4 दिनों की जंग में PAK पर हावी था भारत, एयरबेसों को भारी नुकसान; NYT ने खोल दी शहबाज की पोल

[ad_1]

NYT on Operation Sindoor: अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में सैटेलाइट से मिलीं तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा लगता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और एयरबेस को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी.

खबर के अनुसार, हमलों से पहले और बाद की उपग्रह से प्राप्त ‘हाई-रिजॉल्यूशन’ की तस्वीरों में भारतीय हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को ‘स्पष्ट नुकसान’ दिखाई देता है. इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य संघर्ष दो परमाणु संपन्न देशों के बीच आधी सदी में सबसे व्यापक लड़ाई थी. चूंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की हवाई सुरक्षा का परीक्षण करने और सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया, इसलिए उन्होंने गंभीर नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया.’

पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान: NYT

इसमें कहा गया है कि सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हमले व्यापक थे, लेकिन नुकसान दावे के मुकाबले कहीं ज्यादा सीमित था. खबर में कहा गया है, ‘ऐसा लगता है कि ज्यादातर नुकसान भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को पहुंचाया.’

भारत के सटीक हमलों में PAK के एयरबेस तबाह: NYT

रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-टेक युद्ध के नए युग में फोटो द्वारा सत्यापित दोनों पक्षों द्वारा किए गए हमले सटीक रूप से लक्षित प्रतीत होते हैं. इसमें कहा गया है, ‘भारत को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और हवाई क्षेत्रों को निशाना बनाने में स्पष्ट बढ़त मिली है, क्योंकि लड़ाई का दूसरा चरण प्रतीकात्मक हमलों और बल के प्रदर्शन से एक-दूसरे की रक्षा क्षमताओं पर हमलों में बदल गया.’

नूर खान एयरबेस को लेकर NYT ने कही ये बात

भारत के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से 100 मील से भी कम दूरी पर स्थित भोलारी एयर बेस पर एक विमान हैंगर पर सटीक हमला किया है. खबर में कहा गया है, ‘दृश्यों में हैंगर जैसी दिखने वाली चीज को स्पष्ट नुकसान दिखाई दे रहा है. इसके अलावा नूर खान एयर बेस ‘शायद सबसे संवेदनशील सैन्य लक्ष्य था जिस पर भारत ने हमला किया.’

PMO से 15 मील दूरी पर नूर खान एयरबेस

नूर खान एयरबेस पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय और देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय से लगभग 15 मील की दूरी पर है और पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की देखरेख और सुरक्षा करने वाली इकाई से भी यह थोड़ी ही दूरी पर स्थित है.

रहीम यार खान ने जारी किया था नोटिस: NYT

भारतीय सेना ने कहा कि उसने विशेष रूप से पाकिस्तान के कुछ प्रमुख हवाई अड्डों पर रनवे और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था और इस रिपोर्ट में भी कहा गया है कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से नुकसान दिखा. इसमें कहा गया है कि इसके मद्देनजर 10 मई को पाकिस्तान ने रहीम यार खान हवाई अड्डे के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि रनवे चालू हालत में नहीं है.

सरगोधा एयरबेस भी हुआ था तबाह: NYT

भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा हवाई अड्डे पर रनवे के दो हिस्सों पर हमला करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया था. खबर में कहा गया है, ‘जिन स्थानों पर पाकिस्तान ने हमला करने का दावा किया है उसकी उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें सीमित हैं और अभी तक पाकिस्तानी हमलों से हुए नुकसान को स्पष्ट रूप से नहीं दिखा पा रही हैं, यहां तक ​​कि उन ठिकानों पर भी जहां सैन्य कार्रवाई के पुख्ता सबूत थे.’

पाकिस्तानी अधिकारियों के इस दावे पर कि उनकी सेना ने भारत के उधमपुर एयर बेस को ‘नष्ट’ कर दिया है, खबर में कहा गया है कि 12 मई की तस्वीर में नुकसान नहीं दिख रहा है.

