल रही चुनौतियों को कम कर सकते हैं और असफलता को सफलता में बदल सकते हैं.

[ad_2]

भारत-पाक टेंशन के नाम पर आलिया भट्ट ने बोला घनघोर झूठ! कान्स ना जाने की असल वजह का हुआ खुलासा

[ad_1]

Alia Bhatt Cannes Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल कान्स डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन फिर खबरें आईं कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से एक्ट्रेस ने अपना कान्स डेब्यू कैंसिल कर दिया. हालांकि अब एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अपना कान्स डेब्यू कैंसिल नहीं किया, बल्कि पोस्टपोन किया है. साथ ही इसकी वजह भारत-पाकिस्तान टेंशन नहीं, बल्कि कुछ और है.

ई24 के मुताबिक आलिया भट्ट भारत-पाकिस्तान के बीच के हालात नॉर्मल होते ही कान्स पहुंचेंगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में फ्रेंच रुबेरा जा सकती हैं. कहा जा रहा है कि आलिया के भारत पाक टेंशन का हवाला देकर कान्स डेब्यू कैंसिल करने की बात झूठी है.

11 times Alia Bhatt embraced Indian silhouettes from saris to shararas for  the festive season | Vogue India

आलिया भट्ट ने बोला झूठ?
आलिया भट्ट को लेकर अब खबरें हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते नहीं, बल्कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक रूल की वजह से अपना डेब्यू पोस्टपोन किया है. दरअसल आलिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए खास ऑफटफिट पहनने वाली थीं. रेडिट पर कहा जा रहा है कि कान्स के रूल्स की वजह से आलिया को अपना फैसला बदलना पड़ा.

भारत-पाकिस्तान टेंशन के नाम पर आलिया भट्ट ने बोला घनघोर झूठ! Cannes ना जाने की असल वजह का हुआ खुलासा

कान्स के नए रूल के चलते पोस्टपोन किया डेब्यू!
कान्स में एक्ट्रेस लॉन्ग ट्रेल गाउन पहनने वाली थीं. लेकिन कान्स ने इस साल रेड कार्पेट पर चलने वाले सितारों के वॉल्युम और ट्रेल वाली ड्रेसेस पहनने पर बैन लगा दिया है. ऐसे में आलिया ने अपना डेब्यू आगे बढ़ा दिया है. अब एक्ट्रेस 23 या 24 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर उतर सकती हैं. दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट की पीआर टीम ने जानबूझकर एक्ट्रेस के कान्स डेब्यू पोस्टपोन को देशभक्ति वाला एंगल दिया.

कान्स के रेड कार्पेड पर उतरेंगी बॉलीवुड हस्तियां
बता दें कि इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत सकती हैं. इनमें जाह्नवी कपूर, ऐश्वर्या राय और नितांशी गोयल से लेकर सिंगर आस्था गिल का नाम भी शामिल हैं.

[ad_2]

सीरिया पर अनाउंसमेंट करके डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस को दिया सरप्राइज, देखें वीडियो

[ad_1]

Donald Trump Announcement On Syria: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (13 मई, 2025) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सीरिया से प्रतिबंध हटाने की सोच रहे हैं. अमेरिका ने असद शासन के पतन के बाद सीरिया पर प्रतिबंध लगा रखा है. ट्रंप ने रियाद में सऊदी निवेश फोरम के दौरान इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगन के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया है.

उन्होंने कहा, “सीरिया ने कई सालों में बहुत से अपमान, युद्ध और हत्याएं झेली हैं. इसलिए मेरे प्रशासन ने एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका और सीरिया के बीच सामान्य संबंधों को बहाल करने की दिशा में पहला कदम उठाया है.” ट्रंप की ओर से इस बात की घोषणा किए जाने के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने खड़े होकर तालियां बजाईं.

तुर्की में मिलेंगी अमेरिका और सीरिया के विदेश मंत्री

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस सप्ताह के अंत में तुर्की में सीरिया के विदेश मंत्री से मिलने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “प्रतिबंध क्रूर और अपंग करने वाले थे और उस समय एक महत्वपूर्ण कार्य के रूप में काम करते थे लेकिन अब उनके चमकने का समय आ गया है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि सीरिया की नई सरकार शांति बनाए रखते हुए देश को स्थिर करने में सफल होगी.


सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति से मिले डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने कहा आगे कहा, “इसलिए मैं कहता हूं शुभकामनाएं, सीरिया. हमें कुछ स्पेशल दिखाओ.” प्रतिबंधों को हटाना सीरियाई सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है. दिसंबर में बाइडेन प्रशासन के दौरान असद शासन का पतन हो गया था. हालांकि, इस कदम को इजरायल सरकार की ओर से एक झटका के रूप में देखा जा सकता है, जिसने असद के पतन के मद्देनजर सीरिया में सैन्य और क्षेत्रीय प्रगति को बढ़ा दिया था. डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात भी की. करीब 25 सालों बाद दोनों देशों के बीच नेताओं की मुलाकात हुई है.

ये भी पढ़ें: तुर्किए हो या चीन-पाकिस्तान, भारत ने बनाया दुनिया के सभी ड्रोनों का काल ‘भार्गवास्त्र’; देखें सफल परीक्षण का VIDEO



[ad_2]