टूट गया पाकिस्तान! बलोच नेता का बड़ा दावा- ‘बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं’

[ad_1]

भारत के कश्मीर पर दावा करने वाला पाकिस्तान अपना ही देश नहीं संभाल पा रहा है. एक ओर वहां बलूचिस्तान की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं. इस बीच एक बलोच नेता ने दावा किया है कि अब बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए मदद मांगी है.

बलूच नेता मीर या बलोच ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और अब दुनिया को भी चुप नहीं रहना चाहिए. उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पाकिस्तान को दी जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय सहायता और कर्ज पैसे की बर्बादी थी. 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने पश्चिम, आईएमएफ, विश्व बैंक से अरबों डॉलर प्राप्त किए और हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया.”

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



[ad_2]