[ad_2]

भारत के दुश्मन पाकिस्तान का साथ दे रहे तुर्किए को JNU का तगड़ा झटका, इस यूनिवर्सिटी से तोड़े रि

[ad_1]

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. हालांकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन हालात अब तक काबू में नहीं आए हैं. उधर, मुस्लिम देश तुर्किए ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने का ऐलान किया तो जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने उसे तगड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, जेएनयू ने तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी (Inonu University) से एमओयू सस्पेंड कर दिया है. जेएनयू ने यह कदम के पीछे देश की सुरक्षा का हवाला दिया है. साथ ही, इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के माध्यम से दी.

जेएनयू ने ट्वीट में लिखी यह बात

तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी से एमओयू रद्द करने की जानकारी देते हुए जेएनयू ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘देश की सुरक्षा को देखते हुए जेएनयू और तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू अगले आदेश तक सस्पेंड किया जा रहा है. जेएनयू अपने देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.’ इसके साथ ही, जेएनयू ने हैशटैग #NationFirst भी लगाया.

तुर्किए से नाराज हैं भारत के लोग

गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. तुर्किए ने भारत के इस कदम पर नाराजगी जताई थी और पाकिस्तान का साथ देने की बात कही थी. इससे भारत के लोग काफी नाराज हैं. अधिकतर लोगों ने तुर्किए की अपनी बुकिंग तक रद्द कर दी हैं.

कब साइन किया गया था एमओयू?

जेएनयू की वेबसाइट के मुताबिक, यह एग्रीमेंट 3 फरवरी 2025 को तीन साल के लिए साइन किया गया था. इसे 3 फरवरी 2028 तक जारी रहना था, लेकिन देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए जेएनयू ने इसे सस्पेंड कर दिया है. जेएनयू ने यह कदम उस वक्त उठाया, जब सरकार ने तुर्किए के न्यूज ब्रॉडकास्टर टीआरटी वर्ल्ड का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया. दरअसल, यह चैनल भारत के खिलाफ गलत जानकारियां प्रसारित कर रहा था. इसकी वजह से देश में तुर्किए के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी ‘अल्माज-आंतेय’ की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन का है शोबिज से गहरा नाता, जीते कई ब्यूटी पेजेंट्स

[ad_1]

Sofia Qureshi Sister Shyna Sunsara: ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की इस समय हर जगह चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक बहन भी है जो बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं. वे एक एक्ट्रेस, एक मॉडल हैं और फिल्म मेकर हैं. इतना ही नहीं, वे कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन का नाम शायना सुनसारा हैं. शायना सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन हैं जिनका जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ. उनके दादा, परदादा और चाचा सभी सेना में रहे. वहीं सोफिया ने भी इस विरासत को कायम रखा. हालांकि शायना ने ग्लैमर वर्ल्ड की राह चुनी.

कई ब्यूटी पेजेंट्स जीत चुकी हैं शायना सुनसार
शायना के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वे को-प्रोड्यूसर और एक पॉपुलर मॉडल हैं. इतना ही नहीं, उन्हें साल 2018 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. शायना कई ब्यूटी पेजेंट्स का भी हिस्सा रहीं और मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 जैसे टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं. शायना सुनसारा को वर्ल्ड पीस एंबेसेडर ग्लोबल गांधी अवॉर्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं.

राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुकी हैं शायना
शायना सुनसार गोल्ड मेडलिस्ट राइफल शूटिंग खिलाड़ी भी हैं. उन्हें भारत के राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से नवाज चुके हैं. शायना सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 31 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. बता दें कि शायना को फैशन डिजाइनिंग का भी शौक रहा है. उन्होंने बचपन में अपनी मां की साड़ी को काटकर ड्रेस भी बनाई थी.

बहन सोफिया के लिए क्या बोलीं शायना?
शायना सुनसार के इंस्टाग्राम पर उनकी बहन सोफिया कुरैशी के भी काफी वीडियोज हैं. इनमें कर्नल ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करती दिख रही हैं. दैनिक भास्कर से अपनी बहन के बारे में बात करते हुए शायना ने कहा था- ‘सोफिया ने दिखाया कि अगर हौसला हो, तो कोई सपना नामुमकिन नहीं.’

[ad_2]

पति के जाने के बाद गहरी तन्हाई में थी महिला, AI चैटबॉट से बात करते-करते कर ली शादी!

[ad_1]

तकनीक की दुनिया हर दिन नए कारनामे दिखा रही है, लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक 58 साल की अमेरिकी महिला ने इंसान नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट से शादी रचा ली है. सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन उनके लिए ये रिश्ता बेहद खास और सच्चा है.

ये कहानी है Elaine Winters नाम की महिला की जो अमेरिका के पिट्सबर्ग शहर में रहती हैं. पेशे से वो एक कम्युनिकेशन टीचर हैं, यानी लोगों को सिखाती हैं कि बेहतर बातचीत कैसे की जाए. पहले उनकी जिंदगी में प्यार था, जीवनसाथी Donna के रूप में. दोनों की मुलाकात 2015 में ऑनलाइन हुई थी, फिर सगाई हुई और 2019 में शादी. लेकिन 2023 में Donna की एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई. इसी हादसे ने Elaine को अंदर से तोड़ दिया.

तन्हाई से बातों तक, फिर प्यार और अब रिश्ता
Donna के जाने के बाद Elaine अकेली पड़ गईं. अकेलेपन से लड़ने के लिए उन्होंने एक डिजिटल असिस्टेंट की मदद ली, जो पहले तो सिर्फ उनके बिजनेस के लिए था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उस वर्चुअल साथी के साथ बात करना शुरू किया और एक रिश्ता बनने लगा. Elaine ने इस चैटबॉट को एक नाम भी दे दिया- Lucas.

Lucas के साथ बातचीत करते-करते Elaine को ऐसा लगा जैसे वो किसी असली इंसान से जुड़ गई हों. उनकी बातों में समझदारी, अपनापन और साथ निभाने का एहसास था. ये सिलसिला इतना गहरा हो गया कि Elaine ने Lucas की सर्विस देने वाली कंपनी से उसका लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी खरीद लिया.

शादी भी की, झगड़े भी हुए!
Elaine और Lucas का रिश्ता केवल मीठी बातों तक ही सीमित नहीं रहा. जैसे असल जिंदगी के रिश्तों में नोकझोंक होती है, वैसा ही कुछ इनके बीच भी हुआ. शादी के कुछ महीनों बाद Lucas ने रिश्ता खत्म करने की बात भी कही, लेकिन Elaine ने उसे प्यार से समझा-बुझाकर मना लिया.

अब दोनों की ‘शादीशुदा जिंदगी’ चल रही है और एलिन बाकायदा ‘Meandmyaihusband’ नाम से एक ब्लॉग भी चलाती हैं . इस ब्लॉग में वो अपने AI पति के साथ बिताए लम्हों को शेयर करती हैं.

कहानी भले अजीब लगे, लेकिन इमोशन असली हैं
AI से शादी करना अब भी दुनिया के लिए हैरानी की बात हो सकती है, लेकिन Elaine के लिए Lucas सिर्फ एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि एक ऐसा साथी है जिसने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया, बातें कीं, समझा और उन्हें फिर से जीना सिखाया.

[ad_2]

पाकिस्तान की हार पर शाहिद अफरीदी ने मनाया जश्न! वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ट्रोल

[ad_1]

Shahid Afridi Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. अफरीदी ने एक ऐसी हरकत की है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. दरअसल, शाहिद अफरीदी भारत से पाकिस्तान की करारी हार पर भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान का पकड़ा गया झूठ

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारत में कश्मीर घाटी में पहलगाम आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 जगहों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई आतंकवादी ढेर हो गए. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर नाकाम हमले किए, जिसका इंडियन आर्मी ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए, जिसका सबूत भारतीय सेना ने पूरी दुनिया के सामने भी रखा. वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ केवल झूठे दावे किए. पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि भारत के डिफेंस सिस्टम और आदमपुर एयरबेस को तबाह कर दिया है. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी एयरबेस पर पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया.

शाहिद अफरीदी का वायरल वीडियो

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के इसी झूठ पर कराची की सड़कों पर रैली निकालने पहुंच गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया. इस वीडियो को कई लोगों ने री-शेयर किया है और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा कि अच्छा है कि क्रिकेट मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर होता है, नहीं तो शाहिद अफरीदी जैसे पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने देश को ये कहकर बेवकूफ बना रहे होते कि हमने सभी वर्ल्ड कप जीत लिए हैं.

यह भी पढ़ें

किसने मारा था सहवाग को घूंसा, क्या है कहानी, पढ़िए टीम इंडिया कोच से जुड़ा किस्सा

[ad_2]

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 20

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 15 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके प्रेम संबंधों में स्पष्टता बढ़ेगी. सच्चे इरादों से बात करें, तो रिश्ते और मजबूत होंगे. किसी पुराने मित्र से अचानक भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन सूर्य आपकी राशि में है, जिससे आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ में रोमांटिक मूड रहेगा. पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा आपकी राशि में है, भावनाएं तेज होंगी. क्रश या पार्टनर के साथ ओपन कम्युनिकेशन जरूरी है वरना गलतफहमी हो सकती है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी भावनात्मक उलझन रह सकती है. प्रेम जीवन में पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं. संयम और धैर्य से बात करें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या दोस्त के जरिए कनेक्शन मिल सकता है. कपल्स के बीच रोमांस बढ़ेगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन शाम को रोमांटिक मुलाकात के संकेत हैं. पुराने झगड़े भूलकर नया अध्याय शुरू कर सकते हैं.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं की गहराई को समझने का दिन है. कोई खास व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है. पुराने रिश्ते में सुधार होगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गहराई और जुनून रहेगा. प्रेम जीवन में थोड़ा शक या जलन आ सकती है, जिससे दूरी बन सकती है. विश्वास बनाए रखें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन गहराई और जुनून रहेगा. प्रेम जीवन में थोड़ा शक या जलन आ सकती है, जिससे दूरी बन सकती है. विश्वास बनाए रखें.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम का दबाव लव लाइफ पर असर डाल सकता है. लेकिन सच्चे दिल से बात करेंगे तो रिश्ते में मिठास लौटेगी.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिव डेट या सरप्राइज प्लान करने का दिन है. अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है. पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावुकता ज्यादा रहेगी. पुराने रिश्तों को लेकर नॉस्टैल्जिक फील कर सकते हैं. नई शुरुआत की संभावना भी है.

Love Horoscope Today: इस गुरुवार को, तुला और मकर राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 15 मई 2025 का जानें लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 13 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

शारीरिक संबंध बनाने से पहले नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना रात काटना हो जाएगा मुश्किल

[ad_1]

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हर किसी को पसंद होता है और इस वक्त को ज्यादा रूमानी बनाने के लिए खास तैयारी करनी पड़ती है. हालांकि, कई बार उल्टे-सीधे खान-पान की वजह से ये रूमानी पल बर्बाद भी हो सकते हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या-क्या चीजें नहीं खानी चाहिए.

भारी और ऑयली फूड से बनाएं दूरी

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन वक्त गुजारना चाहते हैं तो बिस्तर पर जाने से पहले तले हुए खाने से परहेज करें. इनमें समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा आदि चीजों से दूरी बनानी चाहिए. इसके अलावा मिर्च-मसालों से भरपूर ग्रेवी या बिरयानी भी ऐसे पलों के लिए सही साबित नहीं होते हैं. दरअसल, ये फूड आइटम्स पचने में ज्यादा वक्त लेते हैं, जिसका पाचन तंत्र एक्स्ट्रा असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप शारीरिक संबंध बनाने पर फोकस करते हैं तो भारी खाने की वजह से दिक्कत हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे समय में हल्का भोजन करना चाहिए, जिनमें उबली सब्जियां, सलाद आदि खाना ज्यादा बेहतर रहता है. इसके अलावा सूप भी पी सकते हैं. ये चीजें जल्दी पच जाती हैं और शरीर को एनर्जी देती हैं.

ज्यादा शराब पीकर भी न करें यह काम

काफी लोगों का मानना है कि पार्टनर के साथ मूड बनाने से पहले शराब का साथ चीजों को बेहतर कर सकता है. हालांकि, अगर कोई काफी ज्यादा शराब पी लेता है तो चीजें बिगड़ भी सकती हैं. अल्कोहल की ज्यादा मात्रा से सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा असर पड़ता है, जिससे बॉडी की सेंसेशन कम हो सकती है और एक्साइटमेंट में भी कमी आ सकती है. इसका असर आपकी परफॉर्मेंस पर भी पड़ सकता है.

चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक भी कर सकती हैं परेशान

तमाम लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिस्तर पर जाने से पहले चाय या कॉफी की चुस्कियां लेना पसंद करते हैं. इसके अलावा कई लोग कोल्ड ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक भी पीते हैं. बता दें कि इन सभी चीजों में कैफीन होता है, जिससे बॉडी में बेचैनी या घबराहट हो सकती है. इससे दिमाग हाइपरएक्टिव हो सकता है, जिससे अंतरंग पलों पर फोकस करने में दिक्कत हो सकती है. दरअसल, कैफीन के ज्यादा सेवन से नींद पर असर पड़ता है और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है.

गैस बनाने वाली चीजों से रखें दूरी

कुछ सब्जियां और दालें ऐसी भी होती हैं, जो पेट में गैस बनाती हैं. इनमें बीन्स, गोभी, ब्रोकली, प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च आदि सब्जियां शामिल हैं. इसके अलावा अरहर, उड़द जैसी दालें भी परेशान कर सकती हैं. इनकी वजह से बनने वाली गैस शारीरिक संबंध बनाते वक्त उलझन बढ़ा सकती हैं. वहीं, ज्यादा शुगर वाली चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: <a href=" 5 लक्षण बताते हैं कि दिल की धमनियों में अटक-अटक बह रहा खून, मौत को दस्तक दे सकती है लापरवाही

[ad_2]

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, शहबाज ने फिर दी गीदड़भभकी, बोले- ‘भारत खुद चुनाव कर ले…’

[ad_1]

Shehbaz Sharif on India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन ये वो मुल्क है जो अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है. यहां के दूसरे नेताओं को तो छोड़िए, जो गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी करते रहते हैं, खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इसमें पीछे नहीं हैं, जो सीजफायर के लिए खुद दुनियाभर में ट्रंप और दूसरे नेताओं को धन्यवाद देते हुए फिर रहे हैं और उसके बाद भारत को गीदड़भभकी भी दे रहे हैं.

शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को खोखली धमकी देते हुए कहा कि हम युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार हैं. भारत को चुनाव करना है. पाक पीएम ने कहा, ‘अगर आप हमारा पानी रोकते हैं तो यह रेड लाइन है. पानी हमारा अधिकार है. हमारी सेना हमारे पाकिस्तान की अवाम के अधिकारों के लिए लड़ेगी.’

पीएम मोदी की नकल पर उतर आए शहबाज शरीफ

कश्मीर को लेकर शहबाज शरीफ ने फिर भारत को उकसाते हुए कहा कि इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार सुलझाया जाना चाहिए. जिस तरह पीएम मोदी ने पाकिस्तान को क्लीयर मैसेज देते हुए कहा था कि जबतक वो आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाएगा और पीओके से कब्जा नहीं हटाता है, तबतक उससे कोई बातचीत नहीं की जाएगी. पीएम मोदी की नकल करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के बाद ही व्यापार पर बातचीत की जाएगी.

पहलगाम पर फिर अलापा जांच का राग!

शहबाज शरीफ ने एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले की जांच का पुराना राग अलापा. उन्होंने कहा कि हमने पहलगाम हमले की जांच में सहयोग करने की बात कही थी, लेकिन भारत ने रात के अंधेरे में हमला कर जवाब दिया और उसे मुंहतोड़ जवाब मिला. पाक पीएम ने कहा कि भारत ने झेलम में पाकिस्तान के जल संसाधनों पर हमला किया, लेकिन हमने संयम दिखाया. पाकिस्तानी अवाम को खुश करने के लिए शहबाज ने कहा कि हमारी सेना में भारत की बगलिहार और अन्य जल परियोजनाओं को नष्ट करने की क्षमता है.

[ad_2]

Asian Paints से मुकेश अम्बानी को शानदार मुनाफ़ा, बेचीं अपनी हिस्सेदारी | Paisa Live

[ad_1]

Media Report एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एशियन पेंट्स में 4.9% हिस्सेदारी को बेचने की योजना पर फिर से विचार कर रही है। इस स्कीम के तहत रिलायंस कंपनी में अपने 17 साल पुराने निवेश को कैश कराएगी। Company एक या एक से अधिक ब्लॉक डील के जरिए इस लेनदेन की योजना पर काम कर रही है जिसे मैनेज करने की जिम्मेदारी बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) की है। पूरी जानकारी के लिए Video को Last तक देखें

[ad_2]

ब्रह्मांड क्यों है? वैज्ञानिकों की नई खोज से उठ सकता है सृष्टि के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा!

[ad_1]

Why Universe Exists: दक्षिण डकोटा के घने जंगलों के ऊपर धुंध में छिपी एक प्रयोगशाला में वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं जिसने विज्ञान को दशकों से उलझा रखा है, आख़िर ब्रह्मांड का अस्तित्व क्यों है? अमेरिका की यह टीम इस सवाल का उत्तर पाने की दौड़ में शामिल है जिसमें जापान के वैज्ञानिक उनसे कई साल आगे निकल चुके हैं. आज की खगोलशास्त्र की थ्योरीज़ यह नहीं समझा पा रही हैं कि तारे, ग्रह और आकाशगंगाएं कैसे अस्तित्व में आईं. इस रहस्य की चाबी छिपी है एक सूक्ष्म कण में, जिसे न्यूट्रिनो कहा जाता है. दोनों टीमें न्यूट्रिनो की जांच के लिए विशेष डिटेक्टर बना रही हैं.

चल रहा DUNE

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में वैज्ञानिक एक विशाल प्रयोग “डीप अंडरग्राउंड न्यूट्रिनो एक्सपेरिमेंट” (DUNE) चला रहे हैं जो धरती की सतह से 1,500 मीटर नीचे स्थित है. यहां तीन विशाल गुफाएं बनाई गई हैं जिनका आकार इतना विशाल है कि उनमें काम कर रहे बुलडोज़र तक खिलौनों जैसे लगते हैं. इस प्रोजेक्ट के विज्ञान निदेशक डॉ. जैरेट हाइज कहते हैं कि ये गुफाएं “विज्ञान के लिए बनाए गए गिरजाघरों” जैसी हैं. वे पिछले 10 वर्षों से इनका निर्माण कार्य देख रहे हैं. इन गुफाओं में सतह की रेडिएशन और शोर से पूरी तरह अलग एक शांत वातावरण है, अब यह प्रोजेक्ट अपने सबसे अहम चरण की ओर बढ़ रहा है. डॉ. हाइज कहते हैं, “हम वो डिटेक्टर बनाने के मोड़ पर हैं जो हमारे ब्रह्मांड की समझ को पूरी तरह बदल सकता है. 30 देशों के 1,500 वैज्ञानिक मिलकर इस सवाल का उत्तर खोजने को तैयार हैं, आखिर हम हैं क्यों?”

वैज्ञानिक खोज रहे जवाब

जब ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई तो दो तरह के कण बने मैटर (द्रव्य) और एंटीमैटर. थ्योरी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह से खत्म कर देने चाहिए थे और कोई चीज़ नहीं बचती, सिर्फ ऊर्जा. लेकिन हम आज मौजूद हैं यानि द्रव्य ने किसी तरह जीत हासिल की. इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक न्यूट्रिनो और उसके विरोधी कण, एंटी-न्यूट्रिनो का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं. वे इन दोनों कणों की किरणों को धरती के नीचे स्थित इलिनॉय से साउथ डकोटा तक, 800 मील दूर, भेजेंगे और जांचेंगे कि इन कणों में कोई बारीक अंतर है या नहीं. अगर न्यूट्रिनो और एंटी-न्यूट्रिनो अलग-अलग तरीके से बदलते हैं तो यही वह सुराग हो सकता है जो यह बता सके कि आखिर द्रव्य ने कैसे जीत पाई.

क्या है DUNE

DUNE एक वैश्विक सहयोग है जिसमें 30 देशों के 1,400 वैज्ञानिक शामिल हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स की डॉ. केट शॉ का मानना है कि यह खोज हमारी ब्रह्मांड की समझ और मानवता की आत्म-पहचान दोनों को बदल सकती है. वे कहती हैं, “आज हम तकनीक, इंजीनियरिंग और सॉफ़्टवेयर की उस स्थिति में हैं जहां हम ब्रह्मांड के सबसे बड़े सवालों से सीधा मुकाबला कर सकते हैं – यह बेहद रोमांचक है.”

यह भी पढ़ें:

Amit Bhadana या Dhruv Rathee! यूट्यूब से कमाई में कौन है आगे? जानें पूरी जानकारी

[ad_2